
तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली ✍🏻मामा-भांजा टाइम्स होली पत्रिका 2025 का विमोचन समारोह कार्यक्रम 12 मार्च 2025 को आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में आप सभी सहयोगी एवं मित्रगण की उपस्थिति प्रार्थनीय है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- आदरणीय बृजमोहन अग्रवाल जी लोकप्रिय सांसद, रायपुर अध्यक्षता – जयप्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष-नगर पालिका परिषद मुंगेली
विमोचन समारोह कार्यक्रम
दिनांक 12मार्च 2025, बुधवार समय- दोपहर 3 बजे से स्थान- आदरणीय बृजमोहन अग्रवाल निवास के मौलश्री विहार, रायपुर (छ.ग.) ये जानकारी प्रेम आर्य प्रधान संपादक मामा भांजा टाइम्स होली पत्रिका ने दी
*मामा-भांजा टाइम्स होली पत्रिका 2025 का विमोचन समारोह कार्यक्रम 12 मार्च 2025 को रायपुर में आयोजित किया गया है*
*नगर पालिका अध्यक्ष ने किया आंबेडकर वार्ड और दीनदयाल उपाध्याय वॉर्ड का दौरा, जनता को मिली राहत की उम्मीद*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली रामगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष ने आज आंबेडकर वार्ड और पंडित दीनदयाल उपाध्याय वॉर्ड का दौरा किया और जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने लोगों को जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
आंबेडकर वार्ड में रोड और नाली समस्या का होगा समाधान
आंबेडकर वार्ड में नागरिकों ने सड़क और नाली की समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत की। इस पर उन्होंने जल्द से जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।
दीनदयाल उपाध्याय वॉर्ड में मुक्ति धाम और गार्डन को मिलेगा नया रूप
दीनदयाल उपाध्याय वॉर्ड में नगर पालिका अध्यक्ष ने मुक्ति धाम की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और गार्डन को फिर से सुंदर बनाने का आश्वासन दिया। साथ ही, गर्मी को देखते हुए नागरिकों की वॉटर कूलर की मांग को स्वीकारते हुए इसे जल्द से जल्द लगाने की बात कही।
रामगढ़ रोड पर बनेगा स्मार्ट सुलभ, जनता को मिलेगा लाभ
नगर पालिका अध्यक्ष ने रामगढ़ रोड पर 2007 से बने लेकिन अब तक अनुपयोगी सुलभ शौचालय को स्मार्ट सुलभ में बदलने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस दौरे में स्वतंत्र तिवारी, कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष जित्तू श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, जवाहर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मक़बूल खान, दीनदयाल उपाध्याय वॉर्ड पार्षद प्रतिनिधि श्रवण सोनकर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष के इस दौरे से जनता को राहत की उम्मीद जगी है, और वे जल्द से जल्द विकास कार्यों के पूरा होने की आशा कर रहे हैं।
*राजाविर विक्रमादित्य मेले में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं वार्ड पार्षद सूरज यादव को सिंधी समाज ने किया सम्मान*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // नगर में आयोजित राजाविर विक्रमादित्य जी के मेले में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला जी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर पार्षद सूरज, संजय यादव सहित अन्य अतिथियों ने मेले में पहुंचकर साई झूलेलाल जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान झूलेलाल जी की महिमा का गुणगान किया गया और समाज के उत्थान व एकता पर जोर दिया गया। नगर में आयोजित यह मेला धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला सहित अतिथि संजय सूरज यादव पार्षद का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज के प्रमुख सदस्य चन्द्रकुमार शिवनाड़ी, नन्दकुमार राजेश, जीवन मंगलानी, जैकी राजेश, सूरज मंगलानी, राम तरलेजा, राहुल रूपवानी, अशोक रूपवानी, अनिल रूपवानी, डब्बू राजेश, बंशी भटवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में किसानों को प्रमाणिक बीज की मांग एवं आपूर्ति और कृषि विभाग द्वारा निर्मित तालाबों के निर्माण के संबंध में किया प्रश्न*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज विधानसभा में किसानों के हित में प्रश्न करते हुए बीज व खाद वितरण को समयबद्ध तरीके से करने और उनके ट्रासंपोर्ट में हो रहे विलंब बीज प्रमाणीकरण व बाजार में बेचे जा रहे अमानक बीज की बिक्री के संबंध में प्रश्न पूछा इसके साथ ही उन्हों एक्रिशी विभाग द्वारा पंडरिया विधानसभा अंतर्गत निर्मित तालाबों के संबंध में भी प्रश्न किया भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि क्या आदिम जाति विकास मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में खरीफ वर्ष 2024-25 के लिए आवश्यक बीज की मात्रा किन-किन श्रेणी की एवं कितनी निर्धारित की गई है निर्धारित मात्रा के विरुद्ध कितनी मात्रा में बीच का भंडारण किया गया है क्या कृषकों को बीज वितरण पूर्व बीज प्रमाणीकरण संस्था द्वारा भंडारित बीज का प्रमाणीकरण का प्रमाण पत्र दिया गया था यदि हां तो संस्था द्वारा प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद कितनी मात्रा में बीज अमानक पाए गए वितरित अमानक बीज से प्रभावित कृषकों को क्या लाभ दिया गया कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकासखण्ड कवर्धा में प्रमाणिक बीज की मांग 1760.60 क्विंटल है जिसकी भण्डारण मात्रा 1470.70 क्विंटल, सहसपुर लोहारा में 2212.80 क्विंटल प्रमाणिक बीज की मांग है और 2197.80 क्विंटल भंडारित की गई है एवं पंण्डरिया विकासखण्ड हेतु खरीफ 2024-25 में प्रमाणित श्रेणी के बीजों की मांग 812.50 क्विंटल है और 1024.30 क्विंटल भंडारित की गई है बीज क्रेता कृषक को बीज वितरण/क्रय से पूर्व भण्डारित बीज का “बीज प्रमाणीकरण संस्था” द्वारा प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र जारी किया जाना प्रावधानित नही है, अपितु विक्रय/वितरण हेतु भण्डारित प्रमाणित श्रेणी के बीज की बोरियों में नीले रंग के टैग का प्रावधान है जो बीज प्रमाणीकरण का प्रमाण होता है पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकासखखण्डों में बीजों के गुण निंयत्रण हेतु भण्डारण केन्द्रों से नमूने परीक्षण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये, विश्लेषण उपरांत सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए हैं और अमानक बीजों की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है भावना बोहरा ने बीज वितरण केन्द्रों में किसानों की सुविधा और बीज का वितरण सही समय पर करने के संबंध में अपनी बात रखते हुए कहा कि बीज परिवहन में ढिलाई होने की वजह से बीज वितरण केन्द्रों तक बीज समय पर नहीं पहुँच पाते हैं इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ऐसे में यदि खाद व् बीज का परिवहन साथ में किया जाए तो किसानों को समय पर बीज उपलब्ध होगा इसके साथ ही उन्होंने बीज वितरण केन्द्रों में किसानों की सुविधा,पेयजल व्यवस्था, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था के संबंध में भी प्रश्न किया जिसका उत्तर देते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों को खाद बीज तय समय पर मिल सके इसके लिए समय-समय पर ट्रासंपोर्ट सिस्टम को सुदृढ़ किया जा रही है इसके साथ ही किसानों की किसानों को बीज का वितरण सहकारिता विभाग के सुविधा केन्द्रों के माध्यम से होती है इसलिए सहकारिता विभाग से किसानों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी चर्चा की जाएगी भावना बोहरा ने किसानों की सुविधा को देखते हुए जुलाई माह के पहले संभव हो सके तो बीज वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निवेदन भी किया और सोयाबीन की खेती कम होने के संबंध में प्रश्न करते हुए कहा कि विगत 20 वर्षों से किसानों को सोयाबीन के जे.एस.325 और 9560 बीज का ही वितरण किया जा रहा है जो की वायरस ग्रसित है इस वजह से सोयाबीन की खेती में कमी आई है वहीं चांवल में भी केवल एचएमटी व सरना बीजों का ही वितरण किया जा रहा है कोई नई किस्म का बीज उत्पादन नहीं किया जा रहा है इसलिए अत्यंत आवश्यक है कि 20 वर्ष पुरानी पद्धति के बीजों से किसानों को पर्याप्त असल उत्पादन नहीं कर पा रहें हैं और नई किस्मों के बीज उत्पादन से किसानों को लाभ मिलेगा वहीं निजी क्षेत्रों में नई किस्मों के नाम पर अमानक बीजों का 16 से 17 हजार रुपए की दर से बीज बेचीं जा रही है इसलिए किसान मजबूर हो रहें हैं उन बीजों को खरीदने में इस समस्या का हल निकालने के लिए भी उन्होंने सदन के समक्ष अपने विचार रखे जिसक औत्त्र देते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि बीज निगम द्वारा प्रमाणिक बीजों का वितरण किया जा रहा है निजी क्षेत्रों में अमानक व डुप्लीकेट बीज बेचे जाना अपराध की श्रेणी में आता है इसलिए जानकारी मिलने पर समय-समय पर कर्यवाही की जा रही है वहीं अब प्रमाणिक बीजों के वितरण हेतु उसमें क्यू-आर कोड का उपयोग करने जा रहे है जिसमें उसकी पैकेजिंग, गुणवत्ता और प्रमाणिकरण प्रमाण पत्र भी किसान देख सकते हैं भावना बोहरा ने कृषि विभाग द्वारा तालाबों के निर्माण के संबंध में भी प्रश्न करते हुए पूछा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 31 जनवरी, 2025 तक कृषि विभाग द्वारा कितने तालाबों का निर्माण किया गया है तालाबो की लंबाई चौड़ाई एवं गहराई सहित कितने तालाबों के निर्माण कार्य पूर्ण हैं कितने कार्य अपूर्ण हैं अपूर्ण निर्माण कार्य कब तक पूर्ण कर लिए जाएंगे जिसके लिखित प्रतिउत्तर में कृषि मंत्री ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से संबधित विकासखण्ड पंडरिया, कवर्धा एवं सहसपुर लोहरा में वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 31 जनवरी, 2025 तक कृषि विभाग द्वारा तालाब निर्माण नही कराया गया है अतः शेष प्रश्नांश की जानकारी निरंक है।
—————————————-
*भक्त माता कर्मा जी के नाम से डाक टिकट जारी करने पर मंत्री श्री तोखन साहू जी ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार में माननीय मंत्री श्री तोखन साहू जी ने भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री, डॉक्टर चंद्रशेखर पेम्मासानी जी को भक्त माता कर्मा के नाम से डाक टिकट जारी करने पर हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय माता कर्मा जी के प्रति सम्मान का प्रतीक है और उनके महान योगदान को चिरस्थायी बनाएगा।
इसी क्रम में, मंत्री श्री तोखन साहू जी ने डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी जी को 25 मार्च 2025 को रायपुर में साहू समाज द्वारा आयोजित डाक टिकट अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस भव्य कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।
मंत्री श्री साहू जी ने कहा कि माता कर्मा जी की भक्ति, समर्पण और समाज सुधार के प्रति उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।
* ईडी के खिलाफ पुतला दहन, कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, – प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस कल विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव श्री भूपेश बघेल के निवास व अन्य स्थानों पर 10 मार्च को की गई छापेमारी के विरोध में 11 मार्च 2025 (मंगलवार) को कांग्रेस भवन, पड़ाव चौक, मुंगेली में शाम 5:00 बजे ईडी का पुतला दहन किया जाएगा।
कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पार्षदगण, जिला व जनपद पंचायत सदस्य, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन शामिल होंगे।
कार्यक्रम विवरण
📍 स्थान: कांग्रेस भवन, पड़ाव चौक, मुंगेली
📅 दिनांक: 11 मार्च 2025 (मंगलवार)
⏰ समय: शाम 5:00 बजे
जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन ईडी की तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की।
*कुसुम स्मेल्टर्स प्रा. लि. में मनाया गया सुरक्षा सप्ताह*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली: औद्योगिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और कर्मचारियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में 04 मार्च 2025 से 10 मार्च 2025 तक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर कंपनी के समस्त कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान सुरक्षा शपथ, सुरक्षा प्रशिक्षण, अग्निशमन प्रशिक्षण, सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता सहित कई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, बिलासपुर के उप संचालक श्री विजय सिंह पोटाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक कर्मचारी का यह कर्तव्य है कि वह अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करे और अपने सहकर्मियों को भी इसके लिए प्रेरित करे।” उन्होंने औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों और उपायों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कुसुम स्मेल्टर्स प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक श्री विशाल अग्रवाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही का स्थान नहीं है। सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाकर हम अपने परिवार और कंपनी की प्रगति में योगदान कर सकते हैं।”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक श्री अमित केडिया ने कहा कि “सुरक्षा केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक सामूहिक प्रयास है। यदि हम सभी मिलकर सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तकनीकी निदेशक श्री शैलेंद्र सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि “सुरक्षा एक आदत है, जिसे अपनाकर ही हम सुरक्षित कार्य वातावरण बना सकते हैं।” उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन कर संयंत्र को ‘दुर्घटना रहित इकाई’ बनाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान मानव संसाधन विभाग की ओर से एचआर मैनेजर श्री आनंद सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “सुरक्षा का पहला कदम सतर्कता है, और सतर्कता के बिना कार्यस्थल पर किसी भी खतरे से बचाव संभव नहीं है।”
सुरक्षा प्रभारी श्री केपी साहू ने कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाते हुए कहा, “सुरक्षा कोई एक दिन का प्रयास नहीं, बल्कि सतत जागरूकता का परिणाम है। हर कर्मचारी का दायित्व है कि वह स्वयं सुरक्षित रहते हुए अपने साथियों को भी सतर्क रखे। छोटी-छोटी सावधानियां बड़े हादसों को टाल सकती हैं।”
सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और अपने सतर्क व्यवहार से संयंत्र को सुरक्षित एवं उत्पादक बनाए रखें। कुसुम स्मेल्टर्स प्रा. लि. का यह सुरक्षा सप्ताह कर्मचारियों को सुरक्षित कार्यशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
*आधुनिक साधनों के चलते पुरानी परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्ति की ओर*
*होली के पारंपरिक उल्लास को बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // आज के दौर में होली के पारंपरिक रंग-रूप में बदलाव साफ देखा जा सकता है। पहले जहां नगाड़ों की गूंज से गलियां और चौक-चौराहे गूंज उठते थे, वहीं अब डीजे और स्पीकर ने उनकी जगह ले ली है। तकनीक और आधुनिक साधनों के चलते पुरानी परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्ति की ओर बढ़ रही हैं। इसके अलावा, मार्च-अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं ने भी बच्चों और युवाओं के उत्साह को प्रभावित किया है। पहले जब परीक्षाएं फरवरी में हो जाती थीं, तब बच्चे बिना किसी दबाव के होली का आनंद लेते थे। लेकिन अब परीक्षा के तनाव के कारण वे खुलकर रंगों में नहीं डूब पाते। हालांकि, यह बदलाव सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से चिंताजनक है। पारंपरिक वाद्ययंत्रों को संरक्षित करने और होली के पारंपरिक उल्लास को बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। इसके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्कूलों और स्थानीय प्रशासन को पहल करनी चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रहे।
*होली के उमंग से अब नगाड़ों की थाप होने लगी है गायब*
*स्कूली परीक्षाओं के चलते भी बच्चों में होली का उत्साह हुआ फीका*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // होली पर्व मात्र चार दिन शेष रह गया है ऐसे में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नगाड़े की थाप पहले सुनाई देती थी, डीजे के चलन के कारण अब नगाड़ों की थाप गायब होने के कगार पर पहुंच गई है। शहर में नगाड़े बेचने वाले कारीगर भी इक्का-दुक्का ही नजर आते हैं। उनका कहना है, कि लोग अब पारम्परिक नगाड़ा बजाने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। शहर के ह्दय स्थल पड़ाव चौक गोल बाजार, सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड में पहले नगाड़ा बाजार में देखने को मिलता था लेकिन अब नगाड़ा भी बेचने व खरीदने वाले रुचि नही ले रहे है। पिछले कई वर्षों से जिले में नगाड़ा बेचने आ रहे थे। लेकिन इस वर्ष भी बाजार में वह नगाडा बेचने व खरीदने वाले दिख नही रहे है।
रंगोत्सव होली सोमवार की शाम शुरू होने के बाद भी लोगों में नगाड़ों के प्रति दिलचस्पी नजर नहीं आने के पीछे एक कारण स्कूल व कॉलेज की परीक्षाएं हैं। सबसे ज्यादा उत्साह स्कूली बच्चों व युवाओं में होती है, शेष लोग तो इस त्यौहार से विशेष रूप से सिंथेटिक रंग व गुलाल से बचना ही श्रेयस्कर समझते हैं। स्कूली परीक्षाओं के चलते भी बच्चों में होली का उत्साह थोड़ा कम हो गया है।
*नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला की त्वरित पहल से टली सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, आज ही मिलेगा वेतन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // नगर पालिका परिषद के नव-निर्वाचित अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने पदभार संभालने के तुरंत बाद नगर की सफाई व्यवस्था से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान किया। तीन महीने से वेतन न मिलने से हड़ताल पर बैठने की तैयारी कर रहे सफाई कर्मचारियों को शुक्ला ने समझाइश देकर हड़ताल टालने के लिए राजी कर लिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों से त्वरित चर्चा कर निर्देश दिए कि होली से पहले आज ही दो माह का वेतन कर्मचारियों को जारी किया जाए। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से सफाई कर्मियों ने राहत की सांस ली और नगर की स्वच्छता व्यवस्था बाधित होने से बच गई। इस फैसले से नगर के नागरिकों ने रोहित शुक्ला की तत्परता और प्रशासनिक क्षमता की सराहना की। सफाई कर्मियों ने भी अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।










