Home Blog Page 432

*डीपीआईएएफ ने किया भारत गौरव आईकॉनिक अवार्ड 2025 का शानदार आयोजन*

0

नई दिल्ली। विवेक जैन। हर वर्ष देश व विदेश में अनेकों अवार्ड समारोह का आयोजन करने वाली विश्व की प्रमुख संस्था डीपीआईएएफ द्वारा नई दिल्ली के लोधी रोड़ स्थित आंध्र एसोसिएशन ऑडिटोरियम में भारत गौरव आईकॉनिक अवार्ड 2025 का शानदार आयोजन किया । अवार्ड समारोह में देश को गौरवान्वित करने वाली धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक, राजनैतिक, प्रशासनिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। डीपीआईएएफ के संस्थापक कल्याणजी जाना ने आये अतिथियों का अभिनन्दन किया। इसके उपरान्त आये अतिथियों ने भारत मॉं के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर अवार्ड समारोह का शुभारम्भ किया और विभिन्न क्षेत्रों में देश को गौरवान्वित करने वाली हस्तियों को भारत गौरव आईकॉनिक अवार्ड 2025 से सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित इंटरनेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत ने देश में छिपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने और उनको सम्मानित करने के लिए डीपीआईएएफ के संस्थापक कल्याणजी जाना की प्रशंसा की। विपुल जैन ने कहा कि डीपीआईएएफ देश की प्रतिभाओं को खोज कर सम्मानित करने का बेहतरीन कार्य कर रहा है और देश में एक मिसाल कायम कर रहा है जो अन्य लोगों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। कहा कि भारत की प्रतिभाओं की तीव्र इच्छाशक्ति व दृढ़ संकल्पशक्ति ही भारत को महान बनाती है। कहा कि डीपीआईएएफ द्वारा प्रदान किया गया भारत गौरव आईकॉनिक अवार्ड 2025 सिर्फ पुरस्कार ही नहीं अपितु एक उपलब्धि है जो आने वाले समय में देशवासियों को देश के हित में और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार रखें और डीपीआईएएफ के कार्यो की जमकर सराहना की। डीपीआईएएफ के संस्थापक कल्याणजी जाना ने भारत गौरव आईकॉनिक अवार्ड 2025 समारोह में आने वाले सभी लोगों व समारोह को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देश के केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, विभिन्न धर्मो के धर्मगुरू, प्रशासनिक अधिकारी सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

ग्राम रणवीरपुर में माँ शीतला माता मंदिर की प्राचीन मूर्ति का नूतन मंदिर में हुआ प्रतिस्थापना,विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर सबके सुख-समृद्धि की कामना की

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- ग्राम रणवीरपुर स्थापक शीतला माता मंदिर में विराजित माता की प्राचीन मूर्ति का आज नूतन मंदिर में प्रतिस्थापना के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं और मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने सर्वमंगल की कामना की इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सहपरिवार एवं ग्रामवासियों के साथ पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ माँ शीतला की प्राचीन मूर्ति की पूजा कर नूतन मंदिर में प्रतिस्थापना की गई इस दौरान ग्रामवासियों और भक्तजनों में भी उत्साह एवं पूरे क्षेत्र में भक्ति भाव के संचार से सभी के चेहरों पर ख़ुशी दिखाई दी इस अवसर पर महारती एवं भंडारा व प्रसादी वितरण में भी बड़ी संख्या में भक्तगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे भावना बोहरा ने कहा कि विगत कई वर्षों से मातारानी की कृपा से हम सभी ग्रामवासियों की आस्था और विश्वास जुड़ा हुआ है माँ शीतला के आशीर्वाद से ही हम सभी के जीवन में ख़ुशी, उत्साह, उत्सव और आपसी स्नेह का संचार होता रहा है यह हम सभी के लिए एक अत्यंत ही ख़ुशी और उत्सव का अवसर है कि सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग और सहभागिता से आज मातारानी की प्राचीन मूर्ति का नव्य-दिव्य और भव्य मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ प्रतिस्थापना हुई है यह नूतन मंदिर ग्राम रणवीरपुर सहित आस-पास के गाँव में निवासरत भक्तों और ग्रामवासियों की आस्था का केंद्र बनेगा जहाँ हर भक्तजन अपनी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मातारानी के दर्शन व पूजन के लिए पधारेंगे आज का यह पवित्र अवसर हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का क्षण है की हम इस शुभ अवसर के साक्षी बने हैं इस पवित्र अनुष्ठान के अवसर पर पधारे मैं सभी संतजन, भक्तगण और अनुष्ठान में भाग लेने वाले समस्त सम्मानीय क्षेत्र और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करती हूँ आज का यह समारोह हमें यह भी स्मरण कराता है कि मंदिर केवल एक भवन नहीं, बल्कि वह पवित्र स्थान है जहाँ हम अपने भीतर की शांति, प्रेम और एकता का अनुभव करते हैं यह वह स्थान है जहाँ हम अपने दुखों को भूलकर, अपने मन को शुद्ध करके, और अपने कर्तव्यों का स्मरण करके प्रेरणा प्राप्त करते हैं माँ शीतला जो रोगों का नाश करने वाली, शीतलता और आरोग्य प्रदान करने वाली देवी हैं आज इस नए मंदिर में अपने दिव्य स्वरूप में विराजमान हुईं हैं प्राण प्रतिष्ठा वह पवित्र अनुष्ठान है जिसमें वैदिक मंत्रों और विधि-विधान के माध्यम से मूर्ति में दैवीय चेतना का संचार होता है भावना बोहरा ने कहा कि यह मूर्ति अब केवल एक शिल्प नहीं, बल्कि माँ शीतला का जीवंत स्वरूप होगी जो हमारी भक्ति का केंद्र बनेगी और हमें आशीर्वाद प्रदान करेगी माँ शीतला की यह प्राचीन मूर्ति हमारे पूर्वजों की श्रद्धा और कला का अनमोल धरोहर है इसे इस भव्य मंदिर में स्थापित करना हमारी परंपराओं को संरक्षित करने और अगली पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प है। यह मंदिर वह स्थान बनेगा, जहाँ हम अपने मन की शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए माँ के चरणों में प्रार्थना करेंगे उनकी पूजा हमें न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शीतलता भी प्रदान करती है यह नया मंदिर उनके प्रति हमारी अटूट श्रद्धा का प्रतीक है जो हमें सदा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा मैं उन सभी कारीगरों, दानदाताओं और भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिनके अथक प्रयासों और सहयोग से यह मंदिर और यह प्राण प्रतिष्ठा संभव हो सकी मैं माँ शीतला से प्रार्थना करता हूँ कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बरसाएँ हमारे परिवारों को सुख, शांति और आरोग्य प्रदान करें और इस मंदिर को भक्ति और शांति का केंद्र बनाए रखें।

—————————————-

*स्काउटिंग अनुशासन से अपना कर्तव्य करना सिखाता है- तोखन साहू*

0

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बच्चों को सुनागरिक बनाने के साथ उन्हें आत्मविश्वास, आत्मरक्षा,स्वालंबन और देश,समाज सेवा के साथ स्काउटिंग अनुशासन से अपना कर्तव्य करना भी सिखाता है। उक्त उदगार छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित हिमालय वुड बैजएक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने व्यक्त की।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग गतिविधियां विभिन्न कार्यक्रम और शिवरों के माध्यम से गतिशील है, चाहे प्रशिक्षण शिविर हो, हाइक हो, एडवेंचर कैंप हो या राज्यपाल अवार्ड हो। जिला स्तर से राज्य स्तर तक और राष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिला है और बच्चे बढ़ चढ़ कर सहभागी होकर अवार्ड प्राप्त कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि इस शिविर में ऑनलाइन पंजीयन,प्रगतिपथ, स्काउटिंग में होने वाले नई शिक्षा नीति के तहत विषय, राज्य पुरस्कार की तकनीकी जानकारी, स्काउटर, गाइडर विकासात्मक जानकारी, आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी,जिला स्तर पर की समस्याओं को राज्य कार्यकारिणी में रखना आदि विषय पर चर्चा हुई।छत्तीसगढ़ राज्य के 32 जिला से 200 प्रमुख डिग्रीधारी हिमालय वुड बैज स्काउटर, गाइडर, प्रशिक्षक बिलासपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए हैं।
कार्यकम का संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त शैलेन्द्र मिश्रा और राज्य संगठन आयुक्त विजय यादव ने किया वही आभार जताया राज्य सचिव कैलाश सोनी ने।

*बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संदेश को जन- जन तक पहुंचाने भाजपा मना रही समरसता दिवस : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

0

*डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने सामाजिक समानता और समरसता के लिए जीवन भर संघर्ष किया : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*कांग्रेस ने जनता से 75 सालों तक सिर्फ अन्याय किया, अब न्याय यात्रा करने से पाप नहीं धुलेंगे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, डॉ भीमराव अंबेडकर हमारे संविधान निर्माता है। वे देश के पहले विधि मंत्री रहे हैं। और संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण विचार और सोच थी। बाबा साहेब देश से सामाजिक असमानता को दूर करना चाहते थे, वे सामाजिक समरसता का भाव लाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पूरा जीवन संघर्ष किया। श्री साव ने कहा कि, वास्तविक रूप से उनके विचार जन जन तक जाए, इस उद्देश्य के साथ भारतीय जनता पार्टी ने उनके जन्म जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मना रही है। भाजपा हमेशा उनकी जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाती आ रही है। ये हमारे पार्टी के अनिवार्य कार्यक्रमों में से एक है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने पांच साल राज्य की कानून व्यवस्था को बदहाल किया है। प्रदेश को अपराध का गढ़ बनाया है, इसलिए कानून व्यवस्था पर कांग्रेस को कुछ कहने का अधिकार नहीं है। श्री साव ने कहा कि, सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक बच्चे की मौत की दुखद खबर सामने आई, यह घटना परिवार के साथ हम सब के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें जिसने भी लापरवाही बरती है, इसकी जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

श्री साव ने कहा कि, हमारी सरकार ने औद्योगिक नीति में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई व्यवस्थाएं की है। सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। और उसी का हिस्सा होम स्टेट है। बस्तर के कुछ गांवों में इसकी व्यवस्था हुई है। इसे व्यापक पैमाने पर करने के लिए हमारी सरकार प्रयास कर रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा देश, समाज और लोगों के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस ने महिलाओं, युवाओं, संवर्ण वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं किसानों के साथ 75 साल तक केवल अन्याय किया है। इस वजह से कांग्रेस बार बार न्याय यात्रा करती हैं। न्याय यात्रा करने से उनके पाप धुलने वाले नहीं है।
…… ……

*राष्ट्रीय कवि संगम का राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न- प्रदेश सह महामंत्री देवेन्द्र परिहार हुए शामिल*

0

-छत्तीसगढ़ प्रांत कार्यशाला के माध्यम से तैयार करेगा नए कवि

-छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारी हुए सम्मिलित –

राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सातवीं बैठक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व और प्रभु श्रीरामराजा की पावन भूमि ओरछा (मध्य प्रदेश) में सम्पन्न हुआ । 12 और 13 अप्रैल 2025 को संपन्न हुए
छ ग प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा पश्चात संगठन हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।
प्रथम दिवस का शुभारंभ राकसं जगदीश मित्तल (राष्ट्रीय अध्यक्ष), अशोक कुमार बत्रा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), महेश कुमार शर्मा (महामंत्री), अर्जुन सिसोदिया, कमलेश मौर्य ‘मृदु’, रोशन कंसल, पी के आजाद, रसिक गुप्ता (राष्ट्रीय मंत्री) की गरिमामय उपस्थिति में मां वीणापाणी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।
तत्पश्चात मंच से राष्ट्रीय कवि संगम के जिला व खण्ड स्तर पर विस्तार करने की योजना पर चर्चा की गई । जिस राज्य के जिला स्तर पर राष्ट्रीय कवि संगम की इकाई का गठन नहीं हो पाया है, वहां के प्रादेशिक पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई कि इसका विस्तार करने की योजना करें । देश के प्रमुख देवालयों में कवि सम्मेलन करने की योजना पर काम करने की सहमति बनी। इसके माध्यम से लोगों में साहित्य और संस्कृति के प्रति जागरूकता बनाई जा सके । उपस्थित अतिथियों के द्वारा संभाग और जिला स्तर पर कवि गोष्ठियों के साथ ही साहित्यिक कार्यशाला करने की दिशा में चिंतन करने और आयोजन करने की सहमति बनी । कार्यशाला की योजना के संदर्भ में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा की साहित्यिक कार्यशाला का आयोजन हम छत्तीसगढ़ में अप्रैल माह से ही संभाग स्तर पर आरंभ करने जा रहे हैं और इसकी शुरुआत मुंगेली जिला से करने वाले हैं । साथ ही विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर समय-समय पर कवि सम्मेलन और काव्य गोष्ठी करके युवाओं को साहित्य की ओर जोड़ने की दिशा में काम करने की चर्चा की गई ।
प्रथम दिवस भोजन पश्चात सभी कवि और पदाधिकारी श्री रामराजा मंदिर की आरती में सम्मिलित हुए और क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद ने 11 महीना गुप्त जीवन बिताया था उस पवित्र आश्रम स्थल का दर्शन किया ।
प्रथम दिवस रात्रि कालीन सत्र में उपस्थित सभी कवियों के द्वारा काव्यपाठ आयोजित किया गया । जिसमें देशभर से उपस्थित कवियों ने अपनी प्रतिनिधि कविता का पाठ किया ।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दूसरे दिन प्रथम सत्र में साहित्यिक काव्य संग्रह प्रकाशन, मीडिया का प्रभाव आदि विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । छत्तीसगढ़ प्रांत की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्रीमती उर्मिला देवी ‘उर्मी’, प्रदेश सह महामंत्री देवेन्द्र परिहार सम्मिलित हुए । राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा लिए गए निर्णय को प्रादेशिक स्तर पर कार्यान्वित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ अब तेजी से कार्य करेगा । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि सुमित ओरछा ने किया । कवि सुमित ओरछा के द्वारा आयोजन के लिए बहुत ही शानदार व्यवस्था किया गया था । जिसकी प्रशंसा राष्ट्रीय पदाधिकारीयों के अलावा देश पर से उपस्थित सभी कवियों ने भी किया । इस बैठक में राकसं के देश के लगभग 15 प्रदेश से 100 महत्वपूर्ण पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।

*उप-मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी भाजपा कार्यालय में आयोजित सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में सम्मिलित हुए*

0

*भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, कार्यकर्ताओं की बदौलत आज केंद्र और राज्यों में सरकार है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*डिप्टी सीएम अरुण साव ने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार और साय सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर- घर पहुंचाने का आग्रह किया*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव सोमवार को लोरमी पार्टी कार्यालय में आयोजित सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुए। इस सम्मेलन में श्री साव ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्पित किया एवं उनमें एक नई ऊर्जा और जोश का संचार गया।

गौरतलब है कि, इस सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं 400 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्री साव ने कहा कि, पार्टी की विचारधारा, मोदी सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आह्नान किया।

उप-मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। आने वाले समय में लोरमी विधानसभा में भाजपा को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य आप जैसे सक्रिय कार्यकर्ता ही करेंगे। बता दें कि सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

श्री साव ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की सभी गतिविधि को सरल ऐप में अपलोड करने का आग्रह किया। साथ ही प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने और उस पर चर्चा करने की बात कही। और इसकी फोटो एप में अपलोड करने का आग्रह किया।
….. ……

*पुलिस का ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पर तगडा ’’प्रहार*‘

0

* पुलिस का ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पर तगडा ’’प्रहार‘‘

🚨 *सट्टा की रकम वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

🚨 *आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल ,सट्टा वसूली की रकम 150320 रुपए तथा रकम लेनदेन संबंधी रजिस्टर जप्त

*
🚨 *बड़े खाईवालो की पता तलाश जारी

नाम आरोपी 1. योगेश बोधवानी पिता उत्तम चंद बोधवानी उम्र 25 साल पता शनिचरी बाजार बाल्मीकि चौक थारवानी नमकीन दुकान के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह भापुसे द्वारा जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् सटोरियो को पकडने के आदेश परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा भापुसे के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक अभय सिंह बैस द्वारा टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे मजबूत मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि तितली चौक के पास योगेश बोधवानी नामक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच चेन्नई सुपर किंग्स तथा लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले खाईवालों की रकम वसूली हेतु आया है जो सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी का पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम योगेश बोधवानी पिता उत्तम चंद बोधवानी उम्र 25 साल पता शनिचरी बाजार बाल्मीकि चौक थारवानी नमकीन दुकान के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर बताया तथा जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल ,सट्टा वसूली की रकम 150320 रुपए तथा रकम लेनदेन संबंधी रजिस्टर जप्त किया गया है आरोपी से बड़े खाईवालों का नाम और मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया है जिनकी पता तलाश अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

*बिल्डर एवं डेवलपर श्री गणेश होम्स के द्वारा श्री महादेव शंकर जी की मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,,,,,*

0

बिलासपुर = बिलासपुर जिले के बिल्डर एवं डेवलपर श्री गणेश होम्स के द्वारा श्री महादेव शंकर जी की मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम का आयोजन एकदंता निवास उसलापुर हाफ़ा रोड में स्थित कालोनी में किया गया, जिसमें श्री गणेश होम्स के डायरेक्टर श्री शिवराज सिंह उनकी पत्नी आराधना सिंह ने श्री शंकर जी की मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा पूजा की गई, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए कार्यक्रम के मुख्य आचार्य श्री शिवम महराज मौहवामढवा मुंगेली वाले ने पूजा की कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के हजारों ग्रामवासियों/कालोनीवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया गया।
कार्यक्रम में पद्मराज सिंह, ऋषिराज सिंह, नितेश जैसवाल, राहुल ,विकास,रितेश,अखिलेश,हितेश कश्यप,प्रशांत कश्यप,निलेश जैसवाल, प्रविंजय सिंह व कन्नौजिया क्षत्रिय समाज बिलासपुर के मीडिया प्रभारी अक्षत सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*चोरी के तीन मामलों में – चार आरोपी गिरफ्तार*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में, थाना सिविल लाइन क्षेत्र में घटित तीन गंभीर चोरी के मामलों का खुलासा किया गया है।

सायबर सेल कोरबा एवं थाना सिविल लाइन-रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

घटनाएं व अपराध क्रमांक:

1. अपराध क्रमांक 139/2025

2. अपराध क्रमांक 163/2025

3. अपराध क्रमांक 179/2025
धारा: 331(4), 305(ए), 111, 317(4) भारतीय न्याय संहिता

 

गिरफ्तार आरोपी:

1. नितेश साहू पिता राजू साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी – सारी रामनगर मुड़ापार, चौकी मानिकपुर, जिला कोरबा

2. ललित भोई पिता रोहित कुमार भोई, उम्र 18 वर्ष, निवासी – बुधवार, जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने, चौकी मानिकपुर, कोरबा

3. निखिल सोनी पिता बजरंग सोनी, उम्र 29 वर्ष, निवासी – अग्रसेन चौक, कोरबा

4. अनिल काले पिता अप्पासो काले, उम्र 42 वर्ष, निवासी – सेकंड, रामसागरपारा, कोरबा

 

बरामदगी:
चारों आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान जब्त किए गए हैं।

कोरबा पुलिस द्वारा इन मामलों में समयबद्ध एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

*विधि से संघर्षरत बालक द्वारा युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का गंभीर मामला दर्ज*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – दिनांक 01.04.2025 को पुलिस चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन अंतर्गत एक 19 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि युवती का संपर्क एक विधि से संघर्षरत बालक से था, जिससे वह नियमित रूप से वीडियो कॉल, संदेशों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद करती थी।

घटना वाले दिन दोनों के मध्य विवाद हुआ, जिसके पश्चात मृतका ने उक्त बालक को आत्महत्या की मंशा जताई और तत्पश्चात फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सायबर सेल की तकनीकी जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बालक द्वारा लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था एवं वह आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहा था।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए परिजनों की शिकायत एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अपराध क्रमांक 170/2025, धारा 108 भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 10.04.2025 को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी बालक ने अपने कृत्य को स्वीकार किया, जिसके उपरांत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड, कोरबा के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे किशोरों के मोबाइल एवं इंटरनेट उपयोग पर सतत निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय रहते आवश्यक कदम उठाया जा सके।