Home Blog Page 461

*दुसरे ऑटो वाहन का रजिस्टेªशन नम्बर गलत तरीके से लगाकर उपयोग करने वाले ऑटो चालक पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार ।*

0

♦️ *ऑटो के पीछे नम्बर प्लेट पर प्लास्टिक की वस्तु में चुम्बक लगाकर नम्बर प्लेट को छुपाया था*

♦️ *नशे की हालत में तेज रफ्तार से रेड सिंग्नल जम्प करने पर ड्यूटीरत यातायात के पुलिस कर्मचारी द्वारा पकडा गया*

♦️ *ऑटो चालक द्वारा जप्त ऑटो का इंजन,चेचिस, व रजिस्ट्रेशन नम्बर में छपकपट, कूटरचित कर शासन के राजस्व राशि नुकसान करते हुए सदोष लाभ प्राप्त कर रहा था। **

*नाम आरोपी:ः- **
01. प्रहलाद जायसवाल पिता बजरंगी जायसवाल उम्र 35 साल निवासी भूकंप आवास बहतराई सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ. ग.।

*जप्त:ः-*
1. ऑटो क्रमाॅक सीजी- 10 ए- 6771 किमती 70000रू।

2. घटना में प्रयुक्त एक नग प्लास्टिक वस्तु में चुम्बक लगा हुआ।


आशीष कश्यप बिलासपुर ‘-इस प्रकार है कि जिला बिलासपुर में गलत ढंग से चला रहे दो पहिया, तीन पहिया,एवं चार पहिया वाहन चालको के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय यातायात श्री रामगोपाल करियारे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन में दिनाॅक 17.02.2025 को आरक्षक क्रमाॅक 179 कमल किशोर शर्मा का मंदिर चौक बिलासपुर में सुबह 08.00 बजे से 13.00 बजे एवं शाम 17.00 बजे से 22.00 बजे तक मंदिर चौक मे ड्यूटी लगाया गया था जो करीबन 20.00 बजे एक सवारी ऑटो काले रंग का क्रमाॅक सीजी- 10 ए- 6771 के द्वारा रेड लाईट सिग्नल जंप कर तेजी गति से रोड क्रास किया जिसे कुछ दूरी मे जाकर आरक्षक के द्वारा पकडा गया, रोकने के बाद ऑटो चेक किया गया जो आरोपी ऑटो चालक के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करना एवं ऑटो के पीछे के नम्बर प्लेट पर प्लास्टिक वस्तु में चुम्बक लगाकर चिपकाकर नम्बर को छिपाया तथा सामने के एक अंक मिटाया था इस तरह शासन के नियमों को छल कपट कुटरचित करते हुए शासन के राजस्व राशि को नुकसान करते हुए सदोष लाभ प्राप्त कर रहा था आरोपी के विरूध्द बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर ऑटो को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

*त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025: द्वितीय चरण का चुनाव जिले में शांतिपूर्ण सम्पन्न*

0

*जनपद पंचायत क्षेत्र लोरमी में कुल 75.46 प्रतिशत हुआ मतदान*

*सभी वर्ग के मतदाताओं ने लिया उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र लोरमी में द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर संबंधित मतदान केन्द्र पहुंचे और निर्भीक होकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाई। लोरमी क्षेत्र अंतर्गत गांव की सरकार बनाने के लिए कुल 75.46 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उत्साहपूर्वक प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
मतदान समाप्ति के पश्चात् मतगणना संबंधित मतदान केन्द्रों में की गई, जिसके बाद मतदान दलों की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सारधा-लोरमी में सकुशल वापसी हुई। जहां मतदान दलों का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 147 ग्राम पंचायत के लिए 439 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। 527 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई थी। द्वितीय चरण के चुनाव में 86 हजार 761 पुरूष और 84 हजार 459 महिला सहित कुल 01 लाख 71 हजार 220 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सभी वर्ग के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान का प्रतिशत 75.46 रहा, इनमें 75.47 पुरूष मतदाता और 75.46 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। बता दें कि जनपद पंचायत लोरमी क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत के 05 सीटों के लिए 27 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 25 सीटों के लिए 119 प्रत्याशी, सरपंच के 135 सीटों के लिए 619 प्रत्याशी और पंच के 1358 सीटों के लिए 3163 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में थे।

*आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण की शुरुआत*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर ब्यूरो कबीरधाम :-पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के *5967 रिक्त पदों* पर *सीधी भर्ती* हेतु विज्ञापन दिनांक *04.10.2023* को जारी किया गया था, जिसके तहत *01.01.2024 से 06.03.2024* तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया के तहत राजनांदगांव रेंज अंतर्गत चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है।

*शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन*

चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में *दस्तावेज़ों की जाँच, शारीरिक नापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा* आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दिनांक *26.02.2025* से प्रारंभ होगी। परीक्षा स्थल निम्नानुसार निर्धारित किया गया है—

📍 *परीक्षा स्थल:* केकतीबाड़ी मैदान, आत्मानंद स्कूल छुईखदान के सामने, थाना एवं पोस्ट—छुईखदान, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।

*प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश*

अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर *एसएमएस के माध्यम से प्रवेश पत्र* भेजे जा रहे हैं। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे—

✔ अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त *निर्देशों का पालन करें।*
✔ परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु *निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान* पर उपस्थित हों।
✔ *मूल दस्तावेज़ एवं आवश्यक प्रमाणपत्र* साथ लाएँ, अन्यथा परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
✔ किसी भी प्रकार की *अनुशासनहीनता* स्वीकार्य नहीं होगी एवं अनुचित साधनों का उपयोग करने पर *कड़ी कार्रवाई* की जाएगी।

अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित—

❌ किसी भी *अफवाह अथवा भ्रामक सूचना* से बचें।
✅ केवल *अधिकृत सूत्रों से प्राप्त सूचनाओं* पर ही विश्वास करें।
✅ परीक्षा स्थल पर *समय से पूर्व पहुँचकर* सभी प्रक्रियाएँ सुचारू रूप से पूर्ण करें।
✅ परीक्षा के दौरान *निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी *जिला पुलिस कार्यालय अथवा छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट* पर संपर्क कर सकते हैं।

*जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत मुंगेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत के नव निर्वाचित सदस्यों को आज प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में जिला पंचायत के नव निर्वाचित सदस्यों के नाम की घोषणा की गई। इसके पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने नव निवार्चित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया, इनमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 सेतगंगा से श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 धरमपुरा से श्री उमाशंकर साहू, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से श्रीकांत पाण्डेय और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 से श्री लक्ष्मीकांत भास्कर शामिल हैं। बता दें कि 17 फरवरी को मुंगेली जनपद क्षेत्र अंतर्गत 04 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान संपन्न हुआ था, जिसके सारणीकरण और मतदान परिणाम की घोषणा आज की गई है।

*लावारिस बीमार मवेशी का पशु चिकित्सा विभाग ने किया त्वरित उपचार*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिला मुंगेली के ग्राम करही में मुख्य मार्ग पर जिला एवं सत्र न्यायालय के समीप एक लावारिस गाय के बीमार होने की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक उपचार प्रदान किया। इसके बाद, गाय को नगर पालिका मुंगेली के काउ कैचर की सहायता से पण्डरभट्ठा गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया, जहां उसका आगे इलाज किया जा रहा है। गाय के उपचार में अतिरिक्त उप संचालक डॉ. डी. के. सारस्वत एवं सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी श्री अनिल सोनी का विशेष सहयोग रहा।
पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि गाय फूड पॉइजनिंग से पीड़ित थी। अधिक मात्रा में बचा हुआ भोजन खाने से मवेशियों को यह बीमारी हो जाती है, जो कई बार घातक भी साबित होती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा, शादी-विवाह या अन्य आयोजनों के बाद बचे हुए भोजन को खुले में न फेंकें। इसे किसी गड्ढे में डालें या उचित तरीके से निपटान करें, ताकि लावारिस मवेशियों को अनावश्यक खतरा न हो।

*बीमार या घायल पशु दिखे तो करें संपर्क*

पशु चिकित्सा विभाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि यदि कहीं कोई अस्वस्थ या घायल पशु दिखे, तो तुरंत मोबाइल नंबर 9827167241 पर सूचना दें, ताकि समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। विभाग मवेशियों की देखभाल और उनके उपचार के लिए तत्पर है।

*लोक अदालत 08 मार्च को, सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में 08 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर में 19 फरवरी को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी बैंकों को प्री-लिटिगेशन प्रकरण को अधिक से अधिक संख्या में लगाने तथा मिलने वाली छूट की जानकारी पक्षकारगण को देने के संबंध में चर्चा की गई, जिससे नेशनल लोक अदालत में राजीनामा होने वाले प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के छूट का लाभ मिले और अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जा सके। इस अवसर पर अध्यक्ष व प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमति कंचन लता आचला, बीमा कंपनी एवं विद्युत विभाग के अधिकारी तथा संबंधित संस्थाओं के अधिवक्ता उपस्थित रहे।

*महाशिवरात्रि:- भोले बाबा की निकलेगी बारात, रात्रि में होगी भांग की प्रसाद वितरण*

0

*जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि की पर्व*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर समिति द्वारा जोरों से तैयारी भी शुरू कर दिया है। जय श्री महाकाल सेवा समिति मुंगेली द्वारा भोलेबाबा जी की बारात निकालने को लेकर तैयारी कर रहे है। जय श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्य दीना सोनी ने बताया कि 26 फरवरी को प्रातः 11 भोलेबाबा जी की बारात प्रस्थान शंकर मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी बैल, भूत-प्रेत, गणों और शिवभक्तों की जीवंत झांकियां के साथ गुज़रते हुए खर्राघाट मंदिर पहुॅचेगी। तो वहीं जिले के प्राचीन शंकर मंदिर मल्लाह पारा में रात्रि में भांग का प्रसाद वितरण किया जाएगा।

*अपने विवाह के दिन नव दांपत्य जोड़े ने किया मतदान*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी/ अपने विवाह के दिन नव दांपत्य जोड़े ने मतदाता जागरूकता को लेकर अनोखी मिसाल पेश की है। दोनों नव दांपत्य जीवन में बंधने से पहले अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने-अपने गांव में मतदान किया है,इस पहल की सभी सराहना कर रहे है।
विदित हो की ग्राम घानाघाट निवासी नारायण प्रसाद जायसवाल के सुपुत्र जितेंद्र जायसवाल का विवाह ग्राम अखरार निवासी फूलचंद जायसवाल कि सुपुत्री महारानी से संपन्न होने जा रहा है। इनकी विवाह का दिन यादगार बन गया है। दरअसल निर्वाचन आयोग का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी को संपन्न हो रहा है, इसी दिन शुभ मुहूर्त में विवाह संपन्न होगा लेकिन विवाह बंधन में बांधने से पहले दोनों परिवार ने मतदाता जागरूकता को लेकर अनोखी पहल की और एक तरफ जहां दूल्हे के परिवार ने बारात निकलने से पहले देश की जिम्मेदारी निभाते हुए दूल्हे को मतदान कराया। तो दूसरी ओर ग्राम अखरार में वधू पक्ष ने भी दुल्हन महारानी को मतदान के लिए भेजा। आयोग द्वारा दिए गए निर्धारित समय से पहले व और वधु दोनों ने अपने-अपने गांव के मतदान केंद्र में मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। दूल्हे और दुल्हन के वेशभूषा में पहुंचे दोनों नवदांपत्य युगल जोड़े को मतदान करते देखकर ग्रामीणों ने भी बखूबी तारीफ की। दोनों मतदान केदो के पीठासीन अधिकारियों ने दूल्हे और दुल्हन को मतदान करने के बाद उनका सम्मान किया। रिटर्निंग अधिकारी ने भी नवदांपत्य जोड़े के द्वारा मताधिकार का प्रयोग किए जाने को लेकर दोनों जोड़े के साथ-साथ उनके परिवार की सराहना करते हुए प्रशंसा की है।

*तिलहन आदर्श ग्राम हिर्री में मूंगफली प्रदर्शन का वैज्ञानिकों द्वारा किया गया निरीक्षण*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम ने कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर द्वारा अंगीकृत ग्राम हिर्री का भ्रमण कर मूंगफली की उन्नत किस्म लीपाक्षी के उन्नत तकनीकी प्रदर्शन कार्यक्रम का निरीक्षण किया व कृषकों से चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर द्वारा 75 एकड़ क्षेत्रफल में मूंफली की उन्नत किस्म लीपाक्षी का बीजोपचार, संतुलित पोषण प्रबंधन, कतार बोनी, कीट व्याधि प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर कृषकों के खेतों में प्रदर्शन कार्यक्रम किया जा रहा है। उक्त प्रदर्शन तिलहनी फसलों के क्षेत्रफल तथा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ऑयलसीड मॉडल विलेज योजनान्तर्गत किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण डा. हरीश एम.एन., वैज्ञानिक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, अटारी, जबलपुर, डा. जे.आर. पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक तथा डा. डी.पी. पटेल, वैज्ञानिक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 18 फरवरी 2025 को किया गया व कृषकों से चर्चा की गई। सम्पूर्ण बिलासपुर जिले में सिंचित दशा में किसान धान, गेहूं जैसी फसलें ले रहे हैं, वहीं कृषि विेज्ञान केन्द्र, बिलासपुर की पहल पर किसान मूंगफली की भी फसल ले रहे हैं, जिसमें धान-गेहूं की तुलना में कम पानी की आवश्यकता होती है यह जल्दी पक कर तैयार हो जाती है व आर्थिक लाभ भी धान गेहूं के बराबर या अधिक होता है। निरीक्षण के दौरान कृषि विेज्ञान केन्द्र बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डा. अरूण त्रिपाठी तथा केन्द्र के वैज्ञानिकगण डा. शिल्पा कौशिक, श्रीमती हेमकांति बंजारे, श्री जयंत साहू ने प्रदर्शन कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। निरीक्षण दल ने कृषकों से चर्चा कर अच्छी फसल की प्रशंसा की।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ICAI रायपुर ब्रांच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल*

0

*देश के विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का अहम योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में भी निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*चार्टर्ड एकाउंटेंट्स छत्तीसगढ़ की आर्थिक शक्ति और क्षमता को देशवासियों के सामने अच्छे से रखेंगे, विजन 2047 के लिए करेंगे कार्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज रायपुर के बेबीलोन होटल इन में आयोजित द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) रायपुर ब्रांच के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ हिंदुस्तान का अनोखा राज्य है। राज्य की जितनी ताकत और क्षमता है, देश-दुनिया को पूरी पता नहीं है। लेकिन छत्तीसगढ़ असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। आगे उन्होंने कहा कि, राज्य अपनी क्षमता का अच्छे से उपयोग कर रहा है। भविष्य में छत्तीसगढ़ को विकसित बनने से कोई नहीं रोक सकता। हमें अपने यहां संयंत्र लगाकर खनिज संपदा का उपयोग करना है, जिससे युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।

श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाने का काम साय सरकार कर रही है। पहले नंबर का राज्य बनाने नई उद्योग नीति बनाई है, जिसकी देशभर में तारीफ हुई है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में उद्योगों के लिए बहुत संभावनाएं है। सरकार ने समग्र छत्तीसगढ़ की आवश्यकता को ध्यान में रखकर नई नीति बनाई है। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स अपने योगदान से छत्तीसगढ़ के विकास में अच्छी भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि, हमने विजन 2047 डॉक्यूमेंट बनाया है। हमने 2024 से विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की शुरुआत की है। आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। इसमें सीए साथियों का बड़ा योगदान है। देश में जब Gst आया, तो देश में भ्रम फैलाया गया और GST नाम
के नाम से नकारात्मक माहौल बनाया गया था। इस दौरान चार्टर्ड एकाउंटेंट ने माहौल को संभाला, GST के फायदे और उससे जुड़ी सकारात्मक चीजों को देश के सामने रखा , इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने सही कहा था कि, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने बहुत बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है। अब यही काम छत्तीसगढ़ के लिए करना है। आशा है कि, राज्य के विकास में हमारे सीए साथी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

समारोह में प्रदेश भाजपा के कोषाधयक्ष श्री
नंदन जैन जी, ICAI अध्यक्ष श्री विकास गोलछा जी, उपाध्यक्ष रश्मि वर्मा जी, सचिव श्री रवि जैन जी, कोषाध्यक्ष संस्कार अग्रवाल जी, श्री ऋषिकेश यादव जी, शीतल काला जी, आयशी गर्ग जी, श्री दिनेश अग्रवाल जी एवं अन्य सीए उपस्थित रहे।
……………… …………