Home Blog Page 444

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा चुनी गई वर्ष की उत्कृष्ट विधायक, सत्र 2024-25 में उनकी सक्रियता, सहभागिता एवं जनहित के मुद्दों को सदन में रखने हेतु मिला सम्मान*

0

0.पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट जनता का आभार, उत्कृष्ट विधायक बनने का अवसर उनके विश्वास,सहयोग और मार्गदर्शन से मिला है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़। ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विधायक के रूप में उनके नाम की घोषणा की। भावना बोहरा ने वर्ष 2024-25 की अवधि में संपन्न हुए बजट सत्र मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में विधानसभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान सक्रियता से भाग लिया वहीं क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़ें प्रमुख मुद्दों और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान व आवश्यकताओं को लेकर मुखर रही इस दौरान उन्होंने कई ऐसे विषय भी उठाए जो जनता की मूल भावनाओं से जुड़े हुए थे भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश में संचालित हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं के साथ-साथ सरकार का पक्ष भी रखा वे लगातार विधानसभा में उपस्थित रहीं एवं सदन की गतिविधियों में सक्रियता से भाग लिया भावना बोहरा ने इस वर्ष विधानसभा में पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश, महिला, युवा, उद्योग,शिक्षा जैसे विभिन्न विषयों से जुड़ें प्रश्न सदन में किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मैं सबसे पहले पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट जनता का आभार व्यक्त करती हूँ क्योंकि उत्कृष्ट विधायक बनने का अवसर उनके विश्वास,सहयोग और मार्गदर्शन से मिला है और यह सम्मान मैं उन्हें ही समर्पित करती हूँ मैं पूरे सदन एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी आभार व्यक्त करती हूँ इन एक वर्षों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ एवं सदन के सभी सम्मानीय सदस्यों से बहुत कुछ सिखने को मिला विधानसभा सत्र की कार्यवाही में प्रक्रियाओं को समझने के साथ ही अपने क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा जनहित के मुद्दों को विधानसभा पटल पर रखने का अवसर मिला मैनें हमेशा ही जनता की सेवा और एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता ने मुझे क्षेत्र के विकास हेतु जो दायित्व दिया है उसे पूरा करने का प्रयास किया है इस प्रयास में मुझे क्षेत्रवासियों और सदन के सदस्यों का मार्गदर्शन व सहयोग मिलता रहा है उन्होंने आगे कहा कि आज उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलना मेरे लिए जितना गर्व का विषय है उतना ही मेरे लिए एक अहम जिम्मेदारी है कि इस सम्मान के प्रति मैं निरन्तर अपने दायित्वों को पूरा करती रहूँ जिसके लिए मैं आश्वस्त करती हूँ कि जब भी मुझे अवसर मिलेगा पूरी तत्परता से क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़े मुद्दों जनहित के विषयों को सदन के समक्ष रखती रहूंगी हमारा यही प्रयास रहता है कि जनता ने जिस विश्वास से हमें एक जनप्रतिनिधि के रूप में जो अहम जिम्मेदारी दी है उसे निभाते हुए उनके हितों की सुरक्षा, समस्याओं का निराकरण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा क्षेत्र के विकास हेतु पूर्ण पारदर्शिता और जनजागरूकता के साथ कार्य करें विधानसभा सत्र के माध्यम से हमें अवसर मिलता है कि हम अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को गति देने जनता की समस्याओं को उनकी आवाज बनकर मुखरता से उनके निदान हेतु बात सरकार के सामने रख सकें ताकि उनका त्वरित निराकरण हो सके और जनता को सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ निरंतर बिना किसी अवरोध के मिलते रहे आपको बताते चले की उत्कृष्ट विधायक के चयन हेतु विधानसभा में चयन समिति होती है जिसके सदस्य विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा सचिव, मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष द्वारा पक्ष एवं विपक्ष से एक-एक उत्कृष्ट विधायक का चयन किया जाता है इस चयन प्रक्रिया में सदस्य को चुनने हेतु वर्ष 2024-25 की अवधि में संपन्न बजट सत्र मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में उस सदस्य के आचरण, संसदीय प्रक्रियाओं व परंपरा का पालन करने तथा विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करने सहित सदन में होने वाले विभिन्न चर्चाओं, प्रश्नकाल, शुन्य काल जैसे होने वाले विभिन्न चर्चाओं में सक्रियता के साथ भाग लेते हुए अपनी उपस्थित दर्ज कराने पर चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से उत्कृष्ट विधायक का चयन किया जाता है।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के दिए निर्देश*

0

*ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की मांग पर श्री साव ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों दिए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के खुड़िया जलाशय से जल्द पानी छोड़ने के निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इससे ग्रामीणों को निस्तारी के साथ ही खड़ी फसलों को बचाने में मदद मिलेगी। लोरमी क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने आज देर शाम बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मुलाकात कर खुड़िया जलाशय से निस्तारी के लिए पानी छोड़ने का आग्रह किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव से मिलने पहुंचे लोरमी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही अनेक गांव में निस्तारी की समस्या उत्पन्न हो गई है। फसलों के साथ ही मवेशियों के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। इसलिए उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ने की मांग की है। श्री साव ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खुड़िया जलाशय से उच्च अधिकारियों को पानी छोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों की मांग और क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल पानी छोड़ने के लिए निर्देशित किया है। उप मुख्यमंत्री से मिलने आए लोरमी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री गुरमीत सलूजा, आलोक शिवहरे, अशोक जायसवाल और महावीर राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल थे।

*विश्व गौरेया दिवस: – अंधाधुंध हो रही पेड़ों की कटाई, इसी ने छीन लिया इनका घरौंदा, गौरेया के कम होने से पर्यावरण चक्र पर भी पड़ेगा असर*

0

*कहीं बचपन की यादें बनकर न रह जाए गौरेया*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली  // आधुनिकता की दौड़ में शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है. लेकिन इसके चलते प्रकृति और जीव-जंतुओं का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है। विश्व गौरेया दिवस 20 मार्च के मौके पर पर्यावरण प्रेमियों ने चिंता जताई है कि शहरों में गौरेया की संख्या लगातार घट रही है। जिला जसंपर्क विभाग मुंगेली के 60 वर्षीय संतोष कुमार कोरी ने बताया कि पहले बाजार जाते हुए रास्ते भर गौरेया दाना चुगती दिख जाते थे। अब तो बच्चों को यह चिडिया यदा कदा ही दिखती है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस दिशा में खास प्रयास नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह किताबों में ही दिखाई देंगी। जिस तरह से पेड़ों की कटाई हो रही है। उसकी तुलना में यह प्रयास अपर्याप्त नजर आते है।

*पेड़ों की कटाई ने छीना घरौंदा*

एक समय था जब शहरों की मुख्य सड़कों से लेकर गलीमोहल्लों तक गौरेया की चहचहाहट सुनाई देती थी। लेकिन अब कांक्रीट के जंगल में तब्दील होते शहरों में इनका बसेरा छिन गया है। पेड़ों की कटाई और हरियाली की कमी ने न सिर्फ इनके घोंसले खत्म किए, बल्कि इनके लिए भोजन की उपलब्धता भी कम कर दी। पर्यावरणविदों का कहना है कि आधुनिक इमारतों में पारंपरिक घरों की तरह गौरेया के लिए जगह नहीं बची है। कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग और प्रदूषण भी इनके लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

*पर्यावरण चक्र पर पड़ेगा बुरा असर*

गौरेया न केवल हमारी सांस्कृतिक यादों का हिस्सा है, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र में, भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह कीटों को नियंत्रित करने और पौधों के बीज फैलाने में मदद करती है। वहीं खाकर पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। बर्ड के क्षेत्र में शोधकर्ता बताते हैं कि गौरेया की कमी से खाद्य श्रृंखला प्रभावित होगी। इससे कीटों की आबादी बढ़ेगी, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। जानकारों का कहना है कि कबूतरों की संख्या में इजाफा होने की वजह से भी गौरैया की संख्या कम हो चली है।

*संरक्षण की जरूरत*

विश्व गौरेया दिवस पर विशेषज्ञ और प्रकृति प्रेमी इस पक्षी के संरक्षण की अपील कर रहे हैं। इसके लिए पेड़-पौधों को बचाने, शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और कृत्रिम घोंसलों के इस्तेमाल जैसे कदम उठाए जाने की जरूरत है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे अपने घरों के आसपास पानी और दाने की व्यवस्था करें, ताकि गौरेया को फिर से शहरों में बसने का मौका मिले।

*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना*

0

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने केन्द्रीय रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से मुलाकात कर विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की।

नई दिल्ली, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह और लेखक श्री उज्जवल पटनी भी उपस्थित रहे।

श्री तोखन साहू ने केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से भी मुलाकात की और शहरी बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने तथा औद्योगिक विकास में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सतत शहरीकरण, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और औद्योगिक विकास को आधुनिक शहरों की नींव बताया गया। ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए शहरी विकास और भारी उद्योगों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा, श्री तोखन साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में रेलवे अवसंरचना के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने बिलासपुर जोन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

*छ ग गौ सेवा आयोग के राज्य मंत्री माननीय श्री विश्वेश्वर सिंह पटेल का धनगांव च मुंगेली में आगमन जनपद अध्यक्ष ने दी जानकारी विशेष चर्चा ,,,,पढ़े पूरी खबर।*

0

अक्षत सिंह ठाकुर बिलासपुर/मुंगेली= *छत्तीसगढ़ राज्य “गौ सेवा* *आयोग राज्य मंत्री* दर्जा प्राप्त *माननीय श्री विश्वेश्वर सिंह पटेल जी* का *आगमन* कल दिनाँक दिनाँक 20 मार्च 2025 को *”श्री कृष्ण गौशाला* धनगांव (च.) में ‘आगमन’ हो रहा है!
जिसमें आप सभी की उपस्थिति अति महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर आप सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेगें।

🪷विनीत 🪷
*ठा.रामकमल सिंह परिहार*
” *अध्यक्ष” जनपद पंचायत मुंगेली*

बताते चले कि विशेष चर्चा के दौरान जानकारी मिली थी कि श्री कृष्ण गौशाला जो कि पूरे जिले में प्रसिद्ध हैं साथ ही साथ पूरे प्रदेश में सर्वप्रथम स्थानों में से जाना जाता है, जब हमने यहां के संचालक से जानकारी ली तब उन्होंने हमें पूरे गौशाला का भ्रमण कराया, यहां के व आस पास के क्षेत्रों के निवासी गौ सेवा आयोग के राज्य मंत्री के आगमन के जानकारी मिलने पर फूले नहीं समा रहे हैं, जिससे कि क्षेत्र का विशेषकर ग्राम पंचायत धनगांव च का गौरव और भी अधिक बढ़ गया है, हमने और अधिक जानकारी ली तब उन्होंने बताया कि मुंगेली कलेक्टर श्री राहुल देव व बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध सर्जन डॉ विनय गुप्ता व पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक भी पूर्व में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए हैं, व गौशाला की प्रशंसा किए है,

♦️ *धोखाधड़ी के फरार आरोपी सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में।*

0

♦️ *ब्याज में उधारी रकम लेकर प्रार्थी को रकम वापस न कर अपने स्वामित्व की भूमि का किया फर्जी इकरारनामा।*

♦️ *प्रार्थी द्वारा पैसों की मांग करने पर पैसा वापस नहीं कर अष्लील जाति सूचक गाली गलौच कर जान से मारने का दिया धमकी।*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
—————————————————-
*नाम आरोपी:-*
भास्कर प्रसाद त्रिपाठी पिता भागवत प्रसाद त्रिपाठी उम्र 56 वर्ष निवासी विवेकानंद नगर फेस 2, मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
—————————————————-

आशीष कश्यप बिलासपुर :-घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी किषन लाल बंजारे पिता नंद कुमार बंजारे उम्र 31 वर्ष निवासी विवेकानंद नगर फेस 2 मोपका ने दिनांक 24.01.2025 को थाना सरकण्डा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साहूकारी कार्य करता है जिसका उसके पास लाइसेंस है, कि कालोनी में ही रहने वाला भास्कर प्रसाद त्रिपाठी पैसांे की जरूरत होने पर वर्ष 2023 में अलग-अलग तिथियों में 15 लाख रूपये चेक के माध्यम से लिया है, जिसे रकम लौटाने के लिए कहने पर तीन माह का समय लिया, तीन माह का समय व्यतीत होने के बाद पुनः पैसो की मांग करने पर वह अपने स्वामित्व की भूमि जो मेरे मकान के बगल में स्थित है को 19 लाख रूपये में बिक्री करने का इकरारनामा करके दिया किन्तु रजिस्ट्री नहीं कराया, जिससे उक्त भूमि के संबंध में जानकारी लेने पर पता चला कि भास्कर प्रसाद त्रिपाठी अपने उक्त भूमि को बिक्री करने के लिए कई लोगों के पास एग्रीमंेट किया है तथा उक्त भूमि वर्तमान में बैंक में गिरवी रखने की जानकारी मिलने पर भास्कर प्रसाद त्रिपाठी को जमीन का रजिस्ट्री कराने या पैसा वापस करने के लिए कहने पर तुम्हारा पैसा नहीं दूंगा जो करना है कर ले कहकर जान से मारने की धमकी देने और जाति सूचक अशलील गाली गलौच देने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 125/2025 धारा 318(4), 296, 351(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना पर लिया गया, प्रार्थी अनुसूचित जाति वर्ग का होने से प्रकरण में धारा 3(1)(ध),3(2)(5)क एसटी/एससी एक्ट जोड़ा गया। प्रकरण की अग्रिम विवेचना कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सरकण्डा द्वारा किया जा रहा है, प्रकरण में तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल से टावर लोकेषन के आधार पर आरोपी भास्कर प्रसाद त्रिपाठी को कोरबा में होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार के निर्देषन में सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में टीम तैयार कर थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेष पाण्डेय एवं उप निरी. संजीव ठाकुर पुसके मोपका के हमराह तत्काल टीम रायपुर भेजकर आरोपी भास्कर प्रसाद त्रिपाठी को दिनांक 17.03.2025 को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया जिससे आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*जनपद सीईओ अकलतरा ने पूर्व सरपंच कोटमी सोनार को जातिगत गाली दी सीईओ के खिलाफ शिकायत की*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-कोटमी सोनार की पूर्व सरपंच रामिन बाई ने सीईओ जनपद पंचायत अकलतरा के खिलाफ एस पी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है । बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच रामिन बाई और पूर्व सचिव इलाही मोहम्मद के कार्यकाल में एक भवन निर्माण कराया गया था जिसका भुगतान नहीं हो पाया है । इस राशि के भुगतान के लिए अकलतरा सीईओ हिमांशु गुप्ता ने वर्तमान सरपंच और सचिव को 15 वे वित्त की राशि से भुगतान करने कहा । रामिन बाई ने अपनी शिकायत में लिखा है कि जब वे इस मामले में मिलने पहुंचे तो सीईओ अकलतरा वीडियो कांफ्रेंसिंग में थे और वीडियो बनाता खत्म होने के बाद बाहर निकले और सचिव इलाही मोहम्मद को देखकर कहने लगे कि तुम ही इन सबको लेकर शिकायत करवाने आये हो । तु मुझे साढ़े तीन लाख मांगने की बात कहकर बदनाम कर रहे हो । ऐसा कहकर सीईओ अकलतरा सीईओ ने मुझे जातिगत गाली दी उन्होंने मुझे गोड़ गंवार कहने लगे और कहा कि तुम लोग सरपंच बनकर भी गोड़ गंवार ही रहोगे । इसके बाद जब रामिन बाई के अनुसार वह जब अपना हाथ उपर उठा रही थी तो उन्होंने उसका हाथ पकड़कर खींच दिया जिससे उनकी हाथो की सारी चूड़ी टूटकर बिखर गई और उनके हाथ में हल्का जख्म हो गया है । इस आशय की रिपोर्ट पूर्व सरपंच रामिन बाई ने सीईओ जनपद पंचायत अकलतरा के खिलाफ एस पी कार्यालय मे करायी है जहां उनका रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जांच कराया गया है जिसके बाद एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की जायेगी ।

अकलतरा थाना में वे लोग आये थे लेकिन एसटी एक्ट मामले के कारण उन्हें अजाक थाना भेजा गया है ।

*नवरात्रि 30 मार्च से प्रारंभ नव स्वरूप की होगी पूजा*

0

*तीन योग में होगी चैत्र नवरात्रि की शुरूआत, बनेंगे बिगड़े काम*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 30 मार्च को हो रही है। नवरात्रि में माता की उपासना का विशेष महत्व है। इस वर्ष नवरात्रि नौ दिनों की जगह आठ दिनों की है। नवरात्रि की शुरूआत रविवार को और रविवार को ही समापन भी होगा। रविवार होने के कारण मां जगदम्बा का धरती पर आगमन और विदाई भैसे में सवार होकर हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रेवती नक्षत्र और इन्द्र येग में होने जा रहा है। यह नवरात्रि लोगों के लिए सुख सौभाग्य और आर्थिक उन्नति में बढ़ोत्तरी करने वाला होगा।

*कलश स्थापना का मुहूर्त*

पं दिलेश दुबे ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11.36 बजे से 12.24 बजे तक रहेगा। दूसरा अभिजीत मुहूर्त 12.01 बजे दोपहर से बजे से 12.50 बजे तक रहेगा। इस विशेष मुहूर्त में कलश स्थापना करने से विशेष फलदायक माना गया है। वहीं 06 अप्रैल को महानवमी व्रत श्रद्धालु पुनवर्स व पुष्य नक्षत्र में मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 9.40 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र व इसके बाद पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस बार रविवार होने की वजह से मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर भक्तों के पास आ रही हैं। हिन्दू धर्म में देवी दुर्गा की सवारी का विशेष महत्व होता है, यही वजह है कि इस बार उनका हाथी पर सवार होना विशेष शुभ संकेत माना जा रहा है। हाथी को भारतीय संस्कृति में शांति, स्मृति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं, तो इसे विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस सवारी का मतलब यह है कि यह समय देश में शांति और समृद्धि का आगमन होगा।

*नवरात्रि में नव स्वरूप की होगी पूजा*

30 मार्च- प्रतिपदा, घट स्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा
31 मार्च- नवरात्रि द्वितीया, मां ब्रह्मचारिणी पूजा तृतीया- मां चंद्रघंटा पूजा
01 अप्रैल – नवरात्रि चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजा
02 अप्रैल- नवरात्रि पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा
03 अप्रैल- नवरात्रि षष्ठी, मां कात्यायनी पूजा
04 अप्रैल- नवरात्रि सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
05 अप्रैल- नवरात्रि अष्टमी, मां महागौरी
06 अप्रैल- नवरात्रि नवमी, मां सिद्धिदात्री रामनवमी की पूजा की जाएगी।

*छत्तीसगढ़ झेरियानामा कुम्भकार समाज-चारगढ़ का महासभा आयोजित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले में पहली बार कुम्भकार समाज मुंगेली द्वारा 18 मार्च को विप्र भवन पण्डरिया रोड में महासभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ झेरियानामा कुम्भकार समाज-चारगढ़ बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुॅचे। कार्यक्रम दोपहर 03 बजे खर्रीपारा काली मंदिर से कुम्भकार समाज मुंगेली द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाले। जिसमें सामाजिक एकता के परिचय देते हुए देर शाम पण्डरिया रोड स्थित विप्र भवन पहुॅचे और वहॉ कुम्भकार समाज के महाराजा दक्ष प्रजापति का पूजा-अर्चना करते हुए समाज की सुख,शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कवर्धा राज से गोरेलाल कुम्भकार, पण्डरिया राज से पवन कुम्भकार, नवागढ़ राज से लल्लुराम कुम्भकार, खम्हरिया राज से फागेस कुम्भकार सहित हजारों की संख्या में कुम्भकार समाज के लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुंगेली समाज एवं मुंगेली जिले के नवनिर्वाचित नगर पालिका के अंतर्गत अध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष सहित पाषर्दगणों और कुम्भकार समाज के आए हुए पंच-सरपंचो को पुष्पगुच्छ व शील्ड भेंट कर सम्मानित किया।

*कुंभकार समाज अपने परिश्रम और ईमानदारी के लिए जाना जाता है:- अध्यक्ष रोहित शुक्ला*

कार्यक्रम को नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि कुंभकार समाज अपने परिश्रम और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। यह समाज प्राचीन काल से ही मिट्टी के बर्तन, मूर्तियाँ और अन्य उपयोगी वस्तुएँ बनाने के काम में निपुण रहा है। मिट्टी को सुंदर और उपयोगी रूप में ढालने की उनकी कला न केवल उनकी मेहनत और कौशल को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि वे अपने कार्य के प्रति कितने समर्पित और ईमानदार होते हैं। उनकी बनाई हुई वस्तुएँ न सिर्फ दैनिक जीवन में उपयोग होती हैं, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी रखती हैं। कुंभकार समाज की यह परंपरा आज भी जीवित है और उनकी मेहनत व ईमानदारी को लोग सम्मान करते है।

*आधुनिक युग से जुड़कर विकास की ओर अग्रसर:- उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा*

नगर पालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में आधुनिक युग से जुड़कर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। समाज को बच्चों की उच्च शिक्षा की ओर ध्यान देने की अति आवश्यकता है। ताकि वे हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर सके। उन्होने कहा कि कुम्भकार समाज अपने संगठन और नेतृत्व के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में सक्रिय रूप से कार्यरत है।

*देर रात तक चला कुम्भकार समाज की बैठक*

कुंभकार समाज की देर रात तक चली इस बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में सामाजिक एकता, आर्थिक सशक्तिकरण और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, समाज के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने और पारंपरिक कुम्भकारी कला को संरक्षित और प्रोत्साहित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान समाज के वरिष्ठ नेताओं और युवाओं ने अपने विचार साझा किए और समाज की बेहतरी के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि समाज के विकास के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा, जो विभिन्न पहलुओं पर कार्य करेगी। इसके पूर्व समाज के रीति-रिवाज के अनुसार मलिक पांच दीवान सामाजिक केस का भी निराकरण किया गया।

*शराब पीकर बैठक को बाधित करने पर 10 हजार रूपये का लगाया जुर्माना*

कुम्भकार समाज के लोगों द्वारा बैठक में शराब पीकर आने और बैठक को बाधित करने पर 10 हजार रूपये तक की जुर्माना लगाया गया। समाज के लोगों का कहना है कि अनुशासन और परंपराओं को बनाए रखने के लिए सख्त रवैया अपना जरूरी है। समाज की बैठकों में अनुशासन बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अशांति से बचने के लिए ऐसे नियम बनाए जाते हैं। अगर किसी व्यक्ति ने शराब के नशे में आकर बैठक में व्यवधान डाला है, तो उस पर जुर्माना लगाना एक सामाजिक निर्णय लिया गया, जिसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना और समाज की मर्यादा बनाए रखना होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंच कुंभकार, जगमोहन कुंभकार, कुसुवा कुंभकार, जैता कुंभकार, पुष्पराज कुंभकार, सुदर्शन कुंभकार, ईश्वरी कुंभकार, कृष्णा कुम्भकार, ललित कुम्भकार, अरविंद कुम्भकार, राजू कुम्भकार, प्रमोद, बल्ला सहित समस्त कुम्भकार समाज के लोगों और मोहम्मद बशीर खा वार्ड पार्षद प्रत्याशी विंरेंद्र राजू देवांगन एवं सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन मुंगेलिहा का प्रचार-प्रसार हेतु विशेष योगदान रहा।

*प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर लोगों में भारी उत्साह : श्री अरुण साव*

0

*उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की*

*विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए, 25 मार्च तक सभी काम पूर्ण करने को कहा*

*मुख्य मंच, हेलीपेड, पार्किंग की तैयारियों को नजदीक से देखा, सड़कों की मरम्मत करने और स्वच्छता अभियान चलाने के दिए निर्देश*

 

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.. उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज मोहभठ्ठा में अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च के प्रवास को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अब तक हुए कार्यों की जानकारी लेकर 25 मार्च तक तमाम कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ और विशेषकर बिलासपुर आगमन हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उनके कार्यक्रम को लेकर लोगों मेें बड़ा उत्साह है। इसे ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए लोग ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व 25 मार्च से 29 मार्च तक पूरे जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसमें नवनिर्वाचित पार्षदों, पंचों, सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों को सहभागी बनाने को कहा। श्री साव ने सभास्थल एवं इसके आसपास बन रहे पार्किंग स्थल में की जा रही तैयारी का मुआयना किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव एवं बिलासपुर के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण और एसपी श्री रजनेश सिंह सहित राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री के प्रवास की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि बिलासपुर को प्रधानमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मेजबानी का सौभाग्य मिला है। हमें अपनी योजनाओं को अच्छे स्वरूप में पूरे राज्य के लोगों को दिखाने का अच्छा मौका मिल रहा है। पूरे राज्य के लोग इस समारोह में आएंगे। उन्हें इस कार्यक्रम के जरिए अच्छा संदेश देना है। वे हमारे लिए मेहमान की तरह होेंगे। उन्हें पर्याप्त सम्मान देना है। उन्हें परायापन महसूस नहीं होना चाहिए। श्री साव ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से अभियान चलाकर बिल्हा के आसपास सहित पूरे जिले की सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए।