Home Blog Page 456

* मोटर सायकल चोरी के फरार आरोपी को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता*

0

* आरोपी मन्नू उर्फ सुशील दिवाकर निवासी चंडीपारा पामगढ़ थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा*

* आरोपी के विरूध्द धारा 303(2), 3(5) बी.एन. एस. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका हैं न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी बिजेन्द्र कुर्रे निवासी ग्राम जलसों थाना पामगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था की दिनांक 10.01.2025 के रात्रि 10.30 बजे यह अपने मोटर सायकल सी.बी. साइन क्रमांक सीजी-12 ए. जेड. 0326 से पामगढ़ से चंडीपारा गया था मोटर सायकल को दिग्विजय के घर के सामने खड़ा किया था कुछ समय बाद वापस आया तो मो0सा0 वहा पर नही था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अप0क्र0 22/2025 धारा 303(2) बी एन. एस. कायम कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी एवम मोटर सायकल की पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में मुखबिर सूचना मिला की आरोपी मोनू उर्फ कन्हैया कश्यप निवासी चंडीपारा थाना पामगढ़ का उक्त चोरी गए मो0सा0 से शराब भट्ठी आया हुआ है की सूचना पर उक्त आरोपी को चोरी हुए मोटर सायकल के साथ घेरा बंदी कर पकड़ा हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया जो घटना दिनांक को अपने साथी मन्नू उर्फ सुशील दिवाकर साथी के साथ मिलकर उक्त मो0सा0 को चोरी करना स्वीकार किया जो समक्ष गवाहों के उक्त चोरी हुए मोटर सायकल को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 17.01.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

प्रकरण के *आरोपी मन्नू उर्फ सुशील दिवाकर* निवासी चंडीपारा पामगढ़ जो घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी करना जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 01.03.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. सरोज पाटले, आर. यशवंत पाटले एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर, लंबित मंहगाई भत्ता भी दे*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली*–छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की वेतन विसंगति, क्रमोंनती और पूर्ण पेंशन की मांग को लेकर सरकार से आगामी बजट मे प्रावधान करने की मांग की है |संघ के जिलाध्यक्ष दीपक वेंताल ने बताया की प्रदेश के एलबी संवर्ग के शिक्षक प्रधानमंत्री की गारंटी अब तक लागू ना होने से नाराज है| भाजपा के घोषणा पत्र मे सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोंनती वेतनमान देने, लंबित मंहगाई भत्ता और एरियर्स राशि देने का वादा किया गया था |

शिक्षक संगठन ने मांग की है की प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन दी जाये |केंद्र सरकार की तरह 20 वर्ष की सेवा मे पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जाये | इन मांगो को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बेनर तले चरणबद्ध आंदोलन भी हो चूका है
संघ के जिला सचिव नेमीचंद भास्कर एवं ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन ने बताया की सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, क्रमोंनती और केंद्र के सामान मंहगाई भत्ता देने का मुद्दा 2023 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र मे भी शामिल था शिक्षक संगठन ने पूर्व सेवा अवधि की गणना मिशन के तहत पांच प्रमुख मांगो को लेकर लगातार आंदोलन किया है इनमें सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर एलबी संवर्ग को क्रमोंत वेतनमान देने, पूनरीक्षित वेतनमान मे सही वेतन निर्धारण करने, पूर्व सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने, केंद्र सरकार के 2सितम्बर 2008 के आदेश अनुसार 33 वर्ष की बजाय 20 वर्ष मे पूर्ण पेंशन देने और लंबित 3प्रतिशत मंहगाई भत्ता 1जुलाई 2024 से एरियर्स सहित देने की मांग शामिल है

*मुंगेली सिनेमाघरों की कमी, फिल्म देखने बिलासपुर या अन्य नजदीकी बड़े शहरों का करना पड़ रहा है रुख*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // मुंगेली में आधुनिक मनोरंजन सुविधाओं, जैसे सिनेमाघरों की कमी है, जिसके कारण फिल्म देखने के लिए बिलासपुर या अन्य नजदीकी बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। हालांकि, मुंगेली और उसके आसपास कई प्राकृतिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थल हैं जो मनोरंजन और सुकून प्रदान कर सकते हैं।

*जिले में पहले तीन सिनेमाघर होते थे अब एक भी नही*

मुंगेली जिले में पहले तीन सिनेमाघर हुआ करते थे जिसमें बड़े बाजार में कमल टॉकीज के नाम से जाना जाता था दूसरा आगर नदी के समीप राधा टॉकीज और तीसरा अग्रवाल हॉस्पिटल के पास कमल टॉकीज था, लेकिन आज जिले में एक भी टॉकीज नहीं होने के कारण फ़िल्म की शौकीन लोगों को दूसरे शहर जाने के लिए मजबूर कर रहे है।

मुंगेली में प्रमुख स्थल हैं:

इन स्थलों की यात्रा करके आप स्थानीय संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं, जो मनोरंजन का एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
मदकू द्वीप: शिवनाथ नदी के बीच स्थित यह द्वीप प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां 10वीं-11वीं शताब्दी के प्राचीन शिव मंदिर और अन्य स्थापत्य खंड मौजूद हैं। यह स्थान पिकनिक और प्राकृतिक दृश्यावलोकन के लिए उपयुक्त है।

अचानकमार टाइगर रिज़र्व: यह वन्यजीव अभयारण्य बाघ, तेंदुआ, उड़न गिलहरी और चार सींग वाले मृग जैसे विभिन्न जीवों का निवास स्थान है। यहां की हरियाली, पहाड़, नदियां और झरने ट्रेकिंग और जंगल सफारी के शौकीनों को आकर्षित करते हैं।

राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध): अंग्रेजों के शासनकाल में निर्मित यह बांध सुंदर पहाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ है, जो पिकनिक और प्राकृतिक दृश्यावलोकन के लिए एक आदर्श स्थान है।

शिव घाट: मनियारी नदी के किनारे स्थित यह धार्मिक स्थल अपने 300 साल पुराने शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां मकर संक्रांति के समय मेला भी लगता है, जो स्थानीय संस्कृति का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है।

हथनिकला मंदिर: धरमपुरा के पास स्थित यह मंदिर अष्टभुजी मां दुर्गा को समर्पित है। चारों ओर हरियाली और सामने तालाब इस स्थल की सुंदरता में वृद्धि करते हैं, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करता है।

मनोरंजन के अन्य विकल्प:

मुंगेली में आधुनिक मनोरंजन सुविधाओं की कमी के बावजूद, आप इन प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा, स्थानीय मेलों, त्योहारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर भी मनोरंजन का आनंद लिया जा सकता है। यदि आप सिनेमाघरों या अन्य आधुनिक मनोरंजन सुविधाओं की तलाश में हैं, तो निकटतम बड़े शहरों की यात्रा करना एक विकल्प हो सकता है।

*भारतीय किसान संघ की पुरानी मांग हुई पूरी चकरभाठा बना उप तहसील, ग्रामीणों को मिलेगी राहत*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // भारतीय किसान संघ जिला मुंगेली के लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। शासन द्वारा ग्राम चकरभाठा को उप तहसील घोषित किया गया है, जिससे आसपास के 62 गांवों के हजारों ग्रामीणों को प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
*प्रशासनिक कार्य होंगे आसान*

चकरभाठा उप तहसील के अंतर्गत 11 पटवारी हल्कों के राजस्व कार्य संपादित होंगे। इसमें आरआई सर्किल टेमरी के 10 पटवारी हल्के और आरआई सर्किल मुंगेली ग्रामीण का 01 पटवारी हल्का शामिल किया गया है। अब ग्रामीणों को भू-अधिकार पत्र, नामांतरण, विभाजन, खसरा-खतौनी जैसे राजस्व कार्यों के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। भारतीय किसान संघ के प्रयास लाए रंग

भारतीय किसान संघ जिला मुंगेली के अध्यक्ष विवेकानंद साहू और उपाध्यक्ष जय ओगरे के नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को चकरभाठा को उप तहसील बनाने की मांग की गई थी। उनके सतत प्रयासों से यह मांग पूरी हुई है। भारतीय किसान संघ ने सरकार के इस निर्णय पर आभार व्यक्त किया है और इसे ग्रामीणों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया है।

*नगर पालिका पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई में नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों के शपथ ग्रहण में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा*

0

0.ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया और पांडातराई नगर के विकास को मिलेगी तिगुनी रफ़्तार : भावना बोहरा।

0.हमर संकल्प पत्र एवं अटल संकल्प पत्र में किये संकल्प, पंडरिया एवं पांडातराई नगर के विकास हेतु हमारे आगामी 5 वर्षों का मिशन और विजन है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शनिवार को नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई में नवनिर्वाचित भाजपा के अध्यक्षों एवं विजयी पार्षदों ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए शपथ ग्रहण की समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी शामिल हुईं नगरीय निकाय चुनाव में पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी में भाजपा के अध्यक्षों पर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगाई है। नगर पालिका पंडरिया में भाजपा की अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे व पार्षदों एवं नगर पंचायत पांडातराई में भाजपा की अध्यक्ष सरिता रामकुमार सोनी व पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया समारोह में कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी एवं नगर पालिका पंडरिया चुनाव प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास भी उपस्थित रहे जिन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं पार्षदगणों को बधाई व शुभकामनाएं दी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई के नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में हम सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट और एकमत होकर आगे बढ़ना होगा तभी हम अपने वार्ड, नगर व क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ा सकते हैं जब विषय जनहित से जुड़ें हों और जनता की भलाई एवं क्षेत्र के विकास की हो तो हम सभी को एकमत होकर उन कार्यों और योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करना होगा तभी हमारा नगर और पंडरिया विधानसभा समृद्ध व विकसित बनेगा विगत 14 महीनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इसी उद्देश्य व लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है अब यह अवसर हमें मिला है कि डबल इंजन भाजपा सरकार की कुशल नीतियों, विकास कार्यों और जन कल्याण के प्रति समर्पित योजनाओं को ट्रिपल इंजन की रफ़्तार से हमारे नगर व शहर तक पहुंचाएं मैं नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सभी पार्षदों से यह कहना चाहती हूँ कि हम सभी मिलकर अपने वार्ड, क्षेत्र व शहर का विकास सुनुश्चित करेंगे जनता की आकाँक्षाओं को पूरा करना एवं अधोसंरचना विकास और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करना के लिए संयुक्त साझेदारी हमें निभानी होगी भावना बोहरा ने आने आगे कहा कि चुनाव के पूर्व “हमर संकल्प पत्र” में पंडरिया नगर पालिका तथा नगर पंचायत पांडातराई में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग और क्षेत्र में अधोसंरचना विकास, महिलाओं को रोजगार, व्यापारियों को सुविधा व सुरक्षा, शिक्षा, स्ट्रीट वेंडर्स, सड़क,बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं और प्रमुख घोषणाओं को उल्लेखित किया गया है मोदी जी की गारंटी में किये अपने संकल्पों को जिस दृढ़ता से हम पूरा कर रहें हैं निश्चित ही “अटल संकल्प पत्र” एवं “हमर संकल्प पत्र” में किये अपने वादों को हम पूरा करेंगे हमारा प्रमुख उद्देश्य केवल योजनाओं का निर्माण नहीं, बल्कि उन योजनाओं को साकार रूप में लागू कर, नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारना और क्षेत्र में अधोसंरचना व विकास कार्यों को गति देना है डबल इंजन भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकास के राह पर अग्रसर किया है हमारे यह संकल्प भी ट्रिपल इंजन की सरकार के साथ जनसहयोग व समर्थन से तिगुनी रफ्तार से नगर के विकास एवं जनसविधाओं के विस्तार को पूरा करने के लिए हमने आगामी पांच वर्षों के लिए अपना विजन और मिशन तय किया है हमर संकल्प पत्र में हमने पंडरिया में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग जैसे सर्वसुविधा युक्त बस स्टैंड निर्माण नगर के मुख्य मार्ग हरिनाला से लोरमी रोड को आदर्श रोड बनाएंगे महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से महिला चौपटी एवं महिला व्यावसायिक कॉमप्लेक्स और अंबिकापुर की तर्ज पर वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना करेंगे सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख स्थानों एवं चौक-चौराहों में सीसी टीवी कैमरा पीएम स्वनिधि योजना के तहत ठेला व गुमटी लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को 30,000 रुपए की आर्थिक सहयता जैसे अपने वादों को हम आप सभी क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पूरा करेंगे उसी प्रकार पांडातराई नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए पांडातराई को उप तहसील बनाने का हमने संकल्प किया है इसके साथ ही पंडरिया में की गई प्रमुख घोषणाओं के साथ ही पांडातराई में महाविद्यालय जाने वाली सड़क को पक्की सड़क, नया बस स्टैंड निर्माण, वार्डवासियों के लिए पृथक सोसायटी, सर्व समाज हेतु मांगलिक भवन, स्वच्छ पेयजल के लिए पाइप लाइन का विस्तार, सुव्यवस्थित चौपाटी एवं किड्स प्ले एरिया, चारभाठा-पुद्की होते हुए दशरंगपुर (धर्सा रोड) तक सड़क का निर्माण, नयापारा में अवैध कब्ज़ा को हटाकर गार्डन निर्माण करना और भी विभिन्न घोषणाएं पांडातराई के विकास, अधोसंरचना निर्माण और जनहित के लिए हमने की है और इन सभी कार्यों को पूरा करते हुए हम विकसित पंडरिया-विकसित छत्तीसगढ़ के अपने लक्ष्यों को हासिल करेंगे कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठजन, क्षेत्र के प्रबुद्धजन, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*डबल इंजन की सरकार जनता की समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है एवं जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता – श्री तोखन साहू*

0

 

*केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सौजन्य भेंट, जताया आभार*

*क्षेत्रीय समस्याओं पर, मंत्री ने जल्द निजात दिलाने बात कही*

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर : केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू से मुंगेली जिला पंचायत की नवनिर्वाचित सदस्य अंम्बालिका साहू एवं अनिता साहू सहित जनपद सदस्य, पार्षद एवं सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर मंत्री श्री साहू ने प्रतिनिधियों से संसदीय क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की एवं उनकी प्राथमिकताओं को ध्यानपूर्वक सुना। क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री श्री तोखन साहू ने आश्वासन दिया कि डबल इंजन की सरकार जनता की समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है एवं जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने मंत्री श्री तोखन साहू का आभार व्यक्त किया।

*शहर के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ करें काम – श्री अरुण साव*

0

*उप मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज खरसिया नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। रायगढ़ के सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह और जगदलपुर के विधायक श्री किरण देव भी समारोह में शामिल हुए।

खरसिया नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कमल गर्ग और पार्षदों ने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की उपस्थिति में शपथ लिया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदगण खरसिया शहर के समग्र विकास के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे। अटल विश्वास पत्र में किए गए हर वादे के साथ ही वे शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुविधापूर्ण बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे, ऐसा विश्वास है। सरकार द्वारा इसमें हर तरह का सहयोग प्रदान किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह को सांसद श्री राधेश्याम राठिया और श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा विधायक श्री किरण देव ने भी संबोधित किया। रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, श्री अरुणधर दीवान, श्री विजय अग्रवाल, श्री गुरपाल भल्ला, श्री श्रीकांत सोमावार और श्री सुभाष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

*देवांगन समाज की मुक्तिधाम का किया औचक निरीक्षण*

0

*मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की समझौता नही – अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // देवांगन समाज के मुक्तिधाम में निर्माण कार्य लगातार किया जा रहा है। इस दौरान देवांगन समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता सहित समाज के सक्रिय सदस्य मुक्तिधाम पहुंचे और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की समझौता नही करने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश देवांगन समाज उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन और सक्रिय सदस्य नानू देवांगन मौजूद रहे।

*सेवानिवृत्त अधिकारी को दी गई भावभीनी बिदाई*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // श्रम पदाधिकारी मुंगेली में पदस्थ श्रम निरीक्षक जी.आर. आर्मो 62 वर्ष शासकीय सेवा पूर्ण करने पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान अधिकारियों की तरफ से पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंट किया। उन्होंने सेवा अवधि के दौरान श्री जी आर आर्मो की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। श्री जी आर आर्मो ने अपने सेवाकाल के दौरान विभागीय उपलब्धियों को रेखांकित किया। इस अवधि में समस्त अधिकारियों की सहयोग के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रम विभाग से अभिषेक सिंह ठाकुर, श्रम उपनिरीक्षक श्री संतोष साहू, श्रम उपनिरीक्षक कु. अंजू साहू, सहायक ग्रेड 2, लखेश्वर प्रसाद साहू, नरेंद्र राजपूत, रितेश ठाकुर सहित विभागीय स्टाफ उपस्थित मौजूद रहे।

*शिवघाट मेला आगर मोहपाड़ नदी संगम में धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि पर्व*

0

*जिले के ग्राम सँगवाकापा में तीन दिवसीय मेला का हुआ समापन*

**तीन दिवसीय में एक से बढ़कर एक गीत कलाकारों ने प्रस्तुत कर लोगों को झूमने के लिए किया मजबूर*


तिजराम साहू ब्यूरो  मुंगेली // महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तीन दिवसीय शिवघाट मेला आगर मोहपाड़ नदी संगम ग्राम सँगवाकापा में आयोजित किया गया। जिसमें मेले के तीनों दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया। महाशिवरात्रि के प्रथम दिन 26 फरवरी को जगराता ग्रुप सुकृता ध्रुव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 27 फरवरी को श्री साँई म्यूजिक ग्रुप द्वारा देवी भजन गीत गाकर समा बांधा। इसी तरह 28 फरवरी को भक्ति जगराता ग्रुप बुंदेली एक से बढ़कर एक गीत गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। तीन दिवसीय मेले में धार्मिक और संस्कृति कार्यक्रमों की झूम रही। बड़ी उत्साह के साथ मेला को मनाया गया। मेला में आकाश झूला इस बार आकर्षक का क्रेंद बना, जिससे बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।

मेला देखने आए लोगों ने कहा ऐसे आयोजनों से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलता है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मेलजोल भी बढ़ता है। मेला को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष अजय साहू, लक्की जायसवाल, उपाध्यक्ष रामू पोर्ते, जितेंद्र साहू, सचिव राकेश साहू, उमेश जगत, सहसचिव सचिन देवांगन, सुखनंदन साहू, कोषाध्यक्ष सुनील मरकाम, रामचन्द नट, संचालक राजेश साहू, लुकराम साहू और संजय साहू सहित ग्रामवासियों के विशेष योगदान रहा