Home Blog Page 459

*भाजपा नेता पं धीरज पटेरिया ने चंदशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा का किया दुग्धाभिषेक।।*

0

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर आज बलिदान दिवस *27 फरवरी* को क्रांतिवीर शहीद *चंद्रशेखर आज़ाद जी* की पुण्यतिथि पर चंद्रशेखर आज़ाद गार्डन* कंचन विहार, काली माता मंदिर के सामने,विजय नगर ,जबलपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित धीरज पटेरिया ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ मिलकर अनंत युवाओं के प्रेरणास्त्रोत अमर क्रांतिकारी आज़ाद जी का दुग्धाभिषेक कर श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि आजाद जी युवाओं के बहुत बड़े प्रेरणा स्रोत थे उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था । जबलपुर से जिला व्योरो पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट

–

* मुंगेली पुलिस द्वारा किया गया अंतर्राज्यीय लूटेरे गिरोह का पर्दाफाश*

0

➡️ चाकू एवं कट्टे की नोक पर प्रधान पाठक एवं उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाकर सोना-चांदी व नगदी रकम की लूट करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

➡️ मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

➡️ आरोपी पूर्व में भी ट्रेन हाईजैकिंग, बैंक डकैती व हथियार तस्करी जैसी बड़ी वारदात को दे चुका है अंजाम।

➡️ घटना मे प्रयुक्त देशी कट्टा एवं लूट की रकम, सोना-चांदी की गयी जप्त।

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// दिनांक 19.02.25 को प्रार्थी द्वारिका प्रसाद वैष्णव पिता लखन दास निवासी 62 वर्ष निवासी मसना थाना लोरमी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.02.25 को रात्रि करीबन 08.00 बजे किराना दुकान से समान लेकर अपने घर आया तो देखा कि घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था जिसे अंदर से खोलवाने पर दरवाजा के पीछे छिपे दो नकाबपोश लुटेरे प्रार्थी को अंदर ले गये एवं प्रार्थी व उसकी पत्नी को चाकू और कट्टे की नोक पर धमकाकर घर अंदर आलमारी में रखे गहने लगभग 10 तोला सोना और चांदी 01 किलो चांदी कीमती करीबन 08 लाख रूपये एवं नगदी रकम 03 लाख जुमला कीमती 11 लाख रूपये लूट कर प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को घर अंदर बंद कर बाहर से दरवाजा का कुण्डी लगाकर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 85/2025 धारा 309 (4), 331 (6), 127 (2) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लोरमी श्रीमति माधुरी धिरही के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर प्रकरण में घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं सायबर सेल से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर संदेहियो का लगातार पता किया गया, विवेचना दौरान पूर्व के प्रकरण में संलिप्त संदेही राजकुमार कश्यप पिता सीताराम उम्र 55 साल साकिन ठरकपुर थाना लोरमी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी राजकुमार कश्यप का मेमोरण्डम कथन लिया गया जो दिनांक घटना को अपने साथी तौहीद खान जद व जद का साथी को बुलवाकर द्वारिका वैष्णव के घर लूटपाट करवाना स्वीकार किया गया तथा लूटे गये रकम मे से 25000/ रूपये को प्राप्त करना बताया तथा उक्त रकम में से 11000/ रूपये को खर्च हो जाना तथा तीनो आरोपी को फरार होना बताया आरोपी राजकुमार कश्यप के कब्जे से 14000 रूपये को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध थारा का सबूत पाये जाने से दिनांक 23.02.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी राजकुमार कश्यप के मेमोरण्डम कथन के अनुसार आरोपियो की पता-तलाश कर एक आरोपी तौहीद खान पिता अकबर खान को इंदाबानी मोड़ थाना सोम्मनी नेशनल हाईवे मे घेराबंदी कर संदेही अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से एवं बताये स्थान से क्रमशः सोने का झुमका 01 जोडी किमती लगभग 1.5 लाख 01 नंग नथनी किमती लगभग 26 हजार 01 नंग अगूठी किमती लगभग 47 हजार 01 नेग लाकेट किमती लगभग 13 हजार 01 सेट चोकर किमती लगभग 02 लाख 78 हजार तथा चांदी का 02 जोडी लच्छा किमती लगभग 60 हजार 01 जोडी पायल किमती लगभग 27 हजार 01 नंग करधन किमती लगभग 20 हजार 01 जोडी पायल किमती जगभग 03 हजार 01 नंग कटोरी किमती लगभग 500 सौ बिछिया 02 जोडी किमती लगभग 500 सौ चम्मच 03 नंग किमती लगभग 500 सौ की-रिंग 02 नंग किमती लगभग 02 हजार चुडा 02 जोडा किमती लगभग 01 हजार मुकुट 01 जोडी किमती लगभग 02 हजार तथा 02 नंग मोबाईल व घटना मे प्रयुक्त 02 मो.सा तथा लूट के नगदी रकम 90 हजार को अपने एचडीएफसी बैंक के खाता मे जमा करना एवं 1300 रूपये जुमला किमती 734000 लगभग व 01 नग देशी कट्टा आरोपी के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का सबूत पाये जाने से दिनांक 26.02.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना लोरमी प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव, सायबर प्रभारी उप निरी. नंदलाल पैकरा, उपनिरी. सुन्दर लाल गोरले, प्र.आर. बालीराम ध्रुव, दयाल गवास्कर, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आर. भेषज पाण्डेकर, राजू साहू, गिरीराज परिहार, अब्दुल रियाज, हेमसिंह ठाकुर, महेन्द्र सिंह, देवी नवरंग, राकेश बंजारा, अतुल सिंह, नागेश साहू, पवन गंधर्व, सुनील भास्कर, युगलकिशोर उपाध्याय की भूमिका सराहनीय रहा।

क्राईम हिस्ट्री :-

उक्त दोनो आरोपियों द्वारा वर्ष 2013 में गैंग्सटर उपेन्द्र सिंह उर्फ कबरा को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए ट्रेनहाईजैक किया गया था एवं वर्ष 2014 में दुर्ग जिले में ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हुई रॉबरी की घटना में हथियार उपलब्ध कराया गया था। उक्त आरोपियों द्वारा कोरबा, राजनांदगांव एवं अन्य जिलों में भी लूट, डकैती जैसे कई गंभीर अपराधो को अंजाम दिया जा चूका है।

*छत्तीसगढ़ विधानसभा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शिक्षकों के प्रशिक्षण, पंडरिया विधानसभा में राजस्व के लंबित प्रकरणों एवं कैम्पा मद के अंतर्गत हुए कार्यों के संबंध में पूछा प्रश्न*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ विधानसभा के छठवीं विधानसभा का पंचम सत्र 24 फ़रवरी को महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ 25 फ़रवरी से विधानसभा सत्र शुरू हुआ जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सक्रीय भागीदारी निभाते हुए पंडरिया विधानसभा एवं प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विधानसभा में प्रश्न उठाया पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शासकीय विद्यालय में शिक्षकों के प्रशिक्षण, केम्पा मद से प्रदेश में हुए विभिन्न कार्यों की जानकारी और पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लंबित राजस्व प्रकरणों के विषय में प्रमुखता से प्रश्न किया भावना बोहरा ने स्कूल शिक्षा और शिक्षकों से सम्बंधित प्रश्न करते हुए पूछा कि वर्ष 2024 से शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों हेतु क्या कोई ट्रेनिंग प्रोग्राम, एक्सचेंज प्रोग्राम या पर्सनेलिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है यदि किया जा रहा है तो जिला-कबीरधाम व जिला-रायपुर अंतर्गत कितने शिक्षक वर्तमान अवधि तक इन प्रोग्राम के तहत लाभ ले चुके हैं इस प्रकार का कोई प्रोग्राम नहीं चलाया जा रहा है तो क्या भविष्य में शिक्षा के स्तर को और अच्छा करने हेतु ऐसे किसी प्रोग्राम की योजना है?जिसके लिखित प्रतिउत्तर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने बताया कि शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत वर्ष 2024 से वर्तमान अवधि तक जिला-कबीरधाम में 3,757 तथा जिला रायपुर में 17,599 शिक्षक लाभान्वित हुए है इसके अलावा भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लंबित राजस्व प्रकरणों के संबंध में प्रश् करते हुए पूछा कि विगत दो वर्षों में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के नजूल, नक्शा, रकबा, दूरस्तीकरण, नामांतरण, प्रमाणीकरण के कितने मामले लंबित हैं एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण कब तक कर लिया जाएगा? राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने लिखित उत्तर देते हुए बताया कि पण्डरिया विधानसभा अंतर्गत अनुभाग पूर्व में नगर पंचायत होने के कारण नजूल, नक्शा, रकबा, दुरूस्तीकरण, नामांतरण, प्रमाणीकरण के मामले लंबित नहीं है भावना बोहरा ने कैम्पा मद के तहत प्रदेश में जिला एवं विधानसभावार हुए कार्यों के संबंध में प्रश्न करते हुए पूछा कि कैम्पा मद अंतर्गत अप्रैल 2024 से 30 जनवरी 2025 तक राज्य में कितनी राशि के काम स्वीकृत किए गए? कैम्पा मद हेतु छत्तीसगढ़ राज्य को 2024-25 वित्तीय वर्ष में कितनी राशि प्राप्त हुई है एवं प्राप्त राशि में कितनी राशि के कार्य आवंटित किए गए हैं जिसके प्रतिउत्तर में लिखित जवाब देते हुए वनमंत्री केदार कश्यप ने बताया कि कैम्पा मद अंतर्गत अप्रैल 2024 से 30 जनवरी, 2025 तक राज्य में राशि 27681.91 लाख रूपये के काम स्वीकृत किए गए इसकी जिले एवं विधानसभावार जानकारी भी उन्होंने उपलब्ध कराई जिमें कबीरधाम जिला अंतर्गत कवर्धा में 1 करोड़ 47 लाख रुपए एवं पंडरिया में 1 करोड़ 16 लाख के कार्यों सहित पूरे प्रदेश में कुल 276 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई वहीं कैम्पा मद हेतु छत्तीसगढ़ राज्य को 2024-25 वित्तीय वर्ष में राशि 909.62 करोड़ रूपये प्राप्त हुए है एवं प्राप्त राशि से अबतक कोई कार्य आबंटित नही किये जाने की जानकारी उन्होंने दी भावना बोहरा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने हमें जनप्रतिनिधि के रूप में चुना है ऐसे में यह हमारी नैतिक जवाबदारी है कि उनके हित और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को हम विधानसभा में सदन व सरकार के समक्ष रखें इससे क्षेत्र एवं प्रदेश में हो रहे कार्यों के बारे में जनता को भी जानकारी मिलती हैं वहीं क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विषयों जिनके जवाब जनता चाहती हैं उससे भी वो रूबरू होते हैं पिछले 1 वर्ष से अधिक के समय में छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को जनता ने जमीनी स्तर पर देखा है और उनका लाभ आज उन्हें मिल रहा है भाजपा सरकार का लक्ष्य पारदर्शिता के साथ क्षेत्र का विकास और प्रदेश के हर व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हम प्रतिबद्धता से कार्य कर रहें हैं।

—————————————-

♦️ *स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में घटित अंधे कत्ल की गुत्थी को बिलासपुर पुलिस ने 03 घण्टे के भीतर सुलझाया।*

0

♦️ *स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में घटित अंधे कत्ल की गुत्थी को बिलासपुर पुलिस ने 03 घण्टे के भीतर सुलझाया।*

♦️ *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर घटना स्थल पर स्वयं उपस्थित रहकर दिए आवश्यक निर्देश*

♦️ *हत्या का आरोपी अपचारी बालक पुलिस हिरासत मे*

♦️ *थाना सरकंडा और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही*

आशीष कश्यप बिलासपुर :-आज दिनांक 25.02.2025 को स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में घटित एक नाबालिक बालिका की हत्या के मामले को सुलझाने मे बिलासपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। घटना की सूचना मिलने के 03 घण्टे के भीतर पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी नाबालिक बालक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

आज दिनांक 25.02.2025 को 10.20 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय को मोबाईल फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि स्वर्णिम ईरा कॉलोनी सरकडा मे 01 नाबालिक बालिका उम्र करीब 05 वर्ष कल दिनांक 24.02.2025 के शाम करीब 07.00 बजे अपने घर से बिना बताए कहीं चली गयी थी। उसका शव आज दिनांक 25.02.2025 को स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान क्र. 80 में मिला है। सूचना प्राप्त होते ही निरीक्षक निलेश पाण्डेय द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। घटना की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) अपने मातहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिध्दार्थ बघेल, प्रभारी एफएसएल यूनिट, प्रभारी फिंगरप्रिंट, प्रभारी डाग स्क्वाड एवं थाना प्रभारी सरकंडा निरी निलेश पांडेय एवं पुलिस टीम को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना किया गया एवं स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे, घटना स्थल पर मौजूद साक्ष्यों का वैज्ञानिक पध्दति से संकलन एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत मर्ग पंजीबध्द कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।

घटना स्थल के निरीक्षण पर पाया गया कि स्वर्णिम ईरा कॉलोनी बिलासपुर मे जिस स्थान पर घटना घटित हुआ है वहां पर सैकड़ों मकान निर्माणाधीन है जिसमे 01 हजार से अधिक महिला पुरूष मजदूर अपने बच्चो के साथ रहकर काम करते है। जिस नाबालिक बालिका की हत्या हुई है उसके माता पिता भी मजदूरी करते है तथा कॉलोनी में ही बने मजदूरो के क्वार्टर में निवास करते है। घटना स्थल के निरीक्षण एवं तरीका वारदात् से पुलिस अधिकारियो को यह स्पष्ट हो गया था कि घटना को बाहर के आरोपी ने घटित नहीं किया है। बल्कि कॉलोनी मे रहने वाले ने ही घटना घटित किया है इस आधार पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में कुल 05 टीमो का गठन किया गया। इनमे से 03 टीमो को कॉलोनी में रहने वालो मजदूरो एवं उनके बच्चों से पूछताछ करने हेतु, 01 टीम को कॉलोनी लगे सीसीटीवी के अवलोकन हेतु एवं 01 टीम को कॉलोनी में पूछताछ कर सूचना संकलन करने की जिम्मेदारी दिया गया।

घटना के सबंध में पूछताछ एवं तस्दीक के दौरान कॉलोनी में कार्यरत मजदूर एवं अन्य व्यक्तियों के गोपनीय तरीके से शरीरिक जांच एवं गतिविधियो पर निगाह रखा जा रहा था। जांच टीम के द्वारा ऐसे 09 संदिग्धों की पहचान की गयी जिनका गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो रहा था एवं शरीर पर चोट खरोच के निशान दिखाई दे रहे थे। उन संदिग्धों से कड़ाई एवं बारिकी से पूछताछ किया गया। इसी बीच सीसीटीवी कैमरा के अवलोकन से नाबालिक मृतिका को 01 नाबालिग बालक हाथ पकड़कर घटना स्थल की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया। उक्त नाबालिक पूर्व से ही पहचान किए गए 09 संदिग्धो मे से एक था। इस आधार पर उक्त नाबालिग बालक से पूछताछ किया गया। जिसने घटना कारीत करना स्वीकार किया है। प्रकरण मे मृतिका एवं अपचारी बालक दोनो के नाबालिग होने के कारण बाल कल्याण अधिनियम मे निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही किया जा रहा है। नाबालिग अपचारी बालक को हिरासत मे लिया गया है जिसे माननीय किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया जा रहा है।
उक्त मामले को सुलझाने में थाना सरकंडा और एसीसीयू बिलासपुर के अधिकारी और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

*धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक रूप से समृद्ध है छत्तीसगढ़ की धरती – श्री अरुण साव*

0

*उप मुख्यमंत्री ने शिवरीनारायण महोत्सव का किया शुभारंभ, अटल परिसर का लोकार्पण भी किया*

आशीष कश्यप बिलासपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ किया। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में महंत लाल दास महाविद्यालय मैदान में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक इसका आयोजन किया गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन होंगे। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े और विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुईं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शिवरीनारायण नगर पंचायत में प्रतीक्षा बस स्टैंड में नवनिर्मित अटल परिसर में भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर अटल परिसर का लोकार्पण भी किया।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने शिवरीनारायण महोत्सव का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करते हुए कहा कि त्रिवेणी संगम पर बसा शिवरीनारायण का प्रसिद्ध मेला हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। शिवरीनारायण की प्रसिद्धि प्राचीन काल से चली आ रही है। यहां के मेले की ख्याति पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों में भी हैं। हमारा शिवरीनारायण आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैं, यह पवित्र धाम है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता बहुत ही गौरवशाली रही है। छत्तीसगढ़ की धरती धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पौराणिक रूप से समृद्ध है। इसमें शिवरीनारायण का महत्वपूर्ण स्थान है। शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। यहाँ लगने वाला माघ पूर्णिमा का मेला अपनी विशेषताओं के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सर्वश्री अंबेश जांगड़े और चुन्नीलाल साहू, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

*राज्यपाल श्री डेका से सांसद डॉ. सुब्बा ने सौजन्य भेंट की*

0

*राज्यपाल श्री डेका से सांसद डॉ. सुब्बा ने सौजन्य भेंट की*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर,/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में सिक्किम के लोक सभा सदस्य डॉ. इंद्रा हंग सुब्बा ने सौजन्य मुलाकात की।

*द्वितीय चरण में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण के तहत हुए मतदान के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उप संचालक सुश्री भूमिका देसाई ने बताया कि जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 डिंडौरी से *अनीता कोमल साहू*, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 कोदवामहंत से *समुंद सिन्द्राम*, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03 बोड़तराकला से *रत्ना संजय काठले*, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 04 मनोहरपुर से *शांति देवचरण भास्कर* और निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 05 औराबांधा से *कुंती उदय जायसवाल* विजयी हुए हैं। गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण के तहत 20 फरवरी को लोरमी विकासखंड में मतदान हुआ था। इसके बाद मतदान परिणामों की गणना कर विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

*80 रुपए किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 05 रुपए*

0

*हरी सब्जियों के दाम हुए कम, किसान परेशान, आधी रह गईं कीमतें*

*गोल बाजार में पसरा सन्नटा*व्यापारियों के चहरे में छाई उदासी*

*कोमल देवांगन मुंगेलिहा*✍️✍️✍️✍️✍️


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // सब्जियों की बाजार में आवक बढ़ने के साथ ही भाव में कम होने लगे हैं। फूल गोभी, टमाटर, मटर सहित कई सब्जियों के दाम में कमी आई है। जबकि पूर्व इनके दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। दाम 70 से 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे। सब्जियों के दामों में आए कमी से लोगों को काफी राहत मिली है। बाजार में लगभग सारी सब्जियों के दामों में भारी गिरावट आई है। जो सब्जियां आज से 1 महीने पहले 50-80 रुपए प्रति किलो तक बिक रही थी अब वह सभी सब्जियां इसके आधे दाम से भी कम हो गई है। लोकल हरी सब्जियों की अच्छी आवक के चलते नगर में सब्जियों के दाम कम हो गए हैं।
सर्दियों के शुरू होते ही सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों में काफी गिरावट आ गई थी। अब सर्दी विदाई ले रहा है, लेकिन लोकल सब्जियों की आवक बढ़ गया है। इसके कारण सब्जियों के दामों में 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। टमाटर, मटर और अन्य हरी सब्जियों के दामों में कमी आई है। सब्जियों के दाम कम होने के कारण इसका सीधा फायदा सडक़ पर ठेला लगाने वाले और स्ट्रीट फूड सहित रेस्टोरेंट वालों को हो रहा है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि बीते दिनों की बात की जाए तो लगभग सभी सब्जी 50-80 रुपए से ज्यादा प्रति किलो भाव में बिक रही थी लेकिन जैसे-जैसे लोकल सब्जियों की आवक शुरू हो गया तो इसके दाम कम हो गए हैं।

*सब्जियों के दाम कम होने से ग्राहक खुश*

सब्जी लेने बाजार पहुंच रहे ग्राहक खुश हैं और पूरे सप्ताह की सब्जी एक साथ खरीद रहे हैं। इसके साथ ही ठेले लगाने वाले, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वालो को भी इसका फायदा हो रहा है। मटर, टमाटर, मिर्ची, धनिया, पत्तागोभी, फूलगोभी, लोकी, खीरा, भाजी, मूली, मेथी पालक के दामों में गिरावट आई है। कुछ दिनों पहले 40 रुपए किलो बिकने वाला आलू अब 20 रुपए किलो, मटर 80 रुपए से 30-35 रुपए प्रति किलो बिक रही है।

*किसानों के चेहरे पर उदासी*

सब्जियों में टमाटर के भाव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अगर दाम बढ़े तो ग्राहकों में हाहाकार मच जाता है। वही टमाटर के दाम गिरने से किसानों की हालत पतली हो जाती है। कुछ ऐसे ही टमाटर के भाव इन दिनों काफी कम हो गए हैं। जिससे किसानो की हालत खस्ता हो गई है। कभी 80-90 रुपए प्रति किलो बिकने वाला टमाटर आज 05 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। जब टमाटर के दाम महंगे थे तो फसल उगाने वाले भी मालामाल हो रहे थे। लेकिन आज इसको उगाने वाले किसान बेहाल है। किसानों के चेहरे पर उदासी छाई हुई है।

*मुंगेली गोल बाजार में सब्जियों के दाम*

मुंगेली गोल बाजार में सब्जियों के दाम रविवार को करेला 50 रुपए, आलू 20, नवलगोभी 15, बरबट्टी 40, भाटा 20, लवकी 15, हरा मटर 30, फूलगोभी 15, पत्तागोभी 10, शिमला मिर्च 40, हरी मिर्च 40, भिंडी 40 रुपए किलो और लालभाजी, पालकभाजी 20 रूपए किलो, मैथी भाजी 30 रूपए किलो बिक रहा है।

सब्जी व्यापारियों ने बताया कि कि चुनावी माहौल को देखते हुए बाजार सन्नाटा सा पसरा हुआ है इसे देख व्यापारियों में काफी उदासी देखने को मिल रही है । व्यापारियों का कहना है कि गांव-गांव में चुनावी माहौल होने के कारण लोग अपने गांव स्तर के चुनाव में बिजी है यही वजह से ग्रामीण बाजार नही पहुँच रहा जिसके कारण शहर में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।

*विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी द्वारा माता जीजाबाई बाल संस्कार लगाया जा रहा है केंद्र*

0

*सप्ताह में 02 दिन बच्चों को धर्म व संस्कृति से कराया जा रहा है अवगत*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी द्वारा माता जीजाबाई बाल संस्कार केंद्र लगाया जा रहा है। जिसमे सप्ताह में 02 दिन बच्चों को धर्म व संस्कृति से अवगत कराया जाता है और हनुमान चालीसा, श्री राम स्तुति, अनेको मंत्र, धार्मिक प्रेरणा स्त्रोत, आगमिक धार्मिक त्यौहार, शिष्टाचार, अनुशाशन का पालन करना आदि धर्म संस्कृति से बच्चों को अवगत कराया जा रहा है सप्ताह में दो दिन मे गुरुवार व रविवार को बाल संस्कार केंद्र लगाया जाता है। जिसमे जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुख-छाया सोनी व नगर बाल संस्कार केंद्र प्रमुख- जान्हवी ठाकुर के द्वारा बच्चों को शिक्षा दी जाती है। क्रेंद सोनार पारा राम मंदिर शाम 05 से 06 बजे लगता है इसका मुख्य उद्देश्य- सभी बच्चों को धर्म व संस्कृति से अवगत कराना है ।

*नेशनल लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु किया गया बैठक का आयोजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में दिनांक 08 मार्च 2025 को मुंगेली जिले मे लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसे सफल बनाये जाने हेतु दिनांक 22.02.2025 को जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में आवश्यक बैठक हुई। इस अवसर पर श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमति रेशमा बैरागी पटेल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुंगेली, श्रीमति कंचन लता आचला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली, एवं राजस्व विभाग से श्रीमति निष्ठा पाण्डेय, अतिरिक्त कलेक्टर जिला मुंगेली व पुलिस विभाग से पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले, अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली के द्वारा प्रशासन से सहयोग व तालमेल से अधिक से अधिक राजस्व मामलों के निराकरण हेतु रणनीति, लोक अदालत की आवश्यक व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार हेतु बैठक की गई।