Home Blog Page 473

*कटघोरा में हुई डकैती का 24 घंटे में खुलासा – रिकवरी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी*

0

*लूटे गए नकदी, लैपटॉप, मोटरसाइकिल व अन्य सामान पूरी तरह बरामद*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि कटघोरा में बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सभी माल बरामद कर लिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना दिनांक 28 जनवरी 2025 को बैंक रिकवरी एजेंट संजय कुमार यादव जब फील्ड में कलेक्शन कर रहे थे, तभी आरोपियों ने 15 दिनों की रेकी के बाद उन्हें आछी दादर नान बांका के कच्ची सड़क व निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास घेर लिया। चाकू की नोक पर उन्हें धमकाकर ₹42,290 नकद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व टेबलेट लूट लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कटघोरा ने तत्काल पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया। उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी श्रीमान पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर टीम के साथ घेराबंदी की।

गिरफ्तार आरोपी

1. राजपाल चौहान (पिता – पीताम्बर चौहान), उम्र – 21 वर्ष, निवासी – जमनीमुड़ा, थाना पाली

2. आशीष चौहान (पिता – स्व. रघुवर सिंह), उम्र – 21 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका

3. सूरज चौहान (पिता – विश्राम सिंह), उम्र – 30 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका

फरार आरोपी
(1) सोनू कंवर पिता दयाराम कंवर ,24 वर्ष, निवासी आंछी दादर थाना कटघोरा
(2) रमन अगरिया पिता फूल सिंह अगरिया , 20 वर्ष, निवासी जमनीमुडा थाना पाली

 

*बरामद सामग्री*

✅ ₹42,290 नकद
✅ मोबाइल फोन
✅ टेबलेट
✅ लूटी गई मोटरसाइकिल

पुलिस की गहन जांच में घटना में कुल 5 आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि शेष दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस की अपील

*कटघोरा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। आपकी सतर्कता और सहयोग अपराध रोकने में सहायक सिद्ध होगा।*

*नगर पालिका पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल*

0

0.भाजपा की नीतियों और सुशासन में निरंतर हो रहा प्रदेश का विकास, नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में जनता भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने कृतसंकल्पित है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– त्रिस्तरीय नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है आज नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया इस दौरान पंडरिया विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में भी भाजपा प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया नामांकन रैली नगर पालिका पंडरिया में भाजपा प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे और नगर पंचायत पांडातराई में सरिता रामकुमार सोनी के नामांकन रैली में पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी उपस्थित रहीं वहीं नगर पंचायत इंदौरी से भाजपा प्रत्याशी मित्रीन बाई महंगी लाल मांडले ने अपना नामांकन दाखिल किया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी व समर्थक उपस्थित रहे इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के उद्देश्य से कार्य करने वाली पार्टी है महिलाओं का सशक्तिकरण हो या युवाओं को रोजगार किसानों को उनका अधिकार देना हो या बुजुर्गों को आयुष्मान का उपहार भाजपा हमेशा जनहित के लिए कार्य करती है विगत 1 वर्ष में डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर हो या नगर पंचायत इंदौरी और पांडातराई, भाजपा सरकार ने करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात यहां की जनता को दिए है वहीं जनहित की योजनाओं से जनता को सुविधाओं का उपहार मिला है उन्होंने बताया कि केवल एक माह में अधोसंरचना विकास और विभिन्न जनसुविधाओं के लिए नगर पालिका पंडरिया में 10 करोड़ से अधिक नगर पंचायत पांडातराई में 12 करोड़ से अधिक एवं नगर पंचायत इंदौरी में 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति भाजपा सरकार के सुशासन में क्षेत्रवासियों को मिली है वहीं पंडरिया विधानसभा में 1 लाख 25 हजार से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है जिसमें नगर पालिका पंडरिया में 4825, नगर पंचायत पांडातराई में 2021 तथा इंदौरी में 1758 विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है पीएम आवास योजना से विधानसभा के 18 हजार से अधिक परिवारों के पक्के आवास का सपना पूरा हो रहा है जिसमें पंडरिया नगर में 2374 एवं पांडातराई में 1586 परिवारों को पक्का आवास मिल रहा है हमने अपने घोषणा पत्र में दो वर्ष का बकाया धान बोनस देने का जो वादा किया था उसे पूरा किया जिसके अंतर्गत वर्ष 2013-14 एवं पंडरिया में लगभग 1200 से अधिक पांडातराई में लगभग 650 तथा इंदौरी में लगभग 1600 किसानों को बकाया बोनस दिया गया उन्होंने आगे बताया कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भी हुआ हैं वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत पंडरिया नगर में 5228, पांडातराई में 2696 एवं इंदौरी में 5300 लोगों को 10 लाख तक का निःशुल्क उपचार मिल रहा है इसके साथ ही उज्ज्वला योजना के माध्यम से पंडरिया नगर में 2673, पांडातराई में 1789 एवं इंदौरी में लगभग 800 माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। ये सभी जनहित के कार्य भाजपा शासन में हुए हैं और नगरीय निकाय एवं नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत के साथ यह सभी कार्य दुगुनी रफ्तार से होंगे विकास कार्यों से हम शहरों को विकसित करने के साथ ही हमारे ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरों में उपलब्ध सुविधाओं के अनुरूप विकसित करेंगे वहीं यातायात सुविधा के लिए 8 करोड़ की लागत से पांडातराई बाईपास एवं 6 करोड़ की लागत से पंडरिया बाईपास की सौगात भी जनता को मिली है विगत कई वर्षों से पंडरिया विधनसभा की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए भाजपा सरकार द्वारा 76 लाख 29 हजार रुपए की राशि से हरिनाला में 18 मीटर पुल का निर्माण का भूमिपूजन किया गया जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी आमजनों के स्वास्थ्य सुरक्षा और आपातकालीन सेवा के लिए विधानसभा में संचालित 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा और निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ के माध्यम से हम बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहें हैं क्षेत्र की बेटियां जो आवागमन के अभाव में अपनी आगे की पढ़ाई करने में असमर्थ हैं उनके लिए 4 अतिरिक्त बस सेवा की शुरुआत 8 मार्च 2025 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू होगी और युवाओं के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सुविधा भी संचालित हैं जहां IIT-JEE, NEET एवं CGPSC की निःशुल्क कोचिंग युवाओं को मिल रही है विधानसभा चुनाव में प्रदेश व पंडरिया विधानसभा की जनता ने जिस विश्वास के साथ जनता ने जनादेश देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है उसके अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए जनता के विश्वास को और भी बढ़ाया है नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में भी जनता भाजपा के प्रति फिर अपना विश्वास प्रकट करने का संकल्प कर चुकी है आने वाले चुनाव परिणामों में केवल पंडरिया विधानसभा ही नही अपितु पूरे प्रदेश में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी इस चुनाव में जनता क्षेत्र की प्रगति, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, किसानों के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर हमारे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों को और विकसित बनाने के लिए करेगी उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस दिया, 3100 रुपए प्रति क्विंटल में आज धान खरीदी हो रही है महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिल रहा है तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा और गरीब परिवारों को आवास मिला आज इन संकल्पों को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में रुके विकास कार्यों को नए पंख दिए पंडरिया नगर से लेकर पांडातराई एवं इंदौरी नगर पंचायतों में करोड़ों के अधोसंरचना, बिजली सुविधा, शुद्ध जल, पक्की सड़कें, चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण हो रहें हैं जो समृद्ध पंडरिया और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं।

—————————————-

*चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने खेड़ापति हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर अपना नामांकन पत्र भरा*

0

0.भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश सहित सभी 27 वार्डो के प्रत्याशियों ने भरा नामंकन रैली के रूप में नामांकन भरने पहुँचे कलेक्ट्रेट कार्यालय

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगरपालिका अध्यक्ष युवा प्रत्याशी से चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी ने कवर्धा के अधिपति खेड़ापति हनुमान जी दादा के आशीर्वाद प्राप्त कर अपने हजारों समर्थकों के साथ गाजे बाजे औऱ उत्साह के साथ आज कलेक्टर परिसर पर पहुंचकर नगरपालिका अध्यक्ष पद का नामांकन पत्र दाखिल किया उनके साथ कवर्धा भाजपा के सभी 27 वार्डो के अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों ने उत्साह के साथ अपना नामाँकन फार्म भरा इस अवसर पर कवर्धा नगर पालिका निर्वाचन प्रभारी लोकेश कावड़िया पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रामकुमार भट्ट जसविंदर बग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर प्रभारी लोकेश कावड़िया ने कहा भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक चुनाव को गम्भीरता से लड़ते है भाजपा में केवल प्रत्याशी नही अपितु एक -एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ते है कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है जिले के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतो में भाजपा का परचम फहराने वाला है नामाँकन जमा करने के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नपा अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा आज का दिन बहुत बड़ा दिन होता है जब एक कार्यकर्ता के रूप में आपके परिश्रम का पारितोष पार्टी इस तरह अवसर देकर देती है और कार्यकर्ताओं को इस तरह सम्मान देने वाली पार्टी एक मात्र भारतीय जनता पार्टी है इस अवसर पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सांसद संतोष पांडे जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी सहित जिले के सभी नेतृत्व का मुझ पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के सभी जनता का विश्वास दिलाता हूँ नगर विकास के लिए ट्रिपल इंजन की गति से कार्य हम सब मिलकर करेंगे भव्य और दिव्य कवर्धा का निर्माण के दिशा में आगे बढ़ेंगे।

—————————————-

*कबीरधाम पुलिस की सतर्कता से मवेशी तस्करी पर कड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, 7 मवेशी और 2 वाहन जप्त*

0

 पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, श्री पंकज पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपत सिंह के मार्गदर्शन में कुकदुर थाना ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

हिमांशु सिंह ठाकुर ब्यूरो कबीरधाम:- पुलिस चेकपोस्ट पोलमी पर चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक जे.एल. शांडिल्य के नेतृत्व में टीम ने दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को रोका। दोनों वाहनों में बिना चारा-पानी के मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।

जांच के दौरान एक वाहन छत्तीसगढ़ पासिंग (CG 10 BM 2294) और दूसरा मध्य प्रदेश पासिंग (MP 20 ZP 5197) का पाया गया। जब पुलिस ने पूछताछ की, तो आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मवेशियों को सस्ती दरों पर खरीदकर कत्लखाने ले जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में गुलशन झारिया (चालक), शिवप्रसाद झारिया (मवेशी स्वामी), सुकरित चंदेल (सहयोगी) निवासी जिला डिंडौरी (म.प्र.) और रविकांत राजपूत (चालक), नागेंद्र झारिया (मवेशी स्वामी), लोमेश साहू (सहयोगी) निवासी जिला बिलासपुर (छ.ग.) शामिल हैं।

इस कार्रवाई में कुल 7 मवेशी (भैंस और भैंसे), जिनकी बाजार अनुमानित कीमत ₹80,000/- है, और 2 पिकअप वाहन जप्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कुकदुर में अपराध क्रमांक 15/25 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(घ) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

मवेशियों का पशु चिकित्सा अधिकारी, पंडरिया से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा उन्हें देखरेख के लिए मां बम्हनदेई गोपाल गौशाला सेवा समिति, रमतला (पंडरिया) में सौंपा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.एल. शांडिल्य और उनकी टीम के सदस्यों प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी, हीरेन्द्र प्रताप सिंह, अजय जायसवाल, आरक्षक संदीप पांडेय, दूजराम सिंद्राम, देवेन्द्र बंजारे, विनोद सिदार, कृष्ण कुमार धु्र्वे, रम्हौ ध्रुर्वे, डीएसएफ आरक्षक शिवचरण यादव, महिला आरक्षक बिमला ध्रुर्वे का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस की इस सतर्कता और सक्रियता से मवेशी तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस सराहनीय कार्यवाही के लिए प्रशंसा की है।

*पाटन टिमरी सनसनीखेज हत्याकाण्ड के फरार 09 आरोपी 24 घंटे के अंदर दबोचे गये*।।

0

*पाटन टिमरी सनसनीखेज हत्याकाण्ड के फरार 09 आरोपी 24 घंटे के अंदर दबोचे गये*।।।

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर मेडिकल कालेज में मुकेश दुबे उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम टिमरी पाटन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि अपने परिवार के साथ रहकर खेती किसानी का काम करता है दिनंाक 27-1-25 की सुबह लगभग 9-30 बजे उसके मामा का लडका चंदन पाठक ने आकर बताया कि मनोज साहू आदि से टिमरी तिराहे पर झगडा हो गया है एैस कहते हुये चंदन वहां से टिमरी तिराहा तरफ चला गया। फिर वह विपिन की मोटर सायकल पर बैठकर विपिन के साथ टिमरी तिराहा पहुंचा जहॉ पुरानी रंजिश पर ग्राम टिमरी के रहने वाले पप्पू उर्फ नारायण साहू, चंदू उर्फ चंद्रभान साहू, दिनेश उर्फ दिन्नू साहू, मनोज साहू, संदीप नामदेव उर्फ लाली उर्फ लुलिया, अमित साहू, गॉव की तरफ से अपनी सफेद रंग की क्रेटा कार से टिमरी तिराहे पर उतरे, लाली उर्फ लुलिया हाथ मे बका एवं अन्य सभी हाथों मे तलवार तथा सर्वेश साहू , महेश साहू हाथ मे लाठी एवं प्रदीप साहू अपने हाथ मे कुल्हाडी लिये था। सभी ने उक्त घातक हथियारों से लेस होकर एक राय होकर बलवा कर हमला कर उसके ममरे भाई सतीश पाठक उर्फ कुंजन उम्र 40 वर्ष, मनीष पाठक उर्फ चंदन उम्र 34 वर्ष तथा भतीजे समीर दुबे उम्र 20 वर्ष एवं अनिकेत दुबे उम्र 26 वर्ष सभी निवासी टिमरी की हत्या कर दी तथा उसे एवं विपिन केा जान से मारने की नियत से गम्भीर चोटें पहुॅचाई हैं।

*उप-मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर और मुंगेली में आयोजित भाजपा के नामांकन रैली में हुए शामिल*

0

*पूजा विधानी भाजपा की मजबूत और सशक्त प्रत्याशी, जनता भाजपा सरकार के महतारी वंदन से खुश : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*मुंगेली की जनता शैलेश पाठक के विकास परख सोच और संकल्प के साथ : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*डिप्टी सीएम अरुण साव की अगुआई में बिलासपुर नामांकन रैली में दिखा भाजपा का दम*

आशीष कश्यप बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर और मुंगेली में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन किया। बिलासपुर में महापौर पद की सशक्त एवं मजबूत प्रत्याशी पूजा विधानी ने पार्षद पद के उम्मीदवारों के साथ पर्चा दाखिल किया। वहीं मुंगेली नगर पालिका के भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेश पाठक ने पार्षद पद के प्रत्याशियों के साथ नामांकन पत्र जमा किया।

श्री साव ने कहा कि, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर से निकली नामांकन रैली में जनता का अपार जनसमर्थन देखने को मिला। जनता जनार्दन का यह उत्साह बता रहा है कि भाजपा के महापौर एवं पार्षदों प्रत्याशियों का विजयश्री सुनिश्चित है,क्योंकि जनता भाजपा सरकार के महतारी वंदन से खुश है। नामांकन रैली में वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल, जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, रामदेव कुमावत, किशोर राय, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

*विकास परख सोच और संकल्प पर विश्वास जताएगी लोरमी की जनता*

मुंगेली नगर पालिका के अध्यक्ष पद के हमारे भाजपा के दमदार प्रत्याशी शैलेश पाठक एवं पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन रैली को देवतुल्य जनता का भरपूर समर्थन व आशीर्वाद मिला। श्री साव ने कहा कि, शैलेश पाठक सरल, सहज और जमीनी व्यक्तित्व वाले प्रत्याशी हैं, उनके नेतृत्व में मुंगेली शहर सुशासन एवं विकास के पथ पर अग्रसर होगा। जनता उनकी विकास परख सोच और संकल्प पर विश्वास जताएगी। नामांकन के दौरान वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी एवं पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
….. …….

*पार्षद पद हेतु एक वार्ड से तीन देवांगन नही लेंगे भाग – जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता*

0

*कोमल देवांगन यूट्यूबर वार्ड की समस्याओं को अवगत कराते हुए सौपा समाधान पत्र*

*देवांगन समाज की बैठक सम्पन्न*

 


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// मोहम्मद बशीर खान वार्ड क्रमांक 15 से प्रबल दावेदार के रूप में देवांगन समाज के तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए थे। जिसे देख वार्ड एवं देवांगन समाज मे जगह-जगह चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने त्रिकोणी मुकाबला की तर्क लगाना भी शुरू कर दिए थे। तीनो दावेदार देवांगन समाज से भारतीय जनता पार्टी से विजेन्द्र देवांगन राजू, कांग्रेस पार्टी से नारद देवांगन तो वही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कोमल देवांगन यूट्यूबर चुनावी मैदान में उतरे हुए थे। यह सब देख देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिकवक्ता ने सोमवार की रात्रि 08 बजे मोहम्मद बशीर खा वार्ड क्रमांक 15 में देवांगन समाज पैनल की बैठक आयोजित कर मोर्चा सम्हाला।
बैठक में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी श्री शैलेष पाठक, नगर मण्डल अध्यक्ष सौरभ बाजपेई, भाजपा पार्षद प्रत्याशी विजेंद्र देवांगन, देवांगन समाज पैनल से विष्णु देवांगन, अमरनाथ देवांगन, जगदीश, जलेश, द्वय अनिल, प्रिंस, आनंद, राजेन्द्र, राज, ददुआ सहित मोहम्मद बशीर खा वार्ड के वार्डवासी भाजपा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और देवांगन समाज के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान देवांगन समाज के लोगों ने भाजपा की टिकट वितरण के दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों की सहमति नही लेने और भाजपा पार्टी से जुड़े लोगों को पद नही मिलने तथा देवांगन समाज के वरिष्ठ लोगों की पदोन्नति व उचित स्थान नही मिलने को लेकर देवांगन समाज के लोगों गहरी नाराजगी व्यक्त किया। इस दौरान समाज के सभी लोगों ने भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बारी-बारी कर अपना बात रखा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज एवं वार्ड के हित में जो भी कार्य रहेंगा उसे सभी मिलकर पूरा करने की आवश्वासन दिया।
इस दौरान देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता ने जिलाध्यक्ष होने के नाते मोहम्मद बशीर खा वार्ड में पार्षद पद हेतु एक वार्ड से तीन देवांगन समाज के कर रहे दावेदारी में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कोमल देवांगन यूट्यूबर को चुनाव में भाग नही लेने हेतु देवांगन समाज के लोगों ने आग्रह किया। जिसे कोमल देवांगन ने देवांगन समाज की निर्णय को स्वीकार करते हुए समाज एवं अपने वार्ड के समस्याओं को अवगत कराते हुए आवेदन सौपा।

*कोमल देवांगन यूट्यूबर ने अपनी वार्ड की समस्याओं की समाधान हेतु सौपा आवेदन पत्र*

कोमल देवांगन यूट्यूबर एवं समाज सेवी ने विगत दिनों भाजपा पार्टी से आवेदन प्रस्तुत कर पार्षद प्रत्याशी हेतु दावेदारी किया था। उन्होंने जब दावेदारी हेतु पार्टी को आवेदन सौपा तो कोमल देवांगन ने अपने वार्ड की समाधान पत्र साथ मे दिए हुए थे जो अपने समाज एवं वार्डवासियों की हित के लिए रहा है। कोमल देवांगन ने अपने आवेदन पत्र में महिलाओं की सशक्तिकरण, स्थानीय त्योहारों का आयोजन, और समाज की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करने की उल्लेख किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, वार्ड में विराजमान मां काली मंदिर की पहचान – अन्य जिलों तक पहुँचाने हेतु मन्दिर की पंजीयन कर कलाकारों के माध्यमों से प्रचार-प्रसार, कुम्भकार परिवारों को मशीन चाक दिलाना और सरकार की योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करना, वार्ड के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में जोड़ना और उसे आर्थिक रूप से मजबूत करना, वार्ड की गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में शासन की योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान करना, फ्री कम्प्यूटर कोर्स – युवाओं और वार्ड की बहनों को मुफ्त कम्प्यूटर कोर्स करवाना, सुरक्षा उपाय हेतु – शराबियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सीसीटीवी कैमरा लगवाकर निगरानी रखना जैसे अन्य विषयों पर आवेदन सौपा है।

*यातायात पुलिस कोरबा द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान जारी*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस तीन प्रमुख मोर्चों—एजुकेशन, इंफोर्समेंट और मिनी इंजीनियरिंग पर कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन मे यातायात एवं क्राइम प्रभारी श्री रविंद्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के नेतृत्व में यातायात एवं कोरबा पुलिस द्वारा यह अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

 

1. *एजुकेशन: सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण*

✔ *सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान* –

➡ *स्कूली बच्चों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग आदतों, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर शिक्षित किया जा रहा है।*
➡ बागों, पाली, करतला के बाद अब 27/01/2025 को थाना उरगा में “सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
➡ पुलिस मित्रों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक किया गया।
➡ सड़क मित्रों एवं जागरूक नागरिकों को हेलमेट वितरित किए गए ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित कर सकें।
➡ PHC अस्पताल, कोरबा से आए डॉ. अनुराग अग्रवाल द्वारा CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) एवं प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण सावधानियां बहुत ही प्रभावी तरीके से बताई गईं।
➡ उपस्थित लोगों को दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की सहायता करने के सही तरीकों की जानकारी दी गई।

✔ यातायात पुलिस की प्राथमिकता जागरूकता बढ़ाना है:

➡ हमारी प्राथमिकता सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
➡ इसी उद्देश्य से बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वालों को समझाइश दी गई और नया हेलमेट खरीदकर उसकी रसीद दिखाने पर उन्हें छोड़ा गया।
➡ हमारा उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को आम जनता के व्यवहार का हिस्सा बनाना भी है।

✔ सड़क मित्रों की भागीदारी – सड़क मित्रों को प्रशिक्षित कर सड़क सुरक्षा में सामुदायिक सहयोग बढ़ाया जा रहा है।

2. *इंफोर्समेंट: यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई*
✔ *जनवरी माह में अब तक कुल 206 ओवरस्पीड और 147 मामलों में 185 MV Act के तहत कार्रवाई की गई है।*
✔ नो-पार्किंग उल्लंघन –
➡ जनवरी माह में अब तक कुल 274 नो-पार्किंग के मामलों में कार्रवाई की गई है।

✔ *ड्रंक एंड ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाना) पर सख्त कार्रवाई*–

➡ अपराध क्रमांक 20/2025 धारा 110 BNS के तहत आरोपी अर्जुन कुमार बिंझवार (निवासी अंगारखार, चौकी पंतोरा, जिला जांजगीर-चांपा) को गिरफ्तार किया गया।
➡ आरोपी द्वारा शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाते हुए प्रार्थी अनिल केवट (निवासी दीपका) को गैर इरादतन हत्या का प्रयास किया गया।
➡ आरोपी के विरुद्ध ग़ैर जमानती अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया एवं संबंधित ट्रेलर (CG12BG4585) को जप्त किया गया।

✔ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी –

➡ *यातायात पुलिस कोरबा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई भी *ट्रक या ट्रेलर चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
➡ मोटर वाहन अधिनियम के तहत लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
➡ सड़क पर अन्य यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और यातायात पुलिस इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी।

3. *मिनी इंजीनियरिंग: सड़क संरचना में सुधार के प्रयास*

✔ अंधे मोड़ों की झाड़ियों की सफाई – सड़क पर दृश्यता बढ़ाने के लिए अंधे मोड़ों और खतरनाक स्थानों पर झाड़ियों को हटाया जा रहा है।
✔ व्हाइट पेंटिंग एवं रेडियम पट्टीकरण – रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के लिए सड़क किनारे, बैरियर और संकेतक बोर्डों पर रेडियम पट्टीकरण किया जा रहा है।
✔ ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य –

➡ कोरबा जिले में कुल 21 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई है, जिनमें से 9 ब्लैक स्पॉट NH-130 पर स्थित हैं (6 बागों थाना, 2 पाली थाना, 1 कटघोरा थाना क्षेत्र)।
➡ अन्य 12 ब्लैक स्पॉट उरगा (4), पसान (2), सिविल लाइन (3), कोतवाली (1), बालको (1) और दीपका (1) थाना क्षेत्रों में स्थित हैं।
➡ इन ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने के लिए सभी हितधारक विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि आवश्यक संरचनात्मक बदलाव कर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 

यातायात पुलिस की अपील

✔सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।
✔ गति सीमा का पालन करें और हेलमेट/सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनें।
✔ ब्लैक स्पॉट्स और अंधे मोड़ों पर विशेष सावधानी बरतें।
✔ शराब पीकर वाहन न चलाएं – यह आपकी और दूसरों की जान के लिए खतरनाक हो सकता है।
✔ सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता करें और आपातकालीन सेवाओं को सूचित करें।

सड़क सुरक्षा माह के तहत इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम कोरबा जिले में आगे भी जारी रहेंगे ताकि कोरबा जिले की सड़कें अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाई जा सकें।

— यातायात पुलिस, कोरबा

*चोर गिरोह का खुलासा*

0

 चोरियों का खुलासा*

*09 आरोपी गिरफ्तार*

*आरोपियों से 08 मोटर साईकल 01 स्कूटी, चाॅदी के सामान, घड़ियां एवं अन्य सामान बरामद*

*रात मे घूम घूम कर सूने मकानों को बनाते थे निशाना*

*चोरी की मोटर सायकल ठिकाने लगाने वाले गैराज संचालक गिरफ्तार*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चैहान, नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रभारी यातायात एवं सायबर सेल रवीन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से) नगर पुलिस अघीक्षक दर्री विमल पाठक एवं नगर पुलिस अघीक्षक कोरबा भूषण एक्का के नेतृत्व मे थाना सिविल लाईन एवं दर्री को चोरी के प्रकरणों में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे । जिस पर सायबर सेल की टीम एवं थाना/चौकी प्रभारी के द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए दिनांक 21-22 जनवरी की दरम्यानी रात को आर.टी.ओ. आफिस के सामने फोटोकापी दुकान का ताला तोड़कर 01 नग एच.पी कंपनी का लेपटाॅप, एचटीपीएस कालोनी दर्री क्वा. नंबर डी-129 से एक लेपटाॅप, सोने की अंगुठी चोरी दिनांक 24-25 की रात ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल कोसाबाड़़ी स्थित एमआईजी 42 डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-1 उसके घर से दो बड़े चांदी के गिलास, दो चांदी के कटोरी एवं कुछ चांदी के सिक्के तथा चांदी के पायल एवं साथ में एक सेट टाईटन की नई घड़ी (पेयर वाली), ईडब्लूएस 56 एवं 57 एम0पी0नगर कोरबा से हीरो मेस्ट्रो क्रमांक ब्ळ.12 3983 एवं सीएसईबी काॅलोनी एस.एफ 1036 से 4000/- रूपये एवं की पेड मोबाइल चोरी की शिकायत थाना सिविल लाईन रामपुर मे प्राप्त होने पर थाना सिविल लाईन मे अपराध क्रमांक 53/25 धारा 331(4)304 बीएनएस, अपराध क्रमांक 55/25 धारा 334(1) बीएनएस, अपराध क्रमांक 56/2025 धारा 303(2) बीएनएस, अपराध क्र 57/2025 धारा 331(4)304 बीएनएस एवं थाना दर्री के अपराध क्रमांक 17/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीबद्व कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई जिस पर सायबर सेल, सिविल लाईन थाना रामपुर एवं थाना दर्री पुलिस के द्वारा अपने मातहतों के साथ सूचना संकलन कर पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा संदेही आरोपी दिलेश आदिले उर्फ छोटे कोतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसमें उसके द्वारा गोल-मोल जवाब दे रहा था पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसनें अपना जुर्म स्वीकार किया और उसके कब्जे से चोरी किये गये लैपटाॅप को बरामद कराया पुलिस के द्वारा आरोपी दिलेश आदिले उर्फ छोटे कोतरा पिता वेदराम आदिले उम्र 26 साल साकिन अटल आवास खरमोरा थाना सिविल लाईन रामपुर को गिफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
इसी क्रम में पुलिस के द्वारा थाना दर्री एवं सिविल लाईन रामपुर में हुये चोरी की पतासाजी कर रही थी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि विजय तिवारी पिता राजेश तिवारी उम्र 19 साल साकिन पूछापारा कटघोरा थाना कटघोरा को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया। हितमतामिली से पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और उसने बताया की दर्री क्षेत्र सहित निहारिका कोरबा के आस पास हम लोग चोरी किये हैं, जिसमे जीशान खान, विनय मुण्डा, राजा महंत, शेख असलम एवं बाॅबी अंसारी उर्फ शेरू ने मिलकर इन सभी जगहो पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सायबर सेल एवं सिविल लाईन रामपुर पुलिस के टीम द्वारा सभी आरोपियों को तलब कर हिरासत मे लिया गया, कड़ाई से पूछताछ के दौरान सभी ने घटना कारित करना स्वीकार किया। उनके द्वारा बताया गया की एचटीपीएस कालोनी दर्री क्वा. नंबर डी-129 के साथ-साथ कोरबा मे ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल कोसाबाड़़ी स्थित एमआईजी 42 डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-1, ईडब्लूएस 56 एवं 57 एम0पी0नगर कोरबा एवं सीएसईबी काॅलोनी एस.एफ 1036 कोरबा मे चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया आरोपियों द्वारा चोरी किए वैक्यूम क्लीनर को ताज हुसैन उर्फ टाईगर निवासी सूभाष ब्लाॅक को दंना बताये जिस पर उसे तलब कर उसके हिरासत मे रखे बैक्यूम क्लीकनर को बरामद किया गया। एवं आरोपियों द्वारा चोरी किए वाहनों को चकचकवा निवासी प्रदीप कुमार भारिया थाना कटघोरा को देना बताया जिस पर पुलिस द्वारा प्रदीप कुमार भारिया को तलब
कर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान प्रदीप कुमार भारिया के द्वारा बताया गया की आरोपियों द्वार 01 मोटर सायकल एवं 01 स्कुटी देना स्वीकार किया। उसके कब्जे से मोटर सायकल को बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी के गैराज को चेक करने पर कुल 05 मोटर सायकल बरामद कर थाना कटघोरा मे 106 बीएनएसएस मे जप्त कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है। दर्री घटनाक्रम मे आरोपियों द्वारा हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल मे विजय तिवारी एवं राजा महंत आये साथ ही साथ एक अन्य हीरों स्प्लेण्डर मोटर सायकल मे बाॅबी उर्फ शेरू अंसारी, जिशांन खान, विनय मुण्डा आये एवं शेख असलम अपने बजॅाज पल्सर 125 सीसी मे आकर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त वाहन एवं लोहे का औजार, 02 नग लेपटाॅप, चाॅदी का गिलास, पायल, सिक्का, चाबी छल्ला एवं 02 टाईटन कंपनी का हाथ घड़ी को जप्त किया गया। निम्न आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है :–

(01) दिलेश आदिले उर्फ छोटे कोतरा पिता वेदराम आदिले उम्र 26 साल साकिन अटल आवास खरमोरा थाना सिविल लाईन रामपुर (आर.टी.ओ.कार्यालय के सामने की चोरी)

02. जीशान पिता अज्जु खान 20 वर्ष साकिन मेला ग्राउण्ड कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा

03. विनय मुण्डा पिता हेरमन मुण्डा उम्र 18 वर्ष साकिन जेलगांव रोड मोहल्ला थाना दर्री जिला कोरबा।

04. विजय तिवारी पिता राकेश तिवारी उम्र 19 वर्ष साकिन पुछापारा कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा।

05. राजा महंत पिता प्रेम महंत 26 वर्ष साकिन पुछापारा पप्पु दुकान के पास कटघोरा जिला कोरबा।

06. शेख असलम पिता शेख मुख्तार उम्र 26 वर्ष साकिन संजय नगर स्टेशन रोड थाना कोतवाली जिला कोरबा।

07. राजा बाॅबी उर्फ शेरू अंसारी पिता आजाद अंसारी उम्र 24 वर्ष साकिन रामपुर बस्ती कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा।

08. प्रदीप कुमार भारिया पिता समार साय भारिया उम्र 24 वर्ष साकिन चकचकवा कटघोरा थाना कटघोरा जिला कोरबा।

09. ताज हुसैन उर्फ टाईगर पिता साहिद हुसैन उम्र 24 वर्ष साकिन सुभाष ब्लाॅक चैकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा। इस चोर गिरोह से सिविल लाईन थाना रामपुर क्षेत्र की 04 एवं दर्री क्षेत्र की 01कुल 05 चोरियों का खुलासा हुआ है, जबकि 02 आरोपी क्रमशः *चंदन उर्फ विरू गुप्ता पिता शिवजी गुप्ता 20 साल अटल आवास खरमोरा* एवं *शेख असलम कटघोरा* फरार हैं जिनकी पता तलाश की जा रही है मिलने पर कुछ अन्य चोरियों के खुलासा होने की संभावना है ।

*खाद्य विभाग के संयुक्त सचिव ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण*

0

*उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // छत्तीसगढ़ राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संयुक्त सचिव श्री गजपाल सिंह सिकरवार जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव ने जरहागांव, बिरगांव, लौदा, जुनवानी और हथकेरा खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर धान विक्रय कर चुके एवं शेष किसानों की संख्या, कुल धान खरीदी मात्रा एवं उठाव, रकबा समर्पण, टोकन, बारदाना आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संयुक्त सचिव ने कहा कि धान खरीदी कार्य अंतिम पड़ाव पर है। संबंधित अधिकारी उपार्जन केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर धान उठाव के कार्य में तेजी लाएं। इसके लिए उन्होंने अंतर जिला डीओ कटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया में चावल जमा हेतु प्राप्त लक्ष्य की जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा में चावल जमा कराने के निर्देश दिए। जिला खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डड़सेना ने जिले में धान खरीदी की वस्तुस्थिति एवं उठाव आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।