Home Blog Page 433

*एसपी ने किया कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा: पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने में लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई।

श्री तिवारी ने सभी विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण के निराकरण उपरांत संबंधित आवेदक को की गई कारवाही से अवगत कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनने के निर्देश दिए।

*जांजगीर-चांपा: प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, फर्नेस फूटने से 13 मजदूर झुलसे, 4 की हालत गंभीर..*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाम्पा जिला के प्रकाश इंडस्ट्रीज में आज एक बड़ा हादसा हुआ है, इस हादसे में 13 मजदूर झुलस गए है,, घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर और एस पी के साथ आला अधिकारी प्लांट के अंदर पहुचे और घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर और रायपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है,, इस हादसे की जाँच के लिए विशेषज्ञ पहुच गए है,

जांजगीर चाम्पा जिला के प्रकाश इंडस्ट्रीज में आज सेकण्ड शिफ्ट के दौरान ओल्ड 15 टन फर्नेश ब्लास्ट हो गया, फर्नेस में ब्लास्ट होने से वहां काम कर रहे अधिकारी कर्मचारी और मजदूरो के ऊपर फर्नेश का लावा छिटक गया,, लावा के संपर्क में आने से 13 लोग घायल हुए है, जिसमे 4 मजदूर कि हालत गंभीर है।

 

प्लांट के अंदर हुए हादसे कि सूचना मिलने के बाद कलेक्टर और एस पी आला अधिकारियो के साथ मौके में पहुचे और घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बिलासपुर और रायपुर नारायणा अस्पताल रेफर कर दिया गया है,इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसा की वजह स्पष्ट नहीं हुई है मामले कि जाँच के लिए एक्सपर्ट कि टीम बुलाई गई है, जो घटना के विषय में जाँच करेंगे।

प्रकाश इंडस्ट्रीज में घायल हुए मजदूरों में,सुरेश कुमार चंद्रा,अनूप चतुर्वेदी दूज राम चंद्रा,प्रसन्न जीत राय नीरज सिंह,उदय शंकर ओझा,बृज किशोर यादव,रमेश सूर्यबंशी,शंकर यादव,राजेंद्र कुमार,शिव कुमार केवट,सरकार सिंह,राजेश प्रजापति शामिल है,, इसमे में अधिकांश मजदूर दूसरे राज्य के थे,,

*कोरबा पुलिस द्वारा माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश कुमार ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में कोरबा जिले में कार्यरत विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट द्वारा फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार महिलाओं को लोन रिकवरी के नाम पर धमकाए जाने पर एजेंटों के विरुद्ध सतत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
अब तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उपरोक्तनुसार 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं ।
उपरोक्त दर्ज एफ आई आर अनुसार अब तक कुल 09 प्रकरणों में 10 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर , शेष प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

नाम गिरफ्तार आरोपीगण :—–

1. बंधन बैंक एजेंट *करण जाटवर और अजय यादव ।*
2. एच डी एफ सी बैंक एजेंट *गौतम उपाध्याय , पवन दुबे और अरुण लकड़ा*
3. L&T माइक्रोफाइनेंस एजेंट *अभिषेक यादव ,पुष्पेंद्र खरवार, सोनू खान , रमेश साहू और देव टंडन*

*साइबर ठगी के नए हथकंडे : ‘परीक्षा में पास कराने’ का झांसा देकर की जा रही धोखाधड़ी – कोरबा पुलिस की अपील*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस आमजन, विशेषकर 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से अपील करती है कि वे ‘परीक्षा में पास कराने’ या ‘अंक बढ़वाने’ के नाम पर आने वाले किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या ईमेल से सावधान रहें। हाल ही में यह देखा गया है कि परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा में मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्रों एवं उनके पालकों को निशाना बनाकर कुछ साइबर अपराधी खुद को शिक्षा बोर्ड या स्कूल प्रबंधन का अधिकारी बताकर ठगी का प्रयास कर रहे हैं।

यह असामाजिक तत्व विद्यार्थियों को परीक्षा में पास कराने या अच्छे अंक दिलाने का झांसा देकर अभिभावकों से पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। कोरबा पुलिस स्पष्ट करती है कि इस प्रकार की कोई प्रक्रिया न तो वैध है और न ही किसी अधिकृत माध्यम से संचालित की जाती है।

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील:

किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज में किए गए दावों पर विश्वास न करें।

शिक्षा मंडल या किसी सरकारी संस्था की ओर से इस प्रकार की कोई सेवा नहीं दी जाती है।

किसी भी संदिग्ध बातचीत, कॉल, या मैसेज का स्क्रीनशॉट, रिकॉर्डिंग आदि सुरक्षित रखें।

ऐसी किसी भी ठगी की कोशिश की तुरंत सूचना निकटतम थाना या साइबर सेल को दें।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत इंदौरी में किया अटल परिसर का लोकार्पण,कहा भारत के नवनिर्माण में अटल जी का व्यक्तित्व हमारे लिए प्रेरणा है: भावना बोहरा*

0

0.अटल बिहारी बाजपेयी के सुशासन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने हम कटिबद्ध हैं : भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 25 दिसंबर 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर बनाने की घोषणा की थी इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में नगर पंचायत इंदौरी में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर का आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने लोकार्पण किया और समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई व सुभकामनाएँ दी इस अवसर पर नगर पंचायत इंदौरी की अध्यक्ष मित्रीन बाई महँगी लाल मांडले सभी पार्षदगण जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा देकर यहां के निवासियों को बड़ी सौगात दी इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के विकास हेतु जो सौगातें दी एवं अपने सुशासन में आजीवन राष्ट्र की प्रगति और राष्ट्र के नागरिकों की उन्नति में समर्पित रहे भारत के नवनिर्माण में उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है अटल के सुशासन एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को सार्थक करते हुए जनकल्याण व प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं। आज उनके ही आदर्शों को स्मरण करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार के रूप में प्रदेश में सुशासन का उदय हुआ है आज प्रदेश में विकास की रफ़्तार हमारे गाँव-गाँव में ट्रिपल इंजन की रफ़्तार से हो रहे हैं जनता की सुविधाओं,अधोसंरचना विकास, सड़कों का विस्तार आवास का निर्माण, घर घर शुद्ध पेयजल, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था आज भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व में पूर्ण पारदर्शिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन एवं जनता तक सीधे उसका लाभ पहुँच रहा है उन्होंने कहा कि नगर पंचायत इंदौरी में भी विकास कार्य तीव्र गति से चल रहें हैं भाजपा की सरकार बनने के बार महज 15 महीनों के भीतर ही नगर पंचायत इंदौरी में लगभग 4 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है बहुत से कार्य प्रगति पर हैं तो कुछ पूर्ण हो चुके हैं इसी कड़ी में आज 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया गया नगर पंचायत इंदौरी में अधोसंरचना विकास हेतु 3 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक के कार्यों की स्वीकृति मिली है इसके तहत सीसी.रोड निर्माण, क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था हेतु प्रमुख स्थलों में हाईमास्ट लाईट व ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की स्थापना, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, मुक्तिधाम का उन्नयन, ख़राब सड़कों की मरम्मत और नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा जिससे नगरवासियों को सुविधा मिलेगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इंदौरी बस स्टैण्ड से छोटे रगरा व्हाया बड़े रगरा बहरमुड़ा तक पैच रिपेयर मरम्मत कार्य के लिए 4 लाख 54 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है विधायक निधि के तहत लगभग 10 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है जिससे विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन्दौरी का 30 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने की स्वीकृति भी मिली है जिससे नगरवासियों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज इंदौरी नगर पंचायत के हर क्षेत्र में विकास तीव्र गति से हो रहा है सड़क, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधोसंरचना विकास के कार्य भी तेजी से हो रहें हैं महतारी वंदन योजना के माध्यम से आज इंदौरी नगर की लगभग 2000 हजार महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहयता मिल रही है लगभग 5300 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के जरिए 5 लाख तक निशुल्क उपचार मिल रहा है नगर के 1600 से अधिक किसानों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस मिला वहीं 3100 रुपए/क्विंटल की दर से रिकॉर्ड धान की खरीदी की गई विधानसभा के 18000 से अधिक परिवारों के आवास का सपना पूरा हो रहा है इन सभी कार्यों और योजनाओं से आज प्रदेश के हर व्यक्ति के जीवन में व्यापक सुधार आने के साथ ही जनता आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं तत्पश्चात नगर पंचायत इंदौरी में आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं और सभी विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों, विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और गर्मी को देखते हुए नगर में पर्याप्त जल व बिजली की सुचारू व्यवस्था एवं जनसमस्याओं को सुना और उसके तत्काल निराकरण के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के सन्दर्भ में भी विस्तृत चर्चा की और नगरवासियों को इसका लाभ दिलाने में आ रहे अवरोधों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया बढ़ती गर्मी को देखते हुए नगर में जल सार्वजानिक जल संसाधनों हैण्ड पम्पों के रखरखाव एवं पर्य्पट बिजली की आपूर्ति हेतु सम्बंधित विभाग की अग्रिम तैयारी रखने के संबंध में निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने नगर में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने की बात भी कही।

—————————————-

*सक्रीय सदस्य सम्मलेन में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, कहा आर्थिक, सामाजिक, और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बन रहा भारत*

0

0.भाजपा के कार्यकर्ता एक विचारधारा का वाहक एवं कार्य-संस्कृति का पोषक है जो सरकार और जनता को जोड़कर रखता है : भावना बोहरा

0.विकसित भारत की यात्रा परिवर्तन के नए युग का आरम्भ है जिसमें देशवासियों का आर्थिक सशक्तिकरण एवं देश का विकास सुनिश्चित हो रहा है : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर हाई स्कूल मैदान कुंडा में आयोजित पंडरिया विधानसभा स्तरीय सक्रीय सदस्य सम्मलेन में विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं और सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं,विकास कार्यों एवं भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों को पूरा करने और उसमें हर नागरिक की भूमिका के संबंध में भी अपने विचार साझा किये इस अवसर पर कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने भी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासोन्मुख, राष्ट्रहितैषी नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए अनवरत कार्य किया जा रहा है आज सुशासन की सरकार में पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों का निर्माण जमीनी स्टार पर दिखाई दे रहा है वहीं प्रदेश से नक्सलवाद को संपत करने की दिशा में भी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारे जवान लगातार नक्सली ऑपरेशन में सफलता पा रहें हैं हैं भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन किया जाता है पार्टी के लिए सत्ता नही, राष्ट्र प्रथम होता है और उसी लक्ष्य एवं विचारधारा के साथ आज देश के करोड़ों लोग भाजपा के साथ जुड़कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे रहें हैं यही वजह है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है जिसका हमें गर्व है जो राष्ट्र के लिए काम करती है जिसका श्रेय यहां उपस्थित आप सभी सक्रीय सदस्यों एवं आम जनता को जाता है जिन्होंने भाजपा की नीतियों पर अपने विश्वास की मुहर लगाई है भारतीय जनता पार्टी एक मिशन और विजन के साथ भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में अग्रसर हो रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और भाजपा के सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के उद्देश्य से वर्ष 2047 में जब हमारा देश आज़ादी के 100 वर्ष पूर्ण करेगा तब तक विकसित भारत की नींव बल देते हुए को हम सभी देशवासियों के आपसी सहभागिता से हम इस लक्ष्य को जरुर पूरा करेंगे उन्होंने कहा कि विकसित भारत का अर्थ है एक ऐसा भारत जहाँ समृद्धि, शांति और समानता का संगम हो यह वह भारत है जो अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोए हुए आधुनिकता की राह पर तेजी से बढ़े विकसित भारत का अर्थ है एक ऐसा राष्ट्र जो आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर हो जहाँ हर नागरिक को समान अवसर, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सम्मान प्राप्त हो इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रमुख छः लक्ष्य रखे गए हैं जिसमें गरीबी से मुक्ति, शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा, गुणवत्तायुक्त, सस्ती और सर्वसुलभ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच शत-प्रतिशत कुशल कामगार के साथ उन्हें रोजगार आर्थिक गतिविधियों में सत्तर प्रतिशत महिलाएं और हमारे देश के किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण आज जिस प्रकार हमारे देश में अधोसंरचना निर्माण हो रहें हैं सड़कों, रेल, समुद्र एवं हवाई सुविधाओं का विस्तार हो रहा है प्रधानमंत्री के पहली बार भारत में जी 20 शिखर सम्मलेन के आयोजन से भारत ने पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई आज भाजपा सरकार की कुशल नीतियों से ही हमारा देश सबसे तेजी से बढ़ते अर्तव्यवस्था में शामिल हुआ है विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नारी शक्ति को भी प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक गतिविधियों में सत्तर प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष बजट लगभग तीन गुना बढ़कर 2025-2026 में 13,416 करोड़ रुपये हो गया है किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लिए जाने वाले ऋणों के लिए ऋण सीमा `3 लाख से बढ़ाकर `5 लाख किया गया बजट में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने व स्टार्ट-अप के लिए 10,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया, 12 लाख रुपए तक की आय में टैक्स छूट 5 लाख महिलाओं अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के पहली बार के उद्यमियों के लिए अगले 5 वर्षों के दौरान 2 करोड़ रुपए तक ऋण, भारत नेट परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सरकारी माध्यमिक स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करने,विकसित भारत के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन 20 हजार करोड़ रुपए के आवंटन, महिलाओं के कल्याण के लिए 4.49 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 37.25% की वृद्धि दर्शाता है प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत कम कृषि उत्पादकता वाले 100 ज़िलों को शामिल किया गया है जिससे 1.7 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे फसल कटाई के बाद भंडारण बढ़ाने, हमारे देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से आज उन्हें निशुल्क राशन मिल रहा है, सिंचाई की सुविधाओं में सुधार करने का लक्ष्य रखा गया ऐसे कई ऐतिहासिक व अभूतपूर्व निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व लिए गए हैं जो आज भारत को विकसित भारत के पथ पर अग्रसर कर रहा है कार्यक्रम में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार, महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण, किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने व उनकी आय बढ़ाने तथा कांग्रेस के कुशासन में ठप्प पड़े विकास कार्यों व अधोसंरचना निर्माण को गति देने का काम किया जा रहा है इस सम्मेलन ने हमें यह पुनः स्मरण कराया कि हमारी शक्ति हमारी नींव आप सभी कार्यकर्ता हैं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं और आगामी समय में पार्टी को और ऊँचाइयों तक पहुँचाएं इस अवसर पर अशोक चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंशी, रूपेश जैन, गोपाल साहू, चंद्र कुमार सोनी, दीपा धुर्वे, राजेश्वरी धृतलहरे, नंदिनी साहू, रामकुमार भट्ट, सरिता सोनी, रोशन दुबे, मंजुला देवी कुर्रे, सुमित तिवारी किशोर तिवारी सहित, कबीरधाम जिला एवं पंडरिया विधानसभा के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ एवं सभी प्रकोष्ठ के प्रभारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—————————————-

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा नगर के प्रमुख स्थानों पर प्याऊ घर का शुभारंभ*

0

*गर्मी में राहगीरों को मिलेगा शीतल जल*


लोरमी:-भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों एवं आमजनों को राहत देने के उद्देश्य से प्रमुख स्थानों पर प्याऊ घर की शुरुआत की गई। यह आयोजन राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर किया गया, जिसमें लोरमी में 4 स्थान समीक्षा मोबाईल एण्ड सायकल स्टोर डिण्डोल,पाठक फ्लेक्स एवं पाठक ऑटोडील मेन रोड लोरमी,केदार लड्डू भण्डार मेन रोड लोरमी,अभय टेलीकॉम रानी गांव लोरमी
और मुंगेली नगर में 6 स्थानों पर शीतल जल सेवा केंद्र (प्याऊ घर) प्रारंभ किए गए।
लक्ष्मी सेवक पाठक ( अधिवक्ता) एवं डी एस राजपूत (बी ई ओ लोरमी),प्रदीप मिश्रा,योगेश पाठक,अभिषेक पाठक,अंकित मौर्य द्वारा राहगीरों को शीतल जल पिलाकर प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया।

जिला सचिव आकाश सिंह परिहार ने जानकारी दी कि ये प्याऊ घर पूरे गर्मी भर संचालित रहेंगे, जहाँ प्रतिदिन स्काउट्स एवं गाइड्स सेवा भाव से आम नागरिकों को जल उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा:
“हमारा उद्देश्य केवल संगठनात्मक गतिविधियाँ नहीं, बल्कि समाज के साथ जुड़ाव और सेवा का भाव है। प्याऊ घर इस दिशा में एक सार्थक पहल है।”

जिला शिक्षा अधिकारी सी. के. घृतलहरे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा:
“भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जैसी संस्थाएँ बच्चों और युवाओं को सेवा, अनुशासन और समर्पण की शिक्षा देती हैं। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक उत्तरदायित्व का पाठ पढ़ाएगी।”

जिला मुख्य आयुक्त राणा प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा:
“मुंगेली जिला स्काउट्स एवं गाइड्स निरंतर सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। यह प्याऊ घर जनकल्याण की दिशा में एक उत्कृष्ट उदाहरण है।”

इस अवसर पर अंकित मौर्य ,अमित गुप्ता, सुषमा पांडे,युगल राजपूत, परमेश्वर राजपूत,लेखराम साहू,सुभाषिनी राजपूत,भूपेंद्र राजपूत ,गायत्री राजपूत,सुभाषिनी राजपूत,मोतीमा साहू,गुलाब दास,रश्मि , मार्को अंकित मौर्य, स्काउटर, गाइडर, रोवर व रेंजर उपस्थित रहे।

*वर्ष 2018 में हुए निर्वाचन घोटाले में शिकायतकर्ता आशीष कश्यप को उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 50 हजार की अमानत राशि की गई वापसी,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

बिलासपुर/मुंगेली = मुंगेली जिले में वर्ष 2018 में विधानसभा/लोकसभा निर्वाचन कार्य में वीडियोग्राफी का कार्य करने वाले आशीष कुमार कश्यप को राशि भुगतान नहीं की गई राशि भुगतान नहीं होने के कारण जब मामले की जानकारी ली गई तब पता चला कि किसी दूसरे फर्म को करोड़ों की राशि का भुगतान विभाग द्वारा किया गया है, इसके बाद आशीष कुमार कश्यप ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की कार्यवाही नहीं होने पर cm मुख्य सचिव व प्रधानमंत्री कार्यालय तक इसकी शिकायत किया गया, तब मामले में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, आवेदक आशीष कश्यप ने मामले को हार्इ कोर्ट में याचिका के जरिए प्रस्तुत किया गया याचिका पर भी कई वर्षों से कोई कार्यवाही नहीं हो पाई, चुकी वीडियो ग्राफी कार्य की राशि नहीं मिली थी इसी बीच आर्थिक स्थिति खराब होने व कुछ वीडियो ग्राफी करने वाले वीडियोग्राफरों का मजदूरी भुगतान करने के लिए आवेदक ने अपनी अमानत राशि 50,000 पचास हजार रुपए के लिए जिला कलेक्टर को आवेदन दिया लेकिन कार्यवाही नहीं होने पर श्री विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री से संपर्क किया गया श्री विजय शर्मा के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेनका प्रधान ने 50000 रु की अमानत राशि आवेदक को दी इस मामले में बड़ी हैरानी की बात यह है कि एक तरफ विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि आशीष कश्यप ने वीडियो ग्राफी का कार्य ही नहीं किया तो व कार्य की गई करोड़ों रुपए की राशि को दूसरे फर्म को भुगतान कर दिया गया तो फिर आशीष कश्यप को 50 हजार की अमानत राशि किस आधार पर वापस की गई, इस पूरे मामले में आवेदक ने न्यायालय में मुंगेली जिले के तत्कालीन उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश नसीने, तत्कालीन इलेक्शन सुपरवाइजर व ऋषि राम देवांगन, व महेन्द्र द्विवेदी को पार्टी बनाया था।

*वनवासियों के लिए कार्य करने वाले *प्रयास* संस्था को मिला राजभवन का आमंत्रण..*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली जिले की पहचान बन चुकी *प्रयास ‘अ’ स्माल स्टेप फाउंडेशन* सामाजिक संस्था जिनके द्वारा पूरे साल बैगा आदिवासी जनजाति के लोगों के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आवास के लिए प्रयास किया जाता है जिससे इनके भविष्य को बेहतर बनाया जा सके.. *प्रयास* संस्था लगातार जनजाति लोगो क़े उत्थान और उनके जीवन शैली में शिक्षा के जरिये आवश्यक बदलाव लाने की अलख जगाने की कोशिश की जा रही है जिससे ये शिक्षित होकर समाज में उचित दर्जा प्राप्त कर अपने हक अधिकारों को पा सके.. संस्था प्रमुख रामकिंकर परिहार ने बताया की मुंगेली जिले के लोरमी इलाके का बहुत बड़ा भू भाग अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल सहित मुंगेली वन मंडल का बहुत बड़ा क्षेत्र आता है.. और यहाँ आज भी विकास शिक्षा स्वास्थ्य पीने के पानी जैसे सुविधाओं से वंचित रह जाते है.. और जानकारी क़े अभाव में अपने अधिकारों का लाभ लेने से चूक जाते है ऐसे में इन वनावासियों में शिक्षा की अलख जगाने का बीड़ा उठाया *प्रयास* संस्था के प्रमुख रामकिंकर और उनके टीम के सदस्यों ने और वनाँचल में जनसहयोग से एक वनवासी स्कूल की शुरुआत की.. जहाँ से बच्चों को उचित शिक्षा दी जा सके.. और इस संस्था के नेक सामाजिक दायित्वों को बखूबी निभाते देखते हुए प्रदेश के माननीय राज्यपाल का आमंत्रण इस संस्था और इनके वनवासी बच्चों को मिला.. राजभवन से मिले आमंत्रण से न केवल संस्था के लोग बल्कि सभी बच्चे भी बहुत खुश है.. इनमें से अधिकांश बच्चे इसलिए भी खुश है क्योंकि उन लोग कभी जंगल से बाहर नही निकले है और इन्हे प्रदेश के राजधानी रायपुर जाने का सौभाग्य मिल रहा है.. जहाँ राजभवन में राज्यपाल से मिलने की उत्सुकता बच्चों में साफ दिखाई दे रहा है..ये संस्था अपने वनवासी बच्चों के साथ 12 अप्रैल को राजभवन पहुंचेगी.. जहाँ एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत राजभवन के दरबार हाल में आयोजित अरुणाचल, राजस्थान और ओड़िसा राज्य के स्थापना दिवस अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है.. जिससे सभी बहुत ज्यादा उत्साहित है.. गौरतलब है इस *संस्था* के सदस्यों ने वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान अपने जान की बाजी लगाकर लोगो को दूध राशन आक्सीजन दवा मेडिकल सुविधाएं जैसे सहयोग कर हजारों जिन्दगी बचाई थी

*पूर्व विधायक सौरभ सिंह खनिज विकास निगम अध्यक्ष बनाए गए जिसकी खुशी अकलतरा के उनके समर्थकों और चाहने वालों ने जमकर मनाई है।*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा पूर्व विधायक सौरभ सिंह खनिज विकास निगम अध्यक्ष बनाए गए जिसकी खुशी अकलतरा के उनके समर्थकों और चाहने वालों ने जमकर मनाई है । अकलतरा में 12.00 बजे पहुंचे सौरभ सिंह को घर पहुंचने में 5.00 बज गए हर जगह से उन्हें सम्मानित करने स्वागत करने लोग आ रहे हैं और बुला रहे हैं । उन सभी लोगों के साथ दो और कद्दावर नेता भी उनका हार पहनाकर स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वे है इंजीनियर रवि पांडे और अकलतरा विधायक रह चुके चुन्नी लाल साहू , कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ से जाने के बाद ये कांग्रेस के कद्दावर नेता भाजपा की गोदी में जा बैठे । कांग्रेस में रहते हुए चुन्नी लाल साहू विधायक से प्रदेश उपाध्यक्ष तक बने दूसरी ओर इंजीनियर रवि पांडे को सबसे ज्यादा कांग्रेस मे सदस्य जोड़ने के लिए पुरुस्कृत किया गया था और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महासचिव का पद भी बखुबी निभाया और कांग्रेस मे ये निर्णायक तत्व माने जाते थे लेकिन इस विधानसभा में व्यास कश्यप के चयन पर आहत उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया , यह कहकर कि पार्टी में उनकी उपेक्षा हो रही थी
पहली बात कांग्रेस के निर्णय से असहमत होने पर विधानसभा चुनाव में व्यास कश्यप को टिकट मिलते ही उन्होंने कांग्रेस क्यों नहीं छोड़ा । लोकसभा चुनाव का इंतजार क्यों किया । दूसरी बात कांग्रेस का चुन्नी लाल साहू और इंजीनियर रवि पांडे को टिकट नहीं देने का निर्णय सही था और महत्वपूर्ण बात कि चुन्नी लाल साहू को तीसरी बार टिकट दिया गया था जिसमें वे अपना पहले वाला जादू जनता पर जमा न सके लेकिन फिर भी वे कांग्रेस मे निर्णायक भूमिका अदा कर रहे थे तो इन दोनों की उपेक्षा कहां पर हुई जिसकी वे अक्सर बात कहकर भाजपा में जाने को सही ठहराते रहे हैं । कांग्रेस में जिस उपेक्षा की बात कहकर वे भाजपा में सम्मान पाने गये , क्या भाजपा में वह सम्मान मिला या भविष्य में मिल सकता है । क्या कांग्रेस के ये कद्दावर नेता भाजपा के भी कद्दावर नेता कहलायेंगे , कहने का मतलब कि जिस तरह कांग्रेस मे ये दोनों निर्णायक तत्व थे क्या भाजपा में वही रुतबा हासिल होगा । भाजपा में एक तरफ कांग्रेस के दो कद्दावर नेता गये तो दूसरी ओर बसपा से विनोद शर्मा भी गये तीसरी दिशा से जिला पंचायत अध्यक्ष पति इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी भी अपनी पूरी धमक के साथ उपस्थित हैं जिन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपनी पत्नी को बिठाकर अपनी जगह सुरक्षित कर ली है । ये चारों ही विधायक पद के दावेदार रह चुके हैं और इसी खुन्नस में अपनी मदर पार्टी को छोड़कर भाजपा की विशाल भुजाओं को थामा है । अब अगर ये चारों या बसपा से गये विनोद शर्मा को छोड़कर विधायक की टिकट मांगते हैं तो पार्टी इनमें से किसे चुनेगी और इनमें से किसी एक को चुनने पर क्या अगले दोनों या तीनों को तकलीफ़ नहीं होगी और इनमें से किसी को टिकट मिलने पर भाजपा में निष्ठा और कर्मठता से अपना जीवन का बिताने वालों का क्या होगा । क्या भाजपा में यह संघनन प्रकिया शुरू होने का दौर है या अब भाजपा के कर्मठ इस बात से संतोष कर लेंगे कि वे देश की सबसे बड़ी और ताकतवर पार्टी से जुड़े तो है । इससे भी बड़ा यक्ष प्रश्न कि अगर भविष्य में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आतीं हैं तो इन दोनों को कैसा लगेगा ।