Home Blog Page 443

*केन्द्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम एवं फर्नीचर की सौगात दी*

0

 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा हेतु संकल्प

तिजराम साहू ब्यूरो, मुंगेली केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने स्कूली दिनों की यादों को संजोते हुए उसी विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम एवं अध्ययन हेतु आधुनिक फर्नीचर की सुविधा प्रदान की। इस पहल के तहत शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के मानकों के अनुरूप मुंगेली और बिलासपुर जिले के सरकारी विद्यालयों में 250 ड्यूल डेस्क (फर्नीचर) उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी कुल लागत लगभग ₹24 लाख है।

सरकारी विद्यालयों में शिक्षा सुधार की पहल

श्री साहू ने यह कार्य हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के सीएसआर फंड के माध्यम से पूरा कराया। इस पहल से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेमरसल (मुंगेली) एवं शासकीय हाई स्कूल, बछालीखुर्द (बिलासपुर) के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर श्री साहू ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने स्कूली दिनों की यादें साझा कीं और कहा, “सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी आधुनिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। बेहतर शैक्षिक वातावरण से ही उनका समग्र विकास संभव है।”

उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान
इस कार्यक्रम के दौरान कोयलारी संकुल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
श्री पोषण साहू (प्राचार्य, कोयलारी संकुल) को उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान प्रदान किया गया।
श्री शत्रुघ्न साहू एवं श्री लक्ष्मण पात्रे को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गणमान्यजनों की उपस्थिति
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शांति देवचरण भास्कर, श्रीमती अनिता कोमल साहू, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डी.एस. राजपूत, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री सुशील यादव, राजेन्द्र साहू, दिनेश कश्यप, लेखराज साहू सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री साहू ने कहा कि सरकारी स्कूलों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के लिए आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आगे भी शिक्षा क्षेत्र में सहयोग का आश्वासन दिया।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ग्राम दारगांव में आयोजित छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल*

0

*धमधा में बनेगा धीवर समाज का सामाजिक भवन, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की 25 लाख रुपए की घोषणा*

*धीवर समाज को मिला प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, सनातन का किया प्रचार प्रसार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

दुर्ग। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के ग्राम दारगांव में आयोजित छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। समारोह में श्री साव ने नगर पंचायत धमधा में धीवर समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, धीवर समाज प्रभु श्रीराम जी के आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ रहा है। भगवान राम को गंगा पार लगाने का आशीर्वाद मिला है। प्रभु भजन के माध्यम से धीवर समाज ने हमेशा सनातन धर्म का प्रसार किया है। सरकार ने भी कई योजनाएं बनाई है, जिसका लाभ उन्हें मिला है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, धीवर समाज बहुत ईमानदार और मेहनती एवं प्रतिष्ठित समाज है। अपनी प्रतिष्ठा और मेहनत के दम पर समाज ने प्रदेश में एक अलग स्थान बनाई है। पूरा समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। श्री साव ने कहा कि, प्रयागराज महाकुंभ में एक परिवार त्रिवेणी संगम में नाव चलाकर 45 दिन में करोड़ रुपए की कमाई की है। परिवार को भगवान राम के आशीर्वाद होने पर ही ऐसा परिणाम मिला है।

*सम्मेलन से सामाजिक कुरीति होती है दूर*

सामाजिक सम्मेलन में छोटे पारिवारिक विवाद, मनमुटाव को निपटाने का काम होगा। समाज को एकजुट करने के लिए ये जरूरी काम है। न्यायालय जाने से समय और पैसे की बर्बादी होती है। सामाजिक बैठक से बड़े बड़े विवाद सुलझ जाते हैं। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को भी दूर करने चर्चा होती है।

*जल संकट की चिंता हम सबको करनी है*

सामाजिक सम्मेलन में श्री साव ने जल संकट से बचने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि, जल संकट की समस्या का निदान सबको मिलकर करना है। आज गांवों में कुआं नंदा गया है। तालाब भी समय से पहले सूख रहे हैं। इसकी सबको चिंता करनी है। सबको जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, बरसात के पानी को रोककर रखना है। इसके लिए तालाब पाथ को अच्छे से बनाना है, ताकि पानी बाहर ना जाए और तालाब लबालब भरा रहे।

कार्यक्रम में धीवर समाज के अध्यक्ष श्री सूरज धीवर जी, श्री लाभचंद बाफना जी, श्री अवधेश चंदेल जी, श्री चंद्रशेखर वर्मा जी, श्री राधेश्याम चंद्रवंशी जी, श्री रामेश्वर निषाद जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे जी, जनपद अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू जी, श्री सतीश साहू जी,श्री रामलाल धीवर जी, श्री पवन धीवर जी, श्री चंद्रविजय जी, श्री हेमंत धीवर जी, समाज के सभी परगना के अध्यक्ष, जिला, तहसील, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ का मुंगेली में गठन -*

0

परदेसी यादव ब्यूरो लोरमी :-आज समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेतृत्व में मुंगेली जिला में जिला प्रमुख का गठन किया गया प्रांत कार्यकारी सदस्य मीडिया प्रभारी सुनील जायसवाल, सोनी वर्मा , राजाराम वर्मा, रंजित साहू, अजय कुमार चंद्रवंशी, मोहन वर्मा और किसानों के सर्वसहमति से जिला समिति मुंगेली का गठन किया गया ।
1. जलेश साहू,पिपरखुटि जिलाध्यक्ष
2. मनहारण साहू, पिपरखुटिजिलामंत्री
3. श्याममुकुंद साहू रहंगी जिलाउपाध्यक्ष
4. प्रमोद कश्यप रबेलीकोषाध्यक्ष
5. रविन्द्र साहू तुरवारी सहमंत्री

इसके पश्चात समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के प्रांत कार्यकारणी और नवनियुक्त जिला मुंगेली के जिलाध्यक्ष और उनके सदस्यों के साथ किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर मुंगेली से मुलाकात करने के पश्चात ज्ञापन सौंपा गया ।

*मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा लिया गया जनरल परेड*

0

➡️ मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने जिला के पुलिस जवानो के स्वास्थ्य एवं समस्याओ के बारे मे जानकारी ली

➡️ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी/कर्मचारियो को उत्साहवर्धन हेतू अच्छे टर्नआउट पर दिये ईनाम

➡️ मुंगेली जिले के पुलिसकर्मियो को कराये गये परेड तथा मार्चपास्ट

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा रक्षित केन्द्र मुंगेली मे जिले मे पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों का साप्ताहिक जनरल परेड लिया गया, पुलिस विभाग मे परेड को अनुशासन की नींव माना जाता है यह न केवल अनुशासन को मजबुत करती है बल्कि टीम वर्क की भावना भी विकसित करती है इससे पुलिसकर्मी शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशस्त रहते है इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने परेड की सलामी ली, सलामी पश्चात् सभी प्लाटुनो निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियो के टर्नआउट को चेक किया उत्साहवर्धन हेतू ईनाम दिया गया इसी दौरान पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा पुलिसकर्मियो के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत समस्याओ के बारे मे जानकारी ली और त्वरित समाधान करने तथा निर्देशित किये की ड्युटी दौरान उच्च गुणवत्ता की वर्दी पहनने और जनता के प्रति मधुर व्यवहार बनाए रखने इसी दौरान राजपत्रित अधिकारियो एवं प्लाटून कमांडरो ने अलग-अलग प्लाटून को एकल रूप से परेड अभ्यास कराये, पुलिस अधीक्षक मुंगेली के द्वारा रक्षित केन्द्र के विभिन्न शाखाओ तथा शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल ने परेड का संचालन किया प्रभावशाली मार्चपास्ट के साथ परेड का समापन किया गया।

परेड मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल, निरी. कार्तिकेश्वर जांगडे थाना प्रभारी फास्टरपुर, उपनिरी. लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी लालपुर तथा जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं यातायात स्टाफ उपस्थित रहे।

*जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली अजय नाथ निर्देशानुसार समग्र शिक्षा विभाग के समावेशी शिक्षा अंतर्गत विकासखंड स्त्रोत केंद्र मुंगेली में समावेशी शिक्षा वातावरण निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 मार्च एवं गैप आइडेंटिफिकेशन फॉर आउट ऑफ स्कूल प्रशिक्षण 20 मार्च को बीआरसी भवन मुंगेली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला परियोजना कार्यालय (समग्र शिक्षा ) जिला मुंगेली से जिला सहायक में समावेशी शिक्षा अशोक कश्यप एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ । बीआरपी खंड प्रभारी संजीव सक्सेना एवं स्पेशल एजुकेटर कौशल पात्रे मास्टर ट्रेनर चंद्रशेखर उपाध्याय एवं रमेश दास अनंत ने उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
जिला के समावेशी शिक्षा प्रभारी अशोक कश्यप द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए स्वरचित अपनी कविता का पाठ पठन कर शिक्षकों को प्रेरित किया गया दिव्यांग बच्चों को समान अवसर उपलब्ध कराना एवं शासन की योजनाओं का लाभ देने हेतु निर्देशित किया गया उपरोक्त वातावरण निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम 130 शिक्षक एवं व्याख्याता को लक्षित कर प्रशिक्षण दिया गया उपरोक्त प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों को समावेशी शिक्षा उद्देश्य समावेशी शिक्षा की विभिन्न गतिविधियां शाला में बाधा रहित वातावरण तैयार करना नई शिक्षा नीति नि:शक्तजन अधिकार अधिनियम दिव्यांग -जनों के जीवन को बेहतर बनाने की कवायत 21 प्रकार की दिव्यंगता की पहचान करना दिव्यांग बच्चों के लिए समग्र शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग जिला पुनर्वास केंद्र द्वारा एस्कॉर्ट एलाउंस ट्रांसपोर्ट एलाउंस बालिका शिष्यावृत्ति गृह आधारित शिक्षा आकलन शिविर – सर्जरी ऑपरेशन – छात्रवृत्ति खेलकूद दिव्यांगता दिवस आंकलन शिविर डाइस डाटा प्रशस्त एप्प का संचालन आईसीटी उपकरणों एवं ऑनलाईन लाइब्रेरी दिव्यांगता का कारण एवं समाधान दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य लाभ हेतु व्यायाम विद्यालय में सकारात्मक वातावरण तैयार करने एवं शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु उन्मुखीकरण दिव्यांग बच्चों के सहयोग से उपलब्धि का मूल्यांकन कक्षा प्रबंधन सहपाठी समूह का निर्माण संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया की जानकारी विस्तृतपूर्वक दिया गया। गैप आइडेंटिफिकेशन का आउट ऑफ स्कूल प्रशिक्षण में 80 शिक्षा एवं 20 पालक अभिभावकगण की उपस्थिति सुनिश्चित की गई इस प्रशिक्षण में शाला से बाहर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का चिन्हांकन कर शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम समावेशी शिक्षा अंतर्गत पालकों अभिभावकों समुदाय तथा शिक्षा को कैसे उन्मुखीकृत किया जाए समावेशी शिक्षा उद्देश्य समावेशी शिक्षा के विभिन्न गतिविधियां शाला में बाधा रहित वातावरण तैयार करना नई शिक्षा नीति निशक्तजन अधिकार अधिनियम दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने की कवायत 21 प्रकार की दिव्यांगता की पहचान करना दिव्यांग बच्चों को शाला में बनाए रखने हेतु उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना आवश्यकता अनुरूप उपकरण सहायक सामग्री उपलब्ध कराना शिक्षा से संबंधित आने वाली समस्याओं का समाधान कर उनको शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों व्याख्याता पालकों एवं अभिभावकों हेतु चाय नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था बीआरसी भवन मुंगेली में की गई प्रशिक्षण के समापन अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी डाँ प्रतिभा मंडलोई ने सभी प्रतिभागियों को शाला की साफ-सफाई बच्चों की नियमित उपस्थिति बच्चों की नियमित शिक्षण सफल परीक्षा संचालन हेतु निर्देशित किया गया विकासखंड स्त्रोत सामन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय के द्वारा समावेशी शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया

ताकि बच्चे समाज के मुख्य धारा से जुड़े उनके द्वारा बच्चों को पठन लेखन गणित की संक्रिया दिवाल पत्रिका रचनात्मक लेखन स्पोकन इंग्लिश एवं आकलन मूल्यांकन के संबंध में जानकारी शिक्षकों को दी गई प्रशिक्षण के संबंध में प्रशिक्षार्थियों से फीडबैक लिया गया विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय के द्वारा समावेशी शिक्षा के सफल संचालन हेतु दिव्यांग बच्चों के शिक्षक प्रशिक्षण एवं शासन की योजनाएं प्रत्येक बच्चे तक पहुंचे प्रत्येक शिक्षक अपने स्कूल में इस प्रशिक्षण का अमल करें संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया प्रशिक्षण में संतोष नामदेव लेखपाल अमित दुबे कंप्यूटर ऑपरेटर खगेश कन्नौजे भृत्य राजेश साहू दुर्गेश देवांगन उपस्थित रहें ।

*रायगढ़ में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम 22 मार्च को होगा घोषित*

0

*चयनित अभ्यर्थियों को 24 मार्च को सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में सुबह 6.30 बजे करनी होगी रिपोर्टिंग*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली रायगढ़, / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 4 से 12 दिसंबर तक आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम 22 मार्च 2025 को घोषित कर दिया जाएगा, जो कि इस साल भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे। यह परिणाम जॉइन इंडियन आर्मी (JIA) साइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध होगा और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।
सभी चयनित अभ्यार्थियों को 24 मार्च 2025 को सुबह 6.30 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नया रायपुर के पास स्थित है वहां प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना जरूरी है। इन सभी सफल अभ्यार्थियों की ट्रेनिंग 01 मई 2025 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू होगी। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है। दलालों से सावधान रहें। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 अथवा 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

*बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आंकलन परीक्षा: साक्षरता की ओर एक और कदम*

0

 

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/// राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को गति देने और शिक्षा को प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाने के उद्देश्य से बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आंकलन परीक्षा (FLNAT) का आयोजन 23 मार्च 2025, दिन रविवार को किया जाएगा। इस परीक्षा का मुख्य लक्ष्य 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के असाक्षर नागरिकों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ना और प्रमाणित साक्षर बनाना है।

साक्षरता की राह पर ‘उल्लास’

साक्षरता अभियान को मजबूती देने के लिए “उल्लास” पोर्टल के माध्यम से 2022 से 2027 तक नव भारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य 2030 तक भारत को पूर्ण साक्षर राष्ट्र बनाना है। इसी दिशा में मुंगेली जिले में भी इस महापरीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने उल्लास साक्षरता केंद्र में 200 घंटे की पढ़ाई पूरी कर ली हो और सात अध्याय सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हों।

मुंगेली जिले में परीक्षा की तैयारियां

मुंगेली जिले में इस परीक्षा को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। कलेक्टर राहुल देव (आई.ए.एस.) ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और परीक्षा उत्तीर्ण कर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान (NIOS) एवं राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण (NILP) से प्रमाण पत्र प्राप्त करें।

मुंगेली जिले में परीक्षा का लक्ष्य इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

विकासखंड पथरिया: 3470 परीक्षार्थी, 153 परीक्षा केंद्र

विकासखंड लोरमी: 4830 परीक्षार्थी, 152 परीक्षा केंद्र

विकासखंड मुंगेली: 3960 परीक्षार्थी, 151 परीक्षा केंद्र

कुल: 12,260 परीक्षार्थी, 456 परीक्षा केंद्र

प्रशासनिक व्यवस्थाएँ एवं केंद्र निर्धारण

इस महापरीक्षा के सफल संचालन हेतु 456 प्राथमिक शालाओं को परीक्षा केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र वितरण, पंजीयन फॉर्म सफल संचालन कार्य के लिए तीनों विकासखंड अधिकारियों को केंद्र अध्यक्ष तथा संकुल प्रभारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

साक्षरता: केवल शिक्षा नहीं, सामाजिक सशक्तिकरण का साधन

इस पहल को सिर्फ एक शैक्षिक प्रक्रिया तक सीमित न रखते हुए इसे समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का माध्यम माना जा रहा है। शिक्षा से वंचित नागरिकों को साक्षरता की मुख्यधारा से जोड़कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का यह प्रयास सराहनीय है।

साक्षर मुंगेली, सक्षम समाज

“मुंगेली को जन-जन साक्षर बनाने के लिए आइए, मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं।”

(जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, मुंगेली छत्तीसगढ़ द्वारा जारी)
उक्त जानकारी- जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण मुंगेली रामनाथ गुप्ता द्वारा दिया गया।

*25 मार्च से निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग प्रारंभ*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ से संबद्ध डॉ ब्रास मास्टर की एकेडमी द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर मुंगेली में पंचम वर्ष जेईई, नीट यूजी, बी एस सी नर्सिंग एवं सीयूईटी यूजी परीक्षा की तैयारी करने वाले छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला के शासकीय और अशासकीय शालाओं में गणित एवं विज्ञान संकाय लेकर नियमित रूप से कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए हों या 12 वी उत्तीर्ण प्रतिभावान छात्र जो नीट यूजी परीक्षा 2025 के फॉर्म भर चुके हैं ऐसे छात्रों के लिए 45-75 दिवसीय निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग 25 मार्च से शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही दूर से आने वाले छात्र -छात्राओ को भोजन व्यय जमा कर निःशुल्क आवासीय सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक छात्र – छात्राए या अभिभावक पहले आओ -पहले पाओ के आधार पर पंजीयन के लिए शीघ्र संपर्क करें। दूर के छात्र गूगल लिंक के माध्यम से भी पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91 93039 01651 में संपर्क कर सकते है।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में बैगा आदिवासी किसानों को कृषि व सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का उठाया मुद्दा, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं किसान हित में भी पूछा प्रश्न*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़ कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा ने आज विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी परिवारों के हित एवं उन्हें कृषि और सिंचाई में आ रही समस्याओं को विधानसभा पटल में रखा उन्होंने बैगा आदिवासी किसानों को जल संकट की वजह से सिंचाई व कृषि कार्य में हो रही समस्या के समाधान एवं पूर्व में उन क्षेत्रों में हुए ट्यूबवेल खनन में अनियमितता के संबंध में भी प्रखरता से मुद्दा उठाते हुए उन्हें सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं अनियमितता की जांच की मांग सदन में की भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि वर्ष 2019 से 2024 तक में कबीरधाम जिले में कितने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा हितग्राहियों के खेतों को ट्यूबवेल खनन कार्य हेतु चयनित किया गया था तथा ट्यूबवेल खुदाई कर पंप प्रतिस्थापन किया गया क्या इस ट्यूबवेल खनन कार्य में अनियमितता होने संबंधी कोई शिकायत प्राप्त हुई है यदि हाँ तो अनियमितता से संबंधित अधिकारी कर्मचारी पर क्या कार्यवाही की गई परन्तु विभाग द्वारा 6 वर्ष की व्यापक जानकारी को नियमों के परिपेक्ष्य में उत्तर आ सके इस हेतु सचिवालय द्वारा प्रश्न की अवधि को कम करने की जानकारी दी गई विभागीय मंत्री राम विचार नेताम की अनुपस्थिति में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि वर्ष 2021 से 2024 तक विभाग द्वारा कबीरधाम जिले में विशेष पिछड़ी जन-जाति बैगा हितग्राहियों के खेतों को नलकूप खनन हेतु चयनित नहीं किया गया है अतः नलकूप खनन कर पम्प प्रतिस्थापन की जानकारी निरंक है प्रश्नाधीन अवधि में नलकूप खनन एवं पम्प प्रतिस्थापन कार्य में अनियमितता होने संबंधित कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है भावना बोहरा ने कहा कि विधानसभा के समक्ष यह प्रश्न करने का हमारा उद्देश्य यही है कि विशेष पिछड़ी जनजातीय बैगा आदिवासी परिवारों को कृषि व सिंचाई हेतु उन्हें पर्याप्त जल की आपूर्ति हो सके वे केवल वर्षा जल पर ही निर्भर रहते हैं जिसकी वजह से उन्हें खेती-किसानी करने में बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने मंत्री से पूछा कि वर्तमान में सरकार द्वारा क्या बैगा आदिवासी परिवारों को सिंचाई के लिए बोरवेल खनन को लेकर कोई योजना बनाई जा रही है क्या जिसके उत्तर में वन मंत्री ने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत हमारे बैगा आदिवासी एवं जनजातीय समुदाय के विकास,कृषि,शिक्षा एवं अधोसंरचना निर्माण के लिए कार्य कर रहें हैं इसके तहत उनकी हर सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के लिए योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है भावना बोहरा ने वर्ष 2019 के बाद से इन क्षेत्रों में अब तक बोर खनन का कार्य नहीं हुआ है और हमारे वनांचल क्षेत्र में निवासरत परिवार चाहे वह जनजातीय समुदाय हो या बैगा आदिवासी परिवार हैं कृषि पर ही निर्भर रहते हैं वहीं वर्ष 2019 में इन क्षेत्रों में हुए नलकूप खनन में हुई अनियमितता के बारे में भावना बोहरा ने कहा कि वर्ष 2019 में इन क्षेत्रों में 93 नलकूप खनन की स्वीकृत शासन द्वारा दी गई थी जिसमें भारी अनियमितता हुई है जिसकी पूर्ण जानकारी उन्होंने सदन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस नलकूप खनन में प्रति नलकूप का भुगतान तत्कालीन अधिकारियों एवं कार्य करने वाली एजेंसियों के साथ मिलकर 94 हजार रुपए की दर से इसका भुगतान किया गया है और जी.आई.पाइप की जगह उसमें प्लास्टिक पाइप लगाया गया जिसकी जांच की मांग भी उन्होंने सदन में रखी भावना बोहरा ने प्रश्न पूछा कि छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासी संस्कृति, लोक कला व धार्मिक संस्कृति रीति रिवाज के संरक्षण, संवर्धन एवं समूह बनाने हेतु क्या प्रयास किया जा रहे हैं कबीरधाम जिले (आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र) में क्या-क्या कार्यक्रम/योजनाएं व कार्य किये जा रहे हैं जिसके लिखित प्रतिउत्तर में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासी संस्कृति, लोक कला व धार्मिक संस्कृति रीति रिवाज के संरक्षण, संवर्धन हेतु आदिवासी सांस्कृतिक दलो को सहायता योजना, देवगुडी निर्माण/मरम्मत विकास योजना, शहीद वीर नारायण सिह स्मृति लोककला महोत्सव, अनुसूचित जनजाति छात्रावासों में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति कार्यक्रम तथा आदिवासी परब सम्मान योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय विभाग द्वारा भी पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के लोक कला व धार्मिक रीति रिवाज एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु, परंपरागत जनजातीय कलाकारों के माध्यम से विभिन्न शिल्प कला को पुरखौती मुक्तांगन में प्रदर्शित किया गया है इसके अतिरिक्त संस्कृति एवं राजभाषा आयोग विभाग द्वारा भी छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासी संस्कृति, लोक कला व धार्मिक संस्कृति रीति रिवाज के संरक्षण संवर्धन हेतु कार्य किया जा रहा है जिला कबीरधाम में आदिवासी संस्कृति का परिरक्षण एवं विकास अंतर्गत आदिवासी सांस्कृतिक दलो को सहायता योजना में सांस्कृतिक दलों को राशि रूपये 10,000/-के मान से सहायता प्रदान की गई है अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है संस्कृति एवं राजभाषा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनप्रतिनिधियों के मांग अनुसार विभिन्न उत्सवों, महोत्सव एवं मेला मंडई के अवसर पर 69 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मंचीय प्रस्तुति हेतु लोक कलाकारों को अवसर प्रदान कर राशि रूपये 42.15 लाख स्वीकृत किया गया है भावना बोहरा ने किसानों के प्रशिक्षण एवं उपकरण वितरण के संबंध में प्रश्न किया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष दिसंबर, 2023 से 1 फरवरी, 2025 तक शाकंभरी योजना, किसान समृद्धि योजना, राष्ट्रीय खाद्य मिशन एवं अन्य योजनाओं के तहत किसानों को प्रशिक्षण एवं कृषि यंत्रों के क्रय कर वितरण हेतु कितनी राशि स्वीकृत/वितरित की गई कृषि यंत्रों के क्रय हेतु आबंटित राशि से किस-किस संस्था/फर्म से कितनी-कितनी मात्रा में कृषि यंत्र किस आधार पर क्रय किए गए? जिसके लिखित उत्तर में आदिम जाति विकास मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा जानकारी विधानसभा क्षेत्रवार नहीं अपितु विकासखंडवार संधारित की जाती है विधानसभा क्षेत्र पंडरिया से सबद्ध विकासखंड पंडरिया, कवर्धा एवं सहसपुर लोहारा में दिसंबर, 2023 से 1 फरवरी, 2025 तक किसानों के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं अन्य योजनाओं के तहत् कुल 180 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई है जिसमें कुल 5 लाख 54 हजार रुपए की राशि व्यय की गई है शाकम्भरी योजना, किसान समृद्धि योजना में प्रशिक्षण का प्रावधान नहीं है विभाग द्वारा कृषि यंत्र का क्रय नहीं किया जाता है अपितु कृषकों को अनुदान पर प्रदाय किया जाता है विभाग द्वारा कृषकों को हस्त चलित स्प्रेयर पम्प का वितरण छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड एवं कृषकों द्वारा क्रय स्प्रेयर पम्प पर अनुदान राशि डी. बी. टी. के माध्यम से प्रदाय किया गया है छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड अंतर्गत चैम्प्स प्रणाली के तहत कृषकों द्वारा अपनी पसंद के आधार पर पंजीकृत प्रदायकों/निर्माताओं से शक्ति चलित कृषि यंत्रों का क्रय किया गया है।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीडीएस दुकानों के संचालन, महिला पर्यवेक्षकों की भर्ती एवं नवजात शिशुओं के पोषण का उठाया मुद्दा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।  कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार विधानसभा में जनहित व शासकीय योजनाओं के विषयों एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा में प्रश्न किया जा रहा है आज विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण एवं कोविड-19 के समय केंद्र सरकार द्वारा अन्न प्रदाय के वितरण में तत्कालीन प्रदेश की कांग्रेस सरकार में हुई गड़बड़ी का विषय विधानसभा में उठाया भावना बोहरा ने प्रश्न पूछा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ में निवासरत गरीब परिवारों के लिए प्रतिमाह कितना चावल राज्य को आबंटित किया जाता है राज्य सरकार द्वारा अप्रैल 2023 से फरवरी, 2025 तक इस योजना अंतर्गत कितने चावल का वितरण किया गया जिसका उत्तर देते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित मासिक प्रात्रता अनुसार वर्तमान में 1,15,338 टन चावल प्रतिमाह आबंटित किया जा रहा है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अप्रैल 2023 से फरवरी 2025 तक 25,70,780 टन चावल का वितरण किया गया पूरक प्रश्न करते हुए भावना बोहरा ने कहा की कोविड-19 के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को राहत देने के लिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी योजना के तहत प्रतिमाह 5 किलो अनाज का निशुल्क वितरण हेतु केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को आवंटित अनाज का वितरण नहीं होने की लगातार शिकायत मिल रही है जिसके संबंध में उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के समय हुई इस अनियमितता की जांच की मांग भी उन्होंने सदन के समक्ष रखा जिसके उत्तर में मंत्री ने कहा कि इसकी शिकायत नहीं मिली है यदि इसकी शिकायत उपलब्ध कराते हैं तो जांच की जाएगी भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा अंतर्गत संचालित राशन दुकानों के संबंध में प्रश्न करते हुए पूछा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संचालित राशन दुकानों के लिए वर्ष 2023-2024 से 1 फरवरी, 2025 तक कितने गोदाम निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है एवं कितने गोदामों का निर्माण हो चुका है और कितने शेष हैं ? कितने गोदाम जर्जर हैं उक्त अवधि में कितनी राशन दुकानें भवनविहीन हैं इन भवनविहीन दुकानों एवं जर्जर गोदामों का भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार कब तक किया जाएगा जिसके लिखित प्रतिउत्तर में खाद्य मंत्री ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित उचित मूल्य दुकानों के लिए प्रश्नांकित अवधि में उचित मूल्य दुकान-सह-गोदाम निर्माण स्वीकृत नही किया गया है वर्तमान में विकासखण्ड पण्डरिया में 27 उचित मूल्य दुकान विकासखण्ड कवर्धा में 08 उचित मूल्य दुकान तथा विकासखण्ड सहसपुर लोहारा में 17 उचित मूल्य दुकान के गोदाम मरम्मत किये जाने योग्य है पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 62 उचित मूल्य दुकान में स्वयं के दुकान सह गोदाम भवन नहीं है। विभागीय बजट में राशि का प्रावधान होने पर नवीन उचित मूल्य दुकान-सह-गोदाम निर्माण स्वीकृत किया जा सकेगा भावना बोहरा ने महिला पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों के संबंध में प्रश्न करते हुए पूछा कि कबीरधाम जिले में महिला पर्यवेक्षकों के कितने पद स्वीकृत हैं स्वीकृत पदों में से कितने पद रिक्त हैं रिक्त पद कब तक भर लिए जाएंगे रिक्त महिला पर्यवेक्षकों के स्थान पर प्रभारी की भूमिका किसी और को दी जाती है यदि हां तो किसे दी जाती है जिसके लिखित उत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि कबीरधाम जिला में महिला पर्यवेक्षको के 63 पद स्वीकृत है स्वीकृत पदो में से पर्यवेक्षको के 02 पद रिक्त है रिक्त पद की पूर्ति के संबंध में निश्चित समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है रिक्त महिला पर्यवेक्षको के स्थान पर प्रभारी की भूमिका अन्य सेक्टर के पर्यवेक्षक को दी जाती है विकासखंड कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया एवं सहसपुर लोहारा में कुल 63 पद स्वीकृत हैं जिसमें 4 पद रिक्त हैं कवर्धा परियोजना में 2 पर्यवेक्षक अतिशेष रूप से पदस्थ हैं एवं सहसपुर लोहारा में 1 पर्यवेक्षक द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है नवजात शिशुओं के पोषण व स्वास्थ्य के संबंध में प्रश्न पूछा कि माह जनवरी, 2024 से 1 फरवरी, 2025 तक प्रदेश में कितने नवजात शिशुओं की 1 वर्ष से कम की आयु में पर्याप्त पोषण ना मिलने से मृत्यु हुई है गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशु हेतु शासकीय कौन-कौन सी योजनाएं संचालित हैं किन-किन योजनाओं में विगत 1 वर्षों में कितने लाभार्थी दर्ज हुए हैं जिसके लिखित प्रतिउत्तर में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि पर्याप्त पोषण ना मिलने से प्रदेश में किसी भी नवजात शिशु की मृत्यु प्रतिवेदित नही हुई है उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाएं एवं शिशुवती महिलाओं के लिए पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का संचालन किया जा रहा है और जिलेवार लाभार्थी महिलाओं एवं शिशुओं की जानकारी भी उपलब्ध कराया गया।