Home Blog Page 445

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश*

0

*ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की मांग पर श्री साव ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों दिए निर्देश*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इससे ग्रामीणों को निस्तारी के साथ ही खड़ी फसलों को बचाने में मदद मिलेगी। लोरमी क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने आज देर शाम बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मुलाकात कर खुड़िया जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने का आग्रह किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव से मिलने पहुंचे लोरमी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही अनेक गांव में निस्तारी की समस्या उत्पन्न हो गई है। फसलों के साथ ही मवेशियों के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। इसलिए उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ने की मांग की है।

श्री साव ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खुड़िया जलाशय से उच्च अधिकारियों को पानी छोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों की मांग और क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल पानी छोड़ने के लिए निर्देशित किया है। उप मुख्यमंत्री से मिलने आए लोरमी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री गुरमीत सलूजा, आलोक शिवहरे, अशोक जायसवाल और महावीर राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल थे।

*शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर में महिला प्रोफ़ेसर के साथ दुर्व्यवहार की जांच के लिए भावना बोहरा ने विधानसभा में उठाया प्रश्न, विभागीय मंत्री ने कहा 3 दिन के भीतर होगी कार्यवाही*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़ ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज विधानसभा में महिला के साथ दुर्व्यवहार एवं विशाखा समिति के संबंध में बहुत ही संवेदनशील विषय सदन के समक्ष रखा इस दौरान उन्होंने वर्ष 2018 में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर में पदस्थ प्रिंसिपल जी.आर.चतुर्वेदी द्वारा महिला प्रोफ़ेसर के साथ किये गए दुर्व्यवहार के विषय में अब तक कार्यवाही नहीं होने के संबंध में प्रश्न किया और उसमें विशाखा समिति की तत्कालीन अध्यक्ष जिन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की अनुशंसा की गई उनके ऊपर खुद झूठा आरोप लगाने के विषय की जानकारी भी सदन में रखी और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की भावना बोहरा ने प्रश्न किया वर्ष 2018 में कांग्रेस शासन के दौरान शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर में पदस्थ संविदा प्रोफ़ेसर अनीता शर्मा द्वारा वर्तमान प्राचार्य जी.आर. चतुर्वेदी के खिलाफ दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी जिसकी जांच विशाखा समिति द्वारा तत्कालीन समिति अध्यक्ष डॉ. सरोज परहाते की अध्यक्षता में की गई जिसमें प्राचार्य जी.आर. चतुर्वेदी और उनके सहयोगी सेवानिवृत्त शांति किशोर मांझी को दोषी पाया गया था लेकिन अधिकारियों द्वारा इसकी जांच अभी तक लंबित हैं और इसमें दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है भावना बोहरा ने कहा कि विशाखा समिति की जांच में प्राचार्य जी.आर.चतुर्वेदी को दोषी पाया गया परन्तु तत्कालीन समय में डॉ. सरोज परहाते को षड्यंत्रपूर्वक विशाखा समिति से हटा दिया गया एवं उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए गए वहीं दोषी प्राचार्य का प्रमोशन कर दिया गया आज 8 वर्ष हो गए हैं लेकिन अनीता शर्मा को अब तक न्याय नहीं मिला है वहीं दोषी का प्रमोशन कर दिया गया है इसके खिलाफ जल्द से जल्द जांच पूरी कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भावना बोहरा ने सदन के समक्ष की भावना बोहरा के प्रश्न का प्रतिउत्तर देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2018 में हुई यह घटना बहुत ही संवेदनशील है और इस शिकायत की जांचकर्ता डॉ. सरोज परहाते पर भी झूठे आरोप लगाए गए हैं। यह संवेदनशील विषय है और उन दोनों महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है और 9 जनवरी 2023 को उच्च न्यायालय ने इस विषय को संज्ञान में लेते हुए पुनः जांच करने के निर्देश दिए जिसकी पुनः विशाखा समिति द्वारा जांच की गई और उस जांच की रिपोर्ट शासन के पास आ चुकी और जांच रिपोर्ट में अनुशंसा की गई है कि प्राचार्य जी.आर.चतुर्वेदी को अन्यत्र स्थान्तरण करने एवं जो समाचार पत्रिका है उसपर जनसंपर्क के माध्यम से कार्यवाही करने हेतु समिति ने अनुशंसा की है साथ ही उनके सहयोगी जो रिटायर्ड हो चुके हैं शांति किशोर मांझी पर भी नियमानुसार कार्रवाई होगी और यह कार्रवाई 3 दिनों के भीतर की जाएगी भावना बोहरा ने स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं के संबंध में प्रश्न पूछा कि वर्ष 2023 से 1 फरवरी, 2025 तक कबीरधाम जिले अंतर्गत पंजीकृत प्राइवेट हॉस्पिटलों में आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड से इलाज संबंधित कितनी शिकायतें प्राप्त हुई हैं उन पर क्या कार्रवाई की गई क्या आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड से राशि समायोजित करने के उपरांत नगद राशि लेने का प्रावधान है यदि हां तो किस नियम तक के तहत राशि ली जाती है यदि राशि लेने का प्रावधान नहीं है तो इससे संबंधित प्राप्त शिकायतों पर प्राइवेट अस्पतालों के ऊपर नियमों के तहत क्या-क्या कार्रवाई की गई जिसके लिखित प्रतिउत्तर में लोक स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 से 01 फरवरी 2025 तक कबीरधाम जिला अंतर्गत पंजीकृत प्राइवेट हॉस्पिटलों में आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड से इलाज संबंधित कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनके ऊपर नियमानुसार कारण बताओ नोटिस एवं स्पष्टीकरण माँगा गया है आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड से राशि समायोजित करने के उपरांत नगद राशि लेने का प्रावधान नही है प्राप्त शिकायतों पर प्राइवेट हॉस्पिटलों से स्पष्टीकरण लिया जाता है एवं संबंधित हितग्राहियों को राशि वापस दिलाया गया है तथा चेतावनी पत्र प्रेषित किया गया है भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के संबंध में प्रश्न करते हुए पूछा कि जिला कबीरधाम अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 15 फ़रवरी 2025 तक कितनी सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हुई है एवं इस हेतु कितनी राशि की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है स्वीकृत सड़कों में से कितनी लम्बाई की कितनी सड़कों का निर्माण किया जा चुका है कितनी सड़कों का निर्माण प्रक्रियाधीन है कितनी सड़कों का निर्माण कार्य अप्रारम्भ है अप्रारम्भ एवं अपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य कब तक पूर्ण कर लिया जावेगा क्या ?मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों की गुणवत्ता की जाँच की गई है? यदि हाँ तो जाँच में क्या कोई गुणवत्ताहीन कार्य पाया गया है? यदि हां तो दोषी पाए ठेकेदारों पर क्या कार्यवाही की गई जिसके लिखित उत्तर में गृह मंत्री ने बताया कि बोड़ला विकासखंड अंतर्गत कुल 6 सड़कें स्वीकृत हैं जिसमें से 2 निर्माण कार्य प्रगति पर हैं और 4 निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रियाधीन है जिसकी वजह से वह अप्ररम्भ है। सहसपुर लोहरा विकासखंड अंतर्गत कुल 12 सड़कें स्वीकृत हैं जिसमें से 10 निर्माण कार्य प्रगति पर हैं और 2 निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रियाधीन है जिसकी वजह से वह अप्ररम्भ है। कवर्धा विकासखंड अंतर्गत कुल 13 सड़कें स्वीकृत हैं जिसमें से 2 निर्माण कार्य प्रगति पर हैं और 10 निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रियाधीन है जिसकी वजह से वह अप्ररम्भ है तथा 1 निर्माण कार्य स्थल उपलब्ध नहीं होने के कारण स्वीकृति निरस्त की गई है उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत उपरोक्त प्रगतिरत कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई है। कोई कार्य गुणवत्ताहीन नहीं पाया गया।

*होली त्यौहार मे बछड़े को क्रुरतापुर्वक मारने वाले आरोपियो को मुंगेली पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 08 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

0

➡️ *थाना कोतवाली मे अपराध कमांक 92/2025 धारा 325, 299 बीएनएस, छ.ग. पशु परिरक्षण अधि, 2004 की धारा 4,10 एवं पशुक्रुरता अधिनियम 1966 की धारा 11 आरोपियो के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत हेड़सपुर (नवागांव) खार में गाय के बछड़े को किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा निर्दयता पूर्वक वध करके सिर धड़ से अलग करने की सूचना सूचक मनीष वैष्णव पिता चंद्र किशोर वैष्णव निवासी खैरवार (बैरागी) थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली (बजरंग दल) एवं संगठन से प्राप्त होने पर मौके पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया घटनास्थल हेड़सपुर खार में एक बछड़े का शव क्षत-विक्षिप्त हालत में पाया गया, लिखित आवेदन पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 92/2025 धारा 325, 299 बीएनएस, छ.ग. पशु परिरक्षण अधि, 2004 की धारा 4,10 एवं पशुक्रुरता अधिनियम 1966 की धारा 11 के तहत् अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा उक्त कृत्य करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक श्री सालिक राम घृतलहरे, उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री नवनीत पाटिल के नेतृत्व में अलग अलग पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतू रवाना किया गया, प्रकरण मे विवेचना दौरान अनेक कैमरे तथा सायबर सेल तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये तथा मुखबीर सूचना से घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ किया गया, विवेचना पर 08 आरोपियों की उक्त अपराध में संलिप्तता पायी गयी जिसे पुलिस टीम द्वारा तकनीकी माध्यम से आरोपीगण 1. बबला उर्फ राजेश पिता मुंगेलीहा दिवाकर उम्र 42 वर्ष साकिन हेड्सपुर, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली 2. जितू उर्फ जीतराम बारले पिता बैसाखु बारले उम्र 65 वर्ष साकिन ग्राम करहुल पुलिस सहायता केन्द्र लिमतरा, थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार 3. प्रदीप मसीह पिता कृष्णारास उम्र 50 वर्ष साकिन गणेशपुर, थाना सिमगा, जिला बलौदाबाजार 4. प्रवीण मसीह पिता विराज मसीह उम्र 50 वर्ष साकिन गणेशपुर, थाना सिमगा, जिला बलौदाबाजार 5. सुशील जांगड़े पिता रामदास उर्फ मत्तु उम्र 40 वर्ष साकिन हेड़सपुर, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली 6. मेला राम दिवाकर पिता पंचु दिवाकर उम्र 31 वर्ष साकिन रामाकापा 7. मनोज दिवाकर पिता श्याम लाल दिवाकर उम्र 40 वर्ष साकिन रामाकापा 8. अशोक उर्फ बैहा पिता बेदू खाण्डे उम्र 50 वर्ष साकिन रामाकापा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को अलग-अलग स्थान से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सभी आरोपियों ने होली के अवसर पर बछड़े को मार कर बछड़े का मांस का उपभोग एवं विक्रय करने के उद्देश्य से उक्त कृत्य करना स्वीकार करने पर आरोपियो से घटना में प्रयुक्त हथियार को जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे निरी. कार्तिकेश्वर जांगड़े उपनिरीक्षक नंद लाल पैकरा, उप निरी सुशील बंछोर,उपनिरी. शोभा यादव, सउनि ईश्वर राजपूत, प्र.आर. दयाल गवास्कर, लोकेश राजपूत, यशवंत डाहिरे, नरेश यादव,रवि जांगड़े आर. भेषज पाण्डेकर, राजू साहू, अतुल ठाकूर, गिरीराज सिंह, महेन्द्र ठाकुर, हेमसिंह ठाकुर, योगेश यादव, अजय चन्द्राकर, राकेश बंजारे, रमाशंकर जायसवाल,टेकसिंह साहू, विकास ठाकूर, मणिशंकर शुक्ला म.आर. वृंदा पंद्राम, बबीता श्रीवास की अहम भुमिका रही।

*छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी विजय जांगिड़ के संभावित दौरा 20 मार्च को*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव और छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी विजय जांगिड़ के 20 मार्च को होने वाले दौरे की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि विजय जांगिड़ के इस दौरे को अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की संभावना है, जो जिला कांग्रेस के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं। बैठक में संजीत बनर्जी, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, अभिलाष सिंह, कुलदीप पाटले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दे कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई रणनीति और आगामी राजनीतिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

*उड़न दस्तादल द्वारा स्कूल का किया औचक निरीक्षण*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाकी में उड़न दस्तादल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर.के.डी. वैष्णव ने कक्षा 12वीं के रसायन और राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा का जायजा लिया, जिसमें कुल 107 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी 107 विद्यार्थी उपस्थित थे। निरीक्षण में पाया गया कि परीक्षा केंद्र में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही। इस अवसर पर केंद्र अध्यक्ष मोहन उपाध्याय के साथ सहायक के रूप में सीमा मरावी, विक्रम सिंह, ऐश्वर्या यादव, रंजीत देवांगन, आशुतोष शर्मा, देवेंद्र सिन्हा, उमा उपाध्याय, सोनल दुबे, दीप श्री महिलांग और सत्येंद्र गिरी गोस्वामी उपस्थित रहे।

*खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय: खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग की नई शुरुआत*

0

*2024-25 में अप्रैल से फरवरी तक 11,581 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व अर्जित*

*44 खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक ई-नीलामी: देश में पहली बार खनिज लिथियम ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी*

*बैलाडीला क्षेत्र में तीन नए लौह अयस्क ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी*

*जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 1,673 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त: 9,362 विकास कार्यों को दी गई मंजूरी*

*राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना की योजना*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पारदर्शी खनन नीति, ई-नीलामी, डिजिटल निगरानी और पर्यावरण-संवेदनशील खनन रणनीतियों को अपनाकर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नए आयाम दिए हैं।

खनिज संसाधनों के सुव्यवस्थित उत्खनन के चलते बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य के गठन के समय की तुलना में खनिज राजस्व में 30 गुना वृद्धि हुई है, जो 2023-24 में 13,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और 2024-25 में अप्रैल से फरवरी तक ही 11,581 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जा चुका है। यह पारदर्शी खनन नीति और प्रभावी प्रशासन का परिणाम है। अब तक 44 खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी सफलतापूर्वक की जा चुकी है, जिसमें अब तक चूना पत्थर के 14, लौह अयस्क के 9, बॉक्साइट के 11, स्वर्ण के 3, निकल, क्रोमियम के 2, ग्रेफाइट के 2, ग्लूकोनाइट के 2 और लिथियम के 1 खनिज ब्लाक की निलामी की गई है।

*प्रदेश में अब तक 10 क्रिटिकल एवं डीप सीटेड मिनरल्स ब्लॉक्स की सफलतापूर्वक नीलामी*

भारत सरकार द्वारा देश के आर्थिक एवं सामरिक विकास को ध्यान में रखते हुए क्रिटिकल एवं सामरिक महत्व के खनिजों के लिए राष्ट्रीय क्रिटिकल मिनरल मिशन की घोषणा जनवरी, 2025 में की गई है। इस के अनुरूप प्रदेश में विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 से ही क्रिटिकल एवं सामरिक महत्व के खनिजों के अन्वेषण / खोज पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके तहत 56 अन्वेषण परियोजनाओं में से 31 परियोजनाओं अंतर्गत क्रिटिकल एवं डीप सीटेड मिनरल्स पर कार्य किये जा रहे है।

प्रदेश में अब तक 10 क्रिटिकल एवं डीप सीटेड मिनरल्स ब्लॉक्स जिसमें लिथियम का 1, स्वर्ण का 3, निकल, क्रोमियम का 2, ग्रेफाइट का 2 ग्लूकोनाइट के 2 मिनरल ब्लॉक की नीलामी की गई है।

देश में पहली बार खनिज लिथियम ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी की कार्यवाही भारत सरकार द्वारा की गई है जिसके तहत् जिला कोरबा के कटघोरा लिथियम ब्लॉक को मेसर्स साउथ मायकी मायनिंग कंपनी को 76 प्रतिशत प्रीमियम राशि पर आबंटित किया गया है। राज्य के सुकमा एवं कोरबा जिले में भी लिथियम अन्वेषण कार्य किया जा रहा है जिसमें लिथियम के भण्डार पाये जाने की पूर्ण संभावना है।

*बैलाडीला लौह अयस्क: भारत के खनन क्षेत्र का मजबूत स्तंभ*

बैलाडीला क्षेत्र भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क भंडारों में से एक है। यहां तीन नए लौह अयस्क ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी है, जिसे मार्च 2025 तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा कांकेर जिले के हाहालद्दी लौह अयस्क खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।

*पर्यावरण संतुलन और पारदर्शी निगरानी प्रणाली*

पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हुए खनन क्षेत्र को अधिक पारदर्शी और वैज्ञानिक रूप से संचालित करने के लिए सरकार ने कई नई पहल की हैं। सेटेलाइट इमेजरी और माइनिंग सर्विलियेंस सिस्टम के माध्यम से अवैध खनन की निगरानी की जा रही है। गौण खनिज खानों में सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक पद्धति से खनन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार बेहतर कार्य करने वाले पट्टेधारियों को ‘स्टार रेटिंग’ प्रणाली के तहत प्रोत्साहित कर रही है।

*खनिज राजस्व से सामाजिक विकास और बुनियादी सुविधाओं में निवेश*

खनिज राजस्व का एक बड़ा हिस्सा प्रदेश के सामाजिक विकास में निवेश किया जा रहा है। जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 1,673 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त हुई है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और कौशल विकास सहित 9,362 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इससे खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में महत्वपूर्ण सुधार हो रहा है।

*खनिज अन्वेषण कार्यों का विस्तार और नई परियोजनाएँ*

राज्य सरकार ने चूना पत्थर, बॉक्साइट, लौह अयस्क और ग्रेफाइट सहित कुल 13 खनिज परियोजनाओं में अन्वेषण कार्य शुरू किया है। प्रारंभिक सर्वेक्षणों में चूना पत्थर के 283 मिलियन टन, लौह अयस्क के 67 मिलियन टन और बॉक्साइट के 3 लाख टन भंडार का अनुमान लगाया गया है। स्वर्ण, ग्रेफाइट और ग्लूकोनाइट जैसे खनिजों की खोज भी की जा रही है, जिससे राज्य के खनन क्षेत्र को और मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, सूरजपुर जिले के जाजावल क्षेत्र में यूरेनियम ब्लॉक के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। कोल बेड मीथेन पूर्ववर्ती कोरिया जिले में वेदांता लिमि. एवं ऑईलमैक्स को पेट्रोलियम अन्वेषण लायसेंस स्वीकृत किया गया है। मैंगनीज ओर इंडिया लि. (मोईल) द्वारा सीएमडीसी के साथ प्रदेश में प्रथम बार बलरामपुर क्षेत्र में खनिज मैगनीज का भंडार चिन्हित किया गया है।

मुख्य खनिजों के लिए अन्वेषण हेतु केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना की गई है। इसी तर्ज पर खनिज विभाग द्वारा राज्य के गौण खनिजों के व्यवस्थित विकास एवं अन्वेषण के लिए राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से छत्तीसगढ़ देश के समृद्ध राज्यों में से एक है। कोयला, लौह अयस्क, चूना पत्थर, बॉक्साइट, स्वर्ण, निकल, क्रोमियम और प्लेटिनम समूह के तत्व सहित कुल 28 प्रकार के खनिजों की प्रचुरता ने इस राज्य को देश के खनन क्षेत्र में एक अग्रणी भूमिका में ला खड़ा किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों, सतत विकास की रणनीतियों और कुशल प्रशासनिक प्रयासों के चलते छत्तीसगढ़ भारत के अग्रणी औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। खनिज संपदा के माध्यम से प्रदेश न केवल आर्थिक मजबूती प्राप्त कर रहा है, बल्कि हरित और सतत विकास की दिशा में भी अग्रसर हो रहा है। आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध खनिज संपदा और रणनीतिक पहल के साथ भारत के माइनिंग हब के रूप में अपनी पहचान और अधिक सशक्त करेगा।

*कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता – 500 किलो गांजा जप्त*

0

*परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन समेत एक आरोपी गिरफ्तार*

*विशिष्ट आसूचना इनपुट के आधार पर सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास घेराबंदी कर की गई कार्रवाई*

आरोपी का विवरण:

नाम: राहुल गुप्ता पिता जगदीश, उम्र 30 वर्ष
निवासी: निगो, थाना छिपरामऊ, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश)
वर्तमान पता: E-155/I, इंदर एन्क्लेव फेस-2, निधारी, जिला अमन विहार, उत्तर पश्चिम दिल्ली

घटना का संक्षिप्त विवरण:

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार जिले में नशे के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विशिष्ट आसूचना इनपुट प्राप्त हुआ कि बिलासपुर मार्ग से होकर एक आइसर कंटेनर वाहन में गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।

पुख्ता जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में, यातायात एवं साइबर प्रभारी श्री रविंद्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी श्री धर्मनारायण तिवारी, कटघोरा थाना, पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह एवं कटघोरा थाना पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने सुतर्रा नेशनल हाईवे 130 पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान, देर शाम एक आइसर कंटेनर वाहन (क्रमांक DL 1 MA 8287) सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास पहुंचा। वहां पहले से मौजूद कटघोरा पुलिस टीम ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। उसने अपना नाम राहुल गुप्ता (निवासी दिल्ली) बताया और स्वीकार किया कि वह उड़ीसा से उत्तर प्रदेश के वाराणसी गांजा लेकर जा रहा था।

जब वाहन की तलाशी ली गई, तो ब्राउन टेप से लपेटे गए 100 पैकेट बरामद हुए, जिनमें से प्रत्येक का वजन 5 किलोग्राम था। इस प्रकार कुल 500 किलो गांजा जब्त किया गया।

कानूनी कार्रवाई:

कटघोरा पुलिस ने आरोपी राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 20/B NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

आगे की जांच:

*पुलिस इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।*

*यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।*

* नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

* नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*आरोपी डेविड जोसेफ उम्र 55 वर्ष निवासी मिशन रोड बरपाली चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा -65(2),74,75BNS,4(2),6 पोस्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

*ट्रिपल इंजन की सरकार के कार्यकाल में गर्त में जा रहा पंडरिया शक्कर कारखाना: आकाश केशरवानी*

0

ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

0.गन्ना बेंचने के करीब साढ़े तीन माह बाद भी 6953 किसानों का 39,45,91,357.00 रूपए का भुगतान अब भी शेष

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिले के विधानसभा पंडरिया में संचालित लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर उतपादक कारखाना में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन, सत्तारूढ़ दल की क्षेत्रीय विधायक तथा प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार की गैर जिम्मेदारी एवं जिले के अन्नदाता किसानो के प्रति असंवेदनशीलता के चलते पैराई सत्र 2024-25 में अपने खून पसीने से सींचकर उपजाई गई गन्ना फसल कारखाना को बेंचने वाले मेहनतकश गन्ना उत्पादक किसानो को फसल बेंचने के करीब साढ़े तीन माह बाद भी समुचित भुगतान नहीं हो पाया है जिससे एन होली त्यौहार के समय गन्ना किसानो के हांथ खाली है और उन्हें भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है उक्त बातें युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने आरोप लगाया कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार के कार्यकाल में पंडरिया सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना लगातार गर्त में जा रहा है जिसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि पंडरिया कारखाना में पैराई सत्र 2024-25 के दौरान 24 नवम्बर से 19 फरवरी तक कारखाना प्रबंधन ने क्षेत्र के कुल पंजीकृत शेयरधारी 7659 गन्ना उत्पादक किसानो से कुल 1501534.19 क्विटल गन्ना की खरीदी की है जिसका कुल भुगतान किसानो को 47,31,33,818.00 रूपए किया जाना था लेकिन इसे जिले के विधानसभा पंडरिया में संचालित लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर उतपादक कारखाना में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन, सत्तारूढ़ दल की क्षेत्रीय विधायक तथा प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार की गैर जिम्मेदारी एवं जिले के अन्नदाता किसानो के प्रति असंवेदनशीलता ही कहें की कारखाना प्रबंधन द्वारा पैराई सत्र प्रारंभ होने के बाद दिनांक 24 नवम्बर 2024 से दिनांक 7 दिसम्बर 2024 तक मात्र 2724 किसानो को 276917.85 क्विंटल गन्ना का 7,85,42,461.00 रूपए का ही भुगतान किया गया जबकि वर्तमान में पंडरिया क्षेत्र के 6953 किसानों का कुल 39,45,91,357.00 रूपए का भुगतान अब भी शेष है वही आकाश केशरवानी ने बताया कि इस लंबित भुगतान की किसानो तथा विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा लगातार मांग की जा रही है लेकिन कारखाना प्रबंधन और ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है जबकि देखा जाए तो पंडरिया विधानसभा में भाजपा की विधायक हैं क्षेत्रीय सांसद भाजपा के हैं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री कवर्धा के विधायक है प्रदेश और केन्द्र की सत्ता में भाजपा सरकार काबिज है इसके बावजूद जिले के गन्ना उत्पादक किसानो को अपने खून, पसीने से उपजाई गई फसल की कीमत सही समय पर नहीं मिल पाना बेहद दुर्भाग्यजन और शर्मनाक है आकाश केशरवानी ने शासन से पंडरिया क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानो को करीब साढ़े तीन माह से लंबित गन्ना भुगतान की राशि एक मुस्त और वह भी ब्याज सहित किए जाने की मांग की है।

किसानो को भ्रमिक करने का किया जा रहा प्रयास

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आकाश केशरवानी ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी और अपनी ट्रिपल इंजन की सरकार की नाकामियों को छिपाने तथा गर्द बचाने के लिए विधानसभा में बेतुकी बयानबाजी कर रही है और ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रही है जबकि वास्तविता ये है कि पंडरिया शक्कर कारखाना अपनी स्थापना के बाद से लेकर वर्ष 2019 तक भाजपा सरकार के ही हांथो में था और अब भी भाजपा के ही हांथों में है ऐसे में अगर पंडरिया विधायक ये कहें की कांग्रेस शासनकाल में द्वारा ऋण की किस्त जमा नहीं करने से यह स्थिति निर्मित हो रही तो यह किसी के गले नहीं उतर रही है जबकि वास्तविकता है ये है कि भाजपा की सरकार ने पंडरिया शक्कर कारखाना को भ्रष्टाचार का चारागाह और अपना एटीएम बना लिया है फिर पंडरिया विधायक को विधानसभा में यह भी सवाल पूछना चाहिए था कि केन्द्र की सरकार पंडरिया शक्कर कारखाना के लिए शक्कर का कोटा क्यों जारी नहीं कर रही है।

—————————————-

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में श्रमिकों के प्रशिक्षण, निजी उद्योगों में बिना लाइसेंस व अनुमति कार्यरत ठेकेदारों और जल जीवन मिशन के संबंध में पूछा प्रश्न*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा की जनता सहित प्रदेश के विभिन्न प्रमुख विषयों और जनहित के मुद्दों को पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर विधानसभा में उठाया जा रहा है आज विधानसभा सत्र के दौरान विधायक भावना बोहरा ने श्रमिकों के प्रशिक्षण निजी उद्योगों में बिना लाइसेंस व अनुमति के ठेकेदारों द्वारा कार्य करने और जल जीवन मिशन के संबंध में प्रश्न किया भावना बोहरा ने प्रश्न करते हुए पूछा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 15 फ़रवरी 2025 तक जिला कबीरधाम अंतर्गत श्रमिकों के पंजीयन हेतु कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं प्राप्त आवेदनों में से कितने श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है और कितने आवेदन शेष हैं पंजीकृत श्रमिकों में से कितने श्रमिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है और श्रमिकों के प्रशिक्षण हेतु जिले को कितनी राशि आबंटित हुई है कितने श्रमिकों को किन-किन कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया प्राप्त आबंटन राशि का व्यय किन-किन कार्यों में कितना-कितना किया गया ? जिसके लिखित उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिनांक 15 फ़रवरी 2025 तक जिला कबीरधाम अंतर्गत छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीयन हेतु 17216 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 13868 का पंजीयन किया गया एवं 3348 आवेदन निरस्त हुए छ०ग० असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में पंजीयन हेतु 433 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 370 का पंजीयन किया गया एवं 63 आवेदन निरस्त हुए उन्होंने बताया कि लंबित आवेदनों की संख्या निरंक है छ०ग० श्रम कल्याण मंडल में श्रमिकों के पंजीयन हेतु आवेदन किये जाने का प्रावधान नहीं है अपितु मंडल में संगठित क्षेत्र के पंजीकृत स्थापना के नियोक्ता द्वारा श्रम विभागीय ऑनलाईन पोर्टल में नियोजित श्रमिकों के नामों की प्रविष्टि की जाती है जिससे श्रमिक स्वतः पंजीकृत हो जाते हैं मंडल अंतर्गत 232 संगठित श्रमिक पंजीकृत हुए हैं वहीं मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 706, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहयता योजना के तहत 5 निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहयता राशि योजना के तहत 28, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निशुल्क कार्ड योजना के तहत 13868 असंगठित कर्मकार छात्रवृत्ति योजना के तहत 2 एवं शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 66 श्रमिक लाभान्वित हुए हैं श्रमिकों के प्रशिक्षण हेतु मंडलों द्वारा राशि आबंटित नहीं की गई है अतः श्रमिक प्रशिक्षण, व्यय एवं शेष राशि की जानकारी निरंक है भावना बोहरा ने रायपुर जिला अंतर्गत संचालित उद्योगों में बिना लाइसेंस एवं अवधि समाप्त हो जाने पर भी कार्यरत ठेकेदारों एवं श्रमिकों के संबंध में प्रश्न करते हुए पूछा कि जिला रायपुर के उरला में संचालित उद्योगों गणपति इस्पात प्रा.लि., नवदुर्गा इस्पात प्रा.लि. एवं गुमा जिला-रायपुर में संचालित उद्योग श्री लक्ष्मीनारायण रियल इस्पात प्रा.लि. तथा सरोरा रायपुर स्थित कृष्णा आयरन स्ट्रिप्स एण्ड ट्यूब्स प्राईवेट लिमिटेड उद्योगों में बिना लायसेंस एवं अवधि समाप्त हो जाने पर भी कार्यरत श्रमिक ठेकेदार फर्म्स, ठेका कंपनियों की जानकारी के संबंध में पूछा! जिसके लिखित उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने बताया कि जिला रायपुर के उरला में संचालित उद्योगों गणपति इस्पात अंतर्गत 3 ठेकेदार हैं जिन्हें अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं है और उनके अंतर्गत लगभग 150 श्रमिक कार्यरत हैं नवदुर्गा इस्पात प्रा०लि० एवं गुमा में संचालित उद्योग लक्ष्मीनारायण रियल इस्पात प्रा०लि में जानकारी निरंक हैं तथा सरोरा स्थित कृष्णा आयरन स्ट्रीप्स एण्ड ट्यूब्स प्राईवेट लिमिटेड में संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 अंतर्गत बिना लायसेंस एवं लायसेंस की अवधि समाप्त हो जाने पर भी कार्यरत 2 ठेकेदार हैं जिनके अंतर्गत 40 श्रमिक कार्यरत हैं जल जीवन मिशन के तहत प्रश्न करते हुए भावना बोहरा ने पूछा कि नगर पंचायत पांडातराई के किन-किन वार्डों में जल जीवन मिशन से घरों को जल वितरण हेतु पाइप बिछाव सह विस्तारिकरण का कार्य किया गया है इस हेतु कुल प्राप्त आबंटन राशि एवं व्यय की स्थिति क्या है क्या जिन वार्डों में पाइप बिछाव/विस्तारीकरण का कार्य हुआ है क्या उन सभी वार्डों के घरों में योजना का लाभ (जलप्रदाय) मिल रहा है लिखित प्रतिउत्तर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना ग्रामीण अंचल की योजना है अतः जल जीवन मिशन अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई में योजना के तहत किसी भी प्रकार का विस्तारीकरण व पाइप लाइन बिछाव का कार्य नहीं किया जा रहा है भावना बोहरा ने प्रश्न पूछा कि कबीरधाम जिले के कितने उद्योगों द्वारा ट्यूबवेल का उपयोग कर भूगर्भ से जल दोहन किया जा रहा है उद्योग तथा ट्यूबवेल के लिए ली गई अनुमति एवं ट्यूबवेल की संख्यावार विस्तृत जानकारी प्रदान करें जिसके लिखित प्रतिउत्तर में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कबीरधाम जिले में उद्योगों द्वारा ट्यूबवेल का उपयोग कर भूगर्भ से जल दोहन हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा कोई अनुमति प्रदान नहीं की गई है।

—————————————-