Home Blog Page 441

*समाज को बुनकर की तरह एक साथ पिरोना होगा – डॉ. ओमप्रकाश देवांगन*

0

*संतोष अध्यक्ष और कमल नारायण सचिव निर्वाचित*

*चंदखुरी राज देवांगन समाज की वार्षिक बैठक में लिए गए कई निर्णय*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // छत्तीसगढ़ में देवांगन समाज को एक बुनकर की तरह एक साथ पिरोने का कार्य करना होगा तभी हम प्रदेश और देश के विकास में अपनी सशक्त भूमिका निभा पाएँगे। यह बातें चंदखुरी राज देवांगन समाज की वार्षिक बैठक में प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने कही । बैठक में 30 गाँव के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान राज समाज का चुनाव भी संपन्न हुआ। सारागाँव में आयोजित बैठक की शुरुआत में माँ परमेश्वरी की पूजा अर्चना की गयी। साथ ही वार्षिक प्रतिवेदन रखा गया।

*बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित*

समाज के अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने के लिए समाज को एकजुट होना होगा और सामाजिक समरसता का संदेश देना होगा तभी समाज में बदलाव आएगा, जिससे समाज मजबूत होगा । उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को समाज में जोड़ना होगा और समाज के लोगो को बुनकर बनकर एक साथ पिरोकर रखना होगा तभी समाज का उत्थान होगा ।
बैठक में चंदखुरी राज देवांगन समाज का चुनाव हुआ, जिसमें संतोष देवांगन (सारागाँव) अध्यक्ष और कमल नारायण देवांगन (पचेड़ा) सचिव निर्वाचित हुए।
इनके अलावा गैंदूराम देवांगन कोषाध्यक्ष और हरीश देवांगन (पचेडा) अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ निर्वाचित हुए। बैठक में समाज के संरक्षक श्री महेश देवांगन, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेणु देवांगन, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनेश देवांगन, प्रदेश के सलाहकार चन्द्रभान देवांगन, संतराम देवांगन, रायपुर जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष दिनेश देवांगन, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला देवांगन, युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक खिलेश देवांगन समेत 30 गाँव के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

*बागपत के विपुल जैन को नई दिल्ली में किया गया शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवार्ड 2025 से सम्मानित*

0

समाजसेवा, साम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ाने जैसे अनेकों सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए मिला विपुल जैन को शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवार्ड 2025

नई दिल्ली। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित बागपत के वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में शहीद भगत सिंह समाज सेवा अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। विपुल जैन को यह सम्मान समाजसेवा, साम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ाने जैसे अनेकों सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रदान किया गया। आयोजनकर्त्ता शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन इन्द्रजीत सिंह अस्त व अन्तर्राष्ट्रीय सिख नेता जगजीत सिंह मुद्दड़ ने विपुल जैन को पटका पहनाकर, प्रतीक चिन्ह व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में दिल्ली एनसीआर की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर तिहाड़ जेल के जेलर राजेश, शहीद भगत सिंह सोशल वेलफेयर सोसायटी के सीनियर वाइस प्रेजिडेन्ट हरविंदर सिंह शोखी, अन्तर्राष्ट्रीय सिख नेता जगजीत सिंह मुद्दड़, प्रमुख समाजसेविका सरबजीत कौर, शोभा चौधरी सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

*तुमान पुरातत्व शोध संगोष्ठी बौद्धिक परिचर्चा में शामिल हुए कल्चुरि समाज*

0

परदेसी यादव ब्यूरो लोरमी: कल्चुरि राजवंश इतिहास व पुरातत्व शोध समिति के द्वारा आयोजित प्रथम राजधानी तुमान
कटघोरा में कल्चुरि कालीन इतिहास व पुरातत्व शोध संगोष्ठी बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन गोकुल धाम कटघोरा में आयोजित हुआ ।जिसका उद्घाटन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। 22 और 23 मार्च दो दिन हुए इस आयोजन में अलग अलग सत्र में राजनैतिक स्थिति , धार्मिक मान्यता,पौराणिक,मंदिरों के निर्माण, सांस्कृतिक,सामाजिक,आर्थिक और स्थापत्य कला, साहित्य एवं संस्कृति की विस्तृत परिचर्चा किया गया। प्रथम राजधानी तुमान जिला कोरबा का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि आए और अपना शोध किए जानकारियों को साझा किया। प्रमुख वक्ताओं में डॉ विनोद कुमार जायसवाल प्रोफेसर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ AIHC और डॉ कामता प्रसाद वर्मा उपसंचालक ( से नि ) संचनालय पुरातात्विक विभाग रायपुर एवं अन्य रहे। समृद्ध विरासत और इतिहास 700 ई से 1750 ई कल्चुरि राजवंश छत्तीसगढ़ के बारे में विस्तारित संगोष्ठी का सफल आयोजन हुआ। जिसमें लोरमी परिक्षेत्र से कल्चुरि समाज के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए जिसमें अभिलाष जायसवाल, लक्ष्मीनारायण जायसवाल, छत्रपाल बाबा जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, जरहागांव से अजय जायसवाल शिक्षक एवं समाज के पदाधिकारी दीपक सिन्हा, मनोज राय, नीरज जायसवाल, देवेन्द्र जायसवाल आदि थे।

*मुंगेली जिले में षडयंत्र कर भयादोहन से करोड़ों की जमीन के कौड़ी के भाव में रजिस्ट्री कराने वाले प्रदीप सिंह पिता महेंद्र सिंह ,आयुष प्रताप, सिंह उर्फ समीर,सूरज मक्कड़ लवजीत सिंह, राजू साहू व आयुष ठाकुर के विरुद्ध FIR दर्ज,,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर/मुंगेली = मुंगेली जिले में जमीन के नाम पर षडयंत्र रचने व भयादोहन करने व कौड़ियों के भाव में जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले गिरोह का एक मामला सामने आया है, बताते चले कि पहले चंद रुपयों का लाभ लालच दिखाकर रंगीन सपने दिखाना फिर कर्ज बनाकर कर्ज के एवज में जान का खतरा दिखा दिखा कर फिल्मी स्टाइल में अलग अलग खातों में पैसे लेने के साथ ही स्कूली क्षात्र के नाम करोड़ों कब्जियाने के लिए कुछ गिरोह ने सुनियोजित तरीके से लाखों करोड़ों रुपए वसूल लिए उसके बाद अनेक भय के हवाले से साजिश पर साजिश कर विलासिता पूर्ण जीवन जीने के लिए भयादोहन की व्यू रचना कर दोस्त के रूप में ऐसा गलत काम किया जाता रहा इन सबके बाद प्रार्थी की मां को भी धोखे में डाल कर पुराने कर्ज की अदायगी के लिए जमीन देने की बात कहकर जमीन हड़पने की साजिश षडयंत्र का एक बड़े मामले पर मुंगेली ने कार्यवाही की है, आवेदक की शिकायत पर पुलिस ने एक मुख्य आरोपी के साथ पांच अन्य लोगों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें से प्रदीप सिंह पिता महेंद्र सिंह
आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर
सूरज मक्कड़ लवजीत सिंह
राजू साहू आयुष ठाकुर हैं व इनपर अपराध क्रमांक 96/2025 318/4, व 308 (२)3(5) BNS के तहत् एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है।

*देवांगन समाज की होली मिलन समारोह 26 मार्च को*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी देवांगन समाज मुंगेली द्वारा 26 मार्च की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन देवांगन समाज की बडे भवन में रखा गया है। होली मिलन समारोह को लेकर समाज के अध्यक्ष आनंद देवांगन अधिवक्ता ने कहा कि यह आयोजन समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आकर आपसी मेल-जोल बढ़ाने का अवसर मिलता है। सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन ने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे इस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लें और होली के रंगों की तरह आपसी सद्भाव और भाईचारे को और अधिक गहरा करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने और नई पीढ़ी को हमारी परंपराओं से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम हैं।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव भुवनेश्वर में आयोजित कलिंगा साहित्य महोत्सव में हुए शामिल*

0

*साहित्य समाज का दर्पण और अभिव्यक्ति का सशक्त का माध्यम है : डिप्टी सीएम अरुण साव*

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित कलिंगा साहित्य महोत्सव (KLF 2025 ) में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। महोत्सव में श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ वासियों पर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हमेशा साथ है।

इस शानदार आयोजन के माध्यम से भारत के संस्कार और सभ्यता को आगे बढ़ाने के काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, साहित्य समाज का दर्पण होता है। यह मनुष्य को सच से साक्षात्कार कराता है। इतिहास से सीख और भविष्य का बोध कराता है।

दुनिया बिना साहित्य के नहीं हो सकती है। साहित्य के बिना समाज की कल्पना नहीं कर सकते। आज साहित्य संचय का तरीका बदल गया है। आज भी लाइब्रेरी प्रासंगिक है लेकिन उसका स्थान मोबाइल और लैपटॉप ने लिया, इसमें पूरा साहित्य समाहित हो गया है। उन्होंने कहा कि, साहित्य लेखन के प्रकार बदल गए हैं। आधुनिकीकरण का समावेश देखने को मिल रहा है।

श्री साव ने कहा कि, जानवर और इंसान में अंतर है। इंसानों की तरह जानवर बोल नहीं पाता है। इसी तरह साहित्य के बिना समाज अधूरा है। समाज की भाषा साहित्य है। यह उनकी अभिव्यक्ति का माध्यम है। और इसका सीधा संबंध भाषा से है। हमारे देश में भाषाओं की विविधता है। उड़िया एक समृद्ध भाषा है, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ को जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, ओडिशा और छत्तीसगढ़ का रोटी बेटा का संबंध है। दोनों राज्य भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। साथ ही हमारी भाषा, खान पान और वेशभूषा में समानता देखने को मिलती है। दोनों राज्यों में और भी बहुत सारी समानता है।

छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में उड़िया भाषी मेरे भाई-बहन रहते हैं। और छत्तीसगढ़ के लोग भी बड़ी संख्या में ओडिशा में निवास करते हैं, और वे छत्तीसगढ़ी बोलते हैं। ओडिशा से हमारा अटूट संबंध है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, सम्मेलन में अनेक देशों के प्रतिनिधि आए हैं। भारत ने पूरी दुनिया को अपना परिवार माना है। सबका सम्मान और आदर किया।

*हिंदू नव वर्ष के भव्य आयोजन की तैयारी के संदर्भ में सर्व हिंदू समाज समिति की बैठक संपन्न*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली / सर्व हिंदू समाज समिति की महत्वपूर्ण बैठक शनि मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें आगामी हिंदू नव वर्ष के भव्य एवं पारंपरिक आयोजन को लेकर गहन चर्चा हुई। इस बैठक में सभी संगठन प्रमुख, समाज के गणमान्य नागरिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हिंदू नव वर्ष को और अधिक शानदार, अनुशासित एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध तरीके से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

बैठक में हिंदू नव वर्ष को भव्य बनाने के लिए विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई। इनमें प्रमुख रूप से शोभायात्रा, चालीसा पाठ, आम सभा, पारंपरिक नृत्य, भव्य झांकियां और सामाजिक सेवा कार्य शामिल होंगे। समिति ने यह भी निर्णय लिया कि इस अवसर पर विशेष स्नेहभोज एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, संतगण एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

शोभायात्रा होगी आकर्षण का केंद्र

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस वर्ष शोभायात्रा को और अधिक भव्य बनाने पर विशेष जोर दिया। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी, जिसमें भगवा ध्वज, झांकियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और घोड़े-बग्गी आकर्षण का केंद्र होंगे। इस दौरान विभिन्न हिंदू संगठनों, मंदिर समितियों एवं समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। समिति ने सभी समाजजनों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

समाज की सहभागिता आवश्यक

बैठक में निर्णय लिया गया कि नव वर्ष के इस पावन अवसर पर सभी समाजजनों को एकजुट कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। समिति ने कहा कि यह आयोजन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं एवं सनातन धर्म के प्रति आस्था का प्रतीक होगा। इसमें समाज के हर वर्ग को बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।

समिति की अपील

सर्व हिंदू समाज समिति ने सभी हिंदू समाज के बंधुओं से नव वर्ष को पारंपरिक रूप से मनाने, शोभायात्रा में शामिल होने, अपने घरों में ध्वज फहराने और दीप प्रज्वलन के माध्यम से अपने घरों व प्रतिष्ठानों को रोशन करने की अपील की। साथ ही, समिति ने सभी से अनुरोध किया कि इस आयोजन को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते हुए सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में योगदान दें।

*जिम्मेदारी को चुनौती मानकर पूरी ऊर्जा और उत्साह से करें काम – श्री अरुण साव*

0

*छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि काम करने का जितना अवसर मिलेगा, उतनी ही आपकी प्रतिभा और क्षमता निखरेगी। यह आगे बढ़ने का पहला सूत्र है। उन्होंने कहा कि आप लोग जिन प्रतिष्ठित पदों पर काम कर रहे हैं, उन पदों पर काम करने का मौका कम लोगों को मिलता है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सम्मेलन में अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा सौंपे गए दायित्वों को पूरी ऊर्जा, शिद्दत और उत्साह के साथ पूर्ण करें। आनंद के साथ काम करने से आपको काम आसान भी लगेगा। उन्होंने सुव्यवस्थित और सुनियोजित दिनचर्या अपनाकर व्यावसायिक व व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने के साथ ही काम के दौरान उत्साह और प्रसन्नता बनाए रखने को कहा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सम्मेलन में अधिकारियों से कहा कि आप लोगों को छत्तीसगढ़ और यहां के लोगों की सेवा का मौका मिला है। अपनी जिम्मेदारियों का पूरी क्षमता से निर्वहन कर राज्य के विकास में और यहां के लोगों के कल्याण में आप लोग महती योगदान दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से अच्छा व्यवहार और अच्छी बातचीत रखने को कहा। इससे अच्छा काम करने में मदद मिलती है। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के सम्मेलन में लल्लन टॉप के संस्थापक मशहूर पत्रकार श्री सौरभ द्विवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष श्री आशुतोष पांडेय और सचिव श्री संदीप अग्रवाल सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य सपरिवार मौजूद थे।

*यादव समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे पहुँचे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव शनिवार को यादव समाज द्वारा आयोजित समाजिक कार्यक्रम में पधारे। जहां समाज के लोगो सहित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी , स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, रोहित शुक्ला नगरपालिका अध्यक्ष अभिलाष सिंह  सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए बाईक रैली निकाल कर आयोजन स्थल तक आयें। इस दौरान जगह जगह अपने चहेते विधायक का स्वागत किया गया । गौरतलब हो कि यादव समाज द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह रखा गया था, जिसमें भिलाई विधायक एवं यादव समाज के गौरव के रूप में प्रचलित देवेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। इस दौरान उन्होने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम उपरांत यादव ने स्थानीय रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकर किया । इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छेदईया, नवनीत शुक्ला सहित बडी संख्या मे लोरमी मुंगेली के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे रहे।

*नवनीत शुक्ला बने जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के मीडिया प्रभारी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिला कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक मजबूती के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने विगत दिनों हुई विस्तारित बैठक के उपरांत नवनीत शुक्ला को जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर नवनीत शुक्ला ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे । इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनीत शुक्ला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की । गौरतलब है कि कांग्रेस संगठन में मीडिया प्रभारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह पद पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनसंपर्क के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। ऐसे में नवनीत शुक्ला की यह नियुक्ति संगठन के लिए एक सशक्त कदम मानी जा रही है।