Home Blog Page 466

 *फर्जी सी.आई.डी. अधिकारी बनकर 07 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

➡ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

➡ *मुंगेली करही स्थित अवध लाईफ केयर हॉस्पिटल के संचालक से किया गया था, धोखाधडी*

➡ *आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 481/2023 धारा 420 भादवि. किया गया था, पंजीबद्ध*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- दिनांक 08.11.2023 को शाम करीबन 04.00 बजे सफेद रंग की मारूति सुजुकी डिजायर क्र. सीजी-10 एक्यू-5861 में एक व्यक्ति शूट बुट पहनकर अपने आप को सी.आई.डी. अधिकारी बताकर अवध लाईफ केयर हॉस्पिटल करही, मुंगेली मे जाकर हॉस्पिटल संचालक प्रार्थी डॉ. अवधेश कुमार सिंह पिता स्व. खसरू सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी नर्मदा नगर बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर के हॉस्पिटल का रिकार्ड व डॉक्टर की डिग्री चेक कर डरा धमकाकर 07 लाख रूपये लेकर धोखाधडी करने की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी स्मिथ सेठी द्वारा जिला महासमुंद में भी इसी प्रकार की घटना कारित की गयी थी, जिस पर थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 543/2024 धारा 318(4), 319(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी स्मिथ सेठी पिता अभेराम सेठी उम्र 40 वर्ष निवासी सोहिया अभिन्यू जगन्नाथ मगर रोड नंबर-01 झालपाडा भुनेश्वर थाना लक्ष्मीसागर, जिला खुर्दा भुनेश्वर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय महासमुंद के आदेश पर जेल भेजा गया।
थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अपराध क्रमांक 481/2023 धारा 420 भादवि. के संबंध में थाना महासमुंद से जानकारी प्राप्त किया गया, जिस पर आरोपी द्वारा जिला मुंगेली के अवध अस्पताल के संचालक/प्रार्थी डॉ. अवधेश कुमार सिंह से सी.आई.डी. अधिकारी बनकर 07 लाख रूपये धोखाधड़ी करना बताये जाने पर मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन पर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय मुंगेली से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी स्मिथ सेठी पिता अभेराम सेठी उम्र 40 वर्ष निवासी सोहिया अभिन्यू जगन्नाथ मगर रोड नंबर-01 झालपाडा भुनेश्वर थाना लक्ष्मी सागर जिला खुर्दा भुनेश्वर को जिला जेल महासमुंद से लाकर दिनांक 06.02.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मुंगेली से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरिजाशंकर यादव, प्रभारी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, सउनि. रोषन टण्डन, प्रआर. खाण्डेकर, भुवन चतुर्वेदी, दिलीप साहू, आर. रवि श्रीवास, मनोज टंडन एवं जलेश्वर कश्यप की अहम भूमिका रही।

*Chhattisgarh to Establish Pollution Testing Centers at Petrol Pumps: A Game-Changer for Air Quality Compliance*

0

Raipur, /In a significant move to combat vehicular pollution, the Chhattisgarh government has partnered with leading petroleum companies to set up Pollution Under Control (PUC) centers at petrol pumps across the state. This initiative aims to streamline pollution certification, improve compliance, and contribute to cleaner air.

The decision was taken following Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai’s directive on February 4, 2025, emphasizing the need for convenient and effective pollution monitoring. Acting swiftly, Transport Secretary and Commissioner Shri S. Prakash and Additional Transport Commissioner Shri D. Ravishankar chaired a high-level meeting on February 7, 2025, engaging senior officials from Indian Oil, Bharat Petroleum, Hindustan Petroleum, and Reliance Industries.

*A Strategic Leap in Pollution Control*

Under this agreement, petrol pumps will host PUC testing centers, ensuring quick and hassle-free emission certification for vehicle owners. This move is aligned with National Green Tribunal (NGT) guidelines and Central Government pollution control policies, marking a decisive step in Chhattisgarh’s clean air initiative.

Senior industry representatives at the meeting included Shri Upendra Giri, Chief Manager, Indian Oil Corporation, Shri B. Devkumar, Chief Manager, Bharat Petroleum, Shri Shreyas Gupta, Manager, Reliance Industries Limited and Shri Gautam Kumar, Chief Manager, Hindustan Petroleum

Their collective support underscores a strong public-private collaboration for environmental sustainability.

*Enhancing Compliance, Ensuring Cleaner Air*

The integration of PUC facilities at fuel stations is expected to:

✔ Eliminate inconvenience for motorists by offering pollution checks at commonly visited locations
✔ Ensure higher compliance with emission norms, leading to reduced vehicular pollution
✔ Strengthen public health safeguards by minimizing air pollution risks.

*अब छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंपों पर भी होगी वाहनों की प्रदूषण जांच : परिवहन विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों के बीच बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर / पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ में अब पेट्रोल पम्पों पर वाहनों की प्रदूषण जांच के सेंटर (पीयूसी) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए पेट्रोलियम कम्पनियों ने अपनी सहमति दे दी है। पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित होने से वाहन चालकों को पीयूसी प्रमाण पत्र बनवाने में आसानी होगी और उन्हें अन्य केंद्रों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, यह पहल वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मददगार और राज्य में पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 4 फरवरी 2025 को परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में वाहनों के धुएं से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत 7 फरवरी 2025 को परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश और अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और रिलायंस इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केंद्र (पीयूसी सेंटर) स्थापित करने पर सहमति जताई। यह निर्णय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे वायु प्रदूषण को नियंत्रित कर आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बैठक में इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन के मुख्य प्रबंधक श्री उपेन्द्र गिरी, भारत पेट्रोलियम के चीफ मैनेजर श्री बी. देवकुमार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधक श्री श्रेयस गुप्ता और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मुख्य प्रबंधक श्री गौतम कुमार सहित परिवहन विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 *सीपत पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धौराकोना उडांगी जंगल नदी किनारे रेड कार्यवाही कर अवैध कच्ची महुआ शराब का जखिरा जप्त* 

0

♦️ *08 प्रकरण मे 08 आरोपीयो से 1575 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 472500 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्व धारा 34(2), 34(1)(च), आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई*

♦️ *आरोपीयो के द्वारा सरहदी जिला जांजगीर, कोरबा, मे महुआ शराब खपाई जाती थी*

♦️ *अगामी चुनाव मे खपाने की जोरो से थी तैयारी थाना सीपत की कार्यवाही से कोचियों के इरादे पर फिरा पानी*

♦️ *08 क्वीटल लहान को लीलागर नदी मे किया गया नष्ट एव शराब बनाने का उपकरण एवं बर्तन को किया गया जप्त*

♦️ *एनटीपीसी के कर्मचारी व मजदुर बनकर पहुंचे जंगल में पुलिस टीम*

♦️ *सीपत पुलिस की कार्यवाही रहेगी आगे भी जारी*

*गिरफ्तार आरोपी*
1. शिवकुमार धनवार पिता दीपक धनवार उम्र 20 साल निवासी धौराकोना ढेलापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
2. साधराम यादव पिता परदेषी राम यादव उम्र 19 साल निवासी धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
3. कोंदा कुमार धनवार पिता सुंदर लाल धनवार उम्र 35 साल निवासी झांझ धनुवार पारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा छ0ग0
4. धनीराम धनुहार पिता बहोरिक राम धनवार उम्र 35 साल निवासी धौराकोना नवाडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर
5. संजू धनवार पिता मंगल सिंह धनवार उम्र 20 साल निवासी धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर
6. अंजोर कुमार धनवार पिता मत्थू रमा धनवार उम्र 19 साल निवासी झांझ मोहल्ला धनवार पारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा
7. राम लल्ला यादव पिता अकबर यादव उम्र 19 साल निवासी धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
8. अवध राम यादव पिता परदेषी राम यादव उम्र 22 साल निवासी धौराकोना थाना सीपत
जिला बिलासपुर छ0ग0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.02.2025 को थाना सीपत को मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम धौराकोना उडांगी नदी किनारे कुछ लोग अवैध रूप से भठठी का कच्ची महुआ शराब बना रहे हैं। जो जंगल जिला कोरबा एवं जांजगीर चांपा से लगा हुआ है, जिसे आगामी चुनाव के लिए महुआ शराब बनाकर डंप कर रखा गया है। सूचना पर तत्काल सीपत थाना प्रभारी ने 03 टीम बनाकर धौराकोना जंगल लीलागर नदी किनारे में रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपी गण द्वारा भट्टी में शराब बनाते रंगे हाथ पकड़े गए एवं बना हुआ शराब जिसे डंप कर रखा गया था जिसे चुनाव में खपाने की तैयारी थी उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी शिवकुमार धनवार (195 लीटर),साधराम यादव (210 लीटर), कोंदा कुमार धनवार (210 लीटर), धनीराम धनुहार (150 लीटर), .संजू धनवार (210 लीटर), अंजोर कुमार धनवार (195 लीटर), राम लल्ला यादव (180 लीटर), अवध राम यादव (225 लीटर), कुल 1575 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 472500 रूपये जप्त किया जाकर सभी आरोपीयो के विरूद्व आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)34(1)(च) के तहत् कार्यवाही किया गया। आरोपीयो गिरफ्तार किया गया हैं जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतू प्रस्तुत किया जायेगा।
📌 धौराकोना के जंगल में सीपत पुलिस की समस्त टीम एनटीपीसी के कर्मचारी एवं मजदूर बनकर पहुंचे जिससे शराब बनाने वालों को भनक तक नहीं लगी। बहुत बड़ा क्षेत्र में फैला है जंगल, महिला पुलिस कर्मचारी भी थी मौजूद गांव वाली महिला की भूमिका में।
📌 थाना सीपत द्वारा वर्ष 2025 मे अब तक कुल 27 प्रकरण में 27 आरोपीयों के विरूद्व धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही एवं 2294 लीटर कीमती 616300 रूपये जप्त किया गया हैं।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि षिव सिंह बक्साल, कमल फूल साहू, सहेत्तर कुर्रे, भारत सिंह मरकाम, प्र0आर0 जयपाल सिंह बंजारे, कौषल प्रसाद वस्त्रकार, सुबंध साय सिदार, आरक्षक प्रकाष जगत, सुभाष मरावी, राजेंद्र साहू, अकाष मिश्रा, दुर्गेश यादव, मुरित राम बघेल, रामचंद उईके, ज्ञानेष्वर यादव, दीपक साहू, म0आर0 क्रांति मरकाम, ज्योति जगत, का सराहनीय योगदान है।

*त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध तोरवा पुलिस की कार्यवाही।*

0

♦️ * लोहे का खुखरी(चाकू) दिखाकर आमजनों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार *

♦️ *आरोपी के कब्जे से लोहे का खुखरी (चाकू) किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी:-*
1. नवीन कांति उर्फ पापा पिता शुद्धु कांति उम्र 42 साल पता हेमुनगर मुर्राभट्टा गली नंबर 11 थाना तोरवा बिलासपुर


आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। कि दिनांक 08.02.2025 को थाना तोरवा को सूचना प्राप्त हुई हेमुनगर मुर्राभट्टा गली में नवीन कांति उर्फ पापा नामक व्यक्ति लोहे का खुखरी (चाकू) लेकर आमजनों को डरा धमका रहा है कि सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे )को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी कर मुर्रा भट्टा गली से आरोपी नवीन कांति उर्फ पापा को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से लोहे का खुखरी (चाकू) जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

* सशक्त एप के माध्यम से चोरी हुए वाहन को बरामद करने में बालोद पुलिस को मिली सफलता ।*

0

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग के द्वारा बनाये गये सशक्त एप से चोरी हुये बाईको का किया जा रहा है लगातार पता तलाश।
 लावारिस चोरी बाईक मिलने लगी है सशक्त एप के माध्यम से।

बालोद:- श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा चोरी की गाडियों , लावारिस गाड़ियों का पता लगाने हेतु सशक्त एप लांच किया गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री सुरजन राम भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना क्षेत्राअंतर्गत लगातार सघन पेट्रोलिंग के दौरान आज दिनांक 08.02.2025 को पर्यावरण पार्क के सामने खड़े वाहनों को चेंकिग किया जा रहा था, चेकिंग के दौरान पर्यावरण पार्क के आगे दैहान जंगल में लावारिस हालत में स्कूटी होण्डा एक्टिवा क्रमांक सीजी 24 आर 9656 चेचिंस नम्बर ME4JF913DMW304105 खड़ी मिली जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था जिसे सशक्त एप के माध्यम से सर्च किया गया जो मोटर सायकल का वाहन स्वामी विनोद यादव पिता नेतराम यादव उम्र 49 वर्ष निवासी शंकर नगर दुर्ग जिला दुर्ग का होना पाया गया। उक्त मोटर सायकल होण्डा एक्टिवा के चोरी होने के संबंध में थाना दुर्ग जिला दुर्ग में दिनांक 15.06.2024 को अपराध क्रमांक 320/2024 पंजीबध्द होना पाया गया है।

*असामाजिक तत्वों पर लगातार एवं सख़्ती से कार्यवाही जारी*

0

थाना दंतेवाडा पुलिस द्वारा 02 अलग अलग स्थानों पर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही।

*02 आरोपियों से 01 नग तलवार एवं 01 नग लोहे का बण्डा जप्त किया गया।*

दंतेवाड़ा:-जिला दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा में संदिग्ध अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्रीमान गौरव राय, (भा.पु.से.)े जिला दंतेवाड़ा के दिशा निर्देश एवंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार वर्मन, के मार्ग दर्शन एवं श्री राहुल उईके पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाडा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक धनंजय सिन्हा थाना प्रभारी दंतेवाडा व थाना स्टाफ के द्वारा 02 अलग अलग स्थानो में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है।

दंतेवाड़ा:- मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति अलग अलग स्थानो पर हाथ में तलवार व बण्डा लेकर लोगो को डरा धमका रहे है सूचना पर तत्काल सउनि. पंकज धर, सउनि. गुरूवंता बर्गे, प्रआर 718 विरेन्द्र नाग, प्रआर 463 केशव नाग, आर 963 हरीश नायर, आर सतीश यादव के द्वारा अलग अलग स्थानो पर रेड कार्यवाही दौरान टेकनार चौक आवराभाठा दंतेवाडा के पास एक व्यक्ति शिवा यादव उर्फ चुटिया को पकड़ा गया जिसके पास से तलवार पकड़ा हुआ पाया गया था जिसे गवाहो के समक्ष जप्ती किया गया है तथा परदेशी चौक आवराभांटा दंतेवाड़ा के पास से प्रशांत सोनानी उर्फ परशुराम सोनानी परदेशी को पकड़ा गया जिसके पास लोहे का बण्डा मिला जिसे गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है। उक्त दोनो आरोपियों के विरूद्ध 02 अलग अलग अपराध क्रमांक 12/2025 एवं 13/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है ।

*चिराग शर्मा को मिल रहा भारी जनसमर्थन, वार्ड 1 में धुंआधार प्रचार जारी*

0

दुर्ग. अब निगम चुनाव का माहौल शहर में पूरी तरह से बन गया है। सभी पार्टी के प्रत्याशी चुनावी रण समर में जीत हासिल करने प्रचार – प्रसार कार्य में सुबह से शाम तक लगे हुए हैं। चुनावी इस समर में दुर्ग शहर के वार्ड नंबर 1 नयापारा से कांग्रेस प्रत्याशी चिराग शर्मा भी पूरी प्लानिंग के साथ जीत हासिल करने में अपनी टीम के साथियों के साथ मेहनत कर रहे हैं।

दुर्ग के नयापारा वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी चिराग शर्मा लोगों से मिलकर जनसमर्थन मांग रहे हैं। वे चुनाव मैदान में उतरने के साथ ही क्षेत्र के हर घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। साथ ही जनसमर्थन भी मांग रहे हैं।

वार्ड की जनता से प्रत्याशी चिराग शर्मा अपनी टीम के साथ डोर टू डोर मिल रहे हैं और बड़ों से जीत का आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी कड़ी में गतदिवस महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के उपस्थिति में नयापारा से सैंकड़ों वार्डवासियो के साथ आशीर्वाद यात्रा निकाली गई. चुनाव प्रचार – प्रसार के अंतर्गत नयापारा के शिवमंदिर में पूजा अर्चना कर रैली की शुरुवात की गई. इसके पश्चात महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू एवं पार्षद प्रत्याशी चिराग शर्मा ने कुम्हार गली , साहू पारा एवं पंचशील नगर में लोगों से डोर टू डोर मिलकर आशीर्वाद लिया । इस रैली के दौरान आपार जनसमूह उनके साथ रहा एवं जनता ने दोनों ही प्रत्याशियों को समर्थन कर जीत दिलाने की बात कही .

रैली के दौरान प्रत्याशी चिराग शर्मा का कहना है कि मुझे वार्ड की जनता से भरपूर सकारात्मक सहयोग व आशीर्वाद मिल रहा है। प्रचार प्रसार के दौरान जनता से मिल रहे प्यार व स्नेह के लिए अभिभूत हूँ . चिराग ने कहा की उन्हें पूरा भरोसा है की दुर्ग शहर की जनता इस बार फिर से कांग्रेस पर भरोसा जतायेगी एवं दुर्ग शहर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी भारी मतों से चुनाव जीतने जा रही है.

वहीं वार्ड की जनता का भी कहना है कि चिराग शर्मा युवा है इनकी जीत से वार्ड का सर्वांगीण विकास होगा। जिसके लिए वे समर्पित भी रहेंगे।

*राज होटल एवं सनराइज स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी*

0

कोरबा – पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि राज होटल एवं सनराइज स्पा सेंटर में अनैतिक एवं अवैध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इस सूचना के आधार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली थाना एवं सीएसईबी चौकी पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थानों पर दबिश दी गई, जिसमें राज होटल में 4 पुरुष एवं महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले, वहीं सनराइज स्पा सेंटर में एक पुरुष और महिला आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। इसके अतिरिक्त 2 अन्य महिलाएं भी संदिग्ध अवस्था मे मिली।

जांच में पाया गया कि इन दोनों स्थानों पर मिली महिलाएं सिक्किम, पश्चिम बंगाल एवं रायपुर की निवासी हैं।

पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है।

*कमीशनिंग कार्य कर ईवीएम मशीनों को मतदान हेतु किया गया तैयार*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य कर मतदान हेतु तैयार किया गया। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री रामप्रसाद चौहान ने कमिशनींग कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि नगर पालिका परिषद मुंगेली के 42 मतदान केन्द्रों, लोरमी 21, पथरिया 15, सरगांव 15, बरेला 15 एवं जरहागांव 15 सहित 123 मतदान केन्द्रों हेतु ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य किया गया।
जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में नगर पालिका लोरमी, नया स्टोर रूम में नगर पंचायत पथरिया और मनियारी सभाकक्ष में नगर पंचायत सरगांव हेतु ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य किया गया। इसी तरह नगर पालिका परिषद मुंगेली, नगर पंचायत जरहागांव और बरेला हेतु जिला मुख्यालय स्थित बी.आर. साव शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेली ईवीएम मशीनों का कमिशनिंग कार्य किया गया, जिसमें अभ्यर्थियों के मतपत्रों को बीयू में लगाया गया। साथ ही मॉक पोल करके परीक्षण किया गया और ईवीएम मशीनों को सीधे मतदान केन्द्र हेतु तैयार किया गया। इन तैयार ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉग रूम में रखा गया। कमिशनिंग के दौरान रिटर्निंग आफिसर श्री अजीत पुजारी, बी. आर. ठाकुर एवं श्रीमती पार्वती पटेल, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री संजय सोनी, श्री मोहन उपाध्याय, श्री राघवेंद्र सोनी, श्री आईपी यादव, के. अहमद, जयमंगल सिंह ध्रुव, श्री चन्द्रशेखर उपाध्याय, इंजीनियर एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।