Home Blog Page 434

*2015 का सपना था जो स्मार्ट सिटी मिशन वह आज एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन *

0

*स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा करने खट्टर और तोखन की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल बैठक*

*स्मार्ट सिटीज़ मिशन की प्रगति
और विशेष प्रयोजन वाहन (SPVs) के भविष्य पर हुआ मंथन*

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री राज्यमंत्री तोखन साहू ने केबिनेट मंत्री मनोहर लाल के साथ सोमवार को स्मार्ट सिटीज़ मिशन और शहरी विकास में विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) की भूमिका पर एक हाईलेवल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई जिसमें देशभर के शहर अधिकारियों एवं राज्य प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण की मियाद पूरी होने के बाद इस बैठक को आयोजित किया गया जिसमें स्मार्ट सिटी मिशन की आगामी कार्ययोजना पर भी विचार हुआ साथ ही अब तक किए गए कामों का रिव्यू और फीडबैक लिया गया।

अपने संबोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री साहू ने कहा “हम स्मार्ट सिटीज़ मिशन की सफल पूर्णता के ऐतिहासिक पड़ाव पर एकत्र हुए हैं। ये मिशन 2015 में एक सपना था और आज एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन चुका है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भारत के शहरी परिदृश्य को पुनः परिभाषित कर रहा है। उन्होंने मिशन की अभूतपूर्व उपलब्धियों को भी गिनाया।

ये हैं स्मार्ट सिटी मिशन के महत्वपूर्ण पड़ाव :

● 100 स्मार्ट सिटीज़ में कुल 7,545 परियोजनाएँ पूर्ण — कुल लागत ₹1.51 लाख करोड़।

● कुल आवंटित निधि का 96% उपयोग — वित्तीय अनुशासन और प्रभावी निष्पादन का प्रमाण।

● केंद्रीय अनुदानों का 99% वितरण — 88 शहरों को 100% वित्त पोषण प्राप्त।

● स्मार्ट शासन, गतिशीलता, WASH (जल, स्वच्छता और स्वच्छता), और सतत सार्वजनिक स्थानों में परिवर्तनकारी प्रभाव।

*परियोजना के 7 फीसदी बचे कामों को पूरा करने पर भी चर्चा*

केंद्रीय मंत्री खट्टर और तोखन दोनों ने मिशन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसके अगले चरणों को रेखांकित किया, जिसमें शेष 522 परियोजनाओं (कुल कार्यक्षेत्र का अंतिम 7%) की समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने सृजित परिसंपत्तियों के सतत संचालन और रख-रखाव (O&M) की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही यह सुनिश्चित करने की अपील की कि एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र (ICCCs) शहरी शासन के स्थायी मंच बन सकें।

श्री साहू ने कहा, “स्मार्ट सिटीज़ मिशन कभी केवल अवसंरचना के बारे में नहीं था। यह शहरी स्थानों को पुनः परिभाषित करने, शहरी शासन को सशक्त करने और सबसे महत्वपूर्ण — लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के बारे में था। मिशन औपचारिक रूप से भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन बेहतर और समृद्ध शहरों के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मजबूत है।”

उन्होंने नवाचारी, सतत वित्तीय मॉडल के विकास और वित्तीय बंद की उपलब्धि की आवश्यकता को रेखांकित किया, तथा आने वाले वर्षों में शहरी परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए विशेष उद्देश्य वाहनों (SPV) को दीर्घकालिक संस्थागत स्तंभ के रूप में स्थापित करने की दिशा में ज़ोर दिया।

*महावीर जयंती व हनुमान जयंती को लेकर गोल बाजार में सफाई अभियान, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला और पार्षद विनय चोपड़ा ने लिया नेतृत्व*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – महावीर जयंती और हनुमान जयंती जैसे पावन पर्वों को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा गोल बाजार क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला और गांधी वार्ड पार्षद विनय चोपड़ा ने किया।

सफाई अभियान के तहत महावीर चौक, मंदिर परिसर, नाली सफाई, सड़क धुलाई, बाथरूम और पेयजल व्यवस्था, सहित ट्रांसफार्मर के आस पास गोल बाजार क्षेत्र की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

जनता को स्वच्छ और सुचारु माहौल देने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में नगर पालिका की टीम ने पूरी तत्परता से भाग लिया। मंदिरों के पास विशेष सफाई की गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि त्योहारों के दौरान शहर की स्वच्छता और व्यवस्था बनी रहे, जिससे श्रद्धालुजन श्रद्धा भाव से पर्व मना सकें।”

पार्षद विनय चोपड़ा ने भी कहा कि “सफाई सिर्फ एक दिन का काम नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास है, और त्योहारों के दौरान हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।”

इस पहल की सराहना क्षेत्रवासियों ने की और प्रशासन के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

*रामनवमी पर जिले में जगह-जगह हुआ प्रसाद वितरण*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, 07 अप्रैल 2025// रामनवमी के पावन अवसर पर मुंगेली जिले में विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में देवांगन समाज, मुंगेली द्वारा माता परमेश्वरी चौक में चावल, दाल, सब्जी, हलुवा और पुड़ी का प्रसाद वितरण कर रामनवमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम और माता परमेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर माता भवानी की आराधना करने से व्यक्ति के जीवन में शांति, सुख, समृद्धि के साथ मानसिक, चारित्रिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस साधना से सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है, जिससे मनोबल बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। पूजा-अर्चना और साधना व्यक्ति को अपने कर्मों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और दिशा प्रदान करती है। विवेकानंद वार्ड की पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन ने कहा कि हमारे क्षेत्र में धर्म की अविरल धारा बह रही है। देवी मां के आशीर्वाद से जिलेवासियों में आस्था का दीप प्रज्वलित हुआ है। उन्होंने कामना की कि माता की कृपा से सभी जनमानस को सुख-समृद्धि और खुशहाली प्राप्त हो। जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन ने इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, साहस और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। सोशल मीडिया प्रचार कोमल देवांगन ने कहा कि भगवान श्रीराम का ननिहाल होने का गौरव छत्तीसगढ़ की धरती को प्राप्त है।वनवास काल के दौरान श्रीराम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष यहीं व्यतीत किए। छत्तीसगढ़ का कण-कण प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से ओत-प्रोत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु देवांगन, सुदामा देवांगन, शत्रुघ्नलाल देवांगन, जगदीश, अजय, विनोद, शुभम, वीरेंद्र, चेतन, गोलू, रवि, सिया कंप्यूटर, अजय, अनिल, ददुआ, नानू, बलराम, धनराज, लल्ला, जलेश देवांगन सहित अन्य समाजजनों का विशेष सहयोग रहा।

*बीएससी नर्सिंग के लिए निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग*

0

*बीएससी नर्सिंग के लिए निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ़ प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है बीएससी नर्सिंग ,एमएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए आवेदन भरे जा रहे हैं छात्र 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं ।आवेदन में त्रुटि सुधार 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक किए जा सकेंगे ।जारी सूचना के आधार पर बीएससी नर्सिंग की संभावित परीक्षा तिथि 29 मई है। इन परीक्षाओं की जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं ।विदित हो कि बीएससी नर्सिंग परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ से संबद्ध डॉ ब्रास मास्टर की एकेडमी द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर मुंगेली में दी जा रही है । पंजीयन जारी है।दूर से आने वाले छात्र-छात्रा भोजन व्यय जमा कर निःशुल्क आवासीय सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

DR BRAS MASTER KEY ACADEMY MUNGELI
9303901651

*ज़मीन विवाद पे किए गए प्राणघातक हमले से एक की मौत*

0

*हत्या के आरोप में तीन नाबालिग सहित कुल 07 आरोपीगण किये गये गिरफ्तार*

नाम आरोपी–
1- सुरेश नवरंग पिता भागवत नवरंग, उम्र 30 वर्ष
2- राजकुमार नवरंग पिता भागवत नवरंग, उम्र 45 वर्ष
3- पवन नवरंग पिता तितराराम नवरंग, उम्र 24 वर्ष
4- विनोद नवरंग पिता तितराराम नवरंग, उम्र 21 वर्ष
*सभी ग्राम भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला – बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम भीमपुरी चौकी जूनापारा राम्हेपुर रोड में शासकीय आंगनबाड़ी भवन को आरोपी शशी नवरंग ने अवैध रूप से कब्जा किया था , उक्त भवन से लगा हुआ प्रार्थी छेदी नवरंग का घर है जो घर के पीछे मकान बना रहा था व आंगनबाडी भवन के छज्जा के किनारे को तोड दिया था. इसी बात पर से दिनांक 04.04.2025 को रात्रि करीबन 09:30 बजे सुरेश नवरंग, शशि नवरंग, राजकुमार नवरंग, विनोद नवरंग,

पवन नवरंग एवं अन्य सभी एक राय होकर लाठी डण्डा से लैश होकर छज्जा को तोड़ने की बात पर से प्रार्थी तथा बीच बचाव करने आये उसके परिवारजनों से अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर प्राण घातक हमला करते हुये मारपीट किये हैं। साधेलाल नवरंग के सिर में गंभीर चोंट लगने से ईलाज हेतु लोरमी अस्पताल से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाते समय मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर अपराध धारा 296,115(2), 351 (2),190,191(2),103 (1) बीएनएस. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। घटना के संबंध में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता से जांच करने व आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी

के निर्देश प्राप्त होने पर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशानिर्देश पर विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर सुरेश नवरंग, राजकुमार नवरंग, विनोद नवरंग, पवन नवरंग व अन्य अपचारी बालकों के द्वारा घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डा जप्त कर दिनांक 06.04.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

♦️ *अवैध ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *क्षेत्र में चोरी छिपे खेलवा रहा था ऑनलाइन सट्टा।*
♦️ *आरोपी के कब्जे से 6 नग मोबाईल एक लैपटॉप सहित 10390 रु नगदी रकम किया गया जप्त*
♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।*
———————————————
*नाम आरोपी:-*
1.राजदीप साहू पिता दामोदर प्रसाद साहू उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम अमलीडीह थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार
2. किशोर कुमार कोयल पिता जगदीश कोयल उम्र 23 वर्ष निवासी मोहतरा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार
3. रथ राम साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 24 वर्ष निवासी गेवरा थाना बिर्रा
4. विनय कुमार पटेल पिता सुरेश पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी सिलादेही थाना बिर्रा जांजगीर चांपा
5. दिकेशवर साहू पिता पवन कुमार साहू 22 वर्ष निवासी अमलदेही थाना लोरमी जिला मुंगेली

 

आशीष कश्यप बिलासपुर :-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा IPL क्रिकेट मैच के दौरान जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु धरपकड कर कार्यवाही आशीष करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय के हमराह सरकण्डा पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक आज 06/04/2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि कपिल नगर सरकंडा के एक घर में ऑनलाइन सट्टा लिख रहें हैं । उक्त सूचना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर को अवगत कराने पर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशन पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मुखबीर के बताए अनुसार रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 3 नग एंड्रायड स्मार्टफोन फोन 3 नग कीपैड मोबाईल सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 10390 रुपए बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*सट्टा खेलाने का तरीका :–*

आरोपीगण के द्वारा “क्रिकेट ऑनलाइन गुरु”नामक एप्लीकेशन जिस पर क्रिकेट मैच के संबंध में जानकारी उपलब्ध रहता है, के माध्यम से मैच की जानकारी प्राप्त कर अपने ग्राहकों से मोबाइल फोन पर बात कर प्रत्येक बाल , ओवर एवं विकेट आदि पर हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खेलाया जा रहा था । आरोपीगण एवं सट्टा खेलने वालों के मध्य पूर्व से हुई बातचीत के अनुसार सट्टा खेलने वालों के द्वारा आरोपी के अकाउंट में एक निश्चित रकम जमा की जाती थी , और प्रत्येक मैच के जीत हार का हिसाब करने के बाद जीते हुए रकम को आरोपी अपने अकाउंट के माध्यम से खिलाड़ियों को वापस करता था ।
मामले में सभी खिलाड़ियों के अकाउंट डिटेल एवं आरोपी के अकाउंट डिटेल की जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई कियाजाएगा

*हत्या के अज्ञात आरोपीयो को पकडे में मिली सफलता*

0

मुंगेली➡️ बारात मे चाकु मारकर हत्या करने वाले अज्ञात आरोपियो को 48 घण्टो के भीतर मुंगेली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

➡️ मुंगेली पुलिस द्वारा 04 आरोपी को भेजा गया जेल एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल

*विवेकानंद वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन ने जिलेवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएँ*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली / विवेकानंद वार्ड पार्षद अर्चना सत्तू देवांगन ने जिलेवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, साहस और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।
पार्षद देवांगन ने कहा कि भगवान श्रीराम का ननिहाल होने का गौरव छत्तीसगढ़ की धरती को प्राप्त है। वनवास काल के दौरान श्रीराम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष यहीं व्यतीत किए। छत्तीसगढ़ का कण-कण प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से ओत-प्रोत है। श्रीमती अर्चना सत्तू देवांगन ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएँ और एक समरस, समृद्ध तथा संस्कारित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

*नवरात्रि के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में शिक्षकों द्वारा कन्या भोज का आयोजन*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकास खण्ड लोरमी जिला मुंगेली में शाला परिवार गुनापुर की ओर से नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या भोज का आयोजन किया गया । जिसमें खीर, पूड़ी,भजिया, छोले- आलू सब्जी, केला फल और श्रृंगार समान प्रदान किया गया। प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने कहा कन्याएं साक्षात देवी स्वरूपा होती है ,ये हमेशा पूजनीय और सम्मानिय होती है। इस अवसर पर सहायक शिक्षक रूपेश राजपूत, रसोईया कुमारी बाई साहू,सरोजनी बैगा, पंच आशा,सफाई कर्मी कोमल यादव शांति देवी, रेशम बाई,उपस्थित थे। विभिन्न प्रकार के भोजन और श्रृंगार समाग्री पाकर सभी बच्चे बहुत खुश हुए।

*जिले में नलकूप खनन पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश*

0

*बिना अनुमति के खनन पर होगी कार्रवाई*

*नलकूप खनन हेतु अनुमति के लिए अतिरिक्त कलेक्टर प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री राहुल देव ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संपूर्ण जिले को आगामी आदेश पर्यंत तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 (क्रमांक-3) 1987 की धारा 03 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए यह आदेश जारी किया है। इस अधिनियम की धारा 06 के अंतर्गत जिले में उपरोक्त अवधि में सक्षम अधिकारी की पूर्वानमुमति के बिना कोई नया नलकूप पेयजल अथवा पेयजल के अलावा किसी भी अन्य प्रयोजन के लिए खनन नहीं किया जा सकेगा, लेकिन शासकीय एजेंसी जैसे-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को संपूर्ण जिले में तथा नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को केवल पेयजल हेतु अपने नगरीय निकाय की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में नलकूप खनन हेतु अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें केवल इस अवधि में खनन कराये गये नलकूपों की जानकारी प्राधिकृत अधिकारी को भेजना होगा।
कलेक्टर ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त अधिनियम की धारा 06 के अंतर्गत नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है एवं अतिरिक्त कलेक्टर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। नलकूप खनन संबंधी अनुमति हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में दो रूपये की शुल्क जमा कर कार्यालयीन समयावधि में आवेदनकर्ता आवेदन प्राप्त कर सकता है। निर्धारित आवेदन पत्र में आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी सहित संबंधित कार्यालय में कार्यालयीन समय पर आवेदन करना होगा। तदानुसार आवेदन का दस दिवस के भीतर छानबीन कर उपयुक्त पाये जाने पर आवेदनकर्ता सक्षम कार्यालय से अनुमति प्राप्त कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा अधिनियम के उल्लंघन में नलकूप खनन करना पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।