Home Blog Page 451

*नपं इंदौरी में निर्विरोध चुने गए भाजपा उपाध्यक्ष, सहसपुर लोहारा जनपद में भी भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हुए निर्वाचित*

0

0.नपं इंदौरी एवं जनपद पंचायत लोहरा में भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई।

।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- आज नगर पंचायत इंदौरी में भाजपा के जशवंत साहू निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने गए जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा से अध्यक्ष हेतु दुर्गा सिंह ने 17-8 एवं उपाध्यक्ष हेतु भाजपा के अशोक पटेल ने 18-7 से एकतरफा जीत सुनिश्चित की। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी भावना बोहरा ने नगर पंचायत इंदौरी के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जशवंत साहू एवं जनपद पंचायत सहसपुर लोहरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गा सिंह एवं उपाध्यक्ष अशोक पटेल को बधाई देते हुए कहा कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा के प्रति जो जनविश्वास प्रकट किया वह क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु सार्थक सिद्ध होगा नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं वहीं जनपद पंचायत पंडरिया में भी भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आज सहसपुर लोहारा जनपद में भी भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं

जिन्हें मैं हार्दिक बधाई देती हूँ पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कुनीतियों एवं भ्रष्टाचार से हमारे गाँव व नगर का विकास पूरी तरह ठप्प था लेकिन विगत 14 महीनों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार बनते ही जनता ने विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर देखा जनता किस सुविधाओं एवं बहुप्रतीक्षित मांगों को पुर अकारते हुए सेवा सुशासन एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भाजपा की नीतियों पर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगाई है नगर पालिका हो या नगर पंचायत, जिला पंचायत हो या जनपद पंचायत आज भाजपा सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों से लगातार विकास कार्य हो रहें हैं पंडरिया विधानसभा विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है इसका पूरा श्रेय क्षेत्र की जनता एवं भाजपा के

कार्यकर्ताओं को जाता है चुनाव के पूर्व हमने अटल संकल्प पत्र एवं हमर संकल्प पत्र में जो भी वादे किये हैं अब उन्हें जनता के सुझाव एवं मार्गदर्शन से मुर्तपुर देंगे और हमारे शहर व नगर में विकास की अविरल धारा प्रवाह करते हुए पंडरिया पांडातराई एवं इंदौरी नगर को एक विकसित व आदर्श नगर बनाकर समृद्ध पंडरिया विधानसभा के हमारे लक्ष्य को पूरा करेंगे भावना बोहरा ने आगे कहा कि प्रदेश से शहर एवं गाँव-गाँव तक अब विकास के नए अध्याय, भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के नेतृत्व में लिखे जाएंगे हमने पंडरिया विधानसभा की समृद्धि के साथ ही उसे भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त बनाने के लिए जो संकल्प किये हैं उसे पूर्ण पर्दर्शित के साथ युवा, महिला, किसान, व्यापारी के हितों के लिए कार्य करेंगे आने वाले पांच वर्ष हमारे गाँव व नगर के विकास को समर्पित होंगे और इसके लिए जनता के सुझाव व मार्गदर्शन हमारे लिए बहुमूल्य है आपको बताते चलें कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत पंडरिया के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में इस बार पंडरिया विधानसभा के नगर पालिका पंडरिया में भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए नगर पंचायत पंडरिया में भी भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए जहाँ उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेसे ने वॉक आउट किया नगर पंचायत इंदौरी में भाजपा की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं थी और आज निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए जनपद पंचायत पंडरिया में भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने गए और आज सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत में भी भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं भावना बोहरा ने इस बार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार-प्रसार किया वहीं उनके सामाजिक कार्यों और क्षेत्र के विकास हेतु किये गए जनहित के कार्यों से जनता के मध्य एक सकारात्मक सन्देश गया है और नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है।

—————————————-

*मुंगेली में मच्छरों का आतंक, नागरिकों ने प्रशासन से की समाधान की मांग*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, – मुंगेली शहर में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों से जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।

प्रशासन ने दिए मच्छर नियंत्रण के निर्देश

नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने आश्वासन दिया है कि शहर में मच्छर नियंत्रण के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बुनियादी सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ जलजमाव की समस्या को दूर करने, दवा छिड़काव और फॉगिंग जैसे उपायों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नागरिकों के लिए आवश्यक सुझाव

1. व्यक्तिगत सुरक्षा: मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट्स का उपयोग करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और सोते समय मच्छरदानी लगाएं।
2. सफाई पर ध्यान दें: घर और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले आदि को नियमित रूप से साफ करें ताकि मच्छरों का प्रजनन न हो सके।
3. सामुदायिक प्रयास: सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाएं और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मच्छर नियंत्रण के उपाय करें।
4. स्वास्थ्य पर नजर रखें: यदि बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द या त्वचा पर चकत्ते जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

नगरवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही ठोस कदम उठाकर मच्छरों के आतंक से निजात दिलाई जाएगी।

*गर्मी बढ़ते ही बिजली संकट गहराया, लो वोल्टेज और रात में कटौती बनी बड़ी समस्या*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, बिजली की समस्या भी बढ़ती जा रही है। लो वोल्टेज और रात में बिजली कटौती आम समस्या बनती जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के कई इलाकों में लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है, जिससे पंखे और कूलर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। वहीं, रात में बार-बार बिजली कटने से लोग गर्मी में सो भी नहीं पा रहे हैं।

जनता परेशान, अधिकारी बेखबर?
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली की अधिक खपत के कारण समस्या आ रही है, और जल्द ही समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

क्या है समाधान?
विशेषज्ञों का कहना है कि बिजली की मांग को देखते हुए बिजली आपूर्ति को स्थिर करने के लिए वैकल्पिक उपाय किए जाने चाहिए। वहीं, सरकार और बिजली विभाग को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके।

*मुंगेली में विकास कार्यों को मिली तेज़ी, रोहित शुक्ला ने वार्डों का किया निरीक्षण*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली  “मुंगेली का विकास ही मेरा संकल्प”— इस ध्येय के साथ रोहित शुक्ला ने नगर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

मुख्य बिंदु:

✔ मीट और मछली बाजार को सुव्यवस्थित करने के निर्देश – परमहंस वार्ड (वार्ड क्रमांक 6) स्थित बुधवारी में अव्यवस्थित मीट मार्केट और मछली बाजार को सुधारने के लिए नगर पालिका सीएमओ और इंजीनियर को निर्देश दिए गए।
जनसंपर्क अभियान – अंबेडकर वार्ड और राजेंद्र वार्ड में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
त्वरित समाधान के आदेश – नागरिकों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदार और इंजीनियर को जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता – सफाई व्यवस्था, सड़क सुधार और अन्य बुनियादी जरूरतों पर विशेष जोर दिया गया।
जनता से वादा:

रोहित शुक्ला ने स्पष्ट किया कि नगर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वार्डों में नई योजनाओं को लागू कर विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

*भारत व न्युजीलैंड आईसीसी चैम्पियन ट्राफी फायनल मुकाबला को लेकर लोरमी क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का महौल, डिप्टी सीएम में जुड़े रहेगे क्रिकेट प्रेमियों के साथ*

0

मुंगेली चौक एलईडी स्क्रीन में क्रिकेट प्रेमी मैच आनन्द लेंगे

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी – भारत व न्युजीलैंड टीम के द्वारा दुबई में आईसीसी चैम्पियन ट्राफी का फायनल मैच खेला जाना है भारतीय टीम के फायनल में जगह बनाने से लेकर पहले से प्रशंसको में उत्साह है वही आज फायनल मुकाबला में जीत के लिए लोरमी क्रिकेट प्रेमियों के द्वारा काफी उत्साह देखा जा रहा है क्रिकेट प्रेमियों के के भारतीय टीम के जीत के लिए प्रार्थना कर रहे है क्रिकेट प्रेमीयों के द्वारा कहा जा रहा है भारतीय टीम के जीत से होली के साथ दीवाली की तरह मनाया जायेगा। वही भारतीय टीम के जीत के लिए उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने भी शुभकामनाएं दिये है।

भारतीय टीम के फायनल पहुॅचने के साथ पुरे भारत में उत्साह का महौल है यही उत्साह लोरमी क्रिकेट प्रेमियों में देखना को मिल रहा है भारतीय टीम के जीत के लिए प्रार्थना कर है साथ ही भारतीय टीम के जीत के लिए शुभकामनाएं क्रिकेट प्रेमियों के द्वारा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरूण साव के द्वारा क्रिकेट प्रेमियो का उत्साह बढ़ाने के लिए मैच के दौरान आनलाईन क्रिकेट प्रेमियों के साथ जुडे़ रहेंगें।

लोरमी क्रिकेट प्रेमियों के द्वारा आईसीसी चैम्पियन ट्राफी के फायनल मैच में उत्साह मनाने के लिए भारत व न्युजीलैंड के मैच को यादगार मनाने के लिए लोरमी क्रिकेट प्रेमियों के द्वारा मुॅगेली चौक में शाम 5 बजे से अक्षर एड एजेंसी के सौजन्य से एलईडी स्क्रीन से क्रिकेट प्रेमी मैच का आनंद लेगे।

आपको बता दे कि इससे पहले आईसीसी चैम्यिपयन ट्राफी के भारत और आस्ट्रेलिया के सेमीफायनल मुकाबला में लोरमी क्रिकेट प्रेमियो में एलईडी में मैच का सीधा प्रसारण का लाभ उठाये थे भारतीय टीम के जीत पर जश्न मनाये थे, वही एक बार फिर फायनल मुकाबले में भारत व न्युजीलैंड के बीच मैच का लाईव प्रसारण में क्रिकेट प्रेमी व नगरवासी उत्साह मनाने के लिए तैयार है सभी क्रिकेट प्रेमियों को मैच प्रारंभ होने का इंतजार है।

*छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु रवाना होंगे*

0

उत्तराखंड, जिसे ‘देवभूमि’ के नाम से जाना जाता है, भारतीय धर्म और संस्कृति के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। यहां के अद्भुत धाम जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री, हरिद्वार और ऋषिकेश लाखों श्रद्धालुओं को हर वर्ष अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह स्थान न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए भी जाना जाता है।

*केदारनाथ धाम का कपाट*

इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई 2025 को प्रात: 7:00 बजे खोले जाएंगे। ओंकारेश्वर मंदिर के रावल, आचार्य और वेदपाठियों ने इस तिथि की पुष्टि की है। केदारनाथ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र अनुभव है, जहां वे भगवान शिव के दर्शन करते हुए आत्मिक शांति और संतोष प्राप्त करते हैं।

*छत्तीसगढ़ से यात्रा की सुविधा*

इस वर्ष, छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित टूर एजेंसी ‘क्रिएटिव बस्तर’ द्वारा उत्तराखंड चारधाम यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को सम्पूर्ण पैकेज—आना-जाना, रहना-खाना, दर्शन और यात्रा के सभी व्यवस्थाएं सिर्फ ₹17,500 में उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह एक बेहतरीन अवसर है उन श्रद्धालुओं के लिए जो चारधाम यात्रा पर जाने का सपना देखते हैं, लेकिन उच्च खर्च के कारण यात्रा से वंचित रह जाते हैं।

*पहला बैच 28 अप्रैल को रवाना*

छत्तीसगढ़ से पहला बैच 28 अप्रैल 2025 को केदारनाथ यात्रा के लिए रवाना होगा। इस बैच में शामिल होने के लिए यात्रा की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा, ताकि वे एक सहज और सुरक्षित यात्रा का अनुभव कर सकें।

*आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव*

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह यात्रा एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव भी प्रदान करती है। यहां के मंदिरों में जाकर श्रद्धालु भगवान के दर्शन करते हैं और शांति का अनुभव करते हैं। साथ ही, यात्रा के दौरान हर स्थान की प्राकृतिक सुंदरता और शांतिपूर्ण वातावरण का भी आनंद लिया जा सकता है।

*यात्रा पर जाने के इच्छुक श्रद्धालु संपर्क करें*

यदि आप भी इस साल उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने का इच्छुक हैं, तो आप ‘क्रिएटिव बस्तर’ टूर एजेंसी के दीपक धुर्वे से संपर्क कर सकते हैं। यह यात्रा आपके जीवन का एक अद्वितीय और अविस्मरणीय अनुभव हो सकती है।

संपर्क नंबर: 6267136671

*प्रधानमंत्री का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने तैयारियों का लिया जायजा*

0

*कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 30 मार्च को बिलासपुर में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज स्थल निरीक्षण कर इसकी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण और एसपी श्री रजनेश सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर भी इस दौरान मौजूद थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मैदान के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए चिन्हांकित स्थलों का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ की सौगात लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आसपास रहने वाले लोगों को भी किसी तरह की परेशानी न हो। सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभानी है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू और उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मैदान के हर कोने का भ्रमण कर बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपेड, मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए। डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार तथा जिला पंचायत के सीईओ एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल सहित आमसभा की तैयारी से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के समापन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल*

0

*थोड़ी सी सावधानी में बच सकती है कीमती जान, यातायात कानून का पालन करना आवश्यक : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*सरकार ने सड़क दुर्घटना रोकने ब्लैक स्पॉट किए कम, बजट में भी किया प्रावधान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर। प्रदेशवासियों को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, दुर्घटना से देर भली, घर में आपका कोई इंतजार कर रहा है, सावधानी से चले। इस स्लोगन को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। प्रदेश में सड़क सुरक्षा अभियान पूरे माह चलाया गया। लेकिन इसे पूरे 12 महीने चलाये जाना चाहिए। प्रत्येक दिन अपने दिनचर्चा में शामिल करना चाहिए। सवाल है कि, सरकार को यह अभियान क्यों चलानी पड़ी। इसे समझने की जरूरत है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सड़क हादसे में एक साल में 4 लाख लोगों की जाने गई है। जबकि एक एक जान कितनी कीमती है। यह बात उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के समापन एवं सम्मान समारोह में कही।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, निर्दोष लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। और अपना सर्वस्व खो देते हैं। थोड़ी सी लापरवाही में एक बहन अपने भाई को खो देती है। परिवार अपना एक मात्रा चिराग खो देता है। दुर्घटना से हंसता खेलता परिवार बर्बाद हो जाता है। श्री साव ने कहा कि, सड़क हादसे का दृश्य विभत्स होता है। इसमें परिवार को मिले जख्म महीने और सालों तक ठीक नहीं होता। केवल थोड़ी सी सावधानी से कीमती जान बचाई जा सकती है। यातायात कानून का पालन करना जरूरी है।

श्री साव ने कहा कि, ज्यादा दुर्घटना दो पहिया वाहन का होता है। ये हादसे हेलमेट न लगाने, नशा, मौज मस्ती, नियमों के पालन न करने से होता है। सावधानी से बड़ी क्षति से बचा जा सकता है। हमें बचने जागरूक होना पड़ेगा, साथ ही हम दूसरों को भी जागरूक करें। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, पिछले दिनों रायपुर में रोड कॉन्फ्रेंस हुआ था, जिसमें दुर्घटना कम करने के तकनीक पर चर्चा हुई थी। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर हुए नए आविष्कार के बारे जानकारी मिली है। वहीं बजट में ब्लैक स्पॉट कम करने प्रावधान किया गया है। सरकार सड़क दुर्घटना रोकने प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी, श्री धर्मजीत सिंह जी, श्री सुशांत शुक्ला जी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, जिला अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी जी, आईजी संजीव शुक्ला जी, एसपी रजनेश सिंह जी, छात्र छात्राएं एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
….. ……

*नियम कानून की धज्जियां उड़ाते राजधानी के क्लबों में देर रात परोसा जा रहा है नशे का सामान,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कार्यकर्ताओं ने देर रात क्लबों में पहुंचकर बंद कराया, पुलिस में की शिकायत,*

0

मनोज शुक्ला ब्यूरो रायपुर राजधानी में आए दिनों क्लबों में नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नशे का सामान परोसा जा रहा है,जिसकी जानकारी विजेंद्र वर्मा जिला संयोजक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बंटी कतरे जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को हुई जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोग क्लबों में पहुंचे तो क्लबों का नजारा देखकर दंग रह गए,उन लोगों ने बताया कि
राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित पियानो क्लब,जू क्लब हाइपर क्लब इन तीनों क्लबों में 2 बजे कानून की धज्जियां उड़ाते हुए
दारू परोस रहे थे लाइव कॉन्सेप्ट चल रहा था गांजा फूंक रही थी लड़कियां दारू पी रही थी लड़कियां
रात 2:00 बजे भी क्लब पूरा खचाखच भरा था जबकि टाइमिंग 12:00 बजे लास्ट क्लोज करने का है बजरंग दल द्वारा क्लबों को समझाइश देकर क्लबों को बंद कराया गया उसके बाद तेलीबांधा थाना में क्लबों के खिलाफ शिकायत की गई, वहीं इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कहा है कि भविष्य में अगर यह नहीं रुका तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल उग्र आंदोलन करेगा और ऐसे कृत्य होने नहीं देगा जहां हमारी हिंदू बहन बेटियां को फ्री एंट्री देकर दारू और गांजे में धकेला जा रहा है।

*विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वास्थ्य सुविधाओं और दुर्ग रेंज में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी के प्रकरणों का विधानसभा में उठाया मुद्दा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन के संबंध में आज विधानसभा में प्रश्न पूछा इसके साथ ही उन्होंने दुर्ग संभाग अंतर्गत नागरिकों से हुई धोखाधड़ी और उस पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई एवं नागरिकों से हुई धोखाधड़ी में रिकवरी पैसों के संबंध में प्रश्न किया भावना बोहरा ने प्रश्न पूछा कि दुर्ग रेंज में नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में दिनांक 1 जनवरी, 2024 से दिनांक 1 फरवरी, 2025 तक किन-किन चिटफंड कंपनियों या संस्थाओं के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है शिकायत पश्चात उनके विरुद्ध क्या-क्या कार्रवाई करते हुए कितने आरोपी गिरफ्तार किये गए? कितने व्यक्तियों की कितनी राशि की रिकवरी की गई जिसके लिखित प्रतिउत्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि उक्त अवधि में दुर्ग संभाग में धोखाधड़ी के कुल 7 प्रकरण सामने आए हैं जिसमें से 2 पर अपराध पंजीबद्ध किये गए हैं वहीं बाकि 5 प्रकरण पूर्व में अपराध पंजीबद्ध है जो विवेचना में हैं इन प्रकरणों में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कोई भी राशि की रिकवरी नहीं की गई है भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में नागरिकों के सुगम आवागमन के लिएविधानसभा अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगते हुए प्रश्न पूछा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत पांच वर्ष पूर्ण किये जा चुके सड़कें कितनी हैं पांच वर्ष पूर्ण कर ली गई कितनी सड़कों का मरम्मत/नवीनीकरण कार्य विभाग की ओर से प्रस्तावित है एवं इनमें से कितनी सड़कों का मरम्मत/नवीनीकरण कार्य स्वीकृत हो गया है शेष बची सड़कों का मरम्मत/नवीनीकरण कार्य कब तक पूर्ण हो जावेगा? इसके प्रतिउत्तर में लिखित रूप से उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पंडरिया विधानसभा में कुल 147 सड़कें है पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 05 वर्ष पूर्ण कर ली गई 147 सड़कों में से 119 सड़कों में मरम्मत/नवीनीकरण कार्य की स्वीकृति विभिन्न वर्षों में दी जा चुकी है एवं वर्ष 2024-25 में मरम्मत/नवीनीकरण कार्य के लिये 13 सड़कें विभाग की ओर से प्रस्तावित होने उपरांत स्वीकृत है शेष सड़कों के मरम्मत/नवीनीकरण कार्य की स्वीकृति बजट उपलब्धता के आधार पर प्रदान की जाती है उन्होंने जवाब में बताया कि कवर्धा विकासखंड अंतर्गत कुल 25 सड़कें जिसकी लम्बाई 97.99 किलोमीटर, पंडरिया विकासखंड अंतर्गत 88 सड़कें जिसकी कुल लम्बाई 429.65 किलोमीटर एवं सहसपुर लोहरा विकासखंड अंतर्गत 34 सड़कें जिसकी लम्बाई 110.25 है इस प्रकार कुल 637.88 किलोमीटर सड़कें हैं वर्ष 2024-25 में मरम्मत/नवीनीकरण कार्य के लिये 13 सड़कें विभाग की ओर से प्रस्तावित होने उपरांत स्वीकृत हुईं हैं जिसके अंतर्गत कवर्धा विकासखंड में कुल 5 सड़कें इंदौरी से बहरमुड़ा,गेगड़ा से चचेड़ी,मरका से खैरवार,मेनरोड से हीरापुर एवं बनईपुर से बहवलिया कुल लम्बाई 12.60 किलोमीटर, पंडरिया विकासखंड में 4 सड़कें बसनी से प्राणखैरा, कुम्ही से बोड़तरा, महीडबरा से घोघरा-बीरूलडीह, झिरियाकला से सिरमाडबरी जिसकी कुल लम्बाई 28.85 किलोमीटर, सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत कुल 4 सड़कें सहसपुर लोहरा से बिरेन्द्रनगर, खैरझिटी से सेमरिया, बिरेन्द्रनगर से कोहड़िया एवं मेनरोड (SH-09) से रक्से तक कुल लम्बाई 21.75 है इस प्रकार कुल 63.20 किलोमीटर सड़क मरम्मत का कार्य स्वीकृत है स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं के संबंध में प्रश्न करते हुए भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि जिला कबीरधाम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दिसंबर, 2023 से 1 फरवरी, 2025 तक किस-किस मद में कितनी कितनी राशि प्राप्त हुई? प्राप्त राशि से जिले में किन-किन कार्यों के लिए या दवा उपकरण क्रय के लिए कितनी राशि खर्च की गई व्यय राशि एवं कार्यों के संबंध में शिकायत की गई थी यदि हाँ तो क्या कार्यवाही की गई ? जिसके लिखित प्रतिउत्तर में लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंडरिया विकासखंड में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और गतिविधियों के लिए कुल प्राप्त 242.51 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 199.21 लाख रुपए, सहसपुर लोहारा विकासखंड में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त राशि 190.66 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 153.00 लाख रुपए पिपरिया (कवर्धा) विकासखंड में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त राशि 102.62 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 172.47 लाख रुपए बोड़ला विकासखंड में वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त राशि 239.02 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 200.31 लाख रूपए हैं और इन सभी विकासखंडों में कुल प्राप्त राशि का पूर्ण रूप से विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों के लिए व्यय किया जा चुका है वहीं जिला चिकित्सालय कबीरधाम में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 45.19 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 84.79 लाख रुपए, एन.यू.एच.एस.कवर्धा में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30.77 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त राशि 54.47 लाख रुपए एवं डी.पी.एम.यू. कवर्धा में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 488.24 लाख रुपए एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1042.18 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसका विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों में पूर्ण रूप से प्राप्त राशि का व्यय किया गया है इस प्रकार जिला कबीरधाम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न मदों से वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 1339.00 लाख रुपए और वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 1906.44 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है जिनका पूर्ण उपयोग किया जा चुका है वहीं उन्होंने बताया कि राशि व्यय एवं कार्यों के संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

—————————————-