Home Blog Page 460

*द्वितीय चरण में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण के तहत हुए मतदान के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उप संचालक सुश्री भूमिका देसाई ने बताया कि जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 डिंडौरी से *अनीता कोमल साहू*, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 कोदवामहंत से *समुंद सिन्द्राम*, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03 बोड़तराकला से *रत्ना संजय काठले*, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 मनोहरपुर से *शांति देवचरण भास्कर* और निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05 औराबांधा से *कुंती उदय जायसवाल* विजयी हुए हैं। गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण के तहत 20 फरवरी को लोरमी विकासखंड में मतदान हुआ था। इसके बाद मतदान परिणामों की गणना कर विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

*80 रुपए किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 05 रुपए*

0

*हरी सब्जियों के दाम हुए कम, किसान परेशान, आधी रह गईं कीमतें*

*गोल बाजार में पसरा सन्नटा*व्यापारियों के चहरे में छाई उदासी*

*कोमल देवांगन मुंगेलिहा*✍️✍️✍️✍️✍️


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // सब्जियों की बाजार में आवक बढ़ने के साथ ही भाव में कम होने लगे हैं। फूल गोभी, टमाटर, मटर सहित कई सब्जियों के दाम में कमी आई है। जबकि पूर्व इनके दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। दाम 70 से 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे। सब्जियों के दामों में आए कमी से लोगों को काफी राहत मिली है। बाजार में लगभग सारी सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आई है। जो सब्जियां आज से 1 महीने पहले 50-80 रुपए प्रति किलो तक बिक रही थी अब वह सभी सब्जियां इसके आधे दाम से भी कम हो गई है। लोकल हरी सब्जियों की अच्छी आवक के चलते नगर में सब्जियों के दाम कम हो गए हैं।
सर्दियों के शुरू होते ही सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों में काफी गिरावट आ गई थी। अब सर्दी विदाई ले रहा है, लेकिन लोकल सब्जियों की आवक बढ़ गया है। इसके कारण सब्जियों के दामों में 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। टमाटर, मटर और अन्य हरी सब्जियों के दामों में कमी आई है। सब्जियों के दाम कम होने के कारण इसका सीधा फायदा सडक़ पर ठेला लगाने वाले और स्ट्रीट फूड सहित रेस्टोरेंट वालों को हो रहा है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि बीते दिनों की बात की जाए तो लगभग सभी सब्जी 50-80 रुपए से ज्यादा प्रति किलो भाव में बिक रही थी लेकिन जैसे-जैसे लोकल सब्जियों की आवक शुरू हो गया तो इसके दाम कम हो गए हैं।

*सब्जियों के दाम कम होने से ग्राहक खुश*

सब्जी लेने बाजार पहुंच रहे ग्राहक खुश हैं और पूरे सप्ताह की सब्जी एक साथ खरीद रहे हैं। इसके साथ ही ठेले लगाने वाले, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वालो को भी इसका फायदा हो रहा है। मटर, टमाटर, मिर्ची, धनिया, पत्तागोभी, फूलगोभी, लोकी, खीरा, भाजी, मूली, मेथी पालक के दामों में गिरावट आई है। कुछ दिनों पहले 40 रुपए किलो बिकने वाला आलू अब 20 रुपए किलो, मटर 80 रुपए से 30-35 रुपए प्रति किलो बिक रही है।

*किसानों के चेहरे पर उदासी*

सब्जियों में टमाटर के भाव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अगर दाम बढ़े तो ग्राहकों में हाहाकार मच जाता है। वही टमाटर के दाम गिरने से किसानों की हालत पतली हो जाती है। कुछ ऐसे ही टमाटर के भाव इन दिनों काफी कम हो गए हैं। जिससे किसानो की हालत खस्ता हो गई है। कभी 80-90 रुपए प्रति किलो बिकने वाला टमाटर आज 05 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। जब टमाटर के दाम महंगे थे तो फसल उगाने वाले भी मालामाल हो रहे थे। लेकिन आज इसको उगाने वाले किसान बेहाल है। किसानों के चेहरे पर उदासी छाई हुई है।

*मुंगेली गोल बाजार में सब्जियों के दाम*

मुंगेली गोल बाजार में सब्जियों के दाम रविवार को करेला 50 रुपए, आलू 20, नवलगोभी 15, बरबट्टी 40, भाटा 20, लवकी 15, हरा मटर 30, फूलगोभी 15, पत्तागोभी 10, शिमला मिर्च 40, हरी मिर्च 40, भिंडी 40 रुपए किलो और लालभाजी, पालकभाजी 20 रूपए किलो, मैथी भाजी 30 रूपए किलो बिक रहा है।

सब्जी व्यापारियों ने बताया कि कि चुनावी माहौल को देखते हुए बाजार सन्नाटा सा पसरा हुआ है इसे देख व्यापारियों में काफी उदासी देखने को मिल रही है । व्यापारियों का कहना है कि गांव-गांव में चुनावी माहौल होने के कारण लोग अपने गांव स्तर के चुनाव में बिजी है यही वजह से ग्रामीण बाजार नही पहुँच रहा जिसके कारण शहर में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।

*विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी द्वारा माता जीजाबाई बाल संस्कार लगाया जा रहा है केंद्र*

0

*सप्ताह में 02 दिन बच्चों को धर्म व संस्कृति से कराया जा रहा है अवगत*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी द्वारा माता जीजाबाई बाल संस्कार केंद्र लगाया जा रहा है। जिसमे सप्ताह में 02 दिन बच्चों को धर्म व संस्कृति से अवगत कराया जाता है और हनुमान चालीसा, श्री राम स्तुति, अनेको मंत्र, धार्मिक प्रेरणा स्त्रोत, आगमिक धार्मिक त्यौहार, शिष्टाचार, अनुशाशन का पालन करना आदि धर्म संस्कृति से बच्चों को अवगत कराया जा रहा है सप्ताह में दो दिन मे गुरुवार व रविवार को बाल संस्कार केंद्र लगाया जाता है। जिसमे जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुख-छाया सोनी व नगर बाल संस्कार केंद्र प्रमुख- जान्हवी ठाकुर के द्वारा बच्चों को शिक्षा दी जाती है। क्रेंद सोनार पारा राम मंदिर शाम 05 से 06 बजे लगता है इसका मुख्य उद्देश्य- सभी बच्चों को धर्म व संस्कृति से अवगत कराना है ।

*नेशनल लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु किया गया बैठक का आयोजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में दिनांक 08 मार्च 2025 को मुंगेली जिले मे लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसे सफल बनाये जाने हेतु दिनांक 22.02.2025 को जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में आवश्यक बैठक हुई। इस अवसर पर श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमति रेशमा बैरागी पटेल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुंगेली, श्रीमति कंचन लता आचला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली, एवं राजस्व विभाग से श्रीमति निष्ठा पाण्डेय, अतिरिक्त कलेक्टर जिला मुंगेली व पुलिस विभाग से पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले, अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली के द्वारा प्रशासन से सहयोग व तालमेल से अधिक से अधिक राजस्व मामलों के निराकरण हेतु रणनीति, लोक अदालत की आवश्यक व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार हेतु बैठक की गई।

*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज मध्यप्रदेश के दतिया में विराजी आदिशक्ति मां पीतांबरा माई के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।*

0

मंत्री महोदय ने मंदिर प्रांगण में स्थित मां धूमावती और प्राचीन वनखण्डेश्वर महादेव जी की भी पूजा-अर्चना कर देश व समाज की उन्नति हेतु प्रार्थना की।

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज मध्यप्रदेश के ओरछा स्थित श्री रामराजा सरकार मंदिर पहुंचे और श्रीराम दरबार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों की शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री श्री तोखन साहू का भव्य स्वागत

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के ग्वालियर आगमन पर साहू समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर मंत्री श्री साहू का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मां कर्मा के नाम पर जारी डाक टिकट को लेकर साहू समाज के लोगों में हर्ष की लहर देखी गई। समाज के लोगों ने इसके लिए श्री साहू को धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे साहू समाज की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति के सम्मान का प्रतीक बताया।

मंत्री श्री साहू ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार समाज के उत्थान और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होकर सामाजिक कल्याण और प्रगति के लिए कार्य करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर कालापीपल विधानसभा के विधायक श्री घनश्याम सिंह चन्द्रवंशी , विकास साहू कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष मध्यप्रदेश तैलिक साहू सभा, महेन्द्र साहू,जय प्रकाश साहू,दीपक मोदी,सुनील साहू लाला, राहुल साहू,ब्रदी साहू सहित
बड़ी संख्या में साहू समाज के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

*● प्रेम प्रसंग में प्रताड़ना से युवती ने की थी आत्महत्या, मामले में जूटमिल पुलिस ने की शीघ्र कार्रवाई, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

0

रायगढ़, । जूटमिल थाना क्षेत्र में युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी अपने गृह ग्राम बिहार फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते भागने से पहले ही उसे दबोच लिया गया।
घटना की जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी की सुबह जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को कहरापारा क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। मामले की जांच के लिए उपनिरीक्षक गिरधारी साव घटनास्थल पर पहुंचे, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका (19 वर्षीय युवती) के परिजनों और सहेलियों से पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि वह एक ब्यूटी पार्लर में कार्यरत थी और पिछले चार वर्षों से प्रदीप नामक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी।
परिजनों के अनुसार, 20 फरवरी को युवती अपने कार्यस्थल से लौटने के बाद रात में भोजन कर सो गई थी, लेकिन सुबह 4 बजे देखा गया कि उसने निर्माणाधीन मकान की गैलरी में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी। मर्ग जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कुछ दिनों पूर्व युवती और प्रदीप के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने युवती की स्कूटी अपने पास रख ली थी। घटना के दिन गांधीगंज में आरोपी ने युवती की मां और बहन के सामने उसे अपमानित किया और कहा, “मेरे साथ रहना है तो रह, नहीं तो मत रह,” और स्कूटी लौटाकर वहां से चला गया। इसके बाद से ही युवती मानसिक रूप से परेशान थी और प्रदीप की प्रताड़ना से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार पिता मोतीलाल राम (उम्र 25 वर्ष), निवासी दरौंदा, जिला सिवान (बिहार), वर्तमान में फटहामुड़ा, प्रियदर्शी नगर, थाना जूटमिल, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत अपराध क्रमांक 58/2025 पंजीबद्ध किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस पूरे मामले की जांच और आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक गिरधारी साव, महिला प्रधान आरक्षक क्लोस्टिका खरे और आरक्षक तरुण महिलाने की अहम भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

** नकाब पोश लूट कर हत्या करने का प्रयास करने वाले 03 आरोपी का हुआ पर्दाफाश**

0

*थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*आरोपी का नाम*

(01) मुकेश्वर उर्फ मुकेश पटेल उम्र 22 वर्ष

(02) संतोष कुर्रे उम्र 21 वर्ष

(03) मनीष यादव उम्र 22 वर्ष

सभी निवासी वार्ड नंबर 14 हॉस्टल मोहल्ला कोटाडबरी चांपा जिला जांजगीर चांपा

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी महेन्द्र साहू निवासी अधियारी पाठ अकलतरा द्वारा दिनांक 20.02.2025 के रात्रि करीबन 09.30 बजे सिंघानिया पेट्रोल पंप से मो.सा मे पेट्रोल भरवाकर सीसीआई रोड लाल चौक तरफ से अपने घर जा रहा था, राधा कृष्ण मंदिर के पास पहुंचा उसी समय तीन अज्ञात जो चेहरा ढका हुआ था प्रार्थी के मो.सा को देखकर रूकवाये, जबरदस्ती और जेब में रखे 1500 रूपये को लूट लिये तथा तीनो हाथ मुक्का, धारदार हथियार एंव बेल्ट से मारकर प्राणघात हमला कर भाग गए की सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अज्ञात 03 नकाब पोश आरोपियों के विरूद्ध अपराध कमांक 61/2025 धारा 309(4),109,3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा* के निर्देशन में अज्ञात आरोपीयो की थाना अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी।

इसी क्रम में *श्री उमेश कुमार कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर व श्री प्रदीप सोरी SDOP जांजगीर* के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी मुकेश्वर उर्फ मुकेश, संतोष कुर्रे एंव मनीष यादव सभी निवासी कोटाडबरी चांपा को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर आरोपीयो की शिनाख्त कार्यवाही की जाकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने अपने मेमोरेण्डम कथन मे दिनांक घटना को घटना कारित करना जुर्म स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त मो.सा., चाकू तथा लूट के नगदी रकम 1020/रु को बरामद किया जाकर आरोपीयो को विधिवित गिरफ्तार कर दिनांक 22.02.205 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरीक्षक बी.एल कोसरिया भूषण राठौर का सराहनीय योगदन रहा

*एंकर,,, जांजगीर चाम्पा जिला के कोटमी सोनार रेलवे ट्रेक में अज्ञात युवक का कटी हुई लाश मिली है,+

0

*घटना शुक्रवार की है, अकलतरा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम कराया और शव का आज कफन दफ़न किया,,*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमी सोनार गांव के बाहर रेलवे ट्रेक में शुक्रवार को एक युवक को छत विक्षिप्त लाश मिली है,, घटना की सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस मौके में पहुंची और शव का पहचान कारवाई की, शव के तलाशी के दौरान पेंट के जेब में रस्सी मिली है, लेकिन शव का पहचान नहीं हो पाया है, अकलतरा पुलिस ने शव को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्ट मार्टम के लिए भेजा, और पहचान के लिए शव का फोटो आसपास के थाना क्षेत्र में भेज कर पहचान कारवाई का प्रयास किया लेकिन मृतक का अब तक पहचान नहीं हो पाया,, जिसके कारण अकलतरा पुलिस ने मृतक का कफ़न दफ़न किया,,,

*ई रिक्षा बैट्री चोरी के 3 प्रकरणों में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

♦️ *पूर्व में 2 आरोपी हो चुके हैं, गिरफ्तार।*

♦️ *फरार आरोपी के कब्जे से एक बैट्री एवं मोटर सायकल किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपी को गिर. कर न्यायालय किया गया पेश*

*नाम आरोपी:-*
प्रदीप दिनकर पिता स्व. राज कुमार दिनकर उम्र 19 वर्ष निवासी विष्वकर्मा चौक चिंगराजपारा।


आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.01.2025 को प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद यादव पिता झड़ीराम यादव उम्र 39 वर्ष निवासी भाठापारा खमतराई का रिपोर्ट दर्ज कराया कि ई रिक्शा का बैट्री को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, दिनांक 19.02.2025 को प्रार्थी राज कुमार यादव, शब्बीर अली, टिकाराम सूर्यवंशी, भूपेन्द्र पटेल सभी ने पृथक-पृथक थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि इनके ई रिक्शा आटो में लगे बैट्रो को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिये हैं, जिस पर क्रमशः अप.क्र. 275/2025, 276/25, 277/25, 278/25 दर्ज कर लगातार हो रही ई रिक्शा के बैट्री चोरी पर अंकूश लगाने तत्काल टीम लगाकर आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों का फूटेज का अवलोकन पर संदेही सुनील कुमार साहू निवासी चिंगराजपारा सरकण्डा के रूप में पहचान हुआ जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के निर्देशन में तत्काल टीम द्वारा संदेही सुनील साहू को उसके सकुनत पर पकड़ कर ई रिक्शा, बैटरी चार्जर के संबंध मंे पूछताछ करने पर अपने साथी ओम प्रकाश खाण्डे उर्फ दादू, शिवा राजपूत एवं प्रदीप के साथ मिलकर अलग-अलग घटना कारित करना एवं छिपा कर रखना बताते हुये चोरी किये मशरूका बरामद कराया जिससे ओम प्रकाश खाण्डे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया जिससे उक्त प्रकरणें में चोरी गई मशरूका जप्त कर आरोपी 01. सुनील साहू पिता भरत लाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी विश्वकर्मा चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) 02. ओम प्रकाश खाण्डे उर्फ दादू पिता राज कुमार खाण्डे उम्र 21 वर्ष निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 20.02.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी शिवा राजपूत थाना कोनी के आबकारी एक्ट के प्रकरण मंे जेल मे निरूद्ध है। आरोपी प्रदीप घटना बाद से फरार चल रहा था जिसका पता तलाश किया जा रहा था कि आज दिनांक 22.02.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी सकुनत पर है, उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आरोपी प्रदीप दिनकर की पतासाजी हेतु टीम भेजा गया जिनके द्वारा आरोपी के सकुनत पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपने साथी सुनील साहू एवं ओम प्रकाश खाण्डे के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं चोरी किये एक्साईड बैट्री बरामद कराया जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी प्रदीप दिनकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*दुसरे ऑटो वाहन का रजिस्टेªशन नम्बर गलत तरीके से लगाकर उपयोग करने वाले ऑटो चालक पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार ।*

0

♦️ *ऑटो के पीछे नम्बर प्लेट पर प्लास्टिक की वस्तु में चुम्बक लगाकर नम्बर प्लेट को छुपाया था*

♦️ *नशे की हालत में तेज रफ्तार से रेड सिंग्नल जम्प करने पर ड्यूटीरत यातायात के पुलिस कर्मचारी द्वारा पकडा गया*

♦️ *ऑटो चालक द्वारा जप्त ऑटो का इंजन,चेचिस, व रजिस्ट्रेशन नम्बर में छपकपट, कूटरचित कर शासन के राजस्व राशि नुकसान करते हुए सदोष लाभ प्राप्त कर रहा था। **

*नाम आरोपी:ः- **
01. प्रहलाद जायसवाल पिता बजरंगी जायसवाल उम्र 35 साल निवासी भूकंप आवास बहतराई सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ. ग.।

*जप्त:ः-*
1. ऑटो क्रमाॅक सीजी- 10 ए- 6771 किमती 70000रू।

2. घटना में प्रयुक्त एक नग प्लास्टिक वस्तु में चुम्बक लगा हुआ।


आशीष कश्यप बिलासपुर ‘-इस प्रकार है कि जिला बिलासपुर में गलत ढंग से चला रहे दो पहिया, तीन पहिया,एवं चार पहिया वाहन चालको के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय यातायात श्री रामगोपाल करियारे एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन में दिनाॅक 17.02.2025 को आरक्षक क्रमाॅक 179 कमल किशोर शर्मा का मंदिर चौक बिलासपुर में सुबह 08.00 बजे से 13.00 बजे एवं शाम 17.00 बजे से 22.00 बजे तक मंदिर चौक मे ड्यूटी लगाया गया था जो करीबन 20.00 बजे एक सवारी ऑटो काले रंग का क्रमाॅक सीजी- 10 ए- 6771 के द्वारा रेड लाईट सिग्नल जंप कर तेजी गति से रोड क्रास किया जिसे कुछ दूरी मे जाकर आरक्षक के द्वारा पकडा गया, रोकने के बाद ऑटो चेक किया गया जो आरोपी ऑटो चालक के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करना एवं ऑटो के पीछे के नम्बर प्लेट पर प्लास्टिक वस्तु में चुम्बक लगाकर चिपकाकर नम्बर को छिपाया तथा सामने के एक अंक मिटाया था इस तरह शासन के नियमों को छल कपट कुटरचित करते हुए शासन के राजस्व राशि को नुकसान करते हुए सदोष लाभ प्राप्त कर रहा था आरोपी के विरूध्द बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर ऑटो को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।