Home Blog Page 428

*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की मृत्यु के मामले में डॉक्टर नरेंद्र विक्रम यादव एवं प्रबंधन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-आवेदक डॉ प्रदीप शुक्ला पिता स्व पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला निवासी मुंगेली नाका बिलासपुर के द्वारा थाना सरकंडा में शिकायत प्रस्तुत किया गया था , कि आवेदक के पिता पंडित स्व राजेंद्र प्रसाद शुक्ला जो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक थे । जिनको सांस लेने में तकलीफ होने पर उपचार हेतु दिनांक 2 अगस्त 2006 को अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था अपोलो अस्पताल बिलासपुर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के द्वारा राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का एंजियोग्राफी एवं एंजियोग्राफी किया गया था । ऑपरेशन के 2 घंटे के अंदर पंडित प्रसाद शुक्ला तबीयत बिगड़ने लगा ,जिन्हें आई सी यू में भर्ती कर दिया गया ।
डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव एवं अपोलो प्रबंधन के द्वारा 18 दिनों तक पंडित स्व राजेंद्र शूक्ला को आई सी यू में भर्ती कर उपचार किया गया , किंतु उनकी मौत हो गई । उनके मौत के मामले में तत्कालीन समय में लीपा पोती की गई ,अपोलो प्रबंधन द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा से उनके उपचार में खर्च हुए 20 लाख रुपए प्राप्त किया गया है । समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव वर्तमान में डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम के नाम पर मिशन हॉस्पिटल दमोह में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ था ,जहां मरीजों के एंजियोप्लटी करने से के कारण कई मरीजों की मौत हुई है । मामले में जिला दमोह में अपराध पंजीबद हुआ है , डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव का कार्डियोलॉजिस्ट का डिग्री फर्जी पाया गया है ,डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव को गिरफ्तार किया गया है ।
उपरोक्त शिकायत का जांच किया गया डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम का डिग्री फर्जी पाया गया एवं इंडियन मेडिकल काउंसिल /छ ग मेडिकल काउंसिल में पंजीयन का दस्तावेज अभी तक नहीं मिला है । अपोलो प्रबंधन के द्वारा सम्यक जांच पड़ताल किए बिना डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव को हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में बिलासपुर में पदस्थापना देकर पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के साथ-साथ अन्य कई हृदय संबंधी रोग संबंधी मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया । यह मामला चिकित्सकीय लापरवाही का नहीं है बल्कि अपराधिक मानव वध का मामला है । अतः मामले में डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव एवं अपोलो अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध अप. क्र .– 563/ 2025 , धारा – 420,465,466,468,471,304,34 आईपीसी के अंतर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है ।

**पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार।*

0

**पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार।
** आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत हुआ अपराध पंजीबद्ध।

नाम आरोपी-
गंगाराम केवट पिता हीरूराम केवट उम्र 32 वर्ष साकिन गोपालपुर थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पचपेड़ी के मार्ग क्रमांक 02 / 25 धारा 194 बीएनएसएस की मृतिका ईश्वरी बाई पति गंगाराम केवट उम्र 30 वर्ष साकिन गोपालपुर थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर की मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया ।संपूर्ण जांच में आरोपी पति गंगाराम केवट अपनी पत्नी ईश्वरी बाई केवट को बार-बार गाली गलौज, मारपीट कर प्रताड़ित करता था। बार-बार प्रताड़ित करने पर ईश्वरी बाई अपनी मायके चली गई थी ।आरोपी पति गंगाराम केवट ने समाज में समझौता करा कर अपनी पत्नी ईश्वरी बाई को अपने घर ले आया था। आरोपी गंगा राम केवट पुनः गाली गलौज मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर ईश्वरी बाई केवट ने दिनांक 23. 1. 2025 को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संपूर्ण मर्ग जांच में आरोपी पति गंगाराम केवट के द्वारा अपनी पत्नी ईश्वरी बाई केवट को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध पाए जाने पर थाना पचपेड़ी में अपराध पंजीबद किया गया । मामला को तत्काल वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा. पु.से ), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (छ.पु. से.), श्री डी .आर.टंडन डी. एस. पी. (अजाक) को अवगत कराए गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन प्राप्त होने तथा आरोपी के विरुद्ध सबूत मिलने पर आरोपी गंगा राम केवट पिता हीरूराम केवट उम्र 32 वर्ष साकिन गोपालपुर थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर को दिनांक 20 .4 .2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश की गई ।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार टंडन, सउनि शिव कुमार साहू, आरक्षक यशपाल जांगड़े, आरक्षक हरिशंकर चंद्र का विशेष योगदान रहा।

*सुपारी लेकर हत्या करने का प्रयास करने वाले 06 महीने से फरार अज्ञात आरोपी का किया गया पर्दाफाश*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
➡️ *मध्यप्रदेश डिंडौरी के समनापुर से किया गया गिरफ्तार*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली दिनांक 05.10.2024 को प्रार्थिया रितिका केशवानी पति स्व महेश केसवानी उम्र 45 साल निवासी शंकर वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक घटना समय 04.10.2024 को रात्रि करीबन 8.10 बजे प्रार्थिया अपनी भाभी पूनम रूपवानी के साथ अपनी एक्टीवा से परिचित सूरज मंगलानी के घर से अपने घर आ रही थी। घटना स्थल ए.आर.सी. स्कूल मुंगेली के आगे पहुंची थी कि उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति पुरानी मोटर सायकल में निली टी-शर्ट पहने चेहरे में नकाब बाधा हुआ आया और प्रार्थिया के गले को किसी धारदार वस्तु से मारा तो गले में गहरा चोट आया। प्रार्थिया के लिखित रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 383/2024 धारा 118(1), 61(2), 109(1) बीएनएस अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा व एसडीओपी मुंगेली श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन पर अज्ञात फरार आरोपी के सम्बन्ध में लगातार पता तलाश करने सीसीटीवी फुटेज व सायबर सेल से तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर एवं मुखबीर सुचना पर 06 महीने से फरार आरोपी के संबंध में पता तलाश करने पर संदेही दिलीप रेलवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि 7-8 माह पूर्व इसके मामा का लडका राजकुमार निवासी समनापुर द्वारा मुझे अपने छोटे भाई महेश केसवानी की पत्नी रितिका केसवानी जो वर्तमान में अपने मायके मुंगेली मेें रहती है जिसकी हत्या करने हेतु सुपारी 5 लाख रूपये में सौदा कर अलग अलग तीन किस्तो में 1 लाख रूपये दिया और शेष राशि 4 लाख रूपये को मृतिका के हत्या के बाद देने बात होने पर आरोपी समनापुर (म.प्र.) से तीन बार मुंगेली आये और रितिका केसवानी के हत्या करने का मौका देख रहा था और दिनांक 4.10.2024 को रात्रि करीबन 8.00 बजे रायपुर रोड कॉलेज के सामने अपनी मोटर सायकल यमहा से नकाब पहनकर गया और रितिका केसवानी की हत्या करने के नियत से थर्माकोल कटर से उसके गले में मारकर चोट पहुंचाकर मौके से भाग गया एवं थर्माकोल कटर को नवागढ़ रोड ठक्कर बाबा वार्ड मुंगेली मोड के पास एवं अपने नकाब एवं गमछा को मुंगेली रोड के आगे नदी में फेंक कर अपने गांव वापस समनापुर (म.प्र.) चला जाना बताया तथा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी दिलीप रेलवानी पिता किशन रेलवानी उम्र 27 साल निवासी वार्ड क्रमांक 17 स्मार्ट सिटी रोड नवीन सुपर मारकेेट के सामने नेहरू नगर बिलासपुर हाल मुकाम दुर्गा चौक के पास पटवारी लाईन समनापुर जिला डिडौरी (म.प्र.) को विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं थर्माकोल कटर (ब्लेड) को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
संम्पूर्ण कार्यवाही मे उपनिरी. गिरिजाशंकर यादव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, प्र.आर. नोखेलाल कुर्रे, मनोज सिंह, रवि जांगड़े आरक्षक राहुल सिंह, योगेश यादव, रामकिशोर कश्यप, बसंत कुमार डाहिरे, रवि श्रीवास की सराहनीय योगदान रहा।

*बागपत के विपुल जैन हुए द ग्रेट इंड़ियन अवार्ड 2025 से पुरस्कृत*

0

– एनडीआरएफ के डीजी सीनियर आईपीएस संजय कुमार ने किया बागपत के विपुल जैन को द ग्रेट इंड़ियन अवार्ड 2025 से पुरस्कृत

– विपुल जैन को वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश सरकार व वर्ष 2015 में महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा किया जा चुका है सम्मानित

नई दिल्ली। नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित 5 स्टार होटल में द ग्रेट इंड़ियन अवार्ड समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देभभर की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। अवार्ड समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक डीजीपी व नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स एनडीआरएफ के डीजी सीनियर आईपीएस ऑफिसर संजय कुमार द्वारा द ग्रेट इंड़ियन अवार्ड 2025 से पुरस्कृत किया गया। विपुल जैन को यह पुरस्कार उनके समाजसेवी कार्याे, अपने प्रोफेशन के माध्यम से समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने, जरूरतमंदों की मद्द करने, लोगों को न्याय दिलाने व साम्प्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रदान किया गया। विपुल जैन ने पत्रकारिता की शुरूआत वर्ष 2002 में की। वर्ष 2014 में उनको समाजहितैषी व पत्रकारिता क्षेत्र में किये गये सराहनीय कार्यो के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। वर्ष 2015 में विपुल जैन को महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। विपुल जैन को उनके जनहितकारी कार्यो के लिए देश-विदेश की अनेकों संस्थाओं द्वारा नेशनल व इंटरनेशनल अवार्डो से पुरस्कृत व सम्मनित किया जा चुका है। विपुल जैन वर्तमान में अनेकों प्रतिष्ठित मीड़िया संस्थानों के लिए स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे है और पूर्व में दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक राष्ट्रीय सहारा जैसे अनेकों प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के लिए कार्य कर चुके है। विपुल जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरूओं, शुभचिंतकों व सहयोगियों को दिया है।

*सुपारी लेकर हत्या करने का प्रयास करने वाले 06 महीने से फरार अज्ञात आरोपी का किया गया पर्दाफाश*

0

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
➡️ *मध्यप्रदेश डिंडौरी के समनापुर से किया गया गिरफ्तार*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली दिनांक 05.10.2024 को प्रार्थिया रितिका केशवानी पति स्व महेश केसवानी उम्र 45 साल निवासी शंकर वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक घटना समय 04.10.2024 को रात्रि करीबन 8.10 बजे प्रार्थिया अपनी भाभी पूनम रूपवानी के साथ अपनी एक्टीवा से परिचित सूरज मंगलानी के घर से अपने घर आ रही थी। घटना स्थल ए.आर.सी. स्कूल मुंगेली के आगे पहुंची थी कि उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति पुरानी मोटर सायकल में निली टी-शर्ट पहने चेहरे में नकाब बाधा हुआ आया और प्रार्थिया के गले को किसी धारदार वस्तु से मारा तो गले में गहरा चोट आया। प्रार्थिया के लिखित रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 383/2024 धारा 118(1), 61(2), 109(1) बीएनएस अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा व एसडीओपी मुंगेली श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन पर अज्ञात फरार आरोपी के सम्बन्ध में लगातार पता तलाश करने सीसीटीवी फुटेज व सायबर सेल से तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर एवं मुखबीर सुचना पर 06 महीने से फरार आरोपी के संबंध में पता तलाश करने पर संदेही दिलीप रेलवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि 7-8 माह पूर्व इसके मामा का लडका राजकुमार निवासी समनापुर द्वारा मुझे अपने छोटे भाई महेश केसवानी की पत्नी रितिका केसवानी जो वर्तमान में अपने मायके मुंगेली मेें रहती है जिसकी हत्या करने हेतु सुपारी 5 लाख रूपये में सौदा कर अलग अलग तीन किस्तो में 1 लाख रूपये दिया और शेष राशि 4 लाख रूपये को मृतिका के हत्या के बाद देने बात होने पर आरोपी समनापुर (म.प्र.) से तीन बार मुंगेली आये और रितिका केसवानी के हत्या करने का मौका देख रहा था और दिनांक 4.10.2024 को रात्रि करीबन 8.00 बजे रायपुर रोड कॉलेज के सामने अपनी मोटर सायकल यमहा से नकाब पहनकर गया और रितिका केसवानी की हत्या करने के नियत से थर्माकोल कटर से उसके गले में मारकर चोट पहुंचाकर मौके से भाग गया एवं थर्माकोल कटर को नवागढ़ रोड ठक्कर बाबा वार्ड मुंगेली मोड के पास एवं अपने नकाब एवं गमछा को मुंगेली रोड के आगे नदी में फेंक कर अपने गांव वापस समनापुर (म.प्र.) चला जाना बताया तथा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी दिलीप रेलवानी पिता किशन रेलवानी उम्र 27 साल निवासी वार्ड क्रमांक 17 स्मार्ट सिटी रोड नवीन सुपर मारकेेट के सामने नेहरू नगर बिलासपुर हाल मुकाम दुर्गा चौक के पास पटवारी लाईन समनापुर जिला डिडौरी (म.प्र.) को विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं थर्माकोल कटर (ब्लेड) को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
संम्पूर्ण कार्यवाही मे उपनिरी. गिरिजाशंकर यादव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, प्र.आर. नोखेलाल कुर्रे, मनोज सिंह, रवि जांगड़े आरक्षक राहुल सिंह, योगेश यादव, रामकिशोर कश्यप, बसंत कुमार डाहिरे, रवि श्रीवास की सराहनीय योगदान रहा।

*स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और संतुलित आहार खाकर लीवर को स्वस्थ रखा जा सकता है -डॉ मनीष बंजारा*

0


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर में विश्व लिवर दिवस मनाया गया।लिवर की सेहत के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है।
डॉ मनीष बंजारा ने बताया कि लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ये फैट को ब्रेक डाउन करने में मदद करता है, साथ ही रक्त से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को स्वस्थ रखने में भी लिवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सोचिए अगर ये अंग ठीक से काम करना बंद कर दे तो कितनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं?

आश्चर्यजनक रूप से पिछले एक दशक में लिवर की गंभीर बीमारियों के मामले कम उम्र के लोगों में भी बढ़ते जा रहे हैं। फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस यहां तक कि 30 से कम आयु के लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस साल का थीम
‘भोजन ही औषधि है’ । इस लिए पौष्टिक भोजन का चयन जरूरी है।
लक्षण को समय रहते पहचानना है जरूरी
डॉ. ने बताया, “लगातार वजन बढ़ना, थकान रहना, पेट में भारीपन या हल्का दर्द और भूख में कमी जैसे लक्षण लिवर की गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यही मामूली समस्याएं आगे चलकर लिवर सिरोसिस या लिवर कैंसर का कारण बन सकती हैं।
आगे बताया कि
लिवर की बढ़ती बीमारियों के लिए कोई एक कारण नहीं हैं। हमारी दिनचर्या और आहार में गड़बड़ी ने समय के साथ इस अंग को गंभीर क्षति पहुंचाई है। इसके अलावा आगे बताया, जिन लोगों को अक्सर हाई ब्लड प्रेशर या शुगर बढ़े रहने की समस्या रहती है, उनमें भी लिवर की बीमारियों का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।
इस अवसर पर उर्मिला सिन्हा, मिथलेश राठौर, मोनिका, त्रिवेणी, दिवाकर, किशोर उपस्थित रहे।

*श्रीचक्र महामेरू पीठम की दिव्यता में डूबकर मिलती है आत्मा को अद्भुत शांति:तोखन साहू*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री पहुंचे सरगांव स्थित श्री चक्र महामेरू पीठम*

*पूज्य गुरुदेव से लिया आशीर्वाद, देशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना*


तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली सरगांव- मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव समीपस्थ ग्राम खम्हारडीह में मनियारी तट पर स्थापित छत्तीसगढ़ की प्रथम वेद पाठशाला श्री चक्र महामेरू पीठम दिव्यता और अलौकिकता से भरपूर है।
इस आश्रम में श्रीचक्र महामेरू पीठाधीश्वर श्री श्री सच्चिदानंद तीर्थ महास्वामी के सानिध्य में हर साल सनातनी बच्चों का भविष्य निखर रहा।यंहा देशभर से आये बटुकों को वेद, शास्त्र, सहित सनातन शिक्षा देने का कार्य किया जाता है।
इस परमधाम, तपोभूमि में पहुँचकर सैकड़ो लोग गुरुदीक्षा का संस्कार भी प्राप्त कर रहे।
इस अलौकिक पीठम का दर्शन करने, पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद लेकर देशवासियों के खुशहाली की कामना करने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू श्री चक्र महामेरू पीठम पहुंचे जंहा वे दिव्य आरती में शामिल हुए, व आश्रम में दीक्षा ग्रहण करने वाले बाल विद्यार्थियों से सौजन्य भेंट किया गया।

*प्रार्थनाएं पहुंचती है सीधे प्रभु तक-केंद्रीय मंत्री*

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू श्री चक्र महामेरू पीठम पहुंचे।जंहा उन्होंने पूज्य गुरुदेव पीठाधीश्वर श्री श्री सच्चिदानंद तीर्थ महास्वामी से आशीर्वाद लिया औऱ देशवासियों के खुशहाली और सम्रद्धि की कामना की। आश्रम में गुरुदेव के सानिध्य में सनातनी शिक्षा ग्रहण कर रहे बाल विद्यार्थियों से भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि श्री चक्र महामेरू पीठम की दिव्यता और अलौकिकता में डूबकर आत्मा को अदभुत शांति मिलती है। यंहा देवी के सिंहासन को ऊर्जा,श्रद्धा,और संकल्प का संगम माना जाता है यह एक ऐसा स्थान है जंहा की गई प्रार्थनायें सीधे प्रभु तक पहुंचती है। इस तपोभूमि में आकर सचमुच जीवन कृतार्थ हो गया। यह अनुभव हमेशा के लिए ह्रदय में बस जाएगा।

*23 अप्रैल को देवी श्री राजराजेश्वरी मंदिर का भूमिपूजन*

श्री चक्र महामेरू पीठम पीठाधीश्वर श्री श्री सच्चिदानंद महास्वामी के प्रमुख कार्यकर्ता पं. डॉ कमल किशोर दुबे ने बताया कि आश्रम परिसर में दिव्य 51 फीट ऊंचे दक्षिण भारत की कलाकृति से निर्माणाधीन देवी श्री राजराजेश्वरी मंदिर का 23 अप्रैल 2025 को भूमिपूजन आयोजित किया गया है।महास्वामी के तपोबल से मईया विराजमान होने वाली है। उन्होंने बताया कि भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की विशेष उपस्थिति रहेगी।उन्होंने समग्र सनातन समाज से माता कृपा प्राप्त कर जीवन कृतार्थ करने अनुष्ठान में तन ,मन धन से सहयोग करने की अपील की गई। यह अनुष्ठान दिव्य अनुभूति का अवसर प्रदान करेगा।

*संत समागम का भी आयोजन*

देवी श्री राजराजेश्वरी मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में संत समागम भी होने जा रहा है। जिसमे स्वामी विशोकानन्द,भारती निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर, स्वामी श्री चक्रपाणि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ,स्वामी विश्वानन्द तीर्थ, खम्हारडीह स्वामी उमेश आनन्द गिरी, श्री महंत जूना अखाड़ा छत्तीसगढ़, स्वामी कृष्णानंद कोलकाता, स्वामी रामानन्द कोलकाता, महंत तारकेश्वरपुरी,गिरजावन रतनपुर, रामरूपदास त्यागी मदकूद्वीप, स्वामी राजेश्वरानंद प्रदेशाध्यक्ष संत महासभा, साध्वी सुमरिन माई भैरवी साधक राजनांदगांव की गरिमामयी उपस्थिति होगी।

*ये रहे उपस्थित*

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, जनपद सभापति मनीष साहू, ब्रजेश शर्मा, दुर्गेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

*शहर के बच्चों की तरह बैगाकापा के छात्र स्मार्ट क्लास से करेंगे पढ़ाई, तकनीक से जुड़कर सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे : डिप्टी सीएम अरुण साव*

0

*छत्तीसगढ़ के सभी पात्र परिवारों को मिलेगा पीएम आवास, कोई परिवार ना छूटे इसलिए किया सर्वेक्षण : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के नारायणपुर में पीएम आवास के लाभार्थी को कराया गृह प्रवेश, पीएम मोदी और सीएम साय को कहा धन्यवाद*

*उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में सरस्वती शिशु मंदिर और तहसील कार्यालय में भेंट किया वॉटर कूलर*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी विधानसभा के ग्राम बैगाकापा में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया और नगर पालिका लोरमी में सरस्वती शिशु मंदिर और तहसील कार्यालय में वॉटर कूलर संप्रेम भेंट किया। इसके बाद नारायणपुर में प्रधानमंत्री आवास का सर्वेक्षण किया और पीएम आवास के लाभार्थी को गृह प्रवेश कराया। वहीं सुकली गांव में जल जीवन मिशन के तहत बने पानी टंकी का निरीक्षण कर ग्रामीणों एवं अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैगाकापा, लोरमी में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, स्मार्ट क्लास से बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और उनमें सीखने की क्षमता विकसित होगी। वे विषयों को अधिक अच्छे से समझ सकेंगे। यह बच्चों की शिक्षा को नई दिशा देने का कार्य करेगी। आज आधुनिक के युग में शिक्षा को तकनीक से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक के 28 स्कूलों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। बता दें कि, एचडीएफसी आरोह के सहयोग से स्मार्ट क्लास बनाया गया है।

श्री साव ने ग्राम सुकली सरपंच को नाली सफाई पर विशेष ध्यान की बात कही। ग्रामीणों से चर्चा कर पेयजल सप्लाई को लेकर संतुष्ट जताया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि गांव में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। बता दें कि, गांव में दो पानी टंकी है। एक पुरानी और दूसरी नई है। श्री साव ने स्वयं नल से पानी निकाला कर देखा। साथ ही सुकली में निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया और ठेकेदार को समय पर निर्माण व गुणवत्ता पर किसी प्रकार से समझौता नहीं करने की हिदायत दी।

उप मुख्यमंत्री साव ने सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्यमिक विद्यालय, लोरमी में विद्यार्थियों एवं आचार्यों को ठंडे पानी के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने एक वाटर कूलर सप्रेम भेंट किया। यह वाटर कूलर विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। साथ ही लोरमी के सरस्वती शिशु मंदिर और तहसील कार्यालय में वॉटर कूलर संप्रेम भेंट किया।

लोरमी के नारायणपुर में मोर दुआर-साय सरकार महाभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 के तहत अधिकारियों के साथ सर्वेक्षण किया। श्रीमती अनिल बाई साहू जी के घर पहुंचकर उनसे और उनके परिवार से सुखद संवाद किया। उन्हें बताया कि, सरकार छूटे हुए आवासहीन परिवारों का सर्वेक्षण कर रही है। सर्वेक्षण के बाद आपको भी प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। वहीं नारायणपुर में ही पीएम आवास के लाभार्थी श्री रामकुमार साहू जी को नव निर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया। इस दौरान पक्का आवास मिलने की खुशी लाभार्थी परिवार जनों के चेहरे पर साफ तौर पर दिखी। उन्होंने नए मकान के लिए प्रधानमंत्री मोदी और विष्णुदेव साय सरकार का आभार जताया।
….. …..

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ*

0

*स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी – श्री अरुण साव*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली के लोरमी विकासखंड के 28 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोरमी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैगाकापा में आयोजित कार्यक्रम में सभी स्मार्ट क्लास-रूम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास-रूम में अध्ययन-अध्यापन की सुविधाओं को देखा और इसके लिए स्थापित किए गए तकनीकी उपकरणों की सराहना की। एचडीएफसी बैंक और एआरओ फाउंडेशन के सहयोग से स्कूलों में ये स्मार्ट क्लास-रूम बनाए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्मार्ट क्लास-रूम का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास-रूम से बच्चों की पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी। इसके जरिए वे अपने विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे। वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को भी अध्ययन-अध्यापन की नई और प्रभावी तकनीकों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्मार्ट क्लास-रूम आप लोगों के लिए बना है। सभी विद्यार्थी इसका सदुपयोग करते हुए विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत करें। उन्होंने स्मार्ट क्लास-रूम के शुभारंभ पर बधाई और शुभकामना दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैगाकापा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों में डिजिटल तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है। एचडीएफसी बैंक और एआरओ फाउंडेशन के सहयोग से स्मार्ट क्लास-रूम की यह पहल विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी होगी। उन्होंने दोनों संस्थाओं को इसके लिए धन्यवाद दिया। लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, मुंगेली जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती अनिता साहू और लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।

*नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली :- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स 2025 के सेशन फर्स्ट एवं सेशन सेकेण्ड दोनों परीक्षा के आधार पर (दोनों में श्रेष्ठ) अंतिम परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही जेईई एडवांस के लिए कटआफ भी जारी कर दिया गया है। एडवांस की परीक्षा आगामी 18 मई को संभावित है। विदित हो कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ से संबद्ध डॉ. ब्रॉस मास्टर की एकेडमी द्वारा जेईई, नीट, सीयुईटी, बीएससी नर्सिंग तथा व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए निःशुल्क क्रैश कोर्स कोचिंग दी जा रही है । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणित संकाय के छात्र अभिनव दिवाकर एवं प्रियांशु दिवाकर दोनों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। गवर्नमेंट एम्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन (गेवा) के प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग एवं बसंत बंजारे द्वारा सफल छात्रों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कृष्णकुमार नवरंग ने कहा कि यह पहला संस्थान है जो मुंगेली जैसे क्षेत्र में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी कराने के लिए बिना किसी आर्थिक सहायता के अपने सीमित संसाधनों में निःशुल्क कोचिंग देने का प्रयास सराहनीय है। इसी कारण से यहां लगातर विगत छः वर्षों से जेईई मेन्स क्वालीफाई कर रहे हैं। देश-प्रदेश में बड़े-बड़े कोचिंग संस्थान हैं जहां हजारों बच्चे मोटी रकम खर्च कर कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं वहां भीड़ तो है पर सलेक्शन उस अनुपात में नहीं हो रहा है जबकि यहां बच्चे भले कम हैं पर क्वालीफाई तो हो रहे हैं। यहां बिना आर्थिक क्षति पहुंचाये आपके सपने को साकार करवा रहे हैं। इसलिए उन बड़े संस्थानों की अपेक्षा यह संस्थान सर्वश्रेष्ठ है। क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों को संस्थान द्वारा दिये जा रहे निःशुल्क कोचिंग का लाभ उठाना चाहिए एवं अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को यहां आने के लिए प्रेरित करें। उपरोक्त दोनों सफल छात्रों को अतिथियों, संस्थान के पदाधिकारियों, सदस्यों, अभिभावकों, कोचिंग टीम तथा संस्था के प्राचार्य द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।