Home Blog Page 446

*छत्तीसगढ़ सरकार की एसएलपी को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज क्रमोन्नत वेतनमान को लेकर शिक्षकों को मिली बड़ी खुशखबरी =~ डॉ आर पी कश्यप*

0

छत्तीसगढ़ सरकार की एसएलपी को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। आज सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच में इसकी सुनवाई हुई। पहली ही सुनवाई में न्यायाधीश ए.एस. ओका और न्यायाधीश एन. कोटीश्वर सिंह की खंडपीठ ने एसएलपी को खारिज कर दिया। इस केस में भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता राज्य सरकार की तरफ से पक्ष रखा, जबकि शिक्षकों की तरफ से सीनियर वकील एस मुरलीधरण ने किया
क्रमोन्नत वेतनमान का मुद्दा क्या है
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि क्रमोन्नत वेतनमान का मुद्दा क्या है। दरअसल, लंबे समय तक प्रमोशन न मिलने पर शिक्षकों ने 2013 में सरकार पर दबाव डाला, जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने का ऐलान किया।लेकिन इसके बावजूद आंदोलन शांत नहीं हुआ। शिक्षकों के लगातार विरोध को देखते हुए सरकार ने एक साल बाद समतुल्य वेतनमान देने का निर्णय लिया, और इसके साथ ही क्रमोन्नति वेतनमान का आदेश रद्द कर दिया। इसके बाद यह मामला ठंडा पड़ गया।
शिक्षिका सोना साहू ने दायर की याचिका
हालांकि, इसी बीच शिक्षिका सोना साहू ने क्रमोन्नति वेतनमान के लिए याचिका दायर की थी, जबकि सरकार ने नए वेतनमान के तहत इसे रद्द कर दिया था। सोना साहू ने सोचा कि क्रमोन्नति वेतनमान समाप्त होने के बावजूद यदि कोर्ट में याचिका दायर की जाए तो उसे लाभ मिल सकता है, और ऐसा ही हुआ।सोना साहू के पति ने केस दायर किया और जीत भी गए। इसके बाद हाई कोर्ट में याचिकाएं लगनी शुरू हो गईं, क्योंकि इस फैसले से छत्तीसगढ़ के 50 हजार शिक्षकों को फायदा हो सकता था।

सरकार पहले ही रद्द कर चुकी थी क्रमोन्नति वेतनमान का आदेश
राज्य सरकार को यह बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि जिला और जनपद पंचायत के अधिकारियों के कोर्ट आदेश का पालन करने से इतना बड़ा संकट उत्पन्न होगा। शिक्षकों ने सोना साहू को रोल मॉडल मानते हुए कोर्ट का रुख किया। जब कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया, तो सरकार हरकत में आई।पहले ही सरकार क्रमोन्नति वेतनमान का आदेश रद्द कर चुकी थी, और अब सोना साहू कोर्ट में केस जीत चुकी थीं। साथ ही, राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि 50 हजार शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दे सके।

सरकार ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था
इस संकट से बचने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सरकार ने स्पेशल लीव पेटीशन (एसएलपी) दायर की है, जिसका मतलब है कि इस मामले की जल्दी सुनवाई की जाए। सुनवाई हुई भी, जिसके बाद अब राज्य सरकार को बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार की एसएलपी को डबल बेंच ने खारिज कर दिया है।

*सर्व हिंदू समाज ने गौ हत्या के विरोध में प्रशासन को सौंपा ज्ञापन*

0

*प्रशासन की सक्रियता को देखते हुए मुंगेली बंद के आव्हान को लिया वापस*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली गौ हत्या के विरोध में आज दिनांक 17 मार्च 2025 को मुंगेली बंद का आह्वान किया गया था। प्रशासन द्वारा उक्त घटना के विरुद्ध सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की पतासाजी की जा रही है। सर्व हिंदू समाज ओर से इस संदर्भ में रैली का आयोजन किया गया और प्रशासन को आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया । प्रशासन की सक्रियता और आरोपी को जल्द पकड़े जाने के आश्वासन पर मुंगेली बंद के आव्हान को हिंदू जागरण मंच के द्वारा वापस लिया गया है।

*ग्राम मोहतरा तेली में पीपल के पौधा लगाकर मनाया होली का त्यौहार*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // दोस्तो ने अपनी दोस्ती को और अधिक खास बनाने व मजबूत रखने के लिए विकासखण्ड लोरमी के ग्राम मोहतरा तेली में तालाब के समीप पीपल के पौधा लगाकर होली का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान सभी मित्रों ने मिलकर पीपल के पौधे की पूजा-अर्चना की और इसके महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पीपल का वृक्ष पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी होता है, जो न केवल शुद्ध हवा प्रदान करता है बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है। राकेश साहू ने कहा कि दोस्ती का यह प्रतीक भविष्य में भी इसी तरह मजबूती से बना रहेगा। तीरथ और अभिषेक ने बताया कि पीपल के वृक्ष को लगाकर उन्होंने न सिर्फ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है, बल्कि इसे अपनी दोस्ती की निशानी भी बनाया है।राम साहू और धर्मराज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ लगाना और उसकी देखभाल करना पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है। अंकित और दुर्गेश ने सभी से अपील की कि वे भी इस तरह के कार्यों में भाग लें और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहयोग करें। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर एकता और सद्भावना के प्रतीक के रूप में गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया और यह संकल्प लिया कि इस वृक्ष की देखभाल करते रहेंगे, ताकि यह मित्रता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बना रहे।

*मुंगेली जिले में धूमधाम से मनाया गया होली पर्व*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // रंगों का महापर्व होली नगर में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान हर वर्ग के लोगों में पर्व के प्रति विशेष उत्साह नजर आया । सुबह से ही लोग इस उत्सव में डूबने लगे और चारों ओर रंगो की उमंग बिखरने लगी। आमजन परिवार जनों के साथ घरों में पर्व मनाकर खुशियों का इजहार करने लगे, वहीं घर-घर जाकर अपने मित्रों और शुभचिंतकों को रंग से सराबोर कर प्रेम और समरसता के इस महात्सव में चार चांद लगाने लगे।
पर्व के दौरान नगर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य जनों और विशेष वर्ग के लोगों से मिलकर आम लोगों ने पर्व की खुशियां बिखेरी। सभी एक दूसरे को पर्व के रंगो से सजाकर और मिठाई खिलाकर इस उत्सव की सुंदरता को और बढ़ाने लगे। इसी तरह गली मोहल्लों में युवा वर्ग गीत संगीत में थिरकते हुए त्यौहार का जश्न मनाने लगे। वहीं कुछ स्थानों पर पारंपरिक नगाड़ों की मनमोहक ध्वनि से सजे फाग गीत गाते हुए इस महापर्व की मस्ती में डूबने लगे। इस तरह पूरे नगर में दिनभर त्यौहार को लेकर उल्लास बना रहा छोटे बच्चो ने अपनी चंचलता से इस उत्सव की खुशियों को दुगुना कर दिया वहीं आमजन समरसता और प्रेम के रंग में रंगकर भाईचारे और एकता का संदेश देने लगे।

*प्रदेश की प्रबंध कार्यकारिणी बैठक में 100 से अधिक नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया*

0

*जिले के तीन नवनिर्वाचित पार्षद अर्चना सत्तू देवांगन, निमेश, नारद का हुआ सम्मान*

*प्रदेश देवांगन समाज के मीडिया प्रभारी बने जगदीश व कोमल देवांगन, लिया शपथ*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // प्रदेश देवांगन समाज की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक 16 मार्च को सुबह 11 बजे से बीरगाँव में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम माँ परमेश्वरी की पूजा अर्चना की गयी तत्पश्चात् समाज के प्रदेश महासचिव परस देवांगन ने बैठक की प्रस्तावना रखी। इसके बाद नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में प्रदेश भर से जीतकर आए जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। मुंगेली नगर पालिका के अंतर्गत 03 नवनिर्वाचित विवेकानंद वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन, हीरालाल वार्ड पार्षद निमेश देवांगन और मोहम्मद बशीर खा वार्ड पार्षद नारद देवांगन को प्रदेश देवांगन समाज के डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने पुष्पगुच्छ, गमछा और शील्ड भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने जगदीश देवांगन और कोमल देवांगन को प्रदेश मीडिया प्रभारी के दायित्व सौंपा और प्रदेश भर से आये देवांगन समाज के बीच शपथ भी दिलाया। इस दौरान कोमल देवांगन ने कहा कि देवांगन समाज के प्रति उनकी पूरी निष्ठा रहेगी और वे समाज के हितों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कोमल देवांगन ने यह भी कहा कि समाज की एकता और प्रगति के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे और समाज के युवाओं को जोड़ने और उन्हें सही दिशा देने का काम करेंगे। उन्होंने सभी समाजजनों से सहयोग और समर्थन देने की बात कही। ताकि देवांगन समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। इस दौरान प्रदेश महासचिव परस देवांगन, मुंगेली देवांगन समाज अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता सहित उनके मित्रगण कॉल व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश प्रेषित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ देवांगन, कार्यकारणीय सदस्य विष्णु देवांगन, मुंगेली देवांगन समाज युवाध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, सचिव सुदामा देवांगन, संरक्षक शत्रुहन लाल देवांगन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष डॉक्टर ओमप्रकाश देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि यह वक्त बंटने का नहीं बल्कि एकजुट होने का है। प्रदेश देवांगन जन कल्याण समाज के अध्यक्ष सागर देवांगन ने अपने संगठन का विलय हमारे संगठन में कर एकता के सूत्र में बंधने का पुनीत कार्य किया है। इसी तरह आने वाले समय में प्रदेश में संचालित अन्य संगठनों को भी एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। डॉक्टर देवांगन ने कहा कि प्रदेश के विकास के साथ-साथ हमें सामाजिक बुराइयों को भी जड़ से मिटाना होगा। आज सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब के सेवन किया जाता है, इससे हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। वहीं शादी से पहले होने वाले प्री वेडिंग का प्रचलन तेज़ी से बढ़ रहा है, इससे हमारे मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी बोझ बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने की माँग कई जगह से की जा रही थी, इसलिए बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्री वेडिंग और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब के वितरण पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की घोषणा की गयी और उन्हें शपथ भी दिलाया गया। इनमे प्रमुख रूप से रेणु देवांगन को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण देवांगन को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, डॉक्टर वेदप्रकाश देवांगन को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, दानसिंह देवांगन को प्रचार- प्रसार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, धनेश देवांगन को राजनैतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष और अजय देवांगन को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

*राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों के द्वारा होली मिलन का आयोजन*

0

परदेशी यादव ब्यूरो लोरमी :-राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों के द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित प्रो. एस.के.जांगड़े,डॉ. आर.एस.साहू, डॉ.नरेंद्र सलूजा, श्री पी.पी. लाठिया,श्री आर.के. श्रीवास्तव,प्रो.हेमा आर.टंडन, प्रो.नितेश गढ़ेवाल, डॉ.अर्चना भास्कर,प्रो.महेंद्र पात्रे, प्रो.देवेंद्र जायसवाल,प्रो.विवेक साहू,डॉ.गंगा गुप्ता, प्रो.अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप,प्रो.गुरुदेव निषाद, प्रो.श्रेया श्रीवास्तव, प्रो. सुषमा डहरिया, श्री पूर्णेश जायसवाल,श्री गंगाराम जायसवाल,श्री अविनाश निर्मलकर, श्री भागबली जायसवाल, श्री शिव कुमार यादव,श्री अविनाश साहू, श्री मुकेश यादव, श्री नंदू जायसवाल आदि। महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।

*रहंगी पंचायत की अनूठी पहल*

0

*कक्षा 5 व कक्षा 8 वी की परीक्षा संध्या के पूर्व परीक्षा पे चर्चा ,सह विदाई समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों पंचायत परिवार ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के द्वारा पानी की बाटल,कंपास बॉक्स,पेंसिल , इरेजर , सापन र, स्केल अन्य परीक्षा उपयोगी सामग्री बांटा गया।*

परदेसी यादव ब्यूरो लोरमी मुंगेली:- आज दिनांक 15-03-2025 को शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला रहंगी में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तर्ज पर ,परीक्षा पे चर्चा सह विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अतः इस अवसर पर नवनियुक्त सरपंच सुखमनी भगवान सिंह पोर्ते ने बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बच्चों को भयमुक्त होकर बिना किसी डर के परीक्षा देने को बात कही।उद्बोधन के अगले क्रम उप सरपंच संध्या भोला राम साहु ने कहा की परीक्षा विद्यार्थी जीवन की एक प्रक्रिया है जिससे हर किसी को गुजरना पड़ता है इसलिए आप सभी निः संकोच होकर ,तनाव से मुक्त होकर परीक्षा देने की बात कही साथ शिक्षकों को अध्ययन अध्यापन के साथ नैतिक और सदाचार पर जोर देने के बात कही।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अभिजीत तिवारी ने किया।
अतः इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भगवान सिंह पोर्ते,उपसरपंच प्रतिनिधि भोला राम साहु ,शाला प्रबंधन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, प्रधान पाठक चंद्रकांत डडसेना , आबिदा परवीन समस्त पंच गण, शिक्षक शिक्षिकाएं, गांव के वरिष्ठ जन , युवा , रसोइया ,आंगन बाड़ी कार्य कर्ता ,स्व सहायता समूह के सदस्य ,नारीशक्ति और ग्रामीण जन बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे।

*प्राथमिक शाला डबरी में 5वीं के छात्रों को दी गई विदाई*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पंडरिया ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला डबरी में अध्यनरत 05 वीं के छात्रों को विदाई दिया गया। इस अवसर पर छात्रों ने 5 साल के अनुभव को बताया. विदाई में छात्रों को पेन भेंट किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद श्रीवास्तव ने छात्रों को उनके उज्वल भविष्य की कामना किया। शाला के प्रधानपाठक श्री होरीलाल गबेल ने बच्चों शुभकामनायें देते हुए कहा जीवन में शिक्षा अनिवार्य है. इसके लिए ईमानदारी से मेहनत, समय का सदुपयोग, अनुशासन अनिवार्य है. गबेल ने कहा मन के हारे हार है मन के जीते जीत. विद्यार्थी दृढ़ संकल्प से मंजिल को प्राप्त कर सकता है, इसके लिए अध्यन बहुत जरुरी है. कार्यक्रम में मिडिल स्कूल के शिक्षक दिलीप देवांगन गीत गाकर बच्चों को हँसाया और शुभकामना दिया.कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य यादूराम सागर, व्यख्याता, राजेश चंद्राकर, श्रीमती नीलू कश्यप, मिडिल स्कूल के शिक्षक श्रीराधेलाल टोंडर, छवि यादव, प्राथमिक स्कूल के शिक्षक संजय चतुर्वेदी, फागुराम साहू ने बच्चों शुभकामनाए दिया।

*बालोद जनसपंर्क विभाग के सहायक संचालक श्री ठाकुर को कलमकार साहित्य श्री अलंकरण 2025 से किया सम्मानित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिला मुख्यालय मुंगेली में 02 मार्च को आयोजित छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के वार्षिक सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ कलमकार मंच द्वारा बालोद जिला के जनसपंर्क विभाग के सहायक संचालक श्री चन्द्रेश कुमार ठाकुर को कलमकार साहित्य श्री अलंकरण 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुपस्थिति में उन्हें बालोद जिला के महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रख्यात साहित्यकार और छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के अध्यक्ष डॉ किशन टंडन क्रांति द्वारा अपने कक्ष में प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सहायक संचालक श्री ठाकुर को साहित्य लेखन एवं रचनाधर्मिता के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की।

*समावेशी शिक्षा के अंतर्गत प्रिंसिपल/शैक्षिक प्रशासन/माता-पिता/अभिभावक कार्यक्रम का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत प्रिंसिपल/शैक्षिक प्रशासन/माता-पिता/अभिभावक कार्यक्रम का उन्मुखीकरण का आयोजन बीआरसी केंद्र मुंगेली में 13 मार्च को किया गया l जिसमें प्रमुख रूप से जिला शिक्षा अधिकारी सी के घृतलहरे , डी.एम.सी.अजय नाथ, एपीसीएलईडी अशोक कश्यप, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ प्रतिभा मंडलोई, APC परिहार, मुंगेली BRC सूर्यकांत उपाध्याय, बीआरपी संजीव सक्सेना, प्रिया यादव स्पेशल एजुकेटर कौशल पात्रे एवं अरुण कुमार बघेल और मास्टर ट्रेनर चंद्रशेखर उपाध्याय एवं रमेश दास आनंत मौजूद रहे। प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास हेतु उचित मार्गदर्शन देते हुए बीआरपी स्पेशल एजुकेटर और मास्टर ट्रेनर के द्वारा 21 प्रकार के दिव्यंयागता को विस्तार से समझाया गया ताकि सभी बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। स्पेशल एजुकेटर कौशल पात्रे द्वारा विस्तार से अधिगम अक्षमता के बारे में जानकारी दी। ताकि सभी बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इसी तरह अशोक कश्यप ने सभी दिव्यांग बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने हेतु उचित परामर्श प्रदान किया गया।