Home Blog Page 463

*कलेक्टर ने किया कृषक पंजीयन शिविर का निरीक्षण*

0

*त्रुटिरहित पंजीयन करने के दिये निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ग्राम पंचायत बिरगहनी च एवं ग्राम पंचायत सरखों में आयोजित कृषक पंजीयन शिविर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण करते हुए मौके पर ही किसानों का किसान पंजीयन शिविर के माध्यम से रजिस्ट्री की प्रक्रिया कराई। इस दौरान उन्होंने किसानों के आवेदन समय सीमा में ऑनलाइन रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को शिविर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन तक फार्मर रजिस्ट्री शिविर के बारे में जानकारी पहुंचाने हेतु अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर जागरूक किया जाए।
उल्लेखनीय है कि कृषक पंजीयन डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसका उद्देश्य देश भर के कृषि भूमिस्वामी की एक व्यापक और एकीकृत पंजीयन बनाना है। इस रजिस्ट्री के माध्यम से सरकारी योजनाएँ और लाभ सभी लाभार्थियों तक आसानी से पहुँचेगी। फॉर्मर रजिस्ट्री न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देगी बल्कि कृषि अनुदान, बीमा और इसी तरह की अन्य सहायता प्रणालियों के वितरण को भी सुव्यवस्थित करेगी। कृषक पंजीयन कृषि क्षेत्र के डिजिटल परिवर्तन का अभिन्न अंग है जिससे कृषकों की आजीविका में सुधार के लिए बेहतर योजनाएं, नीति निर्माण और संसाधन का आबंटन संभव हो पाएगा। कृषक पंजीयन कृषि भूमिधारक के पहचान पत्र को भूमि स्वामित्व के साथ जोड़कर कृषक को सत्यापित करेगी।

*CM Vishnu Deo Sai Pays Tribute to Chhatrapati Shivaji Maharaj on His Birth Anniversary*

0

Yogesh pathak beauro Raipur, / Chief Minister Vishnu Deo Sai paid a heartfelt tribute to Chhatrapati Shivaji Maharaj, the legendary warrior, visionary ruler, and architect of a strong and self-reliant India, on the occasion of his birth anniversary (February 19).

Honoring Shivaji Maharaj’s unparalleled contributions, Chief Minister Shri Sai stated:
“Chhatrapati Shivaji Maharaj was far more than a military genius—he was a visionary leader, a masterful strategist, and a just ruler who laid the foundation of a fearless, self-reliant, and sovereign nation. His disciplined army, innovative warfare techniques, and progressive policies not only safeguarded his people but also instilled a deep sense of pride and patriotism.”

CM Vishnu Deo Sai emphasized that Shivaji Maharaj’s courage, unwavering resolve, and governance model continue to inspire leaders and citizens alike. His ability to challenge oppressive regimes, establish an inclusive and efficient administration, and lead with foresight remains a timeless lesson in leadership and nation-building. “His governance was rooted in justice, welfare, and strategic brilliance, setting a benchmark that remains relevant even today. The saga of his valor and devotion to the motherland will continue to kindle the flame of nationalism, pride, and resilience in every Indian, especially among the youth,” Chief Minister Shri Sai said.

*लोरमी में गांजा परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

0

*आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र. 79/25 चारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध*

*आरोपी के कब्जे से 86.250 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 8,50,000 रूपये, एक नग महेन्द्रा एक्सयुवी-500 कार किमती 15,0000/ रूपये कुल जुमला 23,50000(तेईस लाख पचास हजार)बरामद किया गया*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, श्री भोजराम पटेल (IPS) के आदेशानुसार एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली नवनीत कौर छाबडा के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती माधुरी धीरही लोरमी के निर्देशन में थाना लोरमी क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरी निकाय चुनाव के दौरान अवैध जुआ सटटा शराब एवं गांजा परिवहन पर नकेल कसने प्राप्त निर्देश के तारतम्य में थाना लोरमी द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाया गया था जो दिनांक 15.02.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला की 02 व्यक्ति अपने महेन्द्रा एक्सयूवी कार क सीजी 12 एएफ 3456 में अधिक मात्रा में अवैध मादक पदार्थ ग्राम कुधुरताल लालपुर से खेकतरा पलाट परिवहन करते आने वाले है, सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एंव गवाहों के रवाना होकर ग्राम खेकतरा पलाट कोतरी नाला के पास घेराबंदी कर सामने से आ रही महेन्द्रा एक्सयुवी कार के सीजी 12 एएफ 3456 को रोककर आरोपीगण 1. राजू साहू पिता सालिकराम साहू उम्र 32 साल साकिन कुधुरताल थाना लालपुर जिला मुंगेली 2. अपचारी बालक से पूछताछ कर आरोपी राजू साहू के कब्जे से 03 सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 28-28 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 84 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 86.250 किलो ग्राम किमती 8,50,000 रूपय एवं परिवहन में प्रयुक्त महेन्द्रा एक्सयुवी कार क्र. सीजी 12 एएफ 3456 किमती करीब 15,0000 रूपय को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी राजू साहू, व अपचारी बालक का कृत्य अपराध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने से आरोपी राजू साहू को दिनांक 15.02.2025 को गिर. कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया एवं अपचारी बालक का अभिरंक्षा फार्म भरकर माननीय किशोन न्याय बोर्ड मुंगेली पेश किया गया है उक्त कार्यवाही में समस्त थाना स्टाफ लोरमी की अहम भूमिका रही।

*पंडरिया विधानसभा की जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर किया प्रहार और क्षेत्र के विकास के लिए बनाई ट्रिपल इंजन सरकार: भावना बोहरा*

0

पंडरिया विधानसभा की जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर किया प्रहार और क्षेत्र के विकास के लिए बनाई ट्रिपल इंजन सरकार: भावना बोहरा

0.भाजपा की विकासवादी नीतियों और जनहित के कार्यों से हुई जनविश्वास की जीत:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है 10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों के चुनाव में हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी ने अपना जीत का परचम लहराया है। पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में भी भाजपा ने अपने जीत का परचम लहराया है वहीं प्रदेश की सभी दस नगर निगमों में भी जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस को क्लीन स्वीप कर दिया है इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की जनता ने नगर की अस्थिर कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के सुशासन की ट्रिपल इंजन सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई और इंदौरी में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई जिसके लिए मैं सभी मतदाताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करती हूँ प्रदेश के 10 नगर निगम में जनता ने अपने जनादेश से भाजपा के महापौर को चुना है पंडरिया नगर में भी नगर पालिका अध्यक्ष हेतु भाजपा प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे जी को जनता ने ऐतिहासिक जीत के साथ पंडरिया के विकास एवं पूर्व की अस्थिर नगर कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार एवं ठप्प पड़े विकास कार्यों को नाकारा और डबल इंजन भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है उन्होंने आगे कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है, यह जीत जनता एवं भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के निष्ठा, आस्था और विश्वास की जीत है। भाजपा ने विकास और जनता के हित के विषयों को लेकर चुनाव में जनता तक अपनी बात पहुंचाई लेकिन पंडरिया में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जनता को डराने-धमकाने, शांति भंग करने और अराजकता फैलाकर चुनाव में भय का माहौल बनाया, परन्तु जनता ने कांग्रेस के इस भय, अपराध और भ्रष्टाचार की नीतियों को नकार कर पंडरिया, पांडा तराई और इंदौरी सहित पूरे प्रदेश में विकासवादी एवं भाजपा के सुशासन की ट्रिपल इंजन सरकार बनाया है जनता ने मोदी जी की गारंटी और अटल विश्वास पत्र पर जताया है। यह साबित करता है कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों पर जनता का विश्वास बढ़ा है छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, अंबिकापुर, चिरमिरी और धमतरी में हुए चुनाव में 10 नगर निगमों में 10 पर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया है और दिल्ली चुनाव की तरह छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है भावना बोहरा ने कहा कि कबीरधाम जिला में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है यह 14 महीने की भाजपा सरकार की कुशल नीतियों और जनता की अकंस्काहों के अनुरूप हुए विकास कार्यों का परिणाम है कि जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है जिले के दोनों नगर पालिका में भाजपा की जीत हुईं वहीं 7 नगर पंचायतों में से 5 में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है अपने जनादेश से जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि पांच वर्षों तक कांग्रेस के कुशासन में जनता ने जिस बदहाली को देखा है अब उसे समाप्त करते हुए हमारे नगर और शहरों के विकास के लिए भाजपा के सुशासन का सूर्योदय किया है भावना बोहरा ने कहा कि पिछले एक वर्ष में भाजपा की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में हमने विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता से पूरे किये हैं पंडरिया नगर के विकास हेतु 10 करोड़ रुपए से अधिक, पांडातराई नगर में 12 करोड़ से अधिक एवं इंदौरी नगर में 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है यह सभी कार्य आप सभी जनता के समर्थन से भाजपा की सरकार में पूर्ण हुए हैं और अब ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार में इन विकास कार्यों व अधोसंरचना निर्माण के कार्यों का तिगुनी रफ़्तार से विकास करेंगे चुनाव के पूर्व हमने अटल संकल्प पत्र एवं हमर संकल्प पत्र में जो भी वादे किये हैं अब उन्हें जनता के सुझाव एवं मार्गदर्शन से मुर्तपुर देंगे और हमारे शहर व नगर में विकास की अविरल धारा प्रवाह करते हुए पंडरिया, पांडातराई एवं इंदौरी नगर को एक विकसित व आदर्श नगर बनाकर समृद्ध पंडरिया विधानसभा के हमारे लक्ष्य को पूरा करेंगे।

—————————————-

*पंडरिया निकाय चुनाव में हार के डर से घबराई कांग्रेस, भाजपा प्रत्याशी से मारपीट एवं महिला प्रत्याशी से अभद्रता के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मचाया उत्पाद*

0

पंडरिया निकाय चुनाव में हार के डर से घबराई कांग्रेस, भाजपा प्रत्याशी से मारपीट एवं महिला प्रत्याशी से अभद्रता के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मचाया उत्पाद

0.विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया में अपराध पर अंकुश लगने और अवैध कारोबार, भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी बंद होने से बौखलाए कांग्रेसी।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में पिछले पांच वर्षों में नगर की अस्थिर सरकार में हो रहे कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के आने के बाद से अंकुश लगने से कांग्रेस के नेताओं का दाना-पानी बंद हो गया है इससे बौखलाए कांग्रेसी नेता और उनके कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव के दौरान जमकर गुंडागर्दी और उत्पाद मचाया पंडरिया विधायक भावना बोहरा पर भी कांग्रेसी नेताओं ने हमले की साजिश रची लेकिन सफल नहीं हो सके इसी बीच भाजपा की महिला पार्षद प्रत्याशी के साथ भी कांग्रेसियों ने अभद्रता की उनके साथ छेड़छाड़ किया और डराने-धमकाने का प्रयास भी किया गया जिसके विरुद्ध पंडरिया थाने में इसकी FIR भी दर्ज कराई गई है वहीं वार्ड नंबर 16 के भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम साहू के घर घुसकर कांग्रेसी गुंडों ने प्रत्याशी का सर फोड़ा तथा उनके परिवारजनों के साथ भी मारपीट की दरअसल पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस के नेताओं ने नगर पालिका पंडरिया में उनकी पार्टी के अध्यक्ष रहते जमकर पैसों का बन्दरबाँट किया विकास कार्यों के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया, डीजल और जल आवर्धन घोटाले जैसे घोटालों से जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश स्पष्ट दिख रहा था इसलिए पंडरिया में कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा को बदनाम करने और अपनी बौखलाहट दूर करने के लिए जमकर गुंडागर्दी एवं उपद्रव मचाया जिससे नगर में शांति व्यवस्था भंग हुई कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं एवं गुंडों ने जमकर शहर में हंगामा किया मतदाताओं को डराने धमकाने का प्रयास किया इससे जनता में कांग्रेस के प्रति नाराजगी स्पष्ट दिखाई दे रही थी आपको बताते चलें की पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ईमानदार छवि कांग्रेसी नेताओं को चुभने लगी है जबसे भावना बोहरा पंडरिया की विधायक बनी हैं तब से पंडरिया में अवैध कारोबार पर अंकुश लगा है अपराधियों पर लगाम लगी है भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पूरी तरह समाप्त हो गया है जिसके चलते कांग्रेसी नेताओं की आमदनी नहीं हो रही है चुनाव के एक दिन पूर्व खुद विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में शांति पूर्ण तरीके से चुनाव हो इसके लिए कमान संभाली पूरी रात उन्होंने जागते हुए कांग्रेसियों द्वारा उपद्रव मचाने की कोशिशों का नाकाम किया बाहर से आए कांग्रेस के किराए के गुंडे बदमाशों के साथ कांग्रेसी नेताओं ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया मतदाताओं को धमकाया और नगर में अराजकता फ़ैलाने का प्रयास किया लेकिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा की तत्परता से नगर में शांति व्यवस्था और अराजकता फ़ैलाने वाले लोगों के इरादों को नाकाम किया जिससे कांग्रेसी नेता अपनी हार होते देखकर उनपर झूठे आरोप लगा रहें हैं कांग्रेसियों द्वारा नगर में जनता को शराब और पैसे बाटकर उनका वोट परिवर्तित करने का प्रयास किया आज पंडरिया में विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महज 14 महीनों में 10 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को भाजपा सरकार में स्वीकृति मिली है कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार में पांच वर्षों तक हरिनाला पुल के निर्माण की मांग को लेकर पंडरिया की जनता गुहार लगा रही थी लेकिन भाजपा के सुशासन में आज हरिनाल पुल का निर्माण शुरू हो चुका है पंडरिया बाईपास की बहुप्रतीक्षित मांग भी विधायक भावना बोहरा और भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रगति पर है आज पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को गति मिल रही हैनपंडरिया नगर में सफाई व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था, सड़कों का निर्माण और जनता की हर वो आकांक्षाएं पूरी हो रही हैं जिसके लिए पूर्व की कांग्रेस की अस्थिर सरकार में पंडरिया की जनता वंचित रही आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा नगरवासियों सहित पूरे विधानसभा की जनता हेतु आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल सहयता हेतु 8 निशुल्क एम्बुलेंस संचालित है स्वास्थ्य परिक्षण हेतु निशुल्क हेल्थ पैथ लैब का संचालन बेटियों की शिक्षा के लिए तीन निशुल्क बसों का संचालन और 8 मार्च से 4 अतिरिक्त बसों का सञ्चालन किया जाएगा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत और जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना करने जैसे कई जनहित के कार्यों से आज हजारों परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है यही वजह है की कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी हार पहले ही मान चुके हैं और नगर का विकास उनसे देखा नहीं जा रहा है और वे विधायक भावना बोहरा पर झूठे और आधारहिन आरोप लगा रहें हैं।

—————————————-

*● नो एंट्री में घुसे हाईवा की ठोंकर से स्कूटी सवार की मौत, चालक पर गैर इरादतन हत्या का*

0

रायगढ़, । बीती रात चक्रधरनगर के अंबेडकर चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश कर रहे तेज रफ्तार हाईवा (CG 13 AR 5750) ने स्कूटी (CG 12 BA 1773) को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार 59 वर्षीय बोधराम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाईवा चालक ने प्रतिबंधित क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह वाहन के नीचे फंस गई। हादसे के दौरान यदि चालक समय रहते वाहन रोक देता, तो स्कूटी सवार की जान बच सकती थी, लेकिन उसने अनदेखी करते हुए काफी दूर तक स्कूटी को घसीटते हुए ले गया, जिससे बोधराम पटेल की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक के भाई दौलत पटेल की रिपोर्ट पर चक्रधरनगर पुलिस ने हाईवा चालक मिथलेश कुमार (25), निवासी तलसबरिया, जिला गढ़वा (झारखंड) के खिलाफ अपराध क्रमांक 74/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
“सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। तेज रफ्तार और लापरवाही न सिर्फ एक जिंदगी छीन सकती है, बल्कि कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल सकती है। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें!”

*दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 02 महिला सहित 03 ईनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।*

0

*🔷 आत्मसमर्पित माओवादी राजू पदाम पालनर एलओएस सदस्य/szc चैतू दादा का गार्ड (ईनामी 01 लाख) के पद पर था सक्रिय।*

*🔷 आत्मसमर्पित माओवादी राजू पदाम ग्राम गोगुंडा डुगिनपारा, नीलावाया, हिरोली पुलिस कैंप एवं टेटेगुडेम के जंगल में हुए पुलिस/नक्सली मुठभेड़ में था शामिल।*
*🔷 आत्मसमर्पित महिला माओवादी हुर्रे कावासी पालनार एलओएस सदस्या/szc चैतू दादा की गार्ड (ईनामी 01 लाख) के पद पर थी सक्रिय।*
*🔷 आत्मसमर्पित महिला माओवादी हुर्रे कवासी ग्राम पुसनार, गोगुंडा, पोरोहिडमा एवं कोकरा के जंगल में हुए पुलिस/नक्सली मुठभेड़ में थी शामिल।*
*🔷 आत्मसमर्पित महिला माओवादी सुखमति उर्फ लक्ष्मी उर्फ कविता ओयाम नुआपाड़ा डिवीजन अंतर्गत सोनाबेड़ा एलओएस सदस्या ( ईनामी 01 लाख ) के पद पर थी सक्रिय।*

*🟣जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.)* के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा *छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गॉव-गॉव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है।* नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके *03 ईनामी माओवादी (1) पालनर एलओएस सदस्य (szc चैतू दादा का गार्ड) राजू पदाम पिता हिड़मा पदाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोंडेरास पटेलपारा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा, (02) पालनर एलओएस सदस्य (szc चैतू दादा की गार्ड) हुर्रे कवासी पिता स्व0 वारे कवासी उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी कुंजेरास थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा, (03) सोनाबेड़ा एलओएस सदस्या सुखमती उर्फ लक्ष्मी उर्फ कविता ओयाम पिता मंगू उर्फ गुट्टा ओयाम उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचपाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर* ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत दिनांक 15.02.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा, श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किए।

*🔸उक्त माओवादी को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।*

*🔸आत्मसमर्पित माओवादी को पुनर्वास नीति के तहत् 25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे 10,000 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता, 3 वर्ष तक निःशुल्क आवास तथा भोजन, स्किल डेवलपमेंट हेतु प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।*
*🔸लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 215 ईनामी सहित कुल 901 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके है।*

*सगाई से भड़के सिरफिरे के सिर पर खून सवार, प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार*

0

अन्नमय्या: आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी 22 वर्षीय प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. फिर उस पर बाथरूम क्लीनिंग एसिड फेंक दिया. आनन-फानन में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. अन्नमय्या जिले के पुलिस अधीक्षक बी. कृष्णा राव के ने बताया कि मदनपल्ले का रहने वाला 24 वर्षीय गणेश शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पेरमपल्ली गांव (गुर्रमकोंडा मंडल) पहुंचा. उस समय पीड़िता के माता-पिता मवेशियों की देखभाल के लिए बाहर गए हुए थे. दरअसल, युवती ने हाल ही में सगाई कर ली थी और उसने गणेश को यह साफ बता दिया था कि वह अब उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती
इसके बावजूद, युवती ने शुक्रवार सुबह उसे बातचीत के लिए अपने घर बुलाया. मगर, गणेश वहां दूसरे इरादे से पहुंचा. बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई. गुस्से में आकर गणेश ने युवती पर चाकू से सात बार हमला किया और फिर उस पर बाथरूम क्लीनिंग एसिड फेंक दिया. हमले के तुरंत बाद गणेश मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. वहीं, घायल युवती को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु रेफर कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक राव के अनुसार, पीड़िता को चाकू के सात घाव लगे हैं और एसिड के कारण वह झुलस गई है.

इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा, पीड़िता को हरसंभव बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए. सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है. फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है

*जनपद बागपत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शुमार है दादी महाराज जी का मंदिर*

0

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत की रामायणकालीन और महाभारतकालीन ऐतिहासिक धरा पर समय-समय पर कई आलौकिक शक्तियों से सम्पन्न मंदिरों का समय-समय पर निर्माण हुआ। इन्ही मंदिरों में फुलैरा गांव का हरनन्दी माता जी का मंदिर विशेष महत्व रखता है। यह मंदिर जनपद बागपत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शुमार है। इस मंदिर को दादी महाराज जी के मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के इतिहास के बारे में हमारे संवाददाता विपुल जैन को मंदिर के प्रमुख सेवादार राजगिरी जी महाराज ने बताया कि औरंगजेब के शासनकाल में हिन्दुओं को अपने भगवानों और देवी-देवताओं की पूजा-पाठ करने के लिए अनेकों कष्टों का सामना करना पड़ता था। उसी काल में फुलैरा गांव में भगवान शिव के परम भक्त बम्बोला के परिवार में हरनन्दी नामक कन्या का जन्म हुआ। हरनन्दी की बचपन से धार्मिक कार्यो में बड़ी रूचि थी। औरंगजेब के शासन में बम्बोला अपने परिवार के साथ जंगल में भगवान शिव की पूजा करने के लिए आते थे उन्ही के साथ हरनन्दी भी आया करती थी। बताया जाता है कि हरनन्दी ने युवा अवस्था तक लगभग समस्त धार्मिक ग्रंथो का अध्ययन कर लिया था और उसने भगवान शिव को ही अपना सबकुछ मान लिया था। भगवान शिव की पूजा करने से हरनन्दी को अनेकों सिद्धियों की प्राप्ती हो गयी थी जिसका उपयोग वह लोगों की बीमारियों को दूर करने आदि के लिए किया करती थी। औरंगजेब शासन में लड़की के साथ कोई अप्रिय दुर्घटना ना हो इसलिये हरनन्दी के युवा होते ही उनकी मर्जी के बिना उनकी शादी बुलंदशहर के एक गांव में कर दी गयी और फेरे फेरकर उसको चार कहारों वाली डोली में उनके सुसराल वाले लेकर चल दिये। बुलंदशहर पहुॅंचने पर जब मुंह दिखायी के लिए डोली का पर्दा हटाया गया तो हरनन्दी डोली में नही थी। हरनन्दी के सुसराल वाले फुलैरा पहुॅंचे और बम्बोला को इस घटना से अवगत कराया। बम्बोला हरनन्दी के सुसराल वालों को लेकर जंगल में उस स्थान की और चल दिये जहां पर हरनन्दी भगवान शिव की पूजा किया करती थी। जंगल में हलचल होने पर हरनन्दी ने अपने तप से पता लगा लिया कि घर के लोग उसको ले जाने के लिए आ रहे है। उसने अपनी सिद्धि से धरती माता का आहवान किया और धरती माता से कहा कि वह उनको अपनी गोद में ले ले। तुरंत धरती फटी और हरनन्दी उसमें समा गयी। इस घटना को दूर से उनके परिवार वालों और ससुराल वालों ने अपनी आंखों से देखा। लेकिन वे कुछ नही कर सके। वे लोग तुरंत घरों से फावड़ा, खुदाल आदि लेकर आये और जिस स्थान पर हरनन्दी समायी थी उस पूरे स्थान को कई सौ मीटर खोद डाला लेकिन उनको हरनन्दी की खड़ाऊ के अलावा कुछ नही मिला। जिस स्थान पर हरनन्दी समायी भी उस स्थान पर उनका मंदिर बना दिया गया जिसमें उनकी खड़ाऊ स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि हरनन्दी आज भी धरती के नीचे भगवान की भक्ति में लीन रहती है। जो भक्त सच्चे मन से हरनन्दी माता के दरबार में आता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। इस स्थान पर मिट्टी खोदने से जो तालाब बन गया था उसमें नहाने से लोगों के चर्म रोग दूर होते है। हर वर्ष इस स्थान के लाखों लोग दर्शन करते है। हरनन्दी माता के इस मंदिर में उनके जन्म दिन और भूसमाधि के दिन को मुख्य पर्व के रूप में मनाया जाता है जिसमें हजारों लोग माता के दरबार में हाजरी लगाते है।

*जांजगीर चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा:- दो दोस्तों को राखड़ से भरी हाईवा वाहन ने कुचला, चालक मौके से फरार पुलिस ने किया जब्त*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के बाईपास सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें स्कूटी में सवार दो दोस्त की मौत हुई है। राखड से भरे हाईवा वाहन ने दोनों को कुचला है मौके पर ही मौत हुई है। दोनों दोस्त समान लेने के लिए चांपा आ रहे थे। घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है।

जानकारी अनुसार,, बाराद्वार थाना क्षेत्र के पलाड़ीखुर्द के रहने वाले रविन्द्र बरेठ 24 वर्ष जोकि गांव में मोबाइल दुकान चलता है वही संतोष बरेठ 25 वर्ष का कपड़ा का दुकान है। दोनो एक स्कूटी से चांपा समान लेने आ रहे थे। इस दौरान चांपा के बाईपास सड़क ऑक्सीजन प्लांट के पास पहुंचे थे। वही तेज रफ्तार हाईवा वाहन जिसमे राखड़ लोड चांपा की ओर जा रही थी। तभी हाईवा वाहन से ओवर टेक करते समय हाईवा वाहन की चक्के की चपेट में आने से दोनों के सिर कुचला गया और मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से हाईवा वाहन को लेकर चालक कुछ दूर के बाद छोड़ कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हाईवा वाहन को जब्त किया गया है चालक की तलाश जारी है। चांपा थाने में परिजनों के कथन के बाद FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।