Home Blog Page 425

*मोटरसाइकिल और मोबाईल लूट के व्यक्ति को घायल करने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – प्रार्थी विकास कुमार झा द्वारा दिनांक 15.04.2025 को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 14.04.2025 को रात्रि 10:30 बजे जब वे एनटीपीसी प्लांट के मेस से खाना खाकर MP19MJ7613 नंबर की मोटरसाइकिल से अपने गेस्ट हाउस (साडा कॉलोनी) जा रहे थे, तभी के.सी. जैन मार्ग, केन्दईखार के पास अज्ञात व्यक्तियों ने डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया तथा उनके पास से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल को जबरन छीनकर फरार हो गए।

प्रकरण में थाना दर्री में अपराध क्रमांक 91/2025 धारा 309(6), 310(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच में यह पाया गया कि विकास कुमार झा जब साडा कॉलोनी लौट रहे थे, तब दो मोटरसाइकिलों पर सवार पाँच आरोपियों—राजा बाबू पोर्ते, कन्हैया यादव, संदीप दिवाकर, प्रिंस पोर्ते और एक विधि से संघर्षरत बालक—ने उन्हें रोककर लाठी से प्रहार किया और डरा-धमका कर उनकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जबरन छीन लिए।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई:

माननीय पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितीश ठाकुर, सायबर सेल प्रभारी श्री रविन्द्र कुमार मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में, थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक ललित चंद्रा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम घटना की पतासाजी मे लग गई।

टीम द्वारा की गई पतासाजी एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रगतिनगर दर्री में दबिश दी गई, जिसमें चार आरोपियों एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर डकैती में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें (हीरो स्प्लेंडर एवं होंडा साइन) तथा डकैती कारित कर लूटी मोटर साइकिल एवं मोबाइल फोन बरामद कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया।
आगे की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इन आरोपियों के खिलाफ पूर्व से भी अपराध पंजीबद्ध है । फरार आरोपी प्रिंस पोर्ते के घर से एक पैशन प्रो मोटरसायकल (सीजी 04 एचएम 5619) एवं एक हीरो होंडा मोटरसायकल (सीजी 12 बीआर 2162) बरामद की गई, जो क्रमश: बालको थाना एवं बाकीमोगरा थाना में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित है।

न्यायिक अभिरक्षा में लिए गए आरोपियों के नाम व विवरण:

1. राजा बाबू पोर्ते पिता रमेश पोर्ते, उम्र 20 वर्ष, निवासी प्रगतिनगर, दर्री

2. कन्हैया यादव पिता मुन्ना यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी प्रगतिनगर, दर्री

3. संदीप दिवाकर पिता लखनलाल दिवाकर, उम्र 18 वर्ष, निवासी प्रगतिनगर, दर्री

4. एक विधि से संघर्षरत बालक

 

फरार आरोपी:
प्रिंस पोर्ते – घटना दिनांक से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

उल्लेखनीय योगदान:

इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के नेतृत्व में पूरी टीम – उप निरीक्षक अजय सोनवानी, सउनि संतोष तांडी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, आरक्षक आलोक टोप्पो, प्रशांत सिंह, सतीश मरकाम, सरोज साहू, अशोक चौहान एवं उमेश खूंटे की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

*नवपदस्थ कलेक्टर ने ली कृषि एवं संबंधित विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक*

0

 

*कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*किसानों को अधिक लाभ दिलाने विभाग आपसी समन्वय से करे कार्य – कलेक्टर*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जांजगीर-चांपा, / नवपदस्थ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन एवं संबंधित विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी, पारदर्शी एवं व्यापक रूप से हो, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इनका लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला कृषि प्रधान जिला है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किसानो को ग्रीष्म कालीन धान के बदले वैकल्पिक खेती की ओर प्रेरित करें एवं बाजार मांग के अनुसार उत्पादन सुनिश्चित कराएं जिससे किसानों को अधिक लाभ हों। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को व्यवसायिक फसलों, दलहन-तिलहन, जैविक खेती एवं अन्य लाभकारी फसलों के लिए प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी ली एवं उसके सुनियोजित वितरण करने आवश्यक निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पशुओं के पंजीयन, उपचार, एवं टीकाकरण की जानकारी ली और निर्देश दिए कि मोबाइल यूनिट के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर पशुपालकों को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने उद्यानिकी एवं मत्स्य विभागों के अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों, उपलब्धियों एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने के प्रयासों की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी विभागों से कहा कि आपसी समन्वय बनाकर समयबद्ध और प्रभावी ढंग से कार्य करें, ताकि योजनाओं का जमीनी लाभ किसानों और ग्रामीणों तक पहुंचे। इसके के साथ कलेक्टर ने कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में रबी वर्ष 2024-25 की समीक्षा तथा खरीफ वर्ष 2025 के कार्यक्रम का निर्धारण हेतु संभाग स्तरीय बैठक की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा – निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उप संचालक कृषि, उप संचालक पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं विभाग, सहायक संचालक उद्यानिकी एवं जिला विपणन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*पहलगाम में हुए अमानवीय आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली – पहलगाम में हुए अमानवीय आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया एवं शहीद स्मारक कैंडल जला श्रद्धांजलि दी गईं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धनश्याम वर्मा ने कहा कि इस कायराना हरकत ने मानवीय भावनाओं को आहत किया है, जो निदनीय है। दुख कि इस घड़ी मे सारा देश परिवार के साथ है। इस अवसर पर घनश्याम वर्मा थानेश्वर साहू आत्मा सिंह क्षत्रिय, ग्वाल दास अनंत, रोहित शुक्ला, दिलीप बंजारा, स्वतंत्र मिश्रा,संजय यादव,सागर सोलंकी,अभिलाष सिँह,नवनीत शुक्ला,जित्तू श्रीवास्तव, अरविन्द वैष्णव,संजय जायसवाल,संजय चंदेल,याक़ूब अली,आरिफ खोखर,नौसाद,कुलदीप पाटले, मकबूल खान,अजय साहू, सीरिया यादव, उर्मिला रमेश यादव, नूरजहाँ, मंजू शर्मा,निधि पौराणिक, सहित बढ़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

*अध्यक्ष ने सफाई को लेकर जताई चिंता, राज्यपाल से भी कर चुके हैं आवेदन*

0

कलेक्टर से कहा – 25 अतिरिक्त कर्मचारियों की हो नियुक्ति, डीएमएफ मद से मिले स्वीकृति

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने जिला कलेक्टर को एक पत्र सौंपकर शहर में सफाई कर्मचारियों की कमी को दूर करने की मांग की है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मुंगेली की जनसंख्या 31,306 थी, जो अब बढ़कर लगभग 52,000 तक पहुंच चुकी है। बावजूद इसके सफाई कर्मचारियों की संख्या में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं की गई है, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

कलेक्टर से चर्चा के दौरान अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि नगर में 25 अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की आवश्यकता है। इनमें सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ गार्डन में देखरेख के लिए कर्मचारी तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु भी कर्मचारियों की दरकार है। उन्होंने मांग की कि इन सभी पदों की स्वीकृति डीएमएफ (जिला खनिज न्यास निधि) मद से प्रदान की जाए।

शुक्ला ने बताया कि इससे पहले भी वे राज्यपाल को पत्र लिखकर सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। वर्तमान में शहर के 22 वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। कई वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे नागरिकों को दुर्गंध और बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने विशेष रूप से रात्रिकालीन सफाई (नाइट स्वीपिंग) व्यवस्था लागू करने की भी सिफारिश की, ताकि मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों की सफाई प्रभावी ढंग से की जा सके।

पत्र की एक प्रति कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत की गई है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

*लोरमी नगर पालिका में तीन कार्यों के लिए 5.35 करोड़ रुपए मंजूर*

0

*लोरमी नगर पालिका में तीन कार्यों के लिए 5.35 करोड़ रुपए मंजूर*

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा की गई घोषणाओं को पूर्ण करने सुडा ने स्वीकृत की राशि*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने लोरमी नगर पालिका में तीन कार्यों के लिए पांच करोड़ 35 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा अपने लोरमी प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं को पूर्ण करने सुडा द्वारा यह राशि स्वीकृत की गई है। राशि स्वीकृति के संबंध में सुडा द्वारा लोरमी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को परिपत्र जारी किया गया है।

सुडा द्वारा लोरमी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-13 में बाबा घाट के पास मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 83 लाख दो हजार रुपए, नगर पालिका कार्यालय के पास उद्यान निर्माण के लिए एक करोड़ 81 लाख 97 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-3 ब्राह्मणपारा में मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 70 लाख दस हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

*व्यापारी राधेश्याम एवं विनोद देवांगन विगत 35 वर्षों से लगा रहे मौसमी फलों की दुकान*

0

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर– मुंगेली— गर्मियों में खुद को कूल और हाइड्रेट रखने में सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी होता है. वहीं प्रकृति की गोद में कई ऐसे मौसमी और रसीले फल मौजूद हैं, जो अपनी विशिष्टता और स्वाद से हर किसी को लुभाते हैं. ये फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। गर्मियों में आने वाले मौसमी फल डिहाइड्रेशन से बचाव में मददगार साबित होते हैं. डॉक्टर भी मौसमी फल खाने की सलाह देते हैं. इनके सेवन से बॉडी हाइड्रेट तो रहती है. साथ ही, इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लाभकारी होते हैं. जैसे जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे वैसे बाजार में तरबूज़ और खरबूजे की मांग बढ़ने लगती है. बाजार में हैवी फाइबर युक्त बेलपत्र और मौसंमी भी बिकनी शुरू हो गयी है।
तरबूज़ एवं फल के थोक व्यापारी राधेश्याम देवांगन एवं विनोद देवांगन पुराना सब्जी मंडी चटीडीह बिलासपुर के द्वारा बताया कि वह विगत 35 वर्षों से मौसमी फलों की दुकान लगाते आ रहे है । उन्होंने बताया कि तरबूज़ में तीन वैरायटी आती हैं. इसमें लाल, पीला और जन्नत तरबूज़ सबसे ज्यादा सेल होता है. अप्रैल में सबसे ज्यादा लाल तरबूज़ सेल होता है. इसके बाद मई से बाजार में पीला और जन्नत तरबूज़ भी बिकना शुरू हो जाएगा. अभी तरबूज़ की कीमत 30 से 40 रुपए के बीच है. रोज़ाना कई क्विंटल तरबूज की सेल हो रही है. गर्मी बढ़ने के साथ सेल और बढ़ जाती है. लेकिन कीमत में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलता. उनके पुत्र कृष देवांगन बताते हैं कि खरबूजे की भी कई वैरायटी आती हैं. इसमें सारदा, मधुसार, जाले वाला और लाल वाला आदि. इनकी कीमत 40 रुपए से 60 रुपए किलो तक है. खरबूजे की सेल जुलाई तक होती. तब इसकी कीमत में भी इजाफा देखने को मिलता है। थोक तरबूज के लिए मोबाइल नंबर 9300764910 में संपर्क कर सकते है।

*अवैध शराब के विरुद्ध कोरबा पुलिस की कार्यवाही जारी*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – “सुशासन तिहार” के अंतर्गत प्राप्त जनशिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए कोरबा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना हरदीबाजार, उरगा एवं करतला पुलिस द्वारा कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुल 61 लीटर कच्ची देशी महुआ शराब, शराब निर्माण हेतु प्रयुक्त उपकरण तथा एक मोटरसाइकिल जप्त की गई।

*थाना हरदीबाजार क्षेत्र: ग्राम रामपुर से प्राप्त जनशिकायतों पर की गई कार्यवाही* —

1. अपराध क्रमांक 59/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम
आरोपी: मोतीलाल मरावी, पिता – बोधन सिंह मरावी, उम्र – 50 वर्ष, निवासी – ग्राम रामपुर, थाना हरदीबाजार

2. अपराध क्रमांक 60/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम
आरोपी: रामलाल कुर्रे, पिता – उमेद राम कुर्रे, उम्र – 50 वर्ष, निवासी – ग्राम रामपुर, घुनघुट्टीपारा, थाना हरदीबाजार

 

3. अपराध क्रमांक 61/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम
आरोपीगण:

श्रवण कुमार मरकाम, पिता – शत्रुघ्न मरकाम, उम्र – 43 वर्ष, निवासी – ग्राम रामपुर, थाना हरदीबाजार

कृष्णनंद पोर्ते, पिता – स्व. छेदीलाल पोर्ते, उम्र – 45 वर्ष, निवासी – ग्राम रामपुर, थाना हरदीबाजार
जप्ती: एक हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 BB 0356)

 

*थाना उरगा क्षेत्र: ग्राम बरीडीह, मोहनपुर से प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही* —

4. अपराध क्रमांक 140/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम
आरोपी: रामेश्वर प्रसाद सोनवानी, पिता – तुझे राम, उम्र – 40 वर्ष, निवासी – ग्राम बरीडीह, मोहनपुर, थाना उरगा

 

*थाना करतला क्षेत्र: ग्राम रीवाबाहर से प्राप्त जनशिकायत पर कार्यवाही* —

5. अपराध क्रमांक 62/2025, धारा 34(1)(क)(ख) आबकारी अधिनियम
आरोपी: फोटू राम सतनामी, पिता – इतवारी सतनामी, निवासी – ग्राम रीवाबाहर, थाना करतला

 

कोरबा पुलिस का यह अभियान “सुशासन तिहार” के दौरान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा, जिससे जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके एवं आमजन को सुरक्षित, न्यायसंगत तथा सुशासित वातावरण प्रदान किया जा सके।

*कोरबा पुलिस ने वर्ष 2025 से अब तक कुल 130 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल किया बरामद*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा– पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे सतत एवं संवेदनशील प्रयासों के अंतर्गत दिनांक 1 जनवरी 2025 से अब तक कुल 130 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया है।

बरामद किए गए व्यक्तियों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है:

12 बालक

29 बालिकाएं

41 पुरुष

58 महिलाएं

कोरबा पुलिस द्वारा बरामद सभी व्यक्तियों को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। इस कार्य में जिले के समस्त पुलिस थानों की सक्रिय भागीदारी रही है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति लापता होता है तो उसकी सूचना शीघ्र निकटतम थाना को दें, जिससे त्वरित कार्यवाही की जा सके। कोरबा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध है।

*मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को उपचार हेतु मानसिक चिकित्सालय किया गया रवाना*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में चौकी सीएसईबी द्वारा क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पम्प हाउस क्षेत्र से एक प्रार्थी द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि उनका पुत्र विगत 5-6 वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा उसका व्यवहार अत्यधिक आक्रामक हो गया है। उसकी हरकतों से परिवारजन एवं पड़ोसी भयभीत रहते हैं तथा कभी भी कोई गंभीर घटना घटित हो सकती है।

आवेदन प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच की गई। प्रार्थी, गवाहों एवं वार्ड पार्षद के कथन लिए गए एवं अनावेदक का चिकित्सकीय परीक्षण जिला चिकित्सालय कोरबा में कराया गया। चिकित्सकीय पुष्टि के उपरांत अनावेदक के विरुद्ध धारा 25, मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अनावेदक को उपचार हेतु मानसिक चिकित्सालय, सिंदरी (बिलासपुर) भेजा गया है।

कोरबा पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने हेतु सतत रूप से तत्पर है।

*पृथ्वी दिवस में हुआ पौधारोपण*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली लोरमी,,,,, राजीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय मे पौधरोपण राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको के द्वारा किया गया. इस संदर्भ मे महाविद्यालय के प्रो डॉ नरेन्द्र सलूजा ने बताया हैँ कि पौधरोपण के पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने कहा कि 22 अप्रैल 1970 को क़रीब दो करोड़ लोग अमेरिका के बड़े शहरों की सड़कों पर उतर गए थे और इंसानी गतिविधियों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया था. रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर एस साहू ने कहा कि
पृथ्वी दिवस की शुरुआत अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा की गई थी। अमेरिका समेत कई देशों में बिगड़ते पर्यावरण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी।अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है। यह तारीख उत्तरी गोलार्द्ध में वसन्त और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद का मौसम है।संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को प्रत्येक वर्ष मार्च विषुव (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है।यह हर पीढ़ी की जिम्मेदारी बनती है कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और खुशहाल पृथ्वी बनाए रखे. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना, पर्यावरण को सुरक्षित रखना, पर्यावरण संरक्षण में आने वाली चुनौतियों से लड़ना, लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीके बताना, जनसंख्या वृद्धि पर नजर रखना, वनों की कटाई को रोकना, प्रदूषण (Pollution) कम करने की तरफ कदम बढ़ाना और पृथ्वी के हित में कार्य करने के लिए सभी को जागरूक करना ही इस दिन को मनाने का मकदस है। भारी मात्रा में पेड़ काटे जाने, नदी व वायु प्रदूषण के चलते बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के लिए खतरे का संकेत है। पर्यावरण जागरूकता और सक्रियता को बढ़ावा देकर, पृथ्वी दिवस सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने और मानवता और ग्रह के बीच गहरे संबंध को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पौधरोपण राजा कश्यप, ललित लाठिया, विजय यादव, प्रवीण जायसवाल आदि सव्यसेवकों के द्वारा किया गया. इस दौरान महाविद्यालय के डॉ एच एस राज श्री पी पी लाठिया,प्रो महेन्द्र पात्रे, प्रो विवेक साहू प्रो देवेंद्र जायसवाल श्री आर के श्रीवास्तव, श्री एन आर जायसवाल, श्री गंगाराम जायसवाल, प्रो अमित केवट, डॉ गंगा गुप्ता, प्रो श्रेया श्रीवास्तव, प्रो मनीष कश्यप,प्रो गुरुदेव निषाद प्रो सुषमा डहरिया, श्री अश्वनी निर्मलकर, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, श्री प्रतापभानु शर्मा, श्री भागबली जायसवाल श्री शिव यादव, श्री मुकेश यादव,श्री अविनाश साहू, श्री नरेन्द्र ध्रुव, श्री सुबुद्धि यादव, श्री जितेंद्र दूबे श्री उमाशंकर राजपूत श्री नारायण जायसवाल आदि के साथ हीं अनेक विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।