Home Blog Page 435

*जिले में नलकूप खनन पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश*

0

*बिना अनुमति के खनन पर होगी कार्रवाई*

*नलकूप खनन हेतु अनुमति के लिए अतिरिक्त कलेक्टर प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री राहुल देव ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संपूर्ण जिले को आगामी आदेश पर्यंत तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 (क्रमांक-3) 1987 की धारा 03 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए यह आदेश जारी किया है। इस अधिनियम की धारा 06 के अंतर्गत जिले में उपरोक्त अवधि में सक्षम अधिकारी की पूर्वानमुमति के बिना कोई नया नलकूप पेयजल अथवा पेयजल के अलावा किसी भी अन्य प्रयोजन के लिए खनन नहीं किया जा सकेगा, लेकिन शासकीय एजेंसी जैसे-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को संपूर्ण जिले में तथा नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को केवल पेयजल हेतु अपने नगरीय निकाय की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नलकूप खनन हेतु अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें केवल इस अवधि में खनन कराये गये नलकूपों की जानकारी प्राधिकृत अधिकारी को भेजना होगा।
कलेक्टर ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त अधिनियम की धारा 06 के अंतर्गत नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है एवं अतिरिक्त कलेक्टर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। नलकूप खनन संबंधी अनुमति हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में दो रूपये की शुल्क जमा कर कार्यालयीन समयावधि में आवेदनकर्ता आवेदन प्राप्त कर सकता है। निर्धारित आवेदन पत्र में आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी सहित संबंधित कार्यालय में कार्यालयीन समय पर आवेदन करना होगा। तदानुसार आवेदन का दस दिवस के भीतर छानबीन कर उपयुक्त पाये जाने पर आवेदनकर्ता सक्षम कार्यालय से अनुमति प्राप्त कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा अधिनियम के उल्लंघन में नलकूप खनन करना पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी विधानसभा के मोहतरा तेली गांव में शनिदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल*

0

*शनिदेव की दृष्टि में कोई राजा और रंक नहीं, सब एक समान हैं : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*शनिदेव की भक्ति से अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की मिलती हैं शक्ति, जीवन की बढ़ाएं होती है दूर : डिप्टी सीएम अरुण साव*


लोरमी। श्री शनिदेव न्याय के देवता हैं। वे कर्म के अनुसार फल देते हैं। जो जैसे कर्म करता है, वैसा ही फल शनिदेव प्रदान करते हैं। उनकी दृष्टि से कोई राजा नहीं, कोई रंक नहीं, सब एक समान हैं। यह बात उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी विधानसभा के मोहतरा तेली गांव में कही।

उप मुख्यमंत्री श्री साव शनिवार को मोहतरा तेली में श्री शनिदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। इस अवसर पर सभी ने भक्ति भाव से शनिदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री साव ने कहा कि, चैत्र नवरात्रि अष्टमी के पावन अवसर पर गांव में भव्य शनिदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। मंदिर के निर्माण में सभी का योगदान रहता है। इसके लिए पूरे ग्रामवासी को बहुत बहुत बधाई है।

श्री साव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, जो भक्त सच्चे मन से श्री शनिदेव की पूजा करता है, उसमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की शक्ति उत्पन्न होती है। वे जीवन की बाधाओं को दूर कर मार्ग प्रशस्त करते हैं। शनिदेव ने रावण को भी दंड दिया, और श्रीराम के सेवक हनुमान को अपने हृदय से लगाया। शनिदेव ने स्वयं कहा है कि जो हनुमान का भक्त है, वह मुझसे निर्भय है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, सनातन परंपरा आज दुनिया की परंपरा है। महाकुंभ में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया है। ऐसे व्यवस्था कही नहीं हो सकती है। लेकिन हमारे धर्म को झुकाने का प्रयास किया गया। कई मंदिरों को तोड़ा गया। अयोध्या में 5 सौ साल बाद श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि, भगवान राम हमारे भांचा है, इसलिए छत्तीसगढ़ में भांचा का पैर छूते हैं।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवी भास्कर जी, डॉ अशोक जायसवाल जी, सरपंच श्रीमती प्रेमी चित्ररंजन साहू जी, श्री गुरमीत सलूजा जी, श्री धनीराम यादव जी, मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप जी, श्री राजेश साहू जी, श्रीमती अनिता साहू जी, श्री विनय साहू जी, श्री रामेश्वर बंजारे जी, श्रीमती पूर्णिमा साहू जी, श्री महेंद्र खत्री जी, श्री प्रदीप साहू जी, श्री घनश्याम खत्री जी, श्री कोमल साहू जी, सरपंच बोड़तरा श्री नारंग जायसवाल जी निरंजन साहू जी, श्री सुशील यादव जी राजेंद्र साहू, श्री महानंद जायसवाल जी, श्री रामनिहोरा कश्यप जी,श्री मेला राम साहू जी, गजेंद्र जायसवाल जी, अन्य जनप्रतिनिधि शनिदेव मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
…..

*सीबीआई बनकर 41 लाख की ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय ठगों को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

दुर्ग :-फर्जी सीबीआई बनकर 41 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपीयों को दुर्ग पुलिस द्वारा गुजरात से गिरफ्तार कर 45 लाख रुपये मूल्य के वाहन सहित ठगी में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए।

*थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भटली में शराब पीकर दो लोगों की हुए मौत के मामले में पुलिस ने किया खुलासा*

0

* आरोपी रामगोपाल खूंटे द्वारा शराब में जहर मिलाकर दिया था घटना को अंजाम*

*आरोपी रामगोपाल खूंटे उम्र 34 साल निवासी भठली थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 103 BNS के तहत कार्यवाही किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भटली निवासी मृतक सीताराम लहरें उम्र 65 साल एवं मृतक रोहित कुमार तेंदुलकर उम्र 25 वर्ष का शराब पीने से दिनांक 06.03.2025 को दोनों का मौत हो जाने से थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था।

शराब सेवन से हुए मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (Ips) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में मर्ग प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही थी। इसी क्रम में डाक्टर साहब से पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें डाक्टर साहब द्वारा कीटनाशक जहर होना लेख जाने से मर्ग जांच दौरान गवाहों का कथन लिया गया जिनके द्वारा बताया कि पूर्व में आरोपी रामगोपाल खूंटे के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर सुंदरलाल कुर्रे को वाद विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दिया था। दिनांक 06.03.2025 के शाम 6:00 बजे रामगोपाल खूंटे शराब के नशे में शराब में जहर मिलाकर सुंदरलाल कुर्रे के घर शराब को लेकर गया था, और सुंदर लाल कुर्रे को शराब पीने के लिए दे रहा था किन्तु।उनके द्वारा शराब की शीशी का सील खुला हुआ और शराब गंदा दिखाई दे रहा है कहकर शराब पीने से मना करने पर पास में बैठे सीताराम लहरें और रोहित कुमार तेंदुलकर को शराब पीने के लिए दे दिया शराब पीने के बाद दोनों का तबियत खराब होने पर ईलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर गए थे जहां दोनों का मृत्यु होना पाए जाने पर थाना नवागढ़ में मर्ग जांच पर से अपराध क्रमांक 152/25 धारा 103 BNS कायम कर विवेचना कार्यवाही में विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में एवं *DSP श्री जितेंद्र खूंटे* के नेतृत्व में आरोपी रामगोपाल खूंटे निवासी भठली थाना नवागढ़ को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03.04.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी नवागढ़ और थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

*मरवाही थाना क्षेत्र की दो अलग अलग हत्या की घटना में आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही :-थाना मरवाही अंतर्गत बीते 24 घंटों में दो अलग-अलग घटनाओं में हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

प्रथम घटना ग्राम बरटोला में सुखसेन गोंड (उम्र 44) द्वारा पत्नी की शराब पीने की आदत और घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी श्याम बाई (उम्र 37) की डंडे से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। इसी तरह द्वितीय घटना ग्राम कटरा ललमटिया टोला में पप्पू चौधरी ने अपनी पत्नी के महुआ बिनते समय अन्य युवक रामप्रसाद गोंड से बातचीत करने से नाराज होकर युवक रामप्रसाद को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी आनंद उर्फ पप्पू के अनुसार कुछ दिनों से बार बार मना करने के बावजूद रामप्रसाद और उसकी पत्नी आपस में चोरी छिपे मिलते जुलते थे और घटना के समय जब वह घटनास्थल पहुंचा और अपनी पत्नी को रामप्रसाद से बातें करते देखा वह आवेश में ताबड़तोड़ टांगिया मारकर हत्या कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में आरोपियों की धरपकड़ और दोनों मामलों के खुलासे में डीएसपी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक सनीप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह, प्रधान आरक्षक मनोरंजन कुजूर, अजय सिंह, लव सिंह श्याम और आरक्षक अखिल, रमेश जायसवाल, अनुरूप पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*छत्तीसगढ़ सनाढ्य कुर्मी क्षत्रिय समाज का ऐतिहासिक निर्णय*

0

छत्तीसगढ़*आज छत्तीसगढ़ सनाढ्य कुर्मी क्षत्रिय समाज की आमसभा का आयोजन चकरभाठा मुख्यालय में किया गया आज के आम सभा का प्रमुख एवं ऐतिहासिक निर्णय सन्नाडय कुर्मी समाज का सर्व कुर्मी समाज में वैवाहिक संबंध स्थापित करना एवं सर्व कुर्मी समाज की मुख्य धारा में शामिल होने का रहा।*

*नवंबर 2024 की आमसभा में सनाढ्य कुर्मी समाज के नियमावली संशोधन समिति का गठन किया गया था जिसके तहत समाज के संविधान में समय के अनुसार आवश्यक संशोधन हेतु समाज के आम व्यक्तियों से आवश्यक सुझाव आमंत्रित किया गया था, इसमें सर्वाधिक युवाओं ने जोश दिखाया समाज के युवा शक्ति द्वारा सर्व कुर्मी समाज में सर्व कुर्मी समाज का वैवाहिक संबंध स्थापित करने हेतु प्रमुख रूप से सुझाव दिया गया लगभग 800 सुझाव के परिणाम स्वरूप नियमवाली संशोधन समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार कौशिक जी एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा विचार विमर्श के पश्चात यह निर्णय लिया गया कि सन्नाडय कुर्मी समाज भी अब सर्व कुर्मी समाज में वैवाहिक संबंध स्थापित करने हेतु स्वतंत्र है हालांकि इसको कुछ शर्तों के अधीन रखा गया है परंतु समाज के लिए यह आज एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिन है इसमें अब सनाढ्य कुर्मी समाज भी कदम से कदम मिलाकर अन्य कुर्मी समाज के साथ अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।*

*आज के निर्णय में सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत कौशिक जी सर्व कुर्मी समाज शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तामेश्वर सन्नाड जी उपाध्यक्ष संजय कौशिक जीराजेन्द्र कौशिक अम्बिका कौशिक दिनेश कौशिक सतीश कौशिक तुलसी कौशिक अमित कौशिक एवं विकास कौशिक सहित उपस्थित अन्य सजातीय सज्जनों ने नियमावली संशोधन समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार कौशिक जी एवं सन्नाडय कुर्मी समाज के अध्यक्ष परमेश्वर कौशिक जी संतोष कौशिक जी अशोक कौशिक जी एवं मनोज सन्नाडय जी का आभार व्यक्त किया I*
*उक्त जानकारी डॉ. गणेश कौशिक, महासचिव छ. ग. प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर ने दी है I*

वित्तीय वर्ष 2024-25 में महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत कबीरधाम जिला कई पैमानों पर प्रदेश में अव्वल*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा:- उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से जिले के ग्रामीण बडी संख्या में हो रहे लाभान्वित वही उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा के लगातार प्रयासों का सुखद परिणाम ज़िले को मिलने लगा है कबीरधाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन में कबीरधाम जिले ने पूरे प्रदेश में फिर से अपना परचम लहराया है वित्तीय वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक परिवारों को रोजगार देने सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सृजन करने सर्वाधिक दिव्यांगों को रोजगार देने एवं सर्वाधिक महिलाओं को रोजगार देने जैसे अनेक पैरामीटरों पर कबीरधाम ने प्रदेश के बाकी जिलों से आगे निकलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा लगातार विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाती रही है जिसके फलस्वरूप समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए है ग्रामीण अंचलों में रोजगार देने का सिलसिला वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक लगातार जारी रहा तथा साल भर ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में रोजगार के साधन गांव में ही प्राप्त हुए।

*पैरामीटर्स जिसमें कबीरधाम जिला बना प्रदेश में प्रथम*

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले का कुल लक्ष्य 67 लाख 13 हजार 930 मानव दिवस था। जिसके विरुद्ध 77 लाख 11 हजार 431 मानव दिवस रोजगार का सृजन किया गया जो कि लक्ष्य का 114.86% है इस तरह कबीरधाम जिला प्रदेश के बाकी जिलों को पीछे छोड़ते हुए राज्य में प्रथम पायदान पर है।

*2) सर्वाधिक ग्रामीण परिवारों को रोजगार !!*

जिले के 1 लाख 42 हजार 988 पंजीकृत ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया जो की प्रदेश में सर्वाधिक है।

*3) सर्वाधिक मजदूरों को कार्य !!*

जिले के 300226 पंजीकृत ग्रामीण श्रमिकों को महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत रोजगार प्रदाय किया गया जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है।

*4) सर्वाधिक दिव्यांग व्यक्तियों को मिला रोजगार*

कबीरधाम जिले में हर हाथ को कम काम का वाजिब दाम के कहावत को चरितार्थ करते हुए कुल 3017 दिव्यांग व्यक्तियों को कुल 79 हजार 978 मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया गया जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है।

*5) ज़िले की आधी आबादी (महिलाओं) को मिला सर्वाधिक रोजगार*

कबीरधाम जिले के ग्रामीण अंचलों की आधी आबादी (मातृशक्ति ग्रामीण महिलाओं) को कुल 1 लाख 49 हजार 370 महिलाओं को रोजगार मिला। जिसमे 38 लाख 64 हजार 989 मानव दिवस का रोजगार प्रदान किया गया जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है।

*6) सर्वाधिक मजदूरी भुगतान पाकर आर्थिक रूप से लाभान्वित हुए ग्रामीण*

कबीरधाम जिले के महात्मा गांधी नरेगा योजना के श्रमिकों को 141 करोड़ 29 लाख 98 हजार रुपए का मजदूरी भुगतान उनके बैंक खातों में सीधे जारी किया गया है सर्वाधिक मजदूरी भुगतान करने में कबीरधाम जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

*ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा मनरेगा : कलेक्टर गोपाल वर्मा*

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में होने वाले कार्यों की पहचान पहले से करते हुए समय पर कार्य स्वीकृत किए गए ग्रामीणों की मांग पर उन्हें रोजगार प्रदान किया गया और अनेक प्रकार के कार्य होने से ग्रामीण क्षेत्रों में परिसंपत्तियों का निर्माण हुआ बड़ी मात्रा में मजदूरी भुगतान के माध्यम से ग्रामीणों को आर्थिक लाभ हुआ जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सहायक है।

*रोजगार एवं परिसंपत्तियों का निर्माण एक साथ: सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी*

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अजय कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत सरोवर निर्माण, डबरी निर्माण, नया तालाब निर्माण, नाली निर्माण, पहुंच मार्ग, पशु शेड के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में मजदूरी का कार्य एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभिसरण जैसे अनेक कार्य इस योजना मे हो रहा हैं ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन के लिए सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक कार्यों भी हो रहे है ज्ञात हो की ग्रामीण विकास मे महात्मा गांधी नरेगा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है कबीरधाम जिला इस योजना के क्रियान्वयन में लंबे समय से अग्रणी बना हुआ है अधोसंरचना विकास के साथ आजीविका संवर्धन के लिए इस योजना से अनेकों कार्य हो रहे हैं।

—————————————-

🚨* पुलिस का सट्टा खिलाने वाले पर तगडा ’’प्रहार‘‘*

0

🚨 *रोजी पर सट्टा लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार*

🚨 *खाईवाल की पता तलाश जारी

नाम आरोपी 1. पन्ना लाल सांतरा पिता सोमेश चंद्र सांतरा उम्र 55 साल पता बरखदान चेकडैम के पास थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह भापुसे द्वारा जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् सटोरियो को पकडने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा भापुसे के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक अभय सिंह बैस द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे मजबूत मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर पन्ना लाल सांतरा पिता सोमेश चंद्र सांतरा उम्र 55 साल पता बरखदान चेकडैम के पास थाना तोरवा बिलासपुर को बरखदान चेक डेम के पास से सट्टा लिखते पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी चीना मानिकपुरी के लिए सट्टा लिखकर 100 रुपए से 150 रुपए रोजी में काम करने की बात स्वीकार किया आरोपी पन्ना लाल सांतरा के कब्जे से 2400 रुपए नगद और सट्टा पट्टी जप्त किया जाकर 112(2) बीएनएस 6 क छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है खाईवाल चीना मानिकपुरी की पता तलाश जारी है आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

*नबालिग बच्चे का अश्लील विडीयो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार*

0

नाम आरोपी :-

01. सरोवर हुसैन मलिक पिता अब्दुल मजिद मलिक उम्र 37 वर्ष निवासी मरीमाई तालापारा थाना बिलासपुर छ.ग. । गिरफ्तारी दिनांक- 03.04.25

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त साईबर टीप लाईन रिपोर्ट 131135499 के संबंध में कार्यवाही करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के आदेशानुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर आदेश के परिपालन में संबंधित साईबर टीप लाईन रिपोर्ट से संबंधित दस्तावेज एवं सी.डी. का अवलोकन किया गया, जिसमें घटना दिनांक 27.07.2022 को घटना समय 06.43 बजे घटना स्थल गोल बाजार बिलासपुर में मोबाईल नंबर 7000325090 के धारक सरोवर हुसैन मलिक पिता अब्दुल मजिद मलिक उम्र 37 वर्ष निवासी मरीमाई तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर के द्वारा नाबालिक बच्चे का अश्लील विडियो / फोटो सोशल मीडिया में वायरल करना पाए जाने पर मुखबीर के सूचना के आधार पर आरोपी को गोलबाजर बिलासपुर में दबिस देकर पकड़ा गया है, आरोपी से मोबाइल एवम सिम जप्त कर अपराध क्रमांक – 114 / 25 धारा धारा 67 – बी आईटी एक्ट 15 (2) पास्को एक्ट के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, हमराम स्टॉफ आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, टंकेश साहू, धीरेन्द्र सिंह के विशेष योगदान रहा है।

*क्षेत्र में लूटपाट करने वाले आरोपियों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*

0

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनीश सिंह द्वारा प्रकरण में त्वरित एवं कठोर कार्यवाही करने हेतु किया गया था निर्देशित*

*लूट के दो घटनाओं को अंजाम देकर हो गये थे फरार।*
*लूट किये स्कूटी एवं मोबाईल, सोने की लॉकेट सहित जुमला 50000रू. का मषरूका बरामद।*

*घटना में प्रयुक्त चाकू किया गया जप्त।*

*आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*
—————————————————-
*नाम आरोपी:-*
*01. सुमित जायसवाल उर्फ भोला उर्फ भोलू पिता मुन्ना जायसवाल उम्र 34 वर्ष निवासी अंकित विद्या मंदिर के पास जबड़ापारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।*
*02. देवेन्द्र जाधव उर्फ रॉकी उर्फ बिट्टू पिता परवेन्द्र राव जाधव उम्र 24 वर्ष निवासी मिश्रा मोहल्ला जबड़ापारा सरकण्डा।*
*03. सुमित सिंह पिता सोनू सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी जबड़ापारा सरकण्डा।*
*04.विधि से संघर्षरत 02 बालक* ———————————————————

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मुकुल यादव पिता खेदूराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी यादव मोहल्ला टिकरापारा सिटी कोतवाली बिलासपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.04.2025 के रात्रि करीब 08-09 बजे के बीच गुपचुप खाने पुराना पुल रामसेतू के पास गया था, गुपचुप खाकर पेशाब करने पुल के नीचे गया था जहां दो तीन लड़के मिले जो चाकू निकालकर डराते हुये अपने पास रखे पैसा निकाल नही तो जान से मार देंगे कहकर धमकी देने लगे जिससे डर के कारण जेब में रखे 1000 रू. को निकाला जिसे वे लोग छिन लिये और गले में पहने सोने के लॉकेट को चाकू से काट कर निकाल कर भाग गये, जिससे घटना के संबंध में दोस्तो एवं अपने भांजा आशु यादव को बताने पर वह जबड़ापारा में रहने वाले 3-4 लड़कों का फोटो भेजा जिन्हे पहचान करने पर तीनो का नाम सुमित जायसवाल, देवेन्द्र जाधव एवं सुमित सिंह बताये उक्त तीनो मिलकर चाकू दिखाते हुये पैसा एवं लाकेट लूट कर भाग गये हैं, इसी प्रकार प्रार्थी श्रीकुमार मरावी पिता स्व. रामसिदार निवासी डबरीपारा सरकण्डा का दिनांक 02.04.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि बिलासपुर शहर की ओर अपने एक्टिवा स्कूटी क्र. सीजी 10 ई एम 1204 से घूमने के लिए गया था कि रात्रि करीब 09.00 बजे रामसेतू पूल के पास खड़ी करके फ्रेश होने के लिए पूल के नीचे गया था जो अपने स्कूटी के पास वापस आया तो स्कूटी के पास 2-3 लड़के खड़े थे जो मोबाईल को बात करने के बहाने मांगे और दो लड़के मोबाईल लेकर भाग गये और उसके 2 अन्य साथी जान से मारने की धमकी देते हुये स्कूटी के चाबी को हाथ से छिनकर स्कूटी लेकर भाग गये हैं। उक्त दोनों रिपोर्ट पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा तत्काल आरोपी की शीघ्र पता तलाश कर गिरफ्तार करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम रवाना किया गया जिनके द्वारा प्रार्थी के बताये हुलिये एवं नाम के आधार पर संदेही सुमित उर्फ भोला उर्फ भोलू जायसवाल, देवेन्द्र जाधव उर्फ रॉकी उर्फ पिन्टू एवं सुमित सिंह को घेराबंदी कर अरपा पुल के पास पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर उक्त प्रार्थियों के साथ लूटपाट करना स्वीकार करते हुये उनके कब्जे से लूटे गये मोबाईल, स्कूटी एवं सोने का लॉकेट जुमला किमती 50000रू. एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।