Home Blog Page 472

*हमारी नीति स्पष्ट है-बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

0

*बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा*

*बस्तर संभाग में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबल के जवानों को दी बधाई*

योगेश पाठक ब्यूरो*रायपुर|* हमारी नीति स्पष्ट है – बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से। जो भी नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग अपनाते हैं, उनका स्वागत है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबल के जवानों को बधाई देते हुए, उनके अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि – आज कांकेर जिले में 7 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इससे पहले नारायणपुर जिले के 27 एवं सुकमा जिले के 52 लाख के ईनामी 9 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। यह हमारी सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण नीति और नक्सलवाद के सफाए के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियानों का प्रत्यक्ष परिणाम है।

सीएम साय ने कहा कि अब तक 941 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 1,112 नक्सलियों को हमारे सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। नक्सली मुठभेड़ों में 265 नक्सलियों का खात्मा हुआ है। नक्सलवाद की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर और बेहतर जीवन की उम्मीद में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मैं अपने बस्तर दौरे के दौरान अक्सर आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलता हूं। उनसे बातचीत में यह साफ झलकता है कि खोखली माओवादी विचारधारा को छोड़कर वे आज बेहतर जीवन जी रहे हैं और खुश हैं। घोर नक्सल प्रभावित जिलों के चिन्हित ग्रामों में नक्सल आधार को खत्म करने के लिए शासकीय योजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे और मूलभूत आवश्यकताओं का विकास कर रही है।

विष्णु देव साय ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। तय समय-सीमा के भीतर माओवाद के आतंक का अंत होगा। बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा।

*ऽ थाना डौण्डी अतंर्गत ग्राम नर्राटोला में हुए अंधे कत्ल का अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर खुलासा।*

0

ऽ प्रकरण में मृतिका धनेश्वरी यादव की हत्या का पर्दाफाष।

ऽ प्रकरण में संलिप्त आरोपी आगेश्वर साहू को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
ऽ आरोपी मृतिका पर रखता था बुरी नजर।
ऽ पुलिस द्वारा लगातार गांव में कैंप लगाकर किया गया कार्य।

दिनांक 28.01.2025 को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम नर्राटोला थाना डौण्डी जिला बालोद की निवासी कु. धनेश्वरी यादव पिता संतराम यादव उम्र 21 वर्ष का शव उसके घर के अंदर कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला हैं की प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर थाना डौण्डी व साइबर सेल की टीम घटना स्थल हेतु रवाना हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करने पश्चात पुलिस डॉग स्क्वॉड एवं एफ.एस.एल. वैज्ञानिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुुंचे। सभी दलों के आने एवं शव पंचनामा उपरांत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया । विशेषज्ञों के राय उपरांत प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना डौण्डी में मर्ग क्रमांक 04/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर प्रकरण में अपराध क्रमांक 15/2025 धारा 103, 331(8) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के निर्देेशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, के पर्यवेक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ.चित्रा वर्मा के नेतृत्व में थाना डौण्डी व सायबर सेल की विशेष टीम गठित किया गया। उक्त टीम को विवेचना क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतिका कु.धनेश्वरी यादव के घर संदेही आगेश्वर साहू पिता डेरहाराम साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम नर्राटोला थाना डौण्डी का आना-जाना बना रहता था। घटना दिनांक को मृतिका के पिता संतराम यादव द्वारा अपने घर पर अपने साला व अन्य रिश्तेदारों का रात्रिभोज का कार्यक्रम रखा था, जिसमें मदद हेतु संतराम द्वारा संदेही आगेश्वर साहू को फोन कर घर बुलाया गया था। आगेश्वर साहू की मोटर सायकल से संतराम व साला हलधर यादव डौण्डी खाना बनाने हेतु सामान लेने गये थे। जहां तीनों ने चिकन दुकान से चिकन खरीदने के बाद शराब दुकान से शराब खरीदकर तीनों ने शराब का सेवन वहीं शराब दुकान के पास किये, बचे हुये शराब को अन्य रिश्तेदारों के लिये ग्राम नर्राटोला लेकर आयेें, रात्रि मेें सभी ने शराब का सेवन किया। बाद सभी ने मिलकर घर पर रात्रि भोज किया। भोजन पश्चात संतराम के मेहमान ग्राम चिखली के लिये निकल गये। आगेश्वर साहू जिसने अत्यधिक मात्रा में शराब सेवन किया था मृतिका के घर कुछ देर तक आग तापने के बहाने रूका हुआ था, इसी बीच वह मृतिका पर बुरी नजर रख रहा था। मृतिका की मां पिंगला बाई को आगेश्वर कुमार साहू की बुरी नियत पर संदेह होने से उसे घर जाने के लिए कहा गया। फिर भी वह कुछ देर और रूकने के बाद अपने घर चला गया। रात्रि में करीबन 12 से 01 बजे के मध्य मृतिका के पास आने के लिए चुपके से अपने घर से निकल कर मृतिका के घर के पीछे बाड़ी का पर्दा से लांघकर घर में प्रवेश किया। घर में प्रवेश करते ही माता-पिता के व बडे़ भाई खिलेश्वर के कमरे के दरवाजे की कुुंडी को बाहर से लगाकर मृतिका के कमरे का दरवाजा को जोर से धकेला धकेलने से मृतिका के कमरे का दरवाजा खुल गया खुलने पर कमरे में दाखिल होकर उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने हेतु दबाव बनाने लगा जिसका मृतिका द्वारा विरोध करने एवं चिल्लाकर माता पिता व भाई को बुलाने की धमकी देने पर आरोपी द्वारा मृतिका का गला दबाकर हत्या कर दिया गया। घटना कारित करने के बाद घर से निकलने के पूर्व घर के बाहर का मुख्य लाईट को बंद किया ताकि कोई उसे देख न सके व दबे पांव वहां से भागकर अपने घर चला गया। विवेचना पश्चात् संदेह के आधार पर पड़ोसी आगेश्वर साहू पिता डेरहाराम साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम नर्राटोला थाना डौण्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा, जिससे शक की सुई आगेश्वर साहू पर आकर रूक गई, जिससे हिकमतअमली से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 30.01.2025 को आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में सायबर प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू थाना प्रभारी डौण्डी उप निरीक्षक उमा ठाकुर, सउनि डी.एल.रावटे, सउनि गोपाल रजक, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, आरक्षक पुकेश साहू, ईश्वर भण्डारी, अजय महाला, युगल किशोर, सायबर सेल प्र.आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, रूमलाल चुरेन्द्र, विवेक शाही, आरक्षक आकाश सोनी, राहुल मनहरे, संदीप यादव, विपिन गुप्ता, मिथलेश यादव, पूरन प्रसाद, योगेश पटेल, गुलझारी साहू, का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता-
1. आगेश्वर कुमार साहू पिता डेरहाराम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम नर्राटोला थाना डौण्डी जिला बालोद (छ.ग.)

*सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए आवारा मवेशियों के सिंघो में भी रेडियम पट्टी का उपयोग किया जाना चाहिए- डॉ रमेश कश्यप*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मानवाधिकार सहायता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश कश्यप के द्वारा मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटनाओं को कम करने लिए आवारा मवेशियों के सिंघो पर रेडियम पट्टी पहनाने के लिए अपना सुझाव रखा है जिससे आवारा मवेशियों के सड़कों पर बैठे रहने से वाहन चालक सतर्क हो जाए और सावधान होने की वजह से मवेशी और वाहन चालक दोनों ही सुरक्षित रहे। इस प्रकार का प्रयास करके भी दुर्घटना को कमी करने का पहल किया जा सकता है।छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है । जिसके कारण सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण लोग आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं । शहर की मुख्य सड़कों आम रास्तों पर आवारा मवेशियों के होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई ऐसे पशुपालक है जो मवेशी की सही देखभाल नहीं करने के कारण उन्हें छोड़ देते है।जिससे मवेशी सड़क,बाजार,रास्तों पर घूमते रहते हैं।रात्रि के समय मवेशी सड़क पर घुमने के कारण दुर्घटना का खतरा अधिक बढ़ जाता है।रात्रि के समय अंधेरा होने के कारण कई बार तेज रफ्तार वाहन मवेशी से टकरा जाते है । जिससे दुर्घटना में मवेशी घायल हो जाता है, कभी कभी मवेशियों की मौत भी हो जाती हैं। वाहन चालक व वाहन दोनों का नुकसान होता है। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा पशुओं के लिए गोठान की समुचित व्यवस्था करते हुए गोठानो का निरीक्षण भी किया जाए। स्थानीय प्रशासन के द्वारा समय-समय पर आवारा मवेशियों पर गले के साथ – साथ सिंघो पर भी रेडियम पट्टी का उपयोग किया जाना चाहिए। जिससे सतर्कता बनी रहे।

*क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *लोयला स्कूल के छात्र पर चाकू से हमला करने वाले बदमाश सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।*

♦️ *आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
—————————————————-
*नाम आरोपी -*
01. हर्ष उपाध्याय उर्फ बाबू पिता स्व .मनोज उपाध्याय उम्र 21 वर्ष निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. समीर साहू पिता गोपी साहू उम्र 18 वर्ष 5 माह साकिन अटल चौक बहतराई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
—————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी श्रीजय कश्यप पिता सतीश कुमार कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी निखिलेश्वरम कालोनी जबड़ापारा सरकण्डा का दिनांक 29.01.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई लक्ष्य कश्यप लोयला स्कूल में कक्षा 9वीं पढ़ रहा है जो इसे फोन कर लेने के लिए स्कूल आने के लिए बोला तब वह कार से अपने भाई श्रीयांक कश्यप के साथ लक्ष्य कश्यप को लेने लोयला स्कूल पहुंचकर गेट के सामने जाकर इंतजार कर रहा था तभी कान्हा साहू इसे अपने पास बुलाकर पूछा कि तुम लक्ष्य के भाई हो क्या तब वह हां कहने पर विवाद करते हुये अश्लील गाली गलौच करने लगा जिसे मना करने पर इसके कालर को पकड लिया और पीछे से नकुल यादव आया और्र इंट उठाकर सिर के पीछे मार दिया तभी इसके भाई श्रीयांक कश्यप बीच बचाव आया तो कान्हा साहू श्रीयांक कश्यप के गला को पकड़ कर जमीन में गिरा दिया और उसके साथी लोग लात घूसा से मारपीट करने लगे इसी बीच कान्हा साहू और हर्ष चाकू निकालकर भाई श्रीयांक कश्यप को हत्या करने के नियत से श्रीयांक के पेट के पास मारकर चोंट पहुंचाये हैं, खून निकलते देख कान्हा साहू, अपने साथी समीर साहू हर्ष व अन्य के साथ मोटर सायकल से भाग गये हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 156/2025 धारा 109, 191(3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभरता को देखते हुये घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपीगण को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपीगण की पतासाजी किया गया जो आरोपी अपने सकुनत से फरार थे जिसकी पतासाजी आज दिनांक 30.01.2025 को आरोपी हर्ष उपाध्याय उर्फ बाबू एवं समीर साहू को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना मंे प्रयुक्त चाकू बरामद कराये जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी हर्ष उपाध्याय एवं समीर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 *थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही।*

0

📌 *धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगो को कर रहे थे भयभीत*

📌 *थाना क्षेत्र में पृथक-पृथक 5 बदमाशों से चाकू किया गया जप्त।*

📌 *आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*
—————————————————-
*नाम आरोपी:-*
01. योगेश मराठा पिता राजू मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी चांटीडीह पठानपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. हर्ष शर्मा पिता सुधीर शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी डबरीपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. रिकेश गोड़ पिता राजू गोड़ उम्र 24 वर्ष निवासी डबरीपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04. सुखपाल वस्त्रकार पिता घनश्याम वस्त्रकार उम्र 23 वर्ष निवासी चिंगराजपारा शारदा चौक सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
05. पवन साहू पिता स्व. गौतराम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
——————————————————

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव के परिप्रेक्ष्य में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार स्ट्रीट/संध्या पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं स्ट्रीट भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 30.01.2025 को सूचना मिला कि रामायण चौक चांटीडीह एवं डबरीपारा सरकण्डा में कुछ लड़के हाथ में चाकू रखे हैं, एवं आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं उक्त सूचना के संबंध में त्वरित कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम तैयार कर टीम मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा रामायण चौक चांटीडीह में योगेश मराठा को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया इसी प्रकार डबरीपारा साईंस कालेज के सामने रोड में आरोपी हर्ष शर्मा, रिकेश गोड़, सुखपाल वस्त्रकार, पवन साहू को हाथ में चाकू रखे हुड़दंग करते हुये पकड़ा गया जिनके पृथक-पृथक तलाशी पर चाकू बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के धारा 25,27 के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*ठगी करने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

📌 *शासकीय भूमि का अवैधानिक रूप से कब्जा करने वाला फरार आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।*

📌 *खमतराई स्थित शासकीय भूमि पर आरोपियों ने किया हैं अवैध कब्जा*

📌 *मामले में 7 आरोपियों को पूर्व मंे गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया है पेश।*
—————————————————-
*नाम आरोपी:-*
बृहस्पति कश्यप पति स्व. खगेन्द्र कुमार कश्यप उम्र 38 वर्ष निवासी काली मंदिर के पास खमतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
—————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर :-घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रमेश कुमार वैष्णव निवासी अमेरी थाना सकरी हाल पटवारी हल्का नम्बर 25 खमतराई राजस्व निरीक्षक मण्डल कोनी जिला बिलासपुर का दिनांक 15.10.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि नायाब तहसीलदार/कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर के ज्ञापन क्रमांक 159/ना.तह./कार्य.दण्डा/वा/2024 बिलासपुर दिनांक 15.10.2024 से प्राप्त निर्देश के पालन में मौजा खमतराई 25 स्थित शासकीय भूमि खसरा नम्बर 551 पर शदर यादव, संजय जायसवाल, द्वारा मधुसुदन राव, श्रीनिवासराव, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी, परमेश्वर सूर्यवंशी, चित्ररेखा साहू लोग अवैध रूप से खरीदी बिक्री किये हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उदयन बेहार, सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक कृष्णा साहू, उनि अमृतलाल साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसुदन राव, श्रीनिवास राव, चित्ररेखा साहू, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी, मणीशंकर सूर्यवंशी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है, आरोपिया बृहस्पति कश्यप रिपोर्ट के बाद से फरार थी, जिसकी लगातार पतासाजी किजा रही थी कि आज दिनांक 30.01.2025 को सूचना मिला कि आरोपिया बृहस्पति बाई अपने सकुनत आई हुई है, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्ग दर्शन में आरोपिया के सकुनत में रेड कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

📌 *नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले असामाजिक प्रवृत्ति के 03 लोगों को सरकण्डा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।*

📌 *आरोपियों के विरूद्ध किया गया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।*

📌 *सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध आगे भी की जावेगी कार्यवाही।*
————————————————–
*नाम आरोपी:-*
01. कृष्ण कुमार वर्मा पिता मोहन लाल वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के पास चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. बजरंग पाण्डेय पिता भोला पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी स्कूल के पास चिंगराजपारा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
03. सोनू पवार पिता नन्दू पवार उम्र 35 वर्ष निवासी किसानपारा चांटीडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
————————————————–

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आगामी नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि दिनांक 29.01.2025 के रात्रि में पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिला कि चिंगराजपारा में कुछ लड़के नशा खोरी कर हुड़दन्ग करते हुये अशांति फैला रहे हैं, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया, मौके पर कृष्ण कुमार वर्मा, बजरंग पाण्डेय एवं सोनू पवार को उपद्रव करते हुये पकड़ा गया, जिससे आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई है।

*रास्ता रोककर उगाही करने वाले झपटमारों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*मोबाइल सहित दोनो आरोपीयों को कोटा पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर प्रहार कर रही है । आज दिनांक 30.01.25 को थाना कोटा में प्रार्थीया के द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की कोटा से अपने घर कार से बिलासपुर जा रही थी, की गनियारी के पास दो लड़के बुलेट मोटर साइकल में ओवर टेक करते हुए कार को रुकवाएं जब कार से बाहर निकली , तब हमारे मोटर साइकल को एक्सीडेंट किए हो कहते पैसा मांगते हुए गाली गलौच करने लगे मना करने पर दोनों लोग व्यक्ति उग्र होकर एक व्यक्ति मोबाइल फोन को छीनकर लूट कर जान से मारने की धमकी देते हुए मोटर साइकल से भाग गए । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोटा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पता तलाश की गई , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30.01.2025 को आरोपी दीपक साहू एवं ईश्वर दास मानिकपुरी दोनों निवासी ग्राम भरारी थाना कोटा , को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को प्रार्थीया के साथ घटना करित करते हुए घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साइकल क्रमांक CG 10 BQ 6669 एवं प्रार्थीया की लूट हुई वन प्लस मोबाइल फोन को पेश करने पर जप्त तक कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी गणों का न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है

*इस तरह से आम रोड में उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध ऐसे ही गंभीर धाराओं में कार्यवाही किया जाएगा।*

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी राज सिंह, स उ नि मोहन लाल सोनी आरक्षक भोप सिंह साहू, आरक्षक सुमन झरोखा, आरक्षक अखिलेश पारकर का महत्वपूर्ण भूमिका रही

*पत्तल पतरी नहीं सिलने पर अपने पत्नी को डंडा से मार हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*नाम आरोपी –

1- बुद्धू सिंह सौता पिता स्व. सहसरम सौता उम्र 60 वर्ष निवासी सोनसाय नवागाव सौतापारा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 29.01.25 को प्रार्थी नौजन सिंह सौता निवासी सोनसाय नवागाव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28.01.2025 के रात्रि 11:00 बजे उसके भतीजा बुद्धू सिंह सौता के द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती फूल बाई सौता को पत्तल पतरी बनाने बोलने पर पत्नी फूलबाई सौता के द्वारा मना करने पर गुस्से में आकर सिर में डंडा से मारकर हत्या कर दिया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना के सम्बन्ध में तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह महोदय (भा.पु.से.) अवगत कराया गया जिनके दिशानिर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) ,श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) महोदया कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर फारेंसिक टीम की उपस्थिति में घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया, आरोपी को हिरासत में लेकर बारीकी एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरब बांस एवं तेंदु के डंडा को आरोपी के निशांदेही पर गवाहों के समक्ष जप्तकर कब्जे पुलिस लिया गया,आरोपी के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 30.01.25 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भावेश शेंडे, ASI मोतीलाल सूर्यवंशी, HC 520 नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, विजेंद्र कोल, अंकित जायसवाल महिला आरक्षक किरण राठौर का विशेष योगदान रहा ।

*कटघोरा में हुई डकैती का 24 घंटे में खुलासा – रिकवरी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी* *लूटे गए न

0

लूटे गए नकदी, लैपटॉप, मोटरसाइकिल व अन्य सामान पूरी तरह बरामद।


कोरबा – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि कटघोरा में बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सभी माल बरामद कर लिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना दिनांक 28 जनवरी 2025 को बैंक रिकवरी एजेंट संजय कुमार यादव जब फील्ड में कलेक्शन कर रहे थे, तभी आरोपियों ने 15 दिनों की रेकी के बाद उन्हें आछी दादर नान बांका के कच्ची सड़क व निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास घेर लिया। चाकू की नोक पर उन्हें धमकाकर ₹42,290 नकद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व टेबलेट लूट लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कटघोरा ने तत्काल पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया। उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी श्रीमान पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर टीम के साथ घेराबंदी की।

गिरफ्तार आरोपी

1. राजपाल चौहान (पिता – पीताम्बर चौहान), उम्र – 21 वर्ष, निवासी – जमनीमुड़ा, थाना पाली

2. आशीष चौहान (पिता – स्व. रघुवर सिंह), उम्र – 21 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका

3. सूरज चौहान (पिता – विश्राम सिंह), उम्र – 30 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका

फरार आरोपी
(1) सोनू कंवर पिता दयाराम कंवर ,24 वर्ष, निवासी आंछी दादर थाना कटघोरा
(2) रमन अगरिया पिता फूल सिंह अगरिया , 20 वर्ष, निवासी जमनीमुडा थाना पाली

 

*बरामद सामग्री*

✅ ₹42,290 नकद
✅ मोबाइल फोन
✅ टेबलेट
✅ लूटी गई मोटरसाइकिल

पुलिस की गहन जांच में घटना में कुल 5 आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि शेष दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस की अपील

कटघोरा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। आपकी सतर्कता और सहयोग अपराध रोकने में सहायक सिद्ध होगा।

– पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा