Home Blog Page 431

*रणवीरपुर में भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पद्मश्री अनुज शर्मा और आरूग बैंड की प्रस्तुती में झूमे भक्त*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सोमवार को ग्राम रणवीरपुर में शीतला माता प्राचीन मूर्ति के नूतन मंदिर प्रतिस्थापना के अवसर पर पद्मश्री अनुज शर्मा एवं आरूग बैंड द्वारा भव्य भजन संध्या के आयोजन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं और ग्रामवासियों के साथ भजन संध्या में मातारानी के भक्तिमय गीतों का रसपान किया इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालुगण ने भजन संध्या में सहभागिता निभाई और माँ शीतला के नूतन मंदिर में दर्शन भी किये ग्राम सेमरहा के बच्चों ने भी मंदिर में दर्शन कर भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक भक्ति गीत की प्रस्तुती भी दी इस अवसर पर राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय जी ने भी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित कर बधाई व शुभकामनाएं दी इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि मातारानी की भक्ति से ओतप्रोत, श्रद्धा और ऊर्जा से परिपूर्ण इस संध्या ने सम्पूर्ण वातावरण को दिव्यता से आलोकित कर दिया भाव-विभोर कर देने वाले भजनों ने मन को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई इस अवसर पर उन्होंने माँ शीतला के चरणों में नमन करते हुए जनकल्याण और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की उन्होंने कहा कि भजन संध्या एक आध्यात्मिक आयोजन है जिसमें भक्ति भजनों और गीतों के माध्यम से ईश्वर की भक्ति की जाती है ऐसे आयोजन आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है यह आध्यात्मिक उन्नति का आधार है भजन संध्या में भक्ति भजनों और कीर्तन के माध्यम से व्यक्ति ईश्वर के साथ गहरा संबंध स्थापित करता है। यह मन को शांति प्रदान करता है और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाता है उन्होंने आगे कहा कि भक्ति भजन हमें मानसिक शांति प्रदान करता है भजनों की मधुर धुनें और भक्ति भाव तनाव को कम करते हैं यह ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है वहीं यह सामाजिक एकता का भी प्रतीक है जिसमें लोग एक साथ आते हैं जिससे समुदाय में एकता और भाईचारा बढ़ता है यह सामाजिक बंधनों को मजबूत करता है यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम है इसमें पारंपरिक भजनों और संगीत के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर का प्रसार होता है इसके साथ ही हमें नैतिक प्रेरणा, करुणा और सत्य के संदेश देते हैं जो लोगों को अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करते हैं मातारानी के जगराते और भजन भगवान के प्रति हमारी प्रगाढ़ आस्था, विश्वास एवं भक्तिभावना का प्रेरणापुंज है जो हमारे व्यवहार एवं विचार में सकारात्मक प्रेरणा तथा उर्जा का संचार करता है मैं इस भजन संध्या में पधारे समस्त क्षेत्रवासियों जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों एवं भक्तों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ जिनकी सामूहिक सहभागिता से नूतन मंदिर में माँ शीतला की प्राचीन मूर्ति की प्रतिस्थापना और भजन संध्या का भव्य आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

—————————————-

,*,,प्रो सुशील कुमार जांगड़े को मिली पीएचडी की उपाधि*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/लोरमी राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में पदस्थ श्री सुशील कुमार जांगड़े सहायक प्राध्यापक इतिहास को अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा
” कोरिया रियासत के संदर्भ में डॉ रामचंद्र सिंहदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का योगदान ” विषय पर डॉक्टर आफ फिलासफी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉक्टर शशि कला सिन्हा , सहायक प्राध्यापक इतिहास, शासकीय माता शबरी नवीन कन्या महाविद्यालय बिलासपुर के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया है। उन्होंने शोध कार्य का श्रेय अपने माता-पिता, पत्नी श्रीमती वर्षा जांगड़े एवं महाविद्यालय के स्टाफ को दिया।प्रो.एन एस परस्ते, प्रो.डॉ.एच एस राज, प्रो.डॉ.नरेंद्र सलूजा, प्रो.डॉ.आर एस साहू, प्रो. श्रीमती निधि सिंह, श्री पी पी लाठिया, श्री आर.के.श्रीवास्तव, प्रो.हेमा आर टंडन,प्रो.महेंद्र पात्रे,प्रो.विवेक साहू,डॉ.अर्चना भास्कर, डॉ.गंगा गुप्ता, प्रो.अमित निषाद, प्रो.मनीष कश्यप, प्रो.गुरुदेव निषाद, प्रो.श्रेया श्रीवास्तव, प्रो.सुषमा डहरिया,श्री एन आर जायसवाल,श्री पूर्णेश जायसवाल, श्री गंगाराम जायसवाल, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, श्री अविनाश निर्मलकर, श्री प्रताप भानु शर्मा, श्री भागबली जायसवाल,श्री शिवकुमार यादव, श्री मुकेश यादव, श्री सुबुद्धि यादव, श्री जितेंद्र दुबे, श्री उमाशंकर राजपूत, श्री नरेंद्र ध्रुव आदि और महाविद्यालय परिवार के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

*बिलासा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवारी एफ में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया ।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:– बिलासा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवारी एफ में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया ।
इस दौरान डॉ भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व,उनके कार्य भारतीय संविधान निर्माण में उनके योगदान के बारे में चर्चा किया गया
कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्था के डायरेक्टर श्री डीपी साहू सर,श्री वीरेंद्र गंधर्व सर,प्रहलाद साकत, सोनुराम साहू,अश्वनी साहू,गंगाराम साहू,सेन,श्रीमती दुखीया ध्रुव,मोनिका साकत ,प्रीति जांगड़े, प्रीति प्रजापति,दिलेश्वरी पटेल मौजूद थी।

* नौकरी के नाम पर ₹3.5 लाख की ठगी, पिता-पुत्र पर केस दर्ज — जूटमिल पुलिस ने एक आरोपी को भेजा रिमांड पर*

0

रायगढ़ । जूटमिल पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में ठगी की कुल राशि ₹3.5 लाख बताई गई है, जिसमें आरोपी ने पीड़ित युवक से एनटीपीसी लारा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम ऐंठी थी।
थाना जूटमिल के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को शिकायतकर्ता झलमला निवासी कर्मवीर सिंह द्वारा की गई शिकायत जांच के लिए प्राप्त हुई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि ग्राम महलोई थाना पुसौर निवासी सुदामा प्रधान और उसके पिता ने एनटीपीसी लारा में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे ₹2.75 लाख ऑनलाइन (फोन पे के माध्यम से) और ₹75 हजार नकद वसूले हैं।
शिकायत पर की गई जांच में जूटमिल पुलिस ने ठोस साक्ष्य जुटाए, जिसमें सुदामा प्रधान और उसके पिता भरत प्रधान द्वारा संगठित रूप से कुल ₹3.5 लाख की ठगी की पुष्टि हुई। जांच पूरी होने पर कल थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 126/2025 धारा 420, 120-बी भादंवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस टीम द्वारा दबिश देने पर आरोपी भरत प्रधान को हिरासत में ले लिया गया, जबकि उसका बेटा सुदामा फरार है।
पुलिस पूछताछ में भरत प्रधान ने कबूल किया कि दो साल पहले उसने अपने बेटे सुदामा के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक पीड़ित कर्मवीर सिंह से नौकरी दिलाने के नाम पर राशि वसूली थी, जिसे उन्होंने जमीन और मकान में खर्च कर दिया। आरोपी भरत प्रधान, उम्र 55 वर्ष, पिता स्व. उदेराम प्रधान, निवासी महलोई थाना पुसौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
फरार आरोपी सुदामा प्रधान की तलाश में जूटमिल पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।

*मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, ग्राम जमकोर का किया औचक निरीक्षण*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली, — जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडे ने आज ग्राम जमकोर स्थित जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कोर्स जैसे सिलाई मशीन ऑपरेटर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, सेल्फ-एम्प्लॉयड टेलर तथा जल वितरण संचालक (मल्टी स्किल) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी तथा उन्हें आगे रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसरों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा है कि युवाओं को सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने “सुशासन त्यौहार” के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित ऑनलाइन पंजीकरण हेतु उपस्थित ऑपरेटरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी निशि देवांगन भी मौजूद रहीं।

*भाजपा द्वारा चलाए जा रहे संगठन पखवाड़ा के तहत अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली / भाजपा द्वारा चलाए जा रहे संगठन पखवाड़ा के तहत अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें विधायक पुन्नूलाल मोहले ने उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

जिला भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की अध्यक्षता में आहूत की गई। इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गठन के पश्चात भारतीय राजनीति में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। 2014 में लोकसभा चुनाव के पूर्व ही भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद का प्रत्याशी बनाया इसके पश्चात हुए चुनाव में पहली बार सोशल मीडिया का जमकर उपयोग हुआ जिससे युवाओं को जोड़ने में सफलता मिली। इससे पूर्व परम्परागत तरीके से चुनाव प्रचार होता था। भाजपा के सत्ता में आने के बाद
तुष्टिकरण की राजनीति पर प्रहार हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा के स्थापना दिवस 6 से लेकर 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम चलाए गए है। इसी कड़ी में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित कर कार्यकर्ताओं को भाजपा की संगठनात्मक यात्रा और उपलब्धियों से परिचय कराया। उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओ के त्याग व बलिदान के पश्चात आज हमारी पार्टी इस जगह पर पहुंची है। ये कार्यकर्ताओं की ही ताकत है कि आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में तेजी से और गुणवत्ता पूर्ण विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश को विकास के नए आयाम पर पहुंचाया गया है। देश निरन्तर प्रगति कर रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है हमारे नेताओं ने हमेशा कहा है कि देश पहले उसके बाद पार्टी और हम हैं। भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 70 वर्षो से अटके विभिन्न विकास कार्यों को गति दी है, धारा 370 का हटना, श्रीराम मंदिर निर्माण, तीन तलाक कानून, वक्फ कानून में सकारात्मक संशोधन, सहित अनेक कार्य किए गए हैं जिससे भारत का मान सम्मान पूरे विश्व मे बढ़ा है। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र वैष्णव,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, मानिकलाल सोनवानी,शिवकुमार बंजारा ने भी संबोधित किया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक ने तथा आभार ताराचंद टंडन ने किया। इस दौरान जिला संगठन की ओर से जिला कार्यालय के दायित्वों के लिए नामों की घोषणा की गई जिसके अनुसार कोटूमल दादवानी को जिला कार्यालय मंत्री का दायित्व दिया गया है। ज्ञातव्य है श्री दादवानी 2012 से जिला भाजपा के कार्यालय मंत्री का कार्य कर रहें हैं। इसी तरह कार्यालय सहायक एवं ऑपरेटर सचिन यादव,सूचना सहायक के रूप में डोमन दीक्षित व अंनत देवांगन को जिम्मेदारी दी गई है।
सम्मेलन में मानस प्रताप सिंह,कृष्णकुमार तिवारी,लोकनाथ सिंह,प्रद्युम्न तिवारी,नरेश पटेल,मानस सिंह बैस,पदमनी मोहले,विनय पाण्डेय,पंकज सिंह,मिट्ठूलाल यादव,सोम वैष्णव,शंकर सिंह,राजीव श्रीवास,राकेश, सुखचंद साहू,नागेश्वर जायसवाल, रामशरण यादव,कोटूमल दादवानी,जगमोहन मिरी,राजेश्वर टंडन,अनिल पात्रे,सरस्वती सोनी,चंद्रकली पात्रे,अंजना जायसवाल, स्वेता सोनी,संतोषी ठाकुर,खोरबहरीन साहू आदि मुंगेली नगर एवं ग्रामीण मण्डल,सेतगंगा मण्डल,जरहागांव मण्डल, लौदा मण्डल के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

*हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपी अविनाश शर्मा को मुंगेली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार करीबन तीन वर्ष से चल रहा था फरार।*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे हत्या के प्रयास के प्रकरण में वर्ष 2022 से फरार आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता ।*

➡️ *थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे धारा 173 (8) जा. फौ. के तहत विवेचना जारी कर आरोपी अविनाश शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली प्रार्थी हमीद खान निवासी दाऊपारा मुंगेली के द्वारा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.05.2022 के रात्रि करीबन 09.30 बजे घर से दुकान आते समय उसके पुत्र समीर एवं शमीद खान को मुंगेली के लक्की पाठक अपने साथी महेश साहू, अविनाश शर्मा एवं सानो उर्फ सुमित पतरंस के साथ मिलकर चाकू एवं लोहे के राड तथा हाथ मुक्का से मारपीट कर चोंट पहुंचाये है एवं उसके दोनों पुत्र गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है कि रिपोर्ट पर प्रथम दृष्ट्या धारा 294,323,324,506,34 भा.द.स. का होना पाये जाने से धारा सदर का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दरम्यान घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार किया गया प्रार्थी एवं गवाहों तथा दोनो आहतो का कथन लिया गया, आहत के मुलाहिजा रिपोर्ट के आधार पर एवं आरोपियों के द्वारा हत्या करने के नियत से मारपीट करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 307 भादस जोड़ी गई। विवेचना दौरान आरोपी लक्की उर्फ अवि पाठकं के अपराध में प्रयुक्त चाकू तथा आरोपी महेश साहू से लोहे का राड मेमोरेण्डम कथन/निशादेही मे जप्त कर आरोपी लक्की उर्फ अवि पाठक, महेश साहू तथा सानो उर्फ सुमित पत्तरस को दिनांक समय सदर पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया, प्रकरण में आरोपीगण लक्की उर्फ अवि पाठक, महेश साहू, सोमू उर्फ सूमित पतरस को गिरफ्तार कर पूर्व में माननीय न्यायालय पेश किया गया है, गिर. आरोपीगण के विरूध अभियोग पत्र दिनांक 21.8.2022 को तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

प्रकरण के फरार आरोपी आरोपी अविनाश शर्मा पिता ओकार शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी हीरालाल वार्ड मुंगेली जिला-मुंगेली के विरूद्ध धारा 173 (8) जा. फौ. के तहत विवेचना जारी रखा गया, वर्ष 2022 से फरार आरोपी अविनाश शर्मा की लगातार पतासाजी की जा रही थी, दिनांक 14.04.2025 को मुखबीर सूचना पर आरोपी अविनाश शर्मा को शराब भट्ठी घुठेरा नवागांव रोड मुंगेली के पास से हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जो घटना दिनांक को घटना कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में उपनिरी. गिरजाशंकर यादव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, सउनि मधुकर रात्रे, आर. योगेश यादव, विकास ठाकुर, अजय चन्द्राकर, मनोज टण्डन, रवि श्रीवास की अहम भुमिका रही।

*जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा डॉ अम्बेडकर जयंती मनाई गई,विधायक पुन्नूलाल मोहले की उपस्थिति में अजा मोर्चा ने जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर जनपद पंचायत कार्यालय मुंगेली पहुँच कर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर विधायक पुन्नूलाल मोहले व जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार बंजारा,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा शैलेश पाठक, गिरीश शुक्ला,राजेन्द्र वैष्णव,मानिकलाल सोनवानी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे आदि के नारे लगाए। इसके पश्चात बाईक रैली जनपद पंचायत परिसर करही से प्रारंभ हो कर मुख्य मार्ग दाऊपारा,पुलपारा होते हुए अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय पहुँची। यहां पूजा अर्चना पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक पुन्नूलाल मोहले ने डॉ अंबेडकर के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके संघर्षों से सीख लेने की अपील की। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार बंजारा ने डॉ अंबेडकर के जीवन चरित्र पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए उन्हें महामानव की संज्ञा दी व श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी व पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने भी संबोधित करते बाबा साहब के बताए मार्ग में चलने की अपील की। इस अवसर पर विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले,जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमार बंजारा,मानिकलाल सोनवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने बाबा साहब डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला व उनसे सीख लेने की अपील की।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा इस अवसर मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों जिनमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय एवं उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों का तथा जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष रामकमल सिंह व उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता पदमिनी मोहले तथा जनपद सदस्यों व ग्राम पंचायतों के सरपंचों, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षदों के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ एवं समाज सेवी कार्यकर्ताओं का सम्मान पुष्पहार गमछा व प्रशस्ति पत्र देकर अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक ने एवं आभार जनपद सदस्य ताराचंद टंडन ने किया। इस अवसर पर सभी मंडलों से पहुँचे अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*सदा ज्योति वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली सदा ज्योति वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली के पदाधिकारियों द्वारा अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। दुर्ग जिले की छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या से आहत होकर सदा ज्योति वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा तिवारी महोदया से निवेदन किया कि अपराधी को फांसी की सजा दी जाए। वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली है, सरकार को ऐसे मामलों में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलानीं चाहिए।

वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष आराधना तिवारी, सचिव कल्पना मिश्रा के नेतृत्व एकजुट पदाधिकारियों व सदस्यों ने छह वर्षीय बालिका का दुष्कर्म व हत्या के मामले को प्रमुखता से उठाया।

सचिव कल्पना मिश्रा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सभ्य समाज को कलंकित करने वाली हैं। सभी सदस्यों ने कहा कि सरकार को घटना के दोषियों को फांसी की सजा देनी होगी। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष आराधना तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव कल्पना मिश्रा, सहसचिव रश्मि तिवारी, संयोजिका मंजुला शर्मा, पार्षद निधि पौराणिक, अजय तिवारी समेत दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

*बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आवासीय विद्यालय में दो सत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेलीः– डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आवासीय विद्यालय में दो सत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई एवं विभिन्न प्रकार की आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण एनआइटी रायपुर के वरिष्ठ प्रो.डॉ. एस.डी.पाटले के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर एवं श्रीमती अंजना पाटले उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम अतिथियों ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात दैनिक प्रार्थना एवं संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन श्रीमती अंजना पाटले द्वारा कराया गया। वार्षिक प्रतिवेदन का पठन एवं परीक्षा परिणाम की घोषणा प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर ने की। अंग्रेजी माध्यम शिशु विभाग नर्सरी कु. तमन्ना, केजीवन कु.भावना जांगड़े, केजीटू कु. सनाया घृतलहरे, प्राथमिक विभाग पहली कु. आराध्या एवं विभव, दूसरी कु. लता साहू, तीसरी कु. निहारिका, चौंथी विवेक नेताम एवं हिन्दी माध्यम प्राथमिक विभाग पहली नमीत साहू, दूसरी कु. रितु, तीसरी अदिति कुर्रे, चौंथी कु. श्रुति घृतलहरे, पूर्व माध्य.विभाग छठवीं पूनम, सातवीं विश्वजीत, माध्यमिक एवं उच्च. माध्य. विभाग नवमीं कु. भावना साहू 93 तथा ग्यारहवीं में रक्षा साहू ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने-अपने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उपरोक्त छात्रों को अतिथियों द्वारा मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्रीमती अंजना पाटले ने कहा कि मैं संस्था को प्रारंभ से जानती हूं संस्था द्वारा भाषा विकास एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयासरत है। प्रोफेसर डॉ. एस.डी.पाटले ने सबसे पहले कोचिंग के छात्रों के लिए जेईई की तैयारी संबंधी विभिन्न प्रकाशकों के भौतिक, रसायन एवं गणित की लगभग 50 किताबें लाईब्रेरी के लिए निःशुल्क भेंट किया। उन्होंने अंबेडकर जयंती की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि लक्ष्य तय कर एवं प्राप्ति के लिए बौद्धिक क्षमता के साथ मेहनत करने वाले छात्रों को सफलता निश्चित रूप से मिलती है। एक ही किताब को बार-बार पढ़ें और समझ के साथ प्रश्न बनाकर उत्तर ढूंढे। समझ न आने पर पढ़ाने वाले शिक्षकों से अधिक से अधिक प्रश्न पूछें ताकि वे उस यूनिट की गंभीरता से तैयारी कर कक्षा कक्ष में बेहतर ढंग से समझा सके। विचलित होने की आवश्यकता नहीं है।

विषय की गहराई को समझने के लिए श्रम और समय का प्रबंधन आवश्यक है। गरीबी-अमीरी का भेद न कर अपने न्यूनतम उपलब्ध सुविधाओं के साथ तैयारी करें। जीवन में शार्टकट न अपनायें। अधिक सुविधा और विचलन की स्थिति में सफलता पर संशय हो सकती है। मैं इस संस्थान में आकर संस्था द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों से बहुत प्रभावित हुआ। जिस एनआईटी में पढ़ाता हूं वहां इस संस्थान से बच्चे जा रहे हैं यह बहुत बड़ी बात है। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के इस सोंच के प्रति मैं धन्यवाद एवं बधाई देता हूं सच में यहां आकर बाबा साहब के जयंती मनाना मेरे लिए आज सफल हुआ। एच.आर.भास्कर ने कहा कि हमारे पदाधिकारियों के सोंच, त्याग एवं समर्पण तथा सहयोग से ही जेईई, नीट जैसे विषय की कोचिंग दे पा रहे हैं। आप जैसे विषय के ज्ञाता व्यक्तियों के आगमन से संस्था के बच्चों एवं उनके अभिभावकों के मन में नये विचार क्रांति की शुरूवात होती है ऐसे आयोजन से सभी को एक दिशा मिलती है। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर ने छात्रों को बधाई दी। बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विषम परिस्थिति में भी पढ़-लिखकर उन्होंने उच्च शिक्षा अर्जित की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के कारण ही उन्हें स्वतंत्र भारत का संविधान बनाने का अवसर मिला। हमें उनसे प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम करते हुए अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए लग जाना चाहिए। अब समय सोने का नहीं जगने का है। सफलता अमीरी-गरीबी से नहीं मिलती कठिन परिश्रम कर सफलता अर्जित की जा सकती है। उनकी जीवनी का अध्ययन अवश्य करें। ऐसे महामानव एवं उनके कृतत्व को नमन करते हैं और उनको पाकर हम और हमारा देश आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। द्वितीय सत्र में संस्थान के वार्षिक साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गतवर्ष में किये गये वास्तविक आय-व्यय को पारित कर आगामी वर्ष के लिये अनुमानित बजट एवं वार्षिक कलेण्डर का अनुमोदन किया गया तथा आगामी त्रैवार्षिक प्रबंधकारिणी समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें संरक्षक के रूप में क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले, पुनदास गोवर्धन, सुखनंदन घुमसरे, मोहितराम धिरी, शिवकुमार केशकर, इंजी. एस.के.बंजारा, के.आर.ओगरे तथा अध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, उपाध्यक्ष एस.पी.कौशिक सचिव एच.आर.भास्कर, कोषाध्यक्ष योगकुमार पाटले एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शत्रुहन कान्त, ध्रुवकुमार मारखण्डे, राजेश कुमार एवं जगदीश कांत का चयन किया गया। इस अवसर पर जेईई-नीट एवं बी.एस.सी.नर्सिंग क्रैश कोर्स कोचिंग एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावकगण तथा संस्थान के सदस्य एवं पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों, अभिभावकों के प्रति आभार प्रदर्शन विद्यालय के उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे ने किया।