Home Blog Page 478

*8.64 करोड़ के बकायादार 518 लोग नहीं लड़ पाएंगे चुनाव*

0

*8.64 करोड़ के बकायादार 518 लोग नहीं लड़ पाएंगे चुनाव*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से ऋण लेकर किश्त जमा नहीं करने वाले 518 बकायादार नगरीय निकाय या त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इन लोगों ने विभागीय योजनाओं के तहत 8.64 करोड़ रूपए का ऋण लिया है। अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन अधिकारी श्री देवेन्द्र जांगड़े ने बताया कि जिला निर्वाचन विभाग, जिला व जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को उक्त बकायादारों की सूची भेज दी गई है। इनमें अनुसूचित जाति के 310, अनुसूचित जनजाति के 59, अन्य पिछड़ा वर्ग के 57, सफाई कामगार वर्ग के 73 और अल्पसंख्यक के 19 लोग शामिल हैं। इन बकायादारों को पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद आदि पदों पर चुनाव लड़ने के लिए अंत्यावसायी विभाग से ऋण मुक्त होने के संबंध में एनओसी प्राप्त करना होगा।

*आदर्श आचार संहिता लागू होने पर राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित*

0

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलोें की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी. एल. यादव और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने नगरीय निकायों एवं पंचायत निर्वाचन के लिए सूचना प्रकाशन, नाम निर्देशन, संविक्षा, अभ्यर्थिता वापस लेने, मतदान और मतगणना की तिथि आदि के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही जिले के नगरीय निकायों एवं पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या, आरक्षण, एमसीसी, इव्हीएम आदि के संबंध में बताया। इस दौरान मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

*कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्ट्राँग रूम का निरीक्षण एवं नाम निर्देशन की तैयारियों का लिया जायजा*

0

*निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने आज सारागांव, नवागढ़, शिवरीनारायण एवं चांपा में नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारियों का जायजा लिया एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने निर्वाचन के लिए सुविधाओं और सुरक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने के लिए बनाए गई व्यवस्था का आज जायजा लिया एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने आवश्यक बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर-एसपी ने स्ट्राँग रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम, मत पेटी वितरण केन्द्र, भवनों में बिजली सुविधा, इंटरनेट कनेक्शन, पार्किंग व्यवस्था, पानी सप्लाई तथा शौचालय की उचित व्यवस्था सहित सभी आधारभूत व्यस्थाए सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम चांपा श्री सुमित बघेल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*पत्नी की नृशंस हत्या करने वाला फरार आरोपी पति गिरफ्तार*

0

*चरित्र शंका पर लाठी से पत्नी पर हमला कर हत्या करने के पश्चात 10 माह की बच्ची को लेकर था फ़रार*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-दिनांक 15.01.2025 को प्रार्थी फागुन सिंह धनुवार पिता स्व. समेलाल धनुवार उम्र 45 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका भतीजा मैकू धनुवार दिनांक 13.01.2025 एवं 14.01.2025 के मध्य दरमियानी रात्रि छेर छेरा त्यौहार के दिन अपनी पत्नी समुद्री बाई को चरित्र शंका की बात को लेकर डंडा से मारपीट कर हत्या कर अपनी 10 माह की पुत्री कु. सुमित्रा धनुवार को लेकर जंगल की ओर फरार हो गया है,रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया और फरार आरोपी मैकू धनुवार का पता तलाश के दौरान आज दिनांक 21.012025 को पता चला कि फरार आरोपी मैकू राम धनुवार अपनी पुत्री से साथ मझगांव के जंगल में छुपा हुआ है तब थाना प्रभारी द्वारा अपने कोटा पुलिस टीम एवं ग्रामीणों के साथ मझगांव के जंगल में रेड कार्यवाही किया गया व फरार आरोपी मैकू राम धनुवार अपनी एक छोटी सी बच्ची के साथ पकड़ा गया जिसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया की दिनांक 13.012025 एवं दिनांक 14.01.2025 के मध्य रात्रि अपनी पत्नी समुद्री बाई की चरित्र शंका की बात को लेकर गुस्से में आकर अपने घर में रखे तेंदू के डंडा से अपनी पत्नी समुद्री बाई के सिर,पीट माड़ी को मारपीट हत्या कर छोटी बच्ची को लेकर फरार हो जाना बताएं एवं आरोपी मैकू राम धनुवार के द्वारा घटना में प्रयुक्त एक तेंदू का डंडा को गवाहों के समक्ष पेश करने पर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक 21.012025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राज सिंह, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, हेमंत पाटले, आर भोप सिंह साहू, महिला आर. दीपिका लोनिया का सराहनीय योगदान है।

*अवैध गैस सिलेन्डर रिफिलिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

0

*अवैध गैस सिलेन्डर रिफिलिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

♦️ *आरोपी के कब्जे से रिफिलिंग करने वाली मशीन के साथ 9 नग घरेलू गैस सिलिण्डर किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही।*
————————————————-
*नाम आरोपी:-*
भुवन प्रसाद साहू पिता बिसउहा साहू उम्र 52 वर्ष निवासी कोलियारी थाना लालपुर जिला मुंगेली हा.मु. अशोक नगर अटल आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा। ————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 21.01.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि प्रभात चौक स्थित भव्य किचन केयर का संचालक भवुन प्रसाद साहू अपने दुकान में घरेलू रसोई गैस सिलिण्डर बिना किसी वैध अनुमति के रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है, उक्त सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिसके पालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया जहां भव्य किचन केयर के संचालक भवुन प्रसाद साहू द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिलिंग करते हुये पाया गया जिससे उक्त कार्य के संबंध में वैध अनुमति प्रस्तुत करने नोटिस देने पर कोई अनुमति नहीं होना बताया जिससे आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 9 नग घरेलू गैस सिलिण्डर जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधि. 1985 के तहत् कार्यवाही किया गया है।

*अवैध मादक पदार्थ बिक्री के प्रकरण में फरार आरोपी पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *उड़िसा के व्यक्ति से गांजा लेकर क्षेत्र में करता था बिक्री।*

♦️ *आरोपी अनशि गुप्ता को बिक्री हेतु दिया था गांजा।*

♦️ *आरोपी अनिश गुप्ता एवं कु. चन्द्रप्रभा सिदार के कब्जे से पूर्व में 2 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा सहित स्कूटी वाहन जुमला किमती 78000रू. किया गया है जप्त।*

♦️ *प्रकरण में आरोपी था फरार, जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
—————————————————-
*नाम आरोपी -*
विनोद वर्मा पिता रज्जू वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी गनियारी थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.01.2025 को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर लिंगियाडीह दयालबंद रोड नर्सरी के पास सरकण्डा में एक महिला एवं एक पुरूष स्कूटी के डिक्की में अवैध मादक पदार्थ बिक्री हेतु रखा है, जिसे बिक्री करने दयालबंद ग्राहक के पास जायेंगे, उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश पाण्डे के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही कर स्कूटी क्रमांक CG 10 BP 9040 में सवार एक महिला एवं एक पुरूष तेजी से दयालबंद की आते हुये मिले जिन्हे रूकवाकर विधिवत् तलाशी लेने पर स्कूटी के डिक्की के अंदर एक थैले के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा जुमला 2 किलो 600 ग्राम किमती 28000रू. का बरामद हुआ, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर गनियारी कोटा निवासी विनोद कुमार के द्वारा बिक्री हेतु लाकर देना बताये, जिससे विधिवत् कार्यवाही करते हुये मादक पदार्थ गांजा एवं स्कूटी को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, प्रकरण में आरोपी विनोद कुमार वर्मा निवासी गनियारी कोटा का फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी कि आज दिनांक 21.01.2025 को सूचना मिला कि आरोपी अपने सकुनत पर आया हुआ है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर रेड कार्यवाही कर आरोपी विनोद वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उड़िसा से गांजा लाकर बिक्री करने के लिए देना बताया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

* हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पिता पुत्र को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

🔹 जमीन संबंधी विवाद पर आरोपी द्वारा कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ प्रहार।।
गिरफ्तार आरोपी –
1. रामचंद्र ऊर्फ प्रफुल्ल शर्मा पिता जैतलाल शर्मा उम्र 54 वर्ष,
2. मयंक शर्मा पिता रामचन्द्र शर्मा उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी अकलतरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-दिनाँक 18/01/2025 को प्रार्थी अरविंद तिलकराज निवासी अकलतरी का थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18/01/2025 सुबह प्रार्थी अपने घर में था तभी प्रार्थी के चाचा रामपाल तिलकराज लहुलुहान अपने सायकल से घर आया और बताया कि ग्राम अकलतरी के बहराखार बंधी में मछली मारने के दौरान बेजा कब्जा शास. भूमि के विवाद को लेकर गाँव के रामचंद्र उर्फ प्रफुल्ल शर्मा अपने लड़का मयंक शर्मा के साथ मिलकर हत्या करने की नीयत से रामपाल के सिंर पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किया है। जिसको रोकने से रामपाल के हॉथ व कंधा में चोंट लगा है। मारपीट करने से रामपाल वहीं बेहोश हो गया था। जिसको आरोपी लोग मरा हुआ समझकर वे लोग वहॉ से भाग गये। रामपाल के होश आने पर घर वापस आया है, कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत कराकर अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर टीम गठित कर आरोपियों के घर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, आर. पवन सिंह, राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।

*थाना अकलतरा क्षेत्रअंतर्गत अकलतरा मे स्थित महामाया मंदिर के दान पेटी का ताला तोडकर रूपये चोरी करने वाला आरोपी को पकड़ने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली सफलता*

0

*आरोपी के विरुध्द धारा 331(3),305(a) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*आरोपी रॉकी भारतेंदु उर्फ कृष पिता धनंजय भारतेंदु उम्र 19 वर्ष निवासी घोघरा पारा पंडरिया जिला कवर्धा हाल मुकाम गुरु घासीदास मोहल्ला अकलतरा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महावीर यादव निवासी अकलतरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 16.01.2025 से 17.01.2025 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा महामाया मंदिर अकलतरा के दान पेटी के ताला को तोडकर अंदर रखा नगदी रकम लगभग 01 लाख से 1,25,000 लाख रूपया को चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 23/2025 धारा 331(3),305(a) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था।

मंदिर की हुयी दान पेटी चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा* के निर्देशन में एवं श्री उमेश कुमार कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर एंव श्री प्रदीप सोरी अनु.अधिकारी पुलिस जांजगीर के कुशल मार्ग दर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया था। जिसके द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गयें मशरूका की पतासाजी की जा रही थी।

पूर्व में चोरी मे गिरफ्तार किये हुये आरोपियो से पूछताछ एंव महामाया मदिर मे लगे एंव आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज व तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी रॉकी भारतेंदु उर्फ कृष निवासी घोघरा पारा पंडरिया जिला कवर्धा हाल मुकाम गुरु घासीदास मोहल्ला अकलतरा को दिनांक घटना को महामाया मदिर के पास घुमते देखा गया था। संदेह के आधार पर गुरू घासीदास मोहल्ला अकलतरा उसके मामा के घर पर जाकर पता करने पर सकुनत से फरार था जिसे उसके मूल ग्राम घोघरा पारा पंडरिया जिला कवर्धा मे पकडा गया जिसे हिरासत मे लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन मे लेख कराया की दिनांक घटना को अपने अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त हथौडी, पेचकस तथा नगदी रकम 4200/रु को बरामद कर आरोपी को विधिवित गिरफ्तार कर दिनांक 21.01.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के 02 अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है ।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, आरक्षक सोमेश शर्मा भूषण राठौर, शेषनारायाण साहू गौकरण राय का सराहनीय योगदन रहा

* मुंगेली पुलिस ने रिकव्हर किये 20 लाख रूपये से अधिक के 130 नग मोबाइल फोन।*

0

➡ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में गठित की गयी थी विशेष टीम।

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली ➡ टीम ने CEIR Online Portal से जानकारी एकत्रित कर जिले में संचालित मोबाइल के साथ-साथ अन्य सीमावर्ती जिलों तथा उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा इत्यादि राज्यों से भी मोबाइल फोन रिकव्हर करने में सफलता प्राप्त की है।

गुम मोबाइल ट्रेस करने के लिए CEIR Online Portal (https://www.ceir.gov.in) सेवा शासन द्वारा संचालित है, जिसमें नागरिक अपने गुम हुए मोबाइल की ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराकर उसे ब्लॉक करा सकते हैं। पोर्टल पर दर्ज गुम मोबाइल की शिकायत घटना क्षेत्र अनुसार साइबर सेल एवं थाना के पोर्टल पर फॉरवर्ड की जाती है, जिस पर ट्रेसिबिलिटि डेटा प्राप्त कर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जाती है। उक्त ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से मुंगेली पुलिस को बहुत से आवेदन प्राप्त हुए थे। मोबाइल रिकव्हरी हेतु पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मुंगेली श्री सालिक राम घृतलहरे के पर्यवेक्षण में टीम गठित किया गया।
निरीक्षक संजय सिंह प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार खोजबीन कर एक्टिव हुए मोबाइलों में से 130 नग मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये हैं जिन्हे सरहदी जिले बिलासपुर, जांजगीर-चाँपा, रायपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कवर्धा तथा दीगर राज्य उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा से रिकवर कर उनके वास्तविक मालिकों को साइबर सेल मुंगेली, थाना सिटी कोतवाली परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिनांक 17.01.2025 को वापस लौटाकर उन्हें “नव-वर्ष” का तोहफा दिया गया तथा अन्य एक्टिव ट्रेसिबल मोबाइलों को रिकव्हर किया जा रहा है।

जिले के पुलिस कप्तान द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध संबंधी पॉम्प्लेट वितरित कर साइबर अपराध की प्रकृति एवं खतरे के विषय में जानकारी दी गयी, जिसमें मुख्यतः डिजिटल अरेस्ट, डॉट एपीके फाईल, सेक्सटॉर्शन, मोबाइल हैकिंग इत्यादि विषयों पर जानकारी दी गयी। साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करके, ऑनलाईन पोर्टल पर लॉगिन करके या फिर अपने नज़दीकी थाना जाकर शिकायत दर्ज कराने समझाईश दी गयी।

*छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय निर्वाचन एक चरण में होगा और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन तीन चरणों में सम्पन्न होंगे।*

0

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसारनिर्वाचन की सूचना का प्रकाशन,सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना तथा मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन 22 जनवरी को किया जाएगा तथा नाम निर्देशन पत्र 22 जनवरी से 28 जनवरी तक प्राप्त किया जाएगा.

नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा 29 जनवरी को की जाएगी तथा अभ्यार्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 31 जनवरी निर्धारित की गई है. 31 जनवरी को ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर प्रतिकों का आवंटन भी किया जाएगा. नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु 11 फरवरी 2025 को मतदान के लिए निर्धारित किया गया है तथा मतगणना और निर्वाचन परिणाम की घोषणा15 फ़रवरी को की जाएगी.

वहीं पंचायत निर्वाचन क्रमशः 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को तीन चरणों में सम्पन्न होगा।