Home Blog Page 448

*हत्या के आरोपी को माननीय सत्र न्यायालय जांजगीर के द्वारा ऐतिहासिक फैसला चार बार उम्र कैद की सजा*

0

♦️ *बलौदा थाना के तत्कालिक थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी की सटीक विवेचना से हत्या के आरोपी को मिला चार बार उम्र कैद की सजा*

♦️ *उत्कृष्ट विवेचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह ने की सराहना*


आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामला इस प्रकार है कि थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा में 31.07.2023 को ग्राम देवरी के देशराज कश्यप ने अपनी पत्नी मोंगरा बाई उम्र 40 वर्ष एवं बेटी पूजा उम्र 16 वर्ष , भाग्यलक्ष्मी उम्र 10 वर्ष एवं याचना उम्र 6 वर्ष को रात्रि में खाना खाने के बाद मां व तीनो बेटी कमरे में सोने चले गये थे रात में देशराज कश्यप उठा और फावडे से हमला कर सो रही पत्नी व तीनो बेटीओ को हत्या कर दिया था एवं हत्या कर घर के दरवाजा को बाहर से बंद कर फरार हो गया था दो दिन तक घर का दरवाजा बंद होने से एवं परिवार के सदस्य नही दिखने पर पडोसियो को किसी अनहोनी की शंका हुई तब ग्रामीण व सरपंच द्वारा मामले की सूचना पंतोरा चैकी एवं बलौदा थाना के तत्कालिक थाना प्रभारी उप निरीक्षक गोपाल सतपथी को देने से पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहूंची थी तथा शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम कराने के बाद प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ किया गया था आरोपी को जो फरार होने के प्रयास में था जिसे मुखबिरी के आधार पर ग्राम पंतोरा के बस स्टैंड मंदिर के पास से पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया था जो बताया कि उसकी पत्नी का ग्राम धतुरा के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है इसी चरित्र शंका पर उसकी पत्नी व तीनो बेटियो का हत्या किया है मामले में प्रथम सूचना पत्र से लेकर संपूर्ण विवेचना तत्कालिक थाना प्रभारी बलौदा उप निरीक्षक गोपाल सतपथी द्वारा मामले में सभी एंगल की जांच करते हुये पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर संपूर्ण विवेचना किया गया था तथा अभियोग पत्र उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा द्वारा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर न्यायाधीश शक्तिसिंह राजपुत के द्वारा उक्त मामले में सुनवाई करते हुये चार हत्या के दोषी आरोपी देशराज कश्यप को धारा 302 भादवि के तहत चार बार आजीवन कारावास एवं 1-1 हजार रूपये का अर्थदण्ड की सजा सुनाई है मामले की पैरवी लोक अभियोजक संदीप सिंह बनाफर ने किया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने उत्कृष्ठ विवेचना कर हत्या के आरोपी को चार बार उम्र कैद की सजा दिलाने के लिये विवेचक निरीक्षक गोपाल सतपथी की सराहना की है।

*आयुष विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन में मुंगेली में 07 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम का सफल आयोजन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन में, जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के नेतृत्व में एवं नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयुष ग्राम योजना के अंतर्गत जिले में 7 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय एनीमिया कार्यक्रम, राष्ट्रीय सुपोषण कार्यक्रम, राष्ट्रीय सुप्रजा कार्यक्रम, एनसीडी स्क्रीनिंग कार्यक्रम और पेलिएटिव कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण अभियान चलाए गए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. संदीप कुमार श्रीवास (आयुष ग्राम, सेमरसल), डॉ. सुनील गढ़ेवाल (आयुष ग्राम, पाड़ियाइन) और डॉ. नीतू जायसवाल (आयुष ग्राम, जरहागांव) ने अपनी भूमिका निभाई और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा दिया। स्वास्थ्य शिविरों में स्थानीय समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, एनीमिया की रोकथाम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों की पहचान और पेलिएटिव केयर के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य जांच और परामर्श भी प्रदान किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों को निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाया|

*मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर लगातार अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही*

0

➡️ *थाना लालपुर एवं चौकी साकेत पथरिया अंतर्गत अवैध शराब परिवहन में संलिप्त 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*
➡️ *होली त्यौहार के मद्देनजर अवैध नषे कारोबारियों पर मुंगेली पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही जारी*
➡️ *आरोपी जॉनी कांत से 100 पाव देशी प्लेन शराब एवं धर्मेन्द्र बंजारे से देशी मशाल शराब 93 पाव एवं परिवहन में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल जप्त अनुमानित जुमला कीमती 1,39,230 रूपये*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही एवं श्री नवनीत पाटिल से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लालपुर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम को दिनांक 12.03.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सुखाताल तरफ से देशी प्लेन शराब लेकर सारंगपुर की ओर मोटर सायकल में परिवहन करते जा रहे है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ घेराबंदी कर उक्त मो.सा. चालक को रोकवाकर पूछताछ एवं चेक किये जो अपना जॉनी कांत पिता सुभाष कांत कुर्रे उम्र 38 वर्ष निवासी बरमपुर थाना लालपुर, जिला मुंगेली बताये जिसके कब्जे में रखे दो नग बैग में 100 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 9000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी-28 एन-6244 कीमती 60000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया एवं चौकी साकेत थाना पथरिया मुखबीर से सूचना मिला कि सरगांव तरफ से देशी मशाला शराब लेकर उमरिया की ओर मोटर सायकल में परिवहन करते जा रहे है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ ग्राम उमरिया पास घेराबंदी कर उक्त मो.सा. चालक को रोकवाकर पूछताछ एवं चेक किये जो अपना धर्मेन्द्र बंजारे पिता मोहन बंजारे उम्र 41 वर्ष निवासी उमरिया चौकी साकेत, थाना पथरिया, जिला मुंगेली बताये जिसके कब्जे में प्लास्टिक बोरी में रखे 93 पाव देशी मशाला शराब कीमती 10230 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लेटिना सीजी-28 एन-7974 कीमती 60000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया उक्त दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
थाना लालपुर एवं चौकी साकेत थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब परिवहन करने वाले 02 आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल कीमती 1,20,000 रूपये एवं देशी प्लेन मदिरा तथा देशी मशाला शराब कुल 193 पाव, कीमती 19,230 रूपये जुमला कीमती 1,39,230 रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरी. लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी लालपुर, उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, सउनि. उमेंद दास गोयल चौकी प्रभारी साकेत एवं साइबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक मुंगेली, जिला मुंगेली*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का त्यौहार मनाया जावेगा, जिस परिपेक्ष्य में मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले वासियों को शुभकामनाओं सहित होली त्यौहार पर शांति एवं सौहार्द्र पूर्ण मनाने के लिये आम नागरिकों को नशे की हालात में वाहन न चलाने, तीन सवारी व बिना हेलमेट मोटर सायकल न चलाने, नाबालिगों को वाहन नहीं देने, बीच सड़क पर होली न खेलने एवं होलिका दहन में फुहड़ व अश्लील गाने न बजाने, बच्चों को होलिका दहन के दौरान आग से दूर रखने की अपील किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये चौक-चौराहों पर जिला मुंगेली के तीनों अनुविभाग मुंगेली, लोरमी, एवं पथरिया में धार्मिक स्थलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों में पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार प्राप्त बल 30 एवं जिला इकाई के 170 बल कुल 200 विशेष सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात किया गया है।

*बाजार पर चढ़ने लगा होली का रंग, सज गईं दुकानें*

0

*बाजार में पुष्पराज का पिचकारी बिक रहा 300 से 400 रहा*

*13 मार्च की रात को होली दहन व 14 मार्च को मनाई जाएगी होली*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // रंगों का पर्व होली के लिए अभी 01 दिन का समय शेष है, लेकिन बाजार पर त्यौहार का रंग चढ़ने लगा है। शहर के प्रमुख बाजार में पिचकारी व रंग-गुलाल की दुकानें सज गईं हैं। होली 13 मार्च को तथा धुलंडी 14 मार्च को मनाई जाएगी। बाजार में इलेक्ट्रिक वाटर गन से रंग निकलेगा तो बम से गुलाल की वर्षा होगी। जो आसपास खड़े लोगों को होली के रंग में सराबोर कर देंगे। बाजार में बिक रहे पुष्पराज पिचकारी 300 से 400 रुपए तक बिक रहा । इसी तरह स्माग फॉग, कलर स्माग तथा स्माग फाउंटेन जैसे तरह-तरह के गुलाल भी त्यौहार को खास बनाएंगे। शहर के प्रमुख बाजार में होली के रंग व पिचकारियों से सज चुके हैं। बच्चों को थ्रीडी, बार्बी डाल, स्पाइडर मैन तथा बटर फ्लाई पिचकारी भी आकर्षित कर रहे हैं। रंगों के त्योहार में चार चांद लगाने के लिए पहली बार बाजार में आया मैजिक ग्लास भी लोगों को काफी भा रहा है।।
रंग-गुलाल व पिचकारी के कारोबारियों अनिल देवांगन बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष होली के सामानों में काफी विविधता देखने को मिल रही है। कारोबारियों ने चार्जेबल इलेक्ट्रिक वाटर गन पहली बार बाजार में आया है । इस पिचकारी की कीमत 300 से 500 रुपए प्रति पीस है। इसमें रंग भरने के बाद ट्रिगर दबाते ही 15 से 20 फीट दूर खड़े व्यक्ति को रंग से सराबोर कर देगा। इसके अलावा सिलेंडर वाले गुलाल उपलब्ध है, जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। म्यूजिकल पंप, इलेक्ट्रिक टैंक बाजार में उपलब्ध है। तोता गुलाल 500 ग्राम व 1 किलोग्राम के पैक में उपलब्ध है। हर्बल गुलाल को भी काफी पसंद किया जा रहा है। हर्बल गुलाल का उपयोग भी पिछले चार-पांच सालों से बढ़ा है।


होली बाजार में रंग-बिरंगे बाल, मास्क, चश्मे, बैंड को भी लोग खूब पसंद कर रहे है। सामान्य पिचकारी से अलग हटकर हथौड़ा, कुल्हाड़ी, बाहुबली व रंग-बिरंगे बाल, टी- , शर्ट भी उपलब्ध मछली के शेप वाली पिचकारी लोगों को खूब भा रही है। यह 50 से 150 रुपए में बिक रही है। इस बार होली के लिए नए तरह के पटाखे बाजार में आए हैं, जो रंगों से भरपूर होंगे। गोलबाजार में सिर्फ रंग और गुलाल ही नहीं, बल्कि होली के लिए रंग-बिरंगे बाल, टी-शर्ट, कुर्ती, टोपी, चश्मा और बाली जैसे अन्य आकर्षक सामान भी उपलब्ध हैं।

*गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित हुए – उमाशंकर कश्यप*

0

*उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित हुए उमाशंकर कश्यप सामाजिक कार्यकर्ता*

*बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार पर उत्कृष्ट कार्य करने पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित हुए – उमाशंकर*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मोस्ट पिपुल अवार्ड बाल अधिकार एवं संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य के मुंगेली जिले से *उमाशंकर कश्यप सामाजिक कार्यकर्ता को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बाल अधिकार एवं संरक्षण क्षेत्र में सम्मानित किया गया* । उमाशंकर कश्यप को पिछड़े, वंचित समुदाय, शोषित, दिव्यांगजनों, बच्चों, आदिवासी, दलित, विशेष पिछड़ी जन जाति, बैगा के बीच 10 वर्षों से अधिक संवेदनशील के साथ अनवरत समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों में बच्चों के अधिकार एवं उनके संरक्षण एवं देखभाल के क्षेत्र में चाईल्ड लाईन (1098) आपातकालीन 24 घंटे (365 दिन) मुंगेली एवं कबीरधाम जिले में 1650 से अधिक बच्चों को सहायता दिया, जिसमें 29435 लोगों एवं बच्चों को जागरूक किया । दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग के सहयोग से 1530 से अधिक लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूनिक आई बनवाने में सहयोग किया गया हैं, संस्थाओं के सहयोग से 05 लोगों को आर्थिक सहयोग देकर किराना दुकान, सायकल स्टोर के माध्यम आजीविका से जोड़ा गया हैं, उनके द्वारा 400 सौ महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आजीविका एवं सशक्तिकरण जोड़ने का कार्य किया गया हैं, कोविंड 19 वैश्विक महामारी के दौरान 03 हजार से अधिक लोगों को रिसोर्स पर्सन के सहयोग से मास्क, सेनेटाइजर, साबुन का वितरण किया गया, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए 2500 से अधिक फलदार पौधा वृक्षारोपण हेतू वितरण / वृक्षारोपण किया गया, वंचित समुदाय एवं पिछड़ी क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य सेवा, कोविंड 19 टीकाकरण एवं बच्चों को टीकाकरण कराने में सहयोग दिया, केन्द्र सरकार एवं राज्य के योजनाओं को जन जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से योजना को पहुंचाने का कार्य किया गया हैं, उमाशंकर कश्यप को इसके पहले सिंबल आफ नालेज भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डा० बीआर अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड 2024 एवं सावित्रीबाई फुले गौरव अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जा चुका है, उमाशंकर ने देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वीं एपिसोड राजभवन रायपुर में राज्यपाल माननीय श्री विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य अतिथि में शामिल हुआ था। उपलब्धि के लिए देश के अलग-अलग राज्य एवं छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न जिले से समाजसेवी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिये, जिसमें दिल्ली से पास्कल तिर्की, रुबेन मिंज, अरुण उरांव, प्रेम कुमार, राजस्थान से अनवर खान, बिहार से सुबोध, उड़ीसा – अरुण कुमार, मध्यप्रदेश से रामेश्वर लसकरे, झारखंड से रोज मेरी, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से दौलत राम कश्यप, राजेश गोयल, गजेंद्र वर्मा, महेश निर्मलकर, रायगढ़- शोभेन्द्र ड्डसेना, धमतरी- एम जाफर, नीलम साहू, बिलासपुर – अल्का मिंज, दिलीप साहू, रमेश साहू, बलौदाबाजार से रेखा शर्मा, मुंगेली- सदा राम कश्यप (पत्रकार), रोहित कश्यप पत्रकार, राजेश यादव, दिनेश कश्यप, संजय बघेल, जशपुर से अंजना देवी यादव, राजनांदगांव से महेश साहू, रायपुर से शेष वर्मा, विनोद सिदार, बेमेतरा राजेन्द्र चंद्रवंशी, मित्रगण ने दिया।

*मामा-भांजा टाइम्स होली पत्रिका 2025 का विमोचन सांसद बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा रायपुर में किया गया*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर ✍🏻मामा-भांजा टाइम्स होली पत्रिका 2025 का विमोचन सांसद बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा रायपुर में किया गया इस कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी जिला पंचायत सदस्य इशान वैष्णव दुष्यंत दुबे कोमल शर्मा नरेंद कोटड़िया सुनील पाठक सुशील शुक्ला जय कुमार ताम्रकार प्रमोद पाठक जेपी उपाध्याय अमिताभ वैष्णव मनीष चौबे संजय गोस्वामी गौरव जैन विनोद यादव बिलासपुर से तेरस यादव साहित्यकार सभी सहयोगी एवं मित्रगण उपस्थित थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- आदरणीय बृजमोहन अग्रवाल जी लोकप्रिय सांसद, रायपुर ने मामा भांजा टाईम्स के संपादक प्रेम आर्य और सभी सहयोगी साथियों को पत्रिका के प्रकाशन की और होली की बधाई दी

*शासकीय प्राथमिक शाला मदनपुर में एफ एल एन/टी.एल. एम.क्लब मेला सम्पन्न*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली एफ एल एन/टी.एल. एम.क्लब मेला का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला मदनपुर में चार संकुल केंद्र दाबो, फास्टरपुर, बीजातराई एवं सेमरकोना के विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ संपन्न हुआ । चारों संकुल से 34 विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चों एवं शिक्षकों की शत् प्रतिशत उपस्थिति रही । इस अवसर पर ग्राम पंचायत बोदा के सरपंच कन्हैया सिंह बैस की गरिमामय उपस्थिति रही । उन्होंने अपने ग्राम पंचायत के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होने पर सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया । संकुल केंद्र दाबो के शैक्षिक समन्वयक रामेश्वर प्रसाद साहू ने कहा – अध्ययन/अध्यापन की दृष्टिकोण से यह मेला बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी है । बीजातराई के शैक्षिक समन्वयक अरुण टंडन ने कहा- यह मेला का वास्तव में जानने सीखने और समझने के लिए बहुत ही सराहनीय रहा । इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को सिखने के अवसर मिलते हैं । इस अवसर पर फास्टरपुर संकुल के शैक्षिक समन्वयक तोरनलाल अंचल ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त शासकीय प्राथमिक शाला मदनपुर के प्रधान पाठक देवेन्द्र परिहार ने किया । एफ एल एन/टी.एल. एम. क्लब मेला के अंतर्गत कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शाला स्तर में क्रमशः अनामिका दिवाकर (दाबो) प्रथम, सविता मिरी (सिल्ली) द्वितीय, एवं सुशांत दिवाकर (खैरा सेतगंगा) तृतीय रहे । प्राथमिक स्तर में राजकुमार साहू (सिपाही) प्रथम, मोक्ष कुमार (पंडोतरा) द्वितीय एवं दक्ष मानिकपुरी (सिल्ली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । टी एल एम निर्माण एवं प्रस्तुतीकरण में निधि बर्मन (राजपुर) प्रथम, दिलेश्वर भास्कर (सिंगारपुर) द्वितीय एवं अमन कुमार दाबो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । एफ एल एन/टी.एल. एम. क्लब स्तरीय मेला में चार संकुलो के 34 विद्यालयों के बच्चों ने सहभागिता निभाई । विजेता विद्यार्थियों को उपस्थित अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा सहभागी समस्त विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । अंजू राम सप्रे कलविंद तिग्गा मनोज कुमार आंचल देव प्रसाद पात्रेअमृता सिंह बघेल चंद्रभानु कांति टंडन कुलदीप दिवाकर सुरेश कुमार पूर्णिमा देशमुख उर्मिला देवांगन संगीता बसंत कुमार दादू सिंह राजपूत सिद्धाराम देवांगन खिलेश्वर दास मानिकपुरी तपस्वी यादव दिनेश कुमार बंजारे संजय उमाशंकर सूर्यकांत कुर्रे थानूराम साहू शिवकुमार सोनवानी उमेश यादव विक्रम सिंह निलेश्वरी साहू उमा नेताम आदि

*शिवाजी वार्ड में समस्याओं पर चर्चा, मुक्तिधाम में होगा सुधार*

0

*महाराणा प्रताप वार्ड में हुआ सीसी रोड का भूमिपूजन*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने शपथ ग्रहण के पश्चात लगातार विभिन्न वार्डो पहुँच लोगो की समस्याए सुन उनका निराकरण कर रहे है। इसी क्रम में आज शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए शिवाजी वार्ड और महाराणा प्रताप वार्ड में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिवाजी वार्ड स्थित सचिपुरम कॉलोनी में स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कॉलोनीवासियों ने सड़क, नाली और बोरिंग की समस्याओं को उनके सामने रखा, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही कार्यवाही करेगा। शिवाजी वार्ड स्थित मुक्तिधाम में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और वहां बगीचे के विकास पर भी चर्चा हुई। मुक्तिधाम में स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और हरियाली बढ़ाने के लिए कदम उठाने की योजना बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और जल्द से जल्द कार्य शुरू करने की मांग की।

*महाराणा प्रताप वार्ड में हुआ सीसी रोड का भूमिपूजन*

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने महाराणा प्रताप वार्ड पार्षद कुलदीप पाटले के साथ वार्ड का निरीक्षण किया और आदर्श नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वार्डवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और सड़क निर्माण को लेकर खुशी जताई। विकास कार्यों को लेकर नागरिकों में उत्साह देखा गया। इस दौरान वार्ड के पार्षद कुलदीप पाटले ने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा समाज की एकता और विकास को प्राथमिकता दी है। हम शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। वार्डवासियों ने कहा कि कुलदीप पाटले बहुत ही सरल स्वभाव की व्यक्ति है और उनके काम करने की तरीका भी अलग है। शपथ ग्रहण के कुछ दिनों के बाद वार्ड की विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।

*विद्यालय आशिर्वाद समारोह: भावनाओं और यादों से सजा एक यादगार दिन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव(घु).मे कक्षा 05वीं के विद्यार्थियों के लिए कक्षा चौथी के बच्चों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि भावनाओं, यादों और प्रेरणा से सजी एक अविस्मरणीय शाम रही। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों, शिक्षकों व अतिथियों के आगमन के बाद स्वागत गीत से हुआ । विद्यालय के शिक्षकों और जूनियर विद्यार्थियों ने विदाई ले रहे छात्रों के सम्मान किया, जिससे बच्चों के आंखों में आंसू और माहौल भावुक हो उठा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के साथ बिताए हुए पलों को याद करते हुए खूबसूरत प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे समारोह में खुशियों और यादों की मिठास घुल गई। विद्यालय के प्रधान पाठक श्रीमती सरोजबाला राय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए जीवन में अनुशासन और परिश्रम के महत्व को समझाया। स्कूल के रीढ़ श्रीमती नैंसी मसीह द्वारा बच्चों को आशीर्वाद के रूप में कहा कि यह स्कूल आपका है और हमेशा आपका ही रहेगा आपको जब भी जरूरत पड़े यह स्कूल का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। शाला के प्रति समर्पित शिक्षक लखनलाल कुर्रे ने कहा कि जीवन में सफलता केवल आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने से नहीं मिलती है ,बल्कि यह आपके द्वारा किए गए प्रयासों और उनके द्वारा सीखे गए सबक से मिलती हैं। मुख्य अतिथि श्रीमती नीता दयाल ने कहा कि हमेशा अपने गुरु जनों का एवं माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। पूर्व माध्यमिक शाला की शिक्षिका श्रीमती सुरंजना ओगरे ने कहा अच्छे इंसान बनने के लिए शिष्टाचार का होना जरूरी है।

पूर्व माध्य. शाला के प्रधान पाठक राजपूत, शिक्षक श्री मीन दास पात्रे एवं संतोष यादव द्वारा एक बढ़िया संदेश दिया की जीवन में आगे बढ़ाना है तो स्टेप बाय स्टेप, एक सीढ़ी को छोड़कर दूसरी सीढ़ी में जाना जरूरी होता है इसी प्रकार हमारा विद्यालय होता है जो प्राथमिक से माध्यमिक में हम जाते हैं और अपना बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ते हैं। विद्यार्थियों के साथ जुड़ी यादों को साझा किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में सीनियर विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए पलों को याद किया और अपने अनुभव साझा किए। कुछ की आँखों में आँसू थे तो कुछ के चेहरों पर नई यात्रा की उम्मीद की चमक थी।