Home Blog Page 429

*पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए उप संचालक शिवकुमार सोनी*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – ग्राम पंचायत भवन बिरगांव एवं शासकीय प्राथमिक शाला भवन धरमपुरा में पोषण पखवाड़ा परियोजना स्तरीय कार्यक्रम का आयोजित हुआ, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के उप संचालक श्री शिवकुमार सोनी जिला मुंगेली छ०ग० में शामिल हुए, उप संचालक के द्वारा ग्राम बिरगांव में 03 गर्भवती महिला को पोषण टोकरी देकर गोद भरायाई रस्म की एवं 03 बच्चों को अन्न प्रासन कराया गया, ग्राम धरमपुरा में 04 गर्भवती महिला को पोषण टोकरी देकर गोद भरायाई रस्म की एवं 03 बच्चों को अन्न प्रासन कराया गया, श्री शिवकुमार सोनी के द्वारा बताया कि 08 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा छत्तीसगढ़ के साथ पूरे भारत मे मनाया जा रहा है जिसमें आज मुझे मुंगेली जिले भ्रमण करने मौका मिला है, कार्यक्रम में रंगोली बहुत ही अच्छा बनाया गया । विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम सराहनीय है। उप संचालक श्री शिवकुमार सोनी ने हितग्राही एवं ग्रामीण को बताया कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत पोषण के पांच सूत्र बताया गया जिसमें 1. सुनहरे 1000 दिन – प्रथम 1000 दिन बच्चों में तेजी से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है इस समय मां एवं बच्चे को सही पोषण एवं खास देख-भाल की जरूरत होती है। 2. एनीमिया (खून की कमी)- स्वस्थ शरीर एवं तेज दिमाग के लिए एनीमिया की रोकथाम करें आयरन युक्त आहार खाए। 3. डायरिया- व्यक्तिगत घर एवं आस-पास साफ-सफाई एवं खाने में सफाई का ध्यान रखें, स्वच्छ पानी पीए, बच्चे को डायरिया होने पर स्तनपान जारी रखें। 4. स्वच्छता- अपने आस-पास सफाई रखें, बाहर से आने पर खाना बनाने, स्तनपान के पहले बच्चों को खाना खिलाने से पहले, शौच के बाद बच्चे के मल निपटान के बाद साबुन से हाथ 20 सेकण्ड तक धोए। 5. पौष्टिक आहार- जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान करायें, बच्चे को 06 माह तक सिर्फ स्तनपान करायें, 06 माह के बच्चे का अर्धठोस आहार के साथ 03 वर्ष तक स्तनपान कराएं एवं पौष्टिक आहार खाएं। कार्यक्रम में श्रीमती रेखा दुआ परियोजना अधिकारी पथरिया, श्री राजेन्द्र गेंदले परियोजना अधिकारी मुंगेली, पर्यवेक्षक – लक्ष्मीन सोनवानी,श्रीमती अनिता मानिकपूरी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती इंद्राणी कश्यप कार्यकर्ता बिरगॉव, श्रीमती छमेश्वरी गोस्वामी कार्यकर्ता धरमपुरा उपस्थिति रहे।

*लोहे का एंगल गिरने से महिला का पैर लहुलूहान, सिम्स में भर्ती*

0

कोटमी सोनार रेलवे स्टेशन में निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज में चल रही महिला के पैर में लोहे का एंगल गिरने से महिला का पैर बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया है । जख्मी महिला को ठेकेदार ने सिम्स में भर्ती कराया है । मिली जानकारी अनुसार आज शाम लगभग पांच बजे आधी तूफान के साथ हल्की बारिश हो रही थी कोटमी सोनार में रहने वाली महिला रथ बाई फुट ओवरब्रिज से जा रही थी उसी समय जोर की आंधी आयी और फुट ओवरब्रिज में सुरक्षा के जालीदार लोहे का एंगल भड़भड़ा कर महिला के पैर में गिरा । लोहे के भारी-भरकम एंगल से महिला का बुरी तरह कुचल गया और गहरा जख्म हो गया। जब इस बात की खबर ठेकेदार को हुई तो तुरंत उसे सिम्स ले जाया गया और भर्ती कराया गया है । बताया जा रहा है कि महिला रथबाई बहुत गरीब परिवार की है ठेकेदार ने पूरा खर्च उठाने का वादा किया है । अब प्रश्न यह उठता है कि रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर अगर ऐसे ही काम चला तो क्या होगा । कोटमी सोनार का रेलवे स्टेशन भी भीड़भाड़ रहता है और अगर ऐसे ही गुणवत्ताहीन निर्माण होता रहा तो लोगों की जान भगवान ही बचायेंगे । थोड़ी सी आंधी से सुरक्षा के लिए लगाएं एंगल किसी के उपर उड़ कर गिर रहें हैं तो उसकी मजबूती आराम से समझी जा सकती हैं और सबसे बड़ी बात की इन निर्माण कार्यो का सर्वेक्षण करने वाले शायद नोटों के नशे में ग़ाफ़िल हर तरह के घटिया निर्माण को क्लीन चिट दे रहे हैं ।

*राजनादगाँव रायपुर बिलासपुर मुंगेली जैसे जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, राजनादगाँव सबसे गर्म,प्रदेश में चार डिग्री तक बढ़ेगा पारा.
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज से तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। इधर बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है

राजनादगाँव रायपुर बिलासपुर मुंगेली जैसे जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है

गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। आज दिन का तापमान 40 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी और उमस से लोग रात में भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं।
बस्‍तर में तेज आंधी बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के जिलों – बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में अंधड़ और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

*यात्रियों को हो रही असुविधा के चलते यात्री प्रतीक्षालय की मांग…तेज धूप और बारिश में बसों का करते हैं इंतजार…सुशासन तिहार में अधिवक्ता ने दिया आवेदन…*

0

एक महीने के भीतर बने सभी दिशाओं में सर्वसुविधायुक्त यात्री प्रतीक्षालय – स्वतंत्र तिवारी

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली/ मुंगेली को जिला बने एक दशक से अधिक का समय हो गया, परंतु विकास के दृष्टिकोण को मुंगेली बहुत ही पिछड़ा हुआ हैं, भ्रष्ट अधिकारियों, निष्क्रिय जनप्रतिनिधियों और स्वार्थी नेताओं के चलते शहर विकास में मानों जंग सा लग गया हैं।
आपको बता दे कि मुंगेली शहर से लगे सभी मुख्य मार्गों में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, क्योंकि यात्रियों के लिए मुंगेली में यात्री प्रतीक्षालय नहीं हैं, जिसके चलते महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और मरीज भी बसों में सफर के लिए चौक-चौराहों में घंटों धूप और बारिश में खड़े रहते हैं, जिसके चलते उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।


मुंगेली शहर से निकलने वाली बसों का मुख्य रूट रायपुर रोड, बिलासपुर रोड, पंडरिया रोड, लोरमी रोड, नवागढ़ रोड शामिल हैं जिनमें सर्वसुविधायुक्त यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाना बहुत ही आवश्यक हैं, परंतु आज तक विधायक, सांसद और नगर पालिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
मुंगेली अम्बेडकर वार्ड निवासी अधिवक्ता स्वतंत्र तिवारी ने यात्रियों की सुविधा के लिए शहर से निकलने वाली सभी बस रूटों में सर्वसुविधायुक्त यात्री प्रतीक्षालय निर्माण हेतु सुशासन तिहार में आवेदन लगा प्रशासन से मांग की हैं।

*बेटी के लिए न्याय की राह पर कदम: मुंगेली जिला कांग्रेस 20 अप्रैल को निकालेगी पदयात्रा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के लापता होने के मामले में न्याय की मांग को लेकर “बेटी बचाओ न्याय यात्रा” का आयोजन 20 अप्रैल 2025 (रविवार) को किया जा रहा है। यह यात्रा लोरमी विधानसभा के ग्राम कोसावाड़ी से शुरू होकर लोरमी थाना तक जाएगी।  लोरमी विधानसभा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का विधानसभा क्षेत्र भी है। यह यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी
मुंगेली द्वारा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा का उद्देश्य स्थानीय प्रशासन और सरकार का ध्यान एक गंभीर और संवेदनशील मामले की ओर आकर्षित करना है। अभियान का नारा “न्याय का हक मिलने तक” लोगों की भावनाओं को व्यक्त करता है और न्याय की मांग को बुलंद करता है। पोस्टर के अनुसार, यह यात्रा सुबह 10 बजे कोसावाड़ी से प्रारंभ होकर कोदवामहंत, डोंगरिया, झाझपूरी होते हुए लोरमी थाना पहुंचेगी। एक रोती हुई बच्ची की तस्वीर पोस्टर पर दिखाई गई है, जो इस दुखद घटना की गहराई को दर्शाती है। जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिलाध्यक्ष श्री वर्मा द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लापता बच्ची के लिए न्याय की आवाज बनें।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  घनश्याम वर्मा ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से इस यात्रा और थाना घेराव की पूर्व सूचना लोरमी के अनुविभागीय अधिकारी को दी है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह शांतिपूर्ण पदयात्रा लोरमी थाना तक पहुंचेगी और वहां घेराव किया जाएगा। यह मामला न केवल एक परिवार की पीड़ा है, बल्कि यह पूरे समाज और प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है कि महिलाओ एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब और लापरवाही नहीं चलेगी।

*आदर्श गोंडवाना सामूहिक विवाह की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न*

0

*26 अप्रैल को 35 जोड़ा वर वधू लेंगे फेरे, शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री साव*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली सरगांव :- केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली के तत्वाधान में आदर्श गोंडवाना सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 26 अप्रैल को बुढ़ादेव ठाना सरगांव (मोहभट्ठा) पथरिया जिला मुंगेली में किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्यतिथि के आसंदी में रहेंगे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, अध्यक्षता कौशल कुंजाम वरिष्ठ समाज सेवक गोंड महासभा मुंगेली, अतिविशिष्ट अतिथियों में धरम लाल कौशिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान विधायक बिल्हा, गजेंद्र सिंह पटेल सांसद बड़वानी म. प्र. व महासचिव जनजाति मोर्चा नई दिल्ली, महेश गागड़ा पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़, विधायक पाली तानाखार तुलेश्वर मरकाम, सुभाष परते स. आ. यु. प्रभाग छ. ग. उपस्थित रहेंगे। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी के लिए केन्द्रीय गोंड महासभा मुंगेली जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मरावी में नेतृत्व में जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
ज्ञात हो कि केन्द्रीय गोंड महासभा के द्वारा लगातार समाज सुधार की दिशा में अनेक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहा है जिसका परिणाम यह है कि आज मुंगेली आदिवासी समाज विकास की ओर अग्रसर है। आदिवासी समाज में व्याप्त कमियों को दूर कर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में आदिवासी समाज में एकजुटता लाने व अनावश्यक खर्चों से दूर रहकर पिछले दस सालों से जिला स्तरीय आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें सैकड़ों आदिवासी परिवार के वर वधूओं ने विवाह के सूत्र में बंधकर अपना परिवार चला रहे हैं। इस वर्ष 35 जोड़ो के द्वारा पंजीयन कराया हैं व विवाह के सूत्र में बंधेंगे उनको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। इस कार्यक्रम में लगातार जोड़ों की संख्या बढ़ती जा रही हैं जिससे समाज ने आर्थिक मजबूती की समझ रही हैं और अनावश्यक खर्चों से दूर होकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं। गोंड समाज में दहेज प्रथा पूर्णतः प्रतिबंध हैं जो अन्य समाज की तुलना में अलग पहचान है। इसकी जानकारी मुंगेली केन्द्रीय गोंड महासभा जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने देते हुए कहा आदर्श विवाह कार्यक्रम गोंड समाज की बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। इस कार्यक्रम में समाज के जोड़ो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जो समाज के आने वाले समय के लिए बहुत अच्छा संकेत है। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारीगण, ब्लॉक पदाधिकारियों में शैलेंद्र ध्रुव, गेंदराम नेताम, रामू लाल श्याम सहित भारी संख्या में गोंड समाज के मातृ शक्ति, युवा शक्ति व सक्रिय पितृ शक्ति कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*नगरीय निकायों के कार्यों में आई कसावट, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आयुक्तों व सीएमओ को प्रातः भ्रमण कर निरीक्षण के दिए थे निर्देश*

0

*साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री आवास और जल प्रदाय योजनाओं के कार्यों में आई तेजी*

*वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रोज सवेरे निरीक्षण से प्रभावी मॉनिटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मिल रही मदद*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव द्वारा विभागीय समीक्षा बैठकों में आयुक्तों तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को रोज सवेरे भ्रमण कर कार्यों के निरीक्षण के निर्देशों का असर दिखने लगा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश के बाद फरवरी-2024 से सभी नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अपने मातहतों के साथ वार्डों का प्रातः भ्रमण कर रोज सफाई, निर्माण कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इससे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, रोड स्वीपिंग, एस.एल.आर.एम. सेंटर्स कम्पोस्ट शेड, प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के कैम्पों के आयोजन, पार्क एवं तालाबों के साथ-साथ सड़कों के निर्माण, जल प्रबंधन, नाली सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, अमृत मिशन के तहत पाइलाइन बिछाने एवं जल प्रदाय योजनाओं के कार्यों में तेजी आई है। निकाय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रोज सवेरे छह बजे से वार्डों के भ्रमण और निरीक्षण शुरू करने के बाद साफ-सफाई एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लगातारा सुधार भी दिखाई दे रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव नगरीय निकायों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर लगातार जोर दे रहे हैं। उन्होंने शहरों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-हितैषी बनाने के साथ ही योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। श्री साव ने नगरीय निकायों के कार्यों में कसावट लाने, कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने सभी आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रतिदिन सवेरे वार्डों का भ्रमण करना सुनिश्चित करने को कहा था। उनके निर्देश के बाद योजनाओं के बेहतर संचालन व गुणवत्ता में सुधार लाने निकायों के अधिकारियों द्वारा नियमित फील्ड विजिट किया जा रहा है। इससे सभी निकायों में जी.वी.पी. (Garbage Vulnerable Points) में कमी पाई गई है। साथ ही निकायों की सफाई व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अधिकारियों द्वारा रोजाना वार्डों में निरीक्षण के बाद से योजनाओं के प्रदर्शन एवं मूल्यांकन तथा महत्वपूर्ण समस्याओं की पहचान के साथ-साथ गुणवत्ता में सुधार के लिए मानकों के निर्धारण में सहयोग प्राप्त हो रहा है। इससे नगरीय निकायों में शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी हो रहा है।

*महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली, के द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली, के द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत पोषण रथ का दिनांक 17 अपै्रल 2025 को कलेक्टर परिषर मुंगेली में शुभारंभ अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, श्रीमती संजुला शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली, जिला-मुंगेली छ.ग. के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
श्रीमती संजूला शर्मा द्वारा बताया गया कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत पोषण के पांच सूत्र बताया गया जिसमें 1. सुनहरे 1000 दिन – प्रथम 1000 दिन बच्चों में तेजी से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है इस समय मां एवं बच्चे को सही पोषण एवं खास देख-भाल की जरूरत होती है। 2. एनीमिया (खून की कमी)- स्वस्थ शरीर एवं तेज दिमाग के लिए एनीमिया की रोकथाम करें आयरन युक्त आहार खाए। 3. डायरिया- व्यक्तिगत घर एवं आस-पास साफ-सफाई एवं खाने में सफाई का ध्यान रखें, स्वच्छ पानी पीए, बच्चे को डायरिया होने पर स्तनपान जारी रखें। 4. स्वच्छता- अपने आस-पास सफाई रखें, बाहर से आने पर खाना बनाने, स्तनपान के पहले बच्चों को खाना खिलाने से पहले, शौच के बाद बच्चे के मल निपटान के बाद साबुन से हाथ 20 सेकण्ड तक धोए। 5. पौष्टिक आहार- जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान करायें, बच्चे को 06 माह तक सिर्फ स्तनपान करायें, 06 माह के बच्चे का अर्धठोस आहार के साथ 03 वर्ष तक स्तनपान कराएं एवं पौष्टिक आहार खाएं।
इस पोषण रथ शुभारंभ में राजेन्द्र गंेदले परियोजना अधिकारी, उमाशंकर कश्यप समन्वयक चाईल्ड हेल्प लाईन, वर्षा सिंह क्षत्रीय पर्यवेक्षक, यशवंत शर्मा, विकास देवांगन का उपस्थिति रहे।

*डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को घर-घर पहुंचाने हेतु केन्द्रीय मंत्री श्री तोखन साहू का दौरा*

0

 मुंगेली लोरमी, और कोटा विधानसभा के अनुसूचित जाति समुदाय के परिवारों से भेंट

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज लोरमी, मुंगेली और कोटा विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े पाँच परिवारों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।
इस जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत मंत्री श्री साहू ने निम्नलिखित ग्रामों में भ्रमण कर आमजनों से आत्मीय संवाद किया:
ग्राम धुमा – श्री साथे लाल भारद्वाज
ग्राम तेंदुआ – श्री विनोद बंजारे
ग्राम लालपुर – श्री राजेन्द्र टण्डन
ग्राम गोरखपुर – श्री अमित सोंडरे
ग्राम कोयलारी – श्री गंगाराम दिवाकर
श्री साहू ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के सम्मान में संचालित ऐतिहासिक पहलों की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
डॉ. अम्बेडकर के सम्मान में मोदी सरकार की ऐतिहासिक पहलें:
पंच तीर्थ योजन;-
डॉ. अम्बेडकर से जुड़े पाँच स्थलों — महू, लंदन, नागपुर, दिल्ली और मुंबई — का समग्र विकास एवं संरक्षण।
डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली
सामाजिक न्याय एवं अनुसंधान हेतु विश्वस्तरीय केंद्र की स्थापना
अम्बेडकर नेशनल मेमोरियल (दिल्ली)
उनके महापरिनिर्वाण स्थल को भव्य डिजिटल संग्रहालय में परिवर्तित किया गया।
SC छात्रवृत्तियाँ एवं अम्बेडकर फाउंडेशन
ओवरसीज स्कॉलरशिप, पोस्ट मैट्रिक योजनाएँ और शैक्षिक प्रोत्साहन कार्यक्रम।
संविधान गौरव यात्रा व समरसता अभियान
बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता यात्राएँ।
अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अम्बेडकर जयंती का आयोजन
विदेश मंत्रालय के माध्यम से भारतीय दूतावासों में भव्य समारोह।

कांग्रेस द्वारा डॉ. अम्बेडकर के अपमान का इतिहास:
श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता के बाद डॉ. अम्बेडकर जैसे युगपुरुष को संसद में दोबारा नहीं भेजा। उनके विचारों और योगदान को लंबे समय तक नजरअंदाज़ किया गया।
श्री साहू ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब को केवल श्रद्धांजलि नहीं दी, बल्कि उन्हें नीति, योजना, और विकास की धुरी बना दिया — यही सच्चा सम्मान है।

*बिना अनुमति के बोर खनन पर पंडरिया तहसील में बड़ी कार्रवाई वाहन जब्त*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- गर्मी के मौसम में जिले में पेयजल संकट की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कबीरधाम जिला प्रशासन द्वारा ठोस पहल की गई है इसी क्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा एवं पंडरिया एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार संजय मोध्या के द्वारा ग्राम केशलमारा में बिना अनुमति कराए जा रहे बोर खनन पर त्वरित कार्रवाई की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीण निरंजन पिता राजेन्द्र द्वारा सिंचाई प्रयोजन के लिए खेत में बोर खनन कराया जा रहा था सूचना मिलते ही राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और बोर खनन कर रही वाहन (क्रमांक KAOIM 7288) को जब्त कर थाना कुंडा को सुपुर्द कर दिया पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर ने बताया कि इस तहत की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

*जिला घोषित है जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र*

उल्लेखनीय है कि गर्मी के मौसम में संभावित जलसंकट को देखते हुए कबीरधाम जिले को जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है कलेक्टर गोपाल वर्मा ने छत्तीसगढ़ पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 (कमांक-3) 1987 की धारा 03 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है जो 10 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक प्रभावशील रहेगा।

*नलकूप खनन पर सख्त प्रतिबंध*

जारी आदेश के अनुसार, उक्त अवधि में जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बिना सक्षम प्राधिकृत अधिकारी की पूर्वानुमति के कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था नलकूप खनन नहीं कर सकेगी चाहे वह पेयजल हो या अन्य किसी प्रयोजन के लिए केवल शासकीय एजेंसियों जैसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा नगर पालिका परिषद कवर्धा एवं जिले की समस्त नगर पंचायतों को पेयजल प्रयोजन हेतु आंशिक छूट दी गई है परंतु उन्हें भी संबंधित प्राधिकृत अधिकारी को इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से देनी होगी जिले में नलकूप खनन की अनुमति प्रदान करने हेतु कलेक्टर गोपाल वर्मा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति की गई है इनमें अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम कवर्धा नगरपालिका क्षेत्र हेतु; तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) – कवर्धा, सहसपुर लोहारा, पंडरिया और बोड़ला उपविभागों के ग्रामीण क्षेत्रों हेतु अधिकृत किए गए हैं ये अधिकारी पेयजल संकट की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अनुमति प्रदान करेंगे।

—————————————-