Home Blog Page 462

*चांपा शहर में युवक की हत्या के मामले में 06 आरोपी सहित 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक कुल 08 को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता*

0

⏺️ आरोपियों द्वारा एक राय होकर धारदार हथियार से मृतक को किया गया था प्राण घातक हमला

⏺️बरात में नाचने के दौरान हुआ था विवाद

⏺️ अपराधियों के हौसले पस्त करने, कानून का भय बनाए रखने के लिए पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला गया

जांजगीर चांपा से मनोज साहू की रिपोर्ट ⏺️ पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

⏺️आरोपियों के विरुद्ध धारा 296,361(3) 118(2), 100, 101(23) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️नाम आरोपी

01. लेढू उर्फ श्रवण यादव पिता स्व विजय कुमार यादव उम्र 18 साल 04 माह निवासी वार्ड नं 04 धोबीपारा चापा
02. दिगम्बर बरेठ पिता देव देव नारायण उम्र 20 साल निवासी धोबी पारा चापा थाना चांपा
03. मनोज उर्फ गोलू मांझी पिता फिरंगी माझी उम्र 23 साल निवासी धोबीपारा चांपा थाना चांपा
04. सागर यादव पिता गणेश राम उम्र 19 साल निवासी वार्ड क 02 भैसा बाजार चांपा
05. चंद्रकांत पटेल पिता संतोष पटेल 20 साल निवासी वार्ड 02 मांझीपारा चांपा
06. चंद्रप्रकाश यादव पिता पवन यादव उम्र 22 साल निवासी वार्ड क 04 धोबीपारा चांपा

⏺️ प्रकरण में शामिल 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया

⏺️ मृतक रामधन पटेल उम्र 24 साल निवासी गोविंदा थाना बम्हनीडीह की इलाज के दौरान हुई मौत

*➡️ यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में दी जा रही है यातायात की शिक्षा।*

0

*➡️ यातायात जागरूकता कार्यक्रम में नागरिक समुदाय और आमजनों का विशाल जन समर्थन ।*

*➡️ सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातयात हेतु हेलमेट, सीट बेल्ट, बीमा, लाइसेंस, और विधिमान्य नम्बर प्लेट की अनिवार्यता का पालन करना कराया जा रहा सुनिश्चित*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशानिर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस यातायात रामगोपाल करियारे के विशेष मार्गदर्शन में में इन दिनों शहर में यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है प्रतिदिन शहर के विभिन्न चौक चौराहो में दो पहिया में तीन सवारी, बिना हेलमेट, रांग साइड वाहन चालन, सिग्नल जंप , ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलान, तथा मोबाइल से बातें करते हुए वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
साथ साथ समस्त शैक्षणिक, आद्योगिक, व्यावसायिक, विभिन्न नागरिक इकाईयों आदि में जनजागरूकता अभियान के माध्यम से जन चेतना लाने का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, सुरक्षित यातायात के प्रचार प्रसार की दिशा में भी जागरूकता कार्यक्रम निरंतर विभिन्न इकाईयों में जारी है।
इस क्रम में यातायात बिलासपुर के प्रभारी एडिशनल एसपी राम गोपाल करियारे ने बताया कि जिला में सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दृष्टि से लगातार यातायात नियमों के उल्लंघन उल्लंघनकर्ताओं पर कार्यवाही की जा रही है l


इसी क्रम में दिनांक 19.2.2025 को सकरी स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय में यातायात की पाठशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य आसंदी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे ने कहा कि युवा यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन करते हुए आम लोगों के लिए मिसाल बन सकते हैं। तथा अपनी प्रत्येक यात्रा सकुशल पूरी कर सकते हैं। वही यातायात के मास्टर ट्रेनर उमाशंकर पांडे ने विद्यार्थियों के समूह को यातायात संकेत, सड़क में चलने के नियम, मोटर व्हीकल एक्ट, सड़क दुर्घटना के कारण एवं निवारण के साथ-साथ गुडसेमीरिटन की सविस्तार जानकारी दी।
कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य श्रीमती मल्होत्रा, प्राध्यापक श्री विद्या चरण शुक्ला श्री महंत तथा जीवधरणी फाउंडेशन के विकास वर्मा, थाना सकरी के स.उ.नि. हेमंत आदित्य थाना यातायात से आरक्षक कुशल साहू, संजय रात्रे सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

*विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनके योगदान और साहस को किया याद*

0

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मुंगेली द्वारा दाऊपारा चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनके योगदान और साहस को याद किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोगों ने कहा कि जीवन हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। छत्रपति शिवाजी महाराज के अद्वितीय नेतृत्व और साहसिक कार्यों को सम्मानित करना हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर हम न केवल समाज को सशक्त बना सकते हैं, बल्कि एक स्वाभिमानी और समृद्ध राष्ट्र की ओर भी बढ़ सकते हैं। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर हम अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

शिवाजी महाराज ने मातृभूमि के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। सच्चे अर्थों में शिवाजी महाराज ने भारत में धर्म, राष्ट्रीयता, न्याय और जनकल्याण के स्तम्भों के आधार पर सुशासन की स्थापना की थी। मां भारती के प्रति उनकी निष्ठा, त्याग और बलिदान से देशवासियों को अनंत काल तक प्रेरणा मिलती रहेगी।

*रायपुर जेल में बंद लोगों के नाम पर फर्जी वोटिंग की शिकायत भाजपा के हारे प्रत्याशी ने की शिकायत,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली = मुंगेली जिले के नगर पालिका चुनाव में महामाई वार्ड के हारे हुए प्रत्याशी प्रवीण सोनी ने चुनाव अधिकारी को शिकायत की है, की उनके वार्ड में मतदाता सूची के भाग 2 के क्रमांक 205 में जय सोनी जो रायपुर जेल में बंद है, एवं भाग 1 के मतदाता क्रमांक 304 सददाम खान , फैजान खान इन सभी का वोट फर्जी तरह से आकाश चंदेल नामक व्यक्ति द्वारा डाला एवं डलवाया गया है, पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने कहा कि उनके वार्ड में इस तरह निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ है इसलिए चुनाव परिणाम पर रोक लगाकर चुनाव रदद करने की मांग की गयी है,

उल्लेखनीय है कि मतदान में फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति एवं उसके भाई पूर्व में भी कई तरह से कूटरचना एवं फर्जीवाड़ा की शिकायत हुई है, चंदेल परिवार द्वारा एक विधवा की जमीन फर्जी दस्तावेज एवं कूटरचना पर हड़पने का आरोप एवं खैरवार के अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन बलपूर्वक हड़पने जैसे कई विवादों में चंदेल परिवार का नाम रहा है, प्रवीण सोनी ने कहा है कि वे कोर्ट की शरण में भी जायेंगे। इनका कहना है कि उनके खिलाफ चुनाव जीतने वाले अरविंद वैष्णव की शह पर इन आपराधिक तत्वों द्वारा व्यापक फर्जीवाड़ा किया गया है।

*त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 जिला पंचायत सीईओ ने किया मतदान सामाग्री वितरण-वापसी केन्द्र सारधा लोरमी का निरीक्षण*

0

*मतदान सामाग्री वितरण 19 फरवरी को, 20 फरवरी को होगा मतदान*

तिजराम साह ब्यूरो मुंगेली //त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत 20 फरवरी को द्वितीय चरण में लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र में मतदान होगा। इसके लिए लोरमी के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सारधा में सामग्री वितरण एवं वापसी केन्द्र बनाया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आज सारधा-लोरमी में स्थापित मतदान सामाग्री वितरण-वापसी केन्द्र का निरीक्षण किया।
जिला पंचायत सीईओ ने केन्द्र में वाहन पार्किंग, पेयजल, भोजन व्यवस्था, बिजली, साउंड सिस्टम, मतदान दल के मिलान स्थल, बैठक व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि लोरमी क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए मतदान दलों को बुधवार 19 फरवरी को सुबह 07 बजे सामग्री वितरण कर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। मतदान समाप्ति के पश्चात् मतगणना संबंधित मतदान केन्द्रों में की जाएगी। जिसके बाद पुनः मतदान दलों की सारधा-लोरमी केन्द्र में वापसी होगी।

*आबकारी विभाग द्वारा 135 लीटर देशी मदिरा सहित वाहन जब्त*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// लोरमी विकासखण्ड के ग्राम राम्हेपुर में मुख्य नहर के पास आबकारी विभाग द्वारा 17 फरवरी को छापेमार कार्रवाई कर 135 लीटर देशी मदिरा (मध्यप्रदेश) सहित मारूति सुजुकी अल्टो 800 वाहन को जब्त किया गया है। बता दें कि कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री राजेश जायसवाल ने बताया कि टीम द्वारा ग्राम राम्हेपुर में पहुंचकर शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी हितकर सिंह और चन्द्रकुमार ध्रुवे के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान आबकरी वृत्त लोरमी प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम, आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी श्रीमती उम्मी रूमा एवं आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी श्री विशेन चन्द्रवंशी सहित स्टॉफ रामसनेही यादव और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

*➡️ 05 माह से चाकूबाजी के फरार आदतन बदमाशों को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार।*

0

➡️ आरोपियों के पास से जप्त किया एक बटनदार चाकू।
➡️ आरोपियों को संगठित अपराध व ऑर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा जेल।

गिरफ्तार आरोपी :-
01. आलोक कहरा पिता बजरंग कहरा उम्र 20 वर्ष,
02. मनीष ऊर्फ बंधन गोस्वामी पिता रामेश्वर गोस्वामी उम्र 22 वर्ष, दोनों निवासी करैहापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर दिनाँक 06/08/2024 को प्रार्थी संतोष बरगाह निवासी करैहापारा रतनपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके मोहल्ले के आदतन बदमाश आलोक कहरा और बंधन गोस्वामी प्रार्थी को पुरानी रंजिश पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर धारदार चाकु से वार किये हैं। कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की लगातार पतातलाश की जा रही थी। दिनाँक 17/02/2025 को आरोपियों के रतनपुर मेंला में होने की सूचना पर मेला में घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के द्वारा संगठित होकर आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, सत्यप्रकाश यादव, आर. पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

**मोटर सायकल चोरी करने वाले सातिर आरोपी गिरफ्तार**

0

♦️ *एसीसीयू एवं सिविल लाईन पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा आरोपी से 08 नग मोटर सायकल की गई जप्त।*
♦️ *चोरी का बाईक खरीदने वाले दो व्यक्तियो पर भी की गई कार्यवाही।*

*नाम आरोपी:- **

01. विवेक शुक्ला पिता स्व. राजेश शुक्ला उम्र 31 वर्ष साकिन करगी रोड कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर हाल मुकाम क्वार्टर नंबर 98 शारदा विहार कालोनी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ. ग.।

*मोटर सायकल खरीददार*

02 हीरा लाल लहरे पिता स्व.श्याम रतन उम्र 25 साल निवासी परसदा थाना सकरी जिला बिलासपुर।
03 ओम प्रकाश कुर्रे पिता महाजन उम्र 42 साल निवासी छाता थाना लालपुर जिला मुंगेली।

*जप्त मशरूका :-*
1- एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 10 एव्ही 1984
2- एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 10 एएम 8089,
3- सुपर स्पलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 25 जी 6029
4- एचएफ डिलक्स मो०सा० क्रमांक सीजी 10 बीएफ 5034,
5- एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 07 बीयू 6253,
6- पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 एयू 9662
7- सीडी डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी 28 पी 6846
8- रॉयल इनफील्ड बुलेट क्रमांक सीजी 10 बीजी 8248 कुल 08 नग मोटर सायकल जुमला किमती 04 लाख रूपये।


आशीष कश्यप बिलासपुर:- थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानो पर हो रही मोटर सायकल चोरी पर कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा लगातार निर्देश दी जा रही थी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेश जायसवाल व एसीसीयू प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन में चोरी गई मोटर सायकलो एवं चोर की लगातार पता तलाश की जा रही थी तथा मुखबीर लगाया गया था मुखबीर की सूचना मिली की विवेक शुक्ला नामक व्यक्ति जो उस्लापुर का रहने वाला है जो बाईक चोरी करता है कि विवेक शुक्ला की तलाश कर पकडकर पुछताछ किया गया जो बताया कि मंगला मंगला चैक, डॉक्टर कालोनी, न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, गुलाब सिंह प्लाजा के बिल्डिंग पार्किंग स्थल, उस्लापुर रेल्वे स्टेशन के पार्किंग स्थल से, सीविया प्लाजा के पार्किंग स्थल मंगला से, सीएलसी काम्पलेक्स मंगला चैक के सामने, सीएलसी कॉम्पलेक्स मंगला के सामने से आदि जगहो से चोरी कर 04 बाईक को अन्य जगह पर छिपा कर रखना व 04 बाईक को बिक्री करना बताया से कुल 08 नग मोटर सायकल जप्त की गई उक्त चोरी गई मोटर सायकल में पूर्व से चोरी के प्रकरण दर्ज थे में आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजी गई है।

*राष्ट्रीय विचारों के अग्रदूत माधव सदाशिव गोलवलकर ‘गुरु जी’ की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक, महान विचारक और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक माधव सदाशिव गोलवलकर ‘गुरु जी’ की जयंती (19 फरवरी) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गोलवलकर जी ने राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और समाजिक समरसता के सिद्धांतों को मजबूत आधार प्रदान किया। उनका जीवन भारत की सनातन परंपरा, आध्यात्मिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करने के लिए समर्पित था। उनकी विचारधारा ने देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र-सेवा और सामाजिक उत्थान के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरुजी का जीवन भारत की संस्कृति, परंपरा और अखंडता को मजबूत करने का एक प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने संगठन शक्ति के माध्यम से राष्ट्र के पुनर्निर्माण का जो संकल्प लिया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है। उनकी दूरदर्शी सोच और विचारधारा देश को सशक्त बनाने में सदैव प्रासंगिक रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोलवलकर जी का योगदान भारत के सांस्कृतिक और सामाजिक पुनरुत्थान में अविस्मरणीय है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रति समर्पित रहा। उनके आदर्श और मूल्य राष्ट्रवादी सोच, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि गोलवलकर जी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के उत्थान और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर हम आत्मनिर्भर, समरस और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

*राज्यपाल श्री डेका ने असम के राज्यपाल श्री आचार्य से की भेंट*

0

*राज्यपाल श्री डेका ने असम के राज्यपाल श्री आचार्य से की भेंट*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर, /राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज गुवाहाटी मे असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण आचार्य से सौजन्य भेंट की।