*बिलासपुरहिंसा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार*

मोहनीश सिंह राजपूत ब्यूरो बिलासपुर
मुख्य आरोपी समेत आरोपियों का निकाला गया पैदल जुलूस, सिटी कोतवाली से सदर बाजार तक पुलिस की कड़ी कार्रवाई
बिलासपुर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज खान भी शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कट्टा-पिस्टल समेत हथियार बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत आरोपियों को सिटी कोतवाली से सदर बाजार तक पैदल मार्च कराया।
पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, मामले में ठाकर राम सिंह की तलाश अभी भी जारी बताई जा रही है।
पुलिस का स्पष्ट कहना है कि हिंसा में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
🔴 बिलासपुर पुलिस का सख्त संदेश—हिंसा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई!
