Home Blog Page 470

*महिला का पीछा कर छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*महिला का पीछा कर छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

♦️ * तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफ्तार *

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश

*नाम आरोपी:-*
नरेंद्र राय उर्फ बिट्टू पिता उपेंद्र राय उम्र 30 साल पता शोभा बिहार के आगे हेमुनगर शिव मंदिर के पास थाना तोरवा

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा दिनांक 01.02.25 को आरोपी नरेंद्र राय उर्फ बिट्टू द्वारा पीड़िता का पीछा कर छेड़खानी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे ) के मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी कर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी नरेंद्र राय उर्फ बिट्टू को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया हैl

*शहर के वीआईपी क्षेत्र में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाही…..छत्तीसगढ़ भवन क्षेत्र बना देह व्यापार का अड्डा….*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर पुलिस ने देह व्यापार करने वाली महिलाओं पर कार्यवाही की है। बिलासपुर पुलिस की टीम ने सिविल लाइन इलाके के कोन्हेर गार्डन से छापा मार कर संदिग्ध रूप से इलाके में घूम कर माहौल खराब करने वाली 9 महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। असामाजिक तत्वों को इस दौरान वहां से खदेड़ा भी गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का हैं.सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोन्हेर गार्डन के आसपास के मोहल्ले वासियों के द्वारा लगातार संदिग्ध महिलाओं के द्वारा संदिग्ध गतिविधियां और अश्लील आचरण की शिकायत पुलिस को प्राप्त हो रही थी। मोहल्ले वासियों के अनुसार महिलाएं संदिग्ध रूप से कौन हेयर गार्डन के आसपास खड़ी होती है और आने जाने वालों मोहल्ले वालों और राहगीरों को देखकर अश्लील इशारे करती है..

इनमें से कुछ राहगीर उनके अश्लील इशारों पर अपनी गाड़ी रोक उनसे कुछ बात करते हैं और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा कर चले जाते हैं। मोहल्ले वालों के अनुसार इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कोन्हेर गार्डन में सुबह शाम टहलने आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को भी उनके आचरण से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। पहले भी महिला थाने के द्वारा यहां दबिश देकर संदिग्ध महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। पर कुछ दिनों बाद ही इनकी हरकतें फिर से शुरू हो गई.

जिससे मोहल्ले वालों ने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तक अपनी समस्या पहुंचाई। एसपी ने मोहल्ले वालों की शिकायत को संज्ञान में लेकर सीएसपी सिविल लाईन निमितेश सिंह को गंभीरता से कार्यवाही के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस के द्वारा मुखबिरों के माध्यम से उक्त जगह की निगरानी की जा रही थी।।

आज संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर सिविल लाईन सीएसपी निमितेश सिंह ने थाना सिविल लाइन स्टाफ एवं रक्षित केंद्र से महिला स्टाफ कि संयुक्त टीम बनाकर कोन्हेर गार्डन को चारों तरफ से घेरेबंदी करवा रेड करवाई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों वाले 9 महिलाओं और दो पुरुषों को थाने लाया गया। पुलिस ने वहां खड़े असमाजिक तत्वों को भी खदेड़ा। पकड़ी गई 9 महिलाओं और दो पुरुषों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए पुलिस उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने वाली है। इसके अलावा पुलिस ने पुराना बस स्टैंड और नया बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा भी चेक किया। यहां भी संदिग्ध लोगों पर थाना लाकर कार्रवाई की गई.

**💥 *गरियाबंद पुलिस द्वारा ओड़िसा प्रांत के 51 लीटर कच्ची महुआ डबल घोड़ा छाप पाउच के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।**

0

💥 *संपूर्ण कार्यवाही थाना देवभोग।*


गरियाबंद:- *नया सवेरा** अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश मे समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना छेत्र गाँजा, शराब ,जुआ,सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे आज दिनाक 01.02.2025 देवभोग के थाना प्रभारी गौतमचंद गावड़े को मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति ग्राम भातराबहाली मे रोड किनारे कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से ग्राहको का इंतज़ार कर रहा था की सूचना पर पुलिस ने रेड की कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर ही पकड़ा ।नाम पता पूछने पर अपना नाम फालोराम यादव पिता भगतराम यादव उम्र 35 वर्ष साकिन भातराबहाली थाना देवभोग जिला गरियाबंद का रहने वाला बताया । जिसके कब्जे से प्लास्टिक बोरी के अंदर कुल 255 नग डबल लाल घोड़ा छाप पाउच बल्क लीटर जुमला कीमती 6,375 को बरामद कर जप्त किया गया । आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरिफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही मे थाना देवभोग टीम की विशेष भूमिका रही ।

*जप्त सामग्री* – 255 नग डबल लाल घोड़ा छाप बल्क लीटर जुमला कीमती 6,375 ।

*आरोपी* – फालोराम यादव पिता भगतराम यादव उम्र 35 वर्ष साकिन भतराबहाली थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छ0ग0)

*● पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपित को हत्या के प्रयास अपराध में भेजा न्यायिक रिमांड पर*

0

रायगढ़, । कल थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम ग्राम छोटे गुमडा में मारपीट से एक युवक गंभीर घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए हायर हॉस्पिटल रेफर किया गया है, घटना की जानकारी घरघोड़ा पुलिस को मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास के मामले में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कल ग्राम छोटे गुमडा निवासी सुकमनी दास (45) ने घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे भावेश महंत (18) पर छोटे गुमडा निवासी सुधीर गुप्ता (29) ने डंडे से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे भावेश बेहोश हो गया। जब भावेश के माता-पिता और बहन ने सुधीर से इस बारे में पूछताछ की, तो उसने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की।

रिपोर्ट के आधार पर थाना घरघोड़ा में आरोपित पर अपराध क्रमांक 30/2025 धारा 296, 351(2), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आहत का प्रारंभिक उपचार के पश्चात रायपुर रिफर किया गया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई विल्फे्रड मसीह के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम आरोपी सुधीर गुप्ता के सकुनत दबिश दिए और आरोपी को हिरासत पर लेकर थाना लाया गया। आरोपित सुधीर गुप्ता पिता गोपाल प्रसाद गुप्ता उम्र 29 वर्ष साकिन छोटे गुमडा, थाना घरघोडा ने अपने मेमोरंडम बयान पर भावेश और उसके परिवार के साथ पूर्व से रंजिश चले आने की बात बताया और जब दिनांक 01.02.2025 के शाम भावेश दास महंत इसके घर पास आया था तो पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने के नियत से लकडी के डण्डा से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया । कुछ देर बाद जब भावेश के पिता, मां एवं उसके बहन आये तो उन्हें भी गाली गलौज मारपीट किया है आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक लकडी के डण्डा की जप्ती कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

*● पुसौर पुलिस का फरार वारंटियों पर शिकंजा, 6 फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल*

0

रायगढ़, । नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के तहत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायगढ़ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे के नेतृत्व में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 3 स्थायी और 3 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुसौर पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर वारंटियों की तलाश की और तस्दीक के बाद उनके घरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में स्थायी वारंटी देवेंद्र निषाद (28) निवासी छपोरा, भोगी लाल यादव (52) निवासी बासनपाली और जीवर्धन यादव निवासी कोतासुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, गिरफ्तारी वारंटियों भागीरथी पटेल उर्फ सुनील (35), गुलाब राम चौहान (52) और देवानंद गुप्ता (23) को भी हिरासत में लिया गया।
इस अभियान में निरीक्षक रोहित बंजारे के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विशवाल, उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक अमित तिर्की, योगेश उपाध्याय, डोल नारायण साव, आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा, दिनेश गोंड, ओशनिक विशवाल, ठंडा राम गुप्ता, अनूप साव और तारीक अनवर शामिल थे। पुसौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

*सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के डीएमएफ/सीएसआर मद में अनियमितता के प्रकरण में संलिप्त 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार*

0

दंतेवाड़ा:- सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल दंतेवाड़ा की लिखित रिपोर्ट पर की डीएमएफ/ सीएसआर मद में आये राशि 66,75,850/- रू0 के आहरण भुगतान में अनियमितता की जानकारी मिलने पर थाना दंतेवाड़ा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (भापुसे.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन (रापुसे.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाडा श्री राहुल उयके के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक श्री धनंजय सिन्हा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा के नेतृत्व में प्रकरण की विवेचना दौरान मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह चौहान के साथ अन्य आरोपी अर्पणा चौहान, सौरभ सुद, मोहम्मद तौसिफ रजा के विरूद्ध पूर्व में वैधानिक कार्यवाही की गई थी। प्रकरण की विवेचना दौरान भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा दंतेवाड़ा के सीनियर मैनेजर निशांत ठाकुर पिता स्व0 रामचन्द्र ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी चितालंका बारसापारा थाना दन्तेवाड़ा, जिला- दन्तेवाड़ा (छ0ग0) एवं सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक कार्यालय दंतेवाड़ा में कार्यरत् एकाउंटेट सहायक सुश्री सुतापा कुन्डू पिता शंकर कुन्डू, उम्र 33 वर्ष, निवासी न्यु मार्केट बचेली, थाना बचेली, जिला दन्तेवाड़ा (छ0ग0) की संलिप्तता पाये जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 01.02.2025 को उक्त दोनो आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है मामले में विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में उनि. किशोर कुमार जोशी, उनि. रामकुमार श्याम, सउनि. सुनिता साहू, सउनि. पंकज धर, मप्रआर 121 डोमनी बघेल व थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

*💥 *गरियाबंद पुलिस द्वारा 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार* ।*

0

💥 *सम्पूर्ण कार्यवाही थाना गरियाबंद ।*


* गरियाबंद* :– *नया सवेरा* अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश मे समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र में गाँजा, शराब ,जुआ,सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे आज दिनाक 01.02.2025 गरियाबंद थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव को मुखबिर से सूचना मिला की एक महिला ग्राम पंडरीपानी(जोबा )मे घर के आंगन मे अवैध रूप से धन अर्जित करने के उद्देश्य से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखी है जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी व हमराह स्टाफ के साथ रेड की कार्यवाही करते हुए महिला आरोपी को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम समारी बाई कमार पति सधाऊ कमार उम्र 45 वर्ष निवासी पंडरीपानी ( जोबा) का रहने वाली बताई। घटना स्थल पर 01. एक 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में देशी कच्ची शराब मात्रा 10 लीटर भरी हुई किमती-1500 रूपये। 02. एक 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में देशी कच्ची महुआ शराब मात्रा- 05 लीटर भरी हुई मात्रा *कुल 15 लीटर* जुमला किमती 2250/- रूपये बरामद कर जप्त किया ।आरोपी का उक्त कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । मामले में आरोपी महिला को विधिवध गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही मे थाना गरियाबंद टीम की विशेष भूमिका रही ।

*जप्त सामग्री:-* 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमती 2250 रुपये ।

*नाम आरोपी* :- समारी बाई कमार पति सधाऊ कमार उम्र 45 वर्ष निवासी पंडरीपानी ( जोबा) जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

*माँ अंगारमोती मन्दिर में दूधाभिषेक कर मनाया जाएगा बसंत पंचमी की पर्व*

0

*माँ अंगारमोती मन्दिर में दूधाभिषेक कर मनाया जाएगा बसंत पंचमी की पर्व*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // मुंगेली के पंडरिया रोड पुराना पानी टँकी के पास विराजमान माँ अंगारमोती परमेश्वरी मंदिर में 02 फरवरी, रविवार को विशेष आयोजन होगा। इस दिन सुबह 10 बजे मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा शुरू होकर नगर भ्रमण करेगी और फिर मंदिर वापस लौटेगी। इसके बाद माँ अंगारमोती का दूधाभिषेक किया जाएगा। दोपहर में प्रसाद वितरण और शाम को महाआरती का आयोजन होगा।

खास बात यह है कि इस दिन महिलाओं के गोद भराई कार्यक्रम भी होते हैं, जिसमें सैकड़ों की सँख्या में महिलाएं माता की दर्शन एवं मन्नत मांगने पहुँचती है और मन्नत पूरी होने पर माँ अंगारमोती की पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद लेते है। मन्दिर पुजारी ने बताया कि पहले मंदिर को बहुत लोग नहीं जानते थे, लेकिन अब श्रद्धालु दूर-दूर से विशेष अवसर पर मन्दिर पहुँचकर दर्शन के लिए आते हैं और यहाँ की आस्था के प्रति गहरी लगाव है।

*प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने ग्रामीण चिकित्सा सहायक की शिकायत कर जांच की मांग की सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन का लगाया आरोप ,,,,*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर*सिविल सेवा (आचरण नियम) 1965 एवं मानव संसाधन नियम 2018 तथा शासन के आदेश का उल्लंघन करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी के संरक्षण में 2021 से ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहायक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोटा में बैठ कर खुद के नाम का एंबुलेंस चला रहा है,मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने के गोरख धंधा में संलिप्त रह कर अतिरिक अवैध आय प्राप्त कर रहा है । इतना ही नहीं bmo की मेहरबानी से बिना काम के उसे वेतन भी भुगतान किया जा रहा है साथ ही hwc प्रोत्साहन राशि भुगतान किया जा रहा है।*
संघ द्वारा bmo को हटाते हुए rma एवं bmo के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की मांग करते हुए कलेक्टर और cmho को पत्र प्रेषित किया गया है ।👇

*बजट में 12 लाख तक टैक्स में छूट और किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा में बढ़ोत्तरी की घोषणा ऐतिहासिक, विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई गति : भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़। ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट में कई अहम व जनता को राहत देने वाली घोषणाएं की है इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के ध्येय को लेकर कार्य कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 का बजट केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद भवन में प्रस्तुत किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर अमृत काल के इस बजट से सीधे जनता को लाभ मिलेगा भावना बोहरा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा के अंत्योदय की परिकल्पना को सार्थक एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण व सुशासन को परिलक्षित करते हुए बजट प्रस्तुत किया है अमृतकाल के इस बजट में केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं, गरीब, किसान, व्यापारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रक्षा, कृषि, पशुपालन, कौशल विकास, डिजिटल विकास सहित सबसे बड़ी राहत मध्यमवर्गीय परिवार को देते हुए 12 लाख रुपए तक की आय में टैक्स छूट की सुविधा ऐतिहासिक घोषणा है बजट में सभी क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता के साथ शामिल किया है वहीं हमारे अन्नदाताओं का सम्मान करते हुए बजट में किसान क्रेडिट कार्ड में ऋण सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक करने की घोषणा हमारे देश के 7.7 करोड़ किसान भाई-बहनों के परिश्रम और देश के विकास में उनकी भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाला निर्णय है भावना बोहरा ने कहा कि विगत 10 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी है पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार में देश ने विकास का जो रोल मॉडल बनाया और संरचनात्मक सुधारों को किया है उससे पूरे विश्व की निगाह आज भारत की ओर है वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में गरीब, युवा, किसान, महिला पर ध्यान केंद्रित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विकास के उपाय प्रस्तावित किए गए हैं किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री धन- धन्य कृषि योजना’ की शुरुआत की जाएगी इस योजना के अंतर्गत कम उत्पादकता, मध्यम फसल सघनता और औसत से कम ऋण मानकों वाले 100 जिले शामिल होंगे इससे 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी। लघु एवं सूक्षम उद्योग चलाने वाले एमएसएमई के लिए ऋण सीमा को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और हमारे युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऋण को 10 करोड़ से 20 करोड़ रुपये तक आत्मनिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण 27 फोकस क्षेत्रों में ऋण के लिए गारंटी शुल्क को घटाकर 1 प्रतिशत किया गया अगले 5 साल में मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल एजुकेशन में 75 हजार सीटों को बढ़ाया जाएगा भावना बोहरा ने बताया कि अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के सशक्तिकरण और ‘पहली बार उद्यमी’ बनने वालों के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी जिसके तहत अगले 5 वर्षों के दौरान 2 करोड़ रुपये तक का टर्म लोन उपलब्ध कराया जाएगा इसके साथ ही सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमें योजना के तहत देश भर में 8 करोड़ से अधिक बच्चों 1 करोड़ गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं तथा आकांक्षी जिलों और पूर्वोत्तर क्षेत्र में लगभग 20 लाख किशोरियों को पोषण संबंधी सहायता मिलेगी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों के उन्न्यायाँ और भारत नेट परियोजना के तहत उन्हें डिजिटल बनाने के लिए अगले 5 वर्षों में सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी वहीं ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी कोग्रामीण क्षेत्रों के सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा अगले तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किये जाएंगे जिससे कैंसर पीड़ित मरीजों को उपचार मिलेगा घर घर स्वच्छ पेयजल की अपृति के लिए जल जीवन मिशन का विस्तार 2028 तक कराया जा रहा है ऐसी कई अन्य घोषणाएं हैं जो देश के विकास को नई गति देने के साथ ही जनता की सुविधाओं आर्थिक सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, किसानों व कृषि को विस्तार तथा महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए बजट में निहित हैं मैं इस सर्वव्यापी एवं सर्वसमावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करती हूँ।

—————————————-