Home Blog Page 436

*चोरी के प्रकरण सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।*

0

*मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे।*
*चोरी गई मोटर सायकल किमती 15000रू. किया गया बरामद।*
*आरोपी को गिर. कर न्यायालय किया गया पेश।*
………………………………………………………………………………………………
*नाम आरोपी:-*
सुमित उर्फ भोला उर्फ भोलू जायसवाल पिता मुन्ना जायसवाल उम्र 34 वर्ष निवासी अंकित विद्या स्कूल के पास जबड़ापारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
……………………………………………………………………………………………..

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शेष नारायण जायसवाल निवासी झलरी थाना लोरमी जिला मुंगेली हा.मु. मुक्तिधाम चौक सरकण्डा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.03.2025 को अपने मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 10 एन ए 4255 से गांधी चौक लाइब्रेरी गया था रात्रि करीब 09.30 बजे लाइब्रेरी से वापस आकर अपने किराये के मकान के सामने खड़ा किया था कि दिनांक 20.03.2025 को सुबह 08.00 बजे उठा तो देखा कि उक्त मोटर सायकल नहीं था, जिसका स्वयं खोजबीन कर रहा था जो नहीं मिलने पर अज्ञात चोर मोटर सायकल चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान सूचना मिला कि सुमित जायसवाल चोरी के मोटर सायकल से घूम रहा है उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर संदेही सुमित उर्फ भोला उर्फ भोलू जायसवाल को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे चोरी गये मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल को अपने छोस्त प्रिंस ठाकुर के घर छिपाकर रखना बताते हुये मोटर सायकल बरामद कराया जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी सुमित जायसवाल उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*फरार बदमाशों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*

0

*एक वर्ष पूर्व राज किशोर नगर चौक में साथियों के साथ ब्लेड चलाकर हो गया था फरार।*

*धारा 307 भादवि जैसे 10 वर्ष से अधिक सजा वाले गंभीर धारा में दर्ज है अपराध।*

*पूर्व में 2 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार।*

*आरोपी के विरुद्ध जारी था 2 स्थाई एवं 3 गिरफ्तारी वारंट*

*आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घोषित किए थे 5000 रू का ईनाम*

*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
——————————————–
*नाम आरोपी -*
01. राजेन्द्र उर्फ कारी ध्रुव पिता बलदेव ध्रुव उम्र 25 वर्ष निवासी अपोलो अस्पताल के पास लिंगियाडीह थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.।
———————————————

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चिन्मय तिवारी पिता अरूण तिवारी उम्र 28 वर्ष निवासी देविका विहार राजकिशोर नगर सरकण्डा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पढ़ाई करता है, दिनांक 13.05.2024 के रात्रि करीब 12.00 बजे अपने साथी वैभव पाण्डेय के साथ मोटर सायकल बुलेट से घर जा रहे थे, राजकिशोर नगर अनाथ आश्रम राजकिशोर नगर के पास पहुंचे थे तभी बुलेट की आवाज सुनकर भोलू वर्मा, तुलसी आवास, अमन सोनकर, राजेन्द्र उर्फ कारी गोड़ जबरन रास्ते में आकर रास्ता रोककर भोलू वर्मा द्वारा हमारे साथी को क्या बोले हो कहते हुये विवाद करने लगा जिन्हे वैभव द्वारा कुछ नहीं बोले हैं कहने पर यहां से भाग जाओ नहीं तो तुम्हारा हत्या हो जायेगा कहते हुये धमकी देने लगा एवं उसके साथी लोग पत्थर फेंककर मारने लगे और वैभव को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे इसी बीच राजेन्द्र उर्फ कारी गोड़ हाथ में रखे ब्लेड से वैभव के गले में चोंट पहुंचाया,बीच बचाव करने आये तो तीन लड़के इसे पकड़ लिये जिन्हे छुड़ाकर वैभव के पास देखे तो उसके गले में चोंट लगा खून निकल रहा था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किए हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में आरोपी राजेश उर्फ भोलू वर्मा एवं अमन सोनकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था, प्रकरण में धारा 173(8) जा.फौ. के तहत् गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय अभियोग पत्र पेश किया जाकर फरार आरोपी राजेन्द्र उर्फ कारी गोड़ का पता तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 03.04.2025 को सूचना मिला कि राजेन्द्र गोड़ अपोलो चौक में घूम रहा है उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराकर उचित मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जहां आरोपी राजेन्द्र उर्फ कारी गोड़ को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*भूजल स्तर बढ़ाने करें विशेष प्रयास, रेन वाटर हार्वेस्टिंग को दें प्रोत्साहन – राज्यपाल श्री डेका*

0

*राज्यपाल श्री डेका ने जिलाधिकारियों की ली बैठक*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेल/ राज्यपाल श्री रमन डेका आज मुंगेली जिले के प्रवास पर रहे। जिला कलेक्टोरेट आगमन पर उन्हें परिसर में गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल श्री डेका ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में जल संचयन, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जैविक कृषि को बढ़ावा, टीबी उन्मूलन, पीएम जनमन व जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। राज्यपाल श्री डेका ने घटते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए जल स्तर बढ़ाने विशेष प्रयास करने, जल संचयन के लिए प्रेरित करने तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जिले में तालाब एवं डबरी निर्माण योजना अंतर्गत प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा जल संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा डबरी निर्माण के लिए कहा।
राज्यपाल श्री डेका ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली तथा महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए विशेष प्रयास करने एवं नवाचार अपनाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने जिले में ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं स्कूलों में ड्रॉप आउट रेट को काम करने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ओडीएफ के संबंध में जानकारी ली तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने जिले में सहकारिता का विस्तार करने एवं सहकारी गतिविधियों को मजबूत करने की बात कही। राज्यपाल ने जिले में नशे की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली तथा नशे के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने और सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटना पर संज्ञान लेते हुए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर उचित रोक लगाने एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कार्यों का विश्लेषण करने तथा जनहित के लिए पूरी संवेदना से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले में विकास के लिए किए गए विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर सहित विभिन्न ढांचों का निर्माण, टीबी उन्मूलन के लिए निक्षय निरामया, आजीविका संवर्धन, स्वास्थ्य, शिक्षा आदिम जाति कल्याण सहित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर बेहतर कार्य किए जा रहे हैं और कहा कि जिले को विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने लगातार प्रयास किया जा रहा है। एसपी श्री भोजराम पटेल ने बताया कि जिले को नशा मुक्त करने ‘मोर पहचान मोर सम्मान‘ की थीम कार्यक्रम तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडे ने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त करने एवं आजीविका संवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है जिसका सकारात्मक परिणाम भी मिल रहा है।

*राज्यपाल ने हितग्राहियों से किया संवाद, आगे बढ़ने किया प्रोत्साहित*

राज्यपाल श्री डेका ने स्व सहायता समूह की महिलाओं, एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों, वन अधिकार पट्टा, पीएम जनमन, चिरायु योजना आदि हितग्राहियों से भेंट मुलाकात की और उनसे संवाद भी किया। उन्होंने सभी लोगों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेते हुए जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। राज्यपाल श्री डेका ने दो हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के तहत चाबी प्रदान किया और उन्हें बधाई दी। राज्यपाल श्री डेका ने टीबी मुक्त हितग्राहियों और ग्राम पंचायतों और रेडक्रास के सदस्यों, चिरायु योजना के बच्चों को भी उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान लाईवलीहुड कॉलेज मुंगेली के विद्यार्थी श्री तोपसिंह कुम्भकार ने अपने हाथों से बनाई हुई राज्यपाल की तस्वीर उन्हें भेंट की। राज्यपाल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें शुभाशीष दिया। डोमार सिंह बैगा ने खुमरी पहनाकर और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने राज्यपाल को स्व निर्मित उपहार भेंट किया। कार्यक्रम के समापन में जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

*राज्यपाल श्री डेका ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

राज्यपाल श्री डेका ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत अपनी दिवंगत मां स्व. श्रीमती चंपावती डेका की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन, फल, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घरों, बगीचों, स्कूलों, कॉलेजों, शासकीय कार्यालयों एवं अन्य खाली स्थानों पर पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की।
राज्यपाल श्री डेका ने जोर देते हुए कहा कि वृक्षारोपण सिर्फ एक पर्यावरणीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने जिलेवासियों से हरियाली को बढ़ावा देने और प्रकृति की रक्षा के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक एटीआर श्री गणेश राजन, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, श्रीमती मेनका प्रधान, श्री जी. एल. यादव, एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

*बिलासपुर जिले के लिंगियाडीह क्षेत्र में मां कामाख्या देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों की उमड़ी भीड़ ,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर= बिलासपुर जिले के लिंगियाडीह क्षेत्र में मां कामाख्या देवी मंदिर हैं, जहां भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ आई है, नवरात्रि के पावन पर्व पर केवल बिलासपुर जिले में ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से भी लोगों द्वारा यहां पहुंचकर मां कामाख्या का दर्शन प्राप्त करने के लिए यहां आते हैं, मां कामाख्या देवी मंदिर के संचालक मनहरण लाल यादव के द्वारा स्वयं के व्यय से मंदिर का संचालन किया जाता हैं, यहां समय समय पर प्रसाद वितरण व भंडारे की व्यवस्था की जाती हैं,
*मां कामाख्या लिंगियाडीह बिलासपुर* में ज्योति कलश के मध्य श्री रामशंकर शुक्ल जी जो हस्तशिल्प विकास बोर्ड के सेवा निवर्तमान सहायक प्रबंधक थे वर्तमान में सरजुबाग़ीचा बिलासपुर में सपरिवार निवास करते हैं
14 वर्षों से साधना रत हैं । वे ज्योति कलश के मध्य नवरात्रि में प्रतिदिन लगभग 3 घंटे अग्नि के मध्य ही दुर्गा सप्तशती का पाठ एवम नवार्ण मंत्र का जप करते हैं । श्री शुक्ला जी ने कहा कि उनका आशय मात्र पूजा पाठ से नहीँ बल्कि जनकल्याण से भी है कि वर्तमान समय मे सात्विक भाव से पूर्ण हो ताकि जनमानस किसी का किंचित मात्र अहित की कल्पना भी न कर समाज व राष्ट्र के विकास में रत रहें।

*शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2025 से पुरस्कृत हुए बागपत के विपुल जैन*

0

 इंटरनेशनल हयूमन राईट प्रोटेक्शन काउंसिल के फाउंडर व चेयरमैन डाक्टर टीएम ओंकार ने बागपत के विपुल जैन को शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2025 से किया पुरस्कृत

 उड़ान एक पहल फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक मित्तल ने बताया कि शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2025 ऐसे लोगों को प्रदान किया गया है जिन्होने अपने कार्यो से मानवता को विश्वभर में गौरवान्वित किया है

नई दिल्ली। नई दिल्ली के सिविल लाईन्स में स्थित शाह आड़िटोरियम में उड़ान एक पहल फाउंडेशन द्वारा शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। समारोह में इंटरनेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत को शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2025 से इंटरनेशनल हयूमन राईट प्रोटेक्शन काउंसिल के फाउंडर व चेयरमैन डाक्टर टीएम ओंकार द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयोजनकर्त्ता उड़ान एक पहल फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक मित्तल ने बताया कि शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2025 ऐसे लोगों को प्रदान किया गया है जिन्होने अपने कार्यो से मानवता को विश्वभर में गौरवान्वित किया है। बताया कि विपुल जैन एक बेहतरीन इंसान है और पूर्व में भी इंटरनेशनल और नेशनल स्तर की अनेकों संस्थाओं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनको सम्मानित किया जा चुका है। दीपक मित्तल ने बताया कि विपुल जैन निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को इंसाफ दिलाने और समाज की छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है और साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल है। विपुल जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा नरेन्द्र जैन, पिता सुदर्शन जैन, माता रेनु जैन, गुरूजनों सहित उन सभी समस्त शुभचिंतकों व सहयोगियों को दिया, जिन्होंने उनको नेक कार्याे को करने के लिए जागरूक किया और जरूरतमंदो की सहायता करने के लिए तन-मन-धन से हर कदम पर उनका साथ दिया। विपुल जैन ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि में वे सभी महान लोग बराबर के साझेदार है, जिनके सहयोग, आर्शीवाद और प्रार्थनाओं से वर्ष 2023-2024 में मुझे नवजीवन प्राप्त हुआ है।

समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मेजर जनरल डाक्टर जीडी बक्शी, यादविन्द्र सिंह सिंधू सहित देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया था।

छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति से सुदूर क्षेत्रों में शांति और विकास की नई पहल: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

0

आत्मसमर्पण/ पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 हुआ लागू।

0.नई नक्सल पुनर्वास नीति नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में साबित होगा मिल का पत्थर।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित करने और आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए एक समग्र और प्रभावी छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/ पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 लागू की है उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि सरकार की नई नक्सल पुनर्वास नीति 2025 के तहत न केवल आत्मसमर्पण को प्रोत्साहित किया जा रहा है बल्कि समर्पण करने वाले नक्सलियों को एक सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन की ओर बढ़ने का अवसर भी दिया जा रहा है उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की इस नीति का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भय और असुरक्षा के माहौल को समाप्त कर वहाँ के नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता, आवास, शिक्षा और रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे एक नई शुरुआत कर सकें नक्सल संगठन छोड़ने वाले लोगों को सुरक्षा बलों की निगरानी में सुरक्षित आवास प्रदान किया जाता है जहाँ वे अपने परिवार सहित शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें उनके पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने विशेष प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना की है जहाँ उन्हें तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है ताकि वे अपने जीवनयापन के लिए आत्मनिर्भर बन सकें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि सरकार केवल आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास तक ही सीमित नहीं है बल्कि उनके परिवारों के कल्याण पर भी विशेष ध्यान दे रही है समर्पित नक्सलियों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं और विशेष विद्यालयों की व्यवस्था की गई है सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित माहौल मिले जिससे वे आगे चलकर समाज के सम्मानजनक नागरिक बन सकें स्वास्थ्य सुविधाओं को भी इन परिवारों तक पहुँचाने के लिए विशेष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं जहाँ मुफ्त चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं उन्होंने यह भी कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने के लिए सड़कों, पुलों और बिजली की आपूर्ति जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है सरकार का मानना है कि जब तक इन क्षेत्रों में आधारभूत विकास नहीं होगा तब तक वहाँ स्थायी शांति की स्थापना संभव नहीं हो पाएगी इसलिए इन इलाकों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए नए औद्योगिक और कृषि विकास परियोजनाओं को भी गति दी जा रही है सरकार द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए आत्मसमर्पित नक्सलियों को ऋण योजनाओं से जोड़ा जा रहा है जिससे वे अपने व्यवसाय शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकारी नौकरियों सहकारी समितियों और अन्य रोजगार योजनाओं से जोड़ा जा रहा है ताकि वे पुनः अपराध या नक्सल गतिविधियों की ओर न मुड़ें पुनर्वासित व्यक्तियों को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुसार विभिन्न सरकारी विभागों में कार्य करने का अवसर दिया जा रहा है इसके अलावा उन्हें खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प और अन्य स्वरोजगार योजनाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है जिससे वे अपनी आजीविका खुद सुनिश्चित कर सकें उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की इस पुनर्वास नीति के कारण कई पूर्व नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज में लौट रहे हैं और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं राज्य सरकार की यह नीति न केवल नक्सलियों को मुख्यधारा में वापस लाने में सफल हो रही है बल्कि इससे छत्तीसगढ़ के सुदूर क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित करने में भी सहायता मिल रही है उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ उग्रवाद को समाप्त करना नहीं है बल्कि उन लोगों को भी नई जिंदगी देना है जो किसी कारणवश इस पथ पर चले गए थे और अब वापसी करना चाहते हैं उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में सरकार का साथ दें और इस शांति एवं विकास की यात्रा को और मजबूत करें उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार की यह नीति प्रदेश को उग्रवाद-मुक्त शांतिपूर्ण और समृद्ध बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगी अवश्य ही मार्च 2026 तक देश सहित छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होगा।

—————————————-

*अपने आप को कांग्रेसी नेता कहने वाला इखलाक अली अली कांग्रेसी और निर्दलीय प्रत्याशियों के हार बौखलाया*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-अपने आप को कांग्रेसी नेता कहने वाला इखलाक अली अली कांग्रेसी और निर्दलीय प्रत्याशियों के हार बौखलाया कार्यकर्ता जो प्रत्याशियों को जीत दिलाने प्रचार में अगुवाई कर रहा था मसाज गंज निवासी इखलाक अली प्रचार सामग्री और चुनाव रैली में मौजूद झंडा उठाने वाले मजदूर तक को उसे नेता ने मजदूरी नहीं दी और अपने आप को प्रत्याशियों का करीबी बात कर हजारों रुपए वसूले वही भूत प्रभारी के नाम पर भी हुई धोखाधड़ी इसी तारतंभ में नगरी निकाय चुनाव मैं पार्षद प्रत्याशी वार्ड नंबर 32 के एक कांग्रेसी तो दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में था और वह दोनों प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार में जीत का प्रलोभन देकर हजारों रुपए लिए इखलाक अली के इस फरेब के जाल में प्रयाग प्राय सभी वार्डों के प्रत्याशियों के साथ मिलकर चुनाव प्रचार भी किया कहीं वार्ड नंबर 25 में देखने को मिलता वार्ड नंबर 26 के प्रत्याशियों का प्रचारक बनता ऐसा करते-करते बिलासपुर शहर के जितने वार्ड है कांग्रेस भाजपा और अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों का खास बना यह इखलाक अली उर्फ़ सोहेल ने मशीन चाप से खड़े हुए निर्दलीय प्रत्याशी तैयब हुसैन, का पहले तो हितेषी बनकर वार्ड में जोर शोर से प्रचार प्रसार किया, फिर कांग्रेस प्रत्याशी असद अहमद खान का कभी करीबी बन गया और दोनों प्रत्याशियों को बेवकूफ बनाता रहा साथ ही साथ कई मीडिया कर्मियों को भी झांसी में लिया इखलाक अली ने दोनों प्रत्याशियों को जीतने के लिए मीडिया का सहारा लिया कवरेज को लेकर हजारों का सौदा कर डाला मगर इस बात की भनक न तो कांग्रेस प्रत्याशी को थी और ना ही निर्दलीय प्रत्याशी को इसी के दौरान साप्ताहिक समाचार पत्र जोगी जगत व न्यूज़ चैनल से भी ₹20000 में सौदा तय कर दिया और लगातार जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क द्वारा समाचार प्रकाशित हुआ प्रसारण किया गया कवरेज के भुगतान को लेकर इखलाक अली हर दिन नए-नए बहाने बनाते फिर पैसा देना ना पड़े करके विवादास्पद बयान बाजी शुरू कर दी यहां तक की जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क के संपादक को भी मारने की धमकी दे डाली जोकि प्रेस स्वतंत्रता के लिए और मीडिया कर्मियों ऐसा कृत्य सही नहीं है बार-बार भुगतान की मांग को लेकर फोन करने पर इखलाक अली धमकाने लगा हद तो तब हो गई जब उसने 30 मार्च 2025 को मीडिया समूह के संपादक को ईद के बाद देख लेने की बात कही उसी के मद्देनज़र दिनांक 2 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को जोगी जगत समाचार पत्र व टीवी के संपादक शेख अब्दुल कलीम सिविल लाइन थाने में थाना प्रभारी के समक्ष मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थाना प्रभारी ने इस मामले पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया!

*गर्मी में प्याऊ घर खोलना हैं परोपकारी काम रवि एवं शशांक*

0

परदेसी यादव ब्यूरो लोरमी  इस भीषण गर्मी में राह चलते लोगों को पानी पिलाने के लिए हर साल की भांति इस साल भी लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा गुरुद्वारा चौक के हनुमान मंदिर के पास प्याऊ घर खोलने का काम किया गया है टीम के मुखिया मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि इस गर्मी में आम जनता की सेवा के लिए एवं राह चलते को ठंडक पानी पिलाने के उद्देश्य से यह प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया है जिससे इस गर्मी में आम जनमानस को राहत मिल सके आगामी रामनवमी के दिन 2 और नये प्याऊ घर का शुभारंभ टीम के द्वारा किया जायेगा हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना करके प्याऊ घर की शुरूआत की गई इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शर्मा जी वार्ड नं 7 के पार्षद शशांक वैष्णव जी,अजय अहिरवार,मनीष कश्यप,दुर्गेश यादव,विक्की गुप्ता, मनीष यादव, रिंकू जायसवाल, धीरज जायसवाल,एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की महत्वपूर्ण योजना बेटियां हो रही हैं समृद्ध :-भावना बोहरा विधायक पण्डरिया*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कबीरधाम जिले के मंगल भवन में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया इस अवसर पर सहसपुर लोहारा से आए कुल 15 जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जोड़े विवाह के लिए 50000 रुपए व्यय किया जाता है जिसमें 35,000 रुपये की प्रोत्साहन स्वरूप उनके बैंक खातों में प्रदान किया गया इसके अलावा, विवाह आयोजन की भव्यता बनाए रखने के लिए प्रत्येक जोड़े को 7,000 रुपये श्रृंगार सामग्री और 8,000 रुपये विवाह आयोजन में व्यय किया जाता है सामूहिक विवाह कार्यक्रम पंडरिया विधायक भावना बोहरा विधायक पंडरिया के मुुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू राजकुमारी राजेन्द्र साहू जिला पंचायत सदस्य दुर्गा सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा संतोष मिश्रा अध्यक्ष नगर पंचायत अशोक पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा लालाराम साहू नरेश साहू सोहन शिवोपाशक सरस्वती रामायण साहू सदस्य गणेश नेताम सदस्य, ज.पं. स लोहारा शंकर पटेल सदस्य ज.पं. स. सरस्वती ईश्वर साहू सदस्य ज.पं. स.योगेश कुमार साहू सदस्य ज.पं. स. पुष्पलता बाई ईश्वर साहू सदस्य ज.पं.स लोहारा आशा रामगोपाल नेताम सदस्य ज.पं.स लोहारा ज.पं. स लोहारा प्रतिभा नारायण झारिया सदस्य ज.पं. स लोहारा रूबी सोहन वैष्णव सदस्य, ज.पं.स लोहारा लक्ष्मी सीताराम साहू सदस्य ज.पं.स लोहारा शेष नारायण सिंह सदस्य, ज.पं. स लोहारा बिनोद कुमार सदस्य, ज.पं. सुरेंद्र कुमार पटेल सदस्य, ज.पं. स लोहारा लक्ष्मी कौशिक, स लोहारा राजेश कौशिक सदस्य, ज.पं. प्रतिभा धुरसिंह साहू सदस्य, ज.पं. रुक्मणी रामलाल कौशिक सदस्य ज.पं. स. लोहारा राहुल कुमार साहू सदस्य, ज.पं. द्रोपती मलिक राम पटेल सदस्य, ज.पं. स. लोहारा रुक्मणी फूलदास पाटिल सदस्य ज.पं. स लोहारा कुलदीप सिंह सदस्य ज.पं. स लोहारा डॉ. हेमंत साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत सहसपुर लोहारा अध्यक्ष व्यापारी संघ स लोहारा एवं जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सभी सदस्य एवं नगर पंचायत के सभी पार्षदगण सरपंच एवं पंचों के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह को सुनिश्चित कर रही है इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 15 वर्ष पूर्व की थी और वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह और सशक्त रूप में आगे बढ़ रही है उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हर नवविवाहित जोड़े को 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है ताकि वे अपने नए जीवन की बेहतर शुरुआत कर सकें उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है महिला स्व-सहायता समूहों को 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष दुर्गा सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया जिनकी दूरदृष्टि और जनहितैषी सोच से यह योजना सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की समाज कल्याणकारी नीतियों का प्रमाण है जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है और बेटियों के सम्मानजनक विवाह का सपना साकार हुआ है उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी सामूहिक विवाह में संतोष मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी और नये जीवन की शुरुवात के लिए वर वधु को पुनः बधाई दी वही कार्यक्रम में ग्रामीण जन समाजसेवी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य कर्मचारीगण भी इस आयोजन में उपस्थित थे।

—————————————-

*विवेकानंद वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन एवं हीरालाल वार्ड पार्षद निमेश देवांगन ने नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की दी शुभकामनाएं*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // नगर पालिका परिषद मुंगेली के अंतर्गत विवेकानंद वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन हीरालाल वार्ड पार्षद निमेश देवांगन ने जिलेवासियों को चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की है।
देवांगन ने कहा कि चैत्र माह के प्रथम दिन से हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ होता है, जो नव ऊर्जा, नव संकल्प और नव चेतना का प्रतीक है। इसी दिन से शक्ति उपासना के पर्व – नवरात्रि का आरंभ भी होता है, जो पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुड़ी पड़वा, महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह पर्व आशा, उत्साह और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव है, जिसे विशेष रूप से महाराष्ट्रीयन नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, साधना और शक्ति के रंग में रंग जाती है। देवी आराधना से सामाजिक समरसता, ऊर्जा और आंतरिक चेतना का संचार होता है। अर्चना सत्तू देवांगन एवं निमेश देवांगन ने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से जिला निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और सभी परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।