Home Blog Page 439

*कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ग्राम केंद्री का दौरा*

0

*अमृत सरोवर और मनरेगा कार्यों का लिया जायजा*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर, // कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज अभनपुर ब्लॉक के ग्राम केंद्री का दौरा किया, जहां उन्होंने अमृत सरोवर के तहत बनाए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया और गहरीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर जाकर खुद गड्ढे की साइज का माप करवाया और कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों से बातचीत की। उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें समय पर काम और मजदूरी मिल रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मजदूरों ने अपने अनुभव साझा किए और कलेक्टर ने उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मजदूरी के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो और श्रमिकों को समय पर सभी सुविधाएं मिलें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मजदूरों से यह भी पूछा कि उन्हें दवाईयां सही समय पर मिल रही हैं या नहीं। उन्होंने यह निर्देश दिया कि दवाओं के डिब्बों पर सभी आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित हो, ताकि सही दवा सही व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी न आए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभान्वित श्रीमती चंदर जेठाराम यादव के निर्माणाधीन आवास का भी दौरा किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और परिवार से बातचीत कर योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास योजना का लाभ मिले और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम केंद्री के जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके।

इस अवसर पर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार विश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

*रायपुर से अभनपुर तक पहली मेमू ट्रेन को 30 मार्च को मिलेगी हरी झंडी, तैयारियों का कलेक्टर-एसएसपी डीआरएम ने लिया जायजा*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर, // अभनपुर-रायपुर के बीच नई रेल सेवा के शुभारंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 30 मार्च 2025 को शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बहुप्रतीक्षित मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसी सिलसिले में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभनपुर से रायपुर तक निरीक्षण वैन से यात्रा कर रेलवे ट्रैक और अन्य सुविधाओं की जांच की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक (रायपुर) श्री दयानंद ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नई रेल सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने को लेकर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया।

*यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं*

नई रेल सेवा के तहत रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें रायपुर आरवी ब्लॉक हाट, मंदिर हसौद, उद्योग नगर, सीबीडी, मेला ग्राउंड केंद्री और अभनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा। नया रायपुर अटल नगर में तैयार किए गए सीबीडी रेलवे स्टेशन में आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इस नई रेल सेवा से रायपुर और अभनपुर के बीच आवागमन आसान होगा, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन*

0

तीज राम साहू ब्यूरो मुंगेली:-सहायक शिक्षक समग्र फेडरेशन महिला प्रकोष्ठ जिला इकाई मुंगेली टीम अपराजिता द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सिंह होटल बस स्टैंड रोड मुंगेली में किया गया। जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ माया सिंह राजपूत की अगुवाई में कार्यक्रम का शुभारंभ परिचय के साथ हुआ। सभी शिक्षिकाओं द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। कार्यक्रम में बहुत ही मनोरंजक खेल खेला गया। शिक्षिकाओं द्वारा शेर-शायरियो के साथ गीत कविता गाया गया! जो कार्यक्रम को और भी ज्यादा बेहतर रोचक बनाया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन माया सिंह राजपूत ने की।होली मिलन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला विंग की जिला अध्यक्ष माया सिंह राजपूत,अंकिता कश्यप,आरती श्रीवास,गरिमा ताम्रकर,अनिता कंवर,दुर्गा उरेठी,विलीन बेन,भारती,वरिशा मंडावी,सुनीता खुसरो,पुष्पा कुलमित्र,मनीषा जगत,मीना,उमा कला मरावी,सुनीता तांडिया सरिता साहू,मंजू बाला,चारु जोशी,राधिका देवांगन,यमुना देवांगन,पुनीता मिश्रा,प्रेमलता मरकाम
बम्लेश्वरी यादव,ऊषा कुर्रे,सुनीता पाठक,भुवनेश्वरी साहू,उर्वशी शर्मा,रश्मि यादव,किरण,इंदु सिंह सहित सैकड़ों शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए।

*सरकंडा में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में कमल किशोर कौशिक RI व चंद्रराम बंजारे पटवारी की जमानत याचिका हुई खारिज फरार चल रहे दोनों आरोपी क्या पुलिस करेगी कार्यवाही,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

अक्षत सिंह ठाकुर बिलासपुर = बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र में चर्चित जमीन धोखाधड़ी मामले में एक व्यक्ति की जमानत याचिका को न्यायाधीश सुनील कुमार जायसवाल ने सुनकर उसे जमानत दे दिया गया तो वही दो शासकीय सेवक जो कई दिनों से फरार चल रहे हैं जिसमें से एक वर्तमान में RI है जो कि कमल कौशिक हैं व इसी मामले में एक पटवारी भी संलिप्त हैं चंद्रराम बंजारे जिसकी याचिका को विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार जायसवाल (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में इन दोनों की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, इस पूरे मामले में कोर्ट ने यह कहा है कि पटवारी राजस्व विभाग का शासकीय कर्मचारी होता हैं, जिसका दायित्व भूमि का प्रथम संरक्षण के रूप में है तथा उसका नैतिक दायित्व है कि भूमि शासकीय हो या निजी अतिक्रमण , हेराफेरी व कब्जे की जानकारी अपने उच्च शासकीय अधिकारियों को दे परन्तु आरोपी द्वारा उक्त तथ्यों को जानत हुए भी २२बिंदु का प्रतिवेदन तैयार किया गया व जांच में सहयोग भी नहीं किया गया इसलिए अग्रिम जमानत याचिका उचित नहीं है, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में में पुलिस इन दोनों आरोपी को कब तक गिरफ्तार करती हैं।

*महत्वपूर्ण सूचना माननीय प्रधानमंत्री जी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम कवरेज के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा मीडिया पास जारी किया जाना प्रस्तावित है।*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर के प्रिंट मीडिया/ इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल के मीडिया प्रतिनिधि उक्त कार्यक्रम कवरेज हेतु संपादक महोदय से अनुशंसित पत्र जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर में 28 मार्च शाम 3 बजे तक जमा करा सकते हैं।

संपादक द्वारा अनुशंसित पत्र के साथ 2 पासपोर्ट साइज के फोटो जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर श्री अनिल सिंह के पास जमा करा सकते हैं।

जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा जारी कव्हरेज पास जिला जनसंपर्क कार्यालय बिलासपुर से प्राप्त करना होगा।

*उप संचालक*
*जिला जनसंपर्क कार्यालय*
*रायपुर*

*रायगढ़ मेडिकल कॉलेज बना राज्य का पहला फ्री वाई-फाई सुविधा युक्त शासकीय मेडिकल कॉलेज*

0

*ओपीडी पंजीयन क्षेत्र में मरीजों को आभा एप से रजिस्ट्रेशन में मिलेगी बड़ी राहत*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नागरिकों की सुविधाओं को डिजिटल और स्मार्ट सेवाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रायगढ़ स्थित स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी पंजीयन काउंटर के पब्लिक एरिया (वेटिंग हॉल सहित) को फ्री वाई-फाई ज़ोन में तब्दील किया गया है। यह सुविधा राज्य के किसी भी शासकीय मेडिकल कॉलेज में पहली बार प्रारंभ की गई है। इस अभिनव पहल को स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के सतत मार्गदर्शन में, अधिष्ठाता डॉ. विनीत जैन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. मिंज के निर्देशन में क्रियान्वित किया गया है।

*डिजिटल हेल्थ को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम*

फ्री वाई-फाई सुविधा का उद्देश्य ओपीडी में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को आभा एप के माध्यम से डिजिटल पंजीयन में आने वाली समस्याओं को दूर करना है। एम.आर.डी. विभाग के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में अब मरीज अपने मोबाइल फोन से सीधे आभा एप के माध्यम से पंजीयन टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पर्ची कटवाने की प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और पारदर्शी हो गई है।

डॉ. एम. के. मिंज ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को यह जानकारी मिली थी कि कई मरीजों को मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण आभा एप से पंजीयन में कठिनाई हो रही थी। विशेषकर, मेडिकल कॉलेज पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। इन तकनीकी बाधाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि ओपीडी पंजीयन क्षेत्र में फ्री वाई-फाई सुविधा प्रदान की जाए। इस सुविधा से मरीज और उनके परिजन अब बिना किसी नेटवर्क बाधा के आसानी से आभा एप से पंजीयन कर सकते हैं, जिससे न केवल सुविधा में वृद्धि होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी।

उल्लेखनीय है कि नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) द्वारा 4 जून 2024 को जारी निर्देशानुसार, सभी मेडिकल कॉलेजों को यह सुनिश्चित करना है कि ओपीडी/आईपीडी/आपातकालीन सेवाओं के लिए आने वाले मरीजों का पंजीकरण आभा आईडी के माध्यम से ही किया जाए। इस दिशा-निर्देश के अनुपालन हेतु आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ द्वारा भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि मेडिकल कॉलेज की मान्यता सुनिश्चित करने के लिए सभी मरीजों का पंजीयन आभा एप के माध्यम से ही किया जाए।

इन्हीं दिशानिर्देशों और मरीजों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में फ्री वाई-फाई सुविधा आज से औपचारिक रूप से ओपीडी क्षेत्र में प्रारंभ की गई है। यह पहल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को छत्तीसगढ़ में तकनीकी समावेशन वाले चिकित्सा संस्थानों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करती है और यह निश्चित रूप से डिजिटल हेल्थ मिशन की दिशा में एक सराहनीय और अनुकरणीय कदम है।

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर लिया जायजा*

0

*बिलासपुर के मोहभठ्ठा में 30 मार्च को आयोजित होगी ऐतिहासिक जनसभा*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर,/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील स्थित ग्राम मोहभठ्ठा में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों का आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं—मुख्य मंच, हेलीपैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं विशिष्ट अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मौके पर अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि 55 एकड़ क्षेत्र में आयोजित इस ऐतिहासिक सभा के लिए सभी तैयारियाँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित और जनहित केंद्रित हों। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र सभी विभागों को अलर्ट मोड पर कार्य करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अब तक का सबसे बड़ा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। उनका आगमन नवरात्रि के शुभ अवसर पर हो रहा है, जो प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत मंगलकारी संकेत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने स्वयं दिल्ली जाकर उन्हें आमंत्रित किया था, और आज पूरा प्रदेश उनके स्वागत के लिए आतुर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगभग ₹33,000 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें पीएम जनमन योजना के तहत विशेष रूप से बिरहोर, बैगा और पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के लिए संचालित योजनाएँ शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों के विकास को नई दिशा देंगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को घर से सभा स्थल तक लाना और वापस सुरक्षित पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जल, छाया, चिकित्सा आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन पूरी तन्मयता से तैयारियों में जुटा है और यह कार्यक्रम प्रदेश के जनजीवन में एक ऐतिहासिक स्मृति के रूप में दर्ज होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि आमसभा के सफल आयोजन के लिए सभास्थल में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमजीत सिंह, श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री सुशांत शुक्ला, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सामूहिक विवाह में हुए शामिल, नवविवाहितों को बधाई और शुभकामनाएं दीं*

0

*मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. . मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत आज मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों से दाम्पत्य बंधन में बंधे। मुंगेली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव के साथ सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की। सभी नवविवाहित जोड़ों को राज्य शासन की ओर से 35-35 हजार रुपए के चेक एवं उपहार भेंट किए गए। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले भी आयोजन में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीब परिवारों की आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। विवाह और इलाज दो ऐसे बड़े खर्च हैं जिन्हें अब सरकार उठा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार ने गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह योजना को सशक्त बनाया है। उन्होंने 192 जोड़ों के विवाह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि सरकार आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी।

विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपए का चेक और 15 हजार रुपए के उपहार दिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और कहा कि सरकार आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली एवं अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ चला रही हैं। कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय और उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर सहित जनप्रतिनिधि, वर-वधू के परिजन और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

*पुलिस ने जमीन विवाद में भतीजे की हत्या करने वाले चाचा को किया गिरफ्तार*

0

*ओमेक्स कोल वॉशरी में 15 मार्च को मिले शव की गुत्थी सुलझाई*
————————————————
*थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)*
————————————————

🔹 आरोपी का नाम:
1. मुकेश कुमार रवि पिता स्व. रामनाथ राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम डंडई, थाना डंडई, जिला गढ़वा (झारखंड)

🔹 आशीष कश्यप बिलासपुर:-थाना कोटा के मर्ग क्रमांक 53/2025, धारा 194 बी.एन.एस.एस. की जांच के दौरान अज्ञात शव की पहचान मृतक सुप्रीम कुमार पिता अक्षय कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी डंडई, थाना डंडई, जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में की गई।

मृतक के पिता अक्षय कुमार राम ने अपने पुत्र के दिनांक 10.03.2025 से लापता होने की सूचना दी थी, जिस पर थाना कोटा में दिनांक 12.03.2025 को गुम इंसान मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान, दिनांक 15.03.2025 को ग्राम अमली स्थित ओमेक्स कोल वॉशरी परिसर के पास रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसे मर्ग जांच में लिया गया। इसके उपरांत, दिनांक 21.03.2025 को थाना कोटा में अपराध क्रमांक 245/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान थाना कोटा पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस डॉग स्क्वॉड की सहायता से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। इसके साथ ही, साइबर एक्सपर्ट टीम की मदद से आरोपी की लगातार तलाश की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने झारखंड में आरोपी की खोजबीन शुरू की। आरोपी मुकेश कुमार रवि को ग्राम डंडई से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए थाना कोटा लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जमीन विवाद के चलते अपने भतीजे सुप्रीम कुमार रवि की कोयले के पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करने की बात स्वीकार की।

आरोपी मुकेश कुमार रवि को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस प्रकरण में श्री सुमित कुमार धोत्रे (भा.पु.से.) ने जांच अधिकारी के रूप में प्रभावी भूमिका निभाई। इस संपूर्ण जांच में उप निरीक्षक राज सिंह, सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू (192), आरक्षक महादेव कुजूर (1216), नंदकुमार यादव, भोप साहू एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

♦️ *सीपत पुलिस एवं एसी सीयू की संयुक्त टीम ने झपटमारी के आरोपियों को किया गिरफ्तार* ⚡⚡

0

♦️ *NTPC कॉलोनी में सोने की चैन को झपट्टा मारकर 4 माह से थे फरार*

♦️ *सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरी के आधार पर आरोपी की हुई पहचान*

♦️ *आरोपियों का पूर्व में भी हैं कई आपराधिक मामले*

*गिरफ्तार आरोपी*
1.चंद्रप्रकाश यादव उर्फ छोटू उर्फ विक्की पिता स्व कृष्ण कुमार उम्र 25 साल निवासी गोसगाई मंदिर के पास रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0
2.शशीकांत उर्फ मोनू वैष्णव पिता राम लोचन उम्र 30 साल निवासी लाईब्रेरी के बगल नूतन चैक सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ0ग0

*बरामद संपत्ति* –
1. 7 ग्राम सोना
2. घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा लियो सोल्ड

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया उर्जा ठाकुर पिता भुवनेष्वर सिंह ठाकुर उम्र 27 साल निवासी उज्जवल नगर क्वार्टर नम्बर सी- 163 एनटीपीसी कालोनी सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.) ने दिनांक 07.11.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया दिनांक 07.11.2024 को प्रार्थिया नवाडीह चौक सीपत से अपनी मां मीना ठाकुर के साथ अपनी स्कूटी एनटीपीसी कालोनी अपने घर जा रही थी। कि रास्ते में एनटीपीसी कालोनी गेट के पहले मोड़ के पास मेनरोड पर पीछे से एक बाईक में 02 अज्ञात व्यक्ति जो अपने चेहरे पर गमछा बांधे हुए थे। वे लोग अपनी मोटर सायकल से प्रार्थिया के स्कूटी के बगल से क्रास करते हुए पीछे बैठे हुए ब्यक्ति के द्वारा प्रार्थिया के गले में पहने हुए सोने के चैन को बलपूर्वक झपट्टा मारकर खींचकर निकालकर चैन को चोरी कर फरार हो गये। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 568/2024 धारा 304 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध की जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों पर विधिवत कार्यवाही करने निर्देश दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक गोपाल सतपथी और निरीक्षक राजेश मिश्रा व टीम के द्वारा प्रकरण की अज्ञात फरार आरोपी गण का लगातार पता साजी किया जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर डंप रिकॉर्ड मुखबिरी के आधार पर एसीसीयू बिलासपुर एवं सीपत पुलिस द्वारा संदेही 1.चंद्रप्रकाश यादव उर्फ छोटू उर्फ विक्की 2. शशीकांत उर्फ मोनू वैष्णव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जो दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार किये एवं झपटमारी (चोरी गये) 7 ग्राम सोने की चैन को राजेश उर्फ राजू सोनी पिता नारायण सोनी उम्र 53 वर्ष निवासी गया बिहार सरकंडा को बेचना बताए जिससे प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस जोडी गई है और राजेश सोनी पर विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी 1.चंद्रप्रकाश यादव उर्फ छोटू उर्फ विक्की 2. शशीकांत उर्फ मोनू वैष्णव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सतपथी, एसीसीयू निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अजहरुद्दीन, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह आतिश पारीक, आरक्षक अविनाश कश्यप, निखिल जाधव, वीरेंद्र गंधर्व, तदबीर पोर्ते और थाना सीपत से सउनि धर्मेंद्र यादव आरक्षक अमीर अंचल का सराहनीय योगदान है।