Home Blog Page 457

*याद किये गए वरिष्ठ कांग्रेसी सोमवर्मा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद   सोम वर्मा  के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके 2 मिनट का मौन धारण किया गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि श्री वर्मा सरल एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे,, उनके असमय निधन से एक बडी क्षति हुई है जो अपूर्णीय है। वही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने उन्हें याद करते हुए कहा उनका निधन एक बडी क्षति है,, हमनेकांग्रेस के एक सच्चे सिपाही को खो दिया है. इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी,चंद्रभान बारमते, श्याम वर्मा, स्वतंत्र मिश्रा संजय यादव, थानेश्वर साहू,दीपक गुप्ता,जैत राम खांडे,दिलीप बंजारा,सागर सोलंकी,अरविन्द वैष्णव संजय  जायसवाल एजाज खोखर मनोज सोनकर श्रवण सोनकर  अजय साहू,याक़ूब अली,राजा मानिक,जित्तू श्रीवास्तव श्रीमती उर्मिला यादव,मंजू शर्मा, मोना नागरे नूरजहाँ, निधी सिंह ठाकुर दादू मल्हा,कलेश्व गर्ग,रमेश सिंह राजपूत,बशीर शेख,पुष्पा धृतलहरे,राहुल रुपवानी, साधना वर्मा,शिव कुमार,रवि प्रकाश,मकबूल खान, अरुण कुलमित्र, संदीप यादव शत्रुघ्न सोनकर रवि वर्मा, नवनीत शुक्ला उपस्थित रहे।

*ईडी की तानाशाहीपूर्ण कार्यवाही को लेकर जिला /शहर कांग्रेस कमेटी ने किया पुतला दहन*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तानाशाहीपूर्ण कार्यवाही और केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया. जिसमे  जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण एवं पदाधिकारीगण ,वरिष्ठ कांग्रेसजन,  कार्यकर्ता, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, निगम-मंडल-प्राधिकरण के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारीगण, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदगण , जिला पंचायत सदस्य , जनपद पंचायत के पदाधिकारी सदस्य एवं सरपंच, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी अनुषांगिक संगठन, मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी समलित हुए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार की तानाशाही और जनता की आवाज आवाज दबाने का जो कार्य किया जा रहा है हम इसका विरोध करते है, प्रदेश कांग्रेस कमेंट के निर्देश पर उक्त कार्यक्रम को रखा गया था. जिसमे बडी संख्या मे हमारे कार्यकर्ताओ ने एक जुट होकर हिस्सा लिया। आनेवाले वाले समय मे जनता ऐसे तानाशाही कार्यवाही का जवाब देगी.
वही शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने कार्यक्रम मे आये सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी,चंद्रभान बारमते, श्याम वर्मा, स्वतंत्र मिश्रा संजय यादव, थानेश्वर साहू,दीपक गुप्ता,जैत राम खांडे,दिलीप बंजारा,सागर सोलंकी,अरविन्द वैष्णव संजय  जायसवाल एजाज खोखर मनोज सोनकर श्रवण सोनकर  अजय साहू,याक़ूब अली,राजा मानिक,जित्तू श्रीवास्तव श्रीमती उर्मिला यादव,मंजू शर्मा, मोना नागरे नूरजहाँ, निधी सिंह ठाकुर दादू मल्हा,कलेश्व गर्ग,रमेश सिंह राजपूत,बशीर शेख,पुष्पा धृतलहरे,राहुल रुपवानी, साधना वर्मा,शिव कुमार,रवि प्रकाश,मकबूल खान, अरुण कुलमित्र, संदीप यादव शत्रुघ्न सोनकर रवि वर्मा, नवनीत शुक्ला उपस्थित रहे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों से किया आह्वान : शहर को स्वच्छ, सुन्दर और सुविधापूर्ण बनाने दृढ़ संकल्प से करें काम*

0

*महापौर तथा पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज जगदलपुर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, विधायकगण सर्वश्री किरण देव, विनायक गोयल, नीलकंठ टीकाम और चैतराम अटामी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बस्तर के कलेक्टर श्री हरीश एस. ने जगदलपुर के मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में महापौर श्री संजय पाण्डेय और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नए महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर जगदलपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुविधापूर्ण बनाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जगदलपुर की तरक्की के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा बीते 15 महीनो में नगरीय निकायों में 7500 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। जगदलपुर शहर में 82 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। आगामी दिनों में जगदलपुर के 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर समग्र विकास के लिए हम सब मिलकर पहल करेंगे। सांसद श्री महेश कश्यप और विधायक श्री किरण देव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जगदलपुर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए हरसम्भव पहल करने का आश्वासन दिया। बस्तर राज परिवार के श्री कमलचन्द्र भंजदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में समारोह में मौजूद थे।

*छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बारहवीं की परीक्षा प्रारंभ*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी,  कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल के तहत बारहवीं की परीक्षा आरम्भ हो चुकी है जो कि 1 मार्च 2025 से शुरू होकरा 28 मार्च 2025 तक समाप्त होनी है । इसी क्रम में लोरमी नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश सोनी नायब तहसीलदार शांतनु तारम ने थाना लोरमी थाना खुड़िया स्ट्रांग रूम पहुंचकर समयानुसार केंद्राध्यक्षों को बारहवीं के परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया । तत्पश्चात परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद,अंग्रेजी माध्यम स्कूल लोरमी, शा.क.उ.मा.वि.लोरमी, मां भारती उ. मा.वि लोरमी, सरस्वती शिशु मंदिर लोरमी,का निरीक्षण सहायक विकास खंड अधिकारी सुनील शर्मा के साथ किया गया।विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी.एस राजपूत ने बताया कि आज हायर सेकेंडरी परीक्षा मे कुल 23केन्द्र मे हिंदी विषय मे 2691 परिक्षार्थियों दर्ज मे से2649 उपस्थित व 42 अनुपस्थिति रहें। सभी केंद्र मे परिक्षार्थियों की सुविधा हेतु पेयजल, आवागमन की सुचारू सुविधा उपलब्ध है।
एसडीएम श्री अजीत पुजारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के नियमानुसार पूरे लोरमी अनुभाग में बारहवीं की परीक्षाएं आरम्भ हो चुकी है परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में कराई जा रही है साथ ही सभी परीक्षार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान किया।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में फ़ूड पार्क स्थापना, उप अभियंताओं की नियुक्ति, सड़क निर्माण और मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना के संबंध में पूछा प्रश्न*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार जनता की सुविधा एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जा रहा है गुरुवार को भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में फ़ूड पार्क की स्थापना, नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी में उप अभियंताओं की नियुक्ति, विधानसभा अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों और मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के संबंध में प्रश्न किया पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूछा कि क्या पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुई में फूड पार्क की स्थापना हेतु शासकीय भूमि को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को हस्तांतरित किया गया है? यदि हाँ तो हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण हुई है या नहीं? इसकी जानकारी देवें? यदि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तो फूड पार्क की स्थापना का कार्य कब तक प्रारंभ कर लिया जाएगा जिसके प्रतिउत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-कुई, तहसील-कुकदूर जिला कबीरधाम में स्थित शासकीय भूमि खसरा नं. 10/1 रकबा 11.498 हेक्टेयर फूड पार्क की स्थापना हेतु न्यायालय कलेक्टर जिला-कबीरधाम के आदेश द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को हस्तांतरित किया गया है भूमि का आधिपत्य राजस्व विभाग से उद्योग विभाग को सौंपा गया है मंत्रिपरिषद् के निर्णय के अनुक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, मंत्रालय के द्वारा स्थापनाधीन फूडपार्कों के लिए विभिन्न विभिन्न विकासखण्डों में कलेक्टर द्वारा हस्तांतरित की गई भूमि के आदेश में वर्णित प्रयोजन “फूडपार्क की स्थापना” के स्थान पर “फूडपार्क एवं अन्य औद्योगिक प्रयोजन” वर्णित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है तत्संबंध में कलेक्टर जिला कबीरधाम को प्रश्नाधीन भूमि के हस्तांतरण आदेश में आवश्यक संशोधन हेतु संचालनालय के माध्यम से लेख किया गया है न्यायालय कलेक्टर जिला-कबीरधाम के समक्ष हस्तांतरण आदेश में संशोधन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है संशोधन पश्चात् औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति ली जाकर अधोसंरचना विकास कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा भावना बोहरा ने सदन में कहा कि यह फ़ूड पार्क पंडरिया नगर के लिए बहुत ही महत्व रखता है क्योंकि इससे रोजगार के कई अवसर सृजन होगा इसलिए 14 महीनों में इसकी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है तो इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए उन्होंने सदन में अपना पक्ष रखा साथ ही उन्होंने प्रश्न किया कि नई औद्योगिक नीति के तहत यहां उद्योग लगाए जाने पर क्या उद्योग स्थापना करने वाले लोगों को सब्सिडी एवं छूट दी जाएगी जिसके प्रति उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है जल्द से जल्द फ़ूड पार्क निर्माण के कार्य को शुरू किया जाएगा साथ ही वहां उद्योग की स्थापना भी की जानी है और नई उद्योग नीति के नियमानुसार उद्योग स्थापित किये जाने पर सब्सिडी भी दी जाएगी नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी में उप अभियंतायों की नियुक्ति के संबंध में भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में उप अभियंता का पद कब से रिक्त है विकास कार्यों के सुगम संचालन हेतु प्रशासन के द्वारा अभी क्या व्यवस्था की गई है उप अभियंता की अनुपस्थिति में वर्तमान में किनको प्रभार दिया गया है यदि प्रभार दिया गया है तो किस विभाग एवं कहाँ पदस्थ कर्मचारियों को प्रभार दिया गया है नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में रिक्त स्थान हेतु अभियंता की नियुक्ति या पदस्थापना कब तक कर दी जाएगी जिसके प्रतिउत्तर में लिखित जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि नगर पालिका परिषद् पंडरिया में पदस्थ उप अभियंता तेजस्विनी जिरापुरे दिनांक 23.09.2024 से मातृत्व अवकाश में है नगर पंचायत पांडातराई में दिनांक 13.09.2024 एवं नगर पंचायत इंदौरी गठन दिनांक 06.10.2023 से उप अभियंता का पद रिक्त है विकास कार्यों के सुगम संचालन हेतु नगरीय निकायों के समीपस्थ निकाय में पदस्थ उप अभियंता को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है नगर पालिका परिषद् पंडरिया के विकास कार्यों के सुगम संचालन हेतु संचालनालय द्वारा विवेक रंजन तिर्की, उप अभियंता, नगर पालिका परिषद् मुंगेली को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है नगर पंचायत पांडातराई के कार्यों के संचालन हेतु श्री पी.एल. इंदौरिया, उप अभियंता, नगर पंचायत पिपरिया को एवं कलेक्टर जिला कबीरधाम के आदेश द्वारा मूलचंद कौशिक, उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग अनुविभाग पंडरिया को नगर पंचायत पांडातराई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है नगर पंचायत इंदौरी के विकास कार्यों के संचालन हेतु संजय मोटवानी उप अभियंता, नगर पंचायत देवकर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है पंडरिया विधानसभा में सड़क निर्माण कार्यों के समबन्ध में प्रश्न करते हुए भावना बोहरा ने पूछा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में बजट वर्ष 2024-25 अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के स्वीकृत कार्यों में किन-किन कार्यों का टेंडर जारी कर दिया गया है जारी हुए टेंडर के कार्यों की कुल राशि कितनी है? जारी किए हुए कितने टेंडर खोले गए हैं और कितने टेंडर निर्धारित दिनांक उपरांत भी नहीं खोले गए हैं बजट में स्वीकृत शेष कार्यों के टेंडर कब तक जारी कर दिए जाएंगे जिसके प्रतिउत्तर में लिखित जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत कुल 8 सड़क निर्माण कार्यों और 1 भवन निर्माण कार्य के लिए कुल 2964.26 लाख रुपए के टेंडर जारी किये गए हैं महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहयता योजना के संबंध में भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2022-23 से 2024-25 में 30 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के तहत कितनी महिलाओं को सहायता पहुंचाई गई है विकास खंडवार जानकारी देवे योजना में लाभान्वित महिलाओं हेतु क्या किसी तरह के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है यदि हां तो उसकी जानकारी देवें जिसके लिखित प्रतिउत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2022-23 से 2024-25 में छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित “मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना” के तहत विकासखण्ड पण्डरिया के 02 एवं सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के 01 महिला निर्माण श्रमिक इस प्रकार कुल 03 महिला निर्माण श्रमिकों को सहायता राशि प्रदान की गई है योजना” के तहत लाभांवितों को प्रशिक्षण दिये जाने का प्रावधान नहीं है छ०ग० श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित “श्रम कल्याण केन्द्रों” में सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा में उत्तीर्ण महिला प्रशिक्षणार्थी को पात्रता अनुसार “निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण योजना” अंतर्गत सिलाई मशीन से लाभांवित किया जाता है।

—————————————-

*विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं और 15वें वित्त आयोग से जुड़े प्रमुख विषयों पर विधानसभा में उठाया प्रश्न*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के चौथे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों के संबंध में प्रश्न किया इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना और 15वें वित्त आयोग की राशि के आवंटन एवं व्यय तथा प्रदेश में स्थित शासकीय अस्पतालों में गंभीर रोगों के उपचार हेतु सुविधाओं के बारे में प्रश्न किया भावना बोहरा ने प्रश्न करते हुए पूछा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कौन-कौन सी और कितनी सड़कें आती हैं और उनकी कुल लंबाई कितनी है वर्ष 2024-25 में दिनांक 31.01.2025 तक इनमें से कितनी सड़कों हेतु टेंडर जारी किया गया है टेंडर जारी करने के पश्चात कितने सड़कों का कार्य पूर्ण किया गया है एवं कितनी सड़कों का निर्माण जारी है और शेष सड़कों हेतु कब तक टेंडर जारी किए जाएंगे जिसके प्रतिउत्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत पंडरिया विधानसभा अंतर्गत कुल 50 सड़कों जिसकी लम्बाई 140.35 किलोमीटर है उनका निर्माण कार्य किया गया है जिसमें वर्ष 2024-25 में दिनांक 31 जनवरी 2025 तक उक्त सड़कों में से 04 सड़कों हेतु टेंडर जारी किया गया है टेंडर जारी करने के पश्चात पूर्ण कार्यों की संख्या निरंक है एवं 04 सड़कों नवापारा ठाठापुर से मोहभट्टा, मोहभट्टा से भिखमपुर, रगरा से गौरमाटी एवं कपरीकला के बाजार चौक से ग्राम पंचायत अमलडीहा तक का निर्माण कार्य प्रगतिरत है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लगभग 50 सड़कें आती हैं जिसमें से 37 सड़क की स्थिति बहुत ही जर्जर है और पंडरिया विधानसभा की लगभग सभी सड़कों की यही स्थिति है पिछले एक वर्ष में इन सड़कों की मरम्मत के लिए 4 बार विभागीय प्रस्ताव आ चुका है लेकिन 37 में केवल 4 सड़कों को जनवरी माह के अंत में स्वीकृति मिली है और बाकी सड़कों को की स्वीकृति कब मिलेगी इसके साथ ही उन्होंने कुम्ही से कोल्हारी कांपा सड़क निर्माण के संबंध में भी उन्होंने प्रश्न किया और पंडरिया विधानसभा में जर्जर सड़कों के जल्द निर्माण के लिए उन्होंने सदन में अपनी बात रखी भावना बोहरा ने पूछा कि 15वां वित्त आयोग कब से कब तक प्रभावशील है वित्त आयोग की अनुशंसा में 1 अप्रेल, 2020 तक से 31 जनवरी 2025 तक कितनी राशि कबीरधाम जिले में पंचायतों को किस आधार पर प्राप्त हुई पंचायत वित्त आयोग से प्राप्त राशि का उपयोग किस आधार पर करती है क्या पंचायत हेतु वार्षिक तौर पर राशि की कोई सीमा तय की गई है जिसके प्रतिउत्तर में लिखित जवाब देते हुए गृहमंत्री ने बताया कि 15 वां वित्त आयोग दिनांक 01 अप्रैल 2020 से दिनांक 31 मार्च 2026 तक प्रभावशील है दिनांक 01 अप्रैल 2020 से दिनांक 31 जनवरी 2025 तक राशि रू. 207,12,71,976.00 कबीरधाम जिले को जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार उनकी ग्रामीण जनसंख्या व क्षेत्रफल के अनुपात में प्राप्त हुई है पंचायते 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि का उपयोग शासन के निर्देशानुसार जिला स्तर पर जिला पंचायत विकास योजना (डीपीडीपी), जनपद पंचायत स्तर पर जनपद पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी) का निर्माण कर सामान्य सभा से अनुमोदन पश्चात तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) का निर्माण कर ग्राम सभा से अनुमोदन पश्चात उपयोग किया जा रहा है और पंचायत हेतु वार्षिक तौर पर राशि की कोई सीमा तय की नहीं की गई है स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के संबंध में भावना बोहरा ने पूछा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वर्ष 2023-24 से 1 फरवरी 2025 तक किस-किस मद में, कितनी-कितनी राशि प्राप्त हुई मदवार, वर्षवार एवं विकासखंडवार जानकारी देवें? प्राप्त राशि से जिले में किन-किन कार्यों के लिए या दवा व उपकरण क्रय करने के लिए कितनी राशि खर्च की गई? लिखित उत्तर देते हुए लोक स्वास्थ्य मंत्री शयाम बिहारी जायसवाल ने बताया कि पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में आरसीएच, टीकाकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम,राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन,राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण,एनपीसीडीसीएस, राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य एवं एचएसएस(आर) के तहत कुल 4 करोड़ 24 लाख 99 हजार एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1 फ़रवरी 2025 तक कुल 1 करोड़ 97 लाख 35 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है वहीं सहसपुर लोहरा ब्लॉक अंतर्गत जीवन दीप समिति,जननी सुरक्षा योजना, अनटाइड फंड, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रोत्साहन राशि के तहत 40 लाख 33 हजार एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 31 लाख 27 हजार तथा पिपरिया ब्लॉक अंतर्गत भी वित्तीय वर्ष 2023-24 में 40 लाख 91 हजार तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1 फ़रवरी 2025 तक 32 लाख 32 हजार रुपए की राशि खर्च की गई है भावना बोहरा ने प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रश्न करते हुए पूछा कि प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के ईलाज हेतु कितने जिलों में क्रिटिकल केयर यूनिट है या बनाने का प्रस्ताव है यदि है तो इस हेतु कुल कितनी राशि प्रस्तावित है क्या दुर्ग संभाग के शासकीय अस्पतालों में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया गया है यदि हां तो शासकीय अरस्पतालो में एवं इन क्रिटिकल केयर यूनिट में कुल कितने बेड होंगे एवं इस हेतु कुल कितनी राशि का प्रावधान किया गया है इसके प्रतिउत्तर में लिखित जवाब देते हुए लोक स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कुल 22 जिलों में 50 बिस्तर व एक जिले में 75 बिस्तर के क्रिटिकल केयर यूनिट स्वीकृत है जिसके अंतर्गत दुर्ग, कोंडागांव, राजनांदगांव, गरियाबंद, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर,रायगढ़,दंतेवाड़ा,जांजगीर-चाम्पा, मुंगेली, बलोदाबाजार, बलरामपुर, महासमुंद, कबीरधाम, कोरबा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सक्ती,सुकमा, कांकेर एवं रायपुर में प्रस्तावित प्रति क्रिटिकल केयर हेतु 23 करोड़ 75 लाख और बिलासपुर जिले में 75 बिस्तर के क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माणाधीन है जिसके लिए 36 करोड़ 35 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है।

—————————————-

*भूत प्रेत जादू टोना के शंका पर युवक से मारपीट करने वाले आरोपीगण गिरफ्‌तार।*

0

◆ *04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।*

◆ *कोर्रा एवं बांस की छड़ी जप्त किया गया।*

*गिर० आरोपी का नाम*

*01* शैलेन्द्र खाण्डेकर पिता गोरे लाल खाण्डेकर उम्र 35 साल

*02* मुकेश खाण्डेकर पिता गोरे लाल खाण्डेकर उम्र 30 साल

*03* मनोज खाण्डेकर पिता गोरे लाल खाण्डेकर उम्र 42 साल

*04* गोरे लाल खाण्डेकर पिता स्व. रामदयाल खाण्डेकर उम्र 69 साल सभी निवासी देवगांव थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ ग

आशीष कश्यप बिलासपुर:-* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मस्तुरी के मर्ग क्रमाक 20/2025 धारा 194 बीएनएसएस की जांच में गवाहन विस्तृत कथन किया जिसमें मृतक सरोज खाण्डेकर पिता गोरेलाल खाण्डेकर उम्र 35 साल सकिन देवगाव मस्तुरी का दिनाक 12.02.2025 को पचायत चुनाव में सरपच उम्मीद्वारी एवं पच उम्मीदारों से देवगांव के लोगो द्वारा ग्राम विकास के नाम पर कुछ सामानो की मांग किये एवं पार्टी मानने हेतु उम्मीद्वारो से चिकन पार्टी के लिए बोले जो ग्राम सरपंच के उम्मीद्वारो द्वारा चिकन पार्टी व दारू के लिए पैसा दिये जिसमें गाव के अन्य लोगो एवं मृतक सरोज खाण्डेकर के अपने घर में चिकन पाटी का आयोजन किया गया जो कि मृतक सरोज खाण्डेकर दिनाक 12.02 2025 को सुबह से शराब का सेवन करना उसके दोस्त के द्वारा बताया गया जो घटना दिनाक उत्यधिक शराब का सेवन करने से तबीयत खराब होकर जमीन में सिर के बल गिर पड़े मौके पर उसका छोटा भाई शैलेन्द्र एवं मुकेश खाण्डेकर भी चिकन पार्टी में शामिल था जो शैलेन्द्र एवं मुकेश अपने भाई को जमीन में सिर के बल गिरे होने पर भूत प्रेत का चढ़ने की बात बोलकर अपने बडे भाई मनोज खाण्डेकर एवं पिता गोरे लाल खाण्डेकर को झाड फुक के लिए बुलाना जो भोके पर मनोज खाण्डेकर एवं गोरे लाल खाण्डेकर आकर मृतक सरोज खाण्डेकर को झाड फूक के नाम पर मा बहन की गाली गलौज करते हुए हाथ में कोर्स से मारपीट किये जो विडियो वायरल में साफ-साफ दिखाई दे रहा है जो जाच में मृतक सरोज खाण्डेकर को उसके भाई मनोज शैलेन्द्र खाण्डेकर मुकेश खाण्डेकर तथा पिता गोरेलाल खाण्डेकर के द्वारा भूत प्रेत जादू टोना होने की बात बोलकर मृतक के साथ मारपीट करना पाया गया जो धारा 296.115(2), 3(5) बीएनएस 4.5.6.8 टोनही प्रताडना निवासरण अधिनियम 2005 का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है मामले की गभीरता को देखते श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(ips),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री उदयन बेहार एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सरकण्डा श्री डी आर टण्डन के दिशा निर्देश पर आरोपी शैलेन्द्र खाण्डेकर मुकेश खाण्डेकर मनोज खाण्डेकर गोरे लाल खाण्डेकर को उनके सकुनत पर दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार किये। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त कोर्रा एवं बास की छडी को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपियों को दिनाक 27.02.2025 को विधिवत गिरफतार कर आज दिनाक 28.02 2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

0

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर– बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती पुजा विधानी एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में आज आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दीं

*बिलासपुर में बुद्धिजीवी एवं व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी एवं व्यापारी सम्मेलन में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने यूनियन बजट पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे राष्ट्र के आर्थिक विकास, व्यापारिक प्रगति और सामाजिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक बताया।

श्री साहू ने कहा कि यह बजट व्यापारियों, उद्यमियों और आम नागरिकों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है और देश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और मजबूत करेगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ला ने भी अपने विचार रखे और बजट की दूरदर्शी नीतियों पर प्रकाश डाला।

*यूनियन बजट पर प्रेस वार्ता में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा आयोजित यूनियन बजट प्रेस वार्ता में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बजट की प्रमुख घोषणाओं को देश के आर्थिक विकास और आम जनता के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने के साथ बुनियादी ढांचे, रोजगार, और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देगा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और इसे गरीब, किसान, युवा व महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बजट को दूरदर्शी और समावेशी बताते हुए इसकी सराहना की।

*सीएमडी कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू*

– केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्री साहू ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की*

0

*स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए पुख्ता तैयारी के दिए निर्देश, लंबित विद्युत देयकों का भुगतान प्राथमिकता से करने कहा*

*सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने के निर्देश*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ सभी नगरीय निकायों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित समिति कक्ष में आयोजित बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक श्री आर. एक्का भी बैठक में मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में सभी नगरीय निकायों को केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अच्छी रैंकिंग हासिल करने के लिए पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए।
आगामी मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में सर्वेक्षण दलों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024, ओडीएफ एवं जीएफसी प्रमाणीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। श्री साव ने बैठक में सर्वेक्षण के दौरान मूल्यांकन के लिए प्रमुख दस मापदण्डों, 54 प्रमुख संकेतको एवं 166 सह-संकेतकों की जानकारी देते हुए सभी बिन्दुओं पर निकायों को वांछित तैयारियां रखने को कहा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में निकायों द्वारा अब तक की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

श्री साव ने नगरीय क्षेत्रों में दर्शनीय स्वच्छता के लिए सार्वजनिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित सफाई, ट्विन-बिन्स की उपलब्धता, शत-प्रतिशत ठोस अपशिष्ट संग्रहण एवं परिवहन, सीटीयू/ब्लैक स्पॉट/जीवीपी से मुक्त शहर, बैक-लेन/नालियों एवं जल-स्त्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी समीक्षा बैठकों में सभी नगरीय निकायों के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणामों की निकायवार समीक्षा करने की बात कही। निकायों के प्रदर्शन एवं रैंकिंग के विश्लेषण के बाद इसमें गिरावट पाए जाने पर राज्य शासन स्तर द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में निकायों में लंबित विद्युत देयकों के निपटान एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यवाहियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।गए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने को कहा। सुडा (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

*पैक्स एवं लैम्प समितियों को पीओएस मशीन, डीबीटी, खाद भंडारण और वितरण की दी गई जानकारी*

0

*कृभकों द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत जिले में सहकारी समितियों को सशक्त बनाने एवं किसानों को अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘‘कृषक भारती को-आपरेटिव लिमिटेड’’ (कृभकों) द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पैक्स एवं लैम्प समितियों को पीओएस मशीन, डीबीटी, खाद भंडारण एवं वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला के दौरान केसीसी खाद वितरण में समितियों की भूमिका को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
कृभकों द्वारा समितियों को उर्वरकों की सीधी आपूर्ति करने और किसानों को समय पर आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराने की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके अलावा किसानों को फसल विविधीकरण के प्रति जागरूक करने और धान के बदले अन्य फसलों के लिए अधिक से अधिक लोन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। गौरतलब है कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर पर केसीसी लोन उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें खाद, बीज, कृषि उपकरण और नगद राशि शामिल होती है। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में राज्य प्रमुख कृभको श्री राघवेन्द्र सिंह तोमर, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री हितेश श्रीवास, उप संचालक कृषि विभाग श्री एम. आर. तिग्गा, नोडल अधिकारी सीसीबी श्री संतोष ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं समस्त समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।