Home Blog Page 447

 *होलिका दहन के रात्रि में गुड़ फैक्ट्री में मजदुरों द्वारा आपस में पेन्ट के जेब से पैसा निकालने की बात पर युवक की हत्या करने वाले आरोपियो को किया गया गिरफ्तार*

0

*होलिका दहन के रात्रि में गुड़ फैक्ट्री में मजदुरों द्वारा आपस में पेन्ट के जेब से पैसा निकालने की बात पर युवक की हत्या करने वाले आरोपियो को किया गया गिरफ्तार*

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे मुंगेली पुलिस द्वारा हत्या के आरोपीगण को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता*

➡️ *आरोपीगण हत्या कर उत्तरप्रदेश फरार होने के फिराक में थे जिसे मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते 24 घण्टो के अंदर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-प्रार्थी बृजलाल मरावी पिता चैन सिंह मरावी जाति बैगा उम्र 20 वर्ष सा0 मजूरहा चौकी खुड़िया थाना लोरमी जिला मुंगेली का रहने वाला है जो गुड़ फैक्ट्री ग्राम कान्हरपुर चौक के पास थाना चिल्फी जिला मुंगेली छ०म० को होली त्यौहार होने से स्थानीय सभी मजदुर अपने-अपने गांव चले गये थे कि दिनांक 13.03.2025 को प्रार्थी तथा चिंटू कश्यप, सोनू उर्फ जावेद, रविंन्दर कश्यप, दीपक कश्यप, सचिन कुमार कश्यप, धर्मेंदर कश्यप सभी एक ही गांव ग्राम सुरूरपुर थाना बागपात जिला बागपात (उ0प्र0) के है जो वर्तमान मे गुड़ फैक्ट्री ग्राम कान्हरपुर चौक के पास थाना चिल्फी जिला मुंगेली छ0ग0 में रहकर मजदुरी का काम करते है कि दिनांक 13.03.2025 के रात्रि करीब 09-10 बजे सभी मिलकर गुड़ फैक्ट्री के तखत में बैठ कर शराब पिये खाना खाये इसी दौरान रविन्दर कश्यप बोला कि मेरे जेब में रखे 30,000 रूपये को सोनू उर्फ जावेद तथा चिंन्टू कश्यप को बोला कि तुम लोग मेरे पैसे को निकाले हो कहां छुपाये हो बताओं कह कर मां बहन की गंदी-गंदी गाली देते तुम्हें आज जान सहित खत्म कर दुगां कहते रविन्दर तथा उसका भाई दीपक कश्यप दोनों एक राय होकर मृतक सोनू उर्फ जावेद एवं चिन्दु कश्यप को फैक्ट्री अंदर रखे गुड़ खोने के लोहे के खुरपा तथा बांस के डण्डों से दोनों के द्वारा लगातार मारते रहा तब वहां मौजूद धरमेंन्दर तथा सचिन ने दोनों को बीच बचाव करने आये तो रविन्दर और दीपक ने तुम भी इसमें शामिल हो कह कर बांस के डण्डा तथा लोहे के खुरपे से मारपीट किया, मारपीट से सोनू उर्फ जावेद (मृतक) को पुरे हाथ पैर शरीर तथा सिर में गंभीर चोंट लगने से गुड़ फैक्ट्री के सामने पुरानी सुसायटी के पास मौत हो गई है तथा चिंन्टू के सिर हाथ पैर चेहरा में काफी गंभीर चोट आई है,जिसका वर्तमान में अस्पताल में इलाज चल रहा है की रिपोर्ट पर थाना चिल्फी मे अपराध क्र.29/25 धारा 296,351 (2), 115 (2), 103(1), 109, 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल के द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही के द्वारा मौका पहुंचकर पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल का फोरेन्सिक टीम द्वारा बारिकी से निरीक्षण किया गया व दोनो आरोपीगण रविन्दर एवं दीपक उत्तरप्रदेश भागने की फिराक में थे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी 01. रविंन्दर कुमार कश्यप पिता बृजपाल 02 दीपक कश्यप पिता बृजपाल दोनों निवासी ग्राम सुरूरपुर थाना बागपात जिला बागपात (उ0प्र0) की घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये आरोपीगण से घटना मे प्रयुक्त लोहे खोने का खुरपा, बांस की डण्डा जप्त कर विधिवत गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चिल्फी उपनिरी. हरीश साहू, सउनि लवसिंह ध्रुव, प्र.आर. सिद्धेश्वर बंजारे, आर. प्रशांत कुर्रे, पुरूषोत्तम ध्रुव, विजय साहू, म.आर. संगीता बर्मन की अहम भुमिका रही।

*एक्ट्रेस मिली सेक्स रैकट के अड्डे में, तीन अन्य महिलाओं का भी किया गया रेस्क्यू*

0

 

महाराष्ट्र। पुलिस ने मुंबई में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. साथ ही चार महिलाओं को एक होटल से बचाया भी है और एक दलाल को गिरफ्तार भी किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है. अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को शहर के पवई इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और चार संघर्षरत महिला अभिनेत्रियों को एक होटल से बचाया. पवई पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई.अधिकारी ने कहा कि विशिष्ट सूचना के बाद पुलिस ने होटल में जाल बिछाया और महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में श्याम सुंदर अरोड़ा नामक एक व्यक्ति को पकड़ा. साथ ही चार संघर्षरत महिला अभिनेत्रियों को बचा भी लिया. पीड़ितों में से एक ने हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है. फिलहाल आरोपी व्यक्ति और उसके सहयोगी के खिलाफ पवई पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

*अवैध संबंधों की कीमत बनी मौत: दोस्त ही निकला कातिल, चक्रधरनगर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा*

0

● पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का खुलासा

● जामगांव रेल्वे ट्रैक पर मिले युवक के शव मामले में अवैध संबंध के कारण हत्या का खुलासा, साथी ड्रायवर ने ही की थी हत्या, आरोपी गिरफ़तार

रायगढ़। जामगांव रेलवे ट्रैक पर 12 मार्च की सुबह मिली अज्ञात युवक की लाश के सनसनीखेज मामले का चक्रधरनगर पुलिस ने पुलिस ने 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि अवैध संबंधों के कारण युवक की हुई हत्या थी। मृतक जितेंद्र सिंह की हत्या उसके ही साथी ट्रक चालक सुरेश सिंह और उसके सहयोगी ने मिलकर की थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेश सिंह को शक था कि जितेंद्र का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी रंजिश में उसने अपने साथी के साथ मिलकर जितेंद्र को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। 11 मार्च की रात जब जितेंद्र अपना ट्रेलर एसपी प्लांट के पास खड़ा कर रहा था, तब आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर जामगांव रेलवे ट्रैक के पास बुलाया।
घटनास्थल पर सभी ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान पहले से तय योजना के तहत सुरेश और उसके साथी ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। हाथ-मुक्कों से मारपीट के बाद आरोपियों ने नुकीले हथियार से उसके सिर और गले पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
हत्या के बाद सुरेश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही थाने जाकर लाश मिलने की रिपोर्ट लिखवाई। लेकिन चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में अपराध क्रमांक 101/2025 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस का अपराध दर्ज करकी गहराई से जांच शुरू की। साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम की मदद से जुटाए गए सबूतों ने सुरेश की साजिश का पर्दाफाश कर दिया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सुरेश ने अपना गुनाह कबूल लिया।
पुलिस ने आरोपी सुरेश सिंह पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह उर्फ बबल उम्र 42 साल निवासी ग्राम कुदारी पोस्ट रारो (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया है, उसका साथी अभी फरार है। सुरेश के कब्जे से एक मोबाइल भी जब्त किया गया है, जो मामले में अहम सबूत साबित हो सकता है। पुलिस टीम अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
इस त्वरित खुलासे में थाना प्रभारी प्रशांत राव, सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक रवि सहाय, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल, अभय यादव, राजेश सिदार और साइबर सेल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस अब इस हत्या में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। रायगढ़ पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही फरार आरोपी भी सलाखों के पीछे होगा।

*भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता परियोजना का जागरूकता कार्यक्रम*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से संचालित वित्तीय साक्षरता परियोजना कार्यक्रम समर्पित संस्था के माध्यम से संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत गांव-गांव जाकर लोगों को बैंकिंग के बारे में जानकारी दिया जाता है इसी संदर्भ में पथरिया ब्लाक के ग्राम लाटा पंचायत रौनाकापा में समूह बैठक कर के लोगों को बैंकिंग के बारे में जानकारी दिया गया।
जिसके अंतर्गत बैंकिंग, बजट, बचत, पंजीकृत संस्थान में निवेश, बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना ,प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, (क्लेम फॉर्म 30 दिन के भीतर ही भर कर जमा करने के लिए कहा गया! ), अटल पेंशन , सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ,मोबाइल कॉल के द्वारा होने वाले फ्रॉड से बचाव के लिए ओटीपी किसी को ना बताने के बारे में कहा गया क्योंकि कोई भी बैंक निजी बैंक विवरण की जानकारी फोन कॉल के माध्यम से नहीं मांगता, प्रलोभनो से बचने एवं पुलिस साइबर सेल नंबर 1930 और रिजर्व बैंक के 14448 के बारे में जानकारी दिया गया ।

इस कार्यक्रम में अमित यादव द्वारा स्व सहायता समूह को विशेष रूप से *प्रोजेटर* के माध्यम से जानकारी दिया गया । तथा उनके समस्याओं को भी पूछा गया व पूर्ण रूप से सहायता का आश्वासन दिया गया।उक्त कार्यक्रम में , समर्पित संस्था से पथरिया ब्लॉक काउंसलर अमित यादव, एवं श्रीमती सरोजनी मनहर (सक्रिय महिला), श्रीमती मनीषा साहू (कृषि सखी) व ग्रामीणजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शासन द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा, नए स्कूलों की स्वीकृति एवं मछली पालन हेतु अनुदान के संबंध में विधानसभा में उठाया प्रश्न*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज विधानसभा में प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा का संवेदनशील विषय सदन के समक्ष रखा और बस्तर संभाग के बीजापुर के दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के संबंध में प्रश्न किया इसके साथ ही उन्होंने नए स्कूल की स्थापना और शिक्षा से जुड़े प्रमुख विषयों एवं मछली पालन हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित योजनाओं व उनके क्रियान्वयन के संबंध में प्रश्न किया भावना बोहरा ने प्रश्न पूछा कि बस्तर संभाग (बीजापुर) के दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकार की निर्मम हत्या के बाद प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर शासन की क्या नीति है? किसी भी दुर्घटना से यदि प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के पंजीकृत पत्रकार हताहत होते हैं तब शासन की ओर से मुआवजे ईलाज आदि का क्या प्रावधान है जिसके लिखित में उत्तर दते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा अधिनियम-2023 कानून प्रक्रियाधीन हैं जनसंपर्क विभाग में पत्रकारों को पंजीकृत नहीं किया जाता है छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता नियम-2019 के तहत पत्रकार एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए एक वर्ष में न्यूनतम रूपये 10 हजार और अधिकतम रूपये 2 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती हैं यदि पत्रकार की असमायिक मृत्यु हो जाती है तो उसके आश्रित परिवार को 5 लाख रुपये तक की राशि दिये जाने का प्रावधान हैं भावना बोहरा ने स्कूल एवं शिक्षा से सम्बंधित प्रश्न करते हुए पूछा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में कितने नए स्कूल स्वीकृत हुए हैं स्कूल शिक्षा में छत्तीसगढ़ आज देश में किस स्थान पर है प्रदेश में विद्यार्थियों का स्कूल ड्रॉपआउट रेट क्या है जिसके लिखित प्रतिउत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 16 नवीन प्राथमिक शाला स्वीकृत हुई है नीति आयोग की रैंकिग अनुसार स्कूल शिक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय मूल्यांकन रेंज 521-580 के मध्य “आंकाक्षी एक” श्रेणी में है वर्ष 2023-24 के यूडाईस डाटा के अनुसार प्रदेश में ड्रॉपआउट दर प्राथमिक स्तर में 1.8%, उच्च प्राथमिक स्तर में 5.3% तथा हाईस्कूल स्तर में 16.3% है मछली पालन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित योजनाओं के बारे में प्रश्न करते हुए विधायक भावना बोहरा ने पूछा कि मछली पालन हेतु शासन द्वारा कौन-कौन सी योजनाएं संचालित हैं हितग्राहियों को दी जाने वाली छूट/अनुदान राशि एवं कबीरधाम जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कितने किसानों को मछली पालन हेतु 1 जनवरी, 2024 से 1 फरवरी, 2025 तक कितनी अनुदान राशि दी गई है जिसके लिखित प्रतिउत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया की सरकार द्वारा शिक्षण प्रशिक्षण हेतु विभागीय 10 दिवसीय प्रशिक्षण के तहत 1250 रु.प्रति हितग्राही, विभागीय 3 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु 1000 रु. प्रति हितग्राही, प्रदेश के बाहर अध्ययन भ्रमण हेतु 2500 रु.प्रति हितग्राही और पंजीकृत मछुआ सहकारी समितियों को त्रिवर्षीय अनुदान सहयता के तहत 3 लाख रूप प्रति समिति अनुदान दिया जाता है उसी तरह मतस्य पालन प्रसार हेतु मतस्य बीज संवर्धन योजना के तहत प्रति हितग्राही 40 हजार रु फुटकर मछली विक्रय योजना के तहत प्रति हितग्राही 6 हजार रु. मत्स्याखेट उपकरण सहयता एतु प्रति हितग्राही 10 हजार रु., 05 वर्षीय अंगुलिका संचयन के तहत प्रति हितग्राही 4 हजार रु., झींगा सह मछली पालन हेतु 15 हजार प्रति हितग्राही का प्रावधान है और प्रधानमंत्री मतस्य संपदा योजना अंतर्गत कुल 9 योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे मछली पालन करने वाले हितग्राहियों को समय-समय पर लाभ मिल रहा है कबीरधाम जिले में अनुसूचित जाति के 96 किसानों एवं अनुसूचित जनजाति के 253 किसानों को कुल राशि रूपये 186.19667 लाख का अनुदान दी गई है।

—————————————-

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन एवं फाग महोत्सव का आयोजन*

0

0.होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पंडरिया द्वारा सामुदायिक भवन परिसर,पंडरिया में होली मिलन एवं आग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं और सभी को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा इस आयोजन के लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करती हूँ होली का यह पर्व स्नेह,सद्भावना, एकता एवं भाईचारे का प्रतीक है मैं समस्त पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूँ और आग्रह करती हूँ की अपनों के संग रंगों के इस पावन उत्सव को उमंग व उल्लास के साथ मनाएं आज यहां उपस्थित सभी नारी शक्तियों को भी मैं बधाई देती हूँ कि जिस प्रकार आज महिलाएं गृहणी होने के साथ-साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी अपने दायित्वों को पूरा कर रहीं हैं और सामाजिक समरसता व क्षेत्र के विकास में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा रहीं हैं। आज पंडरिया विधानसभा में महिलाएं भी अपने सामर्थ्य व कौशल से विभिन्न क्षेत्रों में हमारे क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ा रहीं हैं उन्होंने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आज डबल इंजन भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है ड्रोन दीदी योजना हो या महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं महिला सुपोषण, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और प्रोत्साहन के लिए योजनाओं के माध्यम से आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य से भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति एवं वर्ग के विकास, अधोसंरचना निर्माण एवं आमजनों के उत्थान के लिए अनवरत कार्य कर रही है इन्ही जनहित व विकास कार्यों के प्रति जनता ने भाजपा पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई नगरीय निकाय चुनाव से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं जीतकर आई हैं और अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और खुशहाली के लिए हमने जो संकल्प किये हैं उन्हें मूर्तरूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं भावना दीदी की गारंटी में हमने जो संकल्प किये हैं उन संकल्पों को पूरा करते हुए अब हमर संकप पत्र एवं अटल संकल्प पत्र में किये गए संकल्प से पंडरिया विधानसभा का हर गाँव,शहर व नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है यह पर्व बुराई की अच्छाई पर जीत का पर्व है यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है हमारे छत्तीसगढ़ में भी होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है होलिका दहन के दिन पूरे विधि विधान के साथ भक्त प्रहलाद की भक्ति और उनकी आस्था को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है यह दिन हमें यह भी सिखलाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में अच्छाई सच्चाई और विश्वास की हमेशा जीत होती है इसलिए हमें भी होलिका दहन के साथ अपने नकारात्मक विचारों, बुराइयों को उसकी अग्नि में दहन कर अच्छाई व सच्चाई के मार्ग पर चलने का अनुसरण करना चाहिए होली मिलन समारोह में महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष मधु तिवारी, नगर पालिका पंडरिया की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी, इंदौरी नगर पंचायत अध्यक्ष मित्रीन बाई महंगी लाल मांडले, नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू, पंडरिया मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा, जिला पंचायत सदस्य दीपा पप्पू धुर्वे,जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 प्रत्याशी उत्तरा साहू सहित कबीरधाम जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।

—————————————-

*गुंडा-बदमाशों को दो-टूक चेतावनी – कानून तोड़ा तो सीधे अंदर!*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – होली पर्व के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोरबा पुलिस पूरी तरह सख्त मोड में है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जमानत पर छूटे अपराधियों को साफ़ शब्दों में चेताया गया है कि यदि किसी ने कानून तोड़ने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधीक्षक, कोरबा के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के बदमाशों को तलब कर कुल 120 से अधिक बदमाशों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्हें दो टूक बताया गया है कि यदि वे किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त पाए गए, तो तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और जमानत रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य चेतावनी बिंदु:

1. कानून तोड़ने या किसी भी तरह की गुंडागर्दी में शामिल व्यक्ति की तुरंत गिरफ्तारी की जाएगी।

2. होली के दौरान हुड़दंग, उपद्रव, जबरन चंदा वसूली, मारपीट या दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों पर गैरजमानती धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

3. नशे में धुत होकर उपद्रव करने वालों को सीधे लॉकअप में डाला जाएगा, किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

4. जमानत पर रिहा अपराधी यदि किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त पाया गया, तो उसकी जमानत निरस्त कर पुनः जेल भेजा जाएगा।

 

कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ बिल्कुल भी नरमी नहीं बरती जाएगी।

*होली एवं रमज़ान के दौरान नक़बज़नी एवं घरों में चोरी से बचाव हेतु कोरबा पुलिस की व्यापक अपील*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – होली एवं रमज़ान जैसे पर्वों के दौरान नागरिकों के यात्रा पर जाने अथवा घरों के अस्थायी रूप से सूने रहने की संभावना को देखते हुए, कोरबा पुलिस द्वारा नक़बज़नी एवं घरों में चोरी जैसी घटनाओं से बचाव हेतु संपूर्ण जिले में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक, कोरबा के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में वार्ड पार्षदों, RWA प्रतिनिधियों, NTPC, SECL, CSEB, BALCO के आवासीय परिसरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें निम्नलिखित पहलुओं पर चर्चा कर विस्तृत सलाह दी गई:

नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश:

*1. घर पूरी तरह सूना न छोड़ें*
यदि परिवार के सदस्य किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो घर को पूरी तरह खाली न छोड़ें। किसी विश्वसनीय व्यक्ति या रिश्तेदार को अस्थायी रूप से घर में रहने के लिए कहा जा सकता है।

*2. विश्वसनीय पड़ोसियों को सूचित करें*
घर बंद करने से पहले आस-पड़ोस के विश्वसनीय लोगों को सूचित करें ताकि वे समय-समय पर निगरानी रख सकें।

*3. CCTV कैमरे लगवाएं और उनकी जांच कर लें*
मुख्य द्वार, पार्किंग, पिछवाड़ा, सीढ़ियाँ, गैलरी इत्यादि क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगवाएं। लगे हुए कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच करें और सुनिश्चित करें कि वे चालू स्थिति में हैं।

*4. कीमती सामान घर में न छोड़े*
नगदी, आभूषण, महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि को यथासंभव बैंक लॉकर में सुरक्षित रूप से जमा करें, ताकि उनका दुरुपयोग या चोरी की संभावना न रहे।

*5. सुरक्षित ताले और ग्रिल्स का प्रयोग करें*
दरवाज़ों, खिड़कियों, बालकनी एवं टेरेस पर मजबूत ताले, सुरक्षा ग्रिल्स एवं लॉकिंग सिस्टम का उपयोग करें।

*6. चौकीदार की व्यवस्था सुनिश्चित करें*
आवासीय परिसर, अपार्टमेंट या कॉलोनी में चौकीदार/गार्ड की ड्यूटी सूचीबद्ध रूप में रखें और यह सुनिश्चित करें कि रात्रि गश्त होती रहे।

*7. अनजान लोगों की गतिविधियों पर नज़र रखें*
किसी अजनबी व्यक्ति द्वारा घरों के आस-पास चक्कर लगाना, पूछताछ करना या निगरानी करना संदिग्ध हो सकता है। तुरंत पुलिस को सूचित करें।

*8. सोशल मीडिया पर यात्रा की सूचना न डालें*
अपनी यात्रा या अनुपस्थिति की सूचना सोशल मीडिया पर न डालें। यह जानकारी अपराधियों के लिए मददगार बन सकती है।

*9. कॉलोनी/समूह में सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था लागू करें*
रात के समय सामूहिक व्हाट्सएप ग्रुप, सामूहिक गश्त या कॉलोनी वॉच ग्रुप की व्यवस्था को सक्रिय करें।

सभी पुलिस थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मुनादी कराकर नागरिकों को सतर्क रहने एवं सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे सतर्कता बरतें, पुलिस से समन्वय बनाकर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम (Dial 112) को दें।

*मुखौटे बेचने वालों पर कोरबा पुलिस की कार्रवाई – 30 दुकानदारों से 3000 से अधिक मुखौटे जप्त*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – होली पर्व के मद्देनज़र आम नागरिकों की सुरक्षा, महिला सम्मान और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा व्यापक सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में चेहरा ढंकने वाले मुखौटों के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए कोरबा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 30 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए BNSS की धारा 106 के तहत 3000 से अधिक मुखौटे जप्त किए गए हैं।

मुखौटे पहनकर लूट, छीना-झपटी, महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी आपराधिक घटनाओं की संभावना को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर मुखौटा पहनकर न चलें और यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

*कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।*

*होली से पहले कोरबा पुलिस की गुंडा-बदमाशों एवं अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक*

0

*विभिन्न अपराधों में फरार चल रहे 68 गुंडा-बदमाशों एवं अपराधियों को भेजा गया जेल*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस इकाइयों द्वारा यह अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के तहत विभिन्न अपराधों में फरार चल रहे गुंडा बदमाशों के वारंटों की तामीली की गई, जिसमें 4 स्थायी वारंट एवं 64 गिरफ्तारी वारंटों के तहत कुल 68 आरोपियों को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए उन्हें जेल भेजा गया।

*कोरबा पुलिस की सख़्त चेतावनी:*

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि गुंडा तत्व, आदतन अपराधी एवं सामाजिक शांति में विघ्न डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे सभी व्यक्तियों पर, जो कानून का उल्लंघन करने या जनता में भय उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे, तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस आमजन से सहयोग की अपील करती है तथा असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को देने का अनुरोध करती है, ताकि शांति व्यवस्था बनाए रखने में जनसहयोग प्राप्त हो सके।