Home Blog Page 430

*विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, जल आवर्धन घोटाला एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों की जांच और पट्टा वितरण हेतु लाभार्थियों को चिन्हांकित करने दिए निर्देश*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- गुरुवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में चल रहे विकास कार्य, अधोसंरचना निर्माण एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए इस दौरान भावना बोहरा ने पूर्ववर्ती सरकार के दौरान 3 करोड़ रुपए के जल आवर्धन घोटाला एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों की जांच करने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं पात्र हितग्राहियों को जमीन का पट्टा आवंटन बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने, प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन पर अवैध कब्जों को हटाने वर्तमान में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं तय समय सीमा पर कार्य को पूर्ण करने अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यालय में उपस्थिति स्कूलों का उन्नयन और मॉडल स्कूल तथा विद्यालयों में सेनेटरी पैड की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें जल्द पूरा करने की बात कही भावना बोहरा ने कहा कि जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाना और विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है पांडातराई की जनता से हमने जो वादा किया है और नगर की समृद्धि के लिए हमने जो संकल्प किये हैं उसे पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं आज समीक्षा बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण विषयों और विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा के दौरान मैनें कई सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए हैं जिससे नगरवासियों की सुविधा सुनिश्चित होगी वहीं विकास कार्यों में तेजी से यहां की जनता को लाभ मिलेगा पूर्ववर्ती सरकार के दौरान नगर पंचायत पांडातराई में हुए लगभग 3 करोड़ रुपए के जल आवर्धन घोटाले एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों की जांच के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ताकि जनता के पैसों का दुरूपयोग करने वालों को सजा मिल सके ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार का उद्देश्य एवं लक्ष्य स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार को समाप्त कर विकास कार्यों को गति देना जिससे नगरवासियों को सुविधा और योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी उन्नति के साथ हमारे पंडरिया विधानसभा एवं प्रदेश की प्रगति भी सुनिश्चित हो सके सुशासन के संकल्प के साथ हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर काम कर रही है और जो भी व्यक्ति अपने निजी लाभ के लिए जनता के पैसों का दुरूपयोग एवं भ्रष्टाचार करेगा उन्हें बक्शा नहीं जाएगा उन्होंने बताया की बैठक में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाना स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण, नगर में मॉडल स्कूल के निर्माण शासकीय अधिकारियों की तय समय पर कार्यालय में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बायो मैट्रिक अटेंडेंस, अगले माह के अंत तक पात्र लोगों को चिन्हांकित कर जमीन का पट्टा वितरण करने गर्मी को देखते हुए बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने स्कूलों में सेनेटरी पैड की व्यवस्था एवं वर्तमान में नगर में हो रहे विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण को गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा करने जैसे जनहित के विषयों पर चर्चा कर इस दिशा में कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं हमें पूरा विश्वास है कि सुशासन की सरकार में हम इन सभी विकास कार्यों एवं जनकल्याण के कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा करेंगे।जबसे प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनी है विकास कार्यों में तेजी आई है जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और अधोसंरचना निर्माण, व्यावसायिक गतिविधयों को बढ़ावा किसानों और महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यालयों का उन्नयन और मूलभूत सुविधाओं का निरन्तर विस्तार सुनिश्चित हो रहा है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है भावना बोहरा ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से महज 15 महीनों के भीतर नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों अधोसंरचन निर्माण हेतु 21 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है और कार्य प्रगति पर हैं आज नगर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पांडातराई बायपास के लिए 8 करोड़ रुपए, पांडातराई नगर से फास्टरपुर मार्ग के निर्माण हेतु 15 करोड़ रुपए पोंड़ी-पांडातराई-पंडरिया मार्ग में (एन. एच. 130 ए) हॉफ नदी पर उच्च्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है आज नगर में प्रयाप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट, नगर के प्रमुख चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण,तालाबों का सौन्दर्यीकरण, विद्यालयों का छात्रों के लिए सुविधाओं का विस्तार, सीसी रोड एवं नाली निर्माण, पर्याप्त पेयजल एवं बिजली की आपूर्ति सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम शेड निर्माण जैसे करई विकास कार्य एवं परियोजनाएं आकार ले रहीं है उन्होंने कहा कि पांडातराई नगर की लगभग 2100 महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है लगभग 1600 परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ मिला है लगभग 2300 परिवारों को राशनकार्ड लगभग 2700 लोगों को आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख तक निःशुल्क उपचार मिल रहा है लगभग 700 किसनों को दो वर्ष का बकाया धान बोनस मिला है लगभग 1000 किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई है इन सभी योजनाओं और विकास कार्यों से ही आज हमारा नगर पंचायत पांडातराई विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है और जनता को भी आर्थिक एवं सुविधाओं का लाभ मिल रहा है जिसके प्रति हम कृतसंकल्पित हैं इस अवसर पर बैठक में नगर पंचायत पांडातराई की अध्यक्ष सरिता सोनी उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर सभी वार्ड के पार्षद एवं सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

—————————————-

*ट्रैक्टर से महिला को कुचलने वाला आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार*

0

*शराब के नशे में बिना हेड लाइट जलाये चला रहा था ट्रैक्टर*

*ग़ैर इरादतन हत्या के तहत हुआ अपराध पंजीबद्ध*
नाम आरोपी-

1- राजू बैगा (सोनवानी) पिता अमोल सिंह बैगा उम्र 36 वर्ष निवासी बहेरामुड़ा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.04.2025 को प्रार्थिया कलाबाई पोर्ते निवासी बरभाठा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रैक्टर क्र CG 10 W 4129 के चालक राजू बैगा (सोनवानी ) अपने ट्रैक्टर को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर तिल बाई को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मौके पर तिल बाई पोर्ते की मृत्यु हो गई, प्रार्थीया की रिपोर्ट पर मर्ग क 00/35 धारा 194 बीएनएसएस व अप क्र 358/25 धारा 105 BNS का अपराध पंजीबद्ध विवेचना कार्यवाही में लिया गया । मामले के सम्बन्ध मे तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराकर श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में आरोपी राजू बैगा (सोनवानी ) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जो शराब के नशे में बिना हेड लाइट जलाये ट्रैक्टर चला कर घटना कारित करना जुर्म स्वीकार किया। डॉक्टरी मुलाहिजा में भी शराब सेवन करने की पुष्टि हुई मामले के संपूर्ण जांच विवेचना पर धारा सदर 105 BNSS व मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी राजू बैगा पिता अमोल सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी बहेरामुड़ा चौकी बेलगहना को आज दिनांक 17.04.2025 को गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा भेजा गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही मे चौकी बेलगहना प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेंडे , ASI मोतीलाल सूर्यवंशी, आर ईश्वर नेताम, कौशल बिंझवार, अंकित जायसवाल, विजेंद्र कोल की सराहनीय भूमिका रही।

*झोलाछाप डाक्टर को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*चिकित्सा उपचार पात्रता न होने पर भी गलत ईलाज करने से हुई थी दो बच्चों की मौत*
धारा 105 BNS

नाम आरोपी

1- दीपक गुप्ता उर्फ़ चिंटू गुप्ता पिता केदारनाथ गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी टेंगनमाडा करवा चौकी बेलगहना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.07.2024 को प्रार्थी जब्बार अली निवासी करवा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.07.2024 को ग्राम टेंगनमाडा के झोलाछाप डाक्टर चिंटू गुप्ता के द्वारा गलत ईलाज से प्रार्थी के दोनों पुत्र इरफ़ान अली उम्र 13 वर्ष व इमरान अली उम्र 14 वर्ष की मृत्यु हो गई हैं उपरोक्त सूचना पर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर जाँच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया मर्ग जाँच के दौरान FSL रिपोर्ट, हिस्टोपैथोलीजिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर सम्पूर्ण जाँच पर आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ़ चिंटू गुप्ता के द्वारा बिना वैध चिकित्सा लाइसेंस के ईलाज करने से बच्चों की मौत होने से आरोपी के विरुद्ध धारा 105 BNS अपराध धारा सदर अपराध घटित करना पाए जाने पर दिनांक 16.04.2025 को धारा 105 BNS कायम कर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया, जिनके परिपालन में श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ चिंटू गुप्ता पिता केदारनाथ गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी टेंगन माडा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को आज दिनांक 16.04.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया हैँ उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप भावेश शेंडे, सउनि भरत राठौर, आरक्षक तरुण केशरवानी की विशेष भूमिका रही।

*नाबालिक अपहृता को बहला फुसलाकर अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।*

0

*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आरोपी का लोकेशन लेकर अपहृता को खरसिया जिला रायगढ से किया गया बरामद ।*

नाम आरोपी – मन्नु सारथी पिता स्व. छोटेलाल सारथी उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 08 गोकुलगंज मोती सागरपारा सीतामणी थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है, कि रिपोर्ट से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा नाबालिक बालिका को तत्काल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने दिये गये निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनुज कुमार एसीसीयू एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमति रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम साहू द्वारा सायबर सेल बिलासपुर की मदद से लोकेशन लेकर टीम खारसिया जिला रायगढ रवाना किया गया जहां आरोपी मन्नु सारथी के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाये। घटना के संबंध में आरोपी से पुछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में निरीक्षक उत्तम साहू, महिला प्रधान आरक्षक उर्मिला कुजूर, आरक्षक रामकुमार बघेल की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

*ट्रेक्टर शो रूम से नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को पकडने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली सफलता*

0

*आरोपी के विरुध्द धारा 305(a) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

* आरोपी विजय कुमार साहू उर्फ भईया साहू उम्र 33 वर्ष निवासी अंधियारी पाठ वार्ड नं 19 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.04.25 के शाम 06/00 बजे से दिनांक 14.04.25 के सुबह 09/30 के मध्य जसमन ट्रेक्टर शोरूम अकलतरा के अलमारी के लॉकर को तोडकर उसमें रखे नगदी रकम 95,000 रूपए को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी नरेन्द्र कश्यप निवासी बलौदा की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध कमांक 127/2025, धारा 305(a) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था।

चोरी जैसे की घटना को गंभीरता से लेते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्री विवेक शुक्ला (IPS)* के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, SDOP जांजगीर श्री प्रदीप सोरी के कुशल मार्ग दर्शन में चोरी गए नगदी एवं अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी विजय कुमार साहू निवासी अंधियारीपाठ अकलतरा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिसके द्वारा दिनांक घटना समय को जसमन ट्रेक्टर शोरूम अकलतरा के अलमारी से नगदी रकम 95,000 रूपए की चोरी करना जुर्म स्वीकार किए जाने पर चोरी का नगदी रकम 95,000/ रूपए को बरामद कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि अशोक कश्यप, आर. शेष नारायण साहू का सराहनीय योगदन रहा

*5 दिनों से लापता 7 वर्षीय मासूम मामले को लेकर कांग्रेस सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन*

0


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – लोरमी ब्लाक के ग्राम कोसाबाड़ी में बीते 11.12 अप्रैल की दरमियानी रात 7 वर्षीय मासूम बच्ची पिछले 5 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। जिसका आज दिनांक तक कोई जानकारी नही मिलने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पीड़ित परिवार से मिलकर हाल चाल जाना गया। तदउपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनष्याम वर्मा के नेतृत्व में राज्य पाल के नाम अनुविभागिय अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।
गौरतलब हो कि जिले के लोरमी ब्लाक लगभग पांच दिनों पूर्व लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसाबाड़ी एक अपनी मां के साथ सोई बच्ची अचानक लापता हो गई, जिसकी सूचना परिजनो द्वारा लोरमी थाने में दी गई थी घटना के लगभग 5 दिनों बाद तक पुलिस द्वारा बच्ची का कोई सुराग नही मिल पाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी का एक जिलाध्यक्ष घनष्याम वर्मा के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने पहुचा और परिवार का हालचाल जाना । उसके उपरांत राज्यपाल के नाम अनुविभागिय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौपा । दिये गये ज्ञापन के अनुसार बच्ची की त्वरित तलाश हेतु विशेष जांच दल (SIT) का गठन , जांच की निगरानी उच्चस्तरीय अधिकारी द्वारा की जाए , पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता एवं सुरक्षा मुहैया कराई जाए ।
वही लोरमी विश्राम गृह में पत्रकारो से रूबरू होते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि उपमुख्यंमंत्री के क्षेत्र में इस तहत की बडी घटना घटित हुई है जिसमें अब तक पीड़ित परिवार को कोई न्याय नही मिल पाया है। जो निंदनीय है। जल्द ही उक्त बालिका का पता नही लगाया जाता है तो कांग्रेस पार्टी द्वारा कडा रूख अपनाया जायेगा । इस अवसर पर घनश्याम वर्मा के साथ थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, स्वतंत्र मिश्रा, अभिलाष सिंह, मनीष त्रिपाठी, लखन कश्यप, विद्यानंद चंद्राकर, अरुण कुलमित्र, लक्ष्मी जायसवाल, अभिलाष जायसवाल, लल्ला ठाकुर, कृष्ण कुमार सोनी एवं नवनीत शुक्ला सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक देवेंद्र यादव ने मनाया संजय यादव का जन्मदिन*

0

*जिला मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत, केक काटकर दी शुभकामनाएं*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिला कांग्रेस के महामंत्री संजय यादव का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव मुंगेली पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया। जिलामुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं संजय यादव को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विधायक देवेंद्र यादव भी इस मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने भी संजय यादव को बधाई दी। इस अवसर पर संजय यादव ने बुजुर्ग आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद लिया और फल वितरण कर सेवा का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त, सिंधी कॉलोनी चौक, शिवाजी वार्ड, नया बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर उनके समर्थकों, व्यापारियों और युवा साथियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। शाम को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, श्याम जायसवाल, रोहित शुक्ला, दिलीप बंजारा, अरविंद वैष्णव, एजाज खोखर, मोना नागरे, महेंद्र यादव, इंद्रजीत कुर्रे, आयुष ठाकुर, रवि कोसले, राहुल यादव, अनिकेत यादव, युवराज यादव, प्रवीण वैष्णव, सुदीप ताम्रकार, अरविंद केसरवानी, अजय यादव, अनूप जैन, अभिषेक यादव, राजेंद्र गेंदले, गुरमीत सिंह बग्गा, ओमकार यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

*सार्वजनिक शौचालय स्वच्छ और सर्वसुविधायुक्त होंगे, मरम्मत व रखरखाव के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए 57.70 करोड़ रुपए*

0

*550 से अधिक स्वच्छता लक्षित इकाइयों का रूपांतरण, खुले में कचरा फेंकने, गंदगी करने पर दंड का प्रावधान*

*स्वच्छता बढ़ाने कचरा डिस्पोजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने व स्वच्छ शौचालय के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर शहरों में स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने 57 करोड़ 70 लाख रुपए जारी किए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त शौचालयों के लिए 144 नगरीय निकायों को 42 करोड़ 58 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से 1389 शौचालयों की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव एवं संधारण के लिए 15 करोड़ 12 लाख रुपए भी मंजूर किए गए हैं। इस राशि से सामुदायिक शौचालयों के उन्नयन के कार्य किए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान की गति को और तेज करने, कचरा डिस्पोजल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नागरिकों को स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने विभिन्न मदों से राशि जारी की गई है। इस राशि से शौचालयों की मरम्मत, सफाई तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के काम प्राथमिकता से किए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय एक सुविधा से कहीं अधिक आम नागरिकों के दैनिक जीवन का हिस्सा है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की उपेक्षा के कारण नगरीय निकायों में शौचालयों की स्थिति जर्जर थी, वे उपयोग के लायक नहीं थे। राज्य सरकार ने शौचालयों की आवश्यकताओं को देखते हुए स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त शौचालय सुनिश्चित करने के लिए राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि हम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति सजग करने के साथ ही उन्हें स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

श्री साव ने बताया कि नगरीय निकायों के सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजार, बस स्टैंड, चौक-चौराहे एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मिशन मोड पर स्वच्छता लक्षित इकाइयों (CTUs) का चिन्हांकन कर स्वच्छता के कार्य किए जा रहे हैं। अब तक ऐसे 550 से अधिक स्थानों को सीटीयू या जीवीपी (Garbage Vulnerable Point) के रूप में चिन्हित कर स्वच्छ किया जा चुका है। इन स्थलों पर खुले में कचरा फेंकने या दोबारा गंदगी करने वालों के लिए दंड का प्रावधान भी किया गया है।

*विभिन्न संस्थाओं और गतिविधियों के माध्यम से बढ़ाई जा रही सहभागिता*

उप मुख्यमंत्री श्री साव शौचालयों की गुणवत्ता में सुधार लाने नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने भी नगरीय निकायों के आयुक्तों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को नागरिकों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। लोगों में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी नगरीय निकायों को प्रचार-प्रसार (आईईसी) मद से आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। वॉल पेंटिंग, वेस्ट-टू-आर्ट से बनी कलाकृतियों तथा बैक लेन सौंदर्गीकरण के माध्यम से स्वच्छता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, स्वसहायता समूहों आदि के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़ा, सफाई चौपाल, नुक्कड़ नाटक, प्लॉग रन, स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रमों से नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग एवं राज्य सरकार की निरंतर कोशिशों से शहरों में स्वच्छता अभियान को नई गति मिली है। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय स्वच्छता के इस जन आंदोलन से और अधिक प्रतिबद्धता से जुड़ गए हैं।

*प्रदेश देवांगन कल्याण समाज की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, देवांगन महाकुंभ 2025 की तिथि घोषित*

0

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर। प्रदेश देवांगन कल्याण समाज 2338 की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक दिनांक 12 अप्रैल 2025 को माँ परमेश्वरी भवन, सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुरा रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत माँ परमेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना व हनुमान जी को चोला अर्पण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि हेतु मंगलकामना से हुई।कार्यक्रम में समाज की एकता और अखंडता बनाए रखने हेतु जिला अध्यक्षों और संरक्षकों से सुझाव आमंत्रित किए गए। साथ ही, प्रदेश के पूर्व कोषाध्यक्ष अमृतलाल देवांगन (चारामा) और वेदलाल देवांगन (बालोद) की संगठन में पुनः वापसी पर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। बैठक में आगामी प्रदेश स्तरीय आयोजन “देवांगन महाकुंभ 2025” की घोषणा की गई, जिसका आयोजन 01 जून 2025 को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा। इस अवसर पर “एक प्रदेश, एक नियम” को आधार बनाकर समाज की नियमावली सहित प्रादेशिक पत्रिका का प्रकाशन व विमोचन किया जाएगा। बैठक में समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन सहित समस्त पदाधिकारी, संरक्षक, जिला प्रतिनिधि, सदस्य और कुल 138 समाजजन उपस्थित रहे। यह बैठक समाज की संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की योजनाओं को दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण रही।

*कोयला व्यापारी आत्महत्या के प्रकरण मे 04 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार*

0

➡️ *आरोपीगण के द्वारा कोयला व्यापार की हिसाब किताब की जानकारी न देकर लगभग 33 करोड़ रूपये का नुकसान करते हुये प्रतिकूल परिस्थिति निर्मित किये जाने के फलस्वरूप उत्प्रेरित होकर मृतक नरेन्द्र कौशिक द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रमाणित पाये जाने से 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया*

➡️ *आरोपियों का खाता व दस्तावेजों एवं मृतक के फर्म के संचालन की गतिविधि आर्थिक लेनदेन 02 लोडर की जप्ती कार्यवाही की गई*

➡️ *आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र. 195/2024 धारा 108, 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली मृतक नरेन्द्र कुमार कौशिक पिता स्व. रूपचंद कौशिक उम्र 50 वर्ष निवासी आर्या कालोनी तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) कि थाना सरकंडा से बिना नंबरी मर्ग डायरी को दिनांक 27.11.2024 को थाना सरगांव के द्वारा नंबरी मर्ग क्र. 63/2024 धारा 194 बी.एन.एस.एस. दर्ज किया गया है। जिसकी मर्ग जांच पर पाया गया कि मृतक सरगावं स्थित खपरी रोड पर अमिषा ट्रेडर्स नामक कोल डिपो संचालित करता था साथ ही ट्रांसपोर्टिंग का भी काम करता था मृतक ने अपने साथी कारोबारी संजय भट्ट, एवं राजेश कोटवानी के नाम मुख्तीयार ग्रहता के द्वारा अपने अन्य साथी देवेन्द्र उपवेजा व सूरज प्रथान के साथ अमिषा ट्रेडर्स कोल डिपो में मिलकर व्यवसाय करते थे कि साथी कारोबारियों के द्वारा व्यवसाय में पहुचाये गये नुकसान एवं उत्पन्न किये गये परिस्थितियो के कारण उत्प्रेरित होकर घटना दिनांक 26.11.2024 को अपने कोल डिपो अमिपा ट्रेडर्स में सुसाईड नोट लिखकर जहर सेवन कर अपने मोबाईल से अपने परिजन व साथियों को भेजा है जिसे पढ़कर परिजनों व साथियों के द्वारा मृतक को तलाश करते हुये सरगांव अंग्रेजी भट्टी रोड़ मैदान के पास आकर मृतक को स्वयं के ब्रेजा कार में अकेले बैठा हुआ देखे जो उल्टी कर रहा था नशे में था जिसे शीघ्र उपचार हेतु अपोलो अस्पताल बिलासपुर ले गये थे जहां उपचार के दौरान नरेन्द्र कौशिक की मृत्यु हो गयी। जांच के दौरान मृतक के परिजन एवं साथियों के कथन एवं सायबर सेल से प्राप्त कॉल डिटेल के विश्लेषण से मृतक का आरोपियो से सतत् संपर्क होना पाया गया मृतक के परिजन व अन्य गवाहों के कथनों से पाया गया है कि मृतक नरेन्द्र कुमार कौशिक अपने साथी व्यवसायी राजेश कोटवानी, संजय भट्ट, सूरज प्रधान एवं देवेन्द्र उपवेजा के साथ मिलकर अमिपा ट्रेडर्स में कोयले का व्यवसाय करते थे इस बाबत मृतक द्वारा आम मुख्तियारनामा निष्पादित कराया गया है। अमिषा ट्रेडर्स के नाम पर खरीदी बिक्री आय व्यय की संपूर्ण कार्यवाही एवं देखरेख देवेन्द्र उपवेजा एवं राजेश कोटवानी के द्वारा किया जाता था वर्ष 2022-23 में उनके द्वारा कोयला बिक्री रकम 43 करोड़ रूपये बताया गया था एवं वर्ष 2023-24 में कोयला बिक्री रकम 10 करोड़ रूपये बताया गया था कि मृतक की अनुपस्थिति में मुख्तीयार ग्रहता एवं साथियों के द्वारा अमिषा ट्रेडर्स में रखा पूरा कोयला एवं 02 लोडर वाहन को बिना सूचना के ले जाकर अन्यत्र रखने एवं व्यवसाय में मृतक को सही हिसाब किताब की जानकारी न देकर लगभग 33 करोड़ रूपये का नुकसान करते हुये प्रतिकूल परिस्थिति निर्मित किये जाने के फल स्वरूप उत्प्रेरित होकर मृतक द्वारा आत्म हत्या किया जाना प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया है। उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 195/2024 थारा 108, 3 (5) बी.एन.एस. का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन पर आरोपियों की लगातार पतासाजी की गयी, पतासाजी दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये, आरोपियों का खाता व दस्तावेजों की एवं मृतक के फर्म के संचालन की गतिविधि आर्थिक लेनदेन 02 लोडर की जप्ती कर आरोपी 1. राजेश कोटवानी पिता टहल उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड न.03 ओम गार्डन नेहरू नगर बिलासपुर 2. देवेन्द्र सिंह उपवेजा पिता महेन्द्र सिंह 54 वर्ष साकिन वार्ड न. 19 जुनी लाइन बिलासपुर 3. सूरज प्रधान पिता शम्भु नाथ उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड न. 05 दुर्गानगर लिगिंयाडीह बिलासपुर 4. संजय भट्ट पिता हरीशंकर उम्र 53 वर्ष साकिन वार्ड न. 19 अंधियारीपाठ थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ.ग. को दिनांक 16.04.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक संतोष शर्मा थाना प्रभारी सरगांव, सहायक उप निरीक्षक अजय चौरसिया, प्रधान आरक्षक जय दुबे, आरक्षक सूरज धुरी, रिपीन बनर्जी, रामू निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।