Home Blog Page 458

*भूत प्रेत जादू टोना के शंका पर युवक से मारपीट करने वाले आरोपीगण गिरफ्‌तार।*

0

◆ *04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।*

◆ *कोर्रा एवं बांस की छड़ी जप्त किया गया।*

*गिर० आरोपी का नाम*

*01* शैलेन्द्र खाण्डेकर पिता गोरे लाल खाण्डेकर उम्र 35 साल

*02* मुकेश खाण्डेकर पिता गोरे लाल खाण्डेकर उम्र 30 साल

*03* मनोज खाण्डेकर पिता गोरे लाल खाण्डेकर उम्र 42 साल

*04* गोरे लाल खाण्डेकर पिता स्व. रामदयाल खाण्डेकर उम्र 69 साल सभी निवासी देवगांव थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ ग

आशीष कश्यप बिलासपुर:-* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मस्तुरी के मर्ग क्रमाक 20/2025 धारा 194 बीएनएसएस की जांच में गवाहन विस्तृत कथन किया जिसमें मृतक सरोज खाण्डेकर पिता गोरेलाल खाण्डेकर उम्र 35 साल सकिन देवगाव मस्तुरी का दिनाक 12.02.2025 को पचायत चुनाव में सरपच उम्मीद्वारी एवं पच उम्मीदारों से देवगांव के लोगो द्वारा ग्राम विकास के नाम पर कुछ सामानो की मांग किये एवं पार्टी मानने हेतु उम्मीद्वारो से चिकन पार्टी के लिए बोले जो ग्राम सरपंच के उम्मीद्वारो द्वारा चिकन पार्टी व दारू के लिए पैसा दिये जिसमें गाव के अन्य लोगो एवं मृतक सरोज खाण्डेकर के अपने घर में चिकन पाटी का आयोजन किया गया जो कि मृतक सरोज खाण्डेकर दिनाक 12.02 2025 को सुबह से शराब का सेवन करना उसके दोस्त के द्वारा बताया गया जो घटना दिनाक उत्यधिक शराब का सेवन करने से तबीयत खराब होकर जमीन में सिर के बल गिर पड़े मौके पर उसका छोटा भाई शैलेन्द्र एवं मुकेश खाण्डेकर भी चिकन पार्टी में शामिल था जो शैलेन्द्र एवं मुकेश अपने भाई को जमीन में सिर के बल गिरे होने पर भूत प्रेत का चढ़ने की बात बोलकर अपने बडे भाई मनोज खाण्डेकर एवं पिता गोरे लाल खाण्डेकर को झाड फुक के लिए बुलाना जो भोके पर मनोज खाण्डेकर एवं गोरे लाल खाण्डेकर आकर मृतक सरोज खाण्डेकर को झाड फूक के नाम पर मा बहन की गाली गलौज करते हुए हाथ में कोर्स से मारपीट किये जो विडियो वायरल में साफ-साफ दिखाई दे रहा है जो जाच में मृतक सरोज खाण्डेकर को उसके भाई मनोज शैलेन्द्र खाण्डेकर मुकेश खाण्डेकर तथा पिता गोरेलाल खाण्डेकर के द्वारा भूत प्रेत जादू टोना होने की बात बोलकर मृतक के साथ मारपीट करना पाया गया जो धारा 296.115(2), 3(5) बीएनएस 4.5.6.8 टोनही प्रताडना निवासरण अधिनियम 2005 का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है मामले की गभीरता को देखते श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(ips),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री उदयन बेहार एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सरकण्डा श्री डी आर टण्डन के दिशा निर्देश पर आरोपी शैलेन्द्र खाण्डेकर मुकेश खाण्डेकर मनोज खाण्डेकर गोरे लाल खाण्डेकर को उनके सकुनत पर दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार किये। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त कोर्रा एवं बास की छडी को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपियों को दिनाक 27.02.2025 को विधिवत गिरफतार कर आज दिनाक 28.02 2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

0

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर– बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती पुजा विधानी एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में आज आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दीं

*बिलासपुर में बुद्धिजीवी एवं व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी एवं व्यापारी सम्मेलन में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने यूनियन बजट पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे राष्ट्र के आर्थिक विकास, व्यापारिक प्रगति और सामाजिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक बताया।

श्री साहू ने कहा कि यह बजट व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है और देश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और मजबूत करेगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ला ने भी अपने विचार रखे और बजट की दूरदर्शी नीतियों पर प्रकाश डाला।

*यूनियन बजट पर प्रेस वार्ता में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा आयोजित यूनियन बजट प्रेस वार्ता में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बजट की प्रमुख घोषणाओं को देश के आर्थिक विकास और आम जनता के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने के साथ बुनियादी ढांचे, रोजगार, और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देगा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और इसे गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बजट को दूरदर्शी और समावेशी बताते हुए इसकी सराहना की।

*सीएमडी कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

– केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्री साहू ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की*

0

*स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए पुख्ता तैयारी के दिए निर्देश, लंबित विद्युत देयकों का भुगतान प्राथमिकता से करने कहा*

*सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने के निर्देश*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ सभी नगरीय निकायों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित समिति कक्ष में आयोजित बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक श्री आर. एक्का भी बैठक में मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में सभी नगरीय निकायों को केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अच्छी रैंकिंग हासिल करने के लिए पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए।
आगामी मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में सर्वेक्षण दलों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024, ओडीएफ एवं जीएफसी प्रमाणीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। श्री साव ने बैठक में सर्वेक्षण के दौरान मूल्यांकन के लिए प्रमुख दस मापदण्डों, 54 प्रमुख संकेतको एवं 166 सह-संकेतकों की जानकारी देते हुए सभी बिन्दुओं पर निकायों को वांछित तैयारियां रखने को कहा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में निकायों द्वारा अब तक की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

श्री साव ने नगरीय क्षेत्रों में दर्शनीय स्वच्छता के लिए सार्वजनिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित सफाई, ट्विन-बिन्स की उपलब्धता, शत-प्रतिशत ठोस अपशिष्ट संग्रहण एवं परिवहन, सीटीयू/ब्लैक स्पॉट/जीवीपी से मुक्त शहर, बैक-लेन/नालियों एवं जल-स्त्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी समीक्षा बैठकों में सभी नगरीय निकायों के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणामों की निकायवार समीक्षा करने की बात कही। निकायों के प्रदर्शन एवं रैंकिंग के विश्लेषण के बाद इसमें गिरावट पाए जाने पर राज्य शासन स्तर द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में निकायों में लंबित विद्युत देयकों के निपटान एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यवाहियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।गए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने को कहा। सुडा (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

*पैक्स एवं लैम्प समितियों को पीओएस मशीन, डीबीटी, खाद भंडारण और वितरण की दी गई जानकारी*

0

*कृभकों द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत जिले में सहकारी समितियों को सशक्त बनाने एवं किसानों को अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘‘कृषक भारती को-आपरेटिव लिमिटेड’’ (कृभकों) द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पैक्स एवं लैम्प समितियों को पीओएस मशीन, डीबीटी, खाद भंडारण एवं वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला के दौरान केसीसी खाद वितरण में समितियों की भूमिका को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
कृभकों द्वारा समितियों को उर्वरकों की सीधी आपूर्ति करने और किसानों को समय पर आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराने की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके अलावा किसानों को फसल विविधीकरण के प्रति जागरूक करने और धान के बदले अन्य फसलों के लिए अधिक से अधिक लोन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। गौरतलब है कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर पर केसीसी लोन उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें खाद, बीज, कृषि उपकरण और नगद राशि शामिल होती है। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में राज्य प्रमुख कृभको श्री राघवेन्द्र सिंह तोमर, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री हितेश श्रीवास, उप संचालक कृषि विभाग श्री एम. आर. तिग्गा, नोडल अधिकारी सीसीबी श्री संतोष ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं समस्त समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

*सहकारी समितियों को सशक्त एवं मजबूत बनाने बेहतर कार्य करें – कलेक्टर*

0

*जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित*

*कलेक्टर ने सहकारिता गतिविधियों पर आधारित कैलेंडर का किया विमोचन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोेरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कलेक्टर ने ‘‘सहकार से समृद्धि’’ के विजन को साकार करने, सहकारी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने, इसकी जमीनी स्तर पर पहुंच बनाने एवं सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भण्डारण योजना के क्रियान्वयन एवं निगरानी के लिए विभिन्न कार्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत में बहुद्देशीय समितियां की स्थापना, स्व सहायता समूह का सहकारी समितियां के रूप में पंजीयन, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां के कंप्यूटराइजेशन प्रधानमंत्री जन औषधि सहित विभिन्न सहकारी गतिविधियों के प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा सहकारी समितियों को सशक्त एवं मजबूत बनाने बेहतर कार्य योजना के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर ने प्रत्येक समिति को ई डिस्ट्रिक्ट में पंजीयन कराने के लिए निर्देशित किया, ताकि समिति के लोग ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं का भी लाभ ले सकें। उन्होंने सहकारिता गतिविधियों पर आधारित जिले द्वारा निर्मित कैलेंडर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडेय सहित समिति से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्री हितेश श्रीवास ने बताया कि सहकार से समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ते हुए जिले में अब तक 100 से अधिक समितियां बनाई जा चुकी हैं जिसमें पैक्स, लैंप्स एवं दुग्ध से संबंधित समितियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के अंतर्गत समितियां द्वारा दवाई दुकानों का भी संचालन किया जा रहा है। सहकारी समितियां के कॉमन सर्विस सेंटर में आईडी बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ पैक्स कंप्यूटराइजेशन का भी कार्य चल रहा है।

*मुंगेली जिले के शासकीय स्कूल धपई में समस्याओं लगा अंबार स्कूली बच्चों व शिक्षकों को हो रही परेशानी,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली = मुंगेली जिले के मुंगेली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम धपई में स्कूली बच्चों और साथ ही साथ यहां पे कार्य कर रहे लोक सेवको को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बताते चले कि प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर के अंदर में एक भवन जर्जर हो गया है जिसके निर्माण कार्य के लिए एक वर्ष पूर्व में ही प्रस्ताव भेजा जा चुका हैं, लेकिन आजतक कार्यवाही नहीं हो पाई है जिसके कारण भवन नहीं बन पाया है, इसी तरह से शौचालय में रिपेयरिंग की आवश्यकता है जो पूरी नहीं हो पाई हैं, गणित विषय का एक पद रिक्त है वो भी वर्षों तक इस रिक्त पदों की पूर्ति शिक्षा विभाग पूरा नहीं कर पाया है, व स्कूल परिसर के सामने की घेराव की स्थिति तो ठीक है लेकिन पीछे से बाउंड्रीवाल पूरी तरह से घिरा हुआ नहीं है, व क्षतिग्रस्त भी है, स्कूल के पीछे खुले खेत है जिससे कि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है बच्चे तो बच्चे हैं मैदान में खेलते खेलते व सीमा के बाहर प्रवेश कर सकते है, शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को इस तरह के छोटे छोटे कार्यों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए यहां समुचित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी की स्थिति पैदा न हो व अच्छी से अच्छी सुविधा प्राप्त कर बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सके।

*नेशनल लोक अदालत का हाट बाजार में किया गया प्रचार-प्रसार*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में 08 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाकर आमलोगों को लाभ उठाने प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खपरीकला में 27 फरवरी को लोगों को पाम्पलेट वितरण कर उनके लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का लोक अदालत में निराकरण कराने प्रेरित किया गया। इसके साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, महिलाओं के कानूनी अधिकार, निःशुल्क कानूनी सहायता आदि के संबंध में बताया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमति कंचन लता आचला ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में सिविल, दांडिक, चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक के प्री-लिटिगेशन, बीमा, विद्युत, दूरभाष, डाकघर एवं नगर पालिका के प्रकरणों का निराकरण किया जाता है। साथ ही निराकृत प्रकरणों के पारित अवार्ड-आदेश की प्रतिलिपि भी पक्षकारों को निःशुल्क प्रदाय किया जाता है।

*पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा जिला मुंगेली का किया गया वार्षिक निरीक्षण।*

0

➡ *पुलिस लाईन में परेड की सलामी लेने के पश्चात अधीनस्थ कर्मचारियों की समस्या सुनकर यथोचित निराकरण करने कहा गया।*
➡ *पुलिस महानिरीक्षक ने सम्मेलन के दौरान पुलिस विभाग में अनुशासन, जनता के प्रति उचित व्यवहार एवं थानों में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने, प्रकरण की प्रकृति अनुसार यथोचित परीक्षण, घटनास्थल का निरीक्षण कर विधि अनुसार अपराध पंजीबद्ध करने निर्देश दिये।*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- दिनांक 27.02.2025 एवं 28.02.2025 को डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर द्वारा जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
दिनांक 27.02.2025 को थाना सरगांव में सलामी पश्चात थाना रिकॉर्ड निरीक्षण कर थाना का रिकॉर्ड अच्छे से संधारण करने, लंबित अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण करने, सीसीटीएनएस के माध्यम से गुम इंसान ट्रेकिंग करने, फ्रॉड से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर पीडितों के राशि अधिक से अधिक होल्ड कराने एवं अन्य उपलब्धि प्राप्त करने निर्देशित किया गया। थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में विभिन्न रजिस्टरों को चेक किया गया एवं उनकी गुणवत्ता में सुधार लाने एवं थाना परिसर की साफ-सफाई बनाये रखने दिशा-निर्देश दिये तथा कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली का निरीक्षण किये, निरीक्षण पश्चात् पर्यवेक्षण दौरान अधीनस्थ थानों के कार्यो के गुणवत्ता बेहतर बनाने, अधिक समय से लंबित अपराधों का निराकरण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा उनके कार्यों के कुशलता एवं उदासीनता के अनुरूप ईनाम/सजा हेतु प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय प्रेषित करने दिशा निर्देश दिया गया।


दिनांक 28.02.2025 को प्रातः रक्षित केन्द्र मुंगेली में परेड की सलामी लेकर अच्छे टर्न-आउट वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत कर रक्षित केन्द्र मुंगेली के एम.टी. शाखा का निरीक्षण किये एवं वाहनों का रख-रखाव, शाखा से संबंधित रिकॉर्ड को दुरूस्त रखने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों का दरबार लगाकर पुलिस की समस्याओं से अवगत होकर उनकी सम्यक निराकरण करने आश्वासन दिये तथा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सौपे गये दायित्वों को कुशलता से कर्तव्यों का निर्वहन करने मार्गदर्शन दिये।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री संजय साहू, रक्षित निरीक्षक मुंगेली श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल एवं जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

*भाजपा नेता पं धीरज पटेरिया ने चंदशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा का किया दुग्धाभिषेक।।*

0

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर आज बलिदान दिवस *27 फरवरी* को क्रांतिवीर शहीद *चंद्रशेखर आज़ाद जी* की पुण्यतिथि पर चंद्रशेखर आज़ाद गार्डन* कंचन विहार, काली माता मंदिर के सामने,विजय नगर ,जबलपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित धीरज पटेरिया ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ मिलकर अनंत युवाओं के प्रेरणास्त्रोत अमर क्रांतिकारी आज़ाद जी का दुग्धाभिषेक कर श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि आजाद जी युवाओं के बहुत बड़े प्रेरणा स्रोत थे उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था । जबलपुर से जिला व्योरो पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट

–

* मुंगेली पुलिस द्वारा किया गया अंतर्राज्यीय लूटेरे गिरोह का पर्दाफाश*

0

➡️ चाकू एवं कट्टे की नोक पर प्रधान पाठक एवं उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाकर सोना-चांदी व नगदी रकम की लूट करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

➡️ मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

➡️ आरोपी पूर्व में भी ट्रेन हाईजैकिंग, बैंक डकैती व हथियार तस्करी जैसी बड़ी वारदात को दे चुका है अंजाम।

➡️ घटना मे प्रयुक्त देशी कट्टा एवं लूट की रकम, सोना-चांदी की गयी जप्त।

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// दिनांक 19.02.25 को प्रार्थी द्वारिका प्रसाद वैष्णव पिता लखन दास निवासी 62 वर्ष निवासी मसना थाना लोरमी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.02.25 को रात्रि करीबन 08.00 बजे किराना दुकान से समान लेकर अपने घर आया तो देखा कि घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था जिसे अंदर से खोलवाने पर दरवाजा के पीछे छिपे दो नकाबपोश लुटेरे प्रार्थी को अंदर ले गये एवं प्रार्थी व उसकी पत्नी को चाकू और कट्टे की नोक पर धमकाकर घर अंदर आलमारी में रखे गहने लगभग 10 तोला सोना और चांदी 01 किलो चांदी कीमती करीबन 08 लाख रूपये एवं नगदी रकम 03 लाख जुमला कीमती 11 लाख रूपये लूट कर प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को घर अंदर बंद कर बाहर से दरवाजा का कुण्डी लगाकर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 85/2025 धारा 309 (4), 331 (6), 127 (2) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भापुसे) के द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लोरमी श्रीमति माधुरी धिरही के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर प्रकरण में घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं सायबर सेल से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर संदेहियो का लगातार पता किया गया, विवेचना दौरान पूर्व के प्रकरण में संलिप्त संदेही राजकुमार कश्यप पिता सीताराम उम्र 55 साल साकिन ठरकपुर थाना लोरमी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी राजकुमार कश्यप का मेमोरण्डम कथन लिया गया जो दिनांक घटना को अपने साथी तौहीद खान जद व जद का साथी को बुलवाकर द्वारिका वैष्णव के घर लूटपाट करवाना स्वीकार किया गया तथा लूटे गये रकम मे से 25000/ रूपये को प्राप्त करना बताया तथा उक्त रकम में से 11000/ रूपये को खर्च हो जाना तथा तीनो आरोपी को फरार होना बताया आरोपी राजकुमार कश्यप के कब्जे से 14000 रूपये को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध थारा का सबूत पाये जाने से दिनांक 23.02.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी राजकुमार कश्यप के मेमोरण्डम कथन के अनुसार आरोपियो की पता-तलाश कर एक आरोपी तौहीद खान पिता अकबर खान को इंदाबानी मोड़ थाना सोम्मनी नेशनल हाईवे मे घेराबंदी कर संदेही अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से एवं बताये स्थान से क्रमशः सोने का झुमका 01 जोडी किमती लगभग 1.5 लाख 01 नंग नथनी किमती लगभग 26 हजार 01 नंग अगूठी किमती लगभग 47 हजार 01 नेग लाकेट किमती लगभग 13 हजार 01 सेट चोकर किमती लगभग 02 लाख 78 हजार तथा चांदी का 02 जोडी लच्छा किमती लगभग 60 हजार 01 जोडी पायल किमती लगभग 27 हजार 01 नंग करधन किमती लगभग 20 हजार 01 जोडी पायल किमती जगभग 03 हजार 01 नंग कटोरी किमती लगभग 500 सौ बिछिया 02 जोडी किमती लगभग 500 सौ चम्मच 03 नंग किमती लगभग 500 सौ की-रिंग 02 नंग किमती लगभग 02 हजार चुडा 02 जोडा किमती लगभग 01 हजार मुकुट 01 जोडी किमती लगभग 02 हजार तथा 02 नंग मोबाईल व घटना मे प्रयुक्त 02 मो.सा तथा लूट के नगदी रकम 90 हजार को अपने एचडीएफसी बैंक के खाता मे जमा करना एवं 1300 रूपये जुमला किमती 734000 लगभग व 01 नग देशी कट्टा आरोपी के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का सबूत पाये जाने से दिनांक 26.02.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना लोरमी प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव, सायबर प्रभारी उप निरी. नंदलाल पैकरा, उपनिरी. सुन्दर लाल गोरले, प्र.आर. बालीराम ध्रुव, दयाल गवास्कर, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आर. भेषज पाण्डेकर, राजू साहू, गिरीराज परिहार, अब्दुल रियाज, हेमसिंह ठाकुर, महेन्द्र सिंह, देवी नवरंग, राकेश बंजारा, अतुल सिंह, नागेश साहू, पवन गंधर्व, सुनील भास्कर, युगलकिशोर उपाध्याय की भूमिका सराहनीय रहा।

क्राईम हिस्ट्री :-

उक्त दोनो आरोपियों द्वारा वर्ष 2013 में गैंग्सटर उपेन्द्र सिंह उर्फ कबरा को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए ट्रेनहाईजैक किया गया था एवं वर्ष 2014 में दुर्ग जिले में ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हुई रॉबरी की घटना में हथियार उपलब्ध कराया गया था। उक्त आरोपियों द्वारा कोरबा, राजनांदगांव एवं अन्य जिलों में भी लूट, डकैती जैसे कई गंभीर अपराधो को अंजाम दिया जा चूका है।