Home Blog Page 437

*हिंदू नववर्ष शोभा यात्रा – 30 मार्च 2025, जिला कोरबा*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:- जिले में हिंदू नववर्ष शोभा यात्रा का आयोजन 30 मार्च 2025 को किया जाएगा। इस यात्रा के लिए एक निर्धारित रूट मैप तैयार किया गया है, जो संलग्न किया गया है।

यात्रा के सफल आयोजन और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए कोसाबाड़ी तिराहा से सीतामणी चौक तक दोपहर 1:00 बजे से मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। नागरिकों से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें।

सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अपील है कि यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

*अवकाश के दिनों में भी खुलेंगे उप पंजीयन कार्यालय, दस्तावेजों का होगा पंजीयन*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, // वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिनों में नागरिकों की सुविधा और शासकीय राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए जिले के उप पंजीयन कार्यालय 29 मार्च (शनिवार), 30 मार्च (रविवार) और 31 मार्च (ईद-उल-फितर) को भी खुले रहेंगे। इन दिनों में भी दस्तावेजों का पंजीयन कार्य नियमित रूप से जारी रहेगा।
कलेक्टर श्री राहुल देव ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा कि अवकाश के दिनों में भी जिले के तीनों उप पंजीयक कार्यालयों में पंजीयन की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वित्तीय वर्ष के अंत में होने वाले राजस्व संग्रहण में कोई बाधा न आए। जिला पंजीयक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम माह पूर्ण होने में मात्र कुछ ही दिवस शेष हैं। अतः अवकाश के दिनों में भी पंजीयन का कार्य किया जाएगा।

 

*जन्म-मृत्यु पंजीयन कराने पर अब डिजिटल प्रमाण पत्र होंगे उपलब्ध*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन (संशोधित) अधिनियम 2023 के तहत अब पंजीयन के बाद डिजिटल प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। इस प्रक्रिया के तहत जिस स्थान पर जन्म या मृत्यु की घटना घटित हुई है, उसी स्थान के रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) द्वारा पंजीयन किया जाएगा और आवेदकों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। जिले के सभी शासकीय अस्पतालों के प्रभारी, नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों के सीएमओ, और ग्राम पंचायतों के सचिव को रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी परेशानी से बचने के लिए 21 दिनों के भीतर निःशुल्क पंजीयन करवाएं। इसके लिए उन्हें केवल अधिकृत रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) कार्यालय से संपर्क करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक सांख्यिकी अधिकारी मुकुल सोनी से संपर्क किया जा सकता है।

 

*जिला पंचायत मुंगेली की सामान्य सभा की प्रथम बैठक संपन्न*

0

*शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिला पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य सभा की प्रथम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने की, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, उपसंचालक पंचायत सुश्री भूमिका देसाई सहित अन्य अधिकारी और नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में सभी अधिकारियों और सदस्यों ने परिचय दिया। इसके बाद शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। 15वें वित्त आयोग के तहत मदवार अनुमोदन पर विचार-विमर्श किया गया और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी मंथन हुआ।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने बैठक में कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं को सुचारू रूप से आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिससे जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर जिला पंचायत के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

*भोरमदेव महोत्सव का कुर्सीचोर और तोड़फोड़ करने वाला उसका साथी गिरफ्तार*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर ब्यूरो :-रिपोर्ट छत्तीसगढ़….

कबीरधाम:-भोरमदेव महोत्सव के दौरान बाइक से कुर्सी चोरी कर भागने और मंच के पास कुर्सियां तोड़ने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए *कुर्सी चुराने वाले और तोड़फोड़ करने वाले आरोपी जीवन श्रीवास (निवासी राजमहल चौक, वार्ड-11) को गिरफ्तार किया।*

बाइट पुलिस अधीक्षक कबीरधाम

पुलिस ने वीडियो के आधार पर *बाइक का नंबर ट्रैक किया, जिससे आरोपी की पहचान की गई।* जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कार्यक्रम में शामिल कुछ उपद्रवी जानबूझकर कुर्सियां तोड़ रहे थे और आम जनता को परेशान कर रहे थे।

*जीवन ने आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी के बाद अपने साथी कमल कौशिक (निवासी ग्राम खेर झीटी, बंदोरा के पास) का नाम बताया कि दोनों ने मिलकर कुछ कुर्सियां तोड़ी थी फिर बाद में कुर्सी चुराया था ।*

उपरोक्त आधार पर थाना भोरमदेव में *अपराध क्रमांक 14/2025*
के तहत *धारा 303(2), 324(2) BNS* के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई – अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा!

✅ *पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।*
✅ *सोशल मीडिया, ग्राम कोटवार और DSB के जरिए हर एक उपद्रवी की पहचान की जा रही है।*
✅ *हर आरोपी को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।*
✅ *सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।*

*कड़ी चेतावनी – किसी को भी अपराधी का समर्थन करना भारी पड़ सकता है!*

यदि इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत *पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479254954 पर संपर्क करें।*

✅ *सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।*
✅ *सटीक जानकारी देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा।*
✅ *अपराधियों का सहयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।*

**कबीरधाम पुलिस का स्पष्ट संदेश – अपराधियों को बचाने या उनकी मदद करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।** सभी को यह जान लेना चाहिए कि पुलिस की निगाहें हर अपराधी पर हैं और उन्हें सजा दिलवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
*— कबीरधाम पुलिस*

IPL *सट्टा पर सक्ती पुलिस का प्रहार*

0

◼️ *सक्ती नगर में IPL सट्टा खेलने एवं खेलाने वाले के विरूद्ध लगातार तीसरी कार्यवाही*
◼️ *आरोपीगण करन भिंडवानी, निखिल शर्मा से सट्टा खेलने /खेलाने में प्रयुक्त मोबाईल जप्त*

◼️ *नाम आरोपीगण* :–
*01. करन भिंडवानी पिता घनश्‍याम दास भिंडवानी उम्र 28 वर्ष निवासी साई मंदिर के पास सक्‍ती।*
*02. निखिल शर्मा पिता राजकुमार शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी हटरी चौक सक्‍ती*

◼️ *जप्ती:-*
*01. मोबाईल oneplus 11R 5G काला रंग कीमती करीबन 20000₹*
*02. मोबाईल NOTHING PHONE 3A सफेद रंग कीमती करीबन 20000₹*

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे) द्वारा अवैध रूप से जुआ, सट्टा खेलाने/खेलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के नेतृत्व में क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा है कि दिनांक 27.03.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि करन भिंडवानी बंधवा तालाब पचरी में आईपीएल के मैचों में अपने मोबाईल के माध्‍यम से आनलाईन रूपये पैसो का दाव लगाकर बीग विकेट के माध्यम से अंक लिखकर सटटा नामक जुआ खेल रहा है कि हमराह स्टाफ एवं गवाहान के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया जो बंधवा तालाब पचरी के पास एक व्‍यक्ति उपस्थित मिला तथा अपने मोबाईल में आनलाईन सटटा बीग विकेट के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खेलते हुये मिला जिसे पूछताछ करने अपना नाम करन भिंडवानी पिता घनश्‍याम दास भिंडवानी उम्र 28 वर्ष निवासी साई मंदिर के पास सक्‍ती का रहने वाला बताया जो आनलाईन बिग विकेट, सटटा खेलना तथा उसके वाटसअप में सट्टा से संबंधित चैटिंग करना बताया गया। करन भिंडवानी द्वारा बिग विकेट सट्टा खेलना स्‍वीकार किया। जिसके संबंध में नोटिस देने पर कोई वैध लाईसेंस नही होना लिखकर दिया तथा आनलाईन सटटा खेलने में उपयोग किया गया अपना मोबाईल oneplus 11R 5G काला रंग का जिसमे जियों का सिम लगा है। जिसे चेक करने पर आनलाईन सटटा ऐप बिग विकेट नामक ऐप होना तथा ऐप के माध्यम से आनलाईन रूपये पैसो का दाव लगाकर आईपीएल के मैचों में सट्टा खेलना पाया गया। मोबाईल oneplus 11R 5G काला रंग कीमती करीबन 20000 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी करन भिंडवानी का कृत्य धारा 07 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफतार किया गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 27.03.2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि निखिल शर्मा पिता राजकुमार शर्मा बंधवा तालाब के पास आईपीएल के मैचों में आनलाईन रूपये पैसो का दाव लगाकर 11 XLASER के माध्यम से अंक लिखकर सटटा नामक जुआ खेल रहा है कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया। जो बंधवातालाब के पास एक व्‍यक्ति उपस्थित मिला तथा अपने मोबाईल में आनलाईन सटटा 11 XLASER के माध्यम से जुआ खेलते हुये मिला जिसे पूछताछ करने अपना नाम निखिल शर्मा पिता राजकुमार शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी हटरी चौक सक्‍ती का रहने वाला बताया जो आनलाईन 11 XLASER, सटटा खेलना तथा उसके वाटसअप में सटटा से संबंधित चैटिंग करना बताया गया। निखिल शर्मा द्वारा 11 XLASER सटटा खेलना स्‍वीकार किया। जिसके संबंध में नोटिस देने पर कोई वैध लाईसेंस नही होना लिखकर दिया तथा आनलाईन सटटा खेलने में उपयोग किया गया अपना मोबाईल NOTHING PHONE 3A सफेद रंग का जिसमे जियों का सीम लगा है को चेक करने पर आनलाईन सटटा ऐप 11 XLASER नामक ऐप होना तथा ऐप के माध्यम से आनलाईन रूपये पैसो का दाव लगाकर आईपीएल के मैचों में सट्टा खेलना पाया गया। मोबाईल NOTHING PHONE 3A सफेद रंग कीमती करीबन 20000 को जप्त किया गया। आरोपी निखिल शर्मा पिता राजकुमार शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी हटरी चौक सक्‍ती का कृत्य धारा 07 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफतार कर विधिसम्मत कार्यवाही किया जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी मनीष कुंवर निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी (थाना प्रभारी सक्ती), सउनि रामकुमार रात्रे, प्र.आर. शब्बीर मेमन, तेजकुमार गबेल, संजीव शर्मा, प्रेम राठौर, अशोक कर्ष, मनोज जाना व आर. फारूख खान, कपील साण्डे, पवन सांडे, खगेश्वर राठौर, यादराम चंद्रा, प्रमोद खाखा, शारदा प्रसाद मिरी, परमेश्वर मिरी, विनोद कटकवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

➡️- *फर्जी भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेकर ठगी करने वाला फरार एक और आरोपी गिरफ्तार*।

0

➡️ *आरोपी हीरा उर्फ कुनाल दिवाकर पिता परसराम दिवाकर उम्र 31 साल ग्राम तालदेवरी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)*।

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जीवराखन कावड़े मुख्य प्रबंधक (प्रशासन) 58: क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.) का दिनांक 27.09.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम उपोरा में फर्जी भारतीय स्टेट बैंक शाखा दिनांक 18.09.2024 से खुला है, जहां 06 व्यक्ति कार्यरत है, पूछताछ करने पर अनिल भास्कर एवं अन्य के ‌द्वारा एक राय होकर भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लेकर कल पूर्वक कूट रचना करते हुए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर फर्जी बैंक खोल कर धोखाधड़ी किये है बताएं है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पूर्व में आरोपी अनिल भास्कर, नरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। तथा 07 आरोपी फरार थे , प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय पेश किया गया है। फरार 07 अन्य आरोपी की पता तलाश की जा रही थी।

➡️ सक्ति में पुराने एवं गंभीर प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रकरण का निकल करने का निर्देश प्राप्त हुआ है इसी कड़ी में *सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदया* जिला शक्ति, श्री हरीश यादव (रा. पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक महोदया जिला सक्ति, एवम मनीष कुंवर (रा. पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) सक्ति के द्वारा फरार आरोपीयो को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिसके परिपालन में मामले के फरार आरोपी हीरा उर्फ कुनाल दिवाकर को ग्राम तालदेवरी में उसके घर में घेरा बंदी कर पकड़े जिसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथा लेने पर अपने अन्य साथियों के साथ फर्जी एसबीआई बैंक छपोरा का सेटअप तैयार करना, पीड़ितों से डॉक्यूमेंट लेना तथा ठगी की रकम को एकत्रित करना, जुर्म स्वीकार किया है। मामले में नौकरी लगाने के नाम से पीड़िता से लिए गए डॉक्यूमेंट (आधार कार्ड, पेन कार्ड, कक्षा 10,12 वी का मार्कशीट, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक) आरोपी से जप्त किया गया है। आरोपी के विरुध्द पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी को दिनांक 28.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में *निरीक्षक सतरूपा तराम थाना प्रभारी मालखरौदा* उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, स.उ.नि. राधेश्याम राठौर, प्र.आर. योगेश्वर बंजारे, आरक्षक सेतराम पटेल, हिरेंद्र राजपूत, शत्रघन जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा है।

📌 *अवैध प्रतिबंधित टेबलेट एवं इंजेक्षन बिक्री करने वालों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*

0

📌 *खेल परिसर मैदान में नषीली टेबलेट बिक्री करने के लिए बैठे थे आरोपी।*

📌 *आरोपियों के कब्जे से 120 नग टेबलेट एवं 200 नग एव्हिल इंजेक्षन, जुमला किमती 5754रू. बरामद।*

📌 *दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेष।*
—————————————————-
*नाम आरोपी -*
01. नरेश उर्फ सूरज साहू पिता दादूराम साहू उम्र 23 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.।
02. सरोज उर्फ सूरज सोनी पिता मोहन लाल सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी अशोक विहार फेस 2, डबरीपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.।
—————————————————–

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र में अवैध नशीला इंजेक्शन/टेबलेट बिक्री करने की शिकायत मिल रही थी, जिस संबंध में मुखबीर लगातार पतासाजी किया जा रहा था, कि दिनांक 28.03.2025 को मुखबीा से सूचना मिला कि खेल परिसर के पीछे वाली मैदान में दो व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीला टेबलेट एवं इंजेक्शन बिक्री करने ग्राहक के इंतजार कर रहे हैं, उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किये, जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के हमराह में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थान खेल परिसर के पीछे मैदान में रेड कार्यवाही किया, जहां संदेही नरेश उर्फ सूरज साहू एवं सरोज उर्फ सूरज सोनी को पकड़कर पूछताछ कर विधिवत् तलाशी लिया गया जिनके तलाशी पर नरेश उर्फ सूरज साहू के कब्जे से NRs Nitrazepam Tablets Nitrosus 10 स्ट्रिप कुल 120 नग किमती 820 रू. प्रतिबंधित टेबलेट एवं संदेही सरोज उर्फ सूरज सोनी के कब्जे से Avil इंजेक्शन 8 पैकेट कुल 200 शीशी किमती 4614 रू. एवं नगदी रकम 320 रू. जुमला 5754 रू. बरामद हुआ, जिस संबंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखकर दिये जिससे आरोपी नरेश उर्फ सूरज साहू एवं सरोज उर्फ सूरज सोनी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी नरेश उर्फ सूरज साहू एवं सरोज उर्फ सूरज सोनी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सहा. उप निरी. देवेन्द्र तिवारी, प्र.आर. बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह, आर. विवेक राय, विकास यादव, राकेश यादव, सत्य कुमार पाटले, संजीव जांगड़े, मिथलेश सोनी एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन राशि एवं सहायक उपकरण किया गया प्रदाय*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर,/* आज अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा विभिन्न शासकीय योजना के तहत हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि का चेक एवं सामग्री प्रदाय किया गया। उनके द्वारा ग्राम पंचायत करवां के श्री जुगेश्वर बड़ा व श्रीमती रूतबाई तिग्गा को राज्यपाल श्री रमेन डेका के द्वारा दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन राशि 01 लाख रूपये व सुगम्य केन प्रदान किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के दिव्यांग श्री शोभित राम रजक को मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया। दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन राशि व सहायक उपकरण प्राप्त करने के पश्चात् आवेदकों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए राज्यपाल एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

*आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु 04 अप्रैल तक दावा आपत्ति आमंत्रित*

0

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र खम्हिया में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पूर्ति हेतु मूल्यांकन समिति द्वारा प्राप्त किये गये अंको के आधार पर प्रथम (प्रावधिक) योग्यता सूची जारी किया गया है। उक्त सूची परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह में प्रकाशित कर दिया गया है। हितग्राही आवेदिक, पक्षकारों से इस संबंध में सप्रमाण दावा आपत्ति 04 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय में आमंत्रित है। दावा आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह में लिखित में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। नियत समय के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह से संपर्क किया जा सकता है।