Home Blog Page 440

*महिला की संदिग्ध मौत – पति ही निकला हत्यारा*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – कटघोरा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास दिनांक 24 मार्च 2025 को सुबह एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना मिली। सूचना पर कटघोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महज कुछ घंटों की गहन छानबीन के बाद पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी।

*गहन जांच और त्वरित कार्रवाई*

जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमान नीतीश ठाकुर एवं एसडीओपी श्री मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक व साइबर सेल की सहायता से जांच शुरू की गई।

मृतका लता नेताम किराए के मकान में अकेली रहती थी और मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही थी। 24 मार्च की सुबह उसका शव घर के सामने बाड़ी में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। घटनास्थल से खून से सनी ईंटें और खुला दरवाजा मिलने से हत्या की आशंका गहरी हो गई। पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए अहम सुराग जुटाए, जिसके आधार पर हत्या के पीछे पति का ही हाथ होने की पुष्टि हुई।

*हत्या की वजह*

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अमोल सिंह नेताम (पिता संतराम नेताम, उम्र 34 वर्ष, निवासी दमऊकुंडा, हाल मुकाम डूमरमुड़ा, थाना बांगो) ने अपनी पत्नी लता नेताम की हत्या की।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 8 माह पूर्व मृतका उसे और तीनों बच्चों को छोड़कर अलग रहने लगी थी, जिससे वह नाराज था। इसके अलावा, मृतका ने हटकी बैंक से लोन लिया था, और बैंक कर्मियों द्वारा बार-बार वसूली के लिए ग्राम डूमरमुड़ा जाने से आरोपी मानसिक रूप से परेशान था।

घटना की रात अमोल सिंह नेताम मृतका के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

कटघोरा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

*उमाशंकर कश्यप को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में युवा आईकान अवार्ड 2025 से देशहा कुर्मी समाज केन्द्रीय महासभा द्वारा दिया गया*

0

*बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार पर उत्कृष्ट कार्य करने पर देशहा कुर्मी क्षत्रिय समाज से सम्मानित हुए – उमाशंकर कश्यप*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली केन्द्रीय महासभा देशहा कुर्मी क्षत्रिय समाज का जिला मुंगेली के नगर पंचायत जरहागांव में 39 वार्षिक अधिवेशन/आमसभा का आयोजन किया गया। पदाधिकारी, वरिष्ठजनों, युवाओं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्याय, सरपंच एवं पंच की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में उमाशंकर कश्यप को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में युवा आईकान अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इस अधिवेशन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह् से सम्मानित किया। समाज के द्वारा उमाशंकर कश्यप के द्वारा किये गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, यह सम्मान महासभा के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह कश्यप, उपाध्याक्ष श्री एम.आर. कश्यप, महासचिव श्री रामशंकर कश्यप ने उमाशंकर के बारे में कहाँ कि ग्राम कोसमतरा, विकास खंड लोरमी से निकल कर 2014 से आस्था समिति अध्यक्ष श्री दौलत राम कश्यप के नेतृत्व में कबीरधाम जिले से देखभाल एवं संरक्षण वाले बालकों, पिछड़े, शिक्षा, स्वास्थ्य, वंचित समुदाय, शोषित, दिव्यांगजनों, आदिवासी, विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के बीच एवं शासन प्रशासन के योजनाओं को लेकर जागरूकता के माध्यम 10 वर्षों से अधिक संवेदनशील के साथ अनवरत समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। उमाशंकर कश्यप को इसके पहले गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2025, सिंबाल आफ नालेज भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड 2024 बिलासपुर एवं सावित्रीबाई फुले गौरव अवार्ड 2023 चितौड़गढ़ से सम्मानित किया जा चुका है, उमाशंकर ने देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वीं एपिसोड राजभवन रायपुर में राज्यपाल माननीय श्री विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य अतिथि में शामिल हुआ हैं, जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा गणतंत्र दिवस अवसर पर वर्ष 2019 एवं 2020 को सम्मानित किया गया है। उपलब्धि के लिए अध्यक्ष हीरा सिंह कश्यप, उपाध्यक्ष महेत्तरराम कश्यप, कोषाध्यक्ष रामनारायण कश्यप, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कश्यप, नीलकंठ कश्यप, सदा राम कश्यप, पूनाराम कश्यप, जुठेल प्रसाद कश्यप, ऑडिटर भीखम कश्यप, संयुक्त सचिव दौलत राम कश्यप, चारों क्षेत्रीय इकाई जरहागांव भगत राम कश्यप, बटहा दुर्जन कश्यप, लोहड़िया भरत लाल कश्यप, कोसमतरा खड़ानंद वर्मा, संजय कश्यप, संदीप कश्यप, रोहित कश्यप, जनकराम कश्यप, राजकुमार, योगेश कश्यप, मनीराम कश्यप, पितम्बर कश्यप महासभा के सभी पदाधिकारी गण, देश के अलग-अलग राज्य एवं छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न जिले से समाजसेवी, मित्र ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

*निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर एवं व्यवस्थापक एच.आर. भास्कर द्वारा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली: डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ से संबंद्ध डॉ. ब्रास मास्टर की एकेडमी द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर में भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर जेईई, नीट, बीएससी नर्सिंग परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 45 से 75 दिवसीय निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर एवं व्यवस्थापक एच.आर. भास्कर द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं भक्त माता कर्मा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात सामूहिक प्रार्थना की गई और राजेश दिवाकर ने संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। एच.आर.भास्कर ने कहा कि हमारे संस्थान का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि छत्तीसगढ़ के गरीब, ग्रामीण और प्रतिभावान बच्चों के लिए यह कोचिंग वरदान साबित हो। तीव्र गर्मी में सुविधाओं के अभाव के बावजूद भी विभिन्न जिलों से यहां उपस्थित होकर छात्र-छात्रा प्रयास एवं अभ्यास कर सफल हो रहे हैं। इस तरह की कोचिंग के लिए मध्यमवर्गीय अभिभावकों को मोटी रकम न देना पड़े इसलिए संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग दी जा रही है। प्रदेश के छात्रों एवं अभिभावकों को इसका लाभ भी मिल रहा है। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने कहा कि आवासीय सुविधा के साथ निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराना जिले के लिए एक उपलब्धि है।

जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के सौजन्य से आगे चलकर जिले को कोचिंग हब के रूप में विकसित करना संस्थान का लक्ष्य है। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्य जगदीश कांत, राजेश दिवाकर, जितेन्द्र कुमार संस्था के प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर, उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे तथा कोचिंग टीम के सदस्य, छात्र-छात्रा, अभिभावकगण एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।

*कर्मा माता की जीवन हमें प्रेरित करता है कि हम सदैव परोपकार और न्याय के मार्ग पर चलें :- दौलत सिंह राजपूत*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पथरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलखुरी में स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं ने श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त माता कर्मा देवी जी कि जयंती मनाया।भक्त माता कर्मा देवी जी कि जयंती कि बधाई देते हुए स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के अध्यक्ष डूकेश साहू ने बताया कि भक्त माता कर्मा जी का जीवन श्रद्धा और समर्पण से आलोकित आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से लोककल्याण का अनुकरणीय अध्याय है।कर्मा माता तैलीय साहू समाज की पूजनीय है।कर्मा माता तैलीय समाज के अलावा समस्त जनमानस के लिए पुण्य का कार्य किया है।उनके आदर्शों पर चलकर हम समाज में प्रेम,सेवा और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करें।साथ ही दौलत सिंह राजपूत ने कहा कि भक्त माता कर्मा ने अपनी निश्छल निर्मल भक्ति से साक्षात् भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये और अपने गोद मे लेकर बाल कृष्ण को खिचड़ी खिलाई, हम सब पर माता कर्मा का आशीर्वाद सदैव बनीं रहे। उनका जीवन हमें प्रेरित करता है कि हम सदैव परोपकार और न्याय के मार्ग पर चलें। इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता,शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत,आकाश साहू,सोमनाथ साहू,करण साहू,दुर्गेश साहू,चिंताराम साहू, देवचरण साहू,सूर्य प्रताप यादव, शिवम राजपूत,नागेंद्र गंधर्व और नितेश राजपूत मौजूद रहें।

*श्रीमद्भागवत महापुराण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हुए श्रोता*

0

*जिले के ग्राम गोरखपुर में महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 28 मार्च तक*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले के ग्राम गोरखपुर सेतगंगा ,मुंगेली निवासी सुरेश केशरवानी के निवास में संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 20 से 28 मार्च तक कथावाचक पंडित पुरुषोत्तम प्रसाद शास्त्री द्वारा किया रहा है। भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पुरुषोत्तम प्रसाद शास्त्री ने कहा कि कलयुग में श्रीमद भागवत कथा सुनने बस से मोक्ष की प्राप्ति हो जाता है ऐसा माना जाता है यह कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है और उसे सगुण प्राप्त होते हैं साथ ही जन्म जन्मांतर के पाप का अंत हो जाता है । श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। आयोजन को सफ़ल बनाने के लिए डॉ पन्ना लाल केशरवानी, डॉ सुरेश केशरवानी, डॉ एस डी केशरवानी, देवलाल केशरवानी, प्रेम कुमार केशरवानी, आशीष केशरवानी,अखिल केशरवानी, राम दत्त केशरवानी मनोज केशरवानी नीरज केशरवानी, निशांत केशरवानी, सत्येन्द्र केशरवानी, योगेश केशरवानी, सलिल केशरवानी सचिन केशरवानी, ज्ञानेश केशरवानी, ब्रजेश केशरवानी, अमितेश राजू केशरवानी परिवार सहित ईष्ट मित्र जुटे हुए हैं।

*इको-क्लोब-जल संरक्षण पोषण वाटिका प्रशिक्षण संपन्न*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार मुंगेली जिला के जिला कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में युथ एवं इको क्लब के अंतर्गत पोषण वाटिका,जल संरक्षण, प्लास्टिक नियंत्रण आदि विषयों पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन 20 एवं 21 मार्च को बी.आर सी.भवन मुंगेली में आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर मुंगेली विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रतिभा मंडलोई, बीआरसी श्री सूर्यकांत उपाध्याय, जिला मास्टर ट्रेनर पीतांबर दास मानिकपुरी सहित शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहे।

*पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता लूट के 04 आरोपी गिरफ्तार ।*

0

➡️ आरोपियो के कब्जे से चाकू एवं लूट की रकम जप्त।

➡️ आटो में बैठाकर तहसीलदार के साथ किये थे लूट की घटना।

➡️आरोपियो द्वारा कई जिलो में किये है लूट की वारदात।

बालोद:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.03.2025 को सूचना मिली की एक्सीस बैंक बालोद के पास प्रार्थी तहसीलदार जय स्तभं चैक से मधु चैक की ओर पैदल जा रहा था। तभी एक आटो में 04 लोग वहा आयें और प्रार्थी से स्टेट बैंक कहा है पूछने लगे और प्रार्थी को आटो में बैठा कर उसे चाकू दिखाकर उसके पास रखे पर्स को लूट कर 04 लोग आटो से फरार हो गये। कि सूचना पर एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर व एसडीओपी श्री राजेश बागडे ,थाना प्रभारी बालोद श्री रविशकर पाण्डेय के द्वारा घटना स्थल पहुचकर घटना का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर उक्त लूट के अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना बालोद व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 142/2025 धारा 309(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक, श्री एस आर भगत के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर व एसडीओपी श्री राजेश बागडे के नेतृत्व में थाना प्रभारी श्री रवि शंकर पाण्डेय के द्वारा लूट के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित कर आरोपियों के संबध्ं में घटना स्थल पर लगे व आपपास के सीसीटीवी कैमरा की जानकारी त्रिनयन एप के माध्यम से फुटेज को बारीकी से एनालिसिस करने पर 04 संदिग्ध लोगो की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियो के पतासाजी हेतु टीम बालोद से गुण्डरदेही ,दुर्ग तक का सैकडो सीसीटीवी फुटेज को चेक कर एनालिसिस किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की जानकारी टीम द्वारा लिया जा रहा था। दिनांक 23.03.2025 को मुखबिर से सूचना मिला की बालोद बस स्टैण्ड के पास एक आटो जिसमें 04 लोग संदिग्ध अवस्था में है कि सूचना पर बालोद थाना एवं साइबर सेल से टीम वंहा पहुच कर आटो और उसमें बैठे 04 आरोपियों को पकड थाना लाया गया। 04 आरोपियों से पूछताछ करने पर ये सभी भिलाई जिला दुर्ग के निवासी है दिनांक 22.03.2025 को चारो भिलाई से आटो को किराये में लेकर बालोद आना और लूट की घटना को करना कबूल किया गया है और ये सभी इस प्रकार के लूट की घटना अन्य जिलो ंमें करना बताया है। जिसकी जांच की जा रही है। 04 आरोपियों की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी का नामः-
1. सोमनाथ शुक्ला पिता धरम कुमार शुक्ला उम्र 28 वर्ष पता मंगल बाजार के पास जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)
2. हरदीप सिंह पिता चरणजीत सिंह उम्र 35 वर्ष पता अटल आवास जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)
3. वाय जानकी राव पिता वाय कामराज उम्र 48 वर्ष पता आईटीआई ग्राउण्ड खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग (छ.ग.)
4. मुकेश चद्रवंशी पिता हुकुम चंद्रवंशी उम्र 18 साल पता ग्राम लिटिया जालबांधा थाना बोरी जिला दुर्ग (छ.ग.)
*आरोपी सोमनाथ शुक्ला और हरदीप सिंह पूर्व में राजनांदगांव में लूट के प्रकरण में जेल जा चुके है।*

जप्त मशरूका-
1. नगदी रकम 5500 रूपये, 01 नग चाकू ,घटना में प्रयुक्त एक ऑटो।
उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में विशेष भूमिकाः-
थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय, स0उ0नि धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक दूर्योधन यादव, आरक्षक आकाश दुबे, मोहन कोकिला, बनवाली साहू, संजय सोनी,योगेन्द्र तामसकर ,देवेन्द्र वर्मा,उमाशंकर,शमलेश साहू ।
थाना गुण्डरेदही से प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा।
सायबर सेल -प्रभारी उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र , भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक आकाश सोनी संदीप यादव, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, भोप सिंह साहू, पूरन देवांगन, योगेश पटेल, मिथलेश यादव, गुलझारी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

*मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे म्यूल खाताधारकों के विरूद्ध कार्यवाही*

0

➡️ स्वंय के बैंक खाता को कमीशन रकम के लालच में सायबर ठग को सौपने वालों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

➡️ म्यूल एकांउट मे 1 करोड़ 30 लाख रूपये का लेन-देन करने पर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस द्वारा सायबर ठगी की रोकथाम हेतू साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल खातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा सायबर ठगी का रकम को डालने के लिये खाता उपलब्ध कराने वालो के विरूद्ध जांच कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पुलिस मुख्यालय रायपुर की तकनीकी सेल एवं साइबर अपराध समन्वय केंद्र के “समन्वय” पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर साइबर अपराधियों द्वारा ठगी से प्राप्त रकम के लेन देन के लिए विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इन खातों की जांच में कई बैंक शाखाओं में 576648 (पांच लाख छित्तर हजार) रुपये का संदिग्ध लेन देन सामने आया था। जांच दौरान थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा दिनांक 02.03.2025 को 22 बैंक खाताधारकों और अन्य संबंधितों के खिलाफ अपराध धोखाधड़ी और संगठित अपराध का मामला दर्ज कर पुलिस टीम गठित कर विवेचना दौरान म्यूल खाताधारकों का बैंको से स्टेटमेन्ट प्राप्त कर अवलोकन किया गया विवेचनाक्रम मे खाताधारको को पुछताछ करने पर संजीव जांगड़े ने लालच मे आकर धोखाधड़ी में उपयोग करने हेतू बैंक खाता, आधारकार्ड, एटीएम, मोबाइल नंबर को ईश्वर घृतलहरे को 12000 रूपये में ब्रिकी करना, ईश्वर द्वारा 10000 रूपये कमीशन लेकर सेवक को ब्रिकी करना, फिर सेवकराम साहू के द्वारा 8000 रूपये मे अन्यत्र व्यक्ति के पास कमीशन में ब्रिकी करना स्वीकार किये उक्त संजीव जांगड़े के खाते मे 01 करोड़ 30 लाख रूपये का लेन-देन होना पाया गया है एवं अन्य 22 खातो मे 4 करोड़ रूपये का लेन-देन होना पाया गया है, आरोपीगण 1. संजीव जांगड़े पिता धनऊ राम उम्र 35 वर्ष साकिन बोदा थाना फास्टरपुर 2. ईश्वर सिंह घृतलहरे पिता स्व. महेतरू राम उम्र 47 वर्ष साकिन सेमरचुवा थाना फास्टरपुर 3. सेवकराम साहू पिता भुखउ राम उम्र 40 वर्ष साकिन चिखली थाना भोरमदेव जिला कबीरधाम छ.ग. के द्वारा कमीशन के लालच में कमीशन प्राप्त कर अपने बैंक खाते को साइबर फ्राड सिंडिकेट को उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को ट्रासफर करने निकालने मे किया जाता था आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा सबुत पाये जाने पर दिनांक 21.03.2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय आदेश पर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है

म्यूल अकाउंट क्या है?

बैंक खाता को रुपए पैसे कमीशन की लालच देकर बैंक खाता आधार मोबाइल नंबर को साइबर ठग लेकर धोखाधड़ी की रकम को खाता में लेन देन करते है या किसी व्यक्ति के नाम पर अकाउंट ओपन करा लेते हैं और उन अकाउंट में फ्रॉड के जरिए आए पैसे को जमा कराते हैं. इन्हीं खातों को म्यूल अकाउंट कहते हैं, इन अकाउंट की मदद से साइबर अपराधी यूपीआई से बिना बैंक जाए पैसे एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में मिनटों में ट्रांसफर करते हैं.

साइबर फ्रॉड के खिलाफ मुंगेली पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है. पता लगाया जा रहा है साइबर फ्रॉड में जो पैसा लगाया गया है वो कहां से आया, इसकी भी जांच की जा रही है. एसपी ने आम लोगों से अपील है कि किसी भी लालच में आकर अपना खाता, एटीएम, सिमकार्ड ना दें. ऐसी कोई भी जानकारी होने पर तुरंत उसकी जानकारी पुलिस को दे, यदि ऐसा कोई करता है तो साइबर क्राइम के मामले में संबंधित पर भी कार्रवाई की जाएगी।
मुंगेली पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से साइबर ठगी में शामिल म्यूल खाता धारकों पर दबाव बढ़ गया है, और आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी, संपूर्ण कार्यवाही में सायबर प्रभारी उपनिरी. नंदलाल पैकरा, तत्कालिन प्रभारी थाना सिटी कोतवाली उपनिरी. गिरजाशंकर यादव, प्र.आर. दयाल गवास्कर लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े (सायबर सेल), यशवंत डाहिरे, आर. राम कश्यप, भेषज पाण्डेकर, गिरीराज सिंह, हेमसिंह ठाकुर, राजू साहू, राकेश बंजारा, अतुल ठाकुर, टेकसिंह,अमीर चतुर्वेदी महिला आरक्षक निधि राजपूत की अहम भूमिका रही |

*मच्छर की आतंक, नगर पालिका की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश*

0

*चिन्हांकित वार्डों में बडे नेताओं का दबाव होने से एक वार्ड में दो से तीन बार हो रही है फॉगिंग*

*खर्रीपारा, काली माई वार्ड जैसे कई वार्डो में मच्छरों की बनी है बड़ी समस्याएं*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली  // मुंगेली शहर में मच्छरों का आतंक और नगर पालिका की लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि चिन्हांकित वार्डों में बड़े नेताओं का दबाव होने से एक ही वार्ड में लगातार दो से तीन बार फॉगिंग हो रही है तो वही अन्य वार्ड खर्रीपारा, काली माई वार्ड जैसे कई वार्डो में अभी तक एक बार भी फॉगिंग नही हुआ है। जिसके कारण बाकी इलाकों में मच्छरों की समस्या बनी हुई है। नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियों को कॉल के माध्यम से जब अवगत कराया गया तो उन्हे अपने कर्मचारी से बात करने की बात कहते नजर आ रहे है। तो वहीं कर्मचारी काम बहुत ज्यादा होने की वजह बता रहे है।
नगर पालिका के कर्मचारी ने बताया कि फॉगिंग मशीन में डीजल की खपत अधिक होती है। इसके कारण पूरे शहर में फॉगिंग कराना संभव नहीं है। लेकिन शहरवासियों का कहना है कि मच्छरों की समस्या पूरे नगर में है, ऐसे में सिर्फ कुछ वार्डों में फॉगिंग कराना उचित नहीं है। रात में बिजली कटौती और मच्छरों के आतंक से लोग दोहरी परेशानी झेल रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि नगर पालिका को पूरे शहर में फॉगिंग करानी चाहिए, ताकि सभी वार्डों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से राहत मिल सके।

*भारतीय सेना अग्निवीर की चयन सूची में जिले से अनेक युवकों का नाम लिस्ट में हुए शामिल*

0

*अपने गांव जिले तथा राज्य में इतने फौजी तैयार करूंगा कि जिले के नाम फ़ौज के नाम से जाने – भूतपूर्व सैनिक त्रिभुवन यादव*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले के युवकों में देश प्रेम और भारत माता के लिए समर्पण की भावना इस कदर सुमार है कि जब भारतीय सेना के अग्निवीर की चयन सूची जारी हुआ तो जिले से अनेक युवकों का नाम लिस्ट में देखने के लिए मिला । जो शहर वासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है। युवकों में देश सेवा लेकर भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिला। चयन सूची के अनुसार दीपेश यादव, विवेक यादव, आकाश सप्रे, आकाश ठाकुर, आकाश साहू, गन्नू साहू, मगन निषाद, दीपक साहू, महेश साहू, अशोक साहू, घनश्याम पटेल सहित अन्य नाम शामिल रहा। सभी वही विद्यार्थी है जिन्हें भूतपूर्व सैनिक त्रिभुवन यादव पिछले एक वर्ष से मुंगेली स्टेडियम में निःशुल्क रूप से तैयारी करा रहे थे । पिछले तीन साल से उनके द्वारा बिना किसी शुल्क के ये मुहिम शुरू किया है और हर साल की ही भांति इस बार भी मुंगेली स्टेडियम ग्राउंड से लगभग सभी बच्चे अपना मुकाम हासिल किए है। इस दौरान त्रिभुवन यादव ने कहा कि उनका सेना से सेवानिवृत होने के पीछे केवल एक ही उद्देश्य था कि मैं अपने गांव जिले तथा राज्य में इतने फौजी तैयार करूंगा कि एक समय में हमारे जिले को लोग फौज के नाम से जानेंगे । उन्होंने ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।