Home Blog Page 465

*हमर संकल्प पत्र, जनता की आकाँक्षाओं को पूरा कर क्षेत्र के समुचित विकास को देगा ट्रिपल इंजन की रफ़्तार :-भावना बोहरा*

0

0.भाजपा जो संकल्प करती है उसे पूरा करती है नरेंद्र मोदी की गारंटी और भाजपा का सुशासन इसका साक्ष्य है: तोखन साहू

0.केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया, पांडातराई और इंदौरी नगरिय निकाय चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 11 फ़रवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज पंडरिया में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र जारी कियाl “हमर संकल्प पत्र” में पंडरिया नगर पालिका तथा नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग और क्षेत्र में अधोसंरचना विकास, महिलाओं को रोजगार, व्यापारियों, शिक्षा, स्ट्रीट वेंडर्स, सड़क,बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं और प्रमुख घोषणाओं को उल्लेखित किया गया है इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल घोषणाएं नहीं करती बल्कि संकल्प करती हैं और उस संकल्प को पूरी दृढ़ता से पूरा करती है हमने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के विकास और जनता की सुविधाओं एवं सुरक्षा के लिए अटल संकल्प पत्र जारी किया है और आज पंडरिया नगर पालिका और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के लिए जारी किया गया हमर संकल्प पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ ही क्षेत्र के विकास को गति देने वाला है मैं पंडरिया विधायक भावना बोहरा और सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ कि आपने अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की आकाँक्षाओं को जाना उसके अनुरूप इस संकल्प पत्र में उसे समाहित किया 11 फ़रवरी को मतदान होने हैं और 15 फ़रवरी को ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनते ही अटल संकल्प पत्र एवं हमर संकल्प पत्र में की गई घोषणाएं जनहित के लिए जारी की जाएँगी पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया नगर में अधोसंरचना निर्माण, विकास कार्यों एवं नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं के लिए जारी हमर संकल्प पत्र में प्रमुख घोषणाएं की गई हैं नरेंद्र मोदी की गारंटी में किये अपने संकल्पों को जिस दृढ़ता से हम पूरा कर रहें हैं निश्चित ही “अटल संकल्प पत्र” एवं पंडरिया नगर हेतु “हमर संकल्प पत्र” में किये अपने वादों को हम जन आशीर्वाद से अक्षरशः पूरा करेंगे और ट्रिपल इंजन की सरकार बनते ही इन संकल्पों को पूरा करेंगे हमारा प्रमुख उद्देश्य केवल योजनाओं का निर्माण नहीं बल्कि उन योजनाओं को साकार रूप में लागू कर नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारना और क्षेत्र में अधोसंरचना व विकास कार्यों को गति देना है अपने संकल्पों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर हम दृढ़ संकल्पित हैं हमर संकल्प पत्र 5 वर्ष में कांग्रेस के अस्थिर और भ्रष्ट नगर सरकार की कुनीतियों व कुप्रबंधन को समाप्त कर हमारे नगर के विकास का प्रतिबिंब बनेगा यह केवल घोषणा नही बल्कि जनसविधाओं तथा हमारे पंडरिया, पांडातराई और इंदौरी नगर के सर्वांगीण विकास के प्रति हमारा संकल्प है भावना बोहरा ने आगे कहा कि जिस प्रकार नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए डबल इंजन भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास के राह पर अग्रसर किया है हमारे यह संकल्प भी ट्रिपल इंजन की सरकार के साथ जनसहयोग व समर्थन से तिगुनी रफ्तार से नगर के विकास एवं जनसविधाओं के विस्तार को पूरा करने का हमारा विजन है हमर संकल्प पत्र में हमने पंडरिया में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग जैसे हाईटेक बस निर्माण नगर के मुख्य मार्ग हरिनाला से लोरमी रोड को आदर्श रोड बनाएंगे महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से महिला चौपटी एवं महिला व्यावसायिक कॉमप्लेक्स और अंबिकापुर की तर्ज पर वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना करेंगे सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख स्थानों एवं चौक-चौराहों में सीसी टीवी कैमरा पीएम स्वनिधि योजना के तहत ठेला व गुमटी लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को 30,000 रुपए की आर्थिक सहयता व कियोस्क आवंटित किये जाएंगे महिलाओं के लिए नगर के प्रमुख स्थानों में स्वच्छ पिंक टॉयलेट का निर्माण, खिलाड़ियों के लिए मिनी स्टेडियम, महाविद्यालय में वाईफाई और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, मितानिन बहनों के लिए ट्रेनिंग सेंटर एवं भवन का निर्माण, बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया, उद्यानों का निर्माण, निशुल्क गौ-सेवा एवं मुक्तिधाम हेतु निशुल्क वाहन की सुविधा, सभी वार्डों में सड़कों व पुल-पुलिया का निर्माण, तालाबों और प्रमुख चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण करेंगे तथा कांग्रेस के समय नगर में हुए डीजल व जल आवर्धन घोटाले की निष्पक्ष जांच भी की जाएगी ऐसे बहुत से संकल्प हमने किये हैं जिन्हें जनता के आशीर्वाद और सहयोग से हम जरुर पूरा करेंगे उन्होंने कहा कि पांडातराई नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए हमने पांडातराई को उप तहसील बनाने का संकल्प किया है इसके साथ ही पंडरिया में की गई प्रमुख घोषणाओं के साथ ही पांडातराई में महाविद्यालय जाने वाली सड़क को पक्की सड़क, नया बस स्टैंड निर्माण, वार्डवासियों के लिए पृथक सोसायटी, सर्व समाज हेतु मांगलिक भवन, स्वच्छ पेयजल के लिए पाइप लाइन का विस्तार, सुव्यवस्थित चौपाटी एवं किड्स प्ले एरिया, चारभाठा-पुद्की होते हुए दशरंगपुर (धर्सा रोड) तक सड़क का निर्माण, नयापारा में अवैध कब्ज़ा को हटाकर गार्डन निर्माण करना और भी विभिन्न घोषणाएं पांडातराई के विकास, अधोसंरचना निर्माण और जनहित के लिए हमने की है भावना बोहरा ने कहा कि इसके अलावा नगर पंचायत इंदौरी में भी हमने विकास कार्यों और जनसुविधाओं के लिए अपना विजन जनता के समक्ष रखा है जिसमें सबसे प्रमुख जनता की सुविधाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट नगर पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र के विकास हेतु होने वाले कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके इंदौरी में यातायात व सुगम आवागमन के लिए नया बस स्टैंड बनाया जाएगा जहाँ यात्रियों के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी इंदौरी में युवाओं के बेहतर व उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय की स्थापना और वाई-फाई जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं तथा शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला सहकारी बैंक की नई शाखा, बाजारों को सुव्यवस्थित, बाबा तालाब का जीर्णोद्धार, छोटे रगरा से बहरापारा तक पक्की सड़क का निर्माण, अटल परिसर का निर्माण एवं सभी वार्डों में पक्की सड़क, बिजली, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स, नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जाएगा पिछले एक वर्ष में डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है प्रदेश के 18 लाख परिवारों के आवास के सपनों को पूरा किया किसानों को 2 वर्ष का बकाया धान बोनस की राशि और 3100 रुपये/ क्विंटल की दर से रिकॉर्ड धान खरीदी की गई हमारे प्रदेश के भूमिहीन किसानों को प्रतिवर्ष 10000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा, बजट 2025-26 में मध्यमवर्गीय परिवारों को 12 लाख रुपए तक की आय में टैक्स छूट, किसान क्रेडिट योजना के तहत केसीसी ऋण सीमा को 5 लाख तक बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय भाजपा के “सबका साथ-सबका विकास” के लक्ष्य को परिलक्षित करता है पंडरिया नगर के लिए 10 करोड़ से अधिक, पांडातराई नगर के लिए 12 करोड़ एवं इंदौरी नगर के लिए 4 करोड़ रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण और विकास कार्यों की स्वीकृति से नगरवासियों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है और इसी विश्वास एवं जनसहयोग से 15 फ़रवरी को नगरीय निकाय चुनावों के परिणामों के साथ ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनेगी और क्षेत्र का विकास भी तिगुनी रफ़्तार से होगा इस अवसर पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी, नगर के वरिष्ठजन, साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल व सदस्यजन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*दिल्ली चुनाव की तरह नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का स्कोर जीरो होगा : भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार का असर नगरीय निकाय चुनावों में भी देखने को मिल रहा है आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत के दिल, दिल्ली में कमल खिला है यह दिल्ली की जनता और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के प्रति जनविश्वास की जीत है कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई है उसी प्रकार नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का स्कोर जीरो रहेगा क्योंकि जनता ने यहां कांग्रेस के 5 वर्ष की अस्थिर सरकार को नकारने का मन बना लिया है कांग्रेस के समय जिस प्रकार हमारे गाँव और शहरों के विकास को रोकने का काम किया गया, केवल भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का खेल किया पंडरिया, पांडातराई और इंदौरी की जनता भी कांग्रेस को नकारने और 11 फ़रवरी को अपने मताधिकारी का प्रयोग कर 15 फ़रवरी को भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी विदित हो कि शनिवारको विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11,12 एवं 14 में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे और वार्ड प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में प्रचार किया इसके साथ ही पांडातराई में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सरिता रामकुमार सोनी के रोड-शो में भी शामिल हुईं इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास न विकास करने की नियत है और न ही नेतृत्व! दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट न मिलना और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं और खुद मुख्यमंत्री रहे अरविन्द केजरीवाल की हार से जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल घोषणाएं नहीं उन्हें विकास चाहिए, जनता को अपना हक चाहिए और इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली का नेतृत्व करने का अवसर दिया यह जीत प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व एवं भाजपा सरकार की विकासवादी नीतियों से हुआ है विगत 1 वर्षों में भाजपा के सुशासन में पंडरिया को 10 करोड़ और पांडातराई को 12 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है जबकि कांग्रेस पार्टी की अस्थिर नगर सरकार ने पांच वर्षों में एक भी विकास कार्य नहीं किये, योजनाओं और विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार करने का काम कांग्रेस ने किया है जिसके प्रति जनता में आक्रोश स्पष्ट दिखाई दे रहा है जनता भी इस चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने और नगरीय निकाय चुनाव में शून्य के स्कोर पर बाहर का रास्ता दिखाने और भाजपा के सुशासन को स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध है 11 फ़रवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में जनता समृद्ध पंडरिया के संकल्प के साथ भाजपा प्रत्याशियों को अपना वोट देकर 15 फ़रवरी को ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी।

—————————————-

*इंदौरी और पंडरिया में भाजपा प्रत्याशियों के रोड शो में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जनता संकल्पित है*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार के आज अंतिम दिन नगर पंचायत इंदौरी एवं नगर पालिका पंडरिया में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों ने रोड शो के माध्यम से जनता से समर्थन माँगा इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी रोड शो एवं जनसंपर्क कर प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की और कहा कि जनसंपर्क और रोड शो में जनता से मिले अपार जनसमर्थन से हम क्षेत्रवासियों की आकाँक्षाओं के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन से उनके जीवन स्तर को सुधारने एवं क्षेत्र की प्रगति के लिए अपने प्रयासों और कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे पंडरिया और इंदौरी नगर की जनता ने पिछले 1 वर्ष में भाजपा के सुशासन में हुए विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं का जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन होते हुए देखा है इससे ही उनका विश्वास दृढ़ हुआ है कि भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहती है भावना बोहरा ने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत हमने पिछले 1 वर्षों में जो विकास कार्यों को गति दी अपराधों पर अंकुश लगाया, अवैध कारोबार पर रोक, योजनाओं का सफल क्रियान्वयन, भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी को समाप्त किया है इसके प्रति जनता में भी एक नया विश्वास जागा है और समृद्ध पंडरिया के संकल्पों को नया विश्वास मिला है 5 वर्षों में कांग्रेस की अस्थिर नगर सरकार के राज में जिस तरह हमारे शहरों और नगरों में विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हुए अवैध कारोबार और अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया लेकिन आज जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है पंडरिया नगर की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास जैसे अभूतपूर्व कार्यों से हमारा पंडरिया नगर और भी समृद्ध होगा बीते एक वर्ष में हमारी सरकार ने पंडरिया नगर के विकास हेतु 10 करोड़ एवं इंदौरी नगर हेतु 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है आज वे सभी विकास कार्य प्रगति हैं और गुणवत्तापूर्ण कार्य बिना किसी भ्रष्टाचार के हो रहें हैं उन्होंने पंडरिया एवं इंदौरी के लिए अगले पांच वर्षों के विजन के बारे में बताते हुए कहा कि “अटल संकल्प पत्र” एवं पंडरिया नगर हेतु “हमर संकल्प पत्र” में किये अपने वादों को हम जन आशीर्वाद से अक्षरशः पूरा करेंगे हमने संकल्प पत्र में सड़क, बिजली, पानी और आवास जैसे मूलभूत सुविधाओं के साथ ही युवाओं की शिक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण एवं रोजगार, नगरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य, साफ-सफाई, उद्यान, बच्चों के लिए किड्स प्ले एरिया, सुरक्षा की दृष्टि से नगर में सीसी टीवी कैमरा, वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, पीएम स्वनिधि योजना के तहत ठेला व गुमटी लगाने वाले स्ट्रीट वेंदर्ष को 30,000 रुपए की आर्थिक सहयता, व्यापारियों के लिए व्यावसायिक कॉम्पलेक्स, खिलाड़ियों के लिए सर्वसुविधायुक्त मिनी स्टेडियम जैसे सर्वस्पर्शी एवं सर्व समावेशी संकल्प किये हैं और ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार बनते ही इन सभी संकल्पों को हम जरुर पूरा करेंगे।

—————————————-

*शिक्षा के क्षेत्र में माधव सरस्वती विद्या मंदिर सुभानपुर ने जनपद बागपत में बनाई विशेष पहचान*

0

– माधव सरस्वती विद्या मंदिर सुभानपुर ने इंग्लिश शिक्षा, विद्यार्थियों के अच्छे चरित्र निर्माण और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में निभाई महत्त्वपूर्ण भूमिका – विपुल जैन, नेशनल अवार्डी

– पूर्ण विश्वास के साथ परीक्षार्थी जब परीक्षा देंगे तो उनका परीक्षा फल उत्तम ही आएगा – रवीश कुमार, प्रधानाचार्य – माधव सरस्वती विद्या मंदिर सुभानपुर, जनपद बागपत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के शीर्ष स्कूलों में शुमार माधव सरस्वती विद्या मंदिर सुभानपुर में शुभाशीष समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल प्रबन्ध समिति की ओर से विपुल जैन का पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया। विपुल जैन ने मां सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विपुल जैन ने कहा कि सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त माधव सरस्वती विद्या मंदिर सुभानपुर जनपद बागपत के शीर्ष स्कूलों में शुमार है। इस स्कूल ने इंग्लिश शिक्षा, विद्यार्थियों के अच्छे चरित्र निर्माण और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की है। विपुल जैन ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए आगामी बोर्ड की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना, अपने परिवार का और स्कूल का नाम रोशन करने की बात कही और अपना शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रवीश कुमार ने विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने प्रवेश पत्र, पहचान पत्र व पूरी यूनिफॉर्म के साथ परीक्षा देने जाए। किसी भी प्रकार का डर परीक्षा को लेकर आपके मन में ना हो और पूर्ण विश्वास के साथ आप जब परीक्षा देंगे तो आपका परीक्षा फल उत्तम ही आएगा।

रवीश कुमार ने उत्तम परीक्षा फल के लिए विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 के सीनियर विद्यार्थियों के साथ बिताए अच्छे पलों को साझा किया और समारोह में एक से बढ़कर एक मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये और परमेश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में आदित्य, श्रेया, दीपिका, सृष्टि आदि विद्यार्थियों ने अपने मनोभाव व्यक्त किए। शानदार समारोह के आयोजन के लिये अविनाश जी के प्रयासों को सराहा गया।समारोह का संचालन ममता शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर एक पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थी शामिल हुए। समारोह के अंत में कक्षा 10 के सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र का वितरण किया गया। वंदे मातरम के साथ शुभाशीष समारोह का समापन हुआ।

*सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न*

0

*02 हजार से अधिक परिक्षार्थियों ने दिया सीजीपीएससी की परीक्षा*

*कलेक्टर-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा जिले में दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 02 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए शामिल हुए। कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल की निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। परीक्षा के दौरान आयोग द्वारा जारी सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया गया। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि रोकने के लिए विशेष टीमें तैनात की गईं। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय सहित कई परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। कलेक्टर ने सभी केन्द्राध्यक्ष को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने और परीक्षा के दौरान सावधानी, सतर्कता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अनुचित साधनों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अजय शतरंज सहित संबधित अधिकारी मौजूद रहे। सहायक नोडल अधिकारी श्री रामनाथ गुप्ता ने बताया कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की प्रथम पाली प्रातः 10 से 12 बजे तक में कुल 2131 उपस्थित तथा 1242 अनुपस्थित रहे। वहीं शाम 03 से 05 बजे तक की द्वितीय पाली में 2096 उपस्थित तथा 1076 अनुपस्थि रहे। उन्होंने बताया कि जिले के डॉ.ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय एसएनजी महाविद्यालय, बी.आर.साव शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, जेसीस पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाउपारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नगर पालिका, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विवेक विहार पेण्डाराकापा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और एस.एल.एस. एकेडमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

*असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु गीदम पुलिस की कार्यवाही जारी अवैध रूप से तलवार रखकर राहगिरो को डराने धमकाने के आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

0

जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमान गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजनाला स्मृतिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के बर्मन, के मार्गदर्शन एवं गोविंद दीवान एसडीओपी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में गीदम पुलिस लगातार असामाजिक व आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।

दिनांक 07.02.2025 को सूचना मिली थी कि हाई स्कुल गीदम के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का बना धारदार तलवार लेकर घुम रहा है और धारदार तलवार को लहराते हुए आने जाने वालो राहगिरो तथा वहां मौजूद आसपास के लोगो को दिखाकर डरा रहा हैै कि सूचना पर तत्काल थाना गीदम पुलिस मौके पर पहुुॅचकर उस व्यक्ति को पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम सोयम शर्मा उर्फ गुड्डा पिता स्व0 अमित शर्मा उम्र 20 वर्ष साकिन गायता पारा हारम थाना गीदम जिला दन्तेवाडा का रहना बताया। आरोपी के विरूद्ध थाना गीदम में अपराध क्रमांक 11/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिकाः- उनि0. शशिकांत यादव, सउनि0 प्रशांत सिंह, नरेन्द्र भारती, प्र0आर0 341 राजकुमार , प्र0आर0 कार्लूस मिंज , आर0 देवेन्द्र नेताम , ईश्वर राम ठाकुर, पुरूषोत्तम पटेल, रामेश्वर ठाकुर

*कवर्धा नगर पालिका चुनाव- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आधा दर्जन से अधिक सभा कर भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल*

0

0.जनता ने कवर्धा के विकास के लिए हमे चुना है नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा का होगा विकास कार्यो के लिए पैसा कोई बाधा नही होगा:- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

0.केंद्र और राज्य में आपने खूब आशीर्वाद दिया है अब नगर पालिका में कमल खिलाना है -परिणाम के दूसरे दिन चंद्रप्रकाश आपको आपके वार्ड में सेवा करते दिखेंगे यह मेरी ग्यारंटी है:- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर अब अंतिम चरण की ओर है इसी कड़ी में सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत के साथ मैदान में है इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के अलग अलग आधा दर्जन से अधिक वार्डो में सभा व रैली कर चुनावी माहौल को भाजपा मय कर दिया है उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने वार्ड ने कैलाश नगर,समना पुर मार्ग,राम मंदिर ,सकरहा घाट,देवांगन पारा व पाली पारा में सभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनादेश के लिए अपील की और भाजपा के पक्ष में धुँवाधार प्रचार किया अनेक सभाओं में उपस्थित जन सामुदाय को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा आपने बड़े सूझबूझ के साथ अपना देश का भविष्य मोदी जी को और राज्य में विष्णु देव साय को सौपा है विगत सरकार के 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में कवर्धा में जो भय का माहौल था वो आपके आशीर्वाद से खत्म हुआ अब नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाना है राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव में किये अपने सारे वादे पूरे करने में कोई कसर नही छोड़ा है महतारी वंदन का पैसा माताओं के खाते में हर माह समय से आ रहा है गरीबो का आवास अधिक संख्या में स्वीकृत हो रहे है किसानों का वादा पूरा हो रहा है और बिना भय के स्वस्थ वातावरण का निर्माण हो रहा है इतना ही नही करोड़ो रूपये का विकास भी शहर में हो रहा है इन एक वर्षो में 75 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हुए है उन्होंने कहा इस विकास की गति को स्थायी व अविरल बनाने के लिए नगर पालिका में भाजपा के अध्यक्ष भाजपा नीत पालिका सरकार होना जरूरी है इसलिए राज्य सरकार के साथ ताल मेल बनना नगर पालिका का जरूरी है उन्होंने कहा भाजपा ने चंद्रप्रकाश को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है हमारा अध्यक्ष प्रत्याशी सेवा करने वाला काम करने वाला और कवर्धा को लेकर विजन रखने वाला ईमानदारी मेहनती है मैं आपको अपनी ग्यारंटी के साथ कह सकता हूँ चंद्र प्रकाश पालिका में शपथ लेने के बाद दूसरे दिन से ही वार्डो ने नाली की सफाई कराते आपकी चिन्ता करते हुए दिखाई देंगे नगर पालिका में मजबूत सरकार हो इसके लिए सभी वार्डो में भाजपा के पार्षद व अध्यक्ष प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हो इन्हें आप सबका आशीर्वाद और समर्थन मीले उन्होंने कहा जिनको पट्टे की दिक्कत है उन्हें आवासीय पट्टा व जिन गरीबो के आवास नही है उनके आवस की चिंता विष्णुदेव सरकार कर रही है बस आप नाली,पानी,बिजली, राषन जैसे मूलभूत चीजों की चिंता सही से हो इसके लिए नगर पालिका में भाजपा के प्रत्याशियो को जीताकर पालिका भेजिए कार्यक्रम में कवर्धा भाजपा निकाय चुनाव प्रभारी लोकेश कावड़िया,रेखा पाण्डे, नितेश अग्रवाल,राजेन्द्र सलूजा,सतविंदर पाहुजा,मंजीत बैरागी,मनोज गुप्ता, बिहारी धुर्वे, पवन जायसवाल, नीलिमा गुप्ता, दीपक सिन्हा, भरत साहू,राजा टाटिया,श्रीकान्त उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी नगर वासी एवं भाजपा के कार्यकर्ता,प्रत्याशी गण मौजूद रहे।
—————————————-

*त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण का आयोजन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम दाउपारा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्य में सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को गंभीरता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है और निर्वाचन कार्य को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराना है।
विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री विक्रम ठाकुर एवं श्रीमती शशीप्रभा सोनी ने बताया कि मतपत्र का मिलान अभ्यर्थियों की सूची प्रारूप 8क, 8ख, 8ग एवं 8घ से करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर एन.के. पुरले एवं शिव कौशिक ने बताया कि मतदान अधिकारी 01 सर्वप्रथम निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति से मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने के बाद मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी ऊंगली में मतदान करने से पहले अमिट स्याही अवश्य लगाएंगे। तत्पश्चात मतदान करने हेतु मतपत्र जारी किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित मतदान कर्मी उपस्थित रहे।

*राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 09 फरवरी को, 3373 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा*

0

*जिले में बनाए गए 10 परीक्षा केन्द्र*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 09 फरवरी को दो पालियों में प्रातः 10 से 12 बजे और शाम 03 से 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 3373 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार परीक्षा के लिए निर्धारित केन्द्रों में राज्य लोक सेवा आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारी की गई है।
नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज ने बताया कि परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को समय से आधा घण्टा पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुॅचना होगा। परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। सहायक नोडल अधिकारी श्री रामनाथ गुप्ता ने बताया कि परीक्षार्थी को निर्धारित केंद्र में ही परीक्षा देने की पात्रता होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान प्रमाण पत्र आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेस, वोटर आईडी आदि की मूल प्रति लेकर आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

*इन केन्द्रों में होगी परीक्षा*

डॉ.ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय एसएनजी महाविद्यालय, बी.आर.साव शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, जेसीस पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाउपारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नगर पालिका, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विवेक विहार पेण्डाराकापा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और एस.एल.एस. एकेडमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित कुल 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

*निर्वाचन में संलग्न कर्मियों ने किया कर्तव्य मतपत्र के जरिए मतदान*

0

*09 फरवरी को भी दी जाएगी मतदान की सुविधा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मियों ने आज जिला कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 121 एवं 124 में स्थापित सुविधा केंद्र पहुंचकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर मतदान कर्मियों में उत्साह देखा गया। साथ ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने की खुशी व्यक्त किए। गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टोरेट में सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि मतदान कार्य में लगे सभी पात्र अधिकारी एवं कर्मचारी 09 फरवरी को भी प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक कर्तव्य मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सारिका मित्तल सहित अन्य निर्वाचन टीम के सदस्य उपस्थित रहे।