Home Blog Page 468

*Chief Minister Vishnu Deo Sai Extends Best Wishes to DGP Ashok Juneja on His Retirement*

0

Raipur,: Chhattisgarh Director General of Police (DGP) Shri Ashok Juneja paid a courtesy visit to Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai at the Mantralaya today. On the occasion of DGP Ashok Juneja’s retirement, Chief Minister Sai extended his heartfelt wishes, commended his distinguished service, and wished him success in his future endeavors.

Acknowledging Shri Juneja’s pivotal role in strengthening the state police force, Chief Minister Sai praised his contributions to enhancing the efficiency and operational capabilities of the police force. The event was attended by senior officials, including Chief Secretary Shri Amitabh Jain, Principal Secretary to the CM Shri Subodh Singh, Additional Director General of Police Shri Amit Kumar and Secretary to the CM Shri Rahul Bhagat.

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री जुनेजा को शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्री अशोक जुनेजा ने अपनी दीर्घ सेवाअवधि के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अमित कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत उपस्थित थे।

*ईवीएम का प्रदर्शन कर नागरिकों को मतदान करने की प्रक्रिया बताई*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार ‘‘जाबो कार्यक्रम जागव वोटर’’ जागरूकता अभियान अंतर्गत मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर नागरिकों को मतदान करने की प्रक्रिया बताई जा रही है। इसी तारतम्य में नगर पंचायत सरगांव में मतदाताओं को ईवीएम मशीन से मतदान की जानकारी दी गई और स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से शतप्रतिशत मतदान करने जागरूक किया गया।
मास्टर ट्रेनर ने बताया कि मशीन में अध्यक्ष पद हेतु शुरू में सफेद कागज पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का नाम रहेगा, जिसमें मतदाता को अपने पसंद के उम्मीदवार का चयन उसके सामने के बटन को दबाकर करना है। इसके बाद एक छोटी बीप की आवाज सुनाई देगी। इसी प्रकार पार्षद पद हेतु मशीन में अध्यक्ष पद के नीचे पार्षद पद हेतु गुलाबी रंग के कागज पर पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम होंगे, जिसमें मतदाता को अपने पसंदीदा उम्मीदवार के सामने वाला बटन दबाकर पार्षद पद के लिए मतदान करना है। दोनों वोट के दर्ज होने पर एक लंबी बीप की आवाज सुनाई देगी और अगले मतदाता के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। साथ ही, नोटा का विकल्प भी रखा गया है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*व्यय प्रेक्षक ने किया अभ्यर्थियों के व्यय लेखा का अवलोकन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // नगरपालिका मुंगेली और लोरमी क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखों का व्यय प्रेक्षक श्री कैलाश खुटियारे ने जिला कलेक्टोरेट स्थित आगर सभाकक्ष में अवलोकन किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज भी उपस्थित रहे। व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन नियमों के पालन पर जोर देते हुए कहा कि हर प्रत्याशी को अपने चुनाव प्रचार-प्रसार से जुड़े सभी खर्चों का लेखा-जोखा संधारित करना अनिवार्य है। उन्होंने अभ्यर्थियों के व्यय पंजी और निर्वाचन लेखा टीम द्वारा संधारित रजिस्टर का मिलान किया और सभी अभ्यर्थियों को पारदर्शी और सटीक व्यय लेखा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

*व्यय प्रेक्षक ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का किया निरीक्षण*

व्यय प्रेक्षक श्री खुटियारे ने डिप्टी कलेक्टर श्री शतरंज के साथ जिला कलेक्टोरेट स्थित आगर सभाकक्ष में स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान समिति के सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज़ का उपयोग किया जा सकता है, इसलिए समिति को इस पर विशेष ध्यान देना होगा। अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञापनों की प्रमाणिकता और सामग्री की समीक्षा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समिति को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी विज्ञापन सामाजिक समरसता, संविधान, कानून, नैतिकता, सदाचार और धार्मिक आस्थाओं के विरुद्ध न हो। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*सीमांकन के कार्य में लापरवाही बरतने पर राजस्व निरीक्षक नरेश साहू निलंबित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने भूमि सीमांकन के कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर मुंगेली(शहरी) के राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार न्यायालय तहसीलदार मुंगेली में 18 नवंबर को सीमांकन प्रकरण दर्ज कर राजस्व निरीक्षक को भूमि सीमांकन करने हेतु ज्ञापन जारी किया गया था। राजस्व निरीक्षक के प्रभार क्षेत्र अंतर्गत 12 सीमांकन प्रकरण लंबित है, जिसमें आज दिनांक तक प्रतिवेदन अप्राप्त है। यह अपने उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, कर्तव्यों के निर्वहन में घोर उदासीनता और शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता का घोतक है और सिविल सेवा आचरण नियम के विरुद्ध है। राजस्व निरीक्षक श्री साहू को उक्त कृत्य हेतु छत्तीसगढ़ सिविल सेवा के नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री साहू का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जिला मुंगेली निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

*कार्यालय प्रमुख आबंटित बजट राशि की सीमा में ही कार्यालयीन व्यय सुनिश्चित करें – कलेक्टर*

0

*कलेक्टर ने की वित्तीय वर्ष 2024-25 के मदवार प्राप्त आबंटन एवं व्यय की समीक्षा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // राज्य वित्त विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समस्त कार्यालय प्रमुखों के वित्तीय वर्ष 2024-25 के मदवार प्राप्त आंबटन एवं व्यय के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभिन्न विभागों के अंतर्गत जिले के कार्यालयों में भुगतान हेतु लंबित उपप्रमाणकों के संबंध में जानकारी ली और इसी वित्तीय वर्ष में बजट प्राप्त कर भुगतान करने एवं आबंटित बजट की सीमा में ही कार्यालयीन व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अत्यावश्यक खर्च की स्थिति में उक्त कार्य के लिए बजट का प्रावधान तथा व्यय स्वीकृति हेतु सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन लिया जाए।
कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त बजट आबंटन से अधिक व्यय किए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक पर नाराजगी जाहिर की और विभिन्न मदों से संबंधित लंबित उप प्रमाणकों, संबंधित फर्म तथा देय राशि की जानकारी कारण सहित जिला कोषालय अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग द्वारा प्रत्येक तिमाहीवार व्यय की सीमा निर्धारित की गई है। प्रावधानित आबंटित राशि से अधिक व्यय आबंटन की प्रत्याशा में न किया जाए। वित्त विभागों के निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जी. एल. यादव एवं श्रीमती मेनका प्रधान सहित सर्व कार्यालय प्रमुख मौजूद रहे।

*पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने भव्य काफिले के साथ दाखिल किया नामांकन, हजारों समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जनपद क्षेत्र क्रमांक 7 निरजाम से भाजपा समर्थित प्रत्याशी एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री शिवप्रताप सिंह ‘सोनू’ ने एक भव्य और ऐतिहासिक काफिले के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति ने नामांकन रैली को और भी प्रभावशाली बना दिया। नामांकन रैली का आरंभ ग्राम बांकी से हुआ और यह काफिला जनपद क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए जनपद कार्यालय में नामांकन जमा करने के साथ समाप्त हुआ। रैली में शामिल गांवों में बाघामुड़ा, शीतलकुंडा, सोनपूरी, जैतपुरी, देवकीदह, निरजाम, धनगांव, दामापुर, चलान, चतारखार प्रमुख थे। रैली के दौरान, क्षेत्र के लोगों ने जगह-जगह आतिशबाजी की और फूलमालाओं से शिवप्रताप सिंह का स्वागत किया। रैली में शामिल लोग जोश और उत्साह से भरे हुए थे, जिससे पूरा वातावरण उत्सव जैसा हो गया। नामांकन के बाद शिवप्रताप सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी का अपार प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। मैंने पहले भी दो बार आपके समर्थन से जनपद उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है और इस बार भी मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी का साथ और सहयोग मुझे मिलेगा। यह नामांकन केवल मेरा नहीं, बल्कि आप सभी का है। आप सभी का आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा संबल है और हम सब मिलकर इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस बार भी वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे और हर गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका नामांकन और आगामी चुनाव क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर क्षेत्र की बेहतरी के लिए होगा और वे कभी भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को निराश नहीं करेंगे। इस अवसर पर जनपद क्षेत्र 7 निरजाम के अंतर्गत आने वाले सभी बारह गांवों के कार्यकर्ता और समर्थक रैली में मौजूद थे। रैली की व्यापकता और क्षेत्रवासियों का समर्थन यह साबित करता है कि शिवप्रताप सिंह को क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त है। शिवप्रताप सिंह की यह नामांकन रैली चुनावी समर की शुरुआत का प्रतीक बन गई है, जो इस क्षेत्र के लोगों के लिए नए विकास और समृद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

*सायबर अपराध के खिलाफ कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*

0

*जनवरी माह में हुई सायबर ठगी की घटनाओं में कोरबा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए ₹6,81,959/- की राशि को सुरक्षित किया गया।*

*सायबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता और सतर्कता बनाए रखने की अपील।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – जनवरी 2025 के माह में कोरबा जिले में सायबर अपराधियों द्वारा लगभग 160 नागरिकों को फोन कॉल, ओटीपी साझा करने, फर्जी लिंक, ऑनलाइन शॉपिंग के बहाने, गलत हेल्पलाइन नंबर, और अन्य प्रलोभनपूर्ण तरीकों से ठगी का प्रयास किया गया।

सायबर फ्रॉड के शिकार लोगों ने सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सायबर सेल कोरबा द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई और कुल ₹6,81,959/- की राशि को सुरक्षित कराया गया। इसके अतिरिक्त, 45 होल्ड खातों की पहचान कर ली गई है और संबंधित शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी राशि वापस करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।

*कोरबा पुलिस की अपील*

*कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि सायबर अपराध से बचाव के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण सावधानियां बरतें*:

1. किसी अज्ञात व्यक्ति को अपना ओटीपी, पासवर्ड, बैंक डिटेल्स या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

2. अनजान लिंक या संदिग्ध वेबसाइटों पर क्लिक न करें और किसी फर्जी या अविश्वसनीय साइट पर ऑनलाइन लेन-देन से बचें।

3. गलत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल न करें, हमेशा अधिकृत और प्रमाणित हेल्पलाइन नंबर का ही उपयोग करें।

4. सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचें और अपनी गोपनीयता सेटिंग्स को सुरक्षित रखें।

5. फ्री गिफ्ट, लॉटरी या इनाम के झांसे में न आएं, खासकर जब आपसे शुल्क या व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाए।

6. सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते समय ऑनलाइन बैंकिंग या संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें।

7. मोबाइल और कंप्यूटर में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करें और समय-समय पर अपडेट करें।

8. अज्ञात ईमेल या मैसेज में आए अटैचमेंट या लिंक को न खोलें, यह फिशिंग अटैक का हिस्सा हो सकते हैं।

9. ऑनलाइन खरीदारी के समय केवल सुरक्षित और विश्वसनीय वेबसाइटों का ही उपयोग करें।

10. यदि आपको किसी लेन-देन या कॉल पर संदेह हो तो तुरंत सायबर हेल्पलाइन पर कॉल करें। घटना के बाद जितनी जल्दी हो सके, शिकायत दर्ज करें। 24 घंटे के बाद रकम सुरक्षित कराना मुश्किल होता है, इसलिए समय पर सूचना देना बेहद जरूरी है। करें।
कोरबा पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आपकी सतर्कता और जागरूकता ही सायबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

*”सुरक्षित रहें, सतर्क रहें – कोरबा पुलिस आपके साथ है।*”

*दीपका पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई*

0

*मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 18 चोरी की मोटर साइकिल जप्त।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान, प्रभारी साइबर सेल श्री रविन्द्र कुमार मीना एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपका श्री प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सफल कार्रवाई की गई है।प्रार्थियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए दीपका पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 18 चोरी की मोटर साइकिल जप्त की है और 9 लोगो को दिनांक 2/2/2025 को थाना लाया गया था। जिसमे 8 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए भेजा गया। जबकि जय सिंह पटेल थाने से फरार हो गया। फरार आरोपी जय सिंह पटेल पर पृथक से अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 262 BNS के तहत एफआईआर दर्ज कर सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. बृजपाल सिंह धनुवार उर्फ बर्बरीक पिता समार सिंह धनुवार (50 वर्ष), साकिन दीपका बस्ती

2. मनोज कुमार रोहिदास पिता धनसिंह रोहिदास (36 वर्ष), साकिन कृष्णा नगर, दीपका

3. विदेशी यादव पिता विशम्बर लाल यादव (26 वर्ष), साकिन कृष्णा नगर, दीपका

4. अनिल यादव पिता पन्ना लाल यादव (27 वर्ष), साकिन तलाब पारा, दीपका

5. मनोज रोहिदास पिता धनसिंह रोहिदास (36 वर्ष), साकिन कृष्णा नगर, दीपका

6. मो. अफाफ पिता मो. मोबिन (23 वर्ष), साकिन अटल चौक, पसान

7. रूप नारायण गोंड पिता सुखलाल (21 वर्ष), साकिन लोकडहा, थाना पसान

8. समारू यादव पिता संतोष यादव (32 वर्ष), साकिन जांजगीर-चांपा

 

फरार आरोपी:

जय सिंह पटेल पिता मोहन सिंह पटेल (27 वर्ष), साकिन चारपारा, थाना कोतवाली, कोरबा

पुलिस की गिरफ्त से फरार आरोपी पर पृथक से अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 262 BNS के तहत मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही है।

 

 

जप्त मोटर साइकिलों का विवरण:

1. हीरो स्प्लेंडर प्लस – CG 12 AR 1868, चेचिस नंबर: MBLHAR08788B9, इंजन नंबर: HA10A6HHB70491

2. होंडा साइन (ग्रे रंग) – CG 12 AK 4062

3. हीरो एचएफ डीलक्स (काला रंग) – बिना नंबर, चेचिस नंबर: HA11ESLSH06355

4. होंडा एक्टिवा स्कूटी (ग्रे रंग) – CG 12 AD 1400, इंजन नंबर: JFSOE86053547

5. हीरो पेंशन प्रो (काला रंग) – CG 12 AH 1687, चेचिस नंबर: MBLHA10AWDHK03902

6. बजाज बॉक्सर (हरा रंग) – चेचिस नंबर: DUFBM606672, इंजन नंबर: DUMBMGAA302

7. होंडा साइन (काला रंग) – CG 12 AG 5793, चेचिस नंबर: ME4JC652CF7016171, इंजन नंबर: JC6SE70048976

8. हीरो पेंशन प्रो (नीला रंग) – CG 12 BA 6954, चेचिस नंबर: MBLJAW021KHE00676

9. होंडा मोटरसाइकिल (चालू हालत में) – इंजन नंबर: JC73E-G-0102219

10. हीरो सीडी डिलक्स (लाल-काला रंग) – CG 12 N 3717, चेचिस नंबर: MBLHAMEH99K26116

11. बजाज पल्सर (लाल-काला रंग) – UP 53 BD 6135, चेचिस नंबर: MD2A11CJ6DCK88719, इंजन नंबर: DHZCDK81162

12. यामहा स्कूटी (सफेद-काला रंग) – CG 12 AJ 5130, इंजन नंबर: 2NC1134466

13. बजाज प्लेटिना (ब्लैक-रेड रंग) – CG 12 AJ 3907, चेचिस नंबर: MD2A6AV5KWD00587

14. होंडा एक्टिवा (ब्लैक रंग) – AV 31 BJ 4110, इंजन नंबर: JC440632514

15. होंडा लियो (ग्रे रंग) – CG 12 AV 7599, चेचिस नंबर: ME4JC717BJT002518, इंजन नंबर: JC71ET3003785

16. होंडा CB HERO (ग्रे-ब्लैक रंग) – CG 11 AK 3828, चेचिस नंबर: ME4KC239DH8009801, इंजन नंबर: KC23EC8414458

17. हीरो आई स्मार्ट (स्प्लेंडर I स्मार्ट) – CG 11 AJ 2123, चेचिस नंबर: MBLHA12ACGHE14412, इंजन नंबर: HA12EMGHE14951

18. बजाज CT 100 (लाल रंग) – बिना नंबर

 

 

 

 

*कोरबा पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि मोटर साइकिल चोरी जैसे अपराधों से बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियां बरतें:*

*1. मोटर साइकिल को हमेशा सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और यदि संभव हो तो सीसीटीवी कैमरे की निगरानी वाले स्थान का चयन करें।*

*2. दोपहिया वाहन को लॉक करना न भूलें। केवल हैंडल लॉक ही पर्याप्त नहीं होता, इसके साथ डिस्क ब्रेक लॉक या अतिरिक्त सुरक्षा चेन का भी उपयोग करें।*

*3. वाहन पर GPS ट्रैकर लगवाएं, ताकि चोरी होने की स्थिति में उसकी लोकेशन ट्रैक की जा सके।*

*4. यदि कोई अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता दिखाई दे या वाहन के आसपास संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।*

*5. वाहन के सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें और खरीददारी के समय वाहन के नंबर व चेचिस नंबर की जांच अवश्य करें।*

*6. यदि आपका वाहन चोरी हो जाता है तो तुरंत अपने नजदीकी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।*

*7. चोरी के वाहन खरीदने से बचें। सस्ते दामों में मिलने वाले बिना दस्तावेज के वाहनों से सावधान रहें, क्योंकि यह अपराध में आपकी संलिप्तता का कारण बन सकता है।*

 

 

*सतर्क रहें, सुरक्षित रहें*
*कोरबा पुलिस आपके साथ है।*

*कोरबा यातायात पुलिस का अभियान: लावारिस एवं नो पार्किंग मे खड़े वाहनों पर कड़ी कार्रवाई*

0


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – अवैध पार्किंग की सूचनाओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आज दिनांक को राताखार बायपास, कुसमुंडा रोड, टीपी नगर और गौ माता चौक के आसपास नो पार्किंग में खड़े 85 ट्रकों पर कार्रवाई की गई है। एवं 25,500 रु समन शुल्क वसूला गया। पुलिस एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयास से शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नो पार्किंग एवं लावारिस वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
चूंकि यातायात प्रबंधन एक मल्टी-एजेंसी प्रक्रिया है, इस दिशा में टीपी नगर से राताखार रोड तक खड़े लावारिस ट्रक एवं ट्रोलर को नगर निगम के सहयोग से हटाया गया है। आज दिनांक को टीपीनगर से राताखार रोड पर खड़े 25 लावारिस वाहनों को हटाया गया है। इससे प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी है और वाहनों का सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा साथ ही सड़क पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरस्पीडिंग के कुल 160 मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु संबंधित प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को भेजे गए हैं।

कोरबा यातायात पुलिस की अपील:

सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने से बचें ताकि यातायात बाधित न हो।

वाहन चलाते समय ओवरस्पीडिंग से परहेज करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

शराब पीकर वाहन न चलाएं, यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आपकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक है।

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना न भूलें।

*आपकी जागरूकता और सहयोग से ही कोरबा को एक सुरक्षित, सुचारु और जिम्मेदार यातायात वाला शहर बनाया जा सकता है। कोरबा ट्रैफिक पुलिस एवं नगर निगम इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।*