Home Blog Page 449

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बारदाना व धान खरीदी,रेडी टू ईट और अन्त्योदय खाद्यान्न योजना के संबंध में विधानसभा में उठाया मुद्दा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश के प्रमुख विषयों को लेकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर विषयों को उठाया जा रहा है आज विधानसभा में उन्होंने समर्थन मूल्य में धान खरीदी हेतु बारदाने के क्रय, धान खरीदी एवं उसके उठाव तथा रेडी टू ईट और अन्त्योदय खाद्यान्न योजना के संबंध में प्रश्न किया भावना बोहरा ने प्रश्न करते हुए पूछा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिनांक 10.02.2025 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु राज्य शासन द्वारा कहां-कहां से कितने नग बारदाने किस-किस दर पर खरीदे गए शासन को समर्थन मूल्य में धान खरीदी हेतु इस वर्ष कितने बारदाने की आवश्यकता थी तथा आवश्यकता के विरुद्ध कितने बारदानों की खरीदी की गई जिसका उत्तर देते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु मॉर्कफेड द्वारा जूट कमिश्नर कोलकाता के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 18 करोड़ 35 लाख 86 हजार नए बारदाने की खरीदी की गई वहीं वहीं 3 करोड़ 29 लाख 06 हजार बारदाने पीडीएस दुकानों से ख़रीदे गए वहीं खरीफ विपणन हेतु वर्ष 2024-25 में 149.24 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के लिए 37 करोड़ 31 लाख 18 हजार बारदाने की आवश्यकता थी जिसके विरुद्ध में 21 करोड़ 60 लाख नए बारदाने की खरीदी हुई और 4 करोड़ 75 लाख 28 हजार पुराने बारदाने की खरीदी हुई इस प्रकार लगभग कुल 26 करोड़ 35 लाख 28 हजार ही बारदाने की खरीदी की गई भावना बोहरा ने बारदाने की कमी और किसानों को हो रही चिंता के विषय में प्रश्न करते हुए कहा कि जूट उत्पादन की कमी की वजह से जुट के बारदाने की कमी हो रही है इसके लिए जूट उत्पादन करने वाले कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजना बनाई जानी चाहिए इससे उन्हें तो प्रोत्साहन मिलेगा ही साथ ही बारदाने की कमी से किसानों को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा उन्होंने कहा कि सरकार को धान खरीदी हेतु जूट के बारदाने पर निर्भर है इसके लिए कोई वैकल्पिक उपाय भी जरुर सोचना चाहिए ताकि बारदाने की कमी होने से किसानों को अपना धान तय समय में बेचने में परेशानी न हो वहीं बारदाने की खरीदी को लेकर भी उन्होंने कहा कि वर्तमान में जुट कमिश्नर द्वारा बारदाने की खरीदी प्राप्त उत्तर के अनुसार 62 रुपए से 72 रुपए की बीच है, जबकि निजी क्षेत्रों में इससे कम दाम पर बारदाने खरीदी की कोई प्रावधान है क्या जिसके उत्तर में मंत्री ने बताया कि बारदाने की खरीदी के लिए जूट कमिश्नर से खरीदी करने हेतु केंद्र सरकार के निर्देश पर की जाती है भावना बोहरा ने धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग के संबंध में प्रश्न करते हुए पूछा कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10.02.2025 तक किसानों से कितने कितने मात्रा में धान की खरीदी की गई खरीदी गई धान में से कितनी मात्रा में कस्टम मिलिंग हेतु उठाव हुआ है कितनी मात्रा में उठाव शेष है जिसका लिखित उत्तर देते हुए खाद्य मंत्री ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 57 10.02.2025 तक किसानों से 3,31,611.76 मे.टन धान की खरीदी की गई जिसके अंतर्गत विधानसभा के कुल 52 धान खरीदी केन्द्रों में विकासखंड कवर्धा, सहसपुर लोहारा एवं पंडरिया में कुल 331611.76 मे.टन धान की खरीदी की गई ज्जिस्में 26 फ़रवरी तक 157134.46 मे.टन धान का कस्टम मिलिंग हेतु उठाव हुआ है और 64090.93 मे.टन धान उपार्जन केन्द्रों में उठाव हेतु शेष है भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले में राशनकार्डधारी अंत्योदय परिवारों की संख्या कितनी है एवं अंत्योदय राशनकार्डधारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10.2.2025 तक कितना राशन दिया जा चुका है अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत जारी राशन कार्ड में अनियमितताओं की कितनी शिकायतें वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 में 10.2.2025 तक प्राप्त हुई है कितनी शिकायतों का निवारण किया गया है और कितनी शिकायतें लंबित है जिसके लिखित उत्तर में खाद्य मंत्री ने बताया कि कबीरधाम जिले में अंत्योदय अन्न योजना के 64,688 राशनकार्ड प्रचलित है। इन राशनकार्डधारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 10.02.2025 तक 21,380 टन चावल, 644 टन शक्कर, 661 टन नमक एवं 203 टन चना प्रदाय किया गया है कबीरधाम जिले में प्रश्नांकित अवधि में अंत्योदय अन्न योजना के राशनकार्डो में अनियमितता की सहसपुर लोहारा विकासखण्ड में 01 शिकायत प्राप्त हुई है जिसका निराकरण किया जा चुका है उन्होंने विकासखंडवार जानकारी देते हुए बताया कि कवर्धा में कुल 15191, बोड़ला में 22562, पंडरिया में 17262 एवं सहसपुर लोहारा में 9673 लोग अंत्योदय राशनकार्डधारी हैं महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंध में प्रश्न करते हुए भावना बोहरा ने पूछा कि रेडी टू ईट योजना प्रदेश में कितने चरणों में लागू की जाएगी प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के कौन-कौन से जिलों में प्रारंभ की गई है इस योजना अंतर्गत कितने समूहों को इसका लाभ मिल रहा है शेष चरण प्रदेश में कब से लागू किए जाएंगे कबीरधाम जिले में यह योजना कब तक लागू कर दी जाएगी जिसके लिखित उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा रेडी टू ईट निर्माण कार्य लागू किए जाने की निश्चित समयसीमा बताया जाना संभव नहीं है प्रथम चरण में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा रेडी टू ईट निर्माण कार्य जिला बस्तर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़ एवं सूरजपुर में लागू किया जायेगा प्रथम चरण के जिलो में योजना लागू किये जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है प्रथम चरण के जिलों में सफलतापूर्वक संचालन पश्चात शेष जिलो में लागू किया जावेगा।

—————————————-

*बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाया,आरोपी को अदालत से बड़ा झटका*

0

. गुरुग्राम: गुरुग्राम में 7 साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने के जुर्म में अदालत ने दोषी को सात साल के करावास की सजा सुनाई है. साथ ही दोषी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यहां की एक अदालत ने सात साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने के जुर्म में एक व्यक्ति को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अश्विनी कुमार की अदालत ने दोषी पर 60000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.पुलिस के अनुसार 7 जून 2022 को सेक्टर 40 में एक नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो दिखाने वाले एक व्यक्ति के संबंध में शिकायत मिली थी. जिसके बाद सेक्टर 40 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और उत्तराखंड के नैनीताल जिले के जोरासी गांव के मूल निवासी आरोपी आनंद को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विस्तृत जांच की और अदालत के समक्ष सभी आवश्यक सबूत और गवाह पेश किए. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “सबूतों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया और उसे 60000 रुपये के जुर्माने के साथ सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई.”

*शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:- पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने के 17 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,70,000 का समन शुल्क वसूला गया।

*जनता से अपील – सुरक्षित और संयमित होली मनाएं*

होली खुशियों, रंगों और आपसी सौहार्द का त्योहार है, लेकिन असंयमित उत्सव न केवल आपकी बल्कि दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल सकता है। पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

*अभिभावकों से विशेष अनुरोध*

सभी माता-पिता और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनका कोई भी परिजन नशे की हालत में वाहन न चलाए। एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि जिम्मेदार नागरिक बनें, कानून का पालन करें और सुरक्षित होली मनाएं।

*कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता*

*राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे विद्यार्थियों के द्वारा होली मिलन का किया गयाआयोजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे विद्यार्थियों के द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया जिसमे राजा, अमित, ललित, गौरव,रानी, अंजलि,तुलसी, भानुप्रिया, अदिति, चंदन आदि छात्र छात्राएं एवं समस्त महाविद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।

* प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के पढाव चौक में ईडी और केन्द्र के भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के पढाव चौक में ईडी और केन्द्र के भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।
गौरतलब हो कि बीते कल कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास और कई संबंधित ठिकानो में केन्द्रीय अनवेष्ण ब्यूरो ने छापामारी की कार्यवाही की थी, जिसका पूरे प्रदेश में विरोध एवं निंदा किया गया। आज हुए पुतला दहन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने जमकर बरसते हुए कहा कि केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार और उनके नुमाइंदे सरकारी संस्थानों का जमकर दुरूप्योग कर रहे है। जिस कदर सरकारी तंत्र का दुरूप्योग किया जा रहा है। बडा निंदनीय है। पुरे देश में सच्चाई को दबाने का कार्य किया जा रहा है। पूर्व मुख्य मंत्री श्री बघेल सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दमनकारी और राजनितिक षडयंत्र के तहत फसाने का कोई भी मौका केन्द्र और राज्य सरकार नही छोड रही है। वही सच तो सच है। जो जनता के सामने आ ही जाता है। जिसका उदारण भी बीते कल देखने को मिला । जिस रकम को इडी अपने साथ लेगई है। उसका विधिवत जानकारी श्री बघेल द्वारा विभाग को उपलब्ध करा दिया जायेगा । प्रदेश की जनता भी आने वाले समय में इसका जवाब देगी । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस घनश्याम वर्मा संजीत बनर्जी रोहित शुक्ला आत्मा सिंह क्षत्रिय दिलीप बंजारा श्याम जायसवाल श्रीमती उर्मिला रमेश यादव मायारानी सिंह राजा ठाकुर लक्ष्मी कांत भास्कर हेमिन मंगेश्कर लोकराम साहू नरेश पाटले श्वेता पाठक अभिलाष सिंह संजय यादव विनय चोपडा एजाज खोखर राजेश छेदईहा मंजीत रात्रे सतीश तम्बोली नौसाद खान देवेंद्र वैष्णव श्रीनिवास ठाकुर अजय साहू जीतेन्द्र श्रीवास्तव भारत रत्न मंडेला सूरज यादव कुलदीप पाटले काकू पठान संजय चंदेल कलेश्वर गर्ग गौरव जैन अरुण कुलमित्र विष्णु खांडे दीपक गुप्ता नवनीत शुक्ला मनोज अकेला अलीम मिर्जा ईकबाल दीवाकर नीरज यादव असद खोखर रुस्तम राजा शाहिद कमलेश्वर जोशी रवि कोसले विन्दु यादव नीरज यादव राजा साहू, अलिम मिर्जा नईम खान अभिषेक यादव मोना नागरे सतीश तंबोली वैभव ताम्रकार गेंद राम बनर्जी राजेश सोनी हलघर जायसवाल सहित बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

*पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति) रामगढ़ मुंगेली का निरीक्षण किया।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर जी. एल. यादव और समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री ए.पी. गौतम के द्वारा मुंगेली जिले में संचालित एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति) रामगढ़ मुंगेली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्र के संचालक कमल यादव से केंद्र में हितग्राहियों की संख्या के बारे में जानकारी लेते हुए उचित उपचार, योग, भोजन-व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि का अवलोकन किया । हितग्राहियों से चर्चा कर उनका हाल चाल जानते हुए केंद्र में मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना । सभी कर्मचारियों से अवगत होकर उनके कार्यों के विषय मे जानकारी लिए और केंद्र के विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया ।

नशा मुक्ति केंद्र का प्रचार प्रसार और केंद्र को सुजज्जित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए केंद्र के सुविधाओं की सराहना किया । इस दौरान संस्था संचालक – कमल यादव, राजाराम यादव, शत्रुहन लाल साहू, गेंदराम साहू, रूपेंद्र यादव, दामिनी बंधे, पूर्णिमा यादव, कमलेश्वर निर्मलकर, करन गोंड, आदित्य, अनिता कुम्हार सहित केंद्र के हितग्राही उपस्थित रहे ।

*छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु रवाना होंगे*

0

उत्तराखंड, जिसे ‘देवभूमि’ के नाम से जाना जाता है, भारतीय धर्म और संस्कृति के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। यहां के अद्भुत धाम जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री, हरिद्वार और ऋषिकेश लाखों श्रद्धालुओं को हर वर्ष अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह स्थान न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए भी जाना जाता है।

*केदारनाथ धाम का कपाट*

इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई 2025 को प्रात: 7:00 बजे खोले जाएंगे। ओंकारेश्वर मंदिर के रावल, आचार्य और वेदपाठियों ने इस तिथि की पुष्टि की है। केदारनाथ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र अनुभव है, जहां वे भगवान शिव के दर्शन करते हुए आत्मिक शांति और संतोष प्राप्त करते हैं।

*छत्तीसगढ़ से यात्रा की सुविधा*

इस वर्ष, छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित टूर एजेंसी ‘क्रिएटिव बस्तर’ द्वारा उत्तराखंड चारधाम यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को सम्पूर्ण पैकेज—आना-जाना, रहना-खाना, दर्शन और यात्रा के सभी व्यवस्थाएं सिर्फ ₹17,500 में उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह एक बेहतरीन अवसर है उन श्रद्धालुओं के लिए जो चारधाम यात्रा पर जाने का सपना देखते हैं, लेकिन उच्च खर्च के कारण यात्रा से वंचित रह जाते हैं।

*पहला बैच 28 अप्रैल को रवाना*

छत्तीसगढ़ से पहला बैच 28 अप्रैल 2025 को केदारनाथ यात्रा के लिए रवाना होगा। इस बैच में शामिल होने के लिए यात्रा की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा, ताकि वे एक सहज और सुरक्षित यात्रा का अनुभव कर सकें।

*आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव*

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह यात्रा एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव भी प्रदान करती है। यहां के मंदिरों में जाकर श्रद्धालु भगवान के दर्शन करते हैं और शांति का अनुभव करते हैं। साथ ही, यात्रा के दौरान हर स्थान की प्राकृतिक सुंदरता और शांतिपूर्ण वातावरण का भी आनंद लिया जा सकता है।

*यात्रा पर जाने के इच्छुक श्रद्धालु संपर्क करें*

यदि आप भी इस साल उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने का इच्छुक हैं, तो आप ‘क्रिएटिव बस्तर’ टूर एजेंसी के दीपक धुर्वे से संपर्क कर सकते हैं। यह यात्रा आपके जीवन का एक अद्वितीय और अविस्मरणीय अनुभव हो सकती है।

संपर्क नंबर: 6267136671

*जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक श्री सुजीत कुमार सिंहका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली में पदस्थ सहायक संचालक श्री सुजीत कुमार सिंह का जन्मदिन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचायों और विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के सूचना सहायक सोनू राम चंद्राकर, जिला समन्वयक गौरव साव, कम्प्यूटर ऑपरेटर कोमल देवांगन, महेन्द्र बंजारे, संतोष कुमार कोरी और मीडिया के प्रतिनिधियों ने सहायक संचालक सुजीत कुमार सिंह बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

सहायक संचालक श्री सुजीत कुमार सिंह ने सभी प्रियजनो को अपने जन्मदिन के अवसर पर मिले बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जन्मदिन किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण और उत्साह भरा दिन होता है। आज आप लोगों द्वारा जो प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, वह मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। इस अवसर पर प्रशांत शर्मा, अक्षय लहरे, राजकुमार जोगांश, गुड्डू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

*सेमरसल में महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता शिविर*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में आयुष ग्राम सेमरसल में राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आँगनबाड़ी केंद्र में संपन्न हुआ, जिसमें 0-6 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य मानकों की जाँच की गई। इस दौरान प्रभारी डॉ. संदीप कुमार श्रीवास ने बच्चों की ऊँचाई, वजन, हीमोग्लोबिन की जाँच कर बॉडी मास इंडेक्स का मूल्यांकन किया। उन्होंने कुपोषण से बचाव के लिए संतुलित आहार एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली को अपनाने पर जोर दिया। महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए इंदु साहू आँगनबाड़ी कार्यकर्ता अमरौतिन निषाद सहायिका एवं कर्मचारी हाथीराम यादव ने महिलाओं की हीमोग्लोबिन एवं शारीरिक फिटनेस की जाँच में सहयोग किया। इस अवसर पर आयुर्वेद विशेषज्ञों ने महिलाओं को आयुर्वेदिक दिनचर्या, संतुलित आहार एवं स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।

*FLN -T. L. M.मेला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली –क्लब संकुल पीएम श्री स्वामी आत्मानंद दाऊपारा अंतर्गत संकुल केंद्र कन्याशाला मुंगेली संकुल केन्द्र करही और संकुल केन्द्र बीआरसाव के सम्मिलित प्रयास से पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन में निपुण भारत के तहत ,FLN मेला एवं TLM प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें चारों संकुलो से चयनित कुल 8 स्कूल के विद्यार्थी हिन्दी भाषा और गणित के टीएलएम के साथ उपस्थित हुए और उसकी उपयोगिता पर बहुत अच्छे ढंग से बच्चों द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया
प्रदर्शनी में मार्गदर्शक के रूप में संकुल प्राचार्य डाँ आई.पी .यादव जी बीईओ पथरिया श्री पी एस बेदी जी .BRCC मुंगेली श्री सूर्यकांत उपाध्याय जी BRCC लोरमी श्री डी. सी .डाहिरे जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
साथ ही साथ चारों संकुल केन्द्र के समन्वयकगण – श्री नेमीचंद भास्कर जी रघुनाथ ठाकुर जी चंद्रशेखर उपाध्याय जी निर्णायक के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे
प्राचार्य डाँ आई पी यादव के अपने उद्बोधन में बताया कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली दण्डात्मक से बदलकर अब खेलमय सरल सहज एवं बच्चों के लिए रुचिपूर्ण हो चुकी है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक सिद्ध हो रही है…….
BRCC उपाध्याय सर के द्वारा बताया गया कि बच्चों को खेल – खेल के माध्यम से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ते हुए TLM के माध्यम से सीखाया जाना बेहतर विकल्प और मनोरंजनात्मक होते जा रहा है जिसमें विद्यार्थी स्वयं से गतिविधि कर जल्दी सीखने का प्रयास करते है
इस प्रतियोगिता में हिन्दी विषय से स्वामी आत्मानंद संकुल अंतर्गत प्रथम नुनियाकछार स्कूल के विद्यार्थी
एवं गणित विषय से कन्याशाला संकुल अंतर्गत प्रथम रेहूंटा स्कूल के विद्यार्थी रहें जिनका ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन के लिए चयन किया गया
क्लब संकुल से पीएलसी सदस्य दुर्गेश देवांगन .- मनीष जायसवाल . सुनील साहु . एंजल भारत .शीला द्विवेदी . कामिनी श्रीवास्तव . दिलीप चतुर्वेदी . शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित रहे
कार्यक्रम संचालन व आभार प्रदर्शन मेजबान शैक्षिक समन्वयक श्री नेमीचंद भास्कर ने किया