Home Blog Page 467

*जिला स्तरीय टीम ने रूकवाया दो नाबालिग बालिकाओं का विवाह*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिला स्तरीय टीम ने मुंगेली अंतर्गत दो नाबालिग बालिकाओं का विवाह रूकवाया। बता दें कि कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार बाल विवाह को रोकने के लिए महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति संजुला शर्मा ने बताया कि मुंगेली अंतर्गत दो नाबालिग बालिकाओं के विवाह की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों को दुष्परिणाम बताते हुए बाल विवाह नहीं कराने की समझाईश देते हुए विवाह को स्थगित कराया गया। इस दौरान परिजनों ने बाल विवाह नहीं कराने की सहमति भी दी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमति अंजुबाला शुक्ला ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 अंतर्गत विवाह के लिए लड़के की उम्र 21 वर्ष और लड़की उम्र 18 वर्ष निर्धारित है। बाल विवाह कराए जाने पर 02 वर्ष की सजा के साथ 01 लाख रूपए का जुर्माने का प्रावधान है। बाल विवाह रोकने एवं संरक्षण वाले बच्चों की मदद के लिए चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098 पर कॉल कर सकते हैं।

*बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं सतत निगरानी के लिए रैपिड रिस्पांस टीम गठित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार पक्षियों में संक्रामक बीमारी बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं सतत निगरानी के लिए पशुधन विकास विभाग द्वारा रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। टीम के द्वारा जिले के सीमा क्षेत्रों में सड़क मार्ग से परिवहन कर लाए जा रहे कुक्कुट पक्षियों की निगरानी की जा रही है। साथ ही जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसके मो.न. 7477090794 पर सम्पर्क कर आम नागरिक पक्षियों में असामान्य मृत्यु की सूचना दे सकते हैं।
उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं सतत निगरानी हेतु जिले के ग्राम करूपान, घोरपुरा, झझपुरीखुर्द, तरईगांव अंतर्गत 06 पोल्ट्री फार्मों का टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पोल्ट्री फार्मों के मालिकों को बर्ड फ्लू के लक्षण, सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही जिले में चिकन, मीट, अण्डा दुकान के मालिकों से सम्पर्क कर आगामी आदेश तक जिले के बाहर से मुर्गा, मुर्गी क्रय न करने की समझाईश दी गई। इस दौरान अतिरिक्त उप संचालक डॉ. शत्रुहन सिंह, एबीएफओ श्री अनिल सोनी, श्री सूरज मंडावी, श्री आशीष राजपूत मौजूद रहे।

*त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अभ्यर्थियों को दी गई आदर्श आचरण संहिता एवं निर्वाचन से संबंधित जानकारी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों को जिला कलेक्टोरेट स्थित आगर सभाकक्ष में आदर्श आचरण संहिता एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे किसी धर्म, सम्प्रदाय या जाति के लोगों की भावना को ठेस पहुंचे या उनमें तनाव पैदा हो। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कराने के लिए सभी अभ्यर्थियों से सहयोग एवं पालन करने की अपील की।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री संजय सोनी ने अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ता, गणना अभिकर्ता, मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति एवं मतदान दिवस व मतगणना से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस दौरान अभ्यर्थियों को पहचान पत्र, आदर्श आचरण संहिता की पुस्तिका एवं मतदान केन्द्रों की सूची का वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग आफिसर सुश्री भूमिका देसाई एवं श्री चन्द्रकांत राही सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 से 12 के लिए कुल 78 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। इसके लिए तीन चरणों में विकासखण्ड मुंगेली 17, लोरमी में 20 और पथरिया में 23 फरवरी को मतदान होना है।

*पेरौल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

दंतेवाड़ा:-थाना बचेली के अपराध क्रमांक 84/2019 धारा 363, 354 भादवि. 12 पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी मुन्ना भास्कर पिता पनकू भास्कर निवासी तेर्रमपारा कटेकल्याण हाल आवराभाटा दंतेवाड़ा जो माननीय न्यायालय के आदेश उपरांत जिला जेल दंतेवाड़ा में सजा काट रहा था। जो आरोपी मुन्ना भास्कर अवकाश (पेरोल) पर आने पश्चात् फरार हो गया था, माननीय न्यायालय से आरोपी का बेमियादी गिरफ्तारी वारंट जारी होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौरव राय जिला दंतेवाड़ा के दिशा-निर्देशानुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन दंतेवाड़ा तथा श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कपिल चंद्रा, किरन्दुल के मार्गदर्शन में बेमियादी गिरफ्तारी वारंटी मुन्ना भास्कर का लगातार पता तलाश की जा रही थी जो दिनांक 05.02.2025 को वारंटी मुन्ना भास्कर को बचेली सिम्पलेक्स नाला के पास बचेली पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जो आज दिनांक 06.02.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बचेली निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक बेदन सोरी, आरक्षक डमरूधर कश्यप एवं हीरा रात्रे की सराहनीय भूमिका रही।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया एवं इंदौरी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार, जनता ट्रिपल इंजन सरकार बनाने तैयार है*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- गुरुवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया एवं इंदौरी के विभिन्न वार्ड में जनसंपर्क किया एवं जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया इस दौरान भावना बोहरा ने पंडरिया नगर पालिका भाजपा प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे व पार्षद प्रत्याशी के साथ वार्ड क्रमांक-16 आदिवासी नवापारा एवं वार्ड क्रमांक 17 सिसोदिया नगर एवं नवापारा वार्ड क्रमांक-5 तथा इंदौरी नगर पंचायत अंतर्गत भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी मित्रीन बाई महंगी लाल मांडले व पार्षद प्रत्याशी के साथ बड़े रगरा, वार्ड क्रमांक 14 एवं 15, महामाया मंदिर, वार्ड क्रमांक-4,5,6 एवं 7, नहर पारा, वार्ड क्रमांक-1 और चंडीपारा, वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 में जनसंपर्क किया और सभी भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया और इंदौरी सहित पांडातराई की जनता अब विकास चाहती है कांग्रेस के कुशासन के पांच वर्षों में नगर पालिका और नगर पंचायत में विकास कार्य ठप्प पड़ें हुए हैं केवल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार हुए हैं विकास कार्यों के नाम केवल खानापूर्ति की गई जिससे क्षेत्र विकास से कोसो दूर हो गया लेकिन जनता के पास अब अवसर है कि अपने क्षेत्र के विकास को तिगुनी रफ़्तार से आगे बढ़ा संकें भाजपा के सुशासन में पंडरिया विधानसभा सहित छत्तीसगढ़ आज तेजी से अधोसंरचना निर्माण और विकास कार्यों से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर हो रहा है नगर पालिका पंडरिया, मगर पंचायत इंदौरी एवं पांडातराई के लिए भी हमने विकास का मॉडल तय किया है महज एक वर्ष में पंडरिया में 10 करोड़ और इंदौरी में 4 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति और अधोसंरचना निर्माण के कार्यों में गति आई है इन सभी निर्माण कार्यों से आज क्षेत्रवासियों को सुविधा तथा योजनाओं का निरंतर लाभ मिल रहा है उन्होंने आगे कहा कि अगले पांच वर्षों में हमने हमारे नगरीय निकाय क्षेत्रों को एक आदर्श व मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने का संकल्प किया है जनसुविधाओं का विस्तार तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए हम हर वो संभव प्रयास करेंगे जिससे नगरवासियों को सुविधा मिल सके अटल संकल्प पत्र के साथ ही हमने नगरवासियों के लिए उनकी सुविधा और मांग के अनुरूप भी घोषणा पत्र जारी करने जा रहें हैं और यह केवल घोषणाएं नहीं बल्कि हमारा संकल्प है इन लक्ष्यों को प्राप्त करने का पंडरिया, पांडातराई एवं इंदौरी नगर में विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण के साथ ही हमने अपने संकल्प पत्र में महिला सुरक्षा, रोजगार एवं सशक्तिकरण, व्यापारियों के हित, बेटियों और युवाओं की शिक्षा, बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण और क्षेत्र से जुड़े विषयों को लेकर लक्ष्य निर्धारित किये हैं हमें विश्वास है कि 11 फ़रवरी को होने वाले मतदान में जनता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के प्रति अपना विश्वास प्रकट करते हुए तीनों नगरीय निकाय क्षेत्रों में ट्रिपल इंजन सरकार बनाकर क्षेत्र की प्रगति को तिगुनी रफ़्तार से आगे बढ़ाने में अपनी जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी।

—————————————-

*बली गांव की 100 वर्षीय दादी जगमाली देवी को उनकी तेहरवीं पर सैकड़ों लोगो ने दी श्रद्धांजलि*

0

 दादी जगमाली देवी जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी-कभार ही जन्म लेती है। ऐसी महान पुण्य आत्मा का साानिध्य बडे ही पुण्यवान लोगों को मिलता है

– दादी जगमाली देवी ने सम्पूर्ण जीवन लोगों की भलाई के लिए कार्य किया और परिवार को शिक्षित और संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के बली गांव में महान व्यक्तित्व की धनी 100 वर्षीय महिला दादी जगमाली देवी पत्नी स्वर्गीय बलबीर सिंह पंवार की तेहरवीं आयोजित हुई। उनकी तेहरवीं में क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धाजली दी और अपनी संवेदना व्यक्त की। दादी जगमाली देवी जी का निधन 2 फरवरी 2025 को हो गया था। तेहरवीं में पंड़ित लीलू शास्त्री निबाली वालों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर हवन आयोजित कराया गया। इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं ने दादी जगमाली देवी के महान व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनहे नारी सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण बताया और लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। दादी जगमाली देवी ने सम्पूर्ण जीवन लोगों की भलाई के लिए कार्य किया और परिवार को शिक्षित और संस्कारवान बनाने में और परिवार को साथ लेकर चलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वक्ताओं ने कहा कि दादी जगमाली देवी जैसी पुण्य आत्मा कभी नहीं मरती और हमेशा हमारे साथ रहती है। कहा कि हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, आत्मा न तो जन्म लेती है और न ही मरती है, आत्मा अपना पुराना शरीर छोड़कर नया शरीर धारण कर लेती है। कहा कि उनकी शिक्षाएं, संस्कार और विचार उनके बच्चों के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते रहेंगें। कहा कि वह समाज को गौरवान्वित करने वाली विलक्षण प्रतिभा की धनी महिला थी। कहा कि दादी जगमाली देवी जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है। ऐसी महान पुण्य आत्मा का सानिध्य बडे ही पुण्यवान लोगों को मिलता है। अन्त में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखा और दादी जगमाली देवी जी की आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके बडे बेटे पुत्र अशोक कुमार पंवार – पूर्व निदेशक अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, छोटे बेटे नरेन्द्र पंवार उर्फ बिल्लू प्रधान – डायरेक्टर सहकारी समिति मितली, ग्रेटर नोएड़ा विकास प्राधिकरण में कार्यरत उनके पौत्र हरेन्द्र पंवार उर्फ हनी व मनेन्द्र पंवार उर्फ मनी, उनके भतीजे ध्यान सिंह, प्रमुख समाजसेवी गजेन्द्र सिंह एड़वोकेट – फूलवती लॉ कॉलेज एण्ड़ काका होराम लॉ कॉलेज के चेयरमैन, डाक्टर धीरज सिंह, इंजीनियर सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, लक्ष्य, शिवा, वंश, सत्या, राकेश पंवार, स्वाति, मुकेश खारी, कुशल, रविन्द्र सिंह, सुमन, संजीव कुमार, उत्कर्ष, उत्सव पंवार, पृथ्वी पंवार, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

 *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों पर ताबड़तोड़ लगातार कार्यवाही*

0

➡ *नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर मुंगेली पुलिस एक्शन मोड पर*
➡ *आरोपी मनीष को अवैध शराब परिवहन करते हुये किया गया गिरफ्तार*
➡️ *आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुवा शराब एवं मोटर साइकल जुमला कीमती 82300 रूपये जप्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है, उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लोरमी पुलिस एवं साइबर सेल टीम को दिनांक 06.02.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम रबेली तिराहा की ओर मोटर सायकल से 01 व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में अवैध देशी कच्ची महुआ शराब बिक्री परिवहन कर रहा है कि सूचना पर लोरमी पुलिस व साइबर सेल टीम द्वारा गवाहों साथ तस्दीक हेतु रवाना हुये, मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम रबेली तिराहा पर चेकिंग के दौरान मोटर सायकल पल्सर क्रमांक सीजी-28 ईक्यू-9920 को रोकवाकर गवाहों के समक्ष पूछताछ एवं चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम मनीष ध्रुव पिता मनोहर ध्रुव उम्र 30 वर्ष निवासी रबेली थाना लोरमी का होना बताया, जिसके कब्जे से प्लास्टिक डिब्बा में रखे 15 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब कीमती 2300 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त पल्सर वाहन कीमती 80000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय आदेश पर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा प्रभारी साईबर सेल, उप निरीक्षक गणपति राव थाना लोरमी एवं साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में जारी हुआ भाजपा का घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र*

0

0.जनता के लिए 20 प्रमुख घोषणाओं के साथ कई बिंदु शामिल।

0.नगरीय निकाय चुनाव में हम अपने एक वर्ष के किये कामो को लेकर जनता के बीच जा रहे है-सांसद संतोष पाण्डे

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगरीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी का घोषणा पत्र “अटल विश्वास पत्र” जारी करते हुए इस बात का संकल्प व्यक्त किया है कि यह घोषणा पत्र जनता की आकांक्षाओं और भाजपा के सेवा भाव का प्रतीक है बुधवार को अपराह्न भाजपा चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता कर घोषणा पत्र जारी किया गया जिसमे प्रमुख रूप से साँसद संतोष पाण्डेय, जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा एवं निकाय चुनाव प्रभारी लोकेश कावड़िया जी उपस्थित रहे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदुओं पर प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा जो हमने कहा वह किया एक वर्ष पूर्व हमने जो मोदी की ग्यारंटी वाली घोषणा पत्र जारी किया था उसमें प्रमुख विषयो को 1 वर्ष में ही पूरा कर लिया इसके साथ पूरे छत्तीसगढ़ में फिर एक बार विकास ने गति पकड़ा है इन एक वर्षो में ही कवर्धा शहर सहित सभी नगर पंचायतों में करोड़ो रूपये विकास कार्य के लिए स्वीकृत किया गया है जो धरातल में है आप सबको काम दिखने लगा है इस निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने कामो को लेकर जनता के बीच जा रही है शत प्रतिषत नगरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीतकत पार्टी का परचम लहराने वाले है उन्होंने कहा यह घोषणापत्र अटल जी की 100 वीं जयंती और अटल निर्माण वर्ष’ के अवसर पर, उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण को सम्मानित करते हुए समर्पित किया गया है अटल विश्वास पत्र का विमोचन करते हुए कहा कि अटल विश्वास पत्र नगरीय निकाय क्षेत्र के भविष्य को तय करने का संकल्प है आने वाले समय में नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा जो काम करने वाली है वह अटल विश्वास पत्र के रूप में हमारे सामने है जिस तरह से पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार में पूरे प्रदेश में अराजकता थी भ्रष्टाचार था, उसके चलते कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास खो चुकी थी कांग्रेस ने प्रदेश के हर वर्ग के साथ कांग्रेस की सरकार ने छलावा किया था इसलिए 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास करते हुए एक बड़ा देश जनादेश भाजप को दिया मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है 3100 रु. प्रति क्विंटल धान की खरीदी 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 13 लाख किसानों का 3716 करोड रुपए धान का बकाया बोनस महिलाओं के सशक्तीकरण की दृष्टि से महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रति माह 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को दिया जा रहा है रामलला दर्शन योजना में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन कर चुके हैं आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा संभाग में तेंदूपत्ता संग्रहण का मानदेय भी 4000 प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रु. देना प्रारंभ कर दिया पीएससी घोटाले की जान सीबीआई कर रही है प्रदेश के कृषि मजदूरों को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूरों 5.62 लाख से ज्यादा लोगों को ₹10 हजार सालाना दिया जा रहा है यह अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष है इसलिए इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में घोषित किया है अटल विश्वास पत्र में जो भी वादा सरकार ने किया है, वह शत-प्रतिशत पूरा होगा।

*नगरीय निकायोंं को भ्रष्टाचार मुक्त, समृद्ध और विकासशील बनाने के संकल्प के साथ जनता के बीच जा रहे : देव*

आसन्न नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से स्थानीय निकायों के विकास की दृष्टि से सुशासन की दृष्टि से भाजपा का घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र के नाम से प्रदेश को समर्पित किया जा रहा है पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया गया और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ का चहुँमुखी विकास किया किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विगत 5 वर्षों के कांग्रेस शासनकाल में नगरीय निकाय क्षेत्र विकास से शून्य हो गये हैं विकास ठप रहा प्रदेश सरकार से लेकर स्थानीय निकायों तक कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने जन-धन की लूट मचाई भ्रष्टाचार और घोटाले करके छत्तीसगढ़ को 10, जनपथ का एटीएम बना दिया गया था भाजपा नगरीय निकायोंं को भ्रष्टाचार मुक्त समृद्ध और विकासशील बनाने के संकल्प और योजनाओं के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में जनता के समक्ष प्रस्तुत है घोषणापत्र को तैयार करने के लिए हमने प्रदेशव्यापी ‘सुझाव संग्रहण अभियान’ चलाया जिसमें जनता से उनके सुझाव और अपेक्षाएं मांगी गईं हमें हज़ारो सुझाव प्राप्त हुए जिनमें से महत्वपूर्ण सुझावों को हमारी घोषणापत्र समिति ने शामिल किया यह घोषणापत्र जनता की आकांक्षाओं और हमारी पार्टी के सेवा भाव का प्रतीक है।

*घोषणापत्र के प्रमुख बिंदु*

घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदुओं की चर्च कर कहा कि नगरीय विकास के क्षेत्र में, हमारा घोषणा-पत्र हर नागरिक की मूलभूत आवश्यकताओं और बेहतर जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लेता है हम नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे और सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाएंगे। रुकी हुई पीएम आवास-शहरी परियोजनाओं को तेज़ी से पूरा करेंगे और वर्तमान में स्वीकृत 3 लाख PMAY-U घरों का निर्माण सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा जो लोग बिजली बिल और समेकित कर चुकाते है उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।

*नगरीय सेवाओं में सुधार*

हम सिकल सेल एनीमिया मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए निगम क्षेत्रों में स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित करेंगे और सभी मरीज़ों को सिकल सेल एनीमिया पहचान पत्र जारी करेंगे नगर निगम की सेवाओं को डिजिटल और सरल बनाने के लिए ‘माई सिटी ऐप’ लॉन्च किया जाएगा जिसमें सभी ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही हम सरकार तुंहर द्वार योजना के तहत शासकीय सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी सुनिश्चित करेंगे हर ज़ोन में एकीकृत सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे ताकि नागरिकों को बार-बार नगर निगम कार्यालय न जाना पड़े निदान हेल्पलाइन के माध्यम से जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे संपत्ति कर समय पर चुकाने वाले नागरिकों को 10% की विशेष छूट और महिलाओं के नाम पर पंजीकृत संपत्तियों पर 25% विशेष छूट दी जाएगी।

*जल आपूर्ति और स्वच्छता*

हम शुद्ध पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए ‘नल से जल’ योजना को सुदृढ़ करेंगे नए जल टैंक बनाएंगे और पुराने कुओं का संरक्षण और पुनरुद्धार करेंगे शहरी स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक घर में कचरा बाल्टी प्रदान की जाएगी और स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से कचरा संग्रहण मार्गों की ट्रैकिंग की जाएगी तालाबों की सफाई और जल संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए उन्हें एस.टी.पी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से जोड़ा जाएगा।

*महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं*

महिलाओं और छात्राओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, हम विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त सैनिटरी नैपकिन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। साथ ही बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी जिससे वे साफ और सुरक्षित सुविधाओं का लाभ उठा सकें इसके अतिरिक्त महतारी वंदन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) लाभार्थियों को ₹2.5 लाख तक का ऋण और मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।

*रोजगार और शिक्षा का विस्तार*

हम प्रमुख नगर निकाय में नालंदा परिसर पर आधारित सार्वजनिक अध्ययन केंद्र शुरू करेंगे और पुस्तकालयों में सीटों की संख्या भी बढ़ाएंगे रोजगार को बढ़ावा देने के लिए हम राज्यभर में रोजगार मूलक स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स स्थापित करेंगे जो युवाओं के लिए उद्यमशीलता, व्यक्तित्व विकास और रोजगार के अवसर को बढ़ाएंगे यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा (MAINS) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए प्रत्येक नगर निगम में ‘महापौर सम्मान निधि’ की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा हम विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा सुनिश्चित करेंगे जिससे छात्र डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन संसाधनों का लाभ उठा सकें यह कदम केंद्र सरकार के हालिया बजट में घोषित स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के लक्ष्य के अनुरूप रहेगा।

*स्ट्रीट वेंडर्स और व्यापारिक केंद्रों का विकास*

हम स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत ₹30,000 तक की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे इसके साथ ही, स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन और फूड स्ट्रीट्स की स्थापना करेंगे तथा सड़क व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए एक समुचित नीति बनाएंगे प्रत्येक नगर निकाय के व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

*न्यायसंगत कर प्रणाली*

हम उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्ज) से जुड़ी समस्याओं का वाजिब समाधान करेंगे। समाधान योजना के माध्यम से बिना जुर्माना या ब्याज लगाए पुराने संपत्ति कर के लिए एकमुश्त निपटान की सुविधा देंगे। यह घोषणा-पत्र न केवल नागरिकों को बेहतर जीवन का वादा करता है बल्कि उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए ठोस कदम उठाने की रूपरेखा भी प्रस्तुत करता है।

*हर चुनाव, सेवा का एक अवसर*

भाजपा के लिए हर चुनाव जनता की सेवा का एक अवसर है। हम सत्ता को सेवा का माध्यम मानते हैं और जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को हल करना हमारी प्राथमिकता है हमारी पार्टी जनता-केंद्रित है जहां हर नागरिक की आवाज सुनी जाती है यही सच्चे लोकतंत्र का आधार है इसके विपरीत, अन्य पार्टियां—जैसे कांग्रेस—दिल्ली में बैठे परिवार या राजस्थान से आए नेताओं के इशारों पर चलती हैं।

*कांग्रेस का कुशासन और भ्रष्टाचार*

कांग्रेस का इतिहास छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और कुशासन का रहा है जब भी उन्हें सत्ता मिली उन्होंने राज्य को लूटने और जनता के पैसों का दुरुपयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी कांग्रेस के लिए नगर पालिकाएं केवल एक ‘वसूली तंत्र” बनकर रह गई थीं जिसका उद्देश्य केवल जनता से पैसे वसूलना और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना था इन निकायों का उपयोग कांग्रेस ने नई निर्वाचित बीजेपी राज्य सरकार की योजनाओं को बाधित करने और जनता के पैसों का दुरुपयोग अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए ‘एटीएम’ की तरह किया कांग्रेस का यह वसूली तंत्र, निकाय स्तर पर बीजेपी-शासित राज्य सरकार की योजनाओं को कमजोर करने और जनता तक लाभ पहुंचने से रोकने का हर संभव प्रयास करता रहा। इसके बावजूद हमने हर बाधा को पार करते हुए अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की जनता अब कांग्रेस के इस कुशासन और भ्रष्टाचार को भली-भांति समझ चुकी है और इस बार कांग्रेस को पूरी तरह से सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

*जनता का विश्वास, हमारा विजन*

इस बार जनता हमारे विजन को देखेगी और कांग्रेस को हर स्तर पर सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेगी हमने हर वादा पूरा करने का प्रयास किया है, और अब जनता का साथ लेकर कांग्रेस के भ्रष्टाचार को छत्तीसगढ़ से पूरी तरह खत्म करेंगे। अटलबिहारी बाजपेयी ने कहा था “मैं यहाँ वादे लेकर नहीं, इरादे लेकर आया हूँ”और हमारे इरादे ही हमें जनता की सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ाते हैं यही कारण है कि बीजेपी का यह घोषणापत्र जनता के सुझावों और जरूरतों पर आधारित है—यह केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि जनता के लिए जनता द्वारा और जनता की सेवा में बनाया गया रोडमैप है कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति का यह समय है और इस बार छत्तीसगढ़ की जनता का फैसला स्पष्ट होगा जैसा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था “भाजपा की गारंटी, मतलब गारंटी पूरी होने की भी गारंटी” हम अपनी गारंटी को पूरी तरह निभाकर जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे।

*नगरीय निकाय चुनाव – 2025 हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी “अटल विश्वास पत्र” 20 प्रमुख बिंदु :-*

1. – नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे साथ ही, हम सभी पट्टा धारकों को भू- स्वामी बनाएंगे।

2. – रुके हुए पीएम आवास-शहरी परियोजनाओं को और वर्तमान में स्वीकृत हुए 3 लाख PMAY-U घरों को तेजी से पूरा करेंगे इसके साथ ही जो बिजली बिल और समेकित कर पटाते है उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।

3. – महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25% की विशेष छूट प्रदान करेंगे प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले संपत्ति कर का भुगतान करने वालों को 10% की विशेष छूट प्रदान करेंगे।

4. – प्रत्येक नगर निगम में ‘महापौर सम्मान निधि’ की स्थापना करेंगे जिसके तहत यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा (MAINS) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

5. – प्रत्येक नगर निकाय के व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करेंगे।

6. – बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधाओं का विस्तार करेंगे ताकि उन्हें साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय मिल सके।

7. – विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा सुनिश्चित करेंगे।

8. – स्ट्रीट वेंडर्स के सहयोग के लिए पीएम स्वनिधि के माध्यम से ₹30,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे इसके साथ ही, हम स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन, फूड स्ट्रीट्स की स्थापना करेंगे और एक समुचित नीति बनाएंगे जिससे सड़क व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

9. – समाधान योजना के माध्यम से हम बिना जुर्माना या ब्याज लगाए पुराने संपत्ति कर के लिए एकमुश्त निपटान प्रदान करेंगे।

10. – विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्राओं के लिए फ्री सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

11. – स्वयं-सहायता समूहों (SHGs) के लिए हर नगर निगम में बर्तन बैंक की स्थापना करेंगे इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के SHG लाभार्थियों को ₹2.5 लाख तक का ऋण और मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करेंगे ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बने।

12. – यूजर चार्ज का युक्त युक्तिकरण करेंगे।

13. – स्वच्छ और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हर घर में कचरा बाल्टी मुहैया कराएंगे और स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से कचरा संग्रहण मार्गों की ट्रैकिंग करेंगे।

14. – ‘माई सिटी ऐप’ लॉन्च करेंगे, जो नगर निगम की सभी ऑनलाइन सेवाओं को सुनिश्चित करेगा हम हर ज़ोन में एक एकीकृत सेवा केंद्र स्थापित करेंगे ताकि लोगों को बार बार निगम दफ्तर नहीं जाना पड़े।

15. – हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए नल से जल की व्यवस्था को बेहतर करेंगे नए जल टैंक बनाएंगे और पुराने कुओं का संरक्षण और पुनरुद्धार करेंगे।

16. – छत्तीसगढ़ को सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश बनाएंगे जिसके तहत निगम क्षेत्रों में स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित करेंगे और सभी मरीज़ों को सिकल सेल एनीमिया पहचान पत्र जारी करेंगे।

17. – प्रत्येक तालाब के लिए प्रभावी प्रणाली स्थापित करेंगे और इसे एस.टी.पी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से जोड़ेंगे ताकि तालाबों की स्वच्छता हो सके।

18. -‘गोकुल नगर’ का विस्तार करेंगे, ताकि गोवंश संरक्षण उनकी देखभाल और आवास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

19. – शहरों में शासकीय जगहों पर कार और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पाकिंग का निर्माण करेंगे जिससे यातायात पार्किंग की समस्याओं और जाम का समाधान सुनिश्चित होगा।

20. – प्रमुख नगर निकाय में नालंदा परिसर पर आधारित सार्वजनिक अध्ययन केंद्र शुरू करेंगे और पुस्तकालयों में सीटों की संख्या भी बढ़ाएंगे।

—————————————-

*विकास के नाम पर मांगा समर्थन,सुजीत ने नगर के विभिन्न वार्डो में किया सघन जनसम्पर्क*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 16,17,13 एवं 4 नम्बर में नुक्कड़ सभा कर घरों में पहुँचकर आर्शीवाद मांगा।सुजीत ने कहा कि नगर में ट्रिपल इंजन सरकार बनाना है,नगर एवं क्षेत्र में अरुण साव के नेतृत्व में चौतरफा विकास कार्य करना है। उन्होंने पार्टी सामान्य कार्यकर्ता को नगर का सेवा करने का अवसर प्रदान किया है,आपके आर्शीवाद ही मेरी ताकत है,नगर में एक सेवक बनकर कार्य को आगे बढ़ाने कृतसंकल्पित हूं।उन्होंने नगर के वार्ड 16,17,13 एवं 4 नम्बर में नुक्कड़ सभा कर घर-घर में पहुँचकर आर्शीवाद मांगा। इस अवसर पर नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष अंजना देवी दास, धनीराम साहू,गुरमीत सलुजा,राकेश दुबे, विनय साहू, अशोक साहू, महाजन जायसवाल, दिनेश साहू , धर्मेंद्र गिरी, तामेश्वर साहू, निरंजन अग्रवाल,गणेश शर्मा, रवि शर्मा, नितेश अग्रवाल, विकास केशरवानी, दुष्यंत खत्री,रिक्की सलुजा, शिवशंकर यादव, घनश्याम यादव, पूर्णिमा यादव, सुनील अहिरवार, आलोक शिवहरे, रंजीता भास्कर, पीयूष साहू, लक्ष्मी गुप्ता, पवन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

* हत्या करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी नंद कुमार उर्फ नंदू कश्यप पिता पंचराम कश्यप उम्र 35 वर्ष साकिन बोहापारा (अर्जुनी) थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 103 (1),238(a) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.07.2024 को नेशनल हाईवे क्रमांक 49 अकलतरा ओव्हर ब्रीज के पास पिलर नंबर 01 के नीचे पत्थर से ढका एक अज्ञात पुरूष का सडी गली लाश नर कंकाल होने की सूचना पर थाना अकलतरा मे मर्ग क्रमांक 72/2024 धारा 194 BNS कायम कर जांच मे लिया गया था। जांच दौरान पहचान कार्यवाही कराये जाने से अज्ञात मृतक पुरूष जलेश्वर कश्यप निवासी ससहा रोड पामगढ का होना बताने से मृतक के कंकाल का डी.एन.ए परीक्षण कराये जाने पर जलेश्वर कश्यप का होना पाया गया जलेश्वर कश्यप को कोई अज्ञात आरोपी के द्वारा हत्या कारित कर साक्ष्य छुपाने के नियत से ओव्हर ब्रीज के पिलर के नीचे पत्थर से ढकना प्रथम दृष्टया पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा मे अपराधक क्रमांक 46/25 धारा 103 (1),238(a) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

हत्या संबधित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप व उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान आरोपी नंदकुमार उर्फ नंदू कश्यप निवासी बोहापारा अर्जुनी को हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने मेमोरेण्डम मे बताया कि दिनांक 14.07.2024 को अकलतरा शराब भट्टी शराब पीने गया था शराब भट्ठी में मृतक जलेश्वर कश्यप से मुलाकात हुआ एक साथ शराब भट्ठी मे शराब पीये उसके बाद करीबन रात्रि 08.00 से 08.30 बजे एक ही मो.सा मे बैठकर बोहापारा जाने के लिए निकले थे ओवर ब्रीज अकलतरा के नीचे मुरलीडीह रास्ता के पास उतर गये और ब्रीज के पास रूके और बैठकर वही पर फिर शराब पीये कुछ देर बाद मृतक जलेश्वर कश्यप के द्वारा गाली गलौच करते हुये और शराब लाने के बोले तब गाली गलौच देने से मना किया तो नही मान रहे थे तभी आरोपी एवं उसके एक अन्य साथी द्वारा मृतक जलेश्वर के एक एक हाथ को पकडे व एक एक हाथ से जलेश्वर के गले को दबाकर हत्या कराना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत दिनांक 04.02.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले मे अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जाएगी।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरीक्षक बाबूलाल कोसरिया आरक्षक शेषनारायण साहू, भूषण राठौर ,सोमेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।