Home Blog Page 464

*जांजगीर चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा:- दो दोस्तों को राखड़ से भरी हाईवा वाहन ने कुचला, चालक मौके से फरार पुलिस ने किया जब्त*

0

जांजगीर चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा:- दो दोस्तों को राखड़ से भरी हाईवा वाहन ने कुचला, चालक मौके से फरार पुलिस ने किया जब्त

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- जिले के चांपा थाना क्षेत्र के बाईपास सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें स्कूटी में सवार दो दोस्त की मौत हुई है। राखड से भरे हाईवा वाहन ने दोनों को कुचला है मौके पर ही मौत हुई है। दोनों दोस्त समान लेने के लिए चांपा आ रहे थे। घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है।

जानकारी अनुसार,, बाराद्वार थाना क्षेत्र के पलाड़ीखुर्द के रहने वाले रविन्द्र बरेठ 24 वर्ष जोकि गांव में मोबाइल दुकान चलता है वही संतोष बरेठ 25 वर्ष का कपड़ा का दुकान है। दोनो एक स्कूटी से चांपा समान लेने आ रहे थे। इस दौरान चांपा के बाईपास सड़क ऑक्सीजन प्लांट के पास पहुंचे थे। वही तेज रफ्तार हाईवा वाहन जिसमे राखड़ लोड चांपा की ओर जा रही थी। तभी हाईवा वाहन से ओवर टेक करते समय हाईवा वाहन की चक्के की चपेट में आने से दोनों के सिर कुचला गया और मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से हाईवा वाहन को लेकर चालक कुछ दूर के बाद छोड़ कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हाईवा वाहन को जब्त किया गया है चालक की तलाश जारी है। चांपा थाने में परिजनों के कथन के बाद FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

*त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन: शुष्क दिवस घोषित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राहुल देव ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत प्रत्येक चरण के मतदान तिथि के दो दिन पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक निर्वाचन क्षेत्रों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्रों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के समस्त देशी-विदेशी मदिरा की दुकानें, होटल बार, अहाता एफ.एल-1 (घघ), एफ.एल-1 (घघ कम्पोजिट), सी.एस.-2(घघ), सी.एस.-2(घघ कम्पोजिट), सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल-1 (ख-अहाता), एफ.एल.-1 (ख-कम्पोजिट अहाता), 9,9 (क) को प्रत्येक चरण के मतदान तिथि से 02 दिन पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री राजेश जायसवाल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में विकासखण्ड मुंगेली अंतर्गत 15 फरवरी शाम 03 बजे से 17 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक देशी व विदेशी मदिरा दुकान मुंगेली एवं दाउपारा, देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान कंतेली एवं जरहागांव और होटल सिटी पैलेस बार मुंगेली बंद रहेगी। इसी तरह द्वितीय चरण में विकासखण्ड लोरमी अंतर्गत 18 फरवरी शाम 03 बजे से 20 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक देशी व विदेशी मदिरा दुकान लोरमी, देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान गोड़खाम्ही एवं डिंडौरी, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान अखरार और तृतीय चरण में विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत 21 फरवरी शाम 03 बजे से 23 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक देशी व विदेशी मदिरा दुकान पथरिया, देशी व विदेशी मदिरा दुकान सरगांव और मेसर्स भाटिया वाईन मर्चे. प्रा.लि. धूमा बंद रहेगी।

*युवा नेता अनुराग सिंह को मिल रहा बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन उन्होंने कहा, क्षेत्र को समृद्ध तथा विकसित बनाने में, मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा = अनुराग सिंह।*

0

*युवा नेता अनुराग सिंह को मिल रहा बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन उन्होंने कहा, क्षेत्र को समृद्ध तथा विकसित बनाने में, मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा = अनुराग सिंह।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली = मुंगेली जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 पडरभठ्ठा में ग्राम टेढ़ाधौरा,उसलापुर, सिंघानपुरी, कंचनपुर,मुड़पार, दुल्लापुर,अचानकपुर,झेलियापुर मे युवा नेता अनुराग सिंह (गुड्डू) ने जनसंपर्क किया। इस दौरान उपस्थित जन का भरपूर आशीर्वाद एवं समर्थन देखने को मिल रहा है, उनके साथ साथ बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने अपना समर्थन दिया,

उन्होंने कहा कि*आप सभी का आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है। क्षेत्र को समृद्ध तथा विकसित बनाने में, मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा ।

*चाकू लहराते बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

♦️ तैयबा चौक के पास चाकू लहराकर लोगो को भयक्रांत कर रहा था आरोपी
♦️ एक विधि से संघर्षरत बालक को चाकू के साथ तारामंडल व्यापार विहार के पास पकडा गया।

नाम आरोपी:ः-
01. नुरेईलाही पिता अहमद हुसैन उम्र 20 साल निवासी फैजनगर तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0।
2. विधि से संघर्षरत् बालक
जप्त मशरूका :ः-
1. दो नग लोहे का धारदारा चाकू।


आशीष कश्यप बिलासपुर:- थाना सिविल लाईन पुलिस को दिनांक 12.02.2025 को सूचना मिली एक व्यक्ति उम्र करीबन 20 से 21 साल जो तैयबा चौक के पास चाकू लहराते हुये आम लोगो को डरा धमका रहा है, कि सूचना पर सिविल लाईन पेंट्रोलिंग तत्कान मौके पर तस्दीक हेतु रवाना हुआ जो तैयबा चौक के पास आरोपी नुरेईलाही द्वारा अपनें हाथ में एक लोहे का धारदार चाकू लिये लहरा रहा था तथा आने जाने वाले आम लोगो में भय उत्पन्न कर रहा था मौके पर घेराबंदी कर बदमाश से उक्त चाकू को जप्त किया । नाम पता पूछने पर अपना नाम नुरेईलाही पिता अहमद हुसैन उम्र 20 साल निवासी फैजनगर तालापारा थाना सिविल लाईन का रहने वाला बताया।
इसके अतिरिक्त तारामंडल व्यापार विहार के पास एक विधि से संघर्षरत बालक को भी एक नग लोहे के चाकू के साथ पकडा गया जो दोनो के विरूद्ध धारा – 25,27 आम्ॅर्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी!

*अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले दो आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।*

0

📌 *आरोपियों के कब्जे से 1160 लिटर महुआ शराब किमती 2,32,000रू. सहित मोटर सायकल जप्त।*

📌 *आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।*
—————————————————-
*नाम आरोपी -*
01. धनराज रात्रे पिता धनऊराम रात्रे उम्र 29 वर्ष।
02. धरमजीत रात्रे पिता धनऊराम रात्रे उम्र 29 वर्ष।
दोनो निवासी ग्राम चिल्हाटी, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अति.पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा क्षेत्र में सतत् पेट्रोलिंग कर अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय और मोपका पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी उ नि संजीव ठाकुर द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर भ्रमण करते हुये पतासाजी कर मुखबीरों से सम्पर्क किया जा रहा था कि आज दिनांक 13.02.2025 को सूचना मिला कि ग्राम चिल्हाटी नदी किनारे शमसानघाट के पास धनराज रात्रे एवं धरमजीत रात्रे अवैध रूप से महुआ शराब तैयार कर बिक्री करने के लिए रखे हैं जिसे बिक्री करने के लिए लेकर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीम तत्काल मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही कर मुखबीर के बताये स्थल पर रेड कार्यवाही कर आरोपी धनराज रात्रे एवं धरमजीत रात्रे के कब्जे से 1160 लिटर कच्ची महुआ शराब किमती 2,32,000रू. एवं मो.सा.क्र. CG 10 BP 9590 बरामद कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में निरी निलेश पांडेय, उप निरी संजीव ठाकुर, प्र आर बलवीर सिंह, प्र आर प्रमोद सिंह, प्र आर रविकांत सैनिक, आरक्षक सत्या पाटले , आर संजीव जांगड़े का विशेष योगदान रहा है।

*’ हत्या की गुत्थी सुलझाने मे मिली सफलता बुरी आदत व पैसो की लालच बना हत्या का कारण।*

0

’’ मृतिका के सिर मे रपली से प्राणघातक वार कर हत्या को दिया अंजाम।
’’ हत्या कर शव को कोठी के अंदर छिपा दिया था।
’’ विधि से संघर्षरत् बालको द्वारा किया गया साक्ष्य छिपाने मे सहयोग।
’’ हत्या मे प्रयुक्त रपली व सोने का तीन पत्ती माला व मो.सा. किया गया जप्त।
’’ नाम आरोपीगण – 1. देवकुमार उर्फ देवा रात्रे पिता रामप्रसाद रात्रे उम्र 35 साल साकिन वार्ड नंबर 01 भोजपुरी थाना हिर्री जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. विधि से संघर्षरत् बालक।
3. विधि से संघर्षरत् बालक।
4. विधि से संघर्षरत् बालक।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है सूचक बलदाऊ यादव पिता दुकलहा यादव उम्र 55 वर्ष निवासी पौसरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर का दिनांक 09.02.2025 को थाना उपस्थित आकर गुम इंसान दर्ज कराया कि इसकी बहन जामफुल यादव बिना बताये कही चली गयी है सूचना पर गुम इंसान क्रमांक 10/2025 कायम किया गया था। दिनांक 11.02.2025 को ग्राम पौसरी स्थित मृतिका के घर के कमरे से गंध आने की सूचना पर पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित कर दिनांक 12.02.2025 को वरिष्ठ अधिकारियो को हालात बताकर उनके मार्गदर्शन मे फाॅरेंसिग टीम की उपस्थिति मे ग्राम सरपंच व सूचक के समक्ष कोठी मे अंदर रेत को हटाकर देखने पर शव दिखाई दिया शव को बाहर निकाल कर देखने पर जामफुल यादव के शव के रूप मे परिजनों एवं पडोसियो द्वारा पहचान किया गया जो मृतिका के भाई की रिपोर्ट पर मौके पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जामफुल यादव के सिर मे प्राणघातक चोंट पहुॅचाकर हत्या किये जाने के संबंध मे देहाती नालसी दर्ज कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि सूचक का भतीजा विधि से संघर्षरत् बालक पुलिस कार्यवाही के भय से नदारत हो गया है जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक पकडा गया। पूछताछ के दौरान विधि से संघर्षरत् बालत पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा किन्तु पुलिस द्वारा परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपने 02 अन्य साथी विधि से संघर्ष बालको के साथ स्वयं द्वारा किये घटना को छुपाने का असफल प्रयास करना बताया। मृतिका बुआ द्वारा छोटी-छोटी बातो पर डाॅट फटकार करने से बालक नाराज था साथ ही पारिवारिक एवं सामाजिक नियंत्रण के अभाव मे नशापान कर बुरी आदतो का शिकार हो गया था जो पैसो के लालच एवं आये दिन के डाॅट फटकार से तंग आकर घटना कारित करना बताया। बालक द्वारा अपनी बुआ के घर मे रखे रपली से सिर मे सोते समय दिनांक 06.02.2025 के रात्रि 11.00 बजे हत्या कर गले मे पहने तीन पत्ती सोने के माला को निकालकर आरोपी देवकुमार रात्रे के पास 8000 रूपये मे सौदा करना बताया जिसमे से 5000 रूपये गहने मे रखे मोबाईल को मुकताने देवकुमार को देना तथा शेष 3000 रूपये को खा पीकर खर्च कर देना बताया। दिनांक 12.02.2025 को पुलिस की उपस्थिति को देखकर देवकुमार रात्रे को घटना बताकर उससे मोटर सायकल मांगकर भागने का प्रयास करना बताया। विवेचना दौरान जहाॅ बालक द्वारा अपने साथियो के साथ मृतिका के शव को घर के कोठी मे छुपा दिया गया था वही उसे दुर्घटना का रूप देने 09.02.2025 को घर मे आग लगाना भी स्वीकार किया। बालक द्वारा आरोपी देवकुमार रात्रे को बेचा गया सोने की माला देवकुमार रात्रे से जप्त किया गया है साथी ही देवकुमार रात्रे से मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है इसके साथ-साथ जिस रपली से सिर मे मृतिका को मार कर हत्या किया गया वह भी बरामद किया गया है। विवेचना दौरान तीन विधि से संघर्षरत् बालक व आरोपी देव कुमार रात्रे को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु संबंधित न्यायालयों मे पेश किया जा रहा है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) के प्रेरणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (चकरभाठा) श्री डी. आर. टण्डन के मार्गदर्शन मे थाना बिल्हा पुलिस स्टाफ सहित सहयोगी ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

*मंजू गुडम कौशिक: जनपद सदस्य पद के लिए जीत की प्रबल दावेदार*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-जनता की सेवा का जज़्बा, समाज को नई दिशा देने का सपना और लोगों के दिलों में बसी अटूट विश्वास की शक्ति—यही पहचान है *मंजू गुडम कौशिक* की। उनकी ईमानदारी, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा की भावना ने उन्हें जनपद सदस्य पद के लिए सबसे मजबूत प्रत्याशी बना दिया है।

*मंजू गुडम कौशिक* सिर्फ़ नाम नहीं, एक भरोसा हैं। वर्षों से समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच उनकी उपस्थिति सिर्फ़ एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक बहन, एक बेटी और एक मार्गदर्शक के रूप में रही है। उन्होंने हर जरूरतमंद की आवाज़ को अपनी आवाज़ बनाया, हर समस्या को अपनी समस्या समझा और हर संघर्ष को जीत में बदलने का संकल्प लिया।

जनता को उनके कार्यों पर विश्वास है, उनकी नीतियों में उज्जवल भविष्य दिखता है और उनके नेतृत्व में विकास की नई लकीरें खींचने की उम्मीद है। उनके विचारों में स्वार्थ नहीं, समाज सेवा है। उनकी सोच में भेदभाव नहीं, सबको साथ लेकर चलने का संकल्प है।

आज जब चुनाव नज़दीक हैं, तो हर दिल से यही आवाज़ उठ रही है—”हमारे क्षेत्र की असली पहचान, *मंजू गुडम कौशिक* के साथ बढ़ेगा मान!” उनकी जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जीत होगी। यह विश्वास, यह उम्मीद और यह समर्थन ही उन्हें *जनपद सदस्य पद* के लिए सबसे प्रबल दावेदार बनाता है।

अब समय आ गया है एक ऐसे नेतृत्व को चुनने का, जो सिर्फ़ वादे नहीं, बल्कि धरातल पर बदलाव लाने की क्षमता रखता हो। *मंजू गुडम कौशिक* इसी बदलाव की मिसाल हैं, और जनता की आवाज़ भी!

*बस्तर पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई जारी: 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार*

0

*बस्तर पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई जारी: 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार*

बस्तर:-थाना-नगरनार पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोरता से कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश ले जा रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23 किलो गांजा जब्त किया गया।

*डॉ.रमेश कुमार कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार सहायता संस्थान को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग भारत का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में  किया गया मनोनीत *

0

रमेश कुमार कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार सहायता संस्थान को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग भारत का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में  किया गया मनोनीत 

दोनों दायित्व का संपूर्ण भारत में करेंगे संचालन

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मानवाधिकार सहायता संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार कश्यप को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग भारत का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। भारत के सभी राज्यों में मानवाधिकार सहायता संस्थान एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का दायित्व का संचालन करेंगे। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र व्यास के द्वारा डॉ. रमेश कुमार कश्यप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। नियुक्ति पत्र के माध्यम से डॉ. रमेश कुमार कश्यप को अवगत कराया कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। हम आपको इसके लिए बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि आप लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और उन्मूलन के लिए हमारे सभी कार्यक्रमों को लागू करने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे, यानी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे और कानूनी सहायता और संरक्षण प्रदान करेंगे, “मानव अधिकार और सामाजिक न्याय आयोग” के विषय के लिए नागरिक अधिकार, मौलिक अधिकार, महिला अधिकार, वरिष्ठ नागरिक अधिकार, शिक्षा अधिकार, श्रम अधिकार और भारतीय संविधान 1993 द्वारा प्रदान किए गए सभी अधिकार और संगठन अनुच्छेद 1 से अनुच्छेद 30 तक मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के आधार पर सुरक्षा के ढांचे के लिए काम करेंगे।

इसके अलावा हम आपको यह सलाह देना चाहेंगे कि आप अपना काम इसी भावना के साथ शुरू करें कि जहां भी आवश्यक हो, मानव और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि हमारे संगठन की प्रभावी और सकारात्मक स्थिति स्थापित हो सके और भारत के मानवाधिकार और सामाजिक न्याय आयोग की अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके।

डॉ. रमेश कुमार कश्यप के द्वारा मानवाधिकार सहायता संस्थान और मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग भारत का गठन एवं विस्तार भारत के सभी राज्यों में इनके द्वारा किया जाएगा।डॉ. रमेश कुमार कश्यप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किए जाने पर मानवाधिकार सहायता संस्थान के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हर्ष के साथ उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी गई है।

*जनपद पंचायत क्षेत्र क्र 11 भरारी, टांडा, कापसियाकला, दर्रीकपा, कपसियाखुर्द, भकुर्रा नवापारा, समडील की खुशहाली, आपकी जिम्मेदारी!*

0

*प्रिय भाइयों और बहनों,*

हमारा गाँव, हमारी पहचान! क्या हम अपने गाँव को और विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर नहीं देखना चाहते?
यह समय सिर्फ एक वोट देने का नहीं, बल्कि अपने सपनों के गाँव की नींव रखने का है।

गाँव का विकास, आपका विश्वास!
आपकी सेवा, आपकी आवाज़ बनने के लिए आई हैं – *श्रीमती मंजू गुडम कौशिक।*
वो बेटी, जो आपके बीच पली-बढ़ी।
वो बहू, जिसने परिवार की तरह गाँव को संभाला।
वो माँ, जो अपने हर बच्चे का भविष्य संवारने को समर्पित है।

अब वक्त आ गया है कि हम सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से काम करने वाले हाथों को मजबूत करें।
हम सबका सपना है –
✅ हर घर तक सड़कें और रोशनी पहुँचे।
✅ बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले।
✅ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें।
✅ महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिले।
✅ बुजुर्गों को सहारा और सम्मान मिले।

इस विकास यात्रा में आपका एक वोट बदलाव ला सकता है!
आइए, बरगद का पेड़ छाप पर अपना बहुमूल्य वोट देकर, एक नई सुबह का आगाज करें।

✨ आपका मत, आपकी ताकत – सही चुनाव, सुनहरा भविष्य!✨
*23 फरवरी को जनपद सदस्य के लिए बरगद का पेड़ छाप अपना मत और आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाकर, अपने गाँव की तकदीर बदलें!*