Home Blog Page 469

*नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग 07 फरवरी को*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले में 07 फरवरी को ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण गंभीरता के साथ निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कमीशनिंग कार्य के दौरान स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, चिकित्सा व्यवस्था, फर्नीचर एवं बैठक व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने की निर्देश दिए हैं।
उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि नगर पालिका परिषद लोरमी हेतु 07 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष, नगर पंचायत पथरिया हेतु नया स्टोर रूम मुंगेली और नगर पंचायत सरगांव हेतु मनियारी सभाकक्ष में ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य किया जाएगा। इसी तरह नगर पालिका परिषद मुंगेली, नगर पंचायत जरहागांव और बरेला हेतु 07 फरवरी को ही प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित बी.आर. साव शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेली ईवीएम मशीनों का कमिशनिंग कार्य किया जाएगा।

*नगरीय निकायों में ईवीएम मशीन द्वारा मतदान करने दी गई जानकारी*

0

*नगरीय निकायों में ईवीएम मशीन द्वारा मतदान करने दी गई जानकारी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिले में स्वतंत्र और निष्पक्ष नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार ‘‘जाबो कार्यक्रम जागव वोटर’’ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर नागरिकों को मतदान करने की प्रक्रिया बताई जा रही है। इसी तारतम्य में नगर पालिका मुंगेली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 में मतदाताओं को ईवीएम मशीन से मतदान की जानकारी दी गई और शत प्रतिशत मतदान करने जागरूक किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*मीडिया प्रतिनिधियों को ईवीएम के संचालन और मतदान प्रक्रिया के बारे में दी गई जानकारी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ईवीएम मशीन के संचालन और मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ईवीएम मशीन का डिमोंस्ट्रेशन करके यह दिखाया गया, कि किस तरह से मतदान की प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि जिले के सभी नगरीय निकायों में 11 फरवरी को ईवीएम मशीन के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतदाताओं द्वारा अध्यक्ष और पार्षद दोनों पदों के लिए एक ही मशीन से मतदान किया जाएगा।
कार्यशाला में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री चन्द्रशेखर उपाध्याय ने ईवीएम के संचालन और मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मशीन में अध्यक्ष पद हेतु शुरू में सफेद कागज पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का नाम रहेगा, जिसमें मतदाता को अपने पसंद के उम्मीदवार का चयन उसके सामने के बटन को दबाकर करना है। इसके बाद एक छोटी बीप की आवाज सुनाई देगी। इसी प्रकार पार्षद पद हेतु मशीन में अध्यक्ष पद के नीचे पार्षद पद हेतु गुलाबी रंग के कागज पर पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम होंगे, जिसमें मतदाता को अपने पसंदीदा उम्मीदवार के सामने वाला बटन दबाकर पार्षद पद के लिए मतदान करना है। दोनों वोट के दर्ज होने पर एक लंबी बीप की आवाज सुनाई देगी और अगले मतदाता के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। साथ ही, नोटा का विकल्प भी रखा गया है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

*➡️अवैध शराब परिवहन करने वाले 01 आरोपी को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।*

0

➡️आरापी के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त।

बालोद:- पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी एवम श्रीमती मोनिका ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दल्लीराजहरा श्री सुनील तिर्की के नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01.02.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक थैला में अधिक मात्रा में शराब रखकर वार्ड क्रमांक 13 से भगोली पारा की तरफ पैदल जा रहा है, सूचना पर भगोली पारा रोड वार्ड 13 में आने जाने वाले वाहनो को चेक करने के दौरान एक एक व्यक्ति थैला मे कुछ सामान रखकर आते मिला जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम सतीश हुमने पिता स्व0 माखन लाल हुमने उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 18 मोंगरा दफाई राजहरा का रहने वाला बताये आरोपी के कब्जे से 35 पौवा शोले देशी प्लेन शराब जुमला 6.300 बल्क लीटर कीमती 3150 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है ।
नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निरीक्षक सुनील तिर्की थाना प्रभारी दल्लीराजहरा द्वारा अवैध जुआ, सट्टा व शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है ।

*कार्यकर्ता सम्मलेन में विधायक भावना बोहरा हुईं शामिल, कहा इंदौरी नगर में विकास की गति डबल इंजन की रफ़्तार से हो रहा*

0

0.इंदौरी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा,निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 11 फ़रवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज हो चुके हैं जगह-जगह चुनावी सभा हो रही है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन के माध्यम से चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रहें हैं। आज नगर पंचायत इंदौरी में भी भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बाइक रैली के माध्यम से प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया वहीं सम्मलेन में संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से भाजपा को विधानसभा और लोकसभा में ऐतिहासिक जीत मिली है आज आप जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य,सहयोग,समर्पण से ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है आप सभी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य किया, जनता के घरों तक जाकर प्रचार किया भाजपा की रीती नीति से जन-जन को अवगत कराया उसका सार्थक परिणाम हमें प्रदेश व केंद्र में दिखने को मिला एक बार पुनः उसी उत्साह, जोश व जूनून के साथ मैं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आग्रह करती हूँ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकास पथ में हम सभी अग्रसर होकर जन-जन के घरों तक पहुंचे प्रदेश के विकास के बाद अब हर गाँव और नगर के विकास की जिम्मेदारी आप सभी पर है यहां भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रत्याशी है और हमें उसी उद्देश्य के साथ नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा का कमल ध्वज लहराना है उन्होंने आगे कहा कि आज इंदौरी नगर पंचायत के हर क्षेत्र में विकास तीव्र गति से हो रहा है सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधोसंरचना विकास के कार्य भी तेजी से हो रहें हैं विगत एक वर्ष में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा 4 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को स्वीकृति दी है महतारी वंदन योजना के माध्यम से आज इंदौरी नगर की लगभग 2000 हजार महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहयता मिल रही है लगभग 5300 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के जरिए 5 लाख तक निशुल्क उपचार मिल रहा है नगर के 1600 से अधिक किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस मिला वहीं 3100 रुपए/क्विंटल की दर से रिकॉर्ड धान की खरीदी की गई विधानसभा के 18000 से अधिक परिवारों के आवास का सपना पूरा हो रहा है इन सभी कार्यों और योजनाओं से आज प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में व्यापक सुधार आने के साथ ही आर्थिक रूप से उन्हें संबल मिल रहा है भावना बोहरा ने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में हमारा प्रदेश जिस प्रगति के पथ पर अग्रसर है उससे निश्चित ही हम विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ के अपने संकल्प को सार्थक करने की दिशा में अग्रसर हैं आगामी चुनाव में इन सभी विकास कार्यों के प्रति जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है हमें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी और प्रदेश में विकास की यह गति तीन गुनी रफ़्तार से होगा आइये हम सभी संकल्प करें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं घोषणाओं की जानकारी उनसे साझा करें और भाजपा की जीत का शंखनाद करें।

—————————————-

*नगरीय निकाय चुनाव में जनता के उत्साह और भाजपा के प्रति समर्थन से पंडरिया में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है:- भावना बोहरा*

0

0.विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया के विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भाजपा की नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे और पार्षद प्रत्याशियों के साथ वार्ड क्रमांक 8 एवं 15 में जनसंपर्क किया और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान भावना बोहरा ने वार्डवासियों से 11 फ़रवरी को होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की एवं जनसंवाद किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है अधोसंरचना विकास के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने के साथ ही नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुल निर्माण का कार्य भी भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है अब हमें 11 फ़रवरी को होने वाले चुनाव में पंडरिया नगर पालिका में तीन गुनी रफ़्तार से विकास करने के लिए ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाना है इसके लिए हमें विश्वास है कि सभी मतदाता अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करेंगे पिछले एक वर्ष में पंडरिया नगर में महतारी वंदन योजना, आवास योजना,आयुष्मान भारत योजना, 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी, दो वर्ष के बकाया धान बोनस,अधोसंरचना विकास,सड़क निर्माण और बाईपास निर्माण को लेकर जनता में एक नया विश्वास जागा है उन्होंने आगे कहा कि जनता ने भाजपा पर जो विश्वास प्रकट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर अपना भरोसा जताया उसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निभाया है जनहित की योजनाओं को धरातल पर लाकर जनता को सीधे उसका लाभ दिलाया है कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को मिटाने का कम भाजपा के सुशासन में हुआ है अब पंडरिया नगरवासियों के पास एक और अवसर है कि वो पंडरिया नगर के सर्वंगीण विकास के लिए अपने मताधिकार से पंडरिया की समृद्धि के लिए भाजपा के विकास पथ पर अग्रसर होंगे पिछले 1 वर्ष में हमने जो काम किया है वही हमारी पहचान है लेकिन कांग्रेस ने केवल गरीबों,व्यापारियों,किसानों और महिलाओं के विश्वास को तोड़ा है निःशुल्क एम्बुलेंस, छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग, जनसमस्याओं के निराकरण के लिए जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना से जनता को सुविधा और लाभ मिल रहा है जनता के समर्थन से नगर पालिका पंडरिया में भाजपा की जीत के साथ ही इन सभी विकास कार्यों को और गति मिलेगी हमारा लक्ष्य पंडरिया शहर को एक विकसित और मॉडर्न शहर के रूप में विकसित करने का है सुविधाओं का विस्तार करना, युवाओं और क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार के अवसर, किसानों को उनका अधिकार दिलाना, महिलाओं का सशक्तिकरण करने के साथ ही अधोसंरचना विकास हमारी प्राथमिकताएं हैं हमें पूरा विश्वास है कि आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता भाजपा के सुशासन और विकासवादी नीतियों पर अपने विश्वास की मुहर लगाकर केवल पंडरिया विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएगी।

—————————————-

*जिला पंचायत प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा, कहा प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जनता है तैयार*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगरीय निकाय चुनाव के बाद 17 फ़रवरी से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने है सभी पार्टियों ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों को घोषणा कर दी है वहीं नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है इसी कड़ी में आज कबीरधाम जिला कार्यालय कवर्धा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा कबीरधाम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 प्रत्याशी दीपा धुर्वे, क्षेत्र क्रमांक 2 से उत्तरा साहू, क्षेत्र क्रमांक 4 से राजेश्वरी महेंद्र कुमार धृतलहरे, क्षेत्र क्रमांक 12 से रोशन दुबे एवं क्षेत्र क्रमांक 13 से राजकुमारी राजेन्द्र साहू के नामांकन रैली में शामिल हुई जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ और जनता का उत्साह यह स्पष्ट कर रहा है कि जनता भाजपा के साथ है और हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से विजयी बनाएगी विगत चुनाव में मैनें भी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-12 से अपनी राजनीतिक शुरुआत की थी और जनता ने जितना अपार समर्थन और सहयोग मुझे दिया वह आजीवन मुझे याद रहेगा मेरा सौभाग्य रहा की मुझे मेरे क्षेत्रवासियों की सेवा करने का अवसर मिला इसके लिए मैनें जो संकल्प किये थे उन्हें पूरा करना मेरे लिए अपने आप में गौरव की बात है विगत चुनाव में हमने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी और हमें पूरा विश्वास है कि इस वर्ष भी चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाएगी हमने क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और आपातकालीन परिस्थिति में उन्हें त्वरित सहयता उपलब्ध कराने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की इस सेवा से हाजारों परिवारों को आपातकालीन एवं विषम परिस्थियों में त्वरित सेवा का लाभ मिला ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत बेटियां जो आवागमन के अभाव में अपने आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही थी उनके लिए 3 निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की जिससे सैकड़ों बेटियां आज उच्च शिक्षा अर्जित कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना रही हैं और आने वाले 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 4 अतिरिक्त निशुल्क बसों का संचालन शुरू होगा नारी सम्मान अलंकरण के माध्यम से हमने क्षेत्र की उन महिलाओं को प्रोत्साहित किया जो अपने हौसले और हुनर से विभिन्न क्षेत्रों में हमारे प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं हमारे दिव्यांगजनों को निशुल्क उपकरण वितरण,हमारे जनजातीय समुदाय द्वारा हमारी आदिवासी परंपरा और संस्कृति को सहेजने में उनके योगदान के लिए आदिवासी सम्मान सम्मारोह जैसे आयोजन किये पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि विगत एक वर्ष में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण एवं जन सुविधाओं के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं हमारे किसान भाईयों-बहनों के हित के साथ-साथ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य आकार ले रहें जो उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहें हैं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के माध्यम से पंडरिया विधानसभा की 1 लाख 25 हजार महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है हमारे पंडरिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुई-कुकदुर में भी पीएम जनमन योजना के तहत 3342 आवास को स्वीकृति दी गई है पंडरिया विधानसभा के भी 14088 आवासों को स्वीकृति मिली एवं पहली किश्त उनके खातों में जारी की गईनइसके साथ ही पंडरिया विधानसभा में विधायक निधि के तहत सामुदायिक भवन, यात्री प्रतीक्षालय,सीसी रोड, जैसे अधोसंरचना विकास हेतु 4 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत हुए हैं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण हेतु पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 22 सड़कों को डामरीकृत करने हेतु 58 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र सरकार द्वारा पंडरिया विधानसभा को दी गई है भावना बोहरा ने आगे बताया कि अनुपूरक बजट में पंडरिया विधानसभा में सड़कों के विस्तार हेतु लगभग 200 करोड़ की राशि बकेला के पास हाफ नदी में बैराज परियोजना सुतियापाट नहर विस्तारीकरण जैसी सिंचाई परियोजनाओं हेतु 100 करोड़ से अधिक की राशि, पुल-पुलिया के निर्माण हेतु 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है जिसमें कार्य प्रगति पर हैं एवं महतारी सदन योजना के तहत 74 लाख, क्षमता विकास मद के तहत 1 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान के तहत शासकीय स्कूलों के उन्नयन हेतु 2 करोड़ 53 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास जन सुविधाओं के विस्तार जैसे विभिन्न मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जहाँ कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं बहुत से कार्य प्रगति पर हैं हमने हर वह कार्य करने का प्रयास किया जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलें उनके बच्चे शिक्षित हों स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाएँ जैसे सड़क, बिजली, स्वच्छ पानी, नाली, पुल-पुलिया और प्रकाश व्यवस्थाओं को हमने दुरुस्त करने का काम किया और एक आदर्श ग्राम बनाने का प्रयास किया जिसमें क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग और मार्गदशन हमें मिला हमें विश्वास है की आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में भी हमारे क्षेत्रवासियों का वही सहयोग,समर्थन हमें मिलेगा और भाजपा के सभी अधिकृत प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे।

—————————————-

*कवर्धा नगर पालिका चुनाव में भाजपा का प्रचार तेज़ अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश ने किया सघन जनसम्पर्क*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रचार तेज़ कर दिया है भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने डोर टू डोर जनसम्पर्क चालु कर दिया है रविवार को भाजपा ने नगर पालिका क्षेत्र में अपना प्रचार बढाते हुए सभी वार्डो में जनसम्पर्क चालु कर दिया है वहीँ अध्यक्ष प्रत्याशी एक दिन में 3 -4 वार्डो तक पहुचने की कोशिश में अथक मेहनत में जुटे है बजे गाजे के साथ रविवार को जनसम्पर्क अभियान शुरू करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश ने वार्ड न 24,25,26,27,में सुबह से लेकर देर शाम तक जनसम्पर्क में लगे रहे सोमवार को वार्ड 12,13,14,15,में सतत जनसम्पर्क किया दुर्गा मंदिर -कालिका नगर -दर्री पारा -रुपेश जैन कालोनी -बावा पारा- रायपुर रोड-ठाकुर देव चौक -घोटिया रोड चौराहा -जुनवानी रोड -घोटिया रोड तिराहा -घोटिया फार्म -ठाकुर देव चौक-नवीन बाजार -बी आर टेलर्स-विक्की वीडियो -मारुति मेडिकल -दाना बाबू राईस मिल -दुर्गा मंच से शिव चौक -लोहारा नाका से बस स्टैंड तक जनसंपर्क किया गया अध्यक्ष प्रत्याशी जिन वार्डो में पहुच रहे है वहां व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है इस बीच वार्ड के पार्षद भी अपने अपने वार्डो में व्यक्तिगत सम्पर्क में जुटे हुए है जनसम्पर्क कार्यक्रम में सभी वार्ड के प्रभारी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ,अतुल देशलहरा ,मनहरण कौशिक ,राजेन्द्र सलूजा ,डॉ भाई राम साहू ,गुरु शरण गुप्ता ,डॉ अतुल देव वर्मा ,नूतन साहू ,मनोज साहू ,अशोक साहू गोलू,सचिन अग्रवाल ,दीपक ठाकुर ,सचिन गुप्ता ,तुषार साहू ,राकेश साहू ,राजा पियूष टाटिया ,श्रीकांत उपाध्याय ,मनोज गुप्ता ,सुरेन्द्र गुप्ता ,पवन जायसवाल ,हरीश साहू , संभु देवागन ,गोपाल सेन ,सविता ठाकुर ,सुनील साहू ,संजीव कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*नक्सलियों को भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस व विस्फोटक सामग्री सप्लाई में संलिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार*

0

🔷 *अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई नेटवर्क के तार अन्य राज्यों से हैं जुड़े हुए*

🔷 *प्रकरण में लोकल नेटवर्क की पतासाजी भी जारी*

🔷*आरोपियों की पतासाजी और धर पकड़ के लिए गठित दंतेवाड़ा पुलिस की स्पेशल टीम की त्वरित कार्यवाही*


दंतेवाड़ा:- श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री पी. सुन्दरराज (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दन्तेवाड़ा श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दन्तेवाड़ा श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.बर्मन (रा.पु.से.) के निर्देशानुसार बारसूर थाना क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सलियों को अवैध हथियार, कारतूस, गोला-बारूद तथा अन्य सामान सप्लाई करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सतत् निगरानी की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबिर द्वारा बताई गई सूचना पर बारसूर पुलिस द्वारा नाकेबंदी करके एक संदेही व्यक्ति को बारसूर बाज़ार चौक के पास से हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना *नाम मदन मण्डावी पिता स्वर्गीय जोगा मण्डावी निवासी गंजेनार थाना नकुलनार* का होना बताया। उक्त संदेही के क़ब्ज़े से एक बैग में रखे 30 नग 315 बोर के राउंड, 20 नग 12 बोर के राउंड, 30 नग डेटोनेटर बरामद किया गया, जिसे नक्सलियों को सप्लाई देने के लिए रखा होना बताया।

🔹प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन अनुसार एसडीओपी बारसूर गोविंद सिंह दीवान द्वारा थाना बारसूर में अपराध क्रमांक-02/2025, धारा-10,13(1),13(2),16,18,23,38(1),40 विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967, 25 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के द्वारा उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी और धर पकड़ हेतु विशेष टीम गठित की गई और थाना बारसूर, कुआकोण्डा एवं सायबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

🔹विस्तृत पूछताछ में आरोपी मदन मण्डावी ने बताया कि विगत पाँच छह वर्षों से वह लगातार नक्सलियों के संपर्क में रहा है और नक्सलियों को अन्य राज्यों से भारी मात्रा में 9mm पिस्टल, 315 बोर, 12 बोर देसी कट्टा जैसे अवैध हथियार, गोलाबारूद व विस्फोटक सामग्री खरीदकर दन्तेवाड़ा में लाकर नक्सलियों को देना स्वीकार किया। प्रकरण में कई नक्सलियों के साथ अन्य आरोपियों के नाम का ख़ुलासा भी किया गया।

🔹आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपीगण *अनुज सिंह पिता रामप्रसाद निवासी नकुलनार ठाकुरपारा*, *विनोद ओयामी उर्फ विनोद कश्यप पिता पोदिया कश्यप उम्र 25 वर्ष, निवासी पटेलपारा नकुलनार थाना कुआकोण्डा* एवं *गोपाल कश्यप पिता चैतूराम कश्यप उम्र 24 वर्ष, निवासी मंगनार गुफापारा थाना बारसूर* को गिरफ़्तार किया गया। पूछताछ में उक्त गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मदन मण्डावी निवासी गंजेनार (पूर्व में गिरफ्तार), विनोद ओयामी उर्फ विनोद कश्यप के साथ अन्य राज्यों से आरोपी अनुज सिंह (पूर्व में गिरफ्तार) के सहयोग से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद व विस्फोटक सामग्री खरीदकर दन्तेवाड़ा में लाकर गोपाल कश्यप के साथ मिलकर नक्सलियों तक पहुँचाते थे।

🔹इनके द्वारा नक्सलियों को हथियार व कारतूस सप्लाई करने में सहयोग करने वाले कई और लोगों के नामों का ख़ुलासा किया गया है, जिनकी तलाश एवं नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य संभावित लिंक एवं सहयोगियों की जानकारी एकत्र कर रही है, जिससे इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

🔹आरोपियों द्वारा शहरी क्षेत्र में रहकर आम जनता एवं सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित माओवादी संगठन को भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद व विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने के जुर्म में *दिनांक 26.01.2025 को आरोपी 1.मदन मण्डावी तथा 2.अनुज सिंह एवं दिनांक 01.02.2025 को आरोपी 3.विनोद कश्यप तथा 4.गोपाल कश्यप* को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।