Home Blog Page 455

* सूना मकान पाकर चोरी करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*

0

* सूना मकान पाकर चोरी करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली  पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे की गई कार्यवाही

थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्रांतर्गत ग्राम मानपुर स्थित सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी तुलेश्वर महिलांग से 36000 रूपये नगद एवं घटना मे प्रयुक्त हसिया को किया गया बरामद

*वर्ल्ड चैंपियन अर्जुन भाटी की बहन की शादी में पहुंचे नेशनल अवार्डी विपुल जैन*

0

नोएडा, उत्तर प्रदेश। गोल्फ के नेशनल प्लेयर एवं वर्ल्ड चैंपियन अर्जुन भाटी की बहन डॉक्टर तान्या भाटी की ग्रेटर नोएडा के द गोल्डन ड्रीम्स फार्म हाउस में शाही शादी हुई। इस शादी समारोह में देश की अनेक जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। बागपत के रहने वाले नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन भी शादी समारोह में पहुंचे और अपना आशीर्वाद दिया। डॉक्टर तान्या भाटी के मामा संदीप बादल प्रधान कैडवा व राजकिशोर प्रधान कैडवा ने आये सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस शादी की खास बात यह रही की इसमें डॉक्टर तान्या भाटी के पिता एवं ओम प्रोपटेक कंपनी के मालिक बॉबी भाटी ने कन्यादान के रूप में दुजाना गांव में स्थापित दादी सती मंदिर को संवारने के लिए 51 लाख रुपये तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बालिका डिग्री कॉलेज दुजाना को 51 लाख रुपए दान में दिये। इस शादी समारोह में बागपत के जिला पंचायत अध्यक्ष जयकिशोर, नोएडा के सांसद महेश शर्मा, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, इंडिया एक्सपो मार्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस राकेश शर्मा, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर समेत कई हस्तियां पहुँची।

*माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार *

0

*माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार *

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाकी में उड़न दस्ता दल के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें आरकेडी वैष्णव निरीक्षक ने बताया कि कक्षा दसवीं विषय अंग्रेजी में दर्ज 189 उपस्थित 188 एवं एक छात्र अनुपस्थित रहाl परीक्षा केंद्र में परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित किया जा रहा है जिसमें बाकी, फंडवानी, निर्जांम केछात्र-छात्र शामिल है l इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष मोहन उपाध्याय ,सहायक सीमा मरावी, विक्रम सिंह ,ऐश्वर्या यादव, मंजुला मिश्रा आशुतोष शर्मा, देवेंद्र सिन्हा, उमा उपाध्याय, सोनल दुबे, दीप श्री महिलांग, सत्येंद्र गिरी गोस्वामी उपस्थित रहे

*राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में मुंगेली के 12 खिलाड़ियों का चयन,बढ़ाएंगे जिले का गौरव…*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली- छत्तीसगढ़ – रेन सीन कान छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन, मुंगेली जिला कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए मुंगेली जिले के 12 होनहार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों की सूची में दिव्या भोसले चंद्रदेव सिंह नमीषा सोनवानी दिनेश वर्मा देवराज साहू हर्षित सोनवानी यशराज सोनवानी समर शास्त्री अभिषेक पाटले आकांक्षा मरकाम मुस्कान यादव सूरज निर्मलकर, का नाम शामिल है सभी खिलाड़ी मुंगेली जिले के प्रशिक्षक बहोरन वर्मा के नेतृत्व में कराटे के विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

अब ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी मुंबई और देहरादून में आयोजित होने वाले नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में अपना दमखम दिखाएंगे। छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत एस मिश्रा ने यह बताया कि, यह मुंगेली जिले के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि इस जिले के युवा अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे।
मुंगेली जिले के इन खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बिल्हा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सरगांव मंडल अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, सरगांव, जिला पंचायत सदस्य और सरगांव के सभी पार्षदों ने खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बताया गया कि नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानंद साहू और भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पोषण यादव तथा प्रदेश पदाधिकारी रणजीत सिंह भी इसी संस्था के प्रशिक्षित है।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा
“आप सभी ने कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के बल पर इस उपलब्धि को हासिल किया है। हम आप सभी से आशा करते हैं कि आप राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने गांव, ब्लॉक, जिला और राज्य का नाम रोशन करेंगे। हमारी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ हैं।”
छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन एवं मुंगेली जिला कराटे एसोसिएशन के जिला प्रशिक्षक बहोरन वर्मा ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने इससे पहले राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ।
उन्होंने कहा,
“कराटे न केवल एक खेल है, बल्कि यह आत्मरक्षा, अनुशासन और मानसिक मजबूती का एक महत्वपूर्ण साधन भी है। हमारे खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करेंगे और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करेंगे,।
यंह सभी खिलाड़ी कई महीनों से कठिन अभ्यास कर रहे हैं। इनके प्रशिक्षण में प्रतिदिन कई घंटे की मेहनत शामिल है, जिसमें फिटनेस ड्रिल, कराटे की तकनीकी दक्षता, मानसिक तैयारी और आत्मरक्षा की रणनीतियां शामिल हैं।

प्रशिक्षक बहोरन वर्मा ने जानकारी में बताया कि,
“हमारे खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत की है। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन इनकी लगन, कड़ी मेहनत और कोचों के मार्गदर्शन से यह संभव हो पाया है। अब जब वे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे, तो हम उनसे पदक जीतने की पूरी उम्मीद करते हैं।”

*मुंगेली कराटे संघ का योगदान*

मुंगेली जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव और अन्य पदाधिकारियों ने भी इन खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि कराटे संघ हमेशा से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा,
“मुंगेली जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारी संस्था निरंतर प्रयासरत है। कराटे केवल आत्मरक्षा का एक साधन ही नहीं, बल्कि यह एक अंतरराष्ट्रीय खेल भी है, जिसमें हमारे जिले के बच्चे अच्छा कर रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।”
इंन खिलाड़ियों की सफलता में उनके परिवार, स्कूल और समुदाय का भी विशेष योगदान रहा है। उनके माता-पिता और प्रशिक्षकों ने उनकी हर संभव सहायता की, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन कर सकें।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा,
“हम अपने खिलाड़ियों के हर कदम पर उनके साथ हैं। खेलों के माध्यम से ही बच्चे अनुशासन, मेहनत और आत्मनिर्भरता सीखते हैं। हमारी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी।”
मुंगेली जिला कराटे एसोसिएशन, रेन सीन कान छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन और पूरे जिले की जनता इन युवा कराटे खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

*संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा*
“राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलना बड़ी उपलब्धि है। हम आशा करते हैं कि ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से देशभर में मुंगेली जिले का नाम रोशन करेंगे।”
इस ऐतिहासिक क्षण पर मुंगेली डिस्ट्रिक्ट कराटे यूनियन की ओर से सभी 12 खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए प्रदान की गई।

*शपथ से पहले ही नगर पालिका अध्यक्ष सक्रियता दिखाते हुए, वार्ड क्रमांक 6 में सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू*

0

परमहंस वार्ड के नागरिकों और स्कूली बच्चों को मिलेगी राहत

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली वार्ड क्रमांक 3 सुभाष वार्ड, जो परमहंस वार्ड के अंतर्गत आता है, में स्थित गर्ल्स स्कूल से ठाकुर कॉम्प्लेक्स तक की सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी। इस सड़क से गुजरने वाले आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

पूर्व में ही इस सड़क के सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए योजना तैयार कर अनुमति ली जा चुकी थी। अब, नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में इस कार्य को त्वरित रूप से शुरू करने का निर्णय लिया गया। शपथ ग्रहण से पहले ही सक्रियता दिखाते हुए, नगर पालिका अध्यक्ष ने ठेकेदार के समक्ष इस कार्य को प्राथमिकता देने की बात रखी, जिसके बाद निर्माण कार्य तुरंत प्रारंभ कर दिया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस सचिव मक़बूल खान, राजा समेत कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से उन्हें और स्कूली छात्रों को काफी राहत मिलेगी। जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस प्रकार की तत्परता से लोगों में विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक उम्मीदें जगी हैं।

*बढ़ती गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से आमजन को हो रही भारी परेशानी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली में बिजली कटौती की समस्या को लेकर लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है। बढ़ती गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से आमजन को काफी परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक तरफ बिजली का बिल बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर कटौती भी बढ़ती जा रही है, जिससे वे दोहरी मार झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से बिजली बार-बार बंद हो रही है, जिससे व्यापार, घरेलू कामकाज और छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं, बिजली विभाग से शिकायत करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। लोगों की मांग है कि प्रशासन और बिजली विभाग इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें, ताकि गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।

*अवैध रूप से गिट्टी का भंडारण पढ़िये पूरी खबर*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर:-यह कोई खदान नहीं है वार्ड नंबर 15 का रिहाइसी क्षेत्र है ठेकेदार के द्वारा अवैध रूप से गिट्टी का भंडारण करके लाना ले जाना किया जा रहा है वार्ड नंबर 14 15 के निवासी धूल से पूरी तरह परेशान है नियमानुसार गिट्टी के भंडारण के लिए भंडारण लाइसेंस होना चाहिए लगातार जल का छिड़काव होना चाहिए ठेकेदार कहता है किसी का हिम्मत नहीं है जो मेरे खिलाफ कुछ लिख पढ़ दे।खनिज विभाग एक हाईवागिट्टी पकड़कर थाने में खड़ा करता है तो 35000 जुर्माना होता है इसका लगभग 500 हाईवा डंप हो चुका है जिसका जुर्माना लगभग साढ़े तीन करोड़ बनता है अब समझ लीजिए कितना बड़ा ठेकेदार है।

*जांजगीर-चांपा अकलतरा विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह जी के मांग एवं प्रयास से आज विधानसभा क्षेत्र को सड़कों और सिंचाई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, 48 गांवों को मिलेगा लाभ*

0

अकलतरा क्षेत्र को सड़कों और सिंचाई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, 48 गांवों को मिलेगा लाभ :- विधायक राघवेन्द्र सिंह

विधायक राघवेन्द्र सिंह:- यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है कि मेरे पिता जी का सपना साकार हो रहा है। परसाही बाना लिफ्ट इरीगेशन योजना से सूखे क्षेत्र में भी किसान दो फसल ले सकेंगे। यह परियोजना किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर एक बड़ी खबर आई है। विधायक राघवेन्द्र सिंह के सतत प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रमुख सड़कों और परसाही बाना लिफ्ट इरीगेशन सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना से अकलतरा और बलौदा के 48 गांवों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और 13,000 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।

आज विधानसभा में 2025-26 का बजट पेश किया गया, जिसमें अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांगों को स्वीकार कर लिया गया। इन विकास कार्यों में अकलतरा में बायपास रोड, कोटमी सोनार से लीलागर नदी तक सड़क, पड़रिया से ढोरला तक सड़क, महुदा-बलौदा-नैला मार्ग का चौड़ीकरण और बलौदा में रिंग रोड का निर्माण शामिल है।

यह लिफ्ट इरीगेशन योजना हसदेव बांगो परियोजना के तहत विकसित की जाएगी, जिसमें मोटर पंपों के माध्यम से पानी को पूरे दबाव से प्रवाहित किया जाएगा। इससे अकलतरा और बलौदा के गांवों में जल संकट दूर होगा और किसान निर्भर खेती कर सकेंगे।

स्थानीय किसान:- अब हमें सिर्फ बारिश के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। यह योजना हमें दो फसल लेने का मौका देगी, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि अकलतरा विधायक की मांगों को पूरी प्राथमिकता दी जाएगी। इससे साफ है कि विधानसभा में विधायक राघवेन्द्र सिंह की मजबूत उपस्थिति और जनता के हित में किए जा रहे प्रयासों को सरकार भी नजरअंदाज नहीं कर सकती।

*कृषकों को सुगमता पूर्वक बीज,उर्वरक,कीटनाशक आदान सामाग्री उपलब्धता हेतु जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा सघन जांच अभियान जारी*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा  / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला स्तरीय उर्वरक नियंत्रण दल द्वारा जिले के कृषकों को सुगमता पूर्वक गुणवत्तायुक्त कृषि आदान बीज,उर्वरक,कीटनाशक उपलब्ध हो इस हेतु निरीक्षण दल द्वारा लगातार जिले में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन जांच किया जा रहा है । उप संचालक कृषि श्री ललित मोहन भगत ने बताया कि विकासखण्ड नवागढ़ में ग्राम कटौद में कृषको के द्वारा अधिक मुल्य पर उर्वरक विक्रय की शिकायत पर जांच किया गया , जिसमें दिनेश यादव के घर में अवैध यूरिया भंडारण पाया जाने के फलस्वरूप कार्यवाही की गई । संबंधित से जप्त 86 बोरी यूरिया , 10 बोरी एनपीके और अन्नदाता सुपर फास्फेट 15 बोरी को नवागढ़ थाना प्रभारी के हस्ते विधिवत सुपुर्द किया गया । इस अवसर पर श्री मनीष कुमार मरकाम, श्री आर के सोनवानी श्री डी एस नेताम श्री जे पी बघेल, शिव कुमार राठौर, श्री धनंजय साहू उपस्थित थे।

* सट्टा खिलाने वाले दो आरोपीयो को किया गया गिरफ्तार थाना चाम्पा/सायबर टीम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

0

*आरोपियों के कब्जे 02 नग मोबाइल एवं नकदी रकम 1,00,500/रुपया बरामद किया गया*

*आरोपी*

*(1) विजय कसेर पिता रविशंकर कसेर उम्र 43 साल निवासी सोनारिन घाट चाम्पा*

*(2) प्रकाश देवांगन पिता स्व गोविंद देवांगन उम्र 39 वर्ष पता बरछा पारा चाम्पा थाना चाम्पा*

* आरोपीयो के विरूद्ध धारा 7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा *श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा जुआ सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार* के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा/ साइबर टीम जांजगीर को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि भाले राय मैदान चाम्पा में *सोनारिन घाट चाम्पा निवासी विजय कसेर* मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जहाँ विजय कसेर व प्रकाश देवांगन दोनों चैंपियन ट्रॉफी में ऑनलाइन आई डी के माध्यम से क्रिकेट का रुपये से दांव लगाकर हार जीत का सट्टा खिला रहे थे जो विजय कसेर से एक मोबाइल व नगद एक लाख पांच सौ रूपये व प्रकाश देवांगन से एक नग मोबाइल जिसमे क्रिकेट मैच का जानकारी लेन देन को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना चाम्पा में अपराध कमांक 69/ 25 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 01.03.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार पटेल थाना प्रभारी चाम्पा,सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय, महिला प्रधान आर श्यामा जायसवाल,सायबर टीम जांजगीर से प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह, प्रधान आर. मनोज तिग्गा, आरक्षक प्रदीप दुबे, रोहित कहरा व थाना चाम्पा स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।