Home Blog Page 474

*नगरीय निकाय निर्वाचन: ईवीएम मशीन के प्रदर्शन हेतु स्वीप कार्यक्रम दल रवाना*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिका परिषद लोरमी के विभिन्न वार्डों में ईवीएम मशीन के प्रदर्शन हेतु स्वीप कार्यक्रम दल को एसडीएम कार्यालय लोरमी से रवाना किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर श्री अजीत पुजारी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम दलों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वार्डों में जाकर ईवीएम मशीन के प्रदर्शन के साथ ही मतदाताओं को मतदान करने जागरूक किया जाएगा। इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्री चंद्र प्रकाश सोनी एवं श्री लालजी चंद्राकर, मास्टर ट्रेनर श्री राघवेंद्र सोनी, श्री गिरधारी लाल डड़सेना सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

*मुंगेली थाना क्षेत्र अंतर्गत करही के पास बस पलटी की दुर्घटना, मौके पर पहुंचे कलेक्टर और एसपी*

0

*घायलों के तत्काल उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश*

*किसी की हताहत होने की खबर नहीं, सभी यात्री को निकाला गया सुरक्षित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // मुंगेली थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दोपहर लगभग 01.30 बजे मुंगेली से बिलासपुर जाने वाली यात्री बस करही के समीप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अमले की तत्परता से बस में सवार व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जबकि मामूली रूप से घायल व्यक्तियों को घटना स्थल पर ही प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेजा गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
कलेक्टर और एसपी ने मौके पर घायलों से बातचीत की, उनका हाल-चाल जाना और उनके समुचित उपचार के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को बस को हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने और दुर्घटना के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने मौके पर क्रेन बुलाकर बस को उठवाया और सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर रखा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य हो सकी। यह यात्री बस नियमित रूप से मुंगेली से बिलासपुर के बीच संचालित होती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। राहत कार्य समय पर पूरा किया गया, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। प्रशासन ने अपनी तत्परता से राहत कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न किया।

 

*रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर*

0

*शासन के खाते में निर्धारित शुल्क की राशि अनिवार्य रूप जमा कराने के दिए निर्देश*

*अवैध जमीन बिक्री के मामले में भूमाफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई – पुलिस अधीक्षक*

*कलेक्टर-एसपी ने रजिस्ट्री कार्यालय मुंगेली का किया औचक निरीक्षण*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आज रजिस्ट्री कार्यालय मुंगेली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अर्जी नवीस के दस्तावेजों की जांच कर पोर्टल में एंट्री का अवलोकन किया। इसके बाद कलेक्टर और एसपी ने रजिस्ट्री कार्यालय में नक्शा बटांकन और विभिन्न कारणों से रजिस्ट्री कार्य में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया को कंप्यूटर में बैठकर चरणबद्ध तरीके से अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि रजिस्ट्री कार्य में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए संबंधित अधिकारी निर्धारित समय सीमा में रजिस्ट्री कार्य को पूर्ण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने रजिस्ट्री कार्य को तय समयसीमा में पूर्ण करते हुए शासन के खाते में निर्धारित शुल्क की राशि अनिवार्य रूप से जमा करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री में चोरी की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कहीं भी भूमाफियाओं के द्वारा अवैध जमीन बिक्री की शिकायत पाई जाती है, तो इसे तत्काल संज्ञान में लाया जाए। इस पर जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के ग्राम धौराभाठा में अखण्ड नवधा रामायण का किया रसपान*

0

*राम नाम के जाप से हो जाती है वैतरणी पार, प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ सरकार ने की विशेष व्यवस्था : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आसरा ब्लड बैंक का किया शुभारंभ, कहा- अब लोरमी वासियों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव आज लोरमी के ग्राम धौराभाठा में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने लोरमी शहर में ब्लड बैंक का शुभारंभ किया।

डिप्टी सीएम साव ने ग्राम धौराभाठा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, अखण्ड नवधा रामायण में सम्मिलित होकर पुण्य का सहभागी बना हूं। प्रभु श्री राम हमारे भांचा राम है। राम नाम के जाप से वैतरणी पार हो जाती है। उन्होंने आगे कहा कि, सरकार ने रामलला दर्शन योजना के तहत 20 हजार लोगों को दर्शन कराया है। वहीं प्रयागराज महाकुंभ की पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है। यहां दुनिया भर के साधु संत आए हैं। महाकुंभ में छत्तीसगढ़ वासियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर कोमल गिरी गोस्वामी जी, धनीराम यादव जी, गुरमीत सलूजा जी, प्रदीप मिश्रा जी, रामेश्वर बंजारे जी, दिनेश साहू की, विनय साहू जी, दिनेश कश्यप जी, वर्षा ठाकुर जी, अशोक साहू जी, राकेश छाबड़ा जी, संजू यादव जी, जवाहर दिवाकर जी, देवचरण भास्कर जी, देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


*रक्तदान महादान जीवनदान*

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी में सोसायटी फॉर इंटीग्रेटेड डेवलेपमेंट असिस्टेंस सराईपाली द्वारा संचालित आसरा ब्लड बैंक का शुभारंभ किया। इस सेवा कार्य के लिए संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

श्री साव ने कहा कि, आसरा ब्लड बैंक बहुत लोगों का ‘आसरा बनेगा’, नया जीवन देगा। अब लोरमी वासियों को खून के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
शुभारंभ अवसर पर अजय दास जी, गणेश शर्मा जी, डॉक्टर सोनी जी, भाजपा के सभी पदाधिकारी गण एवं ब्लड बैंक के संचालक आलोक दीप जी, विजय दीप जी, साजिद खान जी उपस्थित रहे।
….. …… …….

*कलेक्टर-एसपी की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को राहत*

0

तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने मुंगेली बायपास पर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। बायपास पर ट्रक दुर्घटना देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और ट्रक चालक से मुलाकात की। उन्होंने उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली और तत्काल चिकित्सा सहायता के निर्देश दिए।
बताया गया कि यह दुर्घटना गलत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में हुई, जिससे कोटा से दुर्ग जा रही ट्रक पलट गई। ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं। इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने घायल व्यक्ति का हालचाल पूछते हुए भोजन, चिकित्सा और अन्य जरूरतों के बारे में जानकारी ली और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। मौके पर पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे

*त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आज से नाम निर्देशन प्रक्रिया शुरू*

0

तिजराम साहू ब्युरो मुंगेली // राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में नगरीय निकायों की भांति त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र लेने की शुरुआत आज से हो गई है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने, नामांकन पत्रों की जांच और चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए अलग-अलग रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम निर्देशन की प्रक्रिया 27 जनवरी से 03 फरवरी तक, संविक्षा 04 फरवरी, अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि 06 फरवरी निर्धारित की गई है।
मुंगेली जिले के तीनों विकासखंडों में सरपंच एवं पंच पदों के नाम निर्देशन के लिए ग्राम पंचायतों के समूह का एक क्लस्टर मुख्यालय बनाया गया है। जहां पंच और सरपंच पद के उम्मीदवार अपना नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकेंगे। जनपद पंचायत के पदों के लिए उम्मीदवार अपने-अपने जनपद कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकेंगे। इसी तरह जिला पंचायत के उम्मीदवार जिला कलेक्टोरेट में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करेंगे। नामांकन के लिए सभी जगहों पर कड़ी सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग की गई है।

 *सरकण्डा क्षेत्र में संचालित अवैध कबाड़ पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *आरोपी के कब्जे से 1 टन अवैध कबाड़ किमती 50000/- रू. जप्त।*

♦️ *आदत में सुधार नहीं करने पर की गई पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
—————————————————-
*नाम आरोपीः-*
संतोष रजक पिता स्व. इतवारी रजक उम्र 40 वर्ष निवासी चांटीडीह, पठानपारा सरकण्डा।


आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही चोरियों पर अंकूश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकथाम तथा आरोपियों के धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय द्वारा टीम बनाकर कार्यवाही हेतु आज दिनांक 27.01.2025 को रवाना हुआ था, दौरान पेट्रोलिंग के मुखबीर से सूचना मिला कि संतोष रजक अपने दुकान में अवैध कबाड़ का सामान चोरी के लोहे का चैनल गेट, एवं पुरानी खिड़की, लोहे के नल की पाईप, चोरी के सामान, को खरीद कर कही दुसरे जगह बिक्री करने के भेजने की तैयारी कर रहा है, उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके पालन में मौके पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया, जहां कबाड़ सामान, लोहे का चैनल गेट, एवं पुरानी खिड़की, लोहे के नल की पाईप, नये छड़ के टूकड़े व तांबा तार, ट्रक के डाला में फंसाने वाला लोहे का बत्ता, पंखे की पाईप, लोहे के टिन के दरवाजे तथा स्कूल के लोहे का टेबल व अन्य लोहे का कबाड़ सामान किमती 50000/- का बरामद हुआ जिसे विधिवत् कार्यवाही करते हुये जप्त कर आरोपी संतोष रजक के द्वारा चोरी के सामान खरीदने मंे सुधार नहीं करने पर आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

*भीमपुरी के मित्र मिलन ढाबा में अवैध रूप से शराब रखकर ब्रिकी करने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार*

0

📌 जप्त मसरूका- आरोपी के कब्जे से – किंग फिसर बीयर 3 नग 1.950 लीटर, टेग केन 05 नग 2.500 एम एल, बेग पाईपर 05 नग 900 एम एल, जम्मू गोवा 01 नग 180 एम एल, देशी प्लेन 21 नग 3.780 एमएल, जुमला 9.310 लीटर सील बंद किमती 4,700 रूपये एवं बिक्री रकम 2000/ रूपये किया गया जप्‍त।

📌 गिरफ्तार आरोपी- 01.गौरव मिश्रा पिता राजिव मिश्रा उम्र- 20 वर्ष साकिन मित्र मिलन ढाबा ग्राम भीमपुरी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान प्रहार चलाकर कार्यवाही करने एवं थाना क्षेत्रांतर्गत निशीले पदार्थों का अवैध बिक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 26-01-2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भीमपुरी के मित्र मिलन ढाबा मे ढाबा संचालक गौरव मिश्रा 26 जनवरी शुष्क दिवस पर अवैध रूप से पैसा कमाने हेतु भारी मात्रा में शराब बिकी हेतु अपने ढाबा में छुपा कर रखा है उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम भीमपुरी मित्र मिलन ढाबा पहुंचकर मुखबीर के बताये हुए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये, और उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे रखा किंग फिसर बीयर 3 नग 1.950 लीटर, टेग केन 05 नग 2.500 एम एल, बेग पाईपर 05 नग 900 एम एल, जम्मू गोवा 01 नग 180 एम एल, देशी प्लेन शराब 21 नग 3.780 एमएल, जुमला 9.310 लीटर सील बंद किमती 4,700 रूपये एवं बिक्री रकम 2000/ रूपये को बरामद किया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

*उप-मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के प्रत्याशियों के सेनापति बन नामांकन रैली में हुए शामिल*

0

*लोरमी नगर पालिका में विकास और विश्वास की होगी जीत, बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव*

*लोरमी की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब और भाजपा जिंदाबाद की गूंज, “सुजीत की जीत” का शंखनाद : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव*

*लोरमी नगर पालिका में खिलाएं 19 कमल, सामान्य कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा को बनाएं अध्यक्ष : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर। उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज फव्वारा चौक लोरमी से तहसील कार्यालय तक नगर पालिका अध्यक्ष पद के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री सुजीत वर्मा जी एवं लोरमी के जुझारू पार्षद प्रत्याशियों के साथ विशाल नामांकन रैली में सेनापति के रूप में सम्मिलित हुए l श्री साव ने कहा कि, नामांकन रैली में हमारे लोकप्रिय प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ा भारी जनसैलाब एवं भाजपा जिंदाबाद का नारा, “सुजीत की जीत” का शंखनाद है l

श्री साव ने नामांकन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, इस रैली में जनसैलाब उमड़ा है। आप लोगों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर प्रत्याशियों को प्रचंड जीत का आशीर्वाद प्रदान किया है। ये जनसैलाब बताता है कि पूरा लोरमी नामांकन रैली में शामिल हुआ है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपील करते हुए कहा कि, आप नगर वासियों से 18 वार्ड और पालिका अध्यक्ष के रूप में 1 कुल 19 कमल मांग रहा हूं। लोरमी की जनता यहां से 19 कमल जीतकर दे, हम सब मिलकर लोरमी का विकास करेंगे। एक साल में ही लोरमी की तस्वीर बदल गई है। अभी तो शुरुआत हुई है, आगे और बड़े विकास के काम होंगे।

श्री साव ने कहा कि, भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता श्री सुजीत वर्मा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। जो लगातार सक्रिय है। वे दो बार के पार्षद हैं, बेदाग छवि है। सज्जन, सरल, सहज, सौम्य छवि के उम्मीदवार हैं। आप सुजीत वर्मा के रूप में शासक नहीं सेवक चुनिए। ऐसे ही 18 पार्षद प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतारे हैं भाजपा ने। आप कमल का बटन दबाएंगे, तो कमल छाप वाले लोरमी के विकास के तेज गति से आगे बढ़ाएंगे।

*विकास और विश्वास की होगी जीत*

आज लोरमी तहसील कार्यालय में भाजपा के लोकप्रिय, शिक्षित नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री सुजीत वर्मा जी एवं जुझारू पार्षद प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि नगर पालिका में कमल खिलेगा एवं विकास की गति और तेज होगी। लोरमी एक बार फिर विकास और विश्वास की जीत होगी।

*विजय श्री का आशीर्वाद लिया*
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुजीत वर्मा एवं पार्षद प्रत्याशियों के साथ नगर के ठाकुर देव मंदिर में पूजा-अर्चना की। नगर पालिका लोरमी के सभी उम्मीदवारों के विजय श्री का आशीर्वाद लिया एवं लोरमी के आत्मीय जनों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

*पार्षद पद के लिए ये भाजपा प्रत्याशी मैदान पर*
आरती ध्रुव, लक्ष्मी साहू, श्रीमती दुर्गेश पाण्डेय,आलोक शिवहरे जी, डॉ अशोक जायसवाल, विश्वास दुबे, रवि शुक्ला, संतोष राम निषाद, पुष्पा देवी यादव, धारणी देवी राजपूत, संगीता ध्रुव, बादल मौर्य, राजेंद्र सलूजा, सोहन डड़सेना,सुनिल कुमार अहिरवार, रंजीता भास्कर, शिवशंकर यादव, पूर्णिमा यादव

नामांकन के दौरान जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी जी, किशोर राय जी, कोमल गिरी गोस्वामी जी, गुरमीत सलूजा जी, वर्षा सिंह, विक्रम सिंह, विनय साहू, लेखराज सिंह, धनीराम यादव, प्रदीप मिश्रा, रामेश्वर बंजारे, अजय दास, गणेश शर्मा, दिनेश कश्यप, अशोक साहू, अशोक जायसवाल, राकेश छाबड़ा, रवि शर्मा, सुशील यादव, राजेंद्र साहू, अर्जुन राजपूत, अंजना देवी दास, सावित्री राजपूत ,दुष्यंत खत्री, हितेश सापरिया, मुकेश सापरिया, विनोद राजपूत सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
…….. ……..

*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गरियाबंद लाईवलीहुड कॉलेज का किया निरीक्षण*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर,/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रवास के दौरान गरियाबंद लाईवलीहुड कॉलेज का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के कौशल उन्न्यन के लिए चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम की जानकारी ली। साथ ही कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से आवश्यक चर्चा की। राज्यपाल श्री डेका ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के फायदे एवं उपयोग की जानकारी ली। युवाओं से चर्चा कर राज्यपाल श्री डेका ने विभिन्न कौशल उन्नयन कार्यक्रमों का लाभ लेकर स्वयं का बेहतर कौशल विकास करने को प्रेरित किया।