Home Blog Page 442

*लोक निमार्ण विभाग, पीएचई सहित अन्य विभाग में देर तक चल रही है कामकाज*

0

*शासन की आदेश के बावजूद भी देर रात तक खुल रहे है विभाग*

*सरकारी आदेशों की हो रहे अवहेलना*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // मुंगेली में लोक निर्माण विभाग (PWD), पीएचई विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में देर रात तक कामकाज हो रही है, जो शासन के नियमों का उल्लंघन हो रही है। कलेक्टर राहुल देव में विगत दिनों जारी आदेश में कहा है कि सभी सरकारी कार्यालयों के कार्य समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद भी साथ ही अवकाश के दिन भी कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों को निजी घरेलू कामकाज करने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। श्रमिकों से देर रात तक कार्य करवाना श्रम कानूनों का भी उल्लंघन हो रहा है, श्रमिकों के लिए निर्धारित कार्य घंटे होते हैं, और बिना उनकी सहमति या अतिरिक्त भुगतान के देर रात तक काम कराना अनुचित है। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूर्ण करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख अभियंता से लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को परिपत्र जारी किया गया है। सरकारी आदेशों और श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है। यदि विभागीय अधिकारी इन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, तो उच्च अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

*छेडखानी करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

छेडखानी करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

♦️ *आरोपी के विरूद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस , धारा 74,115(3) बी एन एस के तहत की गई कार्यावाही*

*गिरफ्तार आरोपी*
राहुल विश्वकर्मा पिता श्री रामलाल विश्वकर्मा उम्र 25 साल निवासी बरेली थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-पीडिता ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.03.2025 के दरम्यानी रात्रि में राहूल विश्वकर्मा के द्वारा जबरन इज्जत लेने के नियत से घर के बाड़ी में घुसकर छेडछाड किया है मना करने पर पीडिता के मुह गला को दबाया। रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 153/2025 धारा 74, 115(2) बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छेडखानी के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देेश पर, थाना सीपत के द्वारा टीम तैयार कर आरोपी की पता साजी कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है।

*बालिका संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को दीगर राज्य हैदराबाद से आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया*

0

➡️ *नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी करन राजपूत के कब्जे से बरामद कर गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया जेल*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, भोजराज पटेल (भापुसे.) के निर्देशन ,अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत छाबडा महोदय (रापुसे.) व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी नवनीत पाटिल महोदय के द्वारा महिला संबंधी लंबित अपराधो तथा अदम दस्तायाब गुम बालक/बालिकाओ के मामले मे लगातार प्रयास कर मामले का निकाल करने तथा दस्तायाबी करने के संबंध मे दिये गये निर्देश के परिपालन के तहत थाना पथरिया मे दर्ज महिला संबंधी अपराधो मे विश्वनीय मुखबीर लगाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था कि थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 137 (2) बीएनएस के मामले मे प्रार्थी के द्वारा दिनाँक 15.03.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनाँक 12.03.2025 को इसकी नाबालिक पुत्री बिना बताये घर से कही चली गई थी जिसके रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर अपहृत बालिका व अज्ञात आरोपी का लगातार पता तलास किया जा रहा था विवेचना दौरान सायबर सेल से तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर अपहृता को आरोपी करन राजपूत पिता रामचंद राजपूत उम्र 20 वर्ष साकिन सिलदहा थाना पथरिया जिला मुंगेली के कब्जे से नाबालिक बालिका को आर. के. नगर ग्राम रामेश्वरम संगरेडी हैदराबाद से बरामद किया गया जो आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करना पाया गया मामले में धारा 87,65 (1) बीएनएस एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी जाकर आज दिनाँक 22.03.2025 को आरोपी करन राजपूत को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया|
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सउनि. नरेश साहू, सउनि. पुहकल सिंह ठाकुर सायबर सेल प्र.आर. दयाल गवास्कर रवि जांगड़े,आर. राजू साहू, आर. गिरीराज ठाकुर, राम कश्यप, म.आर. सीनू सूर्यवंशी, का सराहनीय योगदान रहा।

*घर में करोड़ों रुपये मिलने पर जस्टिस यशवंत वर्मा की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें अपनी सफाई में क्या-क्या कहा?*

0

दिल्ली Justice Yashwant Verma Cash Scandal: सरकारी घर में लगी आग के बाद 4-5 बोरियों में जले हुए नोटों के बंडल मिलने के मामले में फंसे दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के चीफ जस्टिस यशवंत वर्मा की पहली प्रतिक्रिय़ा आ गई है। यशवंत वर्मा ने यहां अपने सरकारी आवास पर नोट बरामदगी विवाद में लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा ने इस बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया है कि उनके घर पर करोड़ों की नकदी मिली थी। जस्टिस वर्मा ने कहा कि उनके आवास पर नकदी मिलने के आरोप स्पष्ट रूप से उन्हें फंसाने और बदनाम करना प्रतीत होती है। उन्होंने इस पूरे मामले में साजिश करार दिया।

*जज के घर मिले ब्लैक मनी का, अब झुटला नहीं सकते कोई*

0

दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास में आग लगने के बाद का वीडियो आ गया है. शनिवार देर रात, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट की आंतरिक जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया. इस रिपोर्ट में घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनमें कथित तौर पर जले हुए नोटों के बंडल देखे जा सकते हैं. जांच रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस वर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने स्टोर रूम में कोई नकदी नहीं रखी थी. उन्होंने कहा, “यह आरोप पूरी तरह से हास्यास्पद है.” रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मौके पर मौजूद पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को चार से पांच अधजली नोटों की गड्डियां मिली थीं.
दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय द्वारा सौंपी गई इस रिपोर्ट में कहा गया कि 15 मार्च की सुबह, जिस कमरे में आग लगी थी, वहां से मलबा हटाया गया था. गार्ड के मुताबिक, वहां से अधजली अन्य चीजों के साथ जली हुई नकदी भी बरामद हुई. रिपोर्ट के अनुसार, “बंगले में रहने वाले लोग, घरेलू सहायक और सरकारी कर्मियों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति के वहां पहुंचने की संभावना नहीं दिखती.” रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस मामले की “गहन जांच की आवश्यकता है.” सुप्रीम कोर्ट के इस कदम के बाद अब मामला और गंभीर हो गया है. वीडियो फुटेज और रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद इस पूरे प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है.

*भगत सिंह जी के शहादत दिवस पर देशभक्ति गीतों की संध्या शंकर नगर चौक में,*

0

रायपुर,छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा मेरा रंग दे बसंती चोला देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम,

मनोज शुक्ला ब्यूरो रायपुर छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा शहीदे आजम सरदार भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की शहादत 23 मार्च को सुबह 11 बजे माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी संध्या 6 बजे से देशभक्ति गीतों की संध्या मेरा रंग दे बसंती चोला कार्यक्रम का आयोजन शंकर नगर भगत सिंह चौक प्रतिमा स्थल के पास किया जाएगा जिसमें देशभक्ति गीतों के माध्यम से अमर शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा महासचिव गगन सिंह हंसपाल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मक्कड़, कंवलजीत सिंह बांगा, कुलवंत सिंह छाबड़ा, मानवेंद्र सिंह डडियाला, जस्सी खनूजा जसप्रीत सिंह सलूजा अमरजीत सिंह संधू गुरदीप सिंह टुटेजा दलविंदर सिंह बेदी चिंटू राजपाल सहित अन्य प्रमुखजन ने सभी देशभक्तों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने अपील की है।

*अकलतरा ग्राम पंचायत रसेडा के पंच लोक नारायण निर्मलकर द्वारा सचिव इलाही मोहम्मद के बारे में झूठा शिकायत किया है * 

0

*सचिव इलाही मोहम्मद ने झूठा बताया है । मालूम हो कि जनपद पंचायत सीईओ अकलतरा और जिला पंचायत सीईओ जांजगीर से पंच लोकनारायण निरर्मलकर ने शिकायत दर्ज कराई गई है*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जमीनी हकीकत पता करने पर पता चला उनके पंच पन्नू लाल और प्रफुल शत्रुघ्न पंच ने बताया पंच लोकनारायण सचिव से पिछले कार्यकाल का 40 हजार मांग रहा था जिसके जवाब में सचिव बोला मुझे यहां आए 2 माह हुआ है । अभी सरपंच का साइन बैंक नहीं आया है । इस मामले में पूर्व सचिव सरपंच का कहना है कि पंच लोकनारायण द्वारा अपने स्वयं के कार्यक्रम के लिए टेंट लगवाया था तो ग्राम पंचायत क्यों पैसा देगी । लोगों ने बताया कि लोकनारायण द्वारा हमेशा ऐसे ही मांग हमेशा किया जाता है । गांव के लोगों ने बताया कि सचिव इलाही मोहम्मद जब से पंचायत रसेडा आया है , नित्य नया काम करते जा रहा है जो उनको पसंद नहीं आ रहा है । पंचो का कहना है लोकनारायण सरपंच को धमकी देता है कि 17 पंच मेरे पास है , पंच ने भी कहा पूरे जनपद में आवास प्लस 02 का फोटो टेकिंग सबसे जादा इलाही सचिव के द्वारा किया गया है यहां नियम बना था पंच द्वारा की एक दो वार्ड से शुरू होगा जो कोई रह जाएगा , उसे 20 वार्ड पूरा होने पर किया जाएगा । ग्रामीणों ने बताया कि सचिव सुबह 10 बजे आता था उनके साथ उस वार्ड का पंच साथ होता था शाम 6 बजे तक सचिव द्वारा कार्य पूरी ईमानदारी से किया जाता था । पंच पन्नू ,प्रफुल और शत्रुघ्न द्वारा बताया गया कि सचिव इलाही मोहम्मद के जाने के बाद पंच लोक नारायण जनपद और जिला में पास करना पड़ता है कह कर सभी हितग्राहियों से 500,1000 तक वसूली करता था । इसका हकीकत ग्राम वासियों से पता किया सागर,मनोज निर्मलकर द्वारा बताया गए इलाही सचिव बहुत अच्छा व्यवहारिक व्यक्ति है लोकनारायण सामाजिक व्यक्ति नहीं है सिर्फ और सिर्फ आवास के नाम पर पैसा वसूली करता है इलाही के विरोध करने का नतीजा इलाही का शिकायत है

*आदिवासी महिला की रिपोर्ट पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा कोटमी सोनार की पूर्व महिला आदिवासी सरपंच रामिन बाई नेताम की अजाक थाने में की गई शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है । मालूम हो कि कोटमी सुनार की पूर्व आदिवासी महिला सरपंच के साथ जनपद पंचायत सीईओ हिमांशु के द्वारा बत्तमीजी करते हुए आदिवासी महिला का हाथ खींचा गया था जिस पर पूर्व सरपंच ने अजाक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है । ऐसा कहा जा रहा है कि जनपद पंचायत सीईओ हिमांशु गुप्ता के प्रभाव में अजाक थाना द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार कोटमी सुनार की पूर्व सरपंच रामीन बाई पर 6 लाख का भवन बनाने का कर्ज था सरपंची जाने के बाद भवन निर्माण सामग्री के दुकानदार उन्हें परेशान कर रहे थे तो उन्होंने जनपद सीईओ हिमांशु गुप्ता से मिलकर अपनी समस्या बताई सीईओ हिमांशु गुप्ता के द्वारा कहा गया कि 15 वें वित्त की राशि से भवन निर्माण का भुगतान कर दिया जाएगा । इस विषय में जब पूर्व सरपंच रामीन बाई सचिव इलाही मोहम्मद के साथ जनपद पंचायत कार्यालय में मिलने गई तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निकल रहे का हिमांशु गुप्ता ने उनका हाथ खीचा दिया और उन्हें आदिवासी गोड गंवार कह कर उन्हें बेइज्जत किया जिससे उनके हाथों की चूड़ियां टूट गई थी । इस क्रूरता पूर्वक व्यवहार के लिए आदिवासी महिला सरपंच ने अजाक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन आज एक सप्ताह बीतने के बाद भी इस मामले में अजाक थाने के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिससे लोगों में चर्चा है कि सीईओ हिमांशु गुप्ता के द्वारा जांच रुकवाया जा रहा है।चर्चा यह भी है कि जनपद सीईओ हिमांशु गुप्ता अपने को फंसते देख पूरे जनपद कर्मचारियों को सामने कर तीन सचिवों की शिकायत कराई गई है लेकिन उनके कर्मचारि दबे जुबान से कह रहे है कि अपने लड़ाई को पूरे जनपद के लड़ाई बना दिये है। अपने चहेते नेताओ से अजाक थाना में दबाव बनाया जा रहा है

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में सी-मार्ट में स्वसहयता समूहों की सहभागिता बढ़ाने, कैम्पा मद, शराब घोटाले और विभिन्न विषयों पर पूछा प्रश्न*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़ ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा :- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में स्वसहयता समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण व प्रोत्साहन के लिए सी-मार्ट में उनकी सहभागिता को बढ़ाने, कबीरधाम जिले अंतर्गत उद्योगों द्वारा जल दोहन, प्रदेश में संचालित शराब दुकानों, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन सभागृह में हुई अनियमितता एवं कैम्पा मद के संबंध में प्रश्न पूछा भावना बोहरा ने प्रदेश में संचालित शराब दुकानों के संबंध में प्रश्न किया कि प्रदेश में वर्तमान में कितनी शराब दुकानें संचालित हैं इनमें से कितनी शराब दुकानों के 1 किलोमीटर के दायरे में शासकीय अथवा अशासकीय स्कूल/कॉलेज/धार्मिक स्थल मौजूद हैं नवम्बर, 2023 से पूर्व प्रदेश में शराब घोटाले में जो कंपनियां और एजेंसियाँ शामिल रही हैं उन पर क्या कार्रवाई की गई है जिसके लिखित प्रतिउत्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में कुल 674 देशी/विदेशी शराब दुकानें संचालित हैं वर्तमान में संचालित कुल 674 देशी/विदेशी शराब दुकानें में से 401 शराब दुकानों के 01 किलोमीटर के दायरे में शासकीय स्कूल अशासकीय स्कूल कॉलेज, धार्मिक स्थल मौजूद हैं नवम्बर 2023 से पूर्व प्रदेश में शराब घोटाले में जो कंपनियों और एजेंसियों शामिल रही है उन पर केन्द्र सरकार की जांच एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय एवं राज्य सरकार की जांच एजेंसी राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा जांच की जा रही है उन्होंने राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के संबंध में प्रश्न किया कि प्रदेश के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 7 करोड़ की राशि से निर्माणाधीन सभागृह के उद्घाटन से पूर्व दीवारें जर्जर हो चुकी हैं सभागृह के निर्माण में जो ठेकेदार शामिल हैं उन पर क्या कार्यवाही की जा रही है जिसका लिखित उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में निर्माणधीन सभागृह में निर्माण के गुणवत्ता संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है प्राप्त शिकायत के आधार पर परियोजना संचालक, रूसा द्वारा जांच समिति का गठन किया गया है जांच उपरांत स्थिति स्पष्ट होगी वर्तमान में जांच प्रक्रियाधीन है भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा संचालित संभाग स्तरीय सी-मार्ट में स्वसहायता समूहों की सहभागिता बढ़ाने हेतु दिनांक 1 अप्रैल, 2024 से 1 मार्च 2025 तक क्या-क्या प्रयास किए गए हैं दिनांक 1 मार्च, 2025 तक की स्थिति में प्रदेश की कितनी महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा कितने उत्पादों का राज्य स्तरीय सी-मार्ट में विक्रय किया जा रहा है जिसके लिखित उत्तर में वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रस्ताव निवेदन के माध्यम से चयनित संभाग स्तरीय सी-मार्ट संचालक द्वारा जनवरी 2024 से संभाग स्तरीय सी-मार्ट संचालन हेतु असहमति व्यक्त की गई थी जिसके कारण संभाग स्तरीय सी-मार्ट का संचालन बंद है समस्त सी-मार्ट भवनों का हस्तांतरण संबंधित जिला प्रशासन को किया गया है संभाग स्तरीय सी-मार्ट का संचालन बंद होने के कारण उत्पादों का विक्रय संबंधी जानकारी निरंक है भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि कबीरधाम जिले के कितने उद्योगों द्वारा ट्यूबवेल का उपयोग कर भूगर्भ से जल दोहन किया जा रहा है उद्योग तथा ट्यूबवेल के लिए ली गई अनुमति एवं ट्यूबवेल की संख्यावार विस्तृत जानकारी प्रदान करें क्या किसी उद्योग द्वारा ली गई अनुमति से अधिक संख्या में ट्यूबवेल का खनन कर भूजल का दोहन किया जा रहा है यदि हां तो इस सम्बन्ध में क्या कार्यवाही की गई जिसके लिखित प्रतिउत्तर में वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि कबीरधाम जिले में उद्योगों द्वारा ट्यूबवेल का उपयोग कर भूगर्भ से जल दोहन हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा कोई अनुमति प्रदान नहीं की गई है उन्होंने कैम्पा के संबंध में प्रश्न करते हुए पूछा कि कैम्पा मद अंतर्गत अप्रैल, 2024 से 28 फरवरी 2025 तक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कौन-कौन से एवं कितनी राशि के कार्य स्वीकृत किए गए हैं उल्लेखित कार्यों में से कौन-कौन से कार्य पूर्ण हो चुके हैं कौन-कौन से कार्य अप्रारम्भ एवं निर्माणाधीन स्थिति में हैं इन्हें कब तक पूर्ण कर लिया जावेगा कैम्पा मद हेतु राज्य को प्राप्त/आबंटित राशि की वैधता क्या होती है जिसके लिखित उत्तर में वन मंत्री ने बताया कि कैम्पा मद अंतर्गत अप्रैल 2024 से 28 फरवरी, 2025 तक पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 122.62 लाख रुपए की लागत से कुल 12 कार्य स्वीकृत हुए हैं जिनमें से 11 कार्य प्रगति पर हैं एवं पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत मुनारा निर्माण का कार्य निर्माणाधीन है निर्माणाधीन कार्य 31 मार्च, 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा कैम्पा मद हेतु राज्य को प्राप्त/आबंटित राशि की वैधता स्थायी होती है यह राशि अव्यपगतीय होती है।

*हम सब भारतीय है, अनेकता में एकता ही भारत की पहचान है : डिप्टी सीएम अरुण साव*

0

*जल संचय, जल संरक्षण के लिए सबको समन्वित प्रयास करना जरूरी है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, भारत में रहने वाले सभी एक है। अनेकता में एकता ही भारत की पहचान है। देश विविध संस्कृति और सभ्यता से मिलकर बना है। सभी की अपनी परंपराएं हैं और सब मिलकर ही देश बनता है, इसलिए एक भारत श्रेष्ठ भारत है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रीष्मकाल में जल संकट पर कहा कि, समय के साथ जल की कीमत पूरी दुनिया को समझ में आ रहा है। जल है तो कल है, ये केवल नारे नहीं है, यह हकीकत है। उन्होंने कहा कि, लगातार जल स्तर नीचे गिरते जा रहा है। ये सभी के लिए चिंता का विषय है। इससे बचने के लिए सबको समन्वित प्रयास करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, अच्छी बारिश नहीं होने के कारण गांवों के तालाब नहीं भर रहे, बारिश का पानी धरती पर रुकना बेहद जरूरी है। श्री साव ने कहा कि, गांवों के साथ शहरों में वर्षा जल को संरक्षित करने वॉटर हार्वेस्टिंग कराना चाहिए, ताकि जलस्तर बरकरार रहे, सबको नई सोच के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री साव ने कहा कि, सरकार लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। सभी विभागों को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है। वहीं सरकार के साथ साथ हर नागरिक को भी इस दिशा में जागरूक होना पड़ेगा। आज जल संचय, जल संरक्षण, जल संवर्धन पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।

श्री साव ने विधायकों के प्रशिक्षण पर कहा कि, यह विधानसभा की ओर से सभी विधायकों के लिए आयोजित किया गया है। इसी तरह पूर्व में मंत्रियों को भी दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, अब सभी विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जैसे कि- वे कैसे काम करें, जिससे जन अपेक्षाएं पूरी हो, अच्छे जन प्रतिनिधि कैसे बनें। इन सब विषयों पर अलग-अलग सत्रों में विधायकों को मार्गदर्शन मिलेगा। यह प्रशिक्षण पहली बार के विधायकों के लिए उपयोगी होगा।