Home Blog Page 476

*ट्रेलर ट्राला चोरी का खुलासा,मास्टरमाइण्ड अदनाम मेमन सहित 08 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*आरोपियों की निशादेही पर चोरी का ट्राला बरामद।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा  – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सुरेन्द्र बहादूर सिंह पिता स्व भूपनारायण सिंह उम्र 44 वर्ष सा. एच आई जी 13 आर एस एस नगर कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा छ.ग. में रहता है ट्रासपोटिंग का काम करता है दिनांक 22-11- 2024 को अपने स्वामित्व के ट्रेलर वाहन के एक सिंगना आरेंज कलर के ट्राला को NTPC साइलो नं 3 बी सी पी पी धर्मकाटा के पास खड़ा किया था। जिसे कोई अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गया है। आवेदक पर प्रथम दृष्टया अपराध क 08/25 धारा 303(2), 95,317(2),61,(2) बी.एन.एस का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। मामले कि गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी दर्री के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा एवं अनुविभागीय अधिकारी दर्री विमल पाठक को घटना की जानकारी दिया गया। तदुपरांत पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे), अति पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चैहान, प्रभारी यातायात एवं सायबर सेल श्री रवीन्द्र कुमार मीना (भापुसे) अनुभागीय अधिकारी दर्री विमल पाठक (भापुसे) के पर्यवेक्ष मे कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी दर्री को निर्देश प्राप्त हुआ था।

वरिष्ठ अधिकारीयों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन मे सायबर सेल टीम एवं थाना प्रभारी दर्री के द्वारा अपने मातहतों के साथ सूचना आधारित पतासाजी की जा रही थी विवेचना में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पुरानी बस्ती कोरबा निवासी अदनान मेमन तलब कर पूछताछ किया गया जिसने बताया कि वह राखड़ ठेकेदारी का काम करता है।एनटीपीसी दर्री में ठेकादारी के काम से आना-जाना होता है। पिछले कुछ दिनों से एनटीपीसी साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर-बाहर गेट के सामने एक ट्रेलर का ट्राला को खड़ा हुआ देखा तब उसे चोरी करने का योजना बनाया, इस काम के लिए गेवराबस्ती निवासी विधि से संघर्षरत बालक जो कि अदनाम मेमन का दोस्त है को बताया कि एनटीपीसी साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर-बाहर गेट के सामने एक ट्रेलर का ट्राला खड़ा हुआ है जिसको चोरी करना है तब वह अपने दोस्त दीपका निवासी सुजीत सिंह को इस बारे मे बताया उसके बाद सभी साथ ट्राला को चोरी करने का योजना बनाकर अदनान मेमन के द्वारा उन लोगो को अच्छा खासा कमीशन देने की बात कहने पर दीपका निवासी सुजीत सिंह ने इस काम के लिए बिलासपुर निवासी पंचानंद राय तथा अनिश पर्णिकर से बात किया तब वे लोग ट्राला को खरीदने को तैयार हो गये इसके लिए उन्होने अपने चालक हेसामुद्दीन खान को हार्स लेकर सुजीत सिंह के पास दीपका भेजा तब योजना के अनुसार दिनांक 03.01.2025 को रात्रि लगभग 12:00 बजे ट्रेलर चालक हेसामुद्दीन खान ट्रेलर के हार्स को लेकर दर्री के लिए निकला उसके आगे-आगे सुजीत सिंह स्वीफ्ट कार क्सीजी-11-एएच- 7672 से उसे रास्ता बता रहा था जो रास्ते मे रात्रि लगभग 12:30 बजे सर्वमंगला पुल के पास उसे जिशान मेमन और उसका भाई जावेद मेमन मिला जो अपनी स्कूटी वाहन सीजी 12-एपी-1165 से NTPC साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर-बाहर गेट के सामने आये। अदनान मेमन और उसके साथी राजकिशन यादव, शाहरूख, अरमान भी वहां पर इनोवा कार क्रमांक सीजी 10-बीएन -6581 से पहुंचे जो शाहरूख और अरमान अपने साथी राजकिशन यादव को वहां पर छोड़कर कार को लेकर वहां चले गये। उसके बाद सभी लोग दिनांक 03.01.2025 को रात्रि लगभग 01:15 बजे एनटीपीसी साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर-बाहर गेट के सामने इकट्ठा हो गये। ट्रेलर का चालक हेसामुद्दीन ट्रेलर का हार्स को ट्राला से जोड़ा और हम लोग एनटीपीसी साईलो नंबर 03 बीसीपीपी अंदर- बाहर गेट के सामने खड़ा हुआ ट्राला जिसका रंग सिगमा ऑरेंज चेचिस नंबर JTPL/0123/3206 है जिसको चोरी किये। जिसे इन लोगों के द्वारा बिलासपुर ले जाकर पंचानंद राय तथा अनीश पणिकर को बेंच दिए जिसके एवज में उन लोगों के द्वारा 60000 कैश एवं बाकी के 150000 रुपए को फोन पे के माध्यम से दिए गए। पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों को तलब कर पूछताछ किया गया जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया उनके कब्जे से ट्रेलर का ट्राला को जप्त किया गया साथ ही साथ घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन, स्विफ्ट कार समेत बिक्री रकम को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया। मामले में एक आरोपी फरार है जिसे पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*गिरफ्तार आरोपी का नामः-*

(1) मोहम्मद अरमान मेमन पिता मो. अशरफ मेमन उम्र 19 वर्ष साकिन रानी रोड पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)

(2) हेसामुद्दीन पिता मो. नजरूद्दीन खान उम्र 24 वर्ष साकिन पिपरा गढ़वा जिला गढ़वा (झारखण्ड)

(3) सुजीत सिंह पिता मंगल सिंह 27 वर्ष साकिन सोमवारी बाजार थाना दीपका जिला कोरबा

(4) राजकिशन यादव उर्म राजा यादव पिता तीजराम यादव उम्र 24 वर्ष साकिन दुरपा रोड पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा

(5) शाहरूख पिता आसिफ राजवानी उम्र 31 वर्ष साकिन बंगाली बंजर थाना गांधीबाग जिला नागपुर हा मु. अदनान का घर पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा

(6) मोहम्मद अरमान मेमन पिता मो. अशरफ मेमन उम्र 19 वर्ष साकिन रानी रोड पुरानी बस्ती थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)

(7) अनिश पर्णिकर पिता वासुदेव पणिकर 44 वर्ष साकिन रामावेली बोदरी थाना चकरभांठा जिला बिलासपुर (छ.ग)

(8) पंचु उर्फ पंचानंद राय पिता श्री व्यासदेव राय उम्र 35 वर्ष साकिन बन्नाक चौक सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है ।

*उपरोक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक भापुसे के सतत पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दर्री उनि. अशोक तिवारी, सउनि संतोष तांडी, अशोक चौहान, उमेश खुटे सायबर सेल उनि. अजय सोनवानी, प्र.आर. गुनाराम सिन्हा आर. प्रशांत सिंह, डेमन ओगरे, विरकेश्वर प्रताप सिंह, रवि कुमार चौबे, सुशील यादव, आलोक टोप्पो, थाना कोतवाली चंद्रकांत गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही।*

*नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निवार्चन की अधिसूचना वारंटियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही।*

0

*22 स्थायी एवं 95 गिरफ्तारी सहित कुल 117 वारंट तामील*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निवार्चन की अधिसूचना दिनांक 21.01.2025 को जारी होते ही पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देश पर जिला कोरबा के सभी थाना, चौकी, पुसके प्रभारियों द्वारा अपने-अपने पर्यवेक्षण अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान कराने के लिए विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई। ऐसे वारंटी जो न्यायालयों में उपस्थित नहीं हो रहे थे पूरे जिले में गिरफ्तारी का अभियान चलाकर 22 स्थायी एवं 95 गिरफ्तारी वारंटों मे 103 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया एवं 4 स्थायी वारंटियों तथा 10 गिरफ्तारी वारंटियों के मृत हो जाने से उनके मृत्यु प्रमाण-पत्र प्राप्त कर तामीली कार्यवाही की गयी। जिसमे दर्री थाने द्वारा 20, बालको 17, सिविल लाइन द्वारा 13 ,कटघोरा 11 एवं 56 अन्य सभी थानो द्वारा किया गया।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि ऐसे आदतन अपराधियों पर कार्यवाही और अधिक सघनता से जारी रहेगी। जिससे स्वतंत्र, निर्भीक एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराया जा सके।

*नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025* *निर्वाचन संबंधी शिकायत के लिए कमांड सेंटर स्थापित, हेल्प लाइन नम्बर जारी* तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निराकरण किए जाने हेतु जिला कलेक्टोरेट में कमाण्ड सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका सम्पर्क नम्बर 9406275513, 9406275514 तथा 8641002203 है। इन नम्बरों पर कॉल कर निर्वाचन संबंधी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

0

*निर्वाचन संबंधी शिकायत के लिए कमांड सेंटर स्थापित, हेल्प लाइन नम्बर जारी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निराकरण किए जाने हेतु जिला कलेक्टोरेट में कमाण्ड सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका सम्पर्क नम्बर 9406275513, 9406275514 तथा 8641002203 है। इन नम्बरों पर कॉल कर निर्वाचन संबंधी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

*नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025*

0

*निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि बर्दाश्त नहीं, प्रशिक्षण को गंभीरता से लें – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी*

*सम्पूर्ण प्रक्रिया का विधिवत पालन करते हुए कार्य करने किया प्रोत्साहित*

*विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण संपन्न*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्था के साथ-साथ वहां पर नियुक्त कर्मचारियों के निष्पक्षता, सजगता और कार्यकुशलता पर ही निर्भर करता है। मतदान केंद्र के प्रमुख अधिकारी के रूप में पीठासीन अधिकारी को निर्वाचन की विधि, प्रावधान एवं मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया का पूरा ज्ञान होना जरूरी है। उन्होंने विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शिका का गहन अध्ययन करने और पीठासीन अधिकारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कोई भी शंका उत्पन्न होती है, तो उसका समाधान प्रशिक्षण सत्र में ही कर लें। निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया को बारीकी समझें।
प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को पीठासीन अधिकारी के समस्त कर्तव्य एवं अधिकार, मतदान सामग्री की प्राप्ति, मतदान केंद्र में व्यवस्था, मतपेटी, मतदान का समय, मतगणना, मतदान दल का प्रशिक्षण, मतदान दल की नियुक्ति, मतदान केंद्र में प्रवेश, अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं का प्रवेश, मतदान केंद्र के पास प्रचार पर रोक, अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव कैंप लगाया जाने पर प्रतिबंध, भारतीय दंड संहिता, आदर्श आचरण संहिता, मतदान स्थगित करने पर तत्काल की जाने वाले कार्यवाही, पीठासीन अधिकारी की डायरी, मतों की पुनर्गणना, मतगणना के बाद की कार्यवाहियां, मतदान उपरांत सामाग्री वापसी इत्यादि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर सुश्री सारिका मित्तल सहित संबंधित अधिकारी और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री राघवेन्द्र सोनी, श्री चन्द्रशेखर उपाध्याय, श्री संजय सोनी, श्री मोहन उपाध्याय और श्री के. अहमद मौजूद रहे।

*12.5 लीटर कच्ची शराब एवं 20 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री राजेश जायसवाल ने बताया कि मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम टिंगीपुर में मुरलीधर कौशिक से 6.3 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त किया गया। इसी तरह पथरिया विकासखण्ड के ग्राम डिघोरा में बहादुर जांगड़े से 6.2 लीटर कच्ची महुआ शराब और 20 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

*अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखें – कलेक्टर*

0

*धान खरीदी में गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल सूचित करें – पुलिस अधीक्षक*

*कलेक्टर-एसपी ने किया जरहागांव धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जरहागांव धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां समिति प्रभारी से लक्ष्य के विरूद्ध अब तक की कुल धान खरीदी की मात्रा, मिलर्स द्वारा उठाव की स्थिति, विक्रय कर चुके पंजीकृत किसानों की संख्या आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धान खरीदी का कार्य अंतिम पड़ाव पर है। शेष बचे पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाए। कोई भी पंजीकृत किसान धान विक्रय करने से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान के उठाव एवं रखरखाव की व्यवस्था देखी और अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन को तत्काल अवगत कराएं। उन्होंने संबंधित एसडीएम और राजस्व अधिकारियों को अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने, कोटवारों से सतत संपर्क बनाए रखने, खरीदी केंद्रों में जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध रूप से धान खपाने वालों की सूचना मिलने पर राजस्व और पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की जा रही है। कहीं भी धान खरीदी के दौरान कोई गड़बड़ी की आशंका होती है, तो तत्काल सूचित करें। धान खरीदी के अंतिम समय में कोचियों-बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से धान खपाने की संभावना बढ़ जाती है। इस पर कड़ी निगरानी रखें और गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए धान खरीदी कार्य को संपादित करें।

*नाबालिकों के विरुद्ध अपराध घटित करने वालों पर कबीरधाम पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर ब्यूरो कबीरधाम:- थाना पंडरिया में एक प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिक बेटी का अपहरण कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 418/24 धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया और तत्काल विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से) ने इस मामले का संज्ञान लिया और थाना प्रभारी श्री नितिन तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इस टीम का मुख्य उद्देश्य पीड़िता का शीघ्र पता लगाना था। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल और श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना पंडरिया की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को पुणे, महाराष्ट्र रवाना किया।

पुणे पहुंचकर पुलिस टीम ने नाबालिक पीड़िता को बरामद किया। पीड़िता से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी रामकुमार यादव (पिता: धर्मेंद्र यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी किशुनगढ़, थाना पंडरिया) ने नाबालिक का अपहरण कर उसे जबरन संबंध बनाने की कोशिश की थी। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2)87, 64(2) (एम) 65(1) BNS और 4(2), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नाबालिक को बरामद करने में ASI महेश वर्मा और आरक्षक राजाराम जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस ने इस कार्रवाई से यह संदेश दिया है कि वह नाबालिकों के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 *थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध पचपेड़ी पुलिस की कार्यवाही।*

0

📌 *धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगो को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

📌 *आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा किया गया जप्त।*

📌 *आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*
—————————————- ——————-
*नाम आरोपी:-*
सोन साय साहू पिता महेत्तर साहू उम्र 45 वर्ष साकिन भुरकुंडा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
———————————————————–

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 23.01.2025 को सूचना मिला कि भूरकुण्डा तालाब के पास आम जगह में एक व्यक्ति लोहे का फरसा रखकर लहराते हुये आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, उक्त सूचना के संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी श्रवण कुमार टंडन के निर्देशन में टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी सोन साय साहू के कब्जे से धारदार फरसा बरामद कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्रवण कुमार टंडन ,प्रधान आरक्षक हरेंद्र खुटे,आरक्षक प्रीतम मरावी, आरक्षक सुखदेव मंड्रे का विशेष योगदान रहा।

*मस्तूरी के 05 स्थायी वारंटी गिरफ्तार कुल 07 वारंट किया गया तामील।*

0

*गिरफ्तार वारंटी*

01 राम प्यारे साहु पिता स्व. समारु साहु सा. – ठाकुर देवा
02 करन धीवर पिता रमेश धीवर सा.- मल्हार
03 कमलेश जांगड़े पिता गुलाब सिंह जांगड़े सा.- बिनैका
04 विशाल पिता घनश्याम सुर्यवंशी
सा.- धनगवां
05 किशोर वारंटी
माननीय न्यायालय पेश।
*अन्य फौत वारंटी* –
06 हरत कुमार डहरिया पिता स्व. रुपउ डहरिया सा.- जुनवानी
07 देवानंद टंडन पिता रामस्वरूप टंडन सा. – चकरबेढ़ा
का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न कर माननीय न्यायालय पेश।


आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर आगामी नगरीय निकायों व ग्राम पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए स्थाई व गिरफ्तारी वारंट तामील करने का निर्देश दिये हैं, चौकी प्रभारी मल्हार ओंकारधर दिवान द्वारा वारंट तामील हेतु विशेष टीम बनाकर रवाना किया गया था। अभियान अंतर्गत 05 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। और दो वारंटी की मृत्यु होने से मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित न्यायालय जमा किया गया है।इस प्रकार कुल 07 स्थाई वारंट तामील किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी ओंकारधार दिवान और चौकी मल्हार स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

 *थाना सीपत का गुण्डा बदमाश नमन वर्मा अपने एक अन्य साथी रूरू के साथ मारपीट व तोडफोड के मामले में गिरफ्तार*

0

♦️ *गुंडागर्दी करने वालों पर सीपत पुलिस की कार्यवाही रहेगी निरंतर जारी*

♦️ *गुंडा बदमाश को गंभीर धाराओं में गिरफ़्तार कर भेजा गया जेल*

*गिरफ्तार आरोपी का नाम-*
1. नमन वर्मा पिता सुनिल वर्मा उम्र 19 साल निवासी बाजर पारा सीपत थाना सीपत बिलासपुर छ०ग०
2. दीपक वर्मा उर्फ रूरू वर्मा पिता खिलेश्वर वर्मा उर्फ राजू वर्मा उम्र 20 साल निवासी बाजर पारा सीपत थाना सीपत बिलासपुर छ०ग०।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के घर के पास गली माहल्ले के नमन वर्मा अपने अन्य साथी को साथ लेकर पुराने रंजीश को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये सभी एक राय होकर हाथ में रखे लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर से प्रार्थी के घर अंदर घुसकर गेट का दरवाजा को अंदर से बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ में रखे इंट पत्थर से फेंकर मारा है जिससे प्रार्थी के हाथ कोहनी के पास चोंट लगा है प्रार्थी के घर में रखे स्कूटी,मोटर पंप, बिजली मीटर को तोडफोड किया है।उक्त प्रकरण में पूर्व के आरोपी 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया था आज दिनांक 23.01.2025 को 1.नमन वर्मा 2. दीपक वर्मा उर्फ रूरू दोनो निवासी बाजार पारा ग्राम सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही करते हुये आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सीपत पुलिस का विशेष योगदान रहा ।