Home Blog Page 453

*समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों एवं पालकों और अभिभावकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय मार्गदर्शन में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत गृह आधारित शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग बच्चों एवं पालकों और अभिभावकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन बीआरसी केंद्र मुंगेली में किया गया। कार्यक्रम में मुंगेली ,लोरमी एवं पथरिया ब्लॉक से कुल 12 बच्चे और 12 पालकगण शामिल हुए । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी के घृतलहरे , डी.एम.सी.श्री अजयनाथ एवं एपीओ श्री अशोक कश्यप एवं बीआरपी श्री संजीव सक्सेना, प्रिया यादव, स्पेशल एजुकेटर श्री कौशल पात्रे, अरुण कुमार बघेल शामिल हुए । कार्यक्रम का संचालन स्पेशल एजुकेटर मुंगेली श्री कौशल पात्रे के द्वारा किया। कार्यक्रम में गृह आधारित दिव्यांग बच्चों के शिक्षा एवं उसके दैनिक जीवन में होने वाली क्रियाकलापों के संदर्भ में विस्तार से समझाया गया ताकि बच्चे समाज के मुख्यधारा से जुड़ सके।

*पंजाब नैशनल बैंक द्वारा ऋण मुक्ति शिविर का किया आयोजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // पंजाब नैशनल बैंक द्वारा पूरे देश में *ऋण मुक्ति शिविर* का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय- बिलासपुर के अंतर्गत आने वाली शाखाओं – मुंगेली, खपरीकलां, शारदा और बरेला के ऋणधारकों हेतु शाखा मुंगेली में *ऋण मुक्ति शिविर* का आयोजन किया गया। शिविर में ऋणियों को *एक मुश्त समझौते* का लाभ प्रदान किया गया । इस अवसर पर मंडल कार्यालय बिलासपुर से उप मंडल प्रमुख श्री दिव्य रंजन नायक, मंडल शास्त्र प्रमुख श्री दीपराज तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान कार्यालय से पी सी बेहरा महाप्रबंधक तथा अंचल शास्त्र प्रमुख श्री विश्वास जी सहायक महाप्रबंधक उपस्थित हुए। ऋण मुक्ति शिविर में बैंक द्वारा कुल रुपए 03 करोड़ का एक मुश्त समझौता किया गया।

*”ग्राम धपई के नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का लिया संकल्प”*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // विकासखंड मुंगेली के ग्राम धपई के नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प” लिया। ग्राम धपई में उपसरपंच के रूप में निर्विरोध श्री कृष्णा यादव को लगातार तीसरी बार ग्राम पंचायत धपई के लोगों की आशीर्वाद मिला। यह आशीर्वाद उनकी निष्ठा, सेवा और ग्राम विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इसके साथ ही, माल गुजार करही ठाकुर श्री राधाशरण सिंह, डॉ. प्राधेन सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अनुज राम यादव, सरपंच रघुवीर सिंह परिहार, सरपंच अंगद सोनवानी, जनपद सदस्य राणा प्रताप सिंह सहित सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामवासियों ने इस निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतंत्र को सशक्त किया।
नवनिर्वाचित सरपंच अंगद सोनवानी, उपसरपंच कृष्णा यादव और समस्त पंचगण को बधाई व शुभकामनाएँ दी। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच व पंच में ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की बात कही। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग और समर्थन से ग्राम पंचायत धपई निश्चित ही आगे बढ़ेगा और विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर रामातार पांडे, सत्येन्द्र पांडे, मुकेश साहू सहित गांव के लोग मौजूद रहे।

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण एवं रैली कार्यक्रम*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 24 फरवरी 2025 से 08 मार्च 2025 तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत लिंग आधारित भ्रूण हत्या को रोकने बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चत तथा उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा के निर्देशानुसार जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इस अवसर पर दिनांक 07 व 08 मार्च को नवीन शास. महाविद्यालय जरहागांव, शास. हायर सेकेण्डरी स्कूल जरहागांव, शास. माध्य. शाला सुरेठा, शास. हाई स्कूल सुरेठा, शास. प्राथ. शाला बरईदरहा आवास में संरक्षण अधिकारी श्रीमती सीतामणी कच्छप, श्री लक्ष्मीनारायण सोनवानी एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक सुश्री सुनीता दादवानी के द्वारा बच्चों को गुड टच बैड टच, बच्चों की सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 एवं सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाइन 181 के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर बल दिया गया तथा जन सामान्य में जागरूकता लाने के लिए शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं रैली निकाली गयी। इस अवसर पर प्रार्चाय नन्दिनी तिवारी, श्री नेतराम कुर्रे, श्रीमती शशि प्रभा सोनी, श्रीमती दीप्ती उपाध्याय एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे ।

*जांजगीर चांपा में बुजुर्ग व्यक्ति और युवक की हुई मौत, शराब पीने से बिगड़ी थी तबियत*

0

देशी शराब पीने से मौत की आशंका

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाम्पा जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली गांव में दो लोगो की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई,, दोनों मृतकों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गाता है, परिजनों के मुताबिक कल रात दोनों ने मिल कर देशी शराब पी थी, जिसके बाद दोनों बेहोश मिले और नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

नवागढ़ थाना के भठली गांव में गुरुवार की शाम करीबन 5 से 6 बजे सीता राम सतनामी और रोहित तेंदुलकर की संदिग्ध अवस्था में मिले, जिसकी सूचना परिजनों को दी गई, परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए नवागढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ से रोहित सतनामी को जिला अस्पताल रेफर किया गया और दोनों को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया,,मामले ने नवागढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

मृतक रोहित तेंदुलकर के भाई ने बताया कि रोहित मजदूरी का काम करने के बाद शाम को घर पंहुचा और घूमने के लिए बाइक लेकर निकला, 15 मिनट बाद फोन से सूचना मिली कि उसकी तबीयत बिगड गई है,आसपास के लोगो से पूछने पर पता चला कि राम गोपाल ने लाकर सीता राम सतनामी और रोहित को देसी शराब दिया और चले गया , जिसे रोहित और सीता राम ने पी और कुछ समय बाद मुँह से झाग निकलने लगा, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, परिजनों ने इस मामले की जाँच और दोषियों के खिलाफ करवाई की मांग की।

नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोकदा और अमोदा गाँव में भी दो साल पहले इसी तरह शराब पीने से मौत हुई थी,,और एक बार फिर शराब ने फिर से एक जान ले ली है, पुलिस इस मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, शराब में जहर था या कुछ और इसका खुलासा होने के बाद पूरे प्रकरण की जाँच करेंगी।

*KSK पॉवर प्लांट में मजदूरों का हो रहा शोषण*

0

*प्लांट के अधिकारी कुणाल प्रसाद बने मजदूरों के दुश्मन*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत नरियरा में संचालित KSK पॉवर प्लांट स्थापना के समय से ही विवादो में रहा है। इस पॉवर प्लांट में शुरू से मजदूरों का भरपूर शोषण होता रहा है।
शोषण के नाम पर KSK पॉवर प्लांट के IR (आईआर) विभाग के अधिकारी कुणाल प्रसाद के द्वारा मजदूरों को आर्थिक रूप से परेशान करने के लिए तारीख पर तारीख देकर कई महीनो तथा कई सालों से काम के नाम पर चक्कर लगवाया जाता है।
गौरतलब है कि पॉवर प्लांट के ऐस हैंडलिंग डिपार्टमेंट में अकलतरा क्षेत्र के समीप लटिया गांव के भूविस्थापित आदिवासी मजदूर रोशन मरावी ठेका कंपनी ग्लोबस इंजीनियर्स में कार्य करता था । कार्य के दौरान आदिवासी मजदूर रोशन मरावी के उंगली में गंभीर चोट लग गया, अच्छे इलाज के लिए उन्होंने छुट्टी ली परंतु जब वह आदिवासी मजदूर पुनः काम पर वापस ज्वाइनिंग के लिए आया तो KSK के अधिकारी कुणाल प्रसाद के द्वारा उन्हें सडयंत्र कर बिना सूचना के टर्मिनेट कर दिया गया । इस मामले की जानकारी जब चाही गई तो कुणाल प्रसाद के द्वारा आदिवासी मजदूर रोशन मरावी को टर्मिनेट करने की वजह समय पर जोइनिग नही करना बताया गया जबकि सच्चाई ये है की कुणाल प्रसाद के द्वारा बहुत सारे कई मजदूरों को इसी प्रकार परेशान कर धीरे धीरे अपनी मानसिकता मजदूरों के प्रति उनका क्रूरता दर्शाता है।
वर्तमान में एक और मामला सामने देखने को मिल रहा है जिसमे ठेका कंपनी पॉवर मेक के मजदूरों को ठेका समाप्ति उपरांत नए ठेका कंपनी एस. आर. टर्बो में विलय कर सभी मजदूरों को काम पर रखने का अनुबंध किया गया परंतु पिछले 15 जनवरी से दो मजदूरों को KSK पॉवर प्लांट के अधिकारी एवं मजदूरों के दुश्मन कुणाल प्रसाद के द्वारा ठेका कंपनी के अधिकारियों के साथ सांठ गांठ कर परेशान किया जा रहा है । कुणाल प्रसाद के द्वारा लगातार उन दोनो मजदूरों आर्थिक रूप से कमजोर कर उन्हें आत्महत्या के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बता दें की KSK पॉवर प्लांट में अभी तक अनगिनत मजदूरों ने आत्महत्या कर लिया है । आगे चलकर यदि प्रबन्धन उन प्रताड़ित मजदूरों को समय पर न्याय अथवा काम पर पुनः नही रखता है तो ये तय है की मजदूर परेशान होकर कोई गलत कदम न उठा ले ।
शासन प्रशासन यदि समय रहते मामले पर संज्ञान लेते है तो कई मजदूर की जिंदगी बर्बाद होने से बच जाएगी।

*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 7 वी जन औषधि केंद्र दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल बिलासपुर में जन औषधि केंद्र का निरीक्षण एवं हितग्राहियों से संवाद किये*

0

आशीष कुमार कश्यप ब्यूरो बिलासपुर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज बिलासपुर जिले अस्पताल में 7 वी जन‌ औषधि केन्द्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को किफायती और सुलभ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि केंद्रों को ‘मोदी जी की दवाई की दुकान’ के रूप में संबोधित किये है, जो देश के कोने-कोने में जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराकर उनके लिए संजीवनी का काम कर रही हैं।
आज देशभर में 10,000 से अधिक जन औषधि केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, और इन केंद्रों से मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती दवाएं 50% से 90% तक कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं। यह न केवल मरीजों के लिए एक वरदान साबित हुआ है, बल्कि यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।
सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक इन केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 25,000 करना है।
बिलासपुर जिले में कुल 18 जन औषधीय केन्द्र हैं जिससे से बिलासपुर नगर में 12 जन औषधीय केन्द्र हैं अब तक 12 लाख लोग बिलासपुर लाभान्वित हो चुकें हैं।
150000 लोग प्रति वर्ष इससे लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही सत्र 2022-23 में जन औषधीय केन्द्र सिम्स को राज्य के सर्वश्रेष्ठ जन औषधीय केन्द्र का खिताब मिल चुका है।

साथ ही श्री साहू ने कहा कि 2014 से पहले पूरे देश में केवल 7 एम्स (AIIMS) थे। ये संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी थे, लेकिन पूरे देश की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ये संख्या बहुत कम थी।
2014 के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 16 नए एम्स स्थापित किए गए, जिससे अब देश में कुल 23 एम्स हो चुके हैं। ये नए एम्स विभिन्न राज्यों में खोले गए हैं, जिससे चिकित्सा सुविधाएं केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहकर दूर-दराज के क्षेत्रों तक भी पहुंच सकें।

श्री साहू ने मेडिकल शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2014 से पहले देश में मेडिकल छात्रों के लिए केवल 51,000 सीटें उपलब्ध थीं। इसका मतलब था कि लाखों युवा डॉक्टर बनने का सपना देखते थे, लेकिन सीटों की कमी के कारण वे अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते थे।
लेकिन आज, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में, मेडिकल सीटों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा बढ़कर 1,08,000 से अधिक हो चुकी है। MBBS ही नहीं, बल्कि PG (पोस्ट-ग्रेजुएट) मेडिकल सीटों में भी 110% की वृद्धि की गई है।

कार्यक्रम में बिलासपुर की महापौर श्रीमती पुजा विधानी, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह,पुर्व महापौर किशोर राय सहित जिला चिकित्सालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

*बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता में जिले के 15 बच्चों ने लिया भाग*

0

*चंद्रभान ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दूसरा व रंजना ने 100 मीटर दौड़ में प्राप्त किया तीसरा स्थान*

आशीष कुमार कश्यप ब्यूरो बिलासपुर दिव्यांग बच्चों के राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर के स्वर्गीय बी आर यादव स्टेडियम बहतराई सीपत रोड बिलासपुर में हुआ इस कार्यक्रम में जिले के माननीय कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर माननीय मैडम श्रीमती निष्ठा पांडे के द्वारा खिलाड़ियों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया था इस कार्यक्रम में माननीय जिला शिक्षा अधिकारी सी के घृत लहरे सर एवं जिला मिशन समन्वय माननीय श्री अजय नाथ सर एवं जिले के सभी बीआरपी और स्पेशल एजुकेटर शामिल हुए थे। APC श्री अशोक कश्यप सर द्वारा आकस्मिक विजिट किया गया जिसमें राज्य परियोजना कार्यालय से सहायक संचालक श्रीमती सीमा गौराहा मैडम जी से सकारात्मक चर्चा किया गया और खेलकूद के संदर्भ में विस्तार से बातचीत किया गया और साथ ही साथ बीआरपी और स्पेशल एजुकेटर को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया और जिला के दिव्यांग बच्चे जो खेलकूद में शामिल हुए थे उनका उत्साहवर्धन प्रेरित किया गया ताकी जीवन के हर मोड़ पर वह अपना नया मुकाम स्थापित कर सके। यह कार्यक्रम में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के जिला प्रभारी श्री संजीव सक्सेना सर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ ।इस कार्यक्रम में जिले के कुल 15 बच्चों शामिल हुए जिसमें लोरमी ब्लॉक के कुमारी रंजना मार्को ने 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया एवं पथरिया ब्लॉक से चंद्रभान साहू ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया उपरोक्त कार्यक्रम में बीआरपी श्रीमती प्रिया यादव स्पेशल एजुकेटर श्री कौशल पात्रे एवं अरुण कुमार बघेल एवं जिले के सहयोगी शिक्षक एवं शिक्षिका एवं आया शामिल हुए।

*एसएनजी महाविद्यालय में पशुजन्य रोगों के प्रसार बचाव एवं उपायों पर दी गई जानकारी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली– शासकीय एस एन जी महाविद्यालय मुंगेली में छत्तीसगढ़ शासन पशुधन विकास विभाग जिला मुंगेली ने पशु पालन और पशु कल्याण जागरूकता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत एक्सपर्ट के रूप में डॉ आर एम त्रिपाठी वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी द्वारा इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी छात्र छात्राएं को दी गई जिसमें पशुजन्य रोग पशुओं से मनुष्यों में और मनुष्यों से पशुओं में कैसे संचारित होते है जिसके सही समय पर उपचार नहीं कराने से बीमारी लाइलाज हो सकती है और जिसका अन्तिम परिणाम मृत्यु हो सकती हैं साथ ही इस कार्यक्रम के अंतर्गत रेबीज, बर्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू, एंथ्रेक्स, ग्लैडरस वं फारसी रोग ब्रुसेलोसिस , सालमोनेला जैसे आदि बीमारियों के प्रसार, प्रभाव, बचाव और उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही इन बीमारियों के निःशुल्क जिला पशु चिकित्सालय मुंगेली द्वारा टिके एवम उपचार कराने के लिए पशु चिकित्सालय में आने की बात कही ताकि सही समय पर उपचार किया जा सके
इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष मन्ना पटेल भूगोल विभागाध्यक्ष गोचंद पटेल स्पोर्ट्स ऑफिसर सी पी सिंग और 50 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

*चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*

0

📌 *चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।*

📌 *रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर मषरूका सहित 02 आरोपी गिरफ्तार।*

📌 *चोरी गई मषरूका सोने चांदी के जेवर किमती 115000रू. बरामद।*
——————————————–
*नाम आरोपी:-*
01. विशु श्रीवास पिता राज कुमार श्रीवास उम्र 22 वर्ष निवासी अशोक नगर पानी टंकी के पास अटल आवास सरकण्डा।
02. आशुतोष तिवारी पिता स्व. बसन्त तिवारी उम्र 22 वर्ष निवासी अशोक नगर पानी टंकी के पास अटल आवास सरकण्डा।

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पीताम्बर साहू निवासी अशोक नगर सरकण्डा का दिनांक 05.03.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 22.02.2025 को प्रयागराज उत्तरप्रदेश कुम्भ स्नान करने परिवार सहित गया था, जो वापस आकर देखे तो ताला टूटा हुआ था मकान के अंदर जाकर देखे तो अन्दर का सभी सामान अस्त व्यस्त था एवं आलमारी का लाकर टूटा हुआ था जिसे चेक करने पर आलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, कान का टाप्स, सोने का फूली, चांदी के पायल, चैन, अंगूठी एवं अन्य जेवर किमती 115000रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान आज दिनांक 06.03.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि विशु श्रीवास सोने चांदी के जेवर आशुतोष तिवारी के पास बिक्री किया है, उक्त सूचना की तस्दीक करते हुये सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम तैयार कर मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार विशु श्रीवास को घेराबंदी कर उसके सकुनत पर पकड़ कर पूछताछ करने पर प्रार्थी के घर में सोने चांदी के जेवर को चोरी कर आशुतोष तिवारी के पास बिक्री करना बताने पर आशुतोष तिवारी के सकुनत पर दबिश देकर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर चोरी की मशरूका विशु श्रीवास से खरीदी करना बताते हुये चोरी की खरीदी हुई मशरूका बरामद कराया, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी विशु श्रीवास एवं आशुतोष तिवारी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।