Home Blog Page 471

*कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने नगरी निकाय चुनाव में भरी हुँकार*

0

0.कार्यकर्ता सम्मलेन कर भाजपा ने किया नगरी निकाय चुनाव का शंखनाद।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़। ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा नगरी निकाय चुनाव के दृष्टि से स्थानीय गाँधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन कर शँखनाद किया नगर के सभी 27 वार्डो के भाजपा पार्षद प्रत्याशी अपने अपने वार्डो से रैली के रूप में गाँधी मैदान पहुँचे जहाँ विशाल सभा को उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा ने संबोधित किया कार्यकर्ता सम्मेलन में अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों ने जनता का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा आप सबके सुख दुःख में खड़े होने वाले जन जन से सतत संपर्क करने वाले हमारे परिश्रमी कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है इन्हें आशीर्वाद देना है उन्होंने कहा हमने 5 वर्ष काँग्रेस के कार्यकाल में भय और भ्रष्टाचार के माहौल में रहे है और विधानसभा चुनाव में आप सबने कवर्धा के मुक्ति सग्राम में भाग लेकर बाहरी विधायक से कवर्धा को मुक्त किया है कांग्रेस अपने हार से सबक नही लिया और अब दारू बेचने वाले को अपना शहर अध्यक्ष बनाया है उन्होंने कहा आपने मुझे कवर्धा की जिम्मेदारी दी है विगत 1 वर्षों में 70 करोड़ से अधिक की राशी कवर्धा शहर को विकास कार्य के लिए मिला है कवर्धा आपका शहर है मेरा अपना शहर है आपके सोच के अनुकूल ही यहाँ विकास को तेजी से आगे बढ़ाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे उन्होंने कहा अध्यक्ष सहित सभी 27 पार्षद भाजपा के जीताने की जिम्मेदारी आपकी है शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हमारी है इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा पूरे छत्तीसगढ़ को अपने कार्यकाल में 5 साल पीछे ले जाने वाले काँग्रेस पार्टी को आपने सबक सिखाया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायी और इस एक वर्षो में विष्णुदेव साय जी ने अपने घोषणा पत्र के वादे पूरे कर दिए महतारी वदन हो या गरीबो का पक्का मकान या किसानों को 3100 रुपये धान सभी वादे 1वर्षो में ही पूरे हुए इसके अतिरिक्त चहुमुखी विकास छत्तीसगढ़ में हो रहा है चाहे शहर हो या गाँव आप लाडले विधायक ने कवर्धा शहर में विकास के लिए 75 करोड़ से ऊपर की राशि स्वीकृत कराई है भारतीय जनता पार्टी की सरकार गुड़ गवरनेंस देने में हमेशा अव्वल रहती है आप कांग्रेसी सरकार में निकाय के अन्दर भी भ्रस्टाचार से तरसत रहे छोटे छोटे कार्यों के लिए भटकते रहे है अब ये चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है अपने बीच के जमीनी कार्यकर्ता को जिताकर कवर्धा नगर पालिका में अध्यक्ष बनाइये कवर्धा में विकास कार्य के लिए बजट का कोई बाधा नही होगा उन्होंने कहा 27 पार्षद सहित अध्यक्ष कुल 28 कमल कवर्धा में खिलाना है कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से कवर्धा निकाय चुनाव प्रभारी लोकेश कावड़िया ,जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू,मोतीराम चंद्रवंशी, सियाराम साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार भट्ट,अनिल सिंह ठाकुर,देव कुमारी चंद्रवंशी, मनहरण कौशिक क्रांति गुप्ता,सतविंदर पाहुजा, सहित जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता,पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभा के बाद शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए भारत माता चौक तक रैली का आयोजन किया गया।

—————————————-

*➡️आदर्श आचार संहिता का पालन करने एवं आगामी चुनाव की रणनीति के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ली गई समीक्षा बैठक*

0

बालोद:-आज दिनांक 01.02.2025 को पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एस. आर. भगत ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना / चौकी प्रभारियों की बैठक बुलाई।बैठक में आगामी चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से चुनाव संबंधी संवेदनशील , अतिसंवेदनशील, राजनीतिक संवेदनशील, सेक्टर पेट्रोलिंग , आगामी कार्य योजना की जानकारी के विषय में चर्चा किया गया।
मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी ,एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती चित्रा वर्मा,डीएसपी श्री बोनीफास एक्का, डीएसपी श्री राजेश बागड़े, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा ,यातायात प्रभारी ,साइबर सेल प्रभारी समेत समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहें।

*नगर पालिका लोरमी में भाजपा ने किया विजय श्री का शंखनाद, दो प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए*

0

*उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों पार्षदों को जीत की दी बधाई, कहा- विकास कार्यों से प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर। नगर पालिका लोरमी में भारतीय जनता पार्टी का जीत से शंखनाद हुआ है। यहां पार्टी के दो पार्षद उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस जीत पर उप-मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने दोनों पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं निर्विरोध जीत की खुशी में पार्षदों ने श्री साव का मुंह मीठा कराया और वार्ड के विकास अपनी प्रतिबद्धता जताई।

श्री साव ने कहा कि, यह जीत सरकार के 13 महीने के विकास कार्यों पर मुहर है। अन्य निकायों में भी भाजपा के पक्ष में माहौल है। लगातार हमारे कार्यकर्ताओं की जीत की खबरें आ रही है।

गौरतलब है कि, नगर पालिका लोरमी के वार्ड क्र. 10 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती धारणी देवी जी एवं वार्ड क्र. 17 से श्री भीखम शिवशंकर यादव जी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, इस जीत से भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। अध्यक्ष एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों को जिताने राष्ट्रवादी साथीगण भाजपा के विकासात्मक सोच को जन-जन तक पहुंचाएंगे और हम पूरी ताकत से लड़कर लोरमी सहित सभी निकायों एवं पंचायतों में विराट जीत दर्ज करेंगे।
….. …..

*धान परिवहन ट्रक की चपेट में आया 6 वी का छात्र,इलाज के लिए जाया गया अस्पताल*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जांच उपरांत डॉक्टर ने किया मृत घोषित,,

स्कूल से छुट्टी होने के बस जा रहा था घर,,

आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिलासपुर जांजगीर मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम

50 लाख रुपए मुआवजा, बाईपास सड़क की मांग,,

मौके पर पुलिस अधिकारी,जिला प्रशासन की टीम ग्रामीणों को दे रहे समझाइश

मृतक छात्र का नाम ओम प्रकाश पिता बुधेश्वर केवट निवासी बनाहिल,,

सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है,,

घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

*जांजगीर चांपा नहर में मिला अज्ञात युवक का शव:- पानी में डूबने से मौत की आशंका,पहचान के लिए जुटी नैला चौकी पुलिस*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के नहरिया बाबा मंदिर के पास से होकर गुजरी हसदेव नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। नहाने के समय पानी में डूबने से मौत की आशंका पुलिस ने जताया है। शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। मृतक युवक की पहचान के लिए फोटो जिले के सभी थाना क्षेत्र में भेजी गई है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।।

नैला चौकी उप थाना प्रभारी राकेश सूर्यवंशी ने बताया कि, शनिवार को नहर में नहाने गए लोगों ने नहरिया बाबा मंदिर के पास बने फाल पुल के पास शव को पानी के तैरता देखा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया।

आशंका है कि नहर में नहाने के दौरान पैर फिसला गया होगा और नहर में गिरने से उसकी पानी में डूबने से मौत हुई होगी। सिर पर चोट के निशान मिले है शव ज्यादा खराब नहीं हुआ है। मृतक ने केवल अंडर वेयर ही पहना हुआ है।

मृतक युवक की पहचान के लिए फोटो सभी थाना क्षेत्र को भेजी गई है जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल शव को मर्चुरी में रखा गया है 48 घंटों तक मृतक की पहचान होने तक रखा जाएगा। फहचान नहीं होने पर पीएम कराकर शव को पुलिस टीम के द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा।

*जांजगीर चांपा पिकअप वाहन ने सायकल को मारी पीछे से ठोकर:- बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत, सायकल लेने गया था साली के घर,पुलिस हिरासत में चालक और पिकअप वाहन*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लटीया फाटक के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सायकल को जोरदार पीछे से ठोकर मारी है। हादसे में बुजुर्ग राम कुमार श्रीवास 65 वर्ष को गंभीर चोट आने पर सीएचसी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। वही पिकअप वाहन और चालक को पुलिस ने हिरासत में लिए है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार,, खोड निवासी राम कुमार श्रीवास ने अपना सायकल ग्राम लटिया में पाने साली के यहां रखा हुआ था। जिसे लेने के लिए पहुंचा हुआ था जब सायकल को लेकर अपने घर खोड आने लगा लटिया फाटक के पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए पीछे से सायकल को जोरदार ठोकर मारी जिसे राम कुमार श्रीवास सायकल से उछल कर कुछ दूर सड़क में जा गिरा। वही सायकल भी क्षतिग्रस्त हुआ है हादसे में राम कुमार श्रीवास को चोट आने पर गंभीर हालत में राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत बुजुर्ग व्यक्ति राम कुमार श्रीवास को मृत घोषित किया।

घटना की जानकारी मिलने पर अकलतरा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही पिकअप वाहन और उसके चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है। थाने में अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

*जांजगीर चांपा में भाभी ने देवर पर किया कुल्हाड़ी से हमला:-घार में चल रही थी बर्थडे पार्टी,शराब के नशे में देवर ने की उल्टी, भाभी और देवर के बीच विवाद*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के ग्राम केरा के भाटापारा में भाभी पुष्पा बंजारे और देवर राम खिलावन बंजारे के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे लहू लुहान जमीन पर गिर गया। राम खिलावन बंजारे शराब के नशे में घर पहुंचा और बर्थडे पार्टी के बीच में उल्टी कर दी जिसपर पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताई और दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार,,शुकवार की रात करीबन 9 से 9.30 बजे के बीच पुष्पा बंजारे अपने घर में बर्थडे पार्टी मना रही थी। इस दौरान देवर राम खिलावन बंजारे जोकि शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बर्थडे पार्टी के बीच उल्टी करने लगा । जिससे देख पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताने पर देवर राम खिलावन ने मारपीट करते हुए गला दबाकर मारने की कोशिश की। इस दौरान अपने बचाव में पुष्पा बंजारे ने पास में रखे कुल्हाड़ी से देवर राम खिलावन के सिर पर हमला कर दिया। जिससे चोट लगने पर वही जमीन पर लहू लुहान गिर पड़ा। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम आरक्षाक अभिषेक जायसवाल मौके पर पहुंचे और घायल राम खिलावन को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई जहां पुलिस मामले की जांच पड़ताल में कर रही है।

*जांजगीर चांपा में भाभी ने देवर पर किया कुल्हाड़ी से हमला:-घार में चल रही थी बर्थडे पार्टी,शराब के नशे में देवर ने की उल्टी, भाभी और देवर के बीच विवाद*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के ग्राम केरा के भाटापारा में भाभी पुष्पा बंजारे और देवर राम खिलावन बंजारे के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे लहू लुहान जमीन पर गिर गया। राम खिलावन बंजारे शराब के नशे में घर पहुंचा और बर्थडे पार्टी के बीच में उल्टी कर दी जिसपर पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताई और दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार,,शुकवार की रात करीबन 9 से 9.30 बजे के बीच पुष्पा बंजारे अपने घर में बर्थडे पार्टी मना रही थी। इस दौरान देवर राम खिलावन बंजारे जोकि शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बर्थडे पार्टी के बीच उल्टी करने लगा । जिससे देख पुष्पा बंजारे ने नाराजगी जताने पर देवर राम खिलावन ने मारपीट करते हुए गला दबाकर मारने की कोशिश की। इस दौरान अपने बचाव में पुष्पा बंजारे ने पास में रखे कुल्हाड़ी से देवर राम खिलावन के सिर पर हमला कर दिया। जिससे चोट लगने पर वही जमीन पर लहू लुहान गिर पड़ा। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम आरक्षाक अभिषेक जायसवाल मौके पर पहुंचे और घायल राम खिलावन को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई जहां पुलिस मामले की जांच पड़ताल में कर रही है।

*रायगढ़ पुलिस की कबाड़ के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई: 35.4 टन स्कैप जब्त*

0

*रायगढ़ पुलिस की कबाड़ के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई: 35.4 टन स्कैप जब्त*

पूंजीपथरा पुलिस द्वारा 3 ट्रकों को अवैध कबाड़ परिवहन करते हुए पकड़ा गया और 35.4 टन स्कैप (मूल्य 10.61 लाख रुपये) जब्त कर बिहार निवासी एक आरोपी सहित कुल 3 को गिरफ्तार किया गया।

*साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड*

0

*धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी*

*प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी*

*25.49 लाख किसानों ने बेचा धान*

*धान खरीदी के एवज में किसानों को 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान*

*कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी*

*100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर/ छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने अब तक धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है।