Home Blog Page 426

*ब्रजवीर सिंह ने बेटे की शादी में मिले 11 लाख रूपये लौटा कर कायम की मिसाल*

0

– मैं शिक्षित हूं और समानता में विश्वास करता हूं। यदि पढ़े-लिखे लोग शादी के नाम पर पैसे लेंगे और दहेज को बढ़ावा देंगे तो यह समाज के लिए हानिकारक होगा – ब्रजवीर सिंह

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। लोनी में पिता और पुत्र ने लगन सगाई के शगुन में मिले 11 लाख रूपये लौटा कर समाज में एक मिसाल कायम की है। सम्बन्धित घटना लोनी के बलराज नगर की है, जहां जनपद बागपत के हेवा गांव के रहने वाले अजीत सिंह की पुत्री काजल की शादी बलराज नगर लोनी के रहने वाले सुमित पुत्र ब्रजवीर सिंह के साथ 19 अप्रैल 2025 को होनी निश्चित हुई थी। अजीत सिंह 18 अप्रैल 2025 को लगन सगाई शगुन लेकर लड़के के बलराज नगर लोनी स्थित आवास पर पहुॅंचे और वर पक्ष को शगुन में 11 लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह रूपये भेंट किये। वर के पिता ब्रजवीर सिंह और वर सुमित कुमार ने लड़की पक्ष द्वारा भेंट किये गये शगुन में से मात्र 1 रूपये को शगुन के रूप में स्वीकार कर बाकी धनराशि वापस लौटा दी। वर सुमित कुमार व उनके पिता ब्रजवीर सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम शिक्षित है और समानता में विश्वास करते है। यदि पढ़े-लिखे लोग शादी के नाम पर पैसे लेंगे और दहेज को बढ़ावा देंगे तो यह समाज के लिए हानिकारक होगा। कहा कि काजल को उनके घर में वो सभी अधिकार मिलेंगे जो काजल को उनके पिता अजीत सिंह के यहां मिलते थे। बताया कि काजल ने एमए व बीएड किया है और वह टीचिंग की तैयारी कर रही है। उन्होने कहा कि काजल जितना भी पढ़ना चाहे वह पढ सकती है, उसका समस्त खर्चा हम लोग वहन करेंगे। विश्व हिन्दू महासंघ भारत शिक्षक एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री व जिला जाट सभा बागपत के जिला महासचिव एड़वोकेट गजेन्द्र सिंह कुंडू ने ब्रजवीर सिंह व उनके पुत्र सुमित कुमार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने बताया कि अजीत सिंह कुंडू पुत्र स्वर्गीय हरीराम जनपद बागपत के हेवा गांव के निवासी है और एम्स दिल्ली में कार्यरत है। अजीत सिंह व उनका बेटा कार्तिक कुंडू धार्मिक व सामाजिक कार्यो में बढ-़चढ़कर भाग लेते है, जबकि सुमित पुत्र ब्रजवीर सिंह मूल रूप से खतौली के बहादुरपुर उर्फ मनफोड़ा के निवासी है और लगभग 20 वर्षो से लोनी के बलराज नगर में रह रहे है। बताया कि ब्रजवीर नोएड़ा में प्राईवेट लिमिटेड़ कम्पनी में कार्य करते है। सुमित ने बीटेक व एमटेक किया है और वर्तमान में दिल्ली के मुखर्जी नगर में अपना बिजनेस करते है। सुमित का छोटा भाई मोनू है जो बैंक में जॉब करता है। मॉं गृहणी है और पूरा परिवार साथ रहता है और अपने कार्यो से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

*आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छ ट नमें संकुल सेवानिवृत शिक्षकों का संकुल स्तरीय विदाई समारोह एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गयाl*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली  सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा किया गयाl कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ए. ड़ी अंचल नेबताया कि सेवाकाल पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत होना हमारे शासन का नियम है और विदाई समारोह का आयोजन करना हमारे संस्था का धर्म है l विदाई में सुख एवं दुख जुड़ा ही रहता हैl श्री एन डी कुर्रे सेवानिवृत प्राचार्यने अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि छात्रों के बीच अध्ययन अध्यापन करना सुखद अनुभव रहा हैl व्याख्याता खेदु रामभास्कर ने बताया कि संकुल में हमारा सम्मान होना यह हमारे लिए एक सुखद विषय रहा हैl व्यायाम शिक्षक राम भजन देवांगन ने बताया कि छात्रों को खेलकूद के माध्यम से राष्ट्रीय राज्य स्तर तक सम्मान दिलाना मेरे जीवन का महत्वपूर्ण पहलू रहा हैl व्याख्याता के. पी. डा हीरेने बताया कि विद्यालय में कक्षा में जाकर छात्रों के बीच में अध्ययन अध्यापन करना मेरे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा हैl दयालुदास मानिकपुरी ने बताया कि लिपिक केरूप में कार्य करना,,मेरे जीवन के लिए सुखद रहा है llऔर आज इस विदाई के अवसर पर मैं सभी से यही आग्रह करूंगा कि छात्रों के जीवन उज्जवल भविष्य के लिए काम करते रहेंl अतिथियों को साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया ले इस अवसर पर सरपंच लुमेश सप्रे, सरपंच प्रतिनिधि कुमंत साहू सूर्यकांत उपाध्याय, बी आरसीसी नंदराम मरकाम, cacरामेश्वर साहू, cac उमाकांत मिरी, मी रकंठ साहू ,,अमीन सोनवानी सुषमा गुप्ता ,,ओमप्रकाश साहू,,बलदाऊ साहू ,,झमेश् पटेल ,, जय सिंहमरकाम,,,ज्योति सिंह सुषमा गुप्ता राजकुमारी बंजारे लक्ष्मी नारायण जोशी कमल सिन्हा,रामेश्वर राव ,,संतोष कुमार,,अंजू राम सप्रे,,हुलासी राम साहू,, हेमचंद बार मते, अशोक सियारे,, लालाराम घृत लहरे,, चैतराम सप्रे, , उपसरपंच गणेश सोनकर, , देवेंद्र सप्रे सेवक राम साहू तितली बुनकर हित गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहेl कार्यक्रम का संचालन मोहन उपाध्यायद्वारा किया गयाll

*नीट यूजी परीक्षा 2025 के फार्म भरने वाले एवं परीक्षा की तैयारी *

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली नीट यूजी परीक्षा 2025 के फार्म भरने वाले एवं परीक्षा की तैयारी करने वाले हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम के छात्रों के लिए डॉ भीम राव आम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ से संबद्ध DR BRAS MASTER KEY ACADEMY डॉ भीम राव आम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर मुन्गेली में 2 मई 2025 शुक्रवार को निःशुल्क NEET PRE MOCK TEST का आयोजन किया जा रहा है मॉक टेस्ट में सम्मिलित होने वाले इच्छुक छात्र छात्रा 25 अप्रैल तक नीट कॉनफर्मेशन पेज की फोटो कापी एवं स्वयम का एक पोस्ट कार्ड साइज़ फोटो के साथ स्वयम उपस्थित होकर या वाट्स एप नम्बर 9303901651 के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं पंजीकृत छात्रों को 30 अप्रैल को प्रवेश पत्र दी जाएगी।विस्तृत जानकारी के लिए शीघ्र संपर्क करें.
DR BRAS MASTER KEY ACADEMY MUNGELI
9303901651

*सड़कों पर 240 ई-बस उतारने तैयारियां तेज, तकनीकी तैयारियों और क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण संपन्न*

0

 

*केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञों और अधिकारियों ने नगरीय प्रशासन एवं सुडा के अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण*

योगेश पाठक ब्यूरो रायपुर.. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर 240 ई-बस उतारने की तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत राज्य में ये ई-बसें संचालित की जाएंगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर शहरी आवागमन को बेहतर बनाने ई-बस सेवा के प्रभावी संचालन हेतु नगरीय प्रशासन विभाग एवं सुडा (SUDA) के अधिकारियों के क्षमता विकास के लिए आज एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। श्री साव ने ई-बस सेवा को प्रभावी रूप से लागू कर जल्द ही नागरिकों को प्रदूषणरहित बस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसे धरातल पर उतारने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञों और अधिकारियों ने नया रायपुर स्थित विश्राम भवन में विभिन्न सत्रों में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में राज्य के अधिकारियों को ई-बस सेवा के बेहतर संचालन के लिए तकनीकी जानकारियां प्रदान कीं।

राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शशांक पाण्डेय ने प्रशिक्षण में कहा कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना नगरीय यातायात में मील का पत्थर साबित होगी। इससे लोगों को सस्ती और प्रदूषणरहित यात्रा सुलभ होगी। आज के इस प्रशिक्षण में ई-बस सेवा के संचालन के लिए तकनीकी जानकारियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में कुल 240 ई-बसें मुहैया कराई जा रही हैं। इनमें रायपुर के लिए 100, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर के लिए 50-50 तथा कोरबा के लिए 40 ई-बसें शामिल हैं। चारों शहरों में बस डिपो, सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं बीटीएम पॉवर इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए कुल 67 करोड़ 40 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। रायपुर को 27 करोड़ 23 लाख रुपए, दुर्ग-भिलाई को 17 करोड़ 75 लाख रुपए, बिलासपुर को 11 करोड़ 45 लाख रुपए तथा कोरबा को 10 करोड़ 97 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

शहरी परिवहन संस्थान के डिप्टी टीम लीडर श्री राम पौनीकर ने प्रशिक्षण में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण विश्व के लिए बड़ी चिंता का विषय है। पर्यावरण के प्रदूषण के लिए वाहनों से उत्सर्जित धुआं एक महत्वपूर्ण कारक है। ऐसे में ई-बस सेवा का संचालन पर्यावरण के प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित कर सकता है। आईयूटी की सुश्री एकता कपूर ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना में छत्तीसगढ़ की भागीदारी की जानकारी दी। डब्ल्यूआरआई इंडिया के कार्यक्रम प्रमुख श्री चिंतन दफ्तरदार ने सिटी बस सेवाओं के लिए संस्थागत ढांचा एवं प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत एकीकृत निविदा और अनुबंध के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ निविदा और अनुबंध से जुड़े विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा की।

श्री दफ्तरदार ने ई-बस और सिटी बस सेवाओं की निगरानी पर कहा कि किसी भी योजना के कुशल संचालन में सेवाओं की निगरानी एवं मूल्यांकन महत्वपूर्ण बिंदु होता है। मूल्यांकन के आधार पर ही सेवाओं की गुणवत्ता के स्तर को देखा जाता है। इस सेवा में भी निगरानी एवं मूल्यांकन महत्वपूर्ण पहलू होगा। सीईएसएल के प्रतिनिधि श्री वेंकट श्रीनिवास और श्री भरत गुप्ता ने ई-बस सेवा योजना में ऑपरेटर को भुगतान, भुगतान की शर्तें, भुगतान हेतु देयक, भुगतान प्रक्रिया तथा पीएसएम प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

सुडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुष्यंत कुमार रायस्त, कोरबा नगर निगम के अपर आयुक्त श्री विनय कुमार मिश्रा, अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश बरूआ, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री निशिकांत वर्मा, सुडा के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि और श्री सचित साहू, रायपुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री प्रदीप यादव और श्री राकेश मसीह, सहायक अभियंता श्री योगेश कडु और श्री सुनील तांडे, विशेषज्ञ श्री बी.एल. चंद्राकर, उप अभियंता श्री पलाश वैद्य, बिलासपुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री अनुपम तिवारी, सहायक अभियंता श्री निलेश पटेल, सुडा के प्रबंधक श्री सुरेन्द्र मृगा और सहायक प्रबंधक श्री देवव्रत सिंह भी प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में शामिल हुए।

*बर्तन बैंक शुरू करेंगी समूह की महिलाएं*

0

*सुशासन तिहार में मिली 60 हजार की आर्थिक मदद*

आशीष कश्यप बिलासपुर,/जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सामुदायिक निवेश कोष के तहत ऋण राशि दी गई है। इस राशि से महिला समूहों द्वारा आजीविका गतिविधियों की शुरूआत की जाएगी। समूहों द्वारा बर्तन बैंक, टेन्ट व्यवसाय, दोना पत्तल निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल सुशासन तिहार के माध्यम से महिला समूहों द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से ऋण की मांग की गई थी। प्राप्त आवेदनों पर जिला पंचायत द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के तहत समूहों को ऋण प्रदान किया गया।
जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की दिशा में तत्परता से कार्य किया जा रहा है। बिल्हा ब्लॉक के 4 महिला स्व सहायता समूहों को सुशासन तिहार में आवेदन करने पर आजीविका गतिविधियों के लिए त्वरित रूप से आर्थिक सहायता दी गई। महिला स्व सहायता समूहों ने आवेदन पर त्वरित निराकरण मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
सुशासन तिहार के तहत बिल्हा ब्लॉक के तेलसरा गांव की 4 स्व सहायता समूहों ने आजीविका गतिविधियों के लिए ऋण राशि प्रदान किए जाने की मांग की थी, आवेदन पर त्वरित रूप से संज्ञान लेते हुए महिला समूहों को सामुदायिक निवेश कोष के तहत 60-60 हजार की राशि दी गई। राशि मिलने पर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। ग्राम तेलसरा की संतोषी माता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सूर्यवंशी ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे समूह द्वारा चलाए जा रहे टेन्ट व्यवसाय को बढ़ाने में करेंगी। उन्होंने कहा कि गांव में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बर्तन और टेन्ट की व्यवस्था गांव में नहीं थी जिससे किराए पर बाहर से मंगवाना पड़ता था, अब गांव में ही इसका व्यवसाय होने से लोगों को सुविधा मिल रही है। वहीं महिला समूहों को रोजगार भी मिल रहा है।
मिनी माता समूह की अध्यक्ष श्रीमती ममता सूर्यवंशी ने बताया कि वे गांव में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बर्तन बैंक की स्थापना करेंगी ताकि गांव में होने वाले छोटे-बड़े कार्यक्रमों में बर्तन की जरूरत पूरी हो और समूह को रोजगार मिले। मां लक्ष्मी समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा बघेल ने कहा कि प्राप्त राशि से समूह द्वारा दोना पत्तल बनाने का कार्य किया जाएगा। वहीं जय मां अम्बे समूह की अध्यक्ष एकता यादव ने बताया कि वे इस राशि से किसी आजीविका गतिविधि की शुरूआत करेंगी ताकि उनकी समूह की महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो। समूह की महिलाओं ने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के तहत महिला समूहों को आजीविका गतिविधियों के लिए दी जा रही सहायता और प्रशिक्षण से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है, और ग्रामीण महिलाएं सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि 8 से 11 अप्रैल तक सुशासन तिहार के तहत आम लोगों से शिकायतों और मांग के संबंध में आवेदन लिए गए थे। सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित रूप से संज्ञान लेकर समाधान किया जा रहा है।

*● गजानंदपुरम कॉलोनी में हुई चोरी का 48 घंटे में खुलासा — चार नाबालिग समेत महिला और पुरुष गिरफ्तार, ₹87,000 नगद, मोबाइल, साइकल बरामद*

0

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ — पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चार नाबालिग, एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गजानंदपुरम कॉलोनी में 18 अप्रैल को हुई थी।

दिनांक घटना को सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड, कोतवाली थाना स्टाफ और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों पर निगरानी रखी गई।
घटना के संबंध में मकान मालिक मनोज कुमार ओझा (उम्र 45 साल) के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सुबह 10:30 बजे अपने घर के बाहर दरवाजा गेट में ताला लगाकर चांदनी चौक रायगढ़ स्थित ऑफिस गया हुआ था शाम लगभग 5:00 बजे अपने घर वापस आया तो देखा घर का मेन दरवाजा टुटा हुआ अन्दर कमरे का दराज का समान बिखरा पड़ा था, दराज में रखे 2,50,000/- रू. तथा 01 एक सोने का चैन, मंगलसूत्र जुमला किमती 3,50,000/-रू. को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप0 क्र0 166/2025 धारा 331(3), 305) बी. एन. एस. कायम कर जांच में जुट गई ।
पुलिस को मुखबीर से क्षेत्र के चार नाबालिगों की चोरी में संलिप्तता की सूचना मिली । सूचना के आधार पर *चार किशोर बालकों* को तलब किया गया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इन बालकों को चोरी करने के लिए सुरज अग्रवाल नामक युवक और कुसुम एक्का नामक महिला द्वारा उकसाया गया था, वे लड़कों को कहा करते थे कि नाबालिगों पर कानूनी सख्ती कम होती है।

विधि के साथ संघर्षरत बालकों ने चोरी की रकम में से
– ₹45,000 सुरज अग्रवाल को
– ₹42,000 कुसुम एक्का को
देने की बात कबूल की गई, जबकि शेष राशि नाबालिगों ने खाने पीने में खर्च कर दी।

गिरफ्तार आरोपी:
1. *सुरज अग्रवाल* (20), हण्डी चौक रायगढ़
2. *कुसुम एक्का* (37), जवाहर नगर रामभांठा
3. *चार विधि से संघर्षरत बालक* — सक्षम न्यायालय में पेश

बरामदगी:
– ₹87,000 नगद
– चोरी में प्रयुक्त साइकिल
– मोबाइल फोन
प्रार्थी चोरी और नाबालिगों को अपराध में संलिप्त करने के लिए *95, 3(5) बी.एन.एस* जोड़ा गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री आकाश शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं चोरी का माल बरामदगी में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, मनीष कांत, एएसआई कोसो सिंह जगत, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक मनोज पटनायक, उत्तम सारथी और साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही है ।

*अवैध शराब के विरुद्ध कोरबा पुलिस की कार्रवाई जारी*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – सुशासन तिहार के अंतर्गत जनता से कोरबा जिले में पुलिस को अवैध शराब की बिक्री संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले भर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है इसी क्रम मे दिनांक 20 अप्रैल 2025 को कुल 08 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में कुल लगभग 130 लीटर अवैध शराब तथा एक मोटरसाइकिल (CG11BK5332) जब्त की गई।

*थाना-वार विवरण एवं धारा अनुसार कार्यवाही इस प्रकार है:*

धारा 34(2) के अंतर्गत – कुल 5 प्रकरण

1. थाना- बालको

अपराध क्र. 250/25 – गोविंद भट्ट (27 वर्ष) – 7.9 लीटर देसी मदिरा (44 पाव)

अपराध क्र. 251/25 – सावन दास उर्फ पाण्डो (25 वर्ष) – 15 लीटर कच्ची महुआ शराब

अपराध क्र. 252/25 – राजकुमार यादव उर्फ गुड्डा (22 वर्ष) – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब

 

2. थाना- उरगा

अपराध क्र. 138/25 – शंकर लकड़ा (38 वर्ष) – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब (धारा 34(2), 59(क))

 

3. थाना- हरदीबाजार

अपराध क्र. 57/25 – बल्लू कुर्रे (36 वर्ष) – 45 लीटर कच्ची महुआ शराब

 

धारा 34(1)(क)(ख) के अंतर्गत – कुल 3 प्रकरण
4. थाना- दर्री

अपराध क्र. 103/25 – सतीश कुमार (20 वर्ष) – 48 पाव देसी मदिरा प्लेन शराब
जब्त संपत्ति: मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (CG11BK5332)
(धारा 34(2) एवं 34(1)(क)(ख))

5. थाना- बांकीमोंगरा

अपराध क्र. 76/25 – लगती बाई बिजवाड़ (55 वर्ष) – 2.75 लीटर कच्ची महुआ शराब

 

6. थाना- कुसमुंडा

अपराध क्र. 113/25 – दिलीप कुमार (20 वर्ष) – 2.5 लीटर कच्ची महुआ शराब

 

सारांश:

कुल प्रकरण: 08

कुल गिरफ्तार आरोपी: 08

कुल जब्त अवैध शराब: लगभग 130 लीटर

जब्त वाहन: 1 मोटरसाइकिल

कोरबा पुलिस का यह अभियान सुशासन तिहार के दौरान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

*अवैध हथियारों रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई – 5 गिरफ्तार।*

0

*3 देसी कट्टे जब्त, गिरफ़्तार आरोपियों में बाकीमोगरा थाने का गुंडा बदमाश धरम सिंह ठाकुर भी शामिल*

रवि  शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में, अवैध कट्टे के दो बड़े मामलों में सफल कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बांकीमोंगरा की सतर्क पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

20 अप्रैल 2025 को थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र के घुड़देवा में आरोपी विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत व सेवा सागर द्वारा अवैध देसी कट्टा दिखाकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए *विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत एवं सेवा सागर* के खिलाफ गहन जाँच की गई। जाँच में पता चला कि इन तीनों आरोपियों ने *आनंदराम बघेल एवं सत्यलेख बघेल* को अवैध हथियारों की बिक्री की थी। धरम सिंह ठाकुर पहले से ही बाकीमोगरा थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश है

*जब्त किए गए सामान:*

• 3 देसी कट्टा
• 1 नग मोटरसाइकिल (नंबर CG 12 AZ 8827)
• 5 मोबाइल फोन
• 3 जिंदा कारतूस

*गिरफ्तार आरोपी:*

1 *विकेश गुप्ता* (33), पिता अशोक गुप्ता, निवासी घुड़देवा मोहल्ला, थाना बांकीमोंगरा
2. *धर्म सिंह राजपूत* (38), पिता रामसिंह राजपूत, निवासी पद्माकरपारा, थाना बांकीमोंगरा
3. *सेवा सागर उर्फ सेवा राम* (30), पिता भुवन सिंह, निवासी डोंडकी, थाना कटघोरा
4. *आनंदराम बघेल* (56), पिता स्व. प्रसाद बघेल, निवासी सरदार मोहल्ला, घुंटदेवा
5. *सत्यलेख बघेल* (27), पिता आनंदराम बघेल, निवासी सरदार मोहल्ला, घुंटदेवा

विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत एवं सेवा सागर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंदर अपराध क्रमांक 77/2025 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 29 के अंदर अपराध क्रमांक 78/2025 दर्ज की गई है ।

आनंदराम बघेल एवं सत्यदेव बघेल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 29 के अंदर अपराध क्रमांक 78/2025 दर्ज की गई है ।

*अवैध शराब के विरुद्ध कोरबा पुलिस की कार्रवाई जारी*

0

*अवैध शराब के विरुद्ध कोरबा पुलिस की कार्रवाई जारी*

रवि शिवहरे ब्यूरोकोरबा – सुशासन तिहार के अंतर्गत जनता से कोरबा जिले में पुलिस को अवैध शराब की बिक्री संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले भर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है इसी क्रम मे दिनांक 20 अप्रैल 2025 को कुल 08 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में कुल लगभग 130 लीटर अवैध शराब तथा एक मोटरसाइकिल (CG11BK5332) जब्त की गई।

*थाना-वार विवरण एवं धारा अनुसार कार्यवाही इस प्रकार है:*

धारा 34(2) के अंतर्गत – कुल 5 प्रकरण

1. थाना- बालको

अपराध क्र. 250/25 – गोविंद भट्ट (27 वर्ष) – 7.9 लीटर देसी मदिरा (44 पाव)

अपराध क्र. 251/25 – सावन दास उर्फ पाण्डो (25 वर्ष) – 15 लीटर कच्ची महुआ शराब

अपराध क्र. 252/25 – राजकुमार यादव उर्फ गुड्डा (22 वर्ष) – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब

 

2. थाना- उरगा

अपराध क्र. 138/25 – शंकर लकड़ा (38 वर्ष) – 30 लीटर कच्ची महुआ शराब (धारा 34(2), 59(क))

 

3. थाना- हरदीबाजार

अपराध क्र. 57/25 – बल्लू कुर्रे (36 वर्ष) – 45 लीटर कच्ची महुआ शराब

 

धारा 34(1)(क)(ख) के अंतर्गत – कुल 3 प्रकरण
4. थाना- दर्री

अपराध क्र. 103/25 – सतीश कुमार (20 वर्ष) – 48 पाव देसी मदिरा प्लेन शराब
जब्त संपत्ति: मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (CG11BK5332)
(धारा 34(2) एवं 34(1)(क)(ख))

5. थाना- बांकीमोंगरा

अपराध क्र. 76/25 – लगती बाई बिजवाड़ (55 वर्ष) – 2.75 लीटर कच्ची महुआ शराब

 

6. थाना- कुसमुंडा

अपराध क्र. 113/25 – दिलीप कुमार (20 वर्ष) – 2.5 लीटर कच्ची महुआ शराब

 

सारांश:

कुल प्रकरण: 08

कुल गिरफ्तार आरोपी: 08

कुल जब्त अवैध शराब: लगभग 130 लीटर

जब्त वाहन: 1 मोटरसाइकिल

कोरबा पुलिस का यह अभियान सुशासन तिहार के दौरान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

*अवैध हथियारों रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई – 5 गिरफ्तार।*

0

*3 देसी कट्टे जब्त, गिरफ़्तार आरोपियों में बाकीमोगरा था।ने का गुंडा बदमाश धरम सिंह ठाकुर भी शामिल*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में, अवैध कट्टे के दो बड़े मामलों में सफल कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बांकीमोंगरा की सतर्क पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

20 अप्रैल 2025 को थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र के घुड़देवा में आरोपी विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत व सेवा सागर द्वारा अवैध देसी कट्टा दिखाकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए *विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत एवं सेवा सागर* के खिलाफ गहन जाँच की गई। जाँच में पता चला कि इन तीनों आरोपियों ने *आनंदराम बघेल एवं सत्यलेख बघेल* को अवैध हथियारों की बिक्री की थी। धरम सिंह ठाकुर पहले से ही बाकीमोगरा थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश है

*जब्त किए गए सामान:*

• 3 देसी कट्टा
• 1 नग मोटरसाइकिल (नंबर CG 12 AZ 8827)
• 5 मोबाइल फोन
• 3 जिंदा कारतूस

*गिरफ्तार आरोपी:*

1 *विकेश गुप्ता* (33), पिता अशोक गुप्ता, निवासी घुड़देवा मोहल्ला, थाना बांकीमोंगरा
2. *धर्म सिंह राजपूत* (38), पिता रामसिंह राजपूत, निवासी पद्माकरपारा, थाना बांकीमोंगरा
3. *सेवा सागर उर्फ सेवा राम* (30), पिता भुवन सिंह, निवासी डोंडकी, थाना कटघोरा
4. *आनंदराम बघेल* (56), पिता स्व. प्रसाद बघेल, निवासी सरदार मोहल्ला, घुंटदेवा
5. *सत्यलेख बघेल* (27), पिता आनंदराम बघेल, निवासी सरदार मोहल्ला, घुंटदेवा

विकेश गुप्ता, धर्म सिंह राजपूत एवं सेवा सागर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के अंदर अपराध क्रमांक 77/2025 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 29 के अंदर अपराध क्रमांक 78/2025 दर्ज की गई है ।

आनंदराम बघेल एवं सत्यदेव बघेल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 29 के अंदर अपराध क्रमांक 78/2025 दर्ज की गई है ।