Home Blog Page 452

*नगर पंचायत पांडातराई एवं नगर पालिका पंडरिया में भाजपा के उपाध्यक्ष निर्वाचित, विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई*

0

0.नगर पंचायत पांडातराई उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस ने किया “वॉक आउट”, नगर पालिका पंडरिया में भी भाजपा के उपाध्यक्ष हुए निर्वाचित।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- नगरीय निकाय चुनाव से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत पांडातराई एवं नगर पालिका पंडरिया में भाजपा की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं वहीं जनपद पंचायत पंडरिया में भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनें आज नगर पंचायत पांडातराई एवं नगर पालिका पंडरिया में संपन्न हुए उपाध्यक्ष चुनाव में नगर पंचायत पांडातराई से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी मनोज ठाकुर एवं नगर पालिका पंडरिया से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सुमित तिवारी ने जीत हासिल की नगर पंचायत पांडातराई में तो कांग्रेस को करारी हार मिली और कांग्रेस के सदस्यों ने अपनी हार मानते हुए “वॉक आउट” किया और मनोज ठाकुर ने 10-0 के साथ जीत हासिल की और नगर पालिका पंडरिया से सुमित तिवारी ने 13-6 के साथ उपाध्यक्ष पद हेतु जीत दर्ज की इसके साथ ही अपील कमेटी के निर्वाचन में भाजपा से अनुराधा शर्मा ने 13 और नरोत्तम साहू ने 12 वोट के साथ जीत दर्ज की इस अवसर पर नगर पालिका परिषद् पंडरिया के चुनाव प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास और नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे भी उपस्थित रहें जिन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई के उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, नगर पालिका पंडरिया उपाध्यक्ष सुमित तिवारी और नगर पालिका अपील कमिटी के नवनिर्वाचित सदस्य अनुराधा शर्मा एवं नरोत्तम साहू को बधाई दी और कहा कि जनता ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाकर अपने गाँव व नगर के विकास को ट्रिपल इंजन की रफ़्तार देने का काम किया है हमारा लक्ष्य यही है कि क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो जनसुविधाओं का विस्तार हो एवं जनता की आकाँक्षाओं के अनुरूप मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर हम पूरे पंडरिया विधानसभा को समृद्ध,खुशहाल व एक आदर्श विधानसभा बनाए इसमें जनता का सहयोग,सुझाव और मार्गदर्शन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है आज नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई में भाजपा प्रत्याशी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनकर आयें हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व व मार्गदर्शन और ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार में हम हर वार्ड के विकास कार्यों को गति देकर जनता की सुविधाओं के लिए हर वह आवश्यक कार्यों को पूरा करेंगे भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमने चुनाव के पूर्व “हमर संकल्प पत्र एवं पार्टी नेतृत्व द्वारा हमारे नगर व गाँव के विकास हेतु “अटल संकल्प पत्र” में जो घोषणाएं की है उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ जमीनी स्तर पर उनका क्रियान्वयन करेंगे। शिक्षा, सुरक्षा, सशक्तिकरण, विकास एवं जनसुविधाओं के लिए वह प्रयास किये जाएंगे जिससे हमारे नगर व गाँव को लाभ मिले वहीं डबल इंजन भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, उसका लाभ दिलाने के लिए ट्रिपल इंजन की गति से कार्य होंगे विगत 14 माह में भाजपा की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में हमने विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता से पूरे किये हैं पंडरिया नगर के विकास हेतु 10 करोड़ रुपए से अधिक, पांडातराई नगर में 12 करोड़ से अधिक एवं इंदौरी नगर में 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है भाजपा इसी विकासवादी नीतियों और जनहित के लिए संचालित योजनाओं पर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगते हुए नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया है अब हम सभी जनप्रतिनिधियों को जनता के विश्वास के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करते हुए अपने-अपने क्षेत्र, वार्ड, नगर एवं शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है और मुझे पूरा विश्वास है कि इसमें हम जरुर सफल होंगे।

—————————————-

डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन दो सत्रों में किया गया।

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-  पहले सत्र में विद्यालय के छात्र-छात्रा एवं शिक्षकों के मध्य महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मसुरक्षा एवं भागदारी तथा आत्मनिर्भरता पर चर्चा की गई। छात्र व शिक्षकों ने घर, परिवार व समाज विकास में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया कि महिला और पुरूष समाज व परिवार रूपी रथ के दो पहिये के समान हैं यदि एक पहिया खराब होता है तो गाड़ी एकतरफा झुक जाती है और आगे नहीं बढ़ पाती है। यदि दोनों पहिये अच्छे व मजबूत हैं तो दूर तक तेज गति से दौड़ सकती है महिलाएं अपनी दुख तकलीफों को छिपाकर स्वयं प्रसन्नतापूर्वक कार्य करती है और दूसरों को भी प्रसन्न रखती हैं। महिला शिक्षा के वजह से महिलाएं पहले की तरह अबला नहीं सबला हैं घर परिवार से बाहर कार्यालयों, बैंकों, व्यापारियों, वैज्ञानिकों तथा अंतरिक्ष वैज्ञानिक के रूप में आसमान को छू रही हैं अपने-अपने देश के चरम पदों पर भी सुशोभित हो रही हैं। विश्व के नक्शे में महिलाओं के योगदान को आज स्मरण करने का दिन है। आज हम सब महिलाएं एकत्रित होकर यह संदेश देना चाहते हैं कि सभी अच्छी शिक्षा प्राप्त करें आत्मनिर्भर बनें और परिवार और समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। दूसरे सत्र में संविधान प्रदत मौलिक अधिकारों का संरक्षण एवं बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा जिला इकाई के विस्तार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नेशनल ह्यूमन राइट्स, एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष घासीदास भारद्वाज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेविका श्रीमती शांति भास्कर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्यूरो के रायपुर संभाग जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र यादव, अजय मसीह, अधिवक्ता सुशील पात्रे जिलाध्यक्ष बिलासपुर एवं प्रदेश जनसंपर्क अधिकारी महिला विंग सुश्री खलिफा डहरिया रही। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर एवं ममतामयी मिनीमाता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात विश्व की वे महिलाएं जो हमारे बीच नहीं हैं जिन्होंने अपने कृत्यों से विश्व में जाने जाते हैं उन्हें दो मिनट मौन श्रद्धांजली अर्पित की गई। कार्यशाला को सुरेन्द्र यादव, अजय मसीह, खलीफा डहरिया, खुमान वर्मा एवं दयाशंकर निषाद ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि स्टेट ब्यूरो चीफ घासीदास भारद्वाज ने कहा कि आज अत्यंत हर्ष का विषय है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंगेली जिला इकाई का गठन कर रहे हैं। हमारे संगठन लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने, बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने तथा भ्रष्टाचार को जड़ मूल से नष्ट करने का काम कर रही है नशा अपराध और भ्रष्टाचार का जड़ है, इसे नष्ट करना हमारा दायित्व है। अब तक छत्तीसगढ़ में लगभग चार सौ से अधिक प्रकरणों का निवारण संगठन के माध्यम से किया जा चुका है। मुंगेली जिला अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त हो ऐसा हम सबका प्रयास हो।

इसी कड़ी में मुंगेली जिला इकाई का गठन किया जा रहा है निर्भय होकर कानूनी जानकारी के साथ समर्पित व्यक्तियों को जोड़कर अतिशीघ्र पदाधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। ब्यूरो के उद्देश्य एवं क्रियाकलाप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विभिन्न जिलों से आये हुए ब्यूरो के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र, परिचय पत्र, बैज एवं स्टीकर प्रदान किया गया। मुंगेली जिले के जिलाध्यक्ष नियुक्त करने व जिला इकाई के विस्तार करने के लिए कार्यक्रम के आयोजक राजेन्द्र दिवाकर को सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया। अंत में संस्थान द्वारा महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ महिला श्रीमती शांति भास्कर एवं कार्यक्रम की मुख्यअतिथि स्टेट ब्यूरो चीफ घासीदास भारद्वाज का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक, संस्था के पदाधिकारी एवं मुंगेली, पथरिया, बिलासपुर, बिल्हा, भाठापारा, सिमगा, नवागढ़, बेमेतरा आदि स्थानों से ब्यूरो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन राजेन्द्र दिवाकर व आभार प्रदर्शन व्यवस्थापक एच.आर. भास्कर ने किया।

*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा निर्मित बालिका गृह का किया उद्घाटन*

0

*बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”—केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है – केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू*


दिल्ली:- केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा निर्मित एवं सामाजिक संघटन सलाम बालक ट्रस्ट द्वारा संचालित “बालिका गृह -उड़ान” का उद्घाटन किये।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि यह गृह केवल एक भवन नहीं है बल्कि सैकड़ों बेटियों के सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य की नींव है।यह आश्रय गृह उन बच्चियों के लिए एक संजीवनी बनेगा, जिन्हें जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। यह केवल चार दीवारों का ढांचा नहीं, बल्कि एक ऐसा स्थान होगा, जहाँ हर बेटी को प्यार, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की शक्ति मिलेगी।
मुझे गर्व है कि हमारी सरकार समाज के कमजोर वर्गों, विशेष रूप से बेटियों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सुरक्षा—ये हमारी प्राथमिकताएँ हैं। हम हर उस बाधा को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारी बेटियों के विकास के मार्ग में आती है।

श्री साहू ने दिल्ली मेट्रो रेल के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो एक परिवहन सेवा के रूप में ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में भी दिल्ली मेट्रो अपनी भूमिका निभा रही है, यह अत्यंत प्रशंसनीय है।

श्री साहू ने कहा कि आश्रय गृह में रहने वाली हर बालिका बेसहारा नहीं, बल्कि भविष्य की निर्माता है। हम हर बेटी को सशक्त करेंगे,उन्हें शिक्षा देंगे, हुनर देंगे और आगे बढ़ने के अवसर देंगे, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करें।

इस अवसर पर डॉ. विकास कुमार प्रबंध निदेशक, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन,सामाजिक संगठन,सलाम बालक ट्रस्ट के अधिकारियों, शिक्षकों और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

*नागरिकों की आशा एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी शहर की नई सरकार : श्री अरुण साव*

0

*बालोद एवं दल्लीराजहरा नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि बालोद और दल्लीराजहरा शहर की नई सरकार नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी आशा एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी। गंगा मइया के आशीर्वाद से दोनों नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। शहर के लोगों ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरेंगे। श्री साव ने आज बालोद जिला मुख्यालय तथा दल्लीराजहरा नगर पालिका में नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। सासंद श्री भोजराज नाग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

दल्लीराजहरा के बीएसपी स्कूल क्रमांक-6 में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू एवं पार्षदों को अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा ने शपथ दिलाई। वहीं बालोद के पुराना टाउन हाॅल परिसर में आयोजित समारोह में नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी एवं पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया। उन्हें एसडीएम एवं पीठासीन अधिकारी श्री सुरेश साहू ने शपथ दिलाई।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दोनों नगर पालिकाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शहर के चहुँमुखी विकास के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करने को कहा। उन्होेंने कहा कि बालोद एवं दल्लीराजहरा केवल शहर ही नहीं हैं, यहाँ के सभी निवासी हमारा परिवार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नगर पालिकाओं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी पार्षदगण शहर के सर्वांगीण विकास तथा बुनियादी सुविधाओं से युक्त स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित शहर के निर्माण के लिए पूरी लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करेंगे।

श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के सभी नगरीय निकायों में वर्तमान जरूरतों के अनुरूप जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें एक आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के लिए कृतसंकल्पित है। पूर्व विधायकों सर्वश्री प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू, डॉ. दयाराम साहू, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति श्री संजय श्रीवास्तव और राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन सहित बालोद और दल्लीराजहरा के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

*ग्राम पंचायत परदेशीकापा में पहले ही प्रयास से निर्विरोध नवनिर्वाचित उपसरपंच बने – नवल खरे*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी,  2025 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आयोजन किया गया था जिसमे जनपद पंचायत लोरमी 20.02.2025 को ग्राम पंचायत चुनाव हुआ, इस दिन लोरमी क्षेत्र में चुनाव का कार्यक्रम आयोजन हुआ था, हर पंचायत में नए और पुराने उम्मीदवार सरपंच, पंचो के चुनाव लाडे, कही लोरमी क्षेत्र में नवनिर्वाचित सरपंच, पंच, को जीत मिली, तो कही पुराने सरपंच, पंच को जीत मिली, एसे ही मामला लोरमी ब्लाक के ग्राम पंचायत परदेशीकापा में देखने को मिला, यहाँ पहले ही प्रयास में नवल खरे उपसरपंच बने है, आपको बता दे कि ग्राम पंचायत परदेशीकापा में नवनिर्वाचित उपसरपंच नवल खरे बने है, उपसरपंच बनने पर सरपंच और पंचो में ख़ुशी की लहर दौड़ रही है, दरशल दिनांक 08.03.2025 को उपसरपंच के चुनाव हुआ, जिसमे ग्राम पंचायत परदेशीकापा के सरपंच और पचो के द्वारा नवल खरे को उपसरपंच बनाने पर सहमति बनी, और फिर बिना चुनाव कराये निर्विरोध नवल खरे को उपसरपंच पद पर जीत मिली | सरपंच और पंचो के चेहरे में मुस्कान छा गई, तथा उपसरपंच बनने पर नवल खरे को गुलाल से टिका लगाकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, जीत की खुशी में सरपंच, उपसरपंच और पंचगण पंचायत भवन के सामने वृक्ष रोपण किया गया, तथा डीजे लगाकर ग्राम पंचायत में जीत की खुशी में भ्रमण किया, उपसरपंच नवल खरे ने कहां कि मै ग्राम पंचायत परदेशीकापा के लोगो के लिए हमेश आगे रहूंगा, और ग्राम कोt विकास की ओर अग्रसर करूंगा । इस अवसर पर ग्राम पंचायत परदेशीकापा के नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि सुभाष खाण्डेकर, सभी वार्डो के पंच गण और ग्राम वासी भारी संख्या में उपस्थित रहे |

*ग्राम पंचायत सिंघनपुरी से निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित हुए निवी श्रीपाल सिंह*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज ग्राम पंचायत सिंघनपुरी में उपसरपंच का निर्वाचन हुआ जिसमें ग्राम के महिलाओं एवं पुरुषों पंच ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और आपसी समन्वय स्थापित कर सिंघनपुरी वार्ड क्रमांक 3 से निर्वाचित पंच निवी श्रीपाल सिंह ठाकुर को भरोसा जताते हुए निर्विरोध उपसरपंच चुन लिया। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात पीठासीन अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस दौरान नवनिर्वाचित उपसरपंच, सरपंच,पंच एवं सभी मिलकर ग्राम विकास को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि एकता में शक्ति है। सब मिलजुलकर काम करेंगे तभी इससे गाँव के विकास में कोई बाधा नहीं आएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच दिलीप भास्कर ,सिद्धराज ठाकुर, पीयूष सिंह , टेकराम साहू, अवध राम साहू, ठाकुर जी साहू,राजकुमार सोनकर सहित ग्राम के वरिष्ठजन मौजूद थे।

*नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने मिशन क्लीन सिटी की दीदियों को किया सम्मानित*

0

*नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने मिशन क्लीन सिटी की दीदियों को किया सम्मानित*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, 8 मार्च 2025 को, नगर पालिका मुंगेली ने मिशन क्लीन सिटी की दीदियों को सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा और पार्षदगणों ने इन महिलाओं को साड़ी, एप्रन, हैंड ग्लव्स, मास्क और जूते जैसी आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया। यह कार्यक्रम महिलाओं के योगदान को मान्यता देने और स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

*ग्राम पंचायत धरमपुरा में उप-सरपंच टॉस के माध्यम से हुआ हार जीत का फैसला*

0

*उप-सरपंच पद हेतु योगेश कश्यप हुए विजयी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली ग्राम पंचायत धरमपुरा में उप-सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में योगेश कश्यप और रामकुमार बंजारा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों प्रत्याशियों को समान रूप से 10-10 वोट मिले, जिससे टाई की स्थिति उत्पन्न हुई। इस परिस्थिति में टॉस के माध्यम से निर्णय लिया गया, जिसमें योगेश कश्यप विजयी घोषित हुए।

*सेमरसल में राष्ट्रीय एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरसल में राष्ट्रीय एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं अभिभावकों को एनीमिया के प्रति जागरूक करना तथा इसके उपचार और रोकथाम के उपाय प्रदान करना था। कार्यक्रम में प्रधान पाठक राजकुमार कश्यप, डॉक्टर संदीप कुमार श्रीवास, शिक्षक उमाशंकर सिंह राजपूत, राकेश पांडेय, पुष्पा चतुर्वेदी एवं कर्मचारी हाथी राम यादव उपस्थित रहे। सभी ने एनीमिया से बचाव, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवन शैली पर अपने विचार साझा किए। स्वास्थ्य शिविर के तहत कुल 97 बच्चों को लाभान्वित किया गया, जिनमें से 30 बच्चों की एनीमिया जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से अनीमिया के उपचार एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। डॉक्टर संदीप कुमार श्रीवास ने बताया कि आयुर्वेद में एनीमिया (पंडु रोग) के उपचार के लिए आंवला, अश्वगंधा, गिलोय, मुनक्का और चुकंदर जैसे प्राकृतिक तत्वों का सेवन लाभकारी होता है। इसके अलावा, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार लोह भस्म, मंडूर भस्म और नवायस लौह जैसी औषधियों का उपयोग शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में सहायक होता है। एनीमिया से बचाव के लिए बच्चों को आयुर्वेदिक आहार अपनाने, सुपाच्य और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने, ताजे फलों और हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानपाठक राजकुमार कश्यप ने कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को आयुर्वेद के माध्यम से एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक रहने और प्राकृतिक तरीकों से स्वास्थ्य सुधारने का संदेश दिया।

 *पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा किया गया जिले का वार्षिक निरीक्षण*

0

➡️ *पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) के जिला मुंगेली आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया एवं मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।*

➡️ *पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने बेहतर पुलिसिंग पर जोर देने व महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों एवं पुराने लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को दिये सख्त निर्देश*

➡️ *जिला मुंगेली के साइबर सेल एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के अपग्रेडेशन भवन का किया गया निरीक्षण*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेन्ज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने दिनांक 08.03.2025 को गिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण किया गया सर्वप्रथम रक्षित केन्द्र मुंगेली (पुलिस लाइन) आगमन हुआ जहां मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा गुलदस्ता भेंट करते हुये आईजीपी महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया फिर सभी शाखाओ का निरीक्षण कर दस्तावेज चेक किये तथा एमटी शाखा में सभी वाहनो फिजिकल फिटनेस चेक किये फिर शस्त्रगार का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की समस्या के बारे में जानकारी लिया गया।

निरीक्षण दौरान आईजीपी महोदय ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया जिसमें सभी शाखाओं का रजिस्टर का अवलोकन किये रजिस्टर अपटेड करने तथा शिकायत शाखा प्रभारी को लंबित शिकायतों/विभागीय जांच का त्वरित निराकरण कराने हेतु सख्त हिदायत दी गई उसके बाद बढ़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों एवं लंबित मामलो को जल्द से जल्द निराकरण किये जाने, संपत्ति संबंधी अपराधों के घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण करने, अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने पूर्णतः अंकुश लगाने, न्यायालय द्वारा जारी वारंटो की तामिली अधिक से अधिक कराने, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए लोगो को प्रोत्साहित करने तथा जिले में बेहतर पुलिसिंग पर जोर दिया गया आम जनता से सद्व्यवहार करते हुए उनके बीच जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने तथा विधिवत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में सायबर सेल मुंगेली अपग्रेडेशन भवन का निरीक्षण किये जिसमे आईजीपी डॉ संजीव शुक्ला ने कम्प्युटर के बारे मे हार्डवेयर, साफ्टवेयर एवं ऑनलाईन पोर्टल के बारे में बारिकी से पूछताछ कर बताया कि इंटरनेट लोगो के जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन चुका है, लोग सोशल मीडिया साइट्स पर दिनभर एक्टिव रहते है ऐसे मे सायबर क्राइम की घटनांए लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी रोकथाम हेतू आम जनता को जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान लगातार चलाना चाहिये और छोटे-छोटे बच्चे जो ऑनलाइन गेम खेलते है परिजनों को बच्चा मोबाइल में क्या कर रहा इस बात का ध्यान रखना चाहिये, किसी से ओटीपी शेयर नही करना एवं डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई साथ ही आम जनता को सायबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तत्काल कॉल करने या नजदीकी थाना चौकी अथवा साइबर सेल में जाने हेतु तथा सायबर उपलब्धियों के बारे में जानकारी पूछा गया और बढ़ते सायबर क्राइम को देखकर सायबर सेल मुंगेली अपग्रेडेशन भवन का तारीफ किये।

निरीक्षण दौरान अति. पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी श्री मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. घृतलहरे, नवनीत पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा एवं जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।